परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

परिसदन सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष बैठक संपन्न

सरायकेला

बैठक में 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव को किया गया पारित

दिनांक 05 अगस्त 2023 को परिसदन सभागार सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्री धनवीर कुमार लकड़ा एवं सभी जिला परिषद सदस्य अन्य उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवद्ध एवं अनावद्ध योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन एवं अनुमोदन संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन संवेदको को कार्यदेश प्राप्त रहते हुए भी अध्ययन तक कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं वैसे संवेदक को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य प्रगति कराया जाए अन्यथा अगले योजनाओं की समीक्षा उपरांत कार्य प्रगति संतोषजनक प्राप्त ना होने की स्थिति में वैसे संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु अनुशंसा की जाएगी। उनके द्वारा सभी जिला परिषद सदस्य को निर्देश दिया गया कि नियत समय-सीमा पर योजनाओं का शिलान्यास करें।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के द्वारा बताया गया कि जिला परिषद सरायकेला खरसावां से चार आर्किटेक्टो को पैनलीकृत किया गया है। यथाशीघ्र बस पड़ाव, मार्केट कंपलेक्स (रिनोवेशन) विवाह मंडप एवं अन्य आय स्रोत विद योजना पर कार्य किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष ने इचागढ़ प्रखंड में नवनिर्मित तीन अद्द्त दुकानों का बंदोबस्ती एवं चांडिल स्थित मार्केट कंपलेक्स (डैम रोड स्थित) का सुदृढ़ीकरण कराने संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, किया आमजनों के बीच 21 किलो लड्डू का वितरण।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, किया आमजनों के बीच 21 किलो लड्डू का वितरण।

सरायकेला/आदित्यपुर

लोकसभा सदस्यता मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को निचली अदालत द्वारा प्रदत्त सजा को निरस्त करने के फैसले से देशभर में आम जनों में हर्ष एवं खुशी का माहौल देखा जा रहा है
सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभात रंजन छोटू के द्वारा सैकड़ों कांग्रेसी जनों एवं आम जनों के बीच विजय उत्सव मनाते हुए आदित्यपुर एस टाइप चौक पर 21 किलो लड्डू का वितरण किया गया.

वहीं कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह जिला सचिव प्रभात कुमार छोटू, जिला उपाध्यक्ष राम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, सेवादल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुन्ना, इंटर प्रदेश सचिव राणा सिंह जिला महासचिव खिरोद सरदार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, रमाशंकर पांडे जिला महासचिव, कुणाल राय, समरेंद्र नाथ तिवारी, रिजवान खान, रेहान खान, जमील, अशरफ, बब्बन, अवधेश सिंह, अरुण पांडे, मिसलबनसरिया, संगीता प्रधान, संदीप गोप, रमेश बालमुचु, गौरी शंकर राय, प्रकाश मंडल, प्रकाश राजू, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे. इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सत्य निष्ठा की लड़ाई लड़ने वाले आज राहुल गांधी के पक्ष में निर्णय देकर करोड़ों देश वासियों के लिए न्याय की उम्मीद को जिंदा रखने का काम किया है. न्यायपालिका के फैसले में सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं की बात को प्रतिस्थापित किया है.

राजखरसावां व मनोहरपुर स्टेशन का होगा काया कल्प, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 को

राजखरसावां व मनोहरपुर स्टेशन का होगा काया कल्प, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 को

सरायकेला-खरसावां

दिल्ली से पीएम मोदी करेंगे ऑन लाइन शिलान्यास.कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे सांसद।

डीआरएम ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
31 केएसएन 9, 10 : राजखरसावां रेलवे स्टेशन तथा आस पास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य अधिकारी।


खरसावां : रेल बजट में घोषित अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा. राजखरसावां रेलवे स्टेशन में इन योजनाओं के शिलान्यास की तिथि छह अगस्त को तय की गयी है. इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिये सोमवार की सुबह सीकेपी के मंडल रेल प्रबंधक अर्जुन जाटोह राथौड रेलवे के अधिकारियों के साथ राजखरसावां पहुंचे. राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंच कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही राजखरसावां रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिये अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यो पर भी अधिकारियों संग चर्चा की. प्लेटफॉर्म संख्या एक के बाहर स्थित मैदान में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इस संबंध में डीआरएम अर्जुन जाटोह राथौड ने बताया कि छह जून को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. मौके पर सिनीयर डीसीएम गजराज सिंह चरन समेत रेलवे के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहली कड़ी में सीकेपी रेल मंडल के दो रेलवे राजखरसावां व मनोहरपुर में रेलवे स्टेशन में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 अगस्त को होगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी छह अगस्त को झारखंड के 20 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के योजना का नयी दिल्ली से ऑन लाइन शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में नयी दिल्ली से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऑन लाइन जुड़ेंगे, जबकि राजखरसावां रेलवे स्टेशन में भारत सरकार के जनजाती मामनलों के मंत्री अर्जुन मुंडा तथा मनोहरपुर में सांसद गीता काड़ो मौजूद रहेंगे. हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस पर अधिकारिक पुष्टी नहीं की गयी है. परंतु कार्यक्रम को लेकर अंदर ही अंदर तैयारी शुरु कर दी गयी है. रेलवे की ओर से इसको लेकर नोडल अधिकारी भी बनाये गये है.

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां रेलवे स्टेशन में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से अलग अलग योजनाओं पर कार्य होगा. वहीं मनोहरपुर के लिये 27 करोड़ की लागत से अलग अलग योजनाओं पर कार्य होगा. इन योजनाओं पर अगस्त माह से ही कार्य शुरु हो जायेगी.

भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुअत की है. देश के 1275 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा. इसके तहत स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गयी है. इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करना है. साथ ही हर स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाओं को भी शामिल करना है.

इस योजना में इमारत में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’, चरणबद्धता और व्यवहार्यता और निर्माण की भी परिकल्पना की गई है।

आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेंगे।

आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेंगे।

सरायकेला/चांडिल

संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल एक आपातकालिन बैठक श्री जयराम सिंह सरदार जी के अध्यक्षता में जामडीज स्थित तील्ला पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया की संगठन द्वारा नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पर विगत 90 दिनों से मणिपुर में आदिवासी समाज के साथ हिंसा हो रही है। व आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घृणित कार्य से आदिवासी समाज काफी आहत व आक्रोशित हैं।साथ ही निमडीह प्रखंड अंतर्गत कांठालडीह गांव के आदिवासी समाज के ही दो आदिवासी बेटीयों का विगत तीन दिन पहले सर्प दंश से मृत्यु हुई है।जिसके कारण संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल विश्व आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेगी।सांस्कृतिक कार्यक्रम के बजाय आदिवासी समाज के बीच एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था के पदाधिकारी गण जैसे मानकी ,मुंडा, लाया , पाहन,पारगाना, माझी बाबा , गड़ेत पाराणिक समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े आदिवासी नेता गण ,विभिन्न आदिवासी समाजिक संगठन के प्रतिनिधि गणों सादर आमंत्रित होंगे। विचार गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी। वर्तमान एवं भविष्य में आदिवासियों की अस्तित्व हक अधिकार एवं कर्तव्य। दुसरा वन संरक्षण संशोधन विधेयक -2023,समान नागरिक संहिता(UCC ) मणिपुर घटना इत्यादि।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो हुए दुर्घटनाग्रस्त।

स्कॉर्पियो और ट्रेलर में हुई टक्कर,स्कोर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त..

बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा व एक युवती की हुई मौत, एक कि हालात गंभीर

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र की स्कॉर्पियो शाम 6:30 बजे चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के पुत्र का संतुलन बिगड़ने से स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गया. जिससे स्कॉर्पियो एक ट्रेलर से जा टकराया.

जानकारी के अनुसार इस घटना में बास्को बेसरा के पुत्र व पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची.

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहारे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा और एक लड़की जिसकी मृत्यु हुई है वह डिमना की बताई जा रही है और युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है जिसका इलाज चल रहा है.

सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोगो से मिले उपायुक्त

सरायकेला

जनता दरबार में आए आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय मे सूचित करने के दिए गए निदेश।

जिला के साथ साथ सभी अनुमंडल एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालयों समेत विभिन्न कार्यालयों मे जनता दरबार आयोजित कर लोगो की शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करें पदाधिकारीगण

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से दर्जनों लोग समाजिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर आए लोगो से उपायुक्त क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जिनमे मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नाली निर्माण, शिक्षा विभागीय सम्बन्धित मामले, राशनa कार्ड मे नाम जोड़ने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उक्त मामलो के निष्पादन हेतू उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यालय को सूचित करने के निदेश दिए। इस क्रम मे उपायुक्त ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांचोपरांत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस क्रम मे उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों को सुने तथा प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर निष्पादन करें, ताकि लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

इस क्रम में उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि जनता दरबार मे अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से पदाधिकारियों के समक्ष रखें ताकि कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर लंबित आवेदन का नियमानुसार ससमय निष्पादन सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे मिशन इंद्रधनुष एवं फलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक संपन्न..

उपायुक्त के अध्यक्षता मे मिशन इंद्रधनुष एवं फलेरिया उन्मूलन को लेकर बैठक संपन्न..

सरायकेला

जिले मे संचालित कार्यों की समीक्षा कर प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाने के दिए गए निदेश

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आज मिशन इंद्रधनुष एवं फाइलेरिया उन्मूलन 2023 को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक मे मुख्य रुप से सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कु. सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र कु. सिन्हा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील सिंह, डीपीएम निर्मल दास, WHO से डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मनोज कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मिशन इंद्रधनुष एवं फ्लेरिया उन्मूलन 2023 के तहत संचालित कार्यों का समीक्षा कर प्रखंड स्तर पर कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित कर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा मिशन के तहत शत प्रतिशत योग्य लोगो को मलेरिया उन्मूलन की दवा खुराक, तथा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को छूते हुए सभी टीका लगाना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने (जैसे- विभिन्न माध्यम से लोगों में जागरूकता लाना , कार्यक्रम के उद्देश्य सम्बन्धित जानकारी देना, रोग से बचाव हेतु टिका एवं दवा का सेवन की आवश्यकता इत्यादि के प्रति लोगो को प्रेरित करना) तथा विभागीय पदाधिकारी कार्यालय कर्मी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी/कर्मियों को स्वम् भी फलेरिया उन्मूलन की दवा खाने तथा लोगों को भी प्रेरित करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने कहा विभिन्न प्रखंड के ऐसे संभावित क्षेत्र जहां विशेष समुदाय के लोग दवा खाने से हिचक रहे हैं या डर रहें है वैसे क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टीम के उपस्थिति में विशेष कैंप लगाकर लोगों को प्रेरित करे ताकि शत प्रतिशत लोगों को फलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई जा सके। उपायुक्त ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अति संवेदनशील होकर दवा दस्ता की टीम अपने उपस्थिति में लोगों को दवा खिलाए, खाली पेट ने दवा नहीं खिलाए तथा यह सुनिश्चित करें कि गर्भवती महिला एवं 5 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा ना दिया जाए।

उपायुक्त के निदेशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

उपायुक्त के निदेशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सरायकेला

बिना हेलमेट/सीट-बेल्ट के वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

शुक्रवार 4 अगस्त को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समाद के देखरेख मे आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने, छोटे वाहनों पर त्रिपल लोड चलने वाले लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से छोटे वाहनों जैसे बाइक-स्कूटी पर दो लोगों से अधिक की सवारी ना करने, दोनों लोगों को हेलमेट का उपयोग करने, बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा ओवर स्पीडिंग ना करने समेत अन्य जानकारी दी गई। वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे जानकारी देकर स्वयं भी यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।

दोषियों पर कार्रवाई तय,पीडीएस चावल घोटाले को खाद्य आपूर्ति आयोग ने पाया सही..

दोषियों पर कार्रवाई तय,पीडीएस चावल घोटाले को खाद्य आपूर्ति आयोग ने पाया सही..

सरायकेला/आदित्यपुर

राज्य में हुए जन वितरण प्रणाली कोटे के हजारों क्विंटल चावल घोटाले की जांच राज्य खाद्य आयोग ने की थी. इस मामले को आयोग ने सही पाया है। अब अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वे नहीं मानेंगे. राज्य सरकार चावल घोटालेबाज को बचा रही है. वे एक माह तक इंतजार करने के बाद इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जा सकते हैं। यह जानकारी भाजपा नेता रमेश हांसदा ने प्रेसवार्ता में दी. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप राम कृष्णा मोदी, विशु महतो, पवन महतो, रजनीश राठोर, चिनमय महतो, महाजन साहू, सपन महतो आदि शामिल थे.

उन्होंने आगे बताया कि सरायकेला खरसावां जिले में दिसंबर माह 2022 का चावल वितरण नहीं हुआ था. इसे लेकर खाद्य आयोग को एक पत्र लिखकर शिकायत की गई थी. जिस पर काफी दिनों तक सुनवाई चली. राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी नें लगभग छह महीने सुनवाई के बाद 19 जुलाई 2023 को इसकी सुनवाई पूरी की. सुनवाई के दरमियान उन्होंने पाया कि दिसंबर महीना का चावल जो पूरे जिले के लाभुकों को बांटा जाना था वह गायब हो गया है

रमेश हांसदा ने मांग की है कि हर हाल में जिले के लोगों को उनका हक उनका चावल मिलना चाहिए. इस पर खाद्य आयोग ने राज्य सरकार को दिशा निर्देश दिया है कि दिसंबर महीना का चावल हर हाल में लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए और जो चावल गायब हो गए है इसकी खोजबीन की जाए. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें. इस तरह आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश देकर इस मामले का निष्पादन कर दिया है. रमेश हांसदा ने इस मामले की सुनवाई के लिए खाद्य आयोग का आभार जताया हैं. कहा है कि राज्य सरकार इस मामले पर सुस्ती बरत रही है. यदि दो माह के भीतर राज्य सरकार गायब हुए चावल को बरामद कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. इस मामले पर पीआईएल भी दायर करेंगे

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध जावा महुआ किया नष्ट, 250 लीटर तैयार शराब जप्त, संचालक फरार।

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 टन अवैध जावा महुआ किया नष्ट, 250 लीटर तैयार शराब जप्त, संचालक फरार।

सरायकेला/चौका

सरायकेला जिला के उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अबैध शराब भट्ठियों पर करवाई शुरू कर दिया है। इधर उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत चुटिया स्थित अवेध शराब भट्ठी में छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान चुटिया नाला किनारे भारी मात्रा में चुआई जा रही अबैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है। उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि अबैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए छापेमारी टीम ने 5 टन जावा महुआ को नष्ट करते हुए 250 लीटर तैयार महुआ शराब और शबाब बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों को जप्त किया गया है, वहीं उक्त शराब भट्टी के संचालन में संलिप्त सभी लोग फरार हों गए, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई जा रही है।

वहीं उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध शराब कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब को लेकर अवैध कार्य करने वाले इस जिले को छोड़ दें अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। छापामारी के दौरान उत्पाद अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार के साथ स अ नि त्रिपुरारी शर्मा, शिवनाथ राम और प्रतिनियुक्त गृह रक्षा बल मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस वृहद छापेमारी मैं जिला पुलिस का भी सहयोग लिया गया था।

पुलिस को मिली एक और सफलता मवेशी ले जा रहे पांच लोग पकड़ाए,2 दर्जन से ज्यादा मवेशी बरामद

पुलिस को मिली एक और सफलता मवेशी ले जा रहे पांच लोग पकड़ाए,2 दर्जन से ज्यादा मवेशी बरामद

सरायकेला/चौका

पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए टाटा-रांची नैशनल हाईवे 33 पर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बडामटांड के पास पुलिस ने मवेशी लदे दो वाहनों को जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रात में गश्ती कर रही पुलिस को दो पिकअप वैन (बीआर03जीबी 2754 और बीआर03जीबी 6897) पर मवेशी लदा मिला. पूछताछ के क्रम में मवेशी का कागजात मांगे जाने पर वाहन पर सवार लोग नहीं दिखा सके. इसके बाद पुलिस वाहन समेत मवेशियों को थाना ले गई।

दोनों वाहनों पर कुल 18 मवेशी लदे थे. इनमें पांच गाय व चार बछड़ा और पांच भैंस व चार भैंस का बछड़ा शामिल है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक गाय का बछडा़ मर गया. संदेह जताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर पांच गाय और चार बछड़ा लदा रहने के कारण घुटन से बछड़ा मर गया होगा. वाहन पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से मेवशी लेकर जमशेदपुर जा रहे थे. वे मवेशी तस्कर नहीं हैं. सभी मवेशियों को खटाल में पहुंचाना था।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक..

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक..

जमशेदपुर

गौपाल मैदान में पूर्वा. 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा

वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निर्देश दिया गया।

शुक्रवार 4 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक आयोजित बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया ।

15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर बैठक में विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई । उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है । गौपाल मैदान में पूर्वा. 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा । वहीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया है जिसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदाधिकारी को स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर उनके घर जाकर सम्मानित करने का निदेश दिया गया । वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण का निर्देश संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया ।

स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे, प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को देते हुए एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही गई। जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा एंबुलेंस की तैनाती रहेगी ।

परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। रिहर्सल कार्यक्रम चार दिनों का होगा जिसमें 10, 11, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा ।

बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एनईपी निदेशक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, एलडीएम, आरएएफ, एनसीसी, टाटा स्टील, नुवोको, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

उक्त मौके पर में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक गज परियोजना, जमशेदपुर श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा समेत अन्य वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी मौजूद रह

Design a site like this with WordPress.com
Get started