सिर्फ चुनाव के समय की राजनीतिक नहीं करती हूं, दुख सुख में सदैव खड़ी रहती हूं, सांसद गीता कोड़ा

सिर्फ चुनाव के समय की राजनीतिक नहीं करती हूं, दुख सुख में सदैव खड़ी रहती हूं, सांसद गीता कोड़ा

सरायकेला/किरीबुरू

किरीबुरू: सिर्फ चुनाव के समय की राजनीतिक नहीं करती हूं, बल्कि सालों भर जनता के साथ दुःख-सुख में सदैव खड़ी रहती हूं. सारंडा के तमाम सुदूरवर्ती गांवों तक सड़क की कनेक्टीविटी होगी. इसके लिये युद्ध स्तर पर कार्य जारी है. उक्त बातें सांसद गीता कोड़ा ने तितलीघाट गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सारंडा के ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुये कहा. सांसद ने कहा कि जनता की समस्या आते रहती है, मैं सभी समस्याओं का निदान प्रमुखता से करती रहती हूं.जितना आसानी से सभी क्षेत्रों की जनता के पास उपलब्ध रहती हूं वैसी मेहनत करने वाला कोई नहीं. यहीं वजह है कि सभी क्षेत्र के लोग मुझे निरंतर प्यार देते हुये हमारे साथ जुड़ते जा रहे हैं।

इस दौरान सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू ने सारंडा के महिलाओं व पुरुषों के बीच 100-100 साड़ी एवं धोती का वितरण किया. कार्यक्रम में सारंडा के विभिन्न गांवों व संगठनों के लगभग 35 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा. सभी का उन्होंने माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हीं संगठन व हमारी रीढ़ हैं. सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा में लग जायें।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जंगली हाथियों का उत्पात नहीं थम रहा मकान और विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त।

जंगली हाथियों का उत्पात नहीं थम रहा मकान और विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात नहीं थमा है. हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के काठघोड़ा और सिलदा में विद्यालय भवन और मकान को क्षतिग्रस्त कर अनाज को अपना निवाला बनाया. पांच-छह की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से आबादी वाले क्षेत्रों में विचरण कर रहा है. आए दिन हाथियों का झुंड मकान और विद्यालय भवनों को क्षतिग्रस्त कर धान व चावल को अपना निवाला बना रहा है. वहीं फसलों को भी नुकसान कर रहा है. भूख मिटाने के लिए हाथियों का झुंड रोज नए-नए ठिकानों की तलाश कर रहा है. वहीं वन विभाग हाथियों से लोगों की सुरक्षा करने के लिए प्रयास कर रही है.चौकी.जंगली हाथियों ने ईचागढ प्रखंड के सिलदा में शिवराम महतो का घर तोड़कर घर के अंदर रखे अनाज को अपना निवाला बनाया. हाथियों के झुंड ने घर के जिस कमरे को तोड़ा, उस कमरे में शिवराम महतो का छोटा लड़का लंबू महतो सोया था. दीवार की ईंट गिरने से उसे चोट भी लगी हैं. ईंट गिरने से जैसे ही वह नींद से जागा उसे हाथियों के आने की भनक लगी. इसके बाद उसने चौकी के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई. उसी कमरे में अनाज रखा था, जिसे खाने के लिए हाथियों के झुंड ने कमरे को दो तरफ से तोड़ा है. आबादी वाले क्षेत्र में जंगली हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है.सिलदा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के पूर्व हाथियों का झुंडा ईचागढ़ प्रखंड के काठघोड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास का दरवाजा को तोड़ा. हाथियों ने दरवाजा तोड़कर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के मध्यान्न भोजन के लिए रखे तीन बोरा चावल को चट कर गए. इसकी सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सुधीर उरांव, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि तिलक उरांव, आजसू प्रखंड सचिव तुलसी महतो प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर क्षति की जानकारी ली. इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि दिन प्रतिदिन जंगली हाथियों को लेकर स्थिति गंभीर होता जा रहा है. वन विभाग इसका निदान करें. ऐसे दहशत के माहौल में लोग अधिक दिनों तक सुरक्षित नहीं रह सकते हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

मोहर्रम त्योहार में विभिन्न स्थानों से निकाले जुलूस दिखाए हैरतअंगेज कारनामे।

मोहर्रम त्योहार में विभिन्न स्थानों से निकाले जुलूस दिखाए हैरतअंगेज कारनामे।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: मुहर्रम के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जुलूस निकाला गया. इस दौरान करतबबाजों ने लाठी, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज कारनामे दिखाए. चांडिल में आलीशान मुहर्रम कमेटी की ओर से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. चांडिल स्थित ईमामबाड़ा से निकलकर जुलूस चांडिल बस स्टैंड के बाद एनएच 32 के रास्ते बाजार का भ्रमण किया. जुलूस होटल राहुल पैलेस तक और डैम रोड का भ्रमण कर वापस ईमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ।

इस दौरान करतबबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस के दौरान एनएच 32 के किनारे लोगों के लिए शर्बत का स्टॉल भी लगाया गया था.फातिया के बाद हुआ लंगरखानी मुहर्रम के अवसर पर लोगों की अटूट आस्था का भरपूर समागम देखने को मिला. सुबह ईमामबाड़ा में फातिया के बाद लंगरखानी हुआ. इसके बाद अखाड़ा जुलूस प्रारंभ हुआ. मुहर्रम में पैगंबर मोहम्मद साकिब की शहादत पर कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया जाता है. कर्बला के शहीदों ने इस्लाम धर्म को नया जीवन प्रदान किया था. आलीशान मुहर्रम कमेटी चांडिल की ओर से निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे. एनएच 32 पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था. जुलूस के साथ भी चांडिल थाना की पुलिस के अलावा चौका थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौजूद थे. यहां दंडाधिकारी के रूप में चांडिल के अंचल अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था, जो जुलूस के साथ चल रहे थें।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

आदित्यपुर से निकले मोहर्रम का जुलूस हैरतअंगेज करतब दिखाए प्रशासन रहे अलर्ट।

आदित्यपुर से निकले मोहर्रम का जुलूस हैरतअंगेज करतब दिखाए प्रशासन रहे अलर्ट।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शनिवार को आदित्यपुर में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शाम को मुस्लिम बस्ती में खुशी का माहौल रहा. जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद रहे. क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में जहां गम्हरिया सीओ मनोज कुमार तैनात थे। वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी खुद गश्त करते नजर आए. चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. मुस्लिम बस्ती के दो अखाड़ों ने जुलूस निकला और करतब दिखाए. पुराना मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी नूर जहां अखाड़ों ने करतब दिखाने के बाद तजिया जुलूस निकाला

वहीं शहीद मो इस्लाम अखाड़ा में भी करतब बाजों ने एक से बढ़कर करतब दिखाए. यहां अतिथि के रूप में समाजसेवी गणेश चौधरी पहुंचे, जिन्हें लाइसेंसी मंजूर आलम और शेख हसन ने सम्मानित किया. मंजूर आलम ने बताया कि इस्लाम धर्म में मुहर्रम का महीना काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके 10वें दिन यानी 29 जुलाई को रोज-ए-आशुरा मनाया जाता है.दरअसल इस दिन को इस्लामिक कल्चर में मातम का दिन भी कहा जाता है और इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं. मुहर्रम के महीने को गम का महीना कहा जाता है. अपने-अपने क्षेत्र में करतबबाजी के बाद लोग तजिया जुलूस निकाल कर आदित्यपुर थाना पहुंचे जहां बारी-बारी से दोनों अखाड़ों के खिलाड़ियों ने करतब दिखाए. थाना प्रभारी ने बेहतर करतब दिखाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा.आदित्यपुर थाना में सरायकेला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे समेत शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

पूर्व एसपी के ट्रांसफर -पोस्टिंग पर नए एसपी ने लगाययी रोक,थानेदार को डीआईजी ने किया था लाइन क्लोज।

पूर्व एसपी के ट्रांसफर -पोस्टिंग पर नए एसपी ने लगाययी रोक,थानेदार को डीआईजी ने किया था लाइन क्लोज।

सरायकेला

जाते-जाते एसपी ने थाने में किया था पदस्थापित।

सरायकेला: खरसावां जिले में नव पदस्थापित एसपी डॉ. विमल कुमार ने पूर्व एसपी आनंद प्रकाश द्वारा जाते -जाते 10 पुलिस पदाधिकारियों के किए गए ट्रांसफर -पोस्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

पूर्व एसपी आनंद प्रकाश द्वारा 26 जुलाई को जिला आदेश जारी करते हुए 10 एसआईं , एएसआई की ट्रांसफर -पोस्टिंग की थीं।सरायकेला ज़िला पुलिस अधीक्षक ज़िला आदेश संख्या 996/ 23 जारी करते हुए 10 एसआईं , एएसआई की ट्रांसफर -पोस्टिंग की थीं. 26 जुलाई को जारी ज़िला आदेश के बाद सभी पुलिस पदाधिकारीयो को 24 घन्टे के भीतर योगदान का आदेश था. जिसे नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने ज़िला आदेश संख्या 1015/ 23 जारी करते हुए सभी पदस्थापन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूर्व पदस्थापित थाना प्रतिष्ठान में रहने का आदेश दिया गया है.हाल ही में चांडिल के पूर्व थाना प्रभारी अजीत कुमार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा कार्य में कोताही बरतने ,थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री संचालन पर कार्रवाई न करने संबंधित गंभीर आरोपों के चलते लाइन क्लोज किया गया था. जिसे पूर्व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा आदेश जारी करते हुए गम्हरिया थाना में पदस्थापित किया गया था. गौरतलब है कि जाते-जाते पूर्व एसपी के आदेश को नए एसपी द्वारा रद्द किया जाना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

बोकारो में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा,, पसरा मातम..

बोकारो में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा,, पसरा मातम..

हादसा में 4 लोगों की मौत,9 की हालत गंभीर

अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. चीख-पुकार मच गई

अस्पताल में अव्यवस्था से गुस्सा लोगों ने नारेबाजी की

झारखंड के बोकारो से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जुलूस निकालने के दौरान यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई. सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

वहीं लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया. हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया।

सरायकेला-खरसावां

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा आज समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम संग्रहित सील कमरे, भवन परिसर में लगाए गए CCTV कैमरे, तैनात सुरक्षा बल,अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का अवलोकन करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वेतन क्रम में उपायुक्त ने कहा लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी प्रकार का कोई संदेश ना रहे इस बाबा भवन परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का नियमित अवलोकन करे साथ ही सिफ्टवार एवं सुरक्षा बल की तैनाती रहे यह सुनिश्चित करें।

मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य रहे।

टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय बताया।

टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय बताया।

सरायकेला/गम्हरिया

शुक्रवार को छोटा गम्हरिया समुदायिक भवन मे टीएसएलपी के सिक्योरिटी एंड फायर और सीएसआर विभाग के द्वारा घरेलू आग से सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें गम्हरिया व जगन्नाथपुर की 45 गृहणियां, विद्या भारती तथा एसएस हाई स्कूल की 55 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कम्पनी के अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विभिन्न कारणों से घरों में आग लगने की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आग बुझाने के तरीकों को सुरक्षमा के साथ बताया.जिसमे काफी बच्चों ने उत्साह के साथ देखा और समझा

नए एसपी की आदित्यपुर पर विशेष नजर, देर रात पहुंचे आदित्यपुर थाना।

नए एसपी की आदित्यपुर पर विशेष नजर, देर रात पहुंचे आदित्यपुर थाना।

सरायकेला/आदित्यपुर

नए एसपी विमल कुमार गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले देर रात आदित्यपुर थाना पहुंचे. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर को ब्राउन शुगर का हब माना जाता है. इसे जड़ से खत्म करना प्राथमिकता रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अपराधी जिला छोड़ दें, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें. एसपी करीब एक घंटे तक आदित्यपुर थाना में रुके.

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये और कार्यशैली में सुधार लाने को कहा. जिले में एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का आदेश दिया. इसके तहत रात में लगभग सभी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

बता दें कि एसपी पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे. उन्होंने थाना प्रभारी को भी चेतावनी दी और कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई अपराधी अवैध धंधों में लिप्त है तो उसे बंद कराएं।

पूर्व उपायुक्त और नए उपायुक्त को गुलदस्ता देकर भेंट की,सुरेश धारी

पूर्व उपायुक्त और नए उपायुक्त को गुलदस्ता देकर भेंट की,सुरेश धारी

सरायकेला

सरायकेला खरसावां के नए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और सरायकेला खरसवां के निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट की गई।

जिला 20 सूत्री सदस्य सुरेश धारी साथ ही जिला उपाध्यक्ष राम ठाकुर सुरेश धारी नें निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा की राजकमल के कार्यकाल में देख रेख में सरायकेला खरसवां जिला में चहुंमुखी विकास हुआ. हम उम्मीद करते हैं कि जिले में नए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला राजकमल के विकास को गति देने का काम करेंगे सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पहुचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी विशाल जनसभा अक्टूबर में।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष दीनू पाड़ेया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुई. सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने बताया कि अक्टूबर में एपीआई के पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल जन सभा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है. जन सभा को आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धी विजय मानकर संबोधित करेंगे।

जन सभा को सफल बनाने को लेकर एपीआई जिला कमेटी के कई पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से लाल मांझीको-ऑर्डिनेटर, रामहरि गोप सिंहभूम लोकसभा प्रभारी, दीनू पाड़ेया जिला अध्यक्ष, रमजान हांसदा प्रखंड सचिव, सुखलाल समाड जिला सचिव, लखन जामुदा जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे।

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. वासिम सिद्दीकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, जनवितरण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से ही निर्गत होंगे. उसके लिए किसी अन्य जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

पंचायत स्तर पर होगा स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन
बैठक में कहा गया कि गांव-गांव में चल रहे प्रधानमंत्री नल जल योजना काफी धीमी गति से चल रहा है, वहीं जहां बोरिंग किए गए हैं, उसके नजदीक ही शोकपीट बनाए जा रहे हैं. जबकि बोरिंग से कम से कम 10 फीट दूर में बनाना चाहिए. इस पर विभाग को ध्यान रखने को कहा गया. इसके अलावे गांव और पंचायत स्तर पर सिदो कान्हू स्पोर्ट्स कल्याण समिति का गठन होना है, जिसमें 18 से 40 वर्ष के अंदर के युवाओं को शामिल करने को कहा गया. प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सचिव समेत 13 सदस्य होंगे।

बैठक में केसीसी लोन तथा ऋण मापी पर भी चर्चा की गई. पंचायत भवन संचालन को लेकर प्रत्येक महीने 15 हजार रुपए मिलना है. अप्रैल, मई और जून महीने का राशि पंचायत को दिए गए हैं. उक्त राशि से सफाई कर्मी, नाइट गार्ड प्रतिनियुक्ति करना है. साथ ही छोटी मोटी मरम्मत कार्य भी करना है.40 प्रतिशत की अनुदान पर कल्याण विभाग दे रही है गाड़ी बैठक में कहा गया कि कल्याण विभाग 40 प्रतिशत की अनुदान पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गाड़ी दे रही है. जिसका लाभ एसटी, एससी और ओबीसी को मिलेगा. जिन्हें लेना है वह आवेदन कर सकते हैं. इस तरह विभिन्न विभागों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बैठक में रखा. बैठक में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य विजय सिंह सामड, प्रदीप महतो, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा समेत पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started