तिरूल्डीह थाना के नया प्रभारी बने चितरंजन कुमार, 2018 बैच के हैं।

तिरूल्डीह थाना के नया प्रभारी बने चितरंजन कुमार, 2018 बैच के हैं।

सरायकेला/तिरुलडीह

सरायकेला खरसावां जिले के एसपी ने तिरुलडीह के थाना प्रभारी रितेश कुमार को थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया है। नए थाना प्रभारी के रूप में 2018 बैच के दारोगा चितरंजन कुमार को तिरूलडीह का नया थानेदार बनाया गया है। इससे पूर्व चितरंजन कुमार आमदा ओपी प्रभारी के रूप में अल्प समय के लिए कार्य कर चुके हैं।हांलांकि चितरंजन कुमार तेज तर्रार पदाधिकारी बताया जा रहा है।

क्षेत्र में रितेश कुमार का जनताओ से अच्छा संबंध था और लोगों के साथ काफी घुल मिलकर रहते थे।अब तिरूल्डीह थाना का प्रभार ले लिया है तो अब देखना यह है कि नए प्रभारी किस तरह के कार्य करते हैं.अपराधियों एवं अवैध कारोबार को कैसे अंकुश लगाते हैं. प्रभारी चितरंजन कुमार के लिए चुनौतीपूर्ण भरा होगा।

झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को सम्मानित किया।

झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को सम्मानित किया।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोमवार को जमशेदपुर फैमस जुबिली पार्क परिसर में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के झारखंड टीम के तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास को असम प्रदेश दौरे पर जाकर अच्छा सराहनीय कार्य करने पर अंगबस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.राष्ट्रीय महासचिव प्रांतिक कुमार दास सभी पदाधिकरी गणों को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि हमारा संगठन भारत सरकार और प्रदेश सरकार के शासन एवं प्रशासन टीम को लेकर पूरे भारत देश में समाज सेवा और देश सेवा के कार्य कर रहे है।और आगे भी इस तरह के कार्य करते रहेंगे संगठन।

मौके पर भागीरथ जिला प्रभारी, आशुतोष साहा जिला मंत्री, देवाशीष चंद्र नगर अध्यक्ष, सुब्रत विश्वास जिला उपसचिव, तापस बिस्वास नगर सचिव, राजेश दत्ता ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

आदित्यपुर सतबहिनी मंदिर में चोरों ने दिया हजारों मूल्य चोरी घटना को अंजाम

आदित्यपुर सतबहिनी मंदिर में चोरों ने दिया हजारों मूल्य चोरी घटना को अंजाम

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. बाइक चोरी ,गृह भेदन जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया सतबहिनी का है. जहां बसंती मंदिर से सटे हनुमान मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखो हजारों मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर मे चोरों ने सेंधमारी करते हुए मंदिर में रखे नगद समेत बिजली के उपकरण पंखा ,तार आदि चुरा लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई .इधर मामले की जानकारी विहिप नेता भगवान सिंह ने आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मंदिर जांच करने पहुंची.पुलिस द्वारा बताया गया है कि प्रथम दृष्टया में चोरी घटना को अंजाम किसी जानकार व्यक्ति द्वारा दिया गया है. जिसे पहले से यह पता था कि नगद आदि किस स्थान पर रखे हैं.मंदिर कमेटी द्वारा चोरी घटना की लिखित शिकायत की जा रही है. वहीं पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच दिनों से पानी को तरस रहे,टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच दिनों से पानी को तरस रहे,टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों बरसात के मौसम में लोग एक एक बूंद पानी को मोहताज है, क्योंकि बीते पांच दिनों से पाइप लाइन के माध्यम से होनेवाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। वहीं इन वार्ड में टैंकर के माध्यम से भी पानी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर सोमवार को भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा की पांच दिनों से वार्ड संख्या 12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,22 तथा 23 में पीने का पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प है। दूसरी तरफ से नगर निगम की ओर से टैंकर से भी पानी नहीं दिया जा रहा है, इस वजह से लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज है। इन 12 वार्ड के करीब 60 हजार आबादी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम के प्रशासक से दो दिनों के अंदर पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति सेवा को बहाल करने की मांग की गई।

वहीं बस्ती इलाको मे टैंकर भेजने की मांग की गई। अगर दो दिनों में बस्ती के लोगो को पानी नहीं मिलता है तो बस्ती के लोगो के साथ आंदोलन की चेतावनी दी गई है। मौके पर भाजपा नेता विशु महतो, पवन महतो, सुनीता पासवान, महाजन साव, बाबू चंद्र प्रजापति, गुरूवारी देवी आदि मौजूद थे।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दोनों घायल,महिला गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर के टाटा-कांड्रा सड़क आरआइटी मोड़ पर सोमवार को एक हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया. घटना में महिला और बाइक सवार दोनों घायल हुये हैं, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब है. घटना के बाद महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है.
दिन के 2.20 बजे की है घटना।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआईटी मोड़ के पास दिन के 2.20 बजे बाइक पर सवार होकर महिला और पुरूष जा रहे थे. तभी आरआईटी मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई. इस बीच हाईवा चालक ने महिला को रौंद दिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला के कमर के नीचले हिस्से पर हाईवा से रौंदा गया है. इस कारण से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट से इलाज के लिए भेजा रांची।

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट से इलाज के लिए भेजा रांची।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित तुम्बाहाकत में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईई़डी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का के 197 बटालियन का एक जवान घायल हुआ है. यह घटना आज सोमवार को कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के दौरान हुई है।

जवान चंद्र प्रताप तिवारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया. जहां उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है.सप्ताह भर पहले सीआरपीएफ के एएसआई हुए थे घायल कोल्हान जंगल क्षेत्र में चल रही एंटी नक्सल अभियान के तहत सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते 17 जुलाई की सुबह गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा से हाथीबुरु जाने वाली सड़क पर एक आईईडी विस्फोट हुआ था. इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई देवेंद्र कुमार के घायल हो गये थे।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक फरार।

सरायकेला/कांड्रा

कांड्रा : सोमवार की सुबह सरायकेला थाना अंतर्गत घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं हाईवा पलटने के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पहली घटना भोलाडीह ग्राम के पास की है. जहां आयरन पिलेट लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया. मिट्टी गीली होने की वजह से चालक हाईवा पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और हाईवा पलट गया. इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक वहां से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए और सरायकेला पुलिस को सूचना दी गई.दूसरी घटना निश्चिंतपुर ग्राम के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई. जहां एक ट्रेलर को एक स्कूटी सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी सवार कोलाबीरा से कांड्रा की ओर आ रहा था. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को काफी चोटें आई जिसे जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. इन दुर्घटनाओं के पीछे सड़क पर खड़े बड़े मालवाहक वाहनों की बड़ी भूमिका है. बावजूद इसके बड़े मालवाहक वाहन उक्त मार्ग पर जहां- तहां खड़े रहते हैं. इसे हटाने में ना तो जिला प्रशासन और ना ही ट्रैफिक पुलिस उठा रही है।

औद्योगिक क्षेत्र एलाइड कंपनी के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद

औद्योगिक क्षेत्र एलाइड कंपनी के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: इन दिनों आदित्यपुर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई है चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र हो या फिर रिहायशी भीड़भाड़ वाले इलाका सोमवार को भी बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित सैकड़ों मजदूर और कामगारों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर घटना के प्रति आक्रोश जताया.बताया जाता है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थित एलाइड कंपनी के बाहर से रविवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े बाइक चोरों ने एक मजदूर के बाइक चोरी की घटना को बड़े ही आसानी से अंजाम दिया. घटना की वारदात कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इधर मामले से आक्रोशित सैकड़ों मजदूरों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के बाइक और मोटरसाइकिल चोरी जैसे घटनाओं को रोका नहीं जा रहा है और जो मजदूरों आवाज उठाते है, उन्हें काम से निकाल दिया जाता हैं।आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थिति एलाइड कंपनी के पार्किंग से हाल के दिनों में 12 साइकिल और दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.मजदूरों द्वारा कंपनी प्रबंधन से पार्किंग में गार्ड की निगरानी करने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन इनके मांगों को अनदेखी कर रहा है. इधर मजदूर शुभेंदु महतो के चुराए गए मोटरसाइकिल के बदले कंपनी द्वारा मोटरसाइकिल दिए जाने की मांग को लेकर मजदूर अड़े हैं और मजदूरों ने कंपनी गेट जाम करते हुए हड़ताल किया है. गौरतलब है कि मजदूर शुभेंदु महतो नीमड़ीह थाना क्षेत्र से प्रतिदिन बाइक से आदित्यपुर ड्यूटी करने आता हैं।

अनिश्चितकाल के लिए ठप किया जाए दोनों खदानों का उत्पादन व डिस्पैच – मधु कोड़ा

अनिश्चितकाल के लिए ठप किया जाए दोनों खदानों का उत्पादन व डिस्पैच – मधु कोड़ा

सरायकेला/किरीबुरू

किरीबुरू: सेल की किरीबुरू-मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने हीं खदान के स्थापना काल में किरीबुरू में बाहर से लोगों को अपने उत्पादन कार्य के लिए बसाया. आज जब प्रबंधन का उद्देश्य पुरा हो गया तो यहां बसे लोगों को भगा रहा है. ऐसा किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा. दोनों प्रबंधनों का गेट अनिश्चितकाल के लिए जाम कर उत्पादन व माल ढुलाई ठप कर दिया जाएगा।

उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के दुकानदारों व विभिन्न बस्ती के लोगों की शिकायत सुनने के बाद कहा. उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न बस्तियों में रहने वाले लोगों के पूर्वजों को 60 वर्ष पूर्व सेल प्रबंधन ने खदान में काम करने के लिए लाया था. तब यहां के घने जंगल, जंगली जानवरों, मलेरिया, आवागमन व कोई सुविधा नहीं रहने के कारण कोई रहना नहीं चाहता था. लोग भाग जाते थे.प्रबंधन पकड़-पकड़ लाता एवं किरीबुरू में चटाई आदि का झोपड़ी बनाकर रहने को कहता था. आज वैसे हीं लोगों को प्रबंधन नोटिस देकर जमीन खाली करने बोल रहा है. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज भी सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान में लगभग 1700 ठेका मजदूर, सैकड़ों दुकानदार, उनके परिवार एवं बस्ती के लोग दोनों प्रबंधनों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निरंतर सेवा दे रहे हैं.सेल प्रबंधन नालायक व गरीबों का शोषक है. प्रबंधन के खिलाफ बडी लड़ाई लड़ी जाएगी. इसके लिए सभी को अपने-अपने घर से निकलना होगा. प्रबंधन गलत कह रही है कि अतिक्रमण नहीं हटने की वजह से उसको लीज नहीं मिल रहा है. लीज की अनेक प्रक्रिया होती है. पहले भी लीज मिला है. पुलिस फोर्स को लेकर प्रबंधन ग्रामीणों को डर नहीं दिखाए इससे स्थिति और खराब होगी

जोहार गोमके कोचिंग संस्था ने सेवानिवृत्त जीएम शंकर मार्डी को किया सम्मानित।

जोहार गोमके कोचिंग संस्था ने सेवानिवृत्त जीएम शंकर मार्डी को किया सम्मानित।

मुसाबनी

मुसाबनी: सड़कघुटू प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जोहार गोमके कोचिंग संस्था की ओर से सडक़घुटु के ग्रामीणों की मौजूदगी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली से जीएम के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गांव जामशोल लौटे शंकर मार्डी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कोचिंग संस्था के संचालक एवं ग्रामीणों ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शंकर मार्डी इस कोचिंग संस्था को आर्थिक मदद करते हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन बच्चे इसमें निःशुल्क शिक्षा पा सके। इस अवसर पर आदिवासी रिक्रियशन क्लब के सचिव गणेश मुर्मू ने सेवानिवृत्त जीएम शंकर मार्डी के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मासांग मार्डी, सचिव सिंगराय हेंब्रम, कोषाध्यक्ष राजेश किस्कू, आदिवासी रिक्रिएशन क्लब के सचिव गणेश मुर्मू, संतोष सोरेन, सिदो हेंब्रम, ताराचंद सोरेन , विमला बेसरा, रिया हेंब्रम और गांव के बच्चे और महिलाऐं उपस्थित थे।

गणेश मेडिकल दुकान में निशुल्क कैंप लगाया,जिसमें 131 मरीज का उपचार किया।

गणेश मेडिकल दुकान में निशुल्क कैंप लगाया,जिसमें 131 मरीज का उपचार किया।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अधीन रधुनाथपुर गांव में स्थित गणेश मेडिकल दुकान में न्यूरो शिविर लगाया गया। जिसमें 131 मरीज का उपचार किया गया।

शिविर में न्यूरो विशेष डाक्टर वेव दरिपा ने निशुल्क सेवा देकर 131 मरीज का उपचार किया गया। उक्त बातें की जानकारी चंद्र मोहन गोराई ने दी।बंक विहारी महतो, गणेश मंडल, अश्वनी महतो,शिव नाथ गोराई, निखिल सिंह मुंडा, राजेन्द्र सिंह मुंडा, गणेश गोराई, , आदि उपस्थित थे। सर दर्द,चक्कर, बेहोशी,कमर दर्द, गर्दन में दर्द,सुनापन,हाथ पैर में झुनझुना,पैरालेलीस, मिर्गी,बेचनी, मधुमेह,धरारड हाथ पैर फुलना, आदी की जांच की गई।

सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

5 गोली मारी गई थी तिलक महतो को

सरायकेला

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन के नजदीक ओवर ब्रिज के पास सोमवार तड़के सुबह 5 बजे 45 वर्षीय हाईवा चालक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव गम्हरिया जंक्शन के अंडरपास के नीचे से ही बरामद किया गया। मृतक की पहचान 45वर्षीय हाईवा चालक तिलक महतो के रूप में की गई है. जो बास्को नगर से सटे नीमडीह बस्ती में अपने बहन के घर पर रहकर काम करता था. मृतक मूल रूप से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का रहने वाला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तिलक महतो गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कंपनियों में माल सप्लाई के लिए हाईवा चलाने का काम करता था. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर आरआईटी ,आदित्यपुर और गम्हरिया पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

हाईवा चालक तिलक महतो की अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या की है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से 3 गोली के खोखे बरामद किए हैं. जबकि दो गोली मिस फायर हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनियोजित तरीके से रेकी कर चालक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा हत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है

Design a site like this with WordPress.com
Get started