फिरोज हुसैन के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

फिरोज हुसैन के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के फिरोज हुसैन की रविवार रात को गोली मारकर हत्या मामले में फिरोज के पिता तफैजुल हुसैन ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मर्डर को चुनौती के रूप में लिए हैं, वे खुद इस केस का आईओ हैं इसका उद्भेदन जल्द से जल्द किया जाएगा.मृतक की मां के बयान पर मृतक के ममेरे भाई खुर्सीद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है यह जग जाहिर है, मृतक भी अपराधी कादिम खान का ड्रग पैडलर था. उसका खुर्सीद से झगड़ा चल रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि बस्ती में दो गुट में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है यह घटना इसी का परिणाम है.और इस घटना के तह तक जाकर अपराधियों को ढूंढ निकालेंगे किसी भी हाल में अपराधियों को पकड़ कर जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर किया यौन शोषण।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुये गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालड़ीह के रहने वाले चुरकु मुर्मू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. इसके पहले युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया था, लेकिन जब वह साफ मुकर गया तब मामला थाने तक पहुंचा।

युवती का कहना है कि आरोपी ने उसका अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर पांच सालों तक यौन शोषण किया. अब उसने अश्लील फोटो को भी वायरल कर दिया है.चुरकु मुर्मू के बारे में युवती का कहना है कि वह पहले से ही शादीशुदा है. वाबजूद उसने उसके साथ प्रेम का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच उसने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरों को वायरल कर दिया है. अब युवती की बदमानी होने लगी है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना की, उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किए. हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त है. क्योंकि गुरु ही होते हैं जो शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न मठ व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरु भक्ति दिखाई.श्रीमहंत की पूजा-अर्चना करते शिष्य.फदलोगोड़ा काली मंदिर स्थित जूना अखाड़ा के आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जूना आंकड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति उमाशंकर भारतीय महाराज जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद बड़ी संख्या में शिष्यों ने अपने गुरु श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती की पूजा अर्चना की, उन्हें उपहार भेंट किए और उनसे आशीर्वाद लिया. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने-अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में सत्यनारायण कथा का पाठ भी कराया‌‌।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

क्वार्टर पर कब्जा कर व्यक्ति पर जानलेवा हमला हवाई फायरिंग।

सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया

आदित्यपुर: गम्हरिया अंचल के क्वार्टर पर कब्जा कर रखे बाबू दास नामक व्यक्ति के साथ बीती रात मारपीट की घटना हुई है. घटना के आरोपी देवाशीष दास और अज्जू थापा है. जिसके विरुद्ध थाने में बाबू दास ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने दहशत के लिए हवाई फायरिंग भी की है. घटना वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर है।

वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी द्वारा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर रखे झोपड़ी आदि को तोड़ने की कार्रवाई की है. झोपड़ी में टेबुल, कुर्सी और अवैध तरीके से शराब का सेवन किया जाता था. थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना वन विभाग की जमीन का अतिक्रमण करने का है. बता दें कि बाबू दास और देवाशीष दास के बीच सरकारी और वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण कर खरीद फरोख्त को लेकर झगड़ा चल रहा है. बाबू दास जहां अंचल कार्यालय के क्वार्टर को कब्जा रखा है वहीं देवाशीष दास वन भूमि को कब्जा कर के आफिस और होटल चलाता है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

पूर्णिमा के अवसर पर रिवर व्यू कॉलोनी मैं सुंदर कांड पाठ का आयोजन।

पूर्णिमा के अवसर पर रिवर व्यू कॉलोनी मैं सुंदर कांड पाठ का आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सोमवार को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर रिवर व्यू कॉलोनी में नव स्थापित हनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हो रहा है. इसका आयोजन शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी कर रही है. पंडित मुकुंद पांडेय बारीडीह की टीम के द्वारा सूंदर पाठ का आयोजन हुआ. इसमें यजमान की भूमिका राकेश रंजन और हेमंत कुमार निभा रहे हैं।

आयोजन में नगीना सिंह, पूर्व पार्षद रंजन सिंह, सतीश कुमार, विद्यानंद पासवान, महेश प्रसाद, शोभा कुमारी, गुड़िया कुमारी के अलावा विहंगम योग के कोल्हान प्रमंडल प्रमुख नीरज मिश्रा, प्रचारक विनोद कुमार आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे. शाम को महाप्रसाद का वितरण होगा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

देखते ही देखते कार धू -धू कर जलने लगी।

देखते ही देखते कार धू -धू कर जलने लगी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु शहरबेड़ा के पास देर शाम दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई. गनीमत रहा कि कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल बच गए. कार में आग लगने के कारण दोनों झुलस गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण सड़क के एक लेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया.चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दलमा चौक पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया. जब एक कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई. बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को धक्का मारकर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और एक अज्ञात हाइवा से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्ति आग से झुलस गए।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

वहीं मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. कार जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार चिलगु श साप्ताहिक हाट से अपना घर वापस लौट रहा था।

Adityapur:तारा ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री का नया ब्रांच आदित्यपुर बॉस्को नगर में खुला।

Adityapur:तारा ड्रिंकिंग वॉटर फैक्ट्री का नया ब्रांच आदित्यपुर बॉस्को नगर में खुला।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: तारा ड्रिंकिंग वॉटर की नई ब्रांच की शुरुआत आज आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया बॉस्को नगर में खुला इसका उद्घाटन समाज सेवी आशीष पति ने अपने कर कमलों से किया

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे कई मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे इसी खुशी के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि आशीष पति जी को तारा drinking-water के मालिक भरत सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उन्होंने अपने कर कमलों से तारा ड्रिंकिंग वॉटर की फीता काट के एवं मशीन चालू करके उसका उद्घाटन किया इसके पूर्व मशीन लगाए गए स्थान पर पिछले 10 दिनों तक मुफ्त में पानी बांटी गई जनहित में ताकि इस चिलचिलाती गर्मी में लोगों को राहत की सांस मिले आशा है कि तारा ड्रिंकिंग वॉटर की शुरुआत अच्छी रहे एवं लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

वैन के चालक बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराया चालक घायल एक हाथ पैर टूटे।

राजनगर

राजनगर: राजनगर में रविवार को एक तेज रफ्तार कोरियर वैन सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कोरियर वैन ड्राइवर चालक पिंटू सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया है। हादसा तब हुआ जब चालक चाईबासा से कोलकाता लौट रहा था।

बताते हैं कि राजनगर के करीब ड्राइवर को झपकी आ गई। आंख खुली तो देखा सामने एक गाड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकराई. घायल पिंटू घोष इंटरप्राइजेज में कोरियर ड्राइवर है। चालक ने रविवार की सुबह जमशेदपुर के सुंदरनगर के बाद सरायकेला के आदित्यपुर में सामान उतारा। इसके बाद चाईबासा चला गया था। वहां से लौट रहा था तब दुर्घटना हुई।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

समाजसेवी बिलटू राय को युवकों द्वारा राड लाठी डंडे से हमला किया घायल।

समाजसेवी बिलटू राय को युवकों द्वारा राड लाठी डंडे से हमला किया घायल।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल : चांडिल डैम कॉलोनी के रहनेवाले समाजसेवी बिल्टू राय पर रविवार की दोपहर बाइक सवार 8 युवकों रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में घटना की जानकारी चांडिल पुलिस को भी दी गयी

घटना के बारे में बिल्टू राय का कहना है कि वे अपने एक दोस्त के साथ बोलेरो कार से डैम की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही विपरीद दिशा में आ रहे बाइक सवार 8 युवकों ने कार में टक्कर मार दी. इसके बाद कहा-सुनी होने के बाद युवकों ने उनपर रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घटना के समय गांव के लोगों के पहुंच जाने पर सभी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

घटना के बाद घायल बिल्टू राय को गांव के लोगों ने पहले तो चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गये थे, लेकिन यहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. बिल्टू राय का कहना है कि चांडिल डैम और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा नहीं होने के कारण यहां पर असामाजिक तत्व नशे का सेवन कर सैलानियों और ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं. वे इसकी शिकायत अब एसपी से करेंगे।

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चली गोली फिरोज अंसारी युवक की मौके पर मौत।

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में चली गोली फिरोज अंसारी युवक की मौके।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच रोड में रविवार की रात 8.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी नामक युवक को गोली मार दी है। युवक को अपराधियों ने एक गोली सीने एवं दूसरी गोली पेट में मारा हैअपराधियों ने घर से बुलाकर सिविल मिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी .जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने फिरोज अंसारी के घर के पास गोली मारी है। घटना के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फिरोज पेशे से बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है. वहीं उसका कनेक्शन कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान से बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कादिम के जेल जाने के बाद उसके कई काम को फिरोज देख रहा था.ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर भी फिरोज द्वारा कादिम खान गिरोह के प्रतिद्वंदियों को इसकी जानकारी थी कि फिरोज कादिम खान का मददगार है. इसको लेकर उसके प्रतिद्वंदियों में खुन्नस थी. इसी को लेकर रविवार की रात उसे गोली मार दी गयी. मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है. वहीं मृतक के पिता ब्राउन शुगर के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है. वहीं आज उसकी जमानत हुई थी. पिता भी ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त था. इसी को देखते हुए पुलिस यह अंदेशा लगा रही है कि ब्राउन शुगर के कारोबार में वर्चस्व को लेकर यह हत्या की घटना घटी है. बहरहाल पुरे मुस्लिम बस्ती को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

ग्रामीण नागरिक में शिक्षा ,साघन के विकास पर आधुनिक भारत का निर्माण हो सकता है।

ग्रामीण नागरिक में शिक्षा ,साघन के विकास पर आधुनिक भारत का निर्माण हो सकता है।

सरायकेला/चांडिल

डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा की देश की आत्मा गांव में है, गांव की विकास ही देश की विकास है।

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल नारायण आई टी आई शिक्षा संस्थान परिसर में व्यवसायिक शिक्षा के तहत आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण की भुमिका पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि के रूप झारखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अमर कुमार चौधरी उपस्थित थे। चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नारायण आइ टी आई प्रशिक्षण परिसर में मुख्य अतिथि के रूप कुल सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा की झारखंड राज्य साधन, शिक्षा के अभाव में राज्य का खनिज से भरा हुआ है लेकिन झारखंड वासी एक चौथाई लोग गरीब हैं।इसका मुख्य कारण शिक्षा ,साधन की कर्मी है। लोग में मानवता और त्याग की भावना होनी चाहिए।एन पी आई टी आई के अध्यक्ष डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा की गांव के परिवेश में स्कील ,व्यवसायिक शिक्षा की पहल की गई। गांव के बच्चे को तकनीकी शिक्षा देकर बच्चों को विकास के मुख्य घारा में जोड़ने का प्रयास है।

सेमिनार में पात्र, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह सरदार,उप मुखिया दुर्गा चरण गोप, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गोप, टेंगाडीह पंचायत के मुखिया अर्जन सिंह सरदार,फणि भषूण सिंह सरदार, पंचायत समिति शम्भू नाथ सिंह सरदार, टेंगाडीह वार्ड सदस्य रविन्द्र महतो,वार्ड सदस्य गोपाल कालिन्दी,बीस सुत्री अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह सरदार,जिप सदस्य असित सिंह हरेदास महतो, पंचायत पर्यवेक्षक सह सचिव प्रेम चंद महतो, सेवा निवृत्त शिक्षक संतोष कुमार गोप, अजित कुमार महतो,भगीरथ महतो, बंशीधर महतो,लाल मोहन महतो, बलराम मंडल,कालीपद गोप,धर्म गोप,प्रसान्त गोप,विद्याघर गोप,अरूण गोप,अरूण गोप,हाराघन गोप,सुनिल गोप,मुकेश गोप, सुभाष महतो,निर्मल महतो,उत्तम दास,नुनी गोपाल दास,भास्कर दास, विश्वनाथ मंडल,हरीश चंद्र दास सत्येन्द्र नाथ महतो,भीम चंद्र महतो,नवीन दास, अखिल चंद्र महतो, रंजीत कुमार महतो,भुत नाथ सिंह सरदार,अनुप महतो,तरुण महतो शिक्षा में भाषा के विभिन्न कभी कभी विकास में बाधक बन जाती है। शिक्षा व्यहारिक, व्यवसायिक होना चाहिए। जमशेदपुर के सेफ्टी मैनेजमेंट विमल ओझा, नेवी कर्मी अजित कुमार ठाकुर, आदि उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने कहा की गांव के नागरिक कृषि पर आधारित है कृषि के बल पर लोग को अनाज, वस्त्र के कच्चे मिल का उत्पादन करते हैं।गांव की परिभाषा घनत्व के आधार की गई। सरकार ने गांव को विकास के लिए प्रयासरत हैं

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

आदित्यपुर मंदिर कमेटी ने भू माफियाओं से बचा कर रखी थी जमीन, सेटिंग कर भू माफियाओं ने बेची जमीन।

आदित्यपुर मंदिर कमेटी ने भू माफियाओं से बचा कर रखी थी जमीन, सेटिंग कर भू माफियाओं ने बेची जमीन।

सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा लगातार सरकारी और वनभूमि पर अवैध डेरा जमाते हुए धड़ल्ले से खरीद -बिक्री की जा रही है. जिसे रोकने में संबंधित विभाग विफल होता जा रहा है

ऐसा ही एक मामला रविवार को आदित्यपुर थाना पहुंचा जहां। भू माफियाओं ने मंदिर के लिए चिन्हित जमीन निर्माण में बाधा डाली पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 मंगलम सिटी के पीछे स्थानीय लोगों ने वर्षों से वन विभाग की जमीन को क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया उसे बचाते हुए मंदिर निर्माण के लिए चिन्हित कर रखा था. जहां कुछ दिनों पूर्व मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किए और मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया. और भू माफियाओं ने मंदिर निर्माण के विरोध करवाना शुरू किया. अचानक इसी कड़ी में एक महिला को सामने लाकर भू माफियाओं द्वारा दावा किया गया है कि उक्त जमीन उस महिला की है. और बार-बार मंदिर का निर्माण में वह महिला के मदद से बाधा पहुंचाने के लिए दबाव बना रहा है बार-बार महिला मंदिर निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचा रही है बिल्डर के खिलाफ इधर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचकर और विरोध प्रदर्शन के साथ मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. और लिखित शिकायत की और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Design a site like this with WordPress.com
Get started