फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने हेतु उपायुक्त अरवा राजकमल को सौंपा गया ज्ञापन.. फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जाएगी.. उपायुक्त

फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने हेतु उपायुक्त अरवा राजकमल को सौंपा गया ज्ञापन….

सरायकेला

फर्जी पत्रकार बनकर यूपी में घटना को दिया गया अंजाम..

फर्जी पत्रकारों के कारण कभी भी जिले में बड़ा हादसा हो सकता

फर्जी पत्रकारों की वजह से मूल पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को हो रही परेशानी

सरायकेला: यूपी में पत्रकारों की आड़ में फर्जी पत्रकार बनकर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जिले के पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन उपायुक्त अरवा राजकमल को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रेस क्लब आफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने उपायुक्त से मुलाकात की तथा यूपी में हुई घटना पुनरावृति जिले में ना हो इसके लिए सरायकेला खरसावां जिले में भी यूट्यूब व मोबाइल पत्रकारिता करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की गई। बिना आरएनआई वाले यूट्यूब वह मोबाइल पत्रकारिता करने वाले लोगों को चिन्हित करने की मांग की गई है।

फर्जी पत्रकारों पर कार्यवाही करना अति आवश्यक

इसके साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में इनकी संख्या बहुत अधिक है, इनमें अधिकांश फर्जी पत्रकार हैं। इन फर्जी पत्रकारों के कारण कभी भी जिले में बड़ा हादसा हो सकता है। यानी यूपी में हुई वारदात की तरह जिले में कभी भी घटना घट सकती है। इससे पूर्व ऐसे फर्जी पत्रकारों को चिन्हित करना आवश्यक है। फर्जी पत्रकारों के कारण जिला प्रशासन को भी नुकसान है ,वहीं मूल पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भी इनसे परेशानी हो रही है।

फर्जी पत्रकारों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जाएगी.. उपायुक्त

वहीं प्रेस क्लब आफ सरायकेला खरसावां के पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा कि यूपी घटना के बाद भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पत्रकारों को चिन्हित करने के संबंध में घोषणा कर चुकी है , विभाग द्वारा अभी पत्र जारी नहीं किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि पत्र को आधार मानते हुए ऐसे पत्रकारों को चिन्हित किया जाएगा।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

पेयजल सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट ) को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तात्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

सरायकेला: सोमवार 18 अप्रैल को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तात्रित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।

आज आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सम्बन्धित मामले, जलमिनार रिपेयरिंग, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना, समेत कई मामले आए।

इस दौरान पेयजल सम्बन्धित मामलो को लेकर कहा क़ी बदलते मौषम एवं बढ़ती धुप/गर्मी को देखते हुए उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा क़ी विभिन्न क्षेत्र में पेयजल से सम्बंधित प्राप्त सूचना पर त्वरित निष्पदान सुनिश्चित करे। वही विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना/शिकायत पर नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओ का उप विकास आयुक्त ने किया समीक्षा

मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओ का उप विकास आयुक्त ने किया समीक्षा

योजनाओं में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक करे साथ ही क्षेत्र का भर्मण करे

निर्धारित समयावधी मे योजनाओं को पूर्ण करना तथा सुयोग्य लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करनअहो मुख्य उदेश्य- उप विकास आयुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सोमवार 17 अप्रैल 2023 को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई नें मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

वहीं बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में पीडी जेनरेशन, रिजेक्शन ट्रांजैक्शन, पीसीबी खेल के मैदान योजना, विरसा हरित ग्राम योजना, आधार सिडिंग, रिजेसकन स्कीम, आंगनवाड़ी निर्माण इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा कर लंबित योजनाओं में सुधरामक प्रगति लाने के निदेश दिए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें पीडी जैनरेशन में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में 5 से अधिक योजनाओं का चयन कर मानव सृजन में प्रगति लाने, आंगनबाड़ी निर्माण कार्य अंतर्गत लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण निर्माण कार्य को पोर्टल पर क्लोज करने के निर्देश दिए वही आधार सीडिंग, डोभा निरमंड के लैमित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करें साथ ही समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण करें। निरिक्षण क्रम में लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं को ससमय में पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें तथा ऐसे मनरेगा मजदूर जो कार्ड बनाने के पश्चात काम नहीं कर रहे हैं को योजना संबंधित जानकारी दें,उनके योग्यता अनुसार उन्हें योजनाओं का लाभ दें तथा उन्हें मनरेगा से जुड़ कार्य करने हेतु प्रेरित करें। दौरान विकास आयुक्त ने कहा कि पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य निर्धारित समयावधि में योजनाओं को पूर्ण करने तथा सुयोग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करना होनी चाहिए। ताकि शत प्रतिशत इच्छुक एवं योग्य लाभुक को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभ प्रदान किया जा सके

बैठक मे सभी DPM JSLPS श्री शैलेन्द्र जरिका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी BPO सभी ब्लॉक कोडनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक सम्पन्न

लीगल बालू घाटों के ओकसं प्रक्रिया में तेजी लाने के डीए गए निदेश

अवैध बालू एवं पत्थर उठाव पर त्वरित करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: समाहरणालय सभागार मे जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का समीक्षा कर अवैध खनन, उठाव एवं परिवाहन मे संलिप्त लोगो पर नियम संगठन सुसंगत धाराओं के तहत करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें जिले में संचालित स्टॉक यार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए लीगल बालू घाटों के आक्शन प्रक्रिया में तेजी लाने के निदेश जिला खनन पदाधिकारी को दिया। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी नें बताया की जिले में कुल 9 लीगल बालू घाट आक्शन प्रक्रिया में है जो आगामी निविदा समिति के बैठक के उपरांत अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की वित्तीय वर्ष माह 2022-2023 में अवैध बालू उठाव एवं परिचलन के खिलाफ कुल 52 FIR दर्ज किए गए है जिनमे कुल वाहनो की संख्या 56 ट्रेक्टर, 39 हाइवा, 01 डम्फर, 7 (407) तथा 17 भंडारण स्थल 3 ईट भट्ठा पर पर करवाई की गई है। उन्होंने बताया की वित्तीय वर्ष में 20.39 लाख जुर्माना के रूप में वसूली की गईं है।

समीक्षा बैठक के दौरान अवैध खनन के विरुद्ध नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाने हेतु उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को चार पुलिस बल प्रदान करने के निदेश दिए वही चावलिबासा में चेक पोस्ट स्थापित कर नियमित जांच अभियान चलाने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अवैध बालू एवं पत्थर उठाव संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संलिप्त व्यक्तियों पर नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस क्रम में दलमा में पत्थर उठाव से संबंधित प्राप्त शिकायत पर किए गए करवाई के बारे में जानकारी प्राप्त कर जिला खनन पदाधिकारी को स्वयं उक्त मामले में निरीक्षण कर संलिप्त व्यक्तियों पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार,जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सरायकेला मैं चलाया गया वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला मैं चलाया गया वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान..

सरायकेला/कांड्रा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशनुसार ज़िला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न मधय से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

इस निमित्त ज़िला सड़क सुरक्षा टीम, कुंदन वर्मा (DRSM) एवं ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सरायकेला के संयुक्त प्रयास से सोमवार 17 अप्रैल को कांड्रा टोल रोड पर वाहन जाँच सह जागरूकता अभियान चलाया गया बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलानें तथा बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के बड़े वाहन चला रहे लोगो को यातायात नियमों के प्रति जानकारी साझा कर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय होने वाले दुर्घटनाओं के परिणाम से अवगत कराया गया। लोगो को बताया गया की बिना यातायात नियमों के पालन तथा बिना सेफ्टी के वाहन चलाना मतलब दुर्घटना/मौत को आमंत्रण देना होता है। इस दौरान बताया गया की किसी भी परिस्थिति में ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवरस्पीडिंग ना करे।

सरायकेला:-चांडिल प्रखण्ड आजसू पार्टी अध्यक्ष दुर्योधन गोप गिरफ्तार,

सरायकेला:-चांडिल प्रखण्ड आजसू पार्टी अध्यक्ष दुर्योधन गोप गिरफ्तार,

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला: चांडिल प्रखण्ड आजसू पार्टी अध्यक्ष दुर्योधन गोप को चांडिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के संबंध जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चैत्र पर्व में चिलगु सार्वजनिक जगह पर गाली गलौज एवं पुराना आदिवासी हरिजन एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

आपको बताते चलें कि चिलगु पुनर्वास स्थल में गत 13/4/2023को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत पर्व के शुभ अवसर पर छौ नृत्य का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक को सार्वजनिक कमिटी ने किया था। आजसू पार्टी चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्योधन गोप एवं इसके भाई आजसू पार्टी हरेलाल महतो को मुख्य अतिथि बनाने के विरुद्ध में मंच पर आकर फिता फाड़ दिया। इसमें सार्वजनिक कमिटी ओर इनलोगों में झगड़ा हो गया।

मौके पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पहुंच गया और दुर्योधन गोप को गिरफ्तार कर लिया। गोप इसके पहले भी पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम लायेक को जाति सूचक गाली गलौज किया था। ओम लायेक ने चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज किया था। चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने जानकारी दिया कि दुर्योधन गोप को गिरफ्तार किया गया है, सरायकेला जेल भेजा जाएगा।

नीमडीह क्षेत्र में विद्युत सेवा दिन भर बाधित,भीषण गर्मी से जीवन अस्त व्यस्त,

नीमडीह क्षेत्र में विद्युत सेवा दिन भर बाधित,भीषण गर्मी से जीवन अस्त व्यस्त,

नीमडीह

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह, तिरूलडीह के लोग विभिषण गर्मी और दिन भर विद्युत सेवा बाधित होने से जन जीवन अस्त व्यस्त काम कार्य बाधित हुआ।

वहीं नीमडीह कस्तूरबा आवसीय बालिका विद्यालय के दस छात्रा को गर्मी के कारण हालात खराब हुई। छात्रा का उपचार नीमडीह सीएचसी में किया गया।नीमडीह प्रखंड अधीन कास्तूरवा आवसीय बालिका विद्यालय नीमडीह के दस छात्रों को उल्टी एवं दस्त का उपचार नीमडीह सीएचसी में की जा रही है। घटना के संबंध में कास्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय के वाहन चालक और वाहन मालिक मो नाजीर के सहयोग से तिलरुडीह परीक्षा केंद्र नीमडीह कस्तूरबा आने क्रम में विभिषण गर्मी के कारण बच्ची को उल्टी हुआ। विद्युत कर्मी मेनटेनेंस के लिए दिन भर बिजली नीमडीह और तिलरूडीह विद्युत सेवा बाधित था। स्कूल बच्ची परीक्षा दे रही थी। परीक्षा समाप्त होते ही बच्ची वापस आने क्रम बच्ची को उल्टी होने लगा।वाहन चालक ने साठ बच्ची सीधे नीमडीह सीएचसी पहुंचे। इसके बाद पीड़ित दस बच्ची का उपचार नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा ने किया।

इस घटना के बारे चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारियों संकाराचार्ज समांड, इचागढ के विधायक सविता महतो की दी।बच्ची का हालत डाक्टर ने बताया कि ठीक है। गर्मी और कमजोरी के कारण बच्ची का हालात खराब हुई थी।दिन भर विद्युत सेवा बाधित रहे जीवन अस्त व्यस्त हुआ।

Xavier School, XITE Campus में 400 से 500 विद्यार्थियों के बीच चलाया गया रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान।

Xavier School, XITE Campus में 400 से 500 विद्यार्थियों के बीच चलाया गया रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान।

सरायकेला

यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक, परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के की गई अपील

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार रंजन के मार्गदर्शण/ देखरेख में सड़क सुरक्षा सदस्य एवम यातायात पुलिस निरीक्षक द्वारा आज Xavier School गम्हरिया मे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सभागार में उपस्थित 400 से 500 विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की सुरक्षा की जा सकती है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी के टीम नें वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग जैसे गंभीर बिन्दुओ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया की कितना खतरनाक हो सकता है। इस दौरान अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग आवश्य करे साथ ही परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का अपील किया गया। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा द्वारा बताया गया की दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है साथ ही रोड एनालिस्ट इंजीनियर आशुतोष कुमार सिंह द्वारा हिट एंड रन और GOOD SAMARITAN के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यातायात पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ,सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, आशुतोष कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार एवम अन्य शामिल थे।

राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के दूसरे दिन भी भव्य आयोजन किया गया … मानभूम एवं खरसावां शैली के छऊ नृत्य की गई प्रस्तुति

राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के दूसरे दिन भी भव्य आयोजन किया गया … मानभूम एवं खरसावां शैली के छऊ नृत्य की गई प्रस्तुति

सरायकेला

प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (PDJ) श्री विजय कुमार सर के द्वारा मंच पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

पत्रकारों को किया गया सम्मानित

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

Saraikela: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में राजकीय छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला का दूसरे दिन भी भव्य आयोजन किया गया

दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ यात्रा घट मंगलाचरण संगीतमय आराधना के साथ किया गया. जिसके बाद ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किए सरायकेला, मानभूम एवं खरसावां शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई. साथ ही महिला दल द्वारा मानभूम छऊ, सुश्री प्रियंतिका सरकार दल द्वारा भरतनाट्यम, अशोक कुमार घोषाल दल द्वारा नृत्य शाला, महुआ पाल बेंगलुरु द्वारा मोहिनीअट्टम, सूर झंकार दल द्वारा झूमर नृत्य, निर्माल्या दल द्वारा कत्थक नृत्य, दुष्यंत बोसा दल द्वारा मयूरभंज छऊ, एवं स्थानीय संस्थाओं के कलाकारों के दो दल द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति के साथ दूसरे दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया.

इसके साथ साथ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में राजकीय छऊ महोत्सव सह पर्यटन मेला के दौरानसरायकेला डीडीसी, सरायकेला एसडीओ, एवं सरायकेला बीडियो के कर कमलों से सरायकेला खरसावां में अच्छी पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में पद्म श्री श्रीमती छूटनी महतो, सेसन जज 1, सेसन जज 2, प्रिंसिपल जज फॅमिली कोर्ट, SDJM, CJM, डालसा सचिव, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण गागराई, SDM सरायकेला एवं अन्य पदाधिकारी सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का हुआ पुनर्गठन/सदस्यों का किया गया चुनाव

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का हुआ पुनर्गठन/सदस्यों का किया गया चुनाव

सरायकेला

अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी ने दी बधाई

सरायकेला: प्रेस क्लब आफ सरायकेला खरसावां की बैठक वरीय पत्रकार पिनाकी रंजन के अध्यक्षता में सरायकेला में हुई बैठक में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का पुनर्गठन करते हुए कई प्रस्तावों पर चर्चा किया गया।

वहीं पुनर्गठन के दौरान भरत सिंह को प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, बसंत साहू को कार्यकारी अध्यक्ष विजय साहू को उपाध्यक्ष जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव पद की जिम्मेवारी उमाकांत प्रधान, सह सचिव के लिए गुरमीत सिंह एवं सचिन मिश्रा का चयन किया गया जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी गोलक बिहारी को दी गई है। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को संरक्षक, पिनाकी रंजन एवं दीपक दरोगा को सलाहकार बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य में कार्तिक परीक्षा, विजय गोप,अरविंद सिंह, पारस ठाकुर, दिलीप,सोनु सिंह, शेखर तिवारी, अभिषेक कुमार पोदार, जितेंद्र मंडल, सचिन मिश्रा एवं टिंकु सिंह उर्फ राजकिशोर को रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार हित के लिए प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला काम करेगी। जल्द ही इसका निबंधन किया जाएगा, इस पर विस्तार से विचार किया गया।

कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

कुचाई मे दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू,,खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें-थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता

सरायकेला/कुचाई

कुचाई: सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा स्टेडियम में मंगलवार को कुचाई क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.वहीं तेजतर्रार एवं कर्मठ एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान माने जाने वाले कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेद को शॉट लगाकर किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

आपको बताते चलें कि प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह 12 अप्रेल को होगा. क्रिकेट प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कादिया जाएंगे.

इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता, अनुराग सोय, धर्मेंद्र सुंडी, विक्रम लोहार, अरुण लोहार, मनीष दास, बलराम लोहार, डिबार सोय, लोमबा सोय, शिवनाथ सोय, मुकेश तांती, संजय सोय, राहुल दास, घनश्याम सोय, सुरेश महतो, देवाशीष दास, भीम दास, महावीर मुंडा आदि उपस्थित थे.

उक्त मौके पर श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें. उन्होंने ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त होने पर अलग ही खुशी मिलती है. शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते है. उन्होंने अपने निजी स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही. श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के मैदान से ही आपसी सदभावना का माहौल बनता है. इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ी आगे बढ़ने को लेकर प्रोत्साहित होते है. हार- जीत खेल का हिस्सा है.

सरायकेला:तीन दिनों तक चलने वाले चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ

सरायकेला:तीन दिनों तक चलने वाले चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया शुभारंभ

उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपने संबोधन में कहा कि “छऊ महोत्सव के नृत्य नई बुलंदियों को प्राप्त करें.

सरायकेला: मंगलवार 11 अप्रैल को। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का जिले के सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ. तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में पहले दिन झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. 

मौके पर आदिवासी कल्याण मंत्री सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इससे बचाये रखना हम सभी का कर्तव्य है. छऊ नृत्य नहीं बल्कि जीवन शैली है. इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भावभंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाने की कला देखने को मिलती है. यह बगैर कुछ कहे समाज हित में नया संदेश देती है.

मौके पर मंच में ईचागढ़ विधायक साबिता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो, सांसद प्रतिनिधि राज बागची,एसपी आनंद प्रकाश,डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई,आइटीडीए निदेशक तपन पट्टनायक, एडीसी सुबोध कुमार,एसडीओ रामकृष्ण कुमार,सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार,गुरु तपन पट्टनायक,डीटीओ दिनेश रंजन,विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य सहित कई उपस्थित थे.

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा इस नृत्य को विश्व पटल पर पहुंचाने में जिला के छऊ गुरु और कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है. मंत्री ने छऊ कला के संरक्षण की दिशा में आम लोगों और प्रशासन के प्रयासों को खूब सराहा. इसके साथ ही आने वाले दिनों में इस कला के निरंतर प्रचार- प्रसार और नए आयाम का प्राप्त करने की भी आशा व्यक्त की. इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य का लुत्फ उठाया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started