अवैध बालू परिचालन करते दो हाईवा, डंपर समेत ट्रैक्टर गम्हरिया पुलिस ने किया ज़ब्त,,मामला दर्ज

अवैध बालू परिचालन करते दो हाईवा, डंपर समेत ट्रैक्टर गम्हरिया पुलिस ने किया ज़ब्त,,मामला दर्ज

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलडीह के पास चेकिंग अभियान के दौरान अवैध परिचालन करते बालू लदे दो हाईवा, एक डंफर समेत एक ट्रेक्टर पुलिस ने ज़ब्त किया है.

आपको बताते चलें कि गम्हरिया थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए महुलडीह के पास चेकिंग अभियान चलाया. हाता से होकर इन वाहनों में बालू अवैध तरीके से परिचालन किया जा रहा था. बालू लदे सभी वाहनों को बागबेड़ा जुगसलाई की तरफ ले जाया जा रहा था. तभी पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की. गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि उक्त मार्ग पर लगातार अवैध बालू परिचालन की सूचना प्राप्त हो रही थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. मामले को लेकर गम्हरिया अंचलाधिकारी ने जब्त वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन परिचालन संबंधित मामला दर्ज कराया है

चांडिल अनुमंडल के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई।

चांडिल अनुमंडल के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई।

सरायकेला- खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय का उद्घाटन की गई। जहां कई गणमान्य लोगों का आगमन हुआ।

जिला कोडिनेटर तनुस्मिता नायक, नीमडीह सीएचसी प्रभारी के सी मुंडा, गौरांग लायक,दीपक महतो,हीरा लाल मंडल लेब टेक्नीशियन सुनिल राम आदि उपस्थित । मेडिकल कर्मी,सहिया उपस्थित थे।

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता,70000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता,70000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

सरायकेला/आदित्यपुर

राज्य में नगर निकाय चुनाव जल्द : चंपई सोरेन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी आगामी चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई है एचबी. शुक्रवार को केंद्रीय कमिटि के निर्देशानुसार शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि सरायकेला जिले से 70 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जिला कमेटी को दिया गया है. इन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड से 5 हज़ार नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. इसके अलावा आदित्यपुर नगर कमेटी से 10 हज़ार कापाली नगर परिषद क्षेत्र से 10 हज़ार और सरायकेला नगर पंचायत से 5 हज़ार सदस्यों को जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित है. मंत्री ने बताया कि एक सप्ताह में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. जल्द ही जिला कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान के प्रभारी सदस्यों की भी विधिवत घोषणा जिलाध्यक्ष द्वारा की जाएगी. मंत्री ने बताया कि सरकार के योजनाओं से जोड़ते हुए पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का काम कर रही है इसी कड़ी में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

शुक्रवार 28 अप्रैल से राज्य के सभी 34 नगर निकाय समेत अन्य नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के सवाल पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सभी 34 निकाय समेत पूर्व से लंबित नगर निकायों में चुनाव की घोषणा जल्द की जाएगी. सरकार द्वारा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है .उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासक के माध्यम से निकायों में कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने की. मौके पर केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र प्रधान, पितोवास प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, मंत्री के निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो, गोपाल महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल, अमृत महतो, दीपक मंडल,महेश्वर महतो, भुंडा बेसरा, निरंजन महतो समेत बड़ी संख्या में प्रखंड और नगर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

.

30 अप्रैल को राँची में पूर्व सैनिकों का मैराथन मीटिंग..राज्य के चौबीसों जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

30 अप्रैल को राँची में पूर्व सैनिकों का मैराथन मीटिंग..राज्य के चौबीसों जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रांची

रांची: यूनाइटेड फ्रंट झारखण्ड भारतीय सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत ऑनरी कमीशन ऑफिसर्स, जूनियर कमीशन ऑफिसर्स एवं जवानों की नव निर्मित संस्था है जो वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों, समान मिलिट्री सर्विस पे एवं पूर्व सैनिकों की ज्वलंत समस्यों के समाधान के लिये राष्ट्रीय स्तर की देश व्यापी आंदोलन संवैधानिक तरीके से कर रही नेशनल यूनाइटेड फ्रंट का एक अंग है। यह सर्वविदित है कि वन रैंक वन पेंशन आज पुर्वसैनिकों की एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके निराकरण के लिए विगत 12 मार्च से दिल्ली के जंतर मंतर पर गौरव सेनानियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना लगातार चल रहा है। 12 मार्च को पूरे देश से आये सैकड़ों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नेशनल यूनाइटेड फ्रंट का गठन किया और आदरणीय वीर बहादुर सिंह को चेयरमैन बनाया ।

इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम निवासी सुशील कुमार सिंह को झारखण्ड का प्रदेश कोऑर्डिनेटर बनाया गया हैं। इसी राज्य स्तरीय संगठन के बैनर तले आगामी 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को राँची हरमू रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक झारखण्ड के चौबीसों जिलों के प्रतिनिधियों का मैराथन मीटिंग रखा गया है। इस मीटिंग को राष्ट्रीय चेयरमैन वेटरन वीर बहादुर सिंह सम्बोधित करेंगे। पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ सरकार एवं न्यायालय से की गई विभिन्न प्रयासों की जानकारी झारखण्ड के पूर्व सैनिकों को दी जाएगी। साथ ही इस महत्वपूर्ण मीटिंग में राज्य समिति का गठन एवं सभी जिलों में डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर का चयन किया जाएगा।

इस मीटिंग की जानकारी देते हुए यूनाइटेड फ्रंट के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, राँची से वेटरन अनिरुद्ध सिंह, मुकेश कुमार, आभास नाथ, ओमप्रकाश समीर रक्षित ने सभी जिला के संस्थाओं के प्रितिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन मीटिंग में शामिल होकर सफल बनाने का आव्हान किया है। मीटिंग के पूर्व या मीटिंग के पश्चात राज्य समिति के द्वारा एक संयुक्त ज्ञापन राज्यपाल महोदय को सौंपा जाएगा।

16 जून 2023 को चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना

16 जून 2023 को चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: विस्थापित एकता मंच चांडिल डैम के बैनर तले 16 जून 2023 को चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे ।

विभिन्न प्रकार की विस्थापित समस्याओं का समाधान की मांगों को लेकर चांडिल चांडिल डैम में विस्थापित एकता मंच की संवाददाता सम्मेलन राकेश महतो ने कहा की विस्थापित की विभिन्न समस्या को लेकर 16 जून 2023 से चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा. विस्थापित एकता मंच चांडिल डैम के राकेश महतो ने कहा कि ज्ञात हो की डेम की पहल 1978 ईस्वी को हुआ था।बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री के बीच नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौता के अंतर्गत बहुउद्देशीय परियोजना चांडिल डैम का निर्माण का काम किया गया था. परियोजना के उद्देश्य सिंचाई, पीने का पानी, औद्योगिक उपयोग। जलविद्युत और बाढ़ नियंत्रण के लिए पानी की आपूर्ति के लिए हमारे पूर्वजों से भूमि का अधिग्रहण किया गया था. जिसमें 116 गांव के 84 मौजा के लगभग लाखो एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया. जिसमें सिर्फ 12000 परिवारों को विस्थापित किया गया था । उन्होंने कहा कि विस्थापितों को संपूर्ण मुआवजा पुनर्वास आदि की सुविधा अब तक नहीं दिया गया है. जिसको लेकर इस बार आर-पार की लड़ाई होगी.

इस मौके पर राकेश महतो, गोपेश महतो, फूलचंद महतो, तपन महतो, प्रशांत महतो, सुमित महतो, गुरुपद महतो, परमेश्वर महतो,

ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर “नवंबर माह” का ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

नवंबर माह में पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 68177 ग्रीनकार्ड धारियों के बीच ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाना था। आगामी 05 मई तक जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाएगा। इसलिए ग्रीनकार्ड धारियों से अनुरोध किया जाता है, कि अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान से अपना ग्रीन पैकेट प्राप्त करना सुनिश्चित करगे।

पश्चिमी सिंहभूम जिलावासियों को सूचित किया जाता है कि राशन/ खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या लाभ प्राप्त करने हेतु जिलावासी गठित “जन सहायता कोषांग” (public help cell) पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक संपर्क सूत्र- 06582256301, व्हाट्सएप- 9279452376, ई-मेल apkasahayakdcws@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

पेयजल के संकट को दूर करने के लिए 15 हजार लीटर के टैंकर से जल सेवा का शुभारंभ किया गया

पेयजल के संकट को दूर करने के लिए 15 हजार लीटर के टैंकर से जल सेवा का शुभारंभ किया गया

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जन सहयोग से आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी क्षेत्रों में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए 15 हज़ार लिटर के टैंकर से जल सेवा का शुभारंभ कियाl

जल सेवा की शुरुआत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 अंतर्गत जानकी अपार्टमेंट से की गई है नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अपार्टमेंटवासियों को फ्री जल सेवा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत करीब 150 से अधिक अपार्टमेंट और टाउनशिप है, जहां के लोग घोर जल संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर विकास समिति द्वारा शुरू की गई जल सेवा से बस्तियों के साथ-साथ अपार्टमेंटवासियों, फ्लैटवासियों को भी सुविधा प्रदान की जाएगी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम से मिलेगा.

वहीं जल सेवा शुभारंभ के मौके पर जानकी अपार्टमेंट के प्रबुद्ध नागरिकों सहित समाजसेवी वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, देव प्रकाश, संतोष कुमार सिंह, अनुपमा चौबे, बबली त्यागी, कुसुम अग्रवाल, नेहा मिश्रा, संगीता सारंगी, निवेदिता साहू, ज्योति पांडे, नंदिता घोष, राजीव पांडे, उमेश भगत, जगन्नाथ सरकार, संचिता राय, कुमुद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

छोटालाखा निवासी इलेक्ट्रीशियन लखीराम मार्डी की मौत पर, कुल साढ़े बीस लाख मुआवजा पर बनी सहमति

छोटालाखा निवासी इलेक्ट्रीशियन लखीराम मार्डी की मौत पर, कुल साढ़े बीस लाख मुआवजा पर बनी सहमति

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: चांडिल के हुमीद स्थित वनराज स्टील (बिहार स्पोंज आईरन लिमिटेड )में गुरुवार को कंपनी में ड्यूटी के दौरान इलेक्ट्रीशियन छोटालाखा निवासी लखीराम मार्डी कि करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को कंपनी का गेट जाम कर मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा, घर के सदस्य को स्थाई नौकरी, बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने आदि मांग कर रहे थे।

इस संबंध में ग्रामीणों की कंपनी प्रबंधन, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि के बीच वार्ता हुई। वार्ता में विधायक सविता महतो, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के मामा झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, पप्पू वर्मा, काबलु महतो, ओम प्रकाश लायेक, सुखराम हेंब्रोम, कंपनी प्रबंधन के आर के शर्मा, एसके सिंह, चंद्र भूषण शर्मा आदि शामिल हुए।

वहीं घंटों चली इस वार्ता में मृतक के आश्रित को साढ़े बीस लाख रुपये मुआवजा जिसमें कंपनी प्रबंधन की ओर से साढ़े दस लाख रुपये, सात लाख पीएफ व तीन लाख ईएसआई एवं मृतक के बच्चे को डीएमपीएस स्कूल में पचास प्रतिशत अनुदान पर शिक्षा व मृतक की पत्नी को ईएसआई की ओर से 18 हजार पांच सौ रुपया आजीवन वेतन प्रत्येक माह देने पर सहमति बनी। वहीं इस वार्ता में यूनियन के सदस्य के साथ कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

Breaking news.. आदित्यपुर एन आई टी मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा/सवारी से लदी टेंपो पलटी साइकिल सवार सहित 5 लोग घायल

Breaking news.. आदित्यपुर एन आई टी मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा/सवारी से लदी टेंपो पलटी साइकिल सवार सहित 5 लोग घायल

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआईटी मोड़ के पास सुबह करीब 8:00 बजे हुआ सड़क हादसा इस सड़क हादसे में एक साइकिल सवार सहित 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है

वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी घटना की सूचना पाते ही आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रोड एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया और इसके साथ ही टेंपो और साइकिल को जप्त कर अपने साथ थाने ले गई

सर्विस रोड की खराब हालत के कारण होती है सड़क दुर्घटना

आपको बताते चलें कि सर्विस रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद भी सड़क की मरम्मत नही हो रही है बधार सड़क की हालत खराब होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं

पेयजल जलापूर्ति योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ( DC ) नें की समीक्षा बैठक

पेयजल जलापूर्ति योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ( DC ) नें की समीक्षा बैठक

सरायकेला

ऐसे गांव जहां एक भी चांपानल चलने की स्थिति में ना हो को चिन्हित कर यथाशीघ्र मरमत्ती कराना सुनिश्चित करें- उपायुक्त

ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में पेयजल जलापूर्ति योजना से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: समाहरणालय सभागार मे जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में पेयजल जलापूर्ति को लेकर बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल जलापूर्ति हेतु किए जा रहे कार्य एवं संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एइ-जेई के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे गांव जहां एक भी चापाकल चलने की स्थिति में ना हो उन्हे चिन्हित कर यथाशीघ्र रिपेयरिंग कराना सुनिश्चित कराने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा जिले में 1000 चापाकल रॉटेन राइजर पाइप लाइन के कारण खराब पड़े है, जिसके मरामती हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर चापाकल मरम्मत की कराना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किए जा रहे हैं जो उचित मात्रा में नहीं किए जा रहे है ऐसे में संबंधित विभागीय पदाधिकारी को ऐसे क्षेत्र को चिन्हित कर पेयजल जलापूर्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे। आगे उपायुक्त नें कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चपनलो की मरम्मत हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में टीम बनाई गई है जो निर्धारित तिथि के अनुसार पंचायतों का भ्रमण कर खराब पड़े चापाकल के मरामती सुनिश्चित करेंगे ताकि बढ़ती गर्मी एवं भीषण धुप में किसी को भी परिवार को पेयजल की समस्या का सामना ना करना पड़े।

उक्त बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक पदादिकारी पेयजल स्वच्छता विभाग सरायकेला- आदित्यपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सरायकेला थाना क्षेत्र में फल-फूल रहा है अवैध लॉटरी का काला खेल

पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से सरायकेला थाना क्षेत्र में फल-फूल रहा है अवैध लॉटरी का काला खेल

सरायकेला

( सरायकेला से विजय कुमार साहू की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित सरायकेला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से अवैध लॉटरी का धंधा कुटीर उद्योग का रुप ले लिया है 25 से 35 वर्ष आयु के लड़के जिनके हाथों में किताब कलम होनी चाहिए वे लड़के अपने जेब में लॉटरी के टिकट लेकर पुरे सरायकेला थाना क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते मिल जाएंगे।

वहीं लॉटरी माफिया बेरोजगार युवकों को अच्छी कमाई का भरोसा दिला कर उन्हें लॉटरी के धंधे में उतार कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में टिकट बेच रहे एक युवक से इस मामले में जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छी खासी कमाई टिकट बेचने से हो जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि पूरे सरायकेला थाना क्षेत्र में पांच कारोबारी इस धंधे में है।एक एक कारोबारी के अंदर 15 से 20 लड़के जुड़े हैं जो घूम घूम कर अवैध लॉटरी का टिकट बेचते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि सारा सिस्टम मैनेज है। जिसके कारण यह धंधा फल फूल रहा है।

वहीं इस संबंध में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल से अवैध रूप से फल-फूल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर स्पेशल फोर्स गठन कर पूरे जिले में चल रहे अवैध लॉटरी के कारोबार पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाएगा।

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए दर्जनों फरियादी

सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए दर्जनों फरियादी

सरायकेला

क्रमवार फरियादोयों से मिल उनकी समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त नें सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश

पेयजल सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे पदाधिकारी- उपायुक्त

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: दिनांक 25 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण पहुंचे दर्जनों फरियादियों से क्रमवार जिला दंडाधिकारी सा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल मिले। क्रमवार फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उक्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित किया। बताते चलें कि जन कल्याणकारी योजना संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, पेयजल संबंधित मामले, वन विभाग, अंचल कार्यालय चांडिल, नगर निगम आदित्यपुर, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले, आंगनवाड़ी सेविका चयन, शिक्षा विभाग समेत की मामले आए। जिनमें गम्हरिया प्रखंड से कैंसर बीमारी से ग्रसित एक परिवार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत दूसरी किस्त के लाभ के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त नें सिविल सृजन डॉ विजय कुमार को पीड़ित परिवार को नियमानुसार योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

वहीं उक्त जनता दरबार में एक अविवाहित बुजुर्ग महिला चांडिल अंचल क्षेत्र में आवास निर्माण हेतु भूमि मापी करने के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र लाभुकों भूमि मापी करा लाभुक को कागजात शौपने के निदेश दिए।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद नें मुख्यमंत्री नें नाम मेमोरेंडम शौपा

आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद उपायुक्त से मिल आगामी 28 अप्रैल को कार्यकाल सम्पन होने पर आगामी चुनाव से पूर्व कार्यकाल निरंतर रखने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक मेमोरेंडम शौपा। इस दौरान विभिन्न वार्ड क्षेत्र में बढ़ते गर्मी के कारण कई क्षेत्र नें पानी का स्तर निचे जाने से बोरिंग फेल होने तथा पेयजल कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर उपायुक्त नें कहा की जिले में पेयजल सम्बन्धित मामलो पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रही है जल्द ही सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन करने तथा स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया जायेगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started