चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ भाजपा मोर्चा महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ भाजपा मोर्चा महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिले में चल रहे अवैध लॉटरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गोरखधंधे की उच्च स्तरीय जांच कराकर इसपर रोकथाम लगाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. 

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि रातोंरात लखपति बनने के सपने संजोए गरीब-मजदूर अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ा रहे हैं. ऐसे में इनका परिवार इस कृत्य का भुक्तभोगी बन रहा है. रश्मि साहू ने कहा कि जिले के चांडिल व सरायकेला थाना क्षेत्र में लॉटरी का अवैध कारोबार व्यापक रूप से संचालित हो रहा है. क्षेत्र के पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा से सटा होना अवैध कारोबारियों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है. इसके चंगुल में दिहाड़ी मजदूर व छोटे व्यपारी, ठेला, खोमचा लगाकर जीवन-यापन करने वाले लोग अधिक फंस रहे हैं.

लॉटरी का कारोबार बेधड़क चल रहा है इस कार्य में लॉटरी के टिकट बेचने के लिए छोटे छोटे बच्चों का सहारा कारोबारियों के द्वारा लिया जा रहा है. जिले के प्रमुख चौक चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पॉकेट में लॉटरी लेकर टिकट बेचने का काम घड़ल्ले से किया जा रहा है. अवैध कारोबारियों के चंगुल में मजदूर, किसान और ठेला, खोमचे वाले लोग अधिक फंसते हैं. अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में उड़ाने के कारण आए दिन ऐसे लोगों के घरों में कलह होता है. इस वजह से घरों में अशांति का माहौल बना रहता है. कई परिवार टूटने के कागार पर आ गए हैं. उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि जिले के पुलिस अधीक्षक को देते हुए इस पर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी का निधन 75 वर्षीय की थी

वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी का निधन 75 वर्षीय की थी

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला- खरसावां जिला के अंतर्गत कांड्रा गुरुकुल पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक गोकुल कुमार बर्मन की माता सुमित्रा देवी का निधन हो गया। सुमित्रा देवी 75 वर्षीय की थी.वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी थी।

दुखद समाचार सुनकर टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी, जयकांत झा, नीरज गुप्ता, मनोज नारायण वर्मा, मनोज कुमार महतो, उषा मार्टिन, रांची से निशिकांत मोहंती, शोकाकुल परिवार वालों में से कमल बर्मन, गोकुल बर्मन, निर्मल बर्मन, संजय बर्मन, गोपाल बर्मन, प्रकाश बर्मन, विमल बर्मन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के ०दुर्गा राव, कांड्रा बाजार के दुकानदार गोपाल कृष्ण मालवीय, हीरालाल अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, सरोज बर्मन, संजय महंती, मिथिलेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू, विपिन वार्ष्णेय, विजय साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वार्ष्णेय, नीरज गुप्ता,राजेश गुप्ता, ईश्वर चंद्र भुई, संजू दत्ता, विमान सेनापति,दीपक घोषाल, कुलदीप बर्मन, रोशन साहू, गौरी प्रसाद सिंह, अंकित कुमार, देवेंद्र सिंह, यश कुमार, राजगोपाल वार्ष्णेय, मनोज साहू,शेखर साहू, नरेश बर्मन, जितेंन बर्मन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नगर निगम 3 तालाबों का कर रहा जीर्णोद्धार बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम 3 तालाबों का कर रहा जीर्णोद्धार बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: सरकार द्वारा गर्मी को देखते हुए तालाब और जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के तहत तालाबो का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिला प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत 3 तालाबों की साफ-सफाई और खुदाई कराए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है लेकिन कुछ स्थानों पर तालाबों को रैयती बताकर स्थानीय लोगों द्वारा कार्य को बाधित किया जा रहा है जिससे लेकर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी. पूर्व में आदित्यपुर के दर्जनों जलस्रोत वाले तालाब को भरकर उसमें कॉलेज और अपार्टमेंट बना दिया गया है जिससे यहां गर्मी के दिनों में जल संकट उत्पन्न हो गई है. इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 24 के इच्छापुर स्थित तालाब का जीर्णोधार करने नगर निगम के लोग गए थे. 

इस दौरान निर्माण कार्य में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज किए गया जबकि तालाब खुदाई का काम आदित्यपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए इच्छापुर तालाब जीर्णोधार के कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराने पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र महतो, सिटी मैनेजर अजय कुमार, कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को कुछ लोगों द्वारा कार्य करने से रोके जाने का प्रयास किया गया. शुक्रवार को फिर से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य आरआईटी पुलिस की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया है.

झिमड़ी और हेवन पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

झिमड़ी और हेवन पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।

चांडिल/नीमडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत भवन परिसर में प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य पद्लेचन महतो प्रगति बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,ईसान चंद्र महतो, पंचायत के विभिन्न body cut can Dakota gotten again वार्ड शिक्षिका सह शिक्षिका , सलाहकार आदि उपस्थित थे।चार वार्ड पर एक उत्प्रेरक की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद प्रखंड कोडिनेटर समिति। पंचायत कोडिनेटर झिमड़ी अंनदिता महतो,हेवन पंचायत के मुकेश महतो, आदि उपस्थित थे। हेवेन पंचायत में भी शिक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ। प्रखंड कोडिनेटर, पंचायत कोडिनेटर आदि उपस्थित थे।

उपायुक्त के अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकारण कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उपायुक्त के अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकारण कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विभिन्न योजनाओं अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए गए निदेश

कार्यादेश निर्गत होने के बाद भी कार्य ना प्रारम्भ करने वाले संवेदको पर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर समेकित विकास अभिकारण कार्यालय दारा विभिन्न मदो/योजनाओं की अध्यतन भौतिक वित्तीय स्थिति का समीक्षा किया गया।

बैठक में उपायुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबरू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, सहीद ग्राम विकास, छात्रावास जीर्णोद्धार मरामत्ती योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता योजना समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति का समीक्षा कर लंबित कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निदेश दिए के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कहा ऐसी योजनाए जिनका कार्य प्रगति धीमी है में सम्बन्धित संवेदक को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने के निदेश जारी करे साथ ही ऐसी योजनाएँ जिनके कार्यादेश निर्गत करने के बावजूद भी समवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ऐसे समवेदक के विरुद्ध नियमसंगत कानूनी करवाई सुनिश्चित करे।

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड में शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुसाबनी नंबर 1शिव मंदिर, मेड़िया काली मंदिर ,विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी नंबर 3, महाकालेश्वर मंदिर मुसाबनी न्यू कॉलोनी आदि धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पतियों के दीर्घायु की कामना की। शहर व कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा।

मुसाबनी शहरी इलाके के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही सजने संवरने लगीं थी। अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा। पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने पंडित के वट सावित्री की कथा सुनी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिविधान से पूजन वंदन किया। मौके पर महिलाओं ने पंडित को दान पुण्य भी किया।

सरायकेला:आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत नाबालिग की मौत

सरायकेला:आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत नाबालिग की मौत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव का रहने वाला संदीप महतो(16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई.घटना दोपहर के 1 बजे की है.

के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छिपा हुआ था.इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वही पर गिर गया.घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मालूम हो कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी.

Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र एक खबर सामने आ रही है जहां पर सुखदेव ज्योतिषी नाम के एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जानकारी के मुताबिक हेंसल निवासी जानेमाने जयोतिष शास्त्र के ज्ञाता बबलु ज्योतिषी के 30 वार्षिय पुत्र सुखदेव ज्योतिषी ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अपने माता- पिता और छोटे भाई सभी एक साथ मिल कर खाना खाये, और वह अपने कमरे में सोने चला गया. आज सुबह 6:00 बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा सुखदेव पंखे से लटका हुआ है,

वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव जोयतिषी की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी. उनकी 5 वर्ष एक बेटी और 2 वर्ष एक पुत्र है, और तीन दिन पहले उसकी पत्नी चंपा ज्योतिषी अपने दोनो बच्चों के साथ मायके (हड़ीयान) गई हुई थी. घर पर सुखदेव के माता- पिता, दादी और एक छोटा भाई था.

नक्सलियों के लगाए बम का शिकार हुआ 14 साल का मासूम बच्चा

नक्सलियों के लगाए बम का शिकार हुआ 14 साल का मासूम बच्चा

पश्चिम सिंहभूम/टोंटो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम: पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए IED बम की चपेट में आने से टोंटो थाना क्षेत्र की रेंगड़ाहातु में गुरुवार की शाम एक 14 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है अति सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली मृत बच्चा नारा कोड़ा के कैरी कोड़ा का पुत्र था

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव निवासी कैरी कोड़ा के पुत्र नारा कोड़ा गुरुवार को परिजन के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने गया था वहीं वापसी के दौरान शाम के लगभग 6:00 बजे एक प्रेशर  IED बंम पर बच्चे का पैर पड़ने से IED ब्लास्ट हो गया और घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद शुक्रवार को टोंटो पुलिस ने CRPF की मदत से बच्चे का शव बरामद कर लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

जन संपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए ध्रुव प्रसाद सिंह

जन संपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए ध्रुव प्रसाद सिंह

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए श्री ध्रुव प्रसाद सिंह

18 मई को जमशेदपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी के आदेश अनुसार सराइकेला खरसावां जिला में बदलाव लाते हुए जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को पिछले वर्ष की शानदार कार्यशाला के को देखते हुए प्रमोशन देते हुए प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई

उक्त मौके पर श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी

आदित्यपुर थाना नया भवन तरस रहे हैं उद्घाटन के लिए, दीवारें भी पुराने होने लगे

आदित्यपुर थाना नया भवन तरस रहे हैं उद्घाटन के लिए, दीवारें भी पुराने होने लगे

सरायकेला खरसावां/आदित्यपुर थाना

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अबतक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है. आखिर क्या वजह है कि थाना भवन का उद्घाटन नहीं हो रहा है. 

इस बारे में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी संपत्ति है इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था, रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया लेकिन अब भी नए थाना भवन.को उद्घाटनकर्ता का इंतज़ार है. जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया औऱ कल उद्घाटन भी हो गया लेकिन आदित्यपुर के निवासियों को अब भी नए थाना भवन का इंतजार है. दिसंबर से तैयार होकर उद्घाटन का बाट जोह रहे थाना भवन अब पुराना होने की स्थिति में आ गया है, भवन के प्लास्टर झड़ने लगे हैं. ठेकेदार से पूछने पर कहा कि मैं जनवरी में ही हैंडओवर कर चुका हूं.

शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू

शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू

राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: राजनगर प्रखंड कि भूंडू गांवजो इटाकुदार पंचायत क्षेत्र में आता है. गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा की वजह से जलने से बच गया. भुंडु गांव के एक खेत में लंबी-लंबी घास उग आई है, जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया और वह आग गांव की ओर बढ़ रहा था. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है. तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे गांव की ओर बढ़ रहे थे. गांव में आग लगने का खतरा बढ़ गया था. गांव के समीप का आम का बगीचा जो मनरेगा योजना से बना था उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.

ठीक उसी वक्त भाजपा नेता रमेश हांसदा अपने दौरा के क्रम में वहां पहुंचे और स्थिति को देखा. उन्होंने तत्काल सरायकेला एसडीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी और फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की. रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने में एक घंटा का समय लग गया, यह जगह जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर पर अवस्थित है लेकिन भूंडू गांव पहुंचने में दमकल को एक घंटा लगने की वजह से आग अपना काम कर चुका था. फिर भी दमकल गाड़ी ने बगीचा और गांव को आग से बचा लिया. इस दौरान वहां पूर्व प्रमुख माइकल मूवी महतो भी पहुंच गए और भाजपा नेता के प्रयास की सराहना की.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free