नीमडीह मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन इचागढ विधायक सविता महतो ने फीता काट
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा के जेएमएम पार्टी के नीमडीह प्रखंड अघीन रधुनाथपुर गांव में स्थित नीमडीह मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन इचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया।
उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,कुकरू प्रखंड के बीस सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो, कृष्ण किशोर महतो , हरेदास महतो , हरेकृष्ण सिंह सरदार,सचिन गोप ,बुद्धेश्वर हेम्बम,माया राम मांझी, शरद मंडल,अरूण मंडल,राहुल वर्मा,नींल कमल महतो, देव लाल महतो आदि लोग उपस्थित थे।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों का पुनः निर्माण जल्द , जियाडा परिसर में कॉर्पोरेट भवन का निर्माण शीघ्र..
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: एक बार पुनः आदित्यपुर की सड़के चकचका उठाएंगे सड़क दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत। आपको बताते चलें कि Jharkhand industry development authority जियाडा द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के जर्जर सड़कों का पुन:र्निर्माण के लिए विभाग में तैयारी चल रही है
आपको बताते चलें कि जियाडा सचिव नागेंद्र पासवान गुरुवार को रूटीन विजिट के तहत कोल्हान प्रक्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा, और रुआम में प्लॉट निरीक्षण करने पहुंचे थे. इनके साथ क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन और कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार भी शामिल थे.
वहीं मौके पर सचिव नागेंद्र पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के सभी सड़कों के पुनः निर्माण के लिए प्रस्ताव विभाग के पास आया है. जिस पर जल्द काम शुरू होगा. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार हो रहा है. एजेंसी के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे जो विभाग के प्राथमिकता में है.
इसके साथ ही सचिव नागेंद्र पासवान ने यह भी जानकारी साझा किया कि जियाडा परिसर स्थित पूर्व जर्जर भवन को तोड़ कर नए स्वरूप में भवन का निर्माण किया जाएगा.सचिव ने कहा कि बिल्डिंग निर्माण का डीपीआर भी जल्द तैयार होगा उन्होंने यह भी बताया कि कॉर्पोरेट सेक्टर के ऑफिस के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि विगत दिनों आयोजित हुए बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है. जिस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।
सड़क किनारे अवैध रूप से जहां-तहां बाइक खड़ी करने के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से जहां-तहां खड़े करने वाले बाइक के खिलाफ पुलिस द्वारा गुरुवार को सख्ती से अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस मैनुअल 35 के तहत एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों का ₹50 चालान काटा गया। दोपहर 1:00 बजे के आसपास थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिसकर्मियों दल बनाकर मुख्य सड़क पर थाना चौक से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया।
इस दौरान कालूराम चौक के आसपास सड़क के दोनों किनारों पर काफी संख्या में बाइक खड़े पाए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़कों पर जहां-तहां बाइक खड़े करने वालों पर अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी तथा फाइन भी काटा जाएगा। जानकारी हो कि मुख्य सड़क पर व्यवसायियों के अतिक्रमण के कारण सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक जाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से लेकर कालूराम चौक तक रहती है। वही कालूराम चौक से लेकर बस स्टैंड तक सड़क किनारे बाइक खड़ी रहती है। यहां दुकानदारों द्वारा पार्किंग के लिए अलग से किसी पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है, जिसके कारण दुकान में प्रवेश करने वाले सभी खरीददार सड़क पर अपनी बाइक खड़ी करते हैं।
इधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण कर संकीर्ण कर दिया गया है ।जिससे वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है। जल्द ही अतिक्रमण को लेकर अभियान प्रारंभ किया जाएगा तथा नगर के सभी सड़कों को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त किया जाएगा।
डायन कुप्रथा के विरोध पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
गम्हरिया: गम्हरिया पुलिस द्वारा डायन बिसाही कुप्रथा की रोकथाम को लेकर असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस सरायकेला-खरसावां के साथ गुरुवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के ग्रामीणों के बीच हिंदी और स्थानीय भाषा में जन जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही संदेश भी पढ़ा गया.
मौके पर डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के अपराध एवं दंड से संबंधित प्रावधानों का लोगों के बीच प्रचार-प्रसार किया गया.
आपको बताते चलें कि थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के निर्देश पर एसआई गौरी शंकर ने ग्रामीणों को कहा कि डायन कहकर किसी को प्रताड़ित करना कानून की दृष्टिकोण में अपराध है. हमें ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है. इसमें सजा का भी प्रावधान है. उन्होंने ऐसा होने पर कानून की मदद लेने को कहा. जागरूकता कार्यक्रम में असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस सरायकेला-खरसावां के महासचिव नीरज कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मौके पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को डायन प्रथा का विरोध करने का शपथ दिलाया गया.
अखिल भारतीय सचिव संघ का संयुक्त सचिव संध्या रानी प्रधान को चुना गया
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी प्रधान को अखिल भारतीय सचिव संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है. संध्या रानी प्रधान इस संघ में जगह पाने वाली झारखंड की इकलौती शिक्षाविद् हैं.उन्होंने बताया कि संघ.का 66वां सम्मेलन बिहार के बोधगया में 29 एवं 30 अप्रैल को संपन्न हुई थी. सम्मेलन में नई शिक्षा नीति 2020 एवं उसमें शिक्षक एवं शैक्षणिक संगठनों का कार्यभार के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इसके अलावा नई पेंशन योजना के तहत मिलने वाली सुविधा के ऊपर भी चर्चा हुई. नई शिक्षा नीति में आ रही विषमताओं को दूर करने हेतु संघ द्वारा एक विशेष रिपोर्ट तैयार किया गया है.
वहीं संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं महासचिव नव कुमार कर्मकार के संरक्षक ब्रजनंदन शर्मा की अगुवाई में प्रधानमंत्री को एक स्मार पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है. सम्मेलन के दूसरे दिन नई समिति का गठन किया गया जिसमें सुधीर कुमार अध्यक्ष (बिहार), सुब्बारेड्डी उपाध्यक्ष (आंध्र प्रदेश) महासचिव नवकुमार कर्मकार (पश्चिम बंगाल) तथा संयुक्त सचिव संध्या रानी प्रधान (झारखंड) को चुना गया. उन्होंने अपने चयन को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड शिक्षा जगत के लिए एक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल एसोसिएशन (AIFEA) आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न समस्या एवं आवश्यक रणनीति के तहत शैक्षणिक एवं विभिन्न पायदान पर कार्य करने के लिए वचनबद्ध होगी.
पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर, हवन कुंड के पवित्र अग्नि की परिक्रमा श्रद्धालुओं की भारी भीड़
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदर्श युवक समिति बनतानगर द्वारा जन सहयोग से बनतानगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दूसरे दिन वेदीपुजन, रामायण, अष्टजाम, भगवान का प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन प्रारंभ किया गया. रामायण एवं अष्टजाम शुरू हुआ जो शुक्रवार तक चलेगा.हवन कुंड के पवित्र अग्नि की परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है, जो सायंकाल तक यथावत थी
वहीं शुक्रवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन होने के कारण परिक्रमा हेतु और ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.भगवान के प्राण प्रतिष्ठा हेतु जलाधीश एवं अन्नाधीश का विधि विधान किया गया.कल भगवान के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी विधि फलाधीश के बाद मंत्रोच्चार व रुद्राभिषेक किया जायेगा.साथ ही रामायण और अष्टजाम का समापन भी होगा.ततपश्चात मंगल आरती कर भोग वितरण कार्यक्रम किया जाएगा.
वहीं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहु, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा के साथ आदर्श युवक समिति के शनि कुमार, अशोक शर्मा, चंदन शर्मा, शैलेश कुमार, देवाशीष आदि उपस्थित हुए.कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों अर्जुन प्रसाद, बृजमोहन प्रसाद, रंजन पंडित, सुनील साहु, भोला कालिंदी, मुकेश, बाबू, प्रिंस, राहुल, मनबाबू, रवि, गौरव, विक्की, अभिषेक, राज, सूरज, आयुष आदि का भरपूर सहयोग रहा।
बीएलओ द्वारा पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मोमेंटो फोटो देकर सम्मानित किया
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: गुरुवार को नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को बीएलओ अशोका नंद केराई और विजय कुमार सिंह ने मोमेंटो फोटो देकर सम्मानित किया.
वहीं दोनों बीएलओ ने पार्षद के साथ किए गए कार्यों को उम्दा बताया और कहा पूरे पांच साल मतदाता पहचान पत्र से संबन्धित कार्यों में पूरा समर्थन मिला.दोनों ने पार्षद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की और कहा भविष्य में दोबारा मौका मिलने पर फिर से इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा रखूंगा.
वैसे फिलहाल बीएलओ का अधिकार समाप्त कर दिया गया है. वहीं पार्षद नीतू शर्मा ने दोनों बीएलओ के अलावा शम्पा दास, सेनुका गोप एवं उर्मिला महतो के कार्य प्रणाली को याद करते हुए कहा सभी के सहयोग से वार्ड के एक- एक मतदाताओं का मतदान पहचान पत्र से संबंधित परेशानियों को दूर किया गया. पांचों बीएलओ ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. उन्होंने कहा जनसेवा अभी भी जारी है. पद पर रहते हुए जिस ऊर्जा से काम किया उससे दोगुना ऊर्जा से अब काम कर रही हूं.
उपायुक्त के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
सरायकेला-खरसावां
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनरेगा, आवास योजना अंतर्गत लंबित कार्यों में प्रगति लाए- उपायुक्त
सभी अंचलाधिकारी सकसेशन-मुटेशन, जाती प्रमाण पत्र सम्बन्धित लंबित मामलो का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें- उपायुक्त
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व की योजनाओ के संचालन हेतु खोले गए विभिन्न बैंक खाता जो आज अव्यवस्थित है को नियमानुसार यथाशीघ्र बंद करते हुए सूचित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा एक योजना के लिए एक ही खाता रहे यह सुनिश्चित करे। इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने मनरेगा, आवास योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, सक्सेशन-म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत समेत विभिन्न योजनाओं का क्रमवार समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा अंतर्गत रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन एवं पीडी जनरेशन में सुधार लाने तथा प्रत्येक पंचायत अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन कर लेबर इंगेजमेंट (मानव सृजन) में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीएमएफटी में चयनित योजनाओं के कार्य प्रारंभ करने से पुर ग्राम सभा आयोजित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निदेश दिए।
वहीं समीक्षा क्रम में उपायुक्त नें सभी अंचलाधिकारी को जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित 30 दिन के अंदर प्राप्त आवेदनो में लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सक्सेशन-म्यूटेशन से संबंधित लंबित मामलों का यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत ऐसे आवेदन जो बैंक खाता संबंधित समस्या के कारण लंबित हैं के निष्पादन हेतु संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्रुटि दूर करते हुए संबंधित लाभुक को योजनाओं अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथपुर के छात्र मनजीत देवगम और अनीश पान का चयन VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
सफलता की सच्ची कहानी
हांगकांग के कंपनी में चयन होने पर जिले के उपायुक्त ने दोनों छात्रों को दी शुभकामनाएं
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिम सिंहभूम-चाईबासा: जिला मुख्यालय से लगभग 60 KM के दूरी में अवस्थित प्रखंड जगन्नाथपुर में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दो छात्रों का चयन (प्लेसमेंट) VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया है। जो जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। जिले के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने हांगकांग की कंपनी में चयनित होने पर दोनों छात्रों को बधाई दी है, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
मनजीत देवगम
आपको बताते चलें कि छात्र मनजीत देवगम सत्र 2017-19 का छात्र है। उन्होंने फिटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मनजीत देवगम प्रखंड चाईबासा का ग्राम पूर्णिया का निवासी है, और उसके पिता पेशे से एक निजी स्कूल के शिक्षक हैं, और माता गृहणी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल चाईबासा से मैट्रिक और फिर नोआमुंडी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। परिवार का वित्तीय बोझ होने के कारण उनके पिता उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ थे। फिर छात्र ने आखिरकार वर्ष 2017 में आईटीआई जगन्नाथपुर में प्रवेश लिया तत्पश्चात उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कुशलता से अपना प्रशिक्षण पूरा किया और वर्ष 2019 में KYOCERA में उनका प्रथम प्लेसमेंट हुआ। छात्र की कड़ी मेहनत और कौशल अनुभव को देखते हुए संस्थान के द्वारा उन्हें हांगकांग प्लेसमेंट में शामिल किया गया जिस पर उन्होंने सफलता प्राप्त करते हुए VSC स्टील लिमिटेड कंपनी हांगकांग में उनका चयन हुआ।
अनीश पान
वहीं छात्र अनीश पान सत्र 2018-20 का छात्र है। उन्होंने फिटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अनीश पान जिले के नोआमुंडी प्रखंड के निवासी हैं तथा उनके पिता पेशे से प्राइवेट ड्राइवर है, और मां गृहणी है। उन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई एनआईओएस से की है, तथा वे बेहद गरीब और वंचित परिवार से तालुकात रखते हैं। पूरे परिवार में उनके पिता ही कमाने वाले हैं, और परिवार में कुल 11 सदस्य हैं वित्तीय बोझ होने के कारण उनके पिता उन्हें उत्तम शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं फिर उन्होंने वर्ष 2018 में सरकारी सीट पर आईटीआई जगन्नाथपुर में दाखिला प्राप्त किया। उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और कुशलता के दम पर ट्रेडर के रूप में अपना प्रशिक्षण पूरा किया और उनका पहला प्लेसमेंट ब्रेक्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र के द्वारा एक भी दिन छुट्टी नही ली गई और लगातार दृढ़ संकल्पित होकर उन्होंने अपना कार्य किया। छात्र की कड़ी मेहनत और कौशल अनुभव को देखते हुए संस्थान के द्वारा उन्हें हांगकांग प्लेसमेंट में शामिल किया गया जिस पर उन्होंने सफलता प्राप्त करते हुए VSC स्टील लिमिटेड कंपनी हांगकांग में उनका चयन हुआ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथपुर की स्थापना वर्ष 2017 में झारखंड सरकार और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत उद्योग की जरूरतों के अनुसार तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को रोजगारपूर्वक बनाने के लिए संस्थान की स्थापना की गई है। संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर और वेल्डर का प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न कंपनियों में उत्तम वेतन के साथ प्लेसमेंट भी मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2023 में संस्थान में अध्ययनरत दो छात्रों का चयन हांगकांग के कंपनी में 1.6 लाख के प्रति मह में किया गया है। संस्थान में सरकार द्वारा बनाए गए कार्यशाला के साथ-साथ दो छात्रावास भी मौजूद हैं।
डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
फोटो- अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरुक करते इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी
डायन प्रथा के प्रति पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मुसाबनी- मुसाबनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में डायन प्रथा के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुसाबनी थाना अंतर्गत भूरलुघुट्टू चौक पर जादू टोने के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाट बाजार का दिन होने के कारण काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे थे ग्रामीणों के बीच इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी द्वारा अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। उन्हें बताया गया कि डायन भूत पर विश्वास नहीं करें। मनोज कुमार मल्लिक एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा आज भी बरकरार है। शिक्षा की कमी और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी बुखार आने पर भी लोग डायन भूत का लोग संदेह करने लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि इनका इलाज कराया जाना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिले में 29 अप्रैल से 15 मई तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रखंड सभगार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, विभिन्न विभागों की सहभागिता, सहयोग एवं जिम्मेवारियां यथा ग्राम स्तर पर हो ठोस अपशिष्ट एवं तरल कचरा प्रबंधन,जल संरक्षण,जल का उचित उपयोग,जल गुणवत्ता परीक्षण इत्यादि पर विशेष रुप से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधि व विभागीय कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत तिथिवार आयोजित होने वाले गतिविधियों को सबकी सहभागिता से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक एवं प्रकाश जनसेवा संस्थान के प्रखंड समन्वयक मोनिका महतो व राकेश कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रखंड के सभी मुखिया,जनप्रतिनिधि समेत सभी विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
आदिवासी रैयतदार रुंगटा कंपनी से अपनी जमीन वापस लेने के लिए हुए गोलबंद
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के मेढ़की ग्राम के आदिवासी रैयतदार उदय बांकिरा एवं अन्य ने राजनगर थाना संख्या 338 खाता संख्या 25 प्लॉट संख्या 495 513 633 659 707 और खाता संख्या 26 प्लॉट संख्या 522 524 527 650 कुल रकवा 3.45 एकड़ जमीन वापसी के लिए रैयतदार उदय बांकिरा ने शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड चाईबासा और एम एस रुंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड चालियामा के विरुद्ध हकीकत वाद सिविल कोर्ट सरायकेला में दाखिल किया है।
वहीं रैयतदारों की ओर से वाद का पैरवी समाजसेवी सह अधिवक्ता सूरज पूर्ति कर रहे हैं।मेढ़की ग्राम के आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने बताया कि शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी चाईबासा ने छल कपट कर गलत तरीके से आदिवासी जमीन को लेकर रुंगटा माइन्स चालियामा को बेच दिया। वही रुंगटा माइन्स ने उक्त जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
इस संबंध में रैयतदारों ने तीन माह पूर्व उपायुक्त को लिखित शिकायत पत्र दी गई थी। इसकी प्रतिलिपि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं राज्यपाल महोदय को दी गई थी। परंतु कहीं से न्याय नहीं मिलने पर आदिवासी पीड़ित रैयतदारों ने अपनी जमीन वापसी के लिए न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर सुनील सोरेन निर्मल किस्कू अनिल सोरेन बिरसा बांकिरा राज बांकिरा एवं अन्य रैयतदार उपस्थित हुए।