माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (एसओई) का माउस का बटन दबाकर ऑनलाइन उद्घाटन किया।

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (एसओई) का माउस का बटन दबाकर ऑनलाइन उद्घाटन किया।

सरायकेला-खरसावां

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित टीवीएस विद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सूबे के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (एसओई) का माउस का बटन दबाकर ऑनलाइन उद्घाटन किया।

इसके अंतर्गत जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला, के.वी.पी.एस. डी. एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला भी शामिल है। जिसका आज शुभारंभ हुआ। इन विद्यालयों का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उक्त विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन के.वी.पी.एस. डी. एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला में किया गया। जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम ऑनलाइन के माध्यम से कक्षा दसवीं की छात्रा सोनाक्षी पणिहारी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से जुड़ वार्ता किया। इस दौरान सोनाक्षी पणिहारी ने माननीय मुख्यमंत्री को निजी विद्यालयों के तौर पर सरकारी विद्यालयों में सुविधा के साथ शिक्षा प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया । इस क्रम में सोनाक्षी पणिहारी ने कहा कि आपके इस सार्थक प्रयास से गरीब परिवार के बच्चों खासकर किशोरियों को निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं के साथ सरकारी विद्यालय में शिक्षा प्रदान होगी जिसके लिए हम सभी आपके सदैव आभारी रहेंगे। वार्ता के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने किशोरियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ शिक्षकों के मान सम्मान के साथ अपने भविष्य उज्जवल करने की बात कही।

मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह , जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेमब्रम , प्रखंड विकास पदाधिकारी सराय किला मृत्युंजय कुमार,स्थानीय सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सहित अन्य उपस्थित है।

थाना प्रभारी का स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का हुआ आयोजन

थाना प्रभारी का स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का हुआ आयोजन

मुझे यहां लोगों का भरपूर समर्थन मिला , मेरा थाना प्रभारी के रूप में पहला अवसर था यहां के लोग हमेशा मेरे दिल में रहेंगे:-राजा दिलावर 

मुसाबनी: केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट क्लब भवन परिसर में मुसाबनी के निवर्तमान थाना प्रभारी राजा दिलावर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जीसी सतपति एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य दिनेश साव,जुबेर सिद्धकी  संजीवन पातर के द्वारा थाना प्रभारी को बुके एंव अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उन्हें पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर जीसी सतपति ने कहा कि बतौर थाना प्रभारी रहते राजा दिलावर ने सोशल पुलिसिंग की एक बेहतर मिसाल पेश किया है। जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आते थे उन लोगों से अच्छी तरह से मिलकर उनका समस्या का निदान करते थे l दिनेश साव ने अपने संबोधन में कहा कि मुसाबनी में बतौर थाना प्रभारी जब उनकी पदस्थापन हुई तो ऐसा लग रहा था कि नौकरी में कम अनुभव और बतौर थाना प्रभारी पहले पदस्थापना में वे इस पद का सही रूप से निर्वाह कर पायेंगे या नहीं। लेकिन समय बीतने के साथ ही अनुभव कम होने के बावजूद उन्होंने विभिन्न कांडों का उद्भेदन किया और मुसाबनी शहर की सम्प्रदायिक एकता को बनाए रखा। इनका कार्यकाल हमेशा यहां के लोगों को याद रहेगा। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि बतौर थाना प्रभारी यह थाना मेरा पहला कर्म क्षेत्र रहा। यहां के लोगों का सहयोग मुझे मिला। यही सहयोग नये थाना प्रभारी को भी मिले ऐसी आशा करता हूं

रामाकृष्ण फोर्जिंन ( RKFL ) प्लांट 3- 4 में कार्यरत ठेका कर्मी कीु दुर्घटना में मौत

रामाकृष्ण फोर्जिंन ( RKFL ) प्लांट 3- 4 में कार्यरत ठेका कर्मी कीु दुर्घटना में मौत

Jamshedpur/adityapur

आदित्यपुर: थाना अंतर्गत औद्योगिक इकाई रामाकृष्ण फोर्जिंन प्लांट 3- 4 में कार्यरत ठेका कर्मी बिंदेश्वरी दुबे की कंपनी में काम करने के दौरान गिरकर मौत हो गई. हालांकि आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर को इलाज के लिए अस्पाल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.

20 लाख मुआवजा और स्थाई नौकरी देने की मांग

मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही अन्य मजदूर आक्रोशित हो उठे और मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वही मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस कामगार इकाई के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और मजदूर के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग की.

विदित हो कि कि मजदूर के घर पर पत्नी के अलावा एक छोटी बहन और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक बाबा कुटी का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. मुआवजा को लेकर वार्ता शुरू नहीं हो सकी है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के साथ कंपनी गेट पर जमे हुए थे.

ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों को पता नहीं क्या होती है मइ दिवस,, जानकारी देने पर मजदूर स्तब्ध

ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों को पता नहीं क्या होती है मइ दिवस,, जानकारी देने पर मजदूर स्तब्ध

जमशेदपुर

जमशेदपुर: एक तरफ जहां सोमवार को पूरे देश में मई दिवस मनाई गई और मई दिवस पर सरकारी संस्थानों में भी छुट्टी दी गई है इस दिन को मजदूर दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया भी जाता है। वहीं दूसरी ओर मई दिवस के बारे में ईट भट्टा में काम करने और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को ही मई दिवस के बारे में पता ही नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों ईट भट्टा है जहां पर सोमवार को मजदूरों को काम करते हुए देखा गया यह मजदूर सुबह के 3:00 बजे से ही काम पर लग जाते हैं और कड़ी धूप के पहले ही अपना काम समाप्त कर पेड़ की छांव में चले जाते हैं

ईट भट्टा की बात करें तो यहां पर पश्चिम बंगाल के अधिकांश मजदूर काम करते हैं हाड़-तोड़ मेहनत कर यह मजदूर अपने बच्चों का पेट पालते हैं 6 माह में ही यह 1 साल की कामई करते हैं और बारिश की शुरुआत होते ही अपने घर ( गांव ) को रवाना हो जाते हैं

वहीं मजदूरों में शामिल लाजो मुनि ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वह दोनों में से किसी को भी पढ़ा नहीं पा रही हैं अपने साथ वह अपने दोनों बच्चों को भी काम पर लेकर आई हैं दोनों बच्चे भी ईट का मिट्टी मिलाने में मदद करते हैं लार्जर चाहती है कि उसके बच्चे इस पेशे में नहीं आए लेकिन फिलहाल उसके दोनों बच्चे छोटे हैं इस कारण से वह उसे साथ में ही रखती है जब मजदूरों से मई दिवस के बारे में पूछा गया तब उनका सवाल था कि कोई त्यौहार है क्या हां करने पर भी स्तब्ध रह गए उन्हें पता ही नहीं था कि 1 मई को पूरे देश भर के मजदूरों को छुट्टी दी जाती है इस दिन छुट्टी का भी रुपए देने का प्रावधान सरकार की ओर से बनाया गया है इन्हें तो बस इतना ही पता है कि रोज कमाना और रोज खाना ही उनकी दिनचर्या है

वहीं जब मजदूरों से मई दिवस के बारे में पूछा गया तब उनका सवाल था कि कोई त्यौहार है क्या हां करने पर भी स्तब्ध रह गए उन्हें पता ही नहीं था कि 1 मई को पूरे देश भर के मजदूरों को छुट्टी दी जाती है इस दिन छुट्टी का भी रुपए देने का प्रावधान सरकार की ओर से बनाया गया है इन्हें तो बस इतना ही पता है कि रोज कमाना और रोज खाना ही उनकी दिनचर्या है

जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय का माननीय मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय का माननीय मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

सरायकेला-खरसावां

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया है शुरू।

हेमंत सोरेन राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ करेंगे।

सरायकेला-खरसावां: उत्कृष्ट विद्यालयों में सरायकेला खरसावां जिले के तीन विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय धुर्वा रांची में होगा। इसके साथ ही इन स्कूल ओफ एक्सिलेंस में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जून से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

ज्ञात हो की सरायकेला संजय चौक स्थिथ के.वी.पी.एस. डी. एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला में माननीय मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ जिले के उत्कृष्ट तीन विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

आयोजित होने वाले उत्कृष्ट विद्यालय उद्घाटन समारोह में सरायकेला खरसावां जिले के 3 विद्यालय नृपराज प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला, के.वी.पी.एस. डी. एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला का ऑनलाइन उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया जायेगा। बताते चलें कि नृपराज प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला में कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है जँहा स्मार्ट क्लास के साथ, पुस्तकालय, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब इत्यादि की उपलब्धता है वही के.वी.पी.एस. डी. एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला (संजय चौक) मैं कक्षा 6 से ग्यारहवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय जैसे महत्वपूर्ण सुविधाए है।

पश्चिम सिंहभूम: उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आदिवासी विरांगना सिनगी-कुईली दाई डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।

पश्चिम सिंहभूम: उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आदिवासी विरांगना सिनगी-कुईली दाई डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

पश्चिम सिंहभूम: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष पर सोमवार 1 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चक्रधरपुर स्थित राखा आसनतलिया में आदिवासी विरांगना सिनगी-कुईली दाई डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।

वहीं लोकार्पण उपरांत उपायुक्त के द्वारा समुदाय स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी संचालन की परिकल्पना को साकार करने हेतु झारखंड के लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप एवं सहयोगी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी स्थानीय बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काफी मददगार रहेगी। स्थानीय बच्चे पुस्तकालय के माध्यम से सिलेबस तथा अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों के द्वारा ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

इस दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा, चक्रधरपुर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खलखो, झारखंड आंदोलनकारी सदस्य-सह-पूर्व विधायक बहादुर उरांव, स्थानीय एवं समीपवर्ती पंचायत के मुखिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

नेताजी सुभाष मंच चलाएगी हस्ताक्षर अभियान इतिहास के प्रमुख घटनाओं के स्कूल सिलेबस में शामिल करने का उद्देश्य

नेताजी सुभाष मंच चलाएगी हस्ताक्षर अभियान इतिहास के प्रमुख घटनाओं के स्कूल सिलेबस में शामिल करने का उद्देश्य

आदित्यपुर

आदित्यपुर:नेताजी सुभाष मंच द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर आजादी की लड़ाई में घटित हुए प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं को स्कूल सिलेबस में शामिल किए जाने को लेकर सरकार को सौंपी गई मांग पत्र ये बाते नेताजी सुभाष मंच के चेयरमैन और पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने सोमवार को मजदूर दिवस के उपलक्ष पर को आदित्यपुर में कही.

नेताजी सुभाष मंच की एक बैठक आदित्यपुर में चेयरमैन विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें संगठन के क्रियाकलापों और रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मोईरंग विजय दिवस भारतीय आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक स्थान रखता है. लेकिन इतिहास के पन्नों और स्कूल के सिलेबस में इसका जिक्र नही मिलता है. इन्होंने बताया कि मोईरंग विजय दिवस जैसे अनेकों ऐतिहासिक दिन है जिसे भारतीय नहीं जानते. जरूरी है कि इन ऐतिहासिक पलों को स्कूली सिलेबस में शामिल किया जाए, ताकि भारतीय विजय गाथा और स्वतंत्रता के महत्व को सभी जान सके. इस मौके पर नेताजी सुभाष मंच ने मेधावी छात्रा गुंजन पासवान के पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया. जहां कार्यक्रम में गुंजन पासवान को नेताजी सुभाष मंच के द्वारा विजय कुमार और संरक्षक पीके नंदी ने संयुक्त रूप से साढ़े 27 हज़ार सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

शिकार पर्व की तैयारी पूरी कर सेदंरा विर पहुंचे दलमा तलहटी पर,, वन विभाग की टीम भी सक्रिय

शिकार पर्व की तैयारी पूरी कर सेदंरा विर पहुंचे दलमा तलहटी पर,, वन विभाग की टीम भी सक्रिय

जमशेदपुर

जमशेदपुर : शिकार पर्व की तैयारी पूरी कर सेंदरा वीर पहुंचे दलमा की तलहटी पर। सेंदरा (शिकार) पर्व सोमवार को मनाया गया। जिसकी पूर्व संध्या पर सेंदरा वीर पारंपारिक हथियारों से लैस होकर दलमा की तलहटी पर पहुंच चुके हैं। इसमें झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के सेंदरा वीर शामिल है। वहीं सेंदरा वीर सोमवार की अहले सुबह दलमा पहाड़ की चढ़ाई करेंगे।

वहीं सभी सेंदरा वीरों ने देवी-देवताओं के समक्ष मत्था टेका। इधर शिकार पर्व पर रोक लगाने के उद्देश्य से वन विभाग ने दलमा जाने वाले रास्ते पर जगह जगह चेकनाका बनाया है। इन चेकनाकों पर सेंदरा कमेटी और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था द्वारा सामाजिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।

इस दौरान अलग-अलग टीम दलमा में सेंदरा भी करेगी। जबकि दूसरी ओर सेंदरा पर्व को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिसके तहत वन विभाग हर हाल में चाहेगा कि किसी भी जानवर का शिकार न हो। जबकि सेंदरा वीर हर हाल में जानवरों का सेंदरा करेंगे। दलमा राजा राकेश हेंब्रम दलमा जंगल के फदलोगोडा पहुंच चुके हैं। जहां वन देवी-देवताओं और अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना में वे शरीक भी हुए। साथ ही सेंदरा बीरों के सकुशल लौटने की प्रार्थना भी की। वहीं अच्छी बारिश होने और अच्छी फसल के लिए भी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।

मजदूर दिवस के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन,,भाजपा सरकार मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रही है- रघुनाथ पांडे

मजदूर दिवस के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन,,भाजपा सरकार मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रही है- रघुनाथ पांडे

जमशेदपुर

जमशेदपुर 1 मई। मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड आम मजदूर यूनियन, झारखंड ड्राइवर्स यूनियन और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय इंटक के सचिव रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। रैली जमशेदपुर रेड क्रॉस भवन के सामने से शुरू हुई और स्ट्रेट माइल रोड से साकची गोल चक्कर होते हुए आम बागान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति के समक्ष समाप्त हुई। इसके पश्चात पांडे जी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर सबको संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के लिए बहुत ही विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का शोषण खत्म हुआ। पहले मजदूरों से 24 घंटे तक काम कराया जाता था।आज के दिन से ही 8 घंटे काम का नियम बना। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो में 1886 ईसवी में 1 मई के दिन मजदूरों का विशाल प्रदर्शन था और उस प्रदर्शन में दमनकारी नीति के तहत पुलिस द्वारा गोली चलाई गई थी और उसके विरोध में बम विस्फोट भी हुआ था। बम विस्फोट किसने किया यह जानकारी नहीं हो सकी लेकिन लोगों को लगा कि यह कुछ मजदूरों द्वारा विरोध स्वरूप यह विस्फोट किया गया है। इन्हीं सब कारणों को लेकर 1889 ईस्वी में 1 मई को मजदूरों के लिए बहुत सारे नियम कानून बनाए गए और 8 घंटे काम करने का नियम बना। भारत में यह नियम 1923 ईस्वी में लागू हुआ और उसके बाद आजादी के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने बहुत सारे नियम और बनाएं जिसके तहत मजदूरों को बहुत सारी सुविधाएं मिलने लगी और उनको सुरक्षा प्रदान दिया गया। पांडे ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मजदूर विरोधी सरकार है। यह सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को समाप्त कर चार श्रम संहिता कानून बना कर मजदूरों का शोषण कर रही है। पांडे ने कहा भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को एक होना पड़ेगा और एक होकर फिर से अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। श्री पांडे ने कहा कि आज पूरे देश में लगभग 46 करोड़ असंगठित मजदूर है। उन्होंने सरकार से मांग की है असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम वेतन 25 हजार मासिक किया जाए।

इस अवसर पर अश्विनी मथान, ई सतीश कुमार, कमल किशोर अग्रवाल, परशुराम मिश्रा , अमित नागेलिया यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू ,अमरनाथ तिवारी, महेश दुबे, राजीव पांडे, गोपाल यादव, रामाश्रय प्रसाद, सुमित शुक्ला, एम ए रहमान, अमित सरकार, प्रशांत बाजपेई, प्रसन्नजीत दास, अभिषेक पांडे, सूरज सिंह, सूर्य प्रकाश, संजय सिंह आजाद, बृजेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, सुमित शुक्ला, दीपक मिश्रा रंजीत झा, अवधेश सिंह, बलदेव सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का हुआ ठहराव ।इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का हुआ ठहराव ।इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

चांडिल

चांडिल: दक्षिण पूर्वी जोन के आद्रा डिवीजन के चांडिल जंक्शन में एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव हुआ । आद्रा डीवीजन के प्रबंधक मनोज कुमार,सांसद संजय सेठ, इचागढ विधायक सविता महतो ने टे्न को हरि झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उपस्थित चांडिल वासी ने स्थानीय समस्या को रखा। ज्ञात हो की एक ही डिवीजन के अधीन चांडिल जंक्शन स्टेशन कुछ मामलों में उपेक्षित है आद्रा डिवीजन के अन्तिम जंक्शन स्टेशन है इसके वाबजूद बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर से तीन रुक कर वापस हो जाती है लोग ने सांसद, विधायक,रेल प्रबंधक को कहा की तीन टे्न को चांडिल तक विस्तार किया जाए,टाटा पटना दुर्ग का ठहराव, प्रदुषण मुक्त स्टेशन बनाए जाएं।सांसद संजय सेठ ने कहा कि चांडिल स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बनेगी,मुरी से टाटा अतिरिक्त टे्न चलाने पर बल दिया। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय विजय महतो जी भी उपस्थित रहेंगे।सारथी महतो, अनिता पारित,विशाल चौधरी,मदन सिंह, विधायक सविता

आदित्यपुर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, 11 माह की बेटी को भी घर से निकाला,, पति के खिलाफ मामला दर्ज

आदित्यपुर : दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, 11 माह की बेटी को भी घर से निकाला,, पति के खिलाफ मामला दर्ज

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जहां पर रविवार 30 अप्रैल को मांझी टोला निवासी आशा शर्मा ने अपने ही पति रोशन कुमार शर्मा पर दहेज के लिए मारपीट करने एवं मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आशा ने अपने पति को नामजद आरोपी बनाते हुए आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. 

आशा शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को मुझे मायका भेज दिया गया है. मुझे और मेरी 11 माह की बेटी को इंसाफ चाहिए.

वहीं घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. थाना में दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर में एमएन हाई स्कूल के समीप रहने वाले रौशन कुमार शर्मा नामक युवक के साथ उनकी शादी हुई थी. अब उसे ग्यारह महीने की बेटी भी है.

घटना कुछ इस प्रकार है

लिखित आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक से रखा उसके बाद पति रोशन शर्मा द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. वह अभद्र गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. उसके बाद पति द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी. वो बराबर कहते हैं कि अपने माता-पिता को दहेज देने को बोलो, दहेज लाएगी तभी इस घर में रहने देंगे वर्ना घर से निकाल देंगे. पीड़िता ने कहा कि अब पति के साथ घर के अन्य लोग भी गाली गलौज करने लगे हैं. 

पंजाब के स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार,,भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज

पंजाब के स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार,,भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज

पंजाब

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा से एक खबर मिली है में जहां पर पंजाब के फगवाड़ा के एक स्कूल में छठी कक्षा की छात्राओं को एलसीडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोबिंदपुरा मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल में शिक्षक है.

मीडिया को जानकारी देते हुए सतनामपुरा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free