वन विभाग ने काई जगहों पर की नका बंदी।,,सिंधरा वीर निकले शिकार पर

वन विभाग ने काई जगहों पर की नका बंदी।,,सिंधरा वीर निकले शिकार पर

चांडिल

शिकार पर्व के पुर्व वन देवी,पहाड़ पर्वत की परम्परा ढ़ंग से पुजा अर्चना की गई।

चांडिल अनुमंडल के अधीन चांडिल में स्थित दलमा बुरु सेंदरा पर्व के लिए वन देवी पहाड़ पर्वत का परंमपरिक ढ़गं पुजा अर्चना की गई।वन देवी ,पहाड़ पर्वत को खुश कर सेंदरा विरों का सही सलामत से अपने अपने घर लौटने का कामना किया औरमौजा आसनबनी टोला जामडीह के पुजारी धन्यनजय पहाड़िया के पुत्र सनातन पहाड़िया ने पूजा अर्चना कर वन देवी पहाड़ पर्वत को मुर्गा मुर्गी का बली दे कर खुश किया,। दलमा पहाड़ पे चढ़ेंगे सेंदरा विर। दुसरी ओर वन विभाग के कर्मी ने विभिन्न जगह पर चेकनाका लगाए। जिससे अधिक लोग शिकार के लिए नहीं जाए।

सरायकेला,चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने अंधविश्वास पर चलाया जागरूकता अभियान ।

सरायकेला,चांडिल रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने अंधविश्वास पर चलाया जागरूकता अभियान ।

चांडिल

चांडिल: दक्षिण पुर्वी जोन के आद्रा रेल डिवीजन अधीन चांडिल स्टेशन प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस संदर्भ में (जी आर पी) ,रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि 30.04.2023 को भवदीय का कार्यालय ज्ञापांक 407 /डीसीबी दिनांक 29/04/2023 के आलोक में आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर डायन बिसाही के आरोप में भीड़ द्वारा हत्या की रोकथाम हेतु रेल चांडिल क्षेत्र अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया एवं प्लेटफार्म एवं रेलवे स्टेशन परिसर में पंपलेट चिपकाया गया। जागरूकता अभियान चलाया।

सरायकेला के एसपी के निर्देश पर बालू माफिया के खिलाफ हो रही है कार्रवाई,, एसपी के निर्देश के पश्चात सभी थाना प्रभारी एक्शन में,, बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला के एसपी के निर्देश पर बालू माफिया के खिलाफ हो रही है कार्रवाई,, एसपी के निर्देश के पश्चात सभी थाना प्रभारी एक्शन में,, बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला जिले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चल रहा है.

सरायकेला

झारखंड क्राइम रिपोर्टर के खबर का दिखा असर

सरायकेला : जिले में आए दिन लगातार अवैध बालू की कारोबार की सूचनाएं समाचार के माध्यम से मिलती रहती है वहीं सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने अवैध बालू कारोबार की रोकथाम के लिए जिले के सभी थाना पुलिस को निर्देश दिए एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश के पश्चात जिले के सभी थाना हरकत में आ गई है. जिले के सभी थाना में चोरी छिपे बालू का अवैध खेल का कारोबार चल रहा है. जिसे लेकर सरायकेला के एसपी सख्त मूड पर है. बीते शनिवार के दिन एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सापरा नदी घाट के समीप अवैध बालू भंडारण किया जा रहा था. अवैध बालू भंडारण को आदित्यपुर थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है. जिसमें कांड संख्या 133/23 केस दर्ज भी किया गया है.

वहीं एसपी ने सख्त हिदायत देते हुए जानकारी दी है कि क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति अवैध कारोबार करता है, अपराध को श्रेय देता है या उसमें संलिप्तता दिखाई देती हैं तो उनके साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बताते चलें कि सरायकेला जिले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चल रहा है. अलग-अलग प्रखंडों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर, दो हाईवा, एक डम्पहर एवं अवैध बालू भंडारण को जप्त किया जा चुका है. लगातार कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच चुका है. वही बालू माफिया के वाहन पकड़े जाने के बाद अलग-अलग तरह के हथकंडे बचने के लिए अपना रहे हैं.

साइबर ठगों का डिजिटल कारनामा,, साइबर ठगो ने अब पेटीएम के जरिए लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू किया

साइबर ठगों का डिजिटल कारनामा,, साइबर ठगो ने अब पेटीएम के जरिए लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू किया

जामताड़ा

जामताड़ा: 29 अप्रैल शनिवार को जामताड़ा पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 सिम कार्ड, 15 मोबाइल और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया है.

उक्त मामले के संबंध में जामताड़ा के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के लोग पेटीएम के सर्च कॉलम में फर्जी नंबर डालकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. 

पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव में छापेमारी की. इस दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र से 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी जामताड़ा से ही कॉल सेंटर चला रहे थे. वे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके लाखों रुपए ठग लेते थे. अब गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. 

आपको बताते चलें कि पकड़े गए अपराधियों में विशाल दास, शरद दास, राजेश दास, सचिन दास, और रोहित दास शामिल हैं. वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से कुंदन दास को गिरफ्तार किया गया है.

आग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी

आग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के चेलियामा पंचायत अधीन बिंदुगोरा निवासी सरला सबर आग के चपेट में आकर जल गई।जली महिला का उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में की गई।

मेडिकल में दर्ज पंजी के अनुसार चेलियामा पंचायत के बिन्दु गोरा सबर निवासी सरला सबर आग चपेट में आने जल गई।जिसका उपचार की गई।सरला सबर के पति राज कुमार सब्र उम्र 35वर्ष बताया जाता है।

कदमा शास्त्री नगर हिंसा मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता के पक्ष में आगे आया एक बार एसोसिएशन.

कदमा शास्त्री नगर हिंसा मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता के पक्ष में आगे आया एक बार एसोसिएशन.

जमशेदपुर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर हिंसा में जेल भेजे गए अधिवक्ता चंदन चौबे के पक्ष में सामने आए जमशेदपुर के एक बार एसोसिएशन

एसोसिएशन के लोगों ने अधिवक्ता चंदन चौबे से जमशेदपुर के Ghaghidih स्थित केंद्रीय कारा में मुलाकात की

इस मुलाकात के दौरान कई तरह की बातचीत हुई और किस तरह गिरफ्तारी हुई इसकी जानकारी दी गई इस दौरान जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने कहा कि वे लोग इस लड़ाई में उनके साथ हैं और उनके साथ जो कदम उठाए गए हैं वह गलत है उन्होंने कहा कि इस मामले में उनको गलत तरीके से जेल भेजा गया है कहा कि उनकी लड़ाई मे वह लोग उनके साथ हैं

जेल में मिलने पहुंचे पदाधिकारी उन लोगों से नहीं जहां

कदमा के एक महिला को बढ़ते कदम अवार्ड में किया गया सम्मानित.

कदमा के एक महिला को बढ़ते कदम अवार्ड में किया गया सम्मानित.

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली रंजीता सिन्हा के बढ़ते कदम अवार्ड के तहत अवार्ड मिला है बढ़ते कदम अवार्ड सीजन 2 कार्यक्रम 27 अप्रैल को कानपुर के स्वरूप नगर क्षेत्र सेलिब्रिटी सैफ कविता सिंह द्वारा किया गया जिसमें महिला आयोग की पूनम कपूर सोशल मीडिया से रितु भारद्वाज और मास्टर सैफ सीजन सेवन की कमलदीप कौर ने शिरकत की इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया जो कई मुश्किलों के बावजूद अपना काम मेहनत लगन और जुनून से करती है। लेकिन कहीं ना कहीं उनको और पहचान नहीं मिल पाई

झारखंड पंजाब गुजरात असम आदि कई जगहों की 46 महिलाओं को बढ़ते कदम अवार्ड से सम्मानित किया गया कुकिंग और Art का ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास लेती है सोशल वर्कर के विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों का क्लास लेती है ऑनलाइन और ऑफलाइन एक प्रतियोगिता की विजेता रही है.

टाटा मोटर्स में अब 2 दिन ही रहेगी छुट्टी रविवार को होगा काम जाने क्या हुआ चेंज.

टाटा मोटर्स में अब 2 दिन ही रहेगी छुट्टी रविवार को होगा काम जाने क्या हुआ चेंज.

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में 3 दिन हो जाते छुट्टी और बदले में मिलते तीनों दिन के पैसे लेकिन अब 2 दिन ही रहेगी छुट्टी रविवार को होगा काम

जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रविवार 30 अप्रैल को कामकाज होगा उसके बदले कब छुट्टी दी जाएगी यह जानकारी नहीं दी गई है दूसरी और 1 मई को सरकारी नियम के तहत मजदूर दिवस की छुट्टी प्लांट में रहेगी टाटा मोटर्स के प्लांट है रविंद्र कुलकर्णी ने यह आदेश जारी किया है दूसरी ओर 19 मार्च को रविवार के दिन कर्मचारियों से काम कराया गया था उसके बदले मैनेजमेंट की ओर से 2 मई मंगलवार को छुट्टी दे दी गई है 2 दिन छुट्टी दी गई है लेकिन 30 अप्रैल को काम पर बुला लिया गया है नहीं तो लगातार तीन दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलती और बदले में 3 दिनों का वेतन.

इंटेक्स समेत तमाम यूनियन के लोग एक साथ मनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस.

इंटेक्स समेत तमाम यूनियन के लोग एक साथ मनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस.

जमशेदपुर/गोलमुरी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में इंटर की यूनियनों के अलावा तमाम यूनियनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राकेश पांडे द्वारा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए मीटिंग की गई।इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित हुए

आपको बताते चलें कि रैली 1 मई को सरायकेला जिले के आदित्यपुर इमली चौक फुटबॉल मैदान में 9:00 बजे से आरंभ होकर दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी इस रैली में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल होकर इस रैली का नेतृत्व करेंगे यह रैली एक सभा का रूप ले लेगी और इसके बाद समाप्ति होगी इसके बाद खाने पीने की व्यवस्था है इस रैली में जमशेदपुर के सभी मजदूर कांग्रेस के सभी नेताओं से आग्रह है कि इस रैली में भाग ले मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का साथ दें.

दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के पहल पर सीएसआर तहत द हंस फाउंडेशन के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया गया

दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के पहल पर सीएसआर तहत द हंस फाउंडेशन के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया गया

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर, बंदगांव, सोनुआ, गोईलकेरा, गुदड़ी, चाईबासा, टोंटो, खूंटपानी, तांतनगर, मंझारी एवं झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के तदर्थ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के पहल पर सीएसआर तहत द हंस फाउंडेशन के द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया गया।

इस मेडिकल यूनिट के माध्यम से भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को फ्री हेल्थ चेकअप दवाई सहित पैथोलॉजी जांच की सुविधा मुहैया करवाया गया। हंस फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालन हेतु अनुभवी डॉक्टर एवं प्रयोगशाला टेक्नीशियन, नर्स आदि को वाहन के साथ संलग्न किया गया है।

मेडिकल वाहन के द्वारा गांव में रक्तचाप, मधुमेह, लीवर, किडनी, हृदय रोग जैसे कई घातक बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया, साथ ही सीआरपीएफ कैंप के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जिले के सुदूरवर्ती गांव में भी स्वास्थ जांच शिविर संचालित की गई।

दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन बिल्डिंग में वसुधैव कुटुम्बकम( विश्व एक परिवार है) कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन बिल्डिंग में वसुधैव कुटुम्बकम( विश्व एक परिवार है) कार्यक्रम का आयोजन किया गया

DELHI

दिल्ली: दिल्ली के लोधी रोड स्थित आंध्र एसोसिएशन बिल्डिंग में वसुधैव कुटुम्बकम( विश्व एक परिवार है) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मौके पर आंध्रप्रदेश, असम, केरल, हरियाणा,

उक्त कार्यक्रम के मौके आंध्र प्रदेश, असम, केरल, हरियाणा मणिपुर और सिक्किम राज्य से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य), इंद्रेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई,केरल से कलाकारों ने मुख्य अथिति का स्वागत पारंपरिक अंदाज़ में किया। कार्यक्रम का आयोजन सन ड्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड, नीलम यूनिवर्सटी के तत्वाधान में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के चेयरमैन भीष्म सिंह को मानव अधिकार, पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और उस क्षेत्र में विशिष्ट आयाम हासिल करने के लिए अवार्ड प्रदान दिया गया।

मुसाबनी के दो सेंटर पर कुल 728 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने लिया भाग

मुसाबनी के दो सेंटर पर कुल 728 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने लिया भाग

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड में शनिवार को 2 परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 455 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। 103 बच्चे यहां अनुपस्थित रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर 273 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।इस केंद्र पर 44 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 728 विद्यार्थी नवोदय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।

आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं माता-पिता बच्चों को लेकर निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। आयोजित होने वाली परीक्षा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भाग लिया।सबसे ज्यादा बच्चे जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि मौजूद थे।आब्जर्वर के रूप में मुसाबनी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे, जी सी जे डी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद थे। केंद्र अधीक्षक शिवपूजन सिंह चौहान एवं रूमी सरकार के निर्देशन में दोनों परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free