नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सोनारी के शिवभक्तों के बीच बंटा पहचान पत्र ।

यात्रा में जाने वाले शिवभक्त मेरे ऊपर कर रहे एहसान: विकास सिंह

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

आगामी 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली निःशुल्क कांवर यात्रा में सोनारी से शामिल होने वाले शिवभक्तों के बीच पहचान पत्र बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में वितरण किया गया । सोनारी से नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने हेतु पुरूषों की तुलना महिलाओं की संख्या कहीं अधिक देखने को मिली ।

सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर प्रांगण में पहचान पत्र वितरण के कार्यक्रम में पहुंचे संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल होने वाले सभी शिवभक्तों ने मेरे ऐसे अदने व्यक्ति के ऊपर भरोसा करके अपने परिवार को छोड़कर आठ दिन के लिए कईएक किलोमीटर दूर घर से जा रहे हैं ऐसे सभी शिवभक्तों ने एक बहुत बड़ा एहसान मेरे ऊपर करने का कार्य किया है विकास सिंह ने पंजीयन कराए सभी लोगों को पहचान पत्र देते हुए सुझाव देते हुए कहा की सभी लोग अपने घर से बैटरी वाली टॉर्च, और एक प्लॉस्टिक अवश्य लेकर जाए जिससे उन्हें बारिश और अंधेरे में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।

विकास सिंह ने सभी यात्रा में शामिल हो रहे कांवरियों को समय की पाबंदी का हवाला देते हुए कहा कि पूरा कार्यक्रम समय से तय किया गया है अगर तय समय में हम लोग गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाएंगे तो आरक्षित किया हुआ ठहराव में रहने में तकलीफ होगी इसलिए सभी को समय से ही सब काम करने हैं । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के सभी कांवरिया बाबा भूतनाथ मंदिर में 25 तारीख को एकत्रित होकर एक साथ बस के माध्यम से मानगो पहुंचेंगे फिर मानगों से सभी लोग एक साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे । विकास सिंह ने बताया कि रात्रि के समय पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में स्थित गौशाला के प्रांगण में कांवरियों का रात्रि के अल्पाहार होगा । पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, किशोर बर्मन, सुनील कुमार सिंह , अजय लोहार मुख्यरूप से शमिल हुए।

अर्ध जली लाश मामले में आया नया मोड़ पुलिस के हाथों लगा सीसीटीवी फुटेज, तीन बच्चों संग फरार होती दिखी महिला

अर्ध जली लाश मामले में आया नया मोड़ पुलिस के हाथों लगा सीसीटीवी फुटेज, तीन बच्चों संग फरार होती दिखी महिला

सरायकेला/आदित्यपुर

क्रुर्ता की सारी हदें पार कर महिला बच्चों संग हुई फरार महिला ने बेरहमी की सारी हदें पार कर क्षेत्र में फैलाई सनसनी पति को उतारा मौत के घाट फिर बच्चों संग हुई फरार।

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धिराजगंज, सतबहनी के एक किराए के कमरे से पुलिस ने 29 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया है। व्यक्ति की हत्या चार दिन पूर्व कर दी गई थी। जिसे पुलिस ने शनिवार घर का ताला तोड़ बरामद किया है.

मृतक की पहचान गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा के रूप में की गई है,जो बीते सोमवार सतबहनी हरि मंदिर के सामने गौरांग चंद्र मुखी के किराए के मकान में परिवार के साथ रहने आया था, इस बीच बीते मंगलवार को मृतक का पत्नी के साथ विवाद और मारपीट हुआ था, जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी। मारपीट के बाद मृतक की पत्नी ने मकान मालिक को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद अगले सुबह कमरे में ताला लगा था, इधर चार दिन बीत जाने के बाद शनिवार को बंद कमरे से तेज बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को सूचित किया, अभिजीत महतो द्वारा आदित्यपुर थाना को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर प्रवेश किया तो पूरा कमरा खून से सना था और मृतक खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और गिरिडीह निवासी परिजनों से संपर्क कर हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंचा दी गई है.

इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ चुका है जो कि पुलिस के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। स्थानीय पुलिस इस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है। शक के दायरे में आने वाले सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है उसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किया है जिसमें महिला अपने तीन बच्चों संग फरार होती दिखाई दे रही है पुलिस ने शक जताया है कि यह वही महिला है जो अपने पति की हत्या कर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो चुकी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से महिला को पकड़ने में आसानी होगी और जल्द ही महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी।

आदित्यपुर के सतबोहनी में अर्ध जली लास मिलने से फैली सनसनी

आदित्यपुर के सतबोहनी में अर्ध जली लास मिलने से फैली सनसनी

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धिराजगंज, सतबहनी के एक किराए के कमरे से पुलिस ने 29 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बरामद किया है। व्यक्ति की हत्या चार दिन पूर्व कर दी गई थी। जिसे पुलिस ने शनिवार घर का ताला तोड़ बरामद किया है.

मृतक की पहचान गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा के रूप में की गई है,जो बीते सोमवार सतबहनी हरि मंदिर के सामने गौरांग चंद्र मुखी के किराए के मकान में परिवार के साथ रहने आया था, इस बीच बीते मंगलवार को मृतक का पत्नी के साथ विवाद और मारपीट हुआ था, जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी।

आदित्यपुर थाना प्रभारी

मारपीट के बाद मृतक की पत्नी ने मकान मालिक को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद अगले सुबह कमरे में ताला लगा था, इधर चार दिन बीत जाने के बाद शनिवार को बंद कमरे से तेज बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को सूचित किया, अभिजीत महतो द्वारा आदित्यपुर थाना को मामले की जानकारी दी गई।

पूर्व पार्षद अभिजीत महतो

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बंद कमरे का ताला तोड़ कर प्रवेश किया तो पूरा कमरा खून से सना था और मृतक खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरिडीह निवासी परिजनों से संपर्क कर हत्या की जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंचा दी गई है.

दुगनी के डीडी स्टील में कार्यरत था मृतक

मृतक राजेश कुमार महथा सरायकेला के दुगनी स्थित डीडी स्टील में कार्यरत था और बीते सोमवार को ही वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ सतबहनी स्थित किराए के मकान में रहने पहुंचा था।

जिले में मरीज सुरक्षित नहीं,, रक्षक बने भक्षक,, आदित्यपुर के मेडिट्रिन हॉस्पिटल के डॉक्टर पर थाने में की गई लिखित शिकायत,

जिले में मरीज सुरक्षित नहीं,, रक्षक बने भक्षक,, आदित्यपुर के मेडिट्रिन हॉस्पिटल के डॉक्टर पर थाने में की गई लिखित शिकायत,

सरायकेला/आदित्यपुर

लोग कहते हैं भगवान का दरवाजा भले ही बंद हो जाए लेकिन डॉक्टर का दरवाजा कभी बंद नहीं होता, इंसान अपनी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी तकलीफ लेकर डॉक्टर के पास ही जाते हैं और डॉक्टर को ही अपना भगवान मानते हैं,, लेकिन जब डॉक्टर ही जान के दुश्मन बन जाए और जान लेने पर उतारू हो जाएं तो फिर इंसान की सारी उम्मीद टूट जाती है।

ऐसा ही एक किस्सा आदित्यपुर के मेडिट्रिना हॉस्पिटल से सामने आया है जहां पर मेडिट्रिना हॉस्पिटल के डॉक्टर पर आदित्यपुर थाने में प्राथमिक दर्ज की गई है।

डॉक्टर पार्थो पी चौधरी

आपको बताते चलें कि रेणु देवी नामक महिला ने आदित्यपुर थाने में आदित्यपुर क्षेत्र स्थित मेडिट्रिनि हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है।

वहीं लिखित शिकायत के मुताबिक रेणु देवी नामक महिला अपने पति भरत सिंह के इलाज हेतु मेडिट्रिना अस्पताल पहुंची तब डॉक्टर द्वारा 600/- फिस के नाम पर लिए गए और साथ ही ECG/ECO करने के नाम पर 1700/-रुपए लिए गए । लेकिन इतने पैसे लेने के बावजूद भी डॉक्टर द्वारा भरत सिंह का सही ढंग से इलाज नहीं किया गया। और सही ढंग से इलाज नहीं होने पर जब महिला द्वारा डॉक्टर से इलाज के संबंध में सवाल पूछा गया तब डॉक्टर पार्थो पी चौधरी द्वारा गाली गलोज किया गया साथ ही अस्पताल से बाहर निकालने के क्रम में जब महिला ने लोगों से डॉक्टर के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने पीछे से आकर जानलेवा हमला कर दिया।

वहीं डॉक्टर द्वारा किए गए जानलेवा हमले में भरत सिंह को सीने में काफी पीड़ा दायक दर्द उत्पन्न हो गया और डॉक्टर ने भरत सिंह का डॉक्टर का कागज भी रख लिया डॉक्टर द्वारा कहा गया कि जो करना है कर लो सभी मेरे जेब में रहते हैं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

वहीं लिखित शिकायत के मुताबिक भरत सिंह ने इस मामले पर त्वरित आदित्यपुर थाने से मदद मांगी वहीं घटना स्थल पर आदित्यपुर थाने के पुलिस पहुंचकर डॉक्टर का कागज भरत सिंह को वापस दिलवाया।

वहीं महिला ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत देते हुए अपने पति भरत सिंह के जान माल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है और उक्त डाक्टर पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

संघटन सृजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की बैठक

संघटन सृजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की बैठक

जमशेदपुर/मुसाबनी


जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम की सफलता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने किया। इस बैठक में पंचायत समिति एवं बीएलए चयन पर विचार विमर्श कर सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं महासचिव पंचायत समिति एवं बीएलए का चयन करेंगे ।इसका प्रभार उन्हें दिया गया।आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू बैठक में उपस्थित होकर कार्यकर्ता का हौशला बढ़ाएंगे। इस बैठक में सभी नेताओं के समक्ष पंचायत व प्रखंड कमेटी की रिपोर्ट सौंप जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, जिला महासचिव लक्ष्मण चंद्र बाग,मो. इब्राहिम, एंथोनी बास्टिन, राजेंद्र पासवान, शिबू गुरुंग, पिंटू दास, श्याम गोडसोरा, मो मुश्तकीम, नूरुद्दीन खान, बिनोद राम, सुभाष सिंह, बप्पी मुखी, संजय गुप्ता, आरके मेरी दास, बरसा दास, नमिता अधिकारी, वैद्यनाथ मिश्रा, करमू बेहरा, पतिनादन आदि उपस्थित थे।

जीसीजेडी हाई स्कूल के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह व उषा देवी की धूमधाम से मनायी गयी 50 वीं सालगिरह

जीसीजेडी हाई स्कूल के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह व उषा देवी की धूमधाम से मनायी गयी 50 वीं सालगिरह

जमशेदपुर/मुसाबनी

मुसाबनी क्षेत्र में बीते 46 बर्षों से शिक्षा का अलख जगाने वाले गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय के संस्थापक कुन्दन कुमार सिंह की 50 वीं शादी की सालगिरह बड़े धूमधाम से उनके परिवार के सदस्यों ने मनाई। 50 वी वर्षगाठ पर दंपति ने 50 बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया।


जानकारी के अनुसार गिरीश चंद्र गुरु देवी उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह इस क्षेत्र के जाने वाले शिक्षाविद माने जाते हैं। इन्हें बच्चों से ज्यादा लगाव रहता है ।इन्होंने अपने हाथों से स्कूल की स्थापना कर इसे मान्यता दिलाई। इस स्कूल से हजारों बच्चे पढ़ कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं।
बता दे कि उनकी शादी 50 साल पहले उषा देवी के साथ हुई थी। जिनकी शादी की 50 वी सालगिरह को उनके परिवार के सदस्यों ने धूमधाम से मनाया। जी सी जे डी हाई स्कूल में कार्यक्रम रखा गया। जहां पर दोनों की शादी की सालगिरह शादी की तरह ही आयोजित की गई। गाजे बाजे के साथ बारात आयी। आतिशबाजी व डांस हुआ। दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी डाली। बच्चों ने दूल्हा दुल्हन पर पुष्प वर्षा की।

दावत में रांची,टाटा, घाटशिला,धनबाद,पलामू,रामगढ़, हजारीबाग आदि स्थानों से काफी तदाद में लोग शामिल हुए। इनमें शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय नेता, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी एवं चिकित्सक सहित काफी संख्या में शिक्षक सामुदाय के लोग मौजूद थे।

उनकी पुत्रियों व दामाद में क्रमशः पूनम सिंह, समीर कुमार भादूरिया,अल्पना व शिवशंकर, ज्योति व अनुपम, साला मुरारी प्रसाद, रणधीर कुमार सरहज किरण सिंह,पूजा सिंह व भतीजा हिमांशु शेखर,प्रभाकर व अन्य सदस्यों ने शादी की सालगिरह को धूमधाम से कराने के लिए पूरी मेहनत की। हन्नी,किशु,यश,सत्यम, टोने, सावन,नीलू, राजश्री,जय श्री, ,सोनू,स्वाति,पारो,डिम्पी, गुड़िया,आरती,आराधना,भूषण सहित अन्य
सदस्यों ने इस कार्यक्रम में नृत्य संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से यादगार बना दिया।

संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला कमिटी एवं बुथ कमिटी का गठन करें – आनन्द बिहारी दुबे

संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला कमिटी एवं बुथ कमिटी का गठन करें – आनन्द बिहारी दुबे

जिलाध्यक्ष ने BLA-2 में प्रदेश नेता, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी को जोड़ने का आह्वान किया

जमशेदपुर/साकची

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को संध्या 6:30 बजे से साकची जे एन ए सी चौक के पास आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सह प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी शामिल हुए।


जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साकची प्रखण्ड कांग्रेस के अन्तर्गत सभी मुहल्ला कमिटी का गठन करें, संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दें, मुहल्ला क्षेत्र में आने वाले बूथों का गठन करें, प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग के गाईडलाईन के अनुसार BLA-2 का चयन करें और BLA-2 का फार्म भरें। आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित है। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे।

प्रखण्ड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाए, जनता के समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में आवाज को बुलंद कर समस्या समाधान करायें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे, राकेस तिवारी,धर्मा राव,के के शुक्ला,आशुतोष सिंह,कमलेश पाण्डे,प्रभात रंजन,राजेश चौधरी,ज्योती मिश्रा,अरुण बारीक़,दीपक दस,विनोद यादव,सुनीता ओझा,इंदु देवी,बंटी सिंह,विशाल शर्मा,राजीव कुमार सिंह,फ़िरोज खान,विकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे ।

गरीबों के थाली से हरी सब्जी गायब,आसमान छू रही है दाम

गरीबों के थाली से हरी सब्जी गायब,आसमान छू रही है दाम

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो )

लगातार हो रहे बारिश से इन दिनों सबसे ज्यादा किसानों के हरी सब्जी खेती पर असर पड़ा है। मानसून के प्रारम्भ से ही रिकॉर्ड तोड़ लगातार भारी बारिश से किसानों का खेतों में लगे सब्जी खेती को अधिक नुकसान हुआ है । खेतों में लगे ननुवा, लौकी, बैंगन, टमाटर, पत्तेदार सब्जी अति वृष्टि से नष्ट हो गया। जिससे इन दिनों बाजारों और दैनिक मार्केट में हरी सब्जी का किल्लत हो गया है। बाजारों में सब्जी का लाले पड़ रहे हैं।

वहीं ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार बुधवार को सब्जी की दाम आसमान छू रही है। हरी सब्जी करेला 80 रु किलो, भिंडी 60 रु, बोदी 80 रु, टमाटर 80 रु, बैगन 60 रु, मूली 40 रु की दर से सब्जी की खरीदारी हुई। वही स्थानीय किसान नीमाई चंद्र महतो ने बताया कि विगत कई दिनों से हो रहे मुसलधार बारिश से किसानों के हरी सब्जी की खेती पर असर पड़ा है ,जिसके कारण गरीबों के थाली से हरी सब्जी नसीब नहीं हो रही है। सब्जी का किल्लत से दाम आसमान छू रहा है, जिससे मध्य वर्गीय व गरीब लोगों का जेब पर काफी असर पड़ रहा है।

आदित्यपुर_आर आई टी थाना क्षेत्र में हुई छापामारी, कोटपा एक्ट का उल्लंघन करते पाए गए तीन दुकानदार

आदित्यपुर_आर आई टी थाना क्षेत्र में हुई छापामारी, कोटपा एक्ट का उल्लंघन करते पाए गए तीन दुकानदार

सरायकेला/आर आई टी

सरायकेला जिला के सिविल सर्जन के निर्देशानुसार आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्रांतर्गत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (कोटपा) की धारा 4, 6ए, 6बी तथा PECA-2019 के अंतर्गत सघन छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में जिला छापामारी दल की ओर से एफएसओ अदिति सिंह, सम्बन्धित थाना प्रभारी तथा जिला परामर्शी (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र की कुल 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण जांच के क्रम में कुल 03 दुकानों को कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिनसे कुल ₹600 की अर्थदंड वसूली की गई. जांच के दौरान दुकानदारों को कोटपा झारखंड संशोधन अधिनियम_2021 के तहत किए गए प्रमुख प्रावधानों से अवगत भी कराया गया. कोटपा_2003 की धारा_4 के संशोधन के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान एवं तंबाकू/गुटखा थूकने पर ₹1000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है. धारा 4(अ) के तहत हुक्का बार पूर्णतः प्रतिबंधित हैं. उल्लंघन की स्थिति में ₹1 लाख तक का जुर्माना एवं 3 वर्ष तक का कारावास का प्रावधान है. जबकि धारा_6 के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद की बिक्री/बिचवानी प्रतिबंधित है. उल्लंघन पर ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. धारा 6(बी) के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सार्वजनिक कार्यालयों एवं न्यायालयों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद की बिक्री प्रतिबंधित है. उल्लंघन की स्थिति में ₹1000 तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को “गैर-धूम्रपान क्षेत्र” चिन्हित करने एवं स्पष्ट साइनेज लगाने हेतु निर्देशित किया गया है.

इस संबंध में कावेरी रेस्टोरेंट, आदित्यपुर में धारा_4 के अंतर्गत साइनेज प्रदान किया गया, जिसे आदित्यपुर नगर निगम के माध्यम से सभी होटलों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराया जाएगा. उल्लंघन की स्थिति में ₹1000 तक का दंड अधिरोपित किया जाएगा. तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि खुली सिगरेट अथवा अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, यह कानूनन वर्जित है. सिविल सर्जन, सरायकेला खरसावां ने जिला के समस्त दुकानदारों एवं संबंधित व्यवसायियों से कोटपा संशोधित अधिनियम 2021 का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है तथा तंबाकू नियंत्रण की दिशा में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

सर्पदंश से घबराएं नहीं, सावधानी और त्वरित प्राथमिक उपचार से बचाई जा सकती है जान- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

सर्पदंश से घबराएं नहीं, सावधानी और त्वरित प्राथमिक उपचार से बचाई जा सकती है जान- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

सर्पदंश की रोकथाम एवं प्राथमिक उपचार संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी.

सरायकेला-खरसावां

मानसून के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि की संभावना को देखते हुए उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एक चिकित्सीय आपात स्थिति है, लेकिन यदि समय पर सही प्राथमिक उपचार और त्वरित अस्पताल पहुंच सुनिश्चित हो, तो जीवन बचाया जा सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश से बचाव व उपचार हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को इस विषय में भ्रमित होने के बजाय सही जानकारी अपनाने की आवश्यकता है।

सर्पदंश होने पर क्या करें:

✔ सर्पदंश होने पर व्यक्ति को शांत एवं स्थिर रखें।
✔ धीरे-धीरे साँप से दूरी बनाएं।
✔ घाव वाले अंग को स्थिर रखें (न हिलाएं)।
✔ यदि घाव पर आभूषण, जूते, घड़ी या टाइट कपड़ा हो तो तुरंत हटाएं।
✔ पीड़ित को नज़दीकी अस्पताल में तुरंत ले जाएं।
✔ साँस लेने में कठिनाई हो तो पीठ के बल लिटाकर गर्दन सीधी रखें।

सर्पदंश होने पर क्या न करें:

❌ घबराएं या अनावश्यक दबाव न डालें।
❌ साँप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें।
❌ घाव को काटें, चूसें या केमिकल/औषधि न लगाएं।
❌ घाव को कसकर न बांधें।
❌ पारंपरिक या अप्रमाणित तरीकों का सहारा न लें।

सर्पदंश से बचाव के लिए सुझाव:

अंधेरे स्थानों पर चलने से पहले टॉर्च का उपयोग करें।

खेतों या झाड़ियों में काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

रात्रि में खुले में न सोएं, मच्छरदानी का उपयोग करें।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्पदंश के इलाज हेतु पूरी तरह से सतर्क और तैयार है।

आपातकालीन सहायता हेतु कॉल करें: ☎️ 15400

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के दूसरे ब्रांच का हुआ उद्घाटन

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के दूसरे ब्रांच का हुआ उद्घाटन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

अपना खुद का कार लेने की चाहत किसे नहीं होती,,,,, हर कोई चाहता है अपना खुद का कर हो जिसमें वह अपने परिवार संग घूमने जाएं अपने परिवार के सपनों को पूरा करें।

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स के नए ब्रांच खुल जाने से मध्यम वर्ग के लोगों में अपना खुद का कार लेने का सपना साकार करने की एक उम्मीद जगी है। उक्त बातें विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा।

सरायकेला क्षेत्र में श्री साईं मोटर्स का दूसरा ब्रांच खोला गया जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश प्रभारी श्री भरत सिंह ने किया।

श्री सिंह ने आगे कहा कि
अब मध्यम वर्ग के लोग भी अपना खुद का कार लेकर अपने सपने को पूरा करेंगे अब बैंक या शोरूम के चक्कर लगाने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सेकंड हैंड अच्छी कंडीशन में कार को देखकर अपने-सपनों को सकारने के लिए गाड़ियों की बुकिंग की जानकारी भी श्री साईं मोटर के पदाधिकारी से लेते हुए देखा गया। आपको बताते चले कि श्री साईं मोटर का यह दसवां कार्यालय का उद्घाटन है।
आसान किस्तों पर उचित मूल्य पर सही समय पर घर-घर हो कार अपना यही है श्री साईं मोटर का सपना। यह बात श्री साइन मोटर के संस्थापक हरचरण सिंह उर्फ राजा ने पत्रकारों को बताया।

उन्ही उम्मीदों को पूरा करने के लिए आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए श्री साईं मोटर्स ने आपके जिले में आपके क्षेत्र में एक नई पहल की है जो कि कुछ दिन इस्तेमाल की हुई गाड़ियां, बैंक से खींची हुई गाड़ियां श्री साईं मोटर की ओर से आपको उपलब्ध कराई जाएगी । यह वाकई में श्री साईं मोटर की ओर से आप सब जिले वासियों के लिए एक सराहनीय कदम है।
और श्री साईं मोटर की इस पहल के लिए मैं विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदेश प्रभारी श्री साईं मोटर्स के संस्थापक हरचरण सिंह उर्फ राजा को धन्यवाद देता हूं और उनकी नई शाखा के लिए उन्हें बधाई देता हूं और साथ ही श्री साईं मोटर्स के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद एवं बधाई देता हूं। वहीं उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए

सड़क हुआ नाले में तब्दील,, हजारों लोगों को हो रही परेशानी।

सड़क हुआ नाले में तब्दील,, हजारों लोगों को हो रही परेशानी।

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर नाली और पूरा बाजार का गंदा पानी रोड पर बह रहा है जिस के कारण 35 से 40 वर्ष पुराना रोड पूरी तरह से बर्बाद हो चुका हैं।

इस सड़क से प्रतिदिन आदित्यपुर थाना, रेलवे स्टेशन ,रेलवे ऑफिस, सरकारी अस्पताल, बैंक , बाजार स्कूल ,हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना का यह मुख्य सड़क है। इसलिए रेलवे प्रशासन को रोड भले ही बरसात के बाद बने लेकिन नाली निर्माण कार्य करवा देना चाहिए या पुराना नाली को चालू करवा देना चाहिए मानवता के आधार पर लोगो को परेशानी न हो:- विशेष कुमार बाबू तांती

कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया सह जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां तृणमूल कांग्रेस सह एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सामान्य समिति जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां।

Design a site like this with WordPress.com
Get started