मजदूर संगठित होंगे तो उनका अधिकार कोई भी नहीं छिनेगा : पूर्व विधायक, अरविंद कुमार सिंह

मजदूर संगठित होंगे तो उनका अधिकार कोई भी नहीं छिनेगा : पूर्व विधायक, अरविंद कुमार सिंह

कोल्हान मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन, मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा, विधायक मंगल कालिंदी हुए शामिल

सरायकेला/गम्हरिया

मजदूर दिवस के अवसर पर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के संयोजक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह, डॉ. ओपी आनंद, बीडीओ अभय द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. गोष्ठी में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा शोषण के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई.

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है और उनका लगातार शोषण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई कंपनियां अपनी मनमानी करते हुए मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रख रही हैं और उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जाती. कई मजदूर संगठन ऐसे है जो मजदूरों की आवाज उठाने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है.

अरविंद सिंह ने जोर देकर कहा कि मजदूरों को अपनी ताकत पहचानने की आवश्यकता है. उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, ताकि वे अपनी स्थिति में सुधार ला सकें. उन्होंने यूनियन को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की. पूर्व विधायक ने आगे कहा कि सरायकेला में कई कंपनियां आज बंद हो चुकी हैं, इसके लिए सरकार की नीतियां दोषी है. उनका मानना था कि यदि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करती, तो इन कंपनियों की स्थिति बेहतर होती और मजदूरों को उनके अधिकार मिलते. अरविंद सिंह ने मजदूरों से अपील की कि वे अपनी ताकत को पहचानें और यूनियन को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि यदि मजदूर संगठित हों तो वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष कर सकते हैं.

पीएफ, ईएसआई और वेतन विसंगति पर विमर्श
गोष्ठी में प्रोविडेंट फंड (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और मजदूरों के वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं से मजदूरों को वंचित रखना गंभीर चिंता का विषय है.

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने सवाल किया कि क्या मजदूर के हो रहे शोषण पर अंकुश लग पाएगी।
पत्रकारों के सवाल पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मजदूरों के हित में मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा वे तत्पर रहते हैं और मजदूरों को न्याय दिलाते हैं और आगे भी मजदूरों के हक के लिए सदैव ही खड़े रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में पहुंची एक मजदूर ने अपनी समस्या को विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष रखा मजदूर की समस्या से अवगत होकर विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

गोष्ठी में उपस्थित बीडीओ अभय द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी मजदूरों की समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. कार्यक्रम में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता को समझा.

कार्यक्रम के अंत में घोड़ा बाबा मंदिर परिसर से गम्हरिया ब्लॉक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. इस दौरान गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज मजदूर दिवस है और कोल्हान क्षेत्र मजदूरों का है. मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा से संघर्ष होता आया है जो आज भी जारी है.

खरसावां के आमदा ओपी अंतर्गत चल रही है नशे के अवैध कारोबार

खरसावां के आमदा ओपी अंतर्गत चल रही है नशे के अवैध कारोबार

सरायकेला/आमदा

खरसावां के आमदा ओपी अंतर्गत चल रही है नशे का अवैध कारोबार। ग्रामीणों ने सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक से पत्रकार के माध्यम से लगाई गुहार।
वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि आमदा ओपी थाना प्रभारी के संज्ञान में होने के बावजूद भी फल फूल रहा है जिले के आमदा ओपी अंतर्गत नशे का कारोबार।
कारोबारी थाना मैनेज कर बेच रहे हैं जहरीले नशीली शराब।
जहरीली नशीली शराब का अवैध कारोबार इन दिनों आमदा ओपी क्षेत्र में काफी फलता-फूलता नजर आ रहा है।
वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमारी आवाज जिला के पुलिस कप्तान तक पहुंचा दीजिएगा हम तो गरीब हैं थाना प्रभारी सुनते ही नहीं है और हमें डांट कर भगा देते हैं।
सीधे लफ्जों में कहा जाए तो आबकारी विभाग के दरोगा भी कहीं ना कहीं इस अवैध नशीली कारोबार में मिली भगत होने की सूत्रों ने जानकारी दी है।

शराब बेचने और आंख बंद कर बिकवाने वाले मालामाल और शराब पीने वाले गरीब लाचार और परिवार बेहाल।
कई अवैध कारोबारों का अड्डा बनता जा रहा है खरसावां का आमदा ओपी।
आपको बताते चले कि करीब करीब बीता हुआ दो बरसों के आसपास ऐसे ही एक घर का आंगन सुना पड़ गया शराब पिलाकर , जहां शराब पिलाकर नशा में हत्या कर तालाब के पास मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसकी एफआईआर आमदा ओपी मे दर्ज है। शराब पिलाकर मर्डर कर दिया जिसका तहकीकात कर 1 साल के बाद पीड़िता को न्याय मिला था। और आरोपी जेल के सलाखों के पीछे गया था।
अब सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि वही आलम फिर से क्षेत्र में नजर आ रहा है थाना प्रवाही की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना हरकतों से नाराज आमदा ओपी के क्षेत्र के वासी ने सरायकेला खरसावां के पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि इस मामले में ग्रामीणों की आवाज को पत्रकार ने पुलिस कप्तान तक पहुंचने में काफी सहायता प्रदान की है जिससे कि पत्रकार के ऊपर भी अब शराब कारोबारीयों द्वारा जान माल का खतरा बना हुआ है।

नीचे भी पढ़ें….

अवैध शराब के कारोबार के मामले में थाना प्रभारी निम्नलिखित धाराओं के तहत कार्रवाई कर सकते हैं:

अवैध शराब के कारोबार से संबंधित धाराएं

  1. उत्पाद शुल्क अधिनियम: यह अधिनियम शराब के उत्पादन, वितरण, और बिक्री को नियंत्रित करता है।
  2. आबकारी अधिनियम: यह अधिनियम शराब के उत्पादन, वितरण, और बिक्री के लिए लाइसेंस और शुल्क का प्रावधान करता है।
  3. धारा 272 आईपीसी: यह धारा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने के लिए सजा का प्रावधान करती है, जिसमें शराब भी शामिल हो सकती है।
  4. धारा 273 आईपीसी: यह धारा हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए सजा का प्रावधान करती है।
  5. धारा 328 आईपीसी: यह धारा किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए जहर या हानिकारक पदार्थ देने के लिए सजा का प्रावधान करती है।

अन्य संबंधित धाराएं

  1. धारा 34 आईपीसी: यह धारा साझा इरादे के साथ अपराध करने के लिए सजा का प्रावधान करती है।
  2. धारा 120बी आईपीसी: यह धारा आपराधिक साजिश के लिए सजा का प्रावधान करती है।

इन धाराओं के तहत थाना प्रभारी अवैध शराब के कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं और उन्हें सजा दिला सकते हैं।

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,, ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क छेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,, ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क छेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरायकेला समाहरणालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में पदस्थापित क्लर्क छेत्र मोहन महतो को सोमवार को 10,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छेत्र मोहन महतो पर एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। रिश्वत के गुप्त सूचना मिलते ही एसीबी जमशेदपुर इकाई की टीम ने जाल बिछाकर छेत्र मोहन महतो को घूस लेते मौके पर धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद छेत्र मोहन महतो को एसीबी कार्यालय जमशेदपुर ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लर्क छेत्र मोहन महतो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि छेत्र मोहन महतो ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में लगभग 8/10 वर्षों से अनुकंपा पर नौकरी कर रहे थे।

वहीं चीफ इंजीनियर ने इस मामले पर सरायकेला जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से छेत्र मोहन महतो को निलंबित करने का आवेदन दिया है जिस पर जिले के उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए छेत्र मोहन महतो को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

हरजीत उफ़ बापी मेमोरियल ट्रॉफी रात्री क्रिकेट टूनामैच संपन्न,, कुल छः टीम ने किया पुरस्कार प्राप्त

हरजीत उफ़ बापी मेमोरियल ट्रॉफी रात्री क्रिकेट टूनामैच संपन्न,, कुल छः टीम ने किया पुरस्कार प्राप्त

हरजीत उफ़ बापी मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूनामैच का आरंभ साबुज संघ धीरजगंज सातबोनी द्वारा आयोजन किया गया श जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे दिनेश गोराई, बंकिम चौधरी, उत्तम पात्रा,सनातन पाल, मधु मुखी, पूर्व पार्षद अभिजीत मुखी,पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,सरोज साहु,आदि राजनीतिक और सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैच का उद्घाटन परमिता पात्रों बंकिम चौधरी उत्तम पात्रा ने किया 

इस क्रिकेट टूर्नामेंट में सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 48 टीम ने हिस्सा लिया

इन टीमों ने किया पुरस्कार प्राप्त

1 प्रथम पुरस्कार 7 ब्रदर्स 

2  दूसरा पुरस्कार अमन स्टार हथियादेई 

3 तीसरा पुरस्कार 6 रेमो

4 चौथा पुरस्कार अभिषेक स्पॉटिंग 

5 पांचवा पुरस्कार आशीष स्पॉटिंग 

6 छठा पुरस्कार आर बंधु क्लब

पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्मम हत्या के खिलाफ हुआ कैंडल मार्च

पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्मम हत्या के खिलाफ हुआ कैंडल मार्च

ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में व्यवसायिक सुरक्षा समिति मिलन चौक के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।

पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्दोष सैलानियों कि कायरता पूर्ण हमले कर हत्या करने के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोगों ने एकता का परिचय देते हुए सामुहिक रूप से आतंकवाद का विरोध किया एवं सभी देश मिलकर आतंकवादियों का सफाया करने का अपील किया गया। आतंकवादी मुर्दाबाद, आतंकवादी हाय हाय, आतंकवादी को संरक्षण देना बंद करो आदि नारे लगाते हुए मिलन चौक मुंडा होटल से सितु हाट तक कैंडल मार्च किया गया। वहीं मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति का कामना किया गया। मौके पर अध्यक्ष अरुण कुमार माझी,सचिव दिलीप कुमार दास, कोषाध्यक्ष महेश्वर गोप ,अरूण महतो, दिलीप कुमार महतो, विद्याधर दास, भोलानाथ महतो,मनोज कुमार साहू, कमल साव, सृष्टि धर महतो,हरेंद्र नाथ साहू, भूदेव साहू, तारकेश्वर महतो,बंशीधर महतो, विश्वरंजन महतो,देव प्रकाश साहू सहित सैकड़ों व्यवसायिक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

लड़की भगाने के मामले में आगजनी, पत्थरबाजी के बाद झीमड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील

लड़की भगाने के मामले में आगजनी, पत्थरबाजी के बाद झीमड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील

ईचागढ़

( मालखान महतो)

सरायकेला खरसवां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिमरी में शनिवार की शाम लड़की को भय दिखाकर अगुआ कर ले जाने का मामला को लेकर प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लगाया गया है। प्रशासन कि सक्रियता से मामले को शांत कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की एवं लड़का को भी जमशेदपुर से बरामद कर लिया गया है एवं पुलिस आगे कि कारवाई में जुट गई है।

मालूम हो कि झिमरी निवासी तस्लीम द्वारा एक दुसरे समुदाय की लड़की को अगुआ करने के मामले में शनिवार रात को आक्रोशित भीड़ ने चार दुकानों व दो घरों को आग लगा दिया था। सूचना पाकर नीमडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामला को शांत करने का कोशिश किया परन्तु भीड़ बेकाबू होकर कुछ ही देर में उग्र हो गया और जमकर पत्थरबाजी शुरू हुआ।भीड़ को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।बढ़ते हुए मामला को देखते हुए जिला मुख्यालय से पुलिस प्रशासन भारी दल बल के साथ देर शाम झिमरी पहुंचे एवं घटना को काबू कर लिया । अग्निशमन की सहायता से आग को बुझा दिया गया।

वहीं उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने‌ कहा कि नीमडीह अंचल के झिमरी गांव के घरों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद सरायकेला पुलिस कप्तान,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी की सहायता से घटना पर काबू पाया गया।घरों में लगी आग को दमकल की सहायता से बुझा दिया गया तथा फ्लैग मार्च करते हुए किसी प्रकार का अफवाह पर विश्वास ना करने का अपील किया गया एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया गया ।

जिला के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि घटना की तहकीकात किया जा रहा है,जो दोषी है उनके ऊपर कानूनी करवाई की जाएगी,उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया।

रविवार सुबह से पूरा झिमरी क्षेत्र में 144 लागू,चप्पे चप्पे में पुलिस तैनात

घटना के बाद से पुरा झिमरी क्षेत्र में रैंप, सैट, आईआरबी व जिला पुलिस बल को तैनाती कर दिया गया है एवं पूरे क्षेत्र में 144 लागु कर दिया गया है।रात से ही पूरा क्षेत्र के दुकानें आदि बंद देखने को मिला,पूरा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटनास्थल पर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ , नीमडीह, तिरूलडीह,चौंका के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी आयोजित

जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी आयोजित

लखीसराय

स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन रामबालक सिंह कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह आजाद सचिव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार भारती जिला संगठन मंत्री ने किया । कवि गोष्ठी में आए हुए सभी कवि साहित्यकारों ने अपनी अपनी बातों को रखा एवं देश और समाज में व्याप्त कुरीतियों का वर्णन कर कविता के माध्यम से संदेश दिया। जिसमें पहलगाम हमले की घोर भर्त्सना की गई और अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

देवेंद्र सिंह आजाद की कविता – अच्छी सोच अच्छा बोल और अच्छी नीति बनाना है। रामबालक सिंह की रचना- कहिया तक सब सूतल रहवा अप्पन चादर तान के, कब तक मुड़ी कटते रहते भारत के संतान के। बलजीत कुमार की रचना जिंदगी जख्मो से भरा है । शिवदानी सिंह बच्चन की रचना – गरम है धरती लागल है आग, दुनिया में है भागम भाग। अरविंद कुमार भारती की रचना-जब ज‌ईहें नैहरवा के पार बबुनी ,सब कुछ सहैल रहीहैं तैयार बबुनी। रामचंद्र पासवान गरीब नगर- पेंशन ही पहला बेटा है । राजेश्वरी प्रसाद सिंह की रचना- निहत्थे पर गोली चलाना यह कैसा धर्म है ,अपनी संस्कृति निभाता हूं मत समझो हम नर्म हैं।राजकुमार की रचना बल्ले और गेंद पकड़कर मैदान में हल्ला खूब मचाया हमने, क्रिकेट के खेल को त्योहार सा मनाया हमने। कविवर दशरथ प्रसाद महतो की रचना पानी के लिए लड़ना होगा।सुनील कुमार वार्ड पार्षद और वीरेंद्र पांडेय पूर्व प्रधानाध्यापक ने भी अपनी अपनी रचनाओं से सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया ।अंत में नवल कंठ के प्रधान संपादक अरविंद कुमार भारती ने सभी कवियों साहित्यकारों से रचनाएं आमंत्रित किया है । नवलकंठ का अगला अंक शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में अविनाश कुमार,जन्मोजय भारती, संजीत कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

लखीसराय

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह जिला जज अजय कुमार शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के सचिव राजू कुमार के निर्देशानुसार एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लक्ष्य कोचिंग सेंटर वृन्दावन में किया गया।जागरूकता शिविर में विद्वान पैनल अधिवक्ता रंजीत कुमार सिन्हा ने चाइल्ड फ्रेंडली नालसा स्कीम 2024 विषय पर लोगों को विस्तार पूर्वक बताया।

मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवक अजय कुमार यादव ने लोगों को बताया कि आगामी 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय लखीसराय में होने जा रहा है । जिसमें संबंधित पक्षकार समनीय वादों का निस्तारण बिना किसी खर्चे के आसानी से करवा सकते हैं। शिविर में लक्ष्य कोचिंग सेंटर वृन्दावन के संस्थापक कमल किशोर, सनी,सोनू, मंटू,आकाश, शिवानी विपाशा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा प्रवक्ता ने की विपक्ष की निंदा।

भाजपा प्रवक्ता ने की विपक्ष की निंदा।

लखीसराय

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के लखीसराय जिला अध्यक्ष काली चरण दास के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाना एक अनुचित और निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि यह घटना वास्तव में घोर निंदनीय है और इसके लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस तरह की घटनाओं से यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है कि ऐसे आयोजनों में शामिल लोगों की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी महत्वपूर्ण है कि ऐसे आयोजनों का आयोजन करने वाले लोग अपने समर्थकों को सही दिशा में मार्गदर्शन करें और सुनिश्चित करें कि ऐसे आयोजनों में कोई भी अनुचित गतिविधि न हो।

इस बीच वायरल वीडियो के आधार पर आईपीएस पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले राजनीतिक दल के समर्थक पर जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई किए जाने की बातें कहीं एवं त्वरित पहल करते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। हालांकि इसके पूर्व संबंधित समर्थक को उन्हें पार्टी से भी निकाल दिए जाने की घोषणा की गई । पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि संबंधित प्रसंग को लेकर जो आक्रोश मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसकी अनुमति लिए जाने की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के साथ इस प्रकार की वर्ताव बेहद अशोभनीय है । ऐसे क्रियाकलाप कतई बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे । प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ शुभम कुमार सहित संबंधित अन्य पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।

जन समस्या के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी का घेराव हर हाल में करेगी – आनन्द बिहारी दुबे

जन समस्या के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी का घेराव हर हाल में करेगी – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस एवं मण्डल कमिटी के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन बिरसानगर बाजार, दुर्गापुजा मंडप के निकट रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। नुक्कड़ सभा में सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घृणित आतंकी नरसंहार में मारे गये लोगों के लिए आत्मा के शांति हेतू प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। नुक्कड़ सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। दैनिक उपभोग की हर वस्तू दोगुने, तीनगुने के भाव पर है। मध्यम और गरीब परिवार क्या खायेंगे, अब तो भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के मुल्य में 50रु बढा कर हर रसोई घर पर कहर ढा रही है। देश में दिनों दिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों से नौकरी के अवसर कम किये जा रहे है। रेलवे में लाखों भर्तियां रोक दी गई है। यह नौजवानों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को देश की जनता माफ नही करेगी। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य पत्र नेशनल हेराल्ड के सम्पति का गलत उद्देश्य से ईडी विभाग द्वारा अधिग्रहण करने तथा कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करवा रही है, जो अत्यंत ही अमर्यादित है।

जिला कांग्रेस ने विगत दिनों मोहरदा जलापूर्ति योजना के अनेकों विसंगतियों को लेकर जे एन ए सी कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। पानी की गुणवत्ता सुधारने, पानी कनेक्शन के नाम पर अधिक राशि वसूली बंद करने, कुछ इलाके में पाईप लाइन बिछाने का मांग किया है। दस दिनों में सभी समस्या का समाधान नही होता है, तो जोरदार घेराव होगा। आप सभी हजारों की संख्या में जरुर पधारें।
कांग्रेस पार्टी ने आगामी3 मई को संविधान बचाओ रैली राँची में आयोजित कर रही है। जिसमें आप सभी शामिल हो कर संविधान की रक्षार्थ सपथ लेने का साक्षी बनें।
नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महासचिव विजय खाॅ ,सचिव सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी,अतुल गुप्ता ,रामलाल पासवान, सुखदेव सिंह मल्ली, सरजु शाह , जसबिर सिंह,जे. एस. बदरी, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, संजय तिवारी ,अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, रविंद्र मौर्या, दिपक कर्माकार, इत्यादि नेताओं ने सम्बोधित किया ।

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के पदाधिकारियो ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के पदाधिकारियो ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

जमशेदपुर

आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में बिनोद तिर्की को पदभार संभालने पर एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अमन चैन व शांति कायम करने में बेहतर योगदान की अपेक्षा रखते हुए इस महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व के लिए टीम के सभी लोगों ने नए थाना प्रभारी श्री तिर्की को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ भी दी ।

इसके साथ ही ACIB टीम ने नए थाना प्रभारी को आदित्यपुर में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भावना को लेकर विभाग में उत्साह है। हमें विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में आदित्यपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी होगी। हम सभी को आपसे अपेक्षा है कि आप जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेंगे। एक बार पुनः आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में ACIB (एंटी क्रॉप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) टीम में शामिल मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य सचिव मनीष शरण, झारखंड राज्य प्रमुख एस.के. सिंह, राज्य प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, राज्य मुख्य सचिव सुजीत कुमार पाठक एवं सरायकेला-खरसावां जिले से जिला प्रमुख बाबूलाल नाग तथा जिला प्रभारी केशरी पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री तिर्की को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामना-पत्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं पदभार ग्रहण करने के उपरांत थानाध्यक्ष बिनोद तिर्की ने सभी को मुंह मीठा कराते हुए कहा कि “जनता की सुरक्षा और कानून का सम्मान सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और पुलिस विभाग दोनों को ही उनके नेतृत्व से बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।

झामुमो मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झामुमो मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर

झामुमो के मानगो राज महल कार्यालय मे मानगो नगर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष इस्लाम खान को फूल माला और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया ।

पिछले दिनों शहर मे एक बड़ी घटना घटित हुई थी जिससे पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था । उसी घटना के अनुसंधान मे इस्लाम खान को पूछताछ के लिए पुलिस के द्वारा डिटेन किया गया था, जैसे ही ये बात पार्टी के लोगों को पता चला तो तुरंत उमर खान, उज्जवल दास,मकसूद अंसारी,कन्हैया रजक,राजू अख्तर,विजय ठाकुर,दानिश राज, वाजिद अली, जगदीश पोद्दार, उमेश महतो, अजय तिर्की, ललित हो इत्यादि पूरे दलबल के साथ सभी लोग आरक्षी अधीक्षक(ग्रामीण) से मिल कर वार्ता की और इस्लाम खान के बारे में पूरी जानकारी दी । उसके बाद आरक्षी अधीक्षक (ग्रामीण) ने आश्वासन दिया कि हम लोग सिर्फ कुछ जानकारी लेना चाह रहे हैं । उसके बाद उनको छोड़ दिया जाएगा।

अंततः 24 घंटे के अंदर इस्लाम खान को प्रशासन ने छोड़ दिया , जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस्लाम खान का भव्य रूप से स्वागत किया । इस मौके पर झामुमो नेता उज्जवल दास ने कहा कि हम लोग हर सुख दुख मे एक साथ हैं । वहीं नगर निगम समिति के पूर्व सचिव उमर खान ने कहा कि ऐसे मौके पर वरिष्ठ नेताओं के उदासीन रवैए से बहुत दुःख हुआ है और इस्लाम खान ने कहा कि ऐसे समय मे जो भी साथी मेरे साथ रहे उनका दिल से बहुत आभारी हूं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started