1000 हजार किलो जावा महुआ और 25 लीटर शराब बरामद,फरार भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

1000 हजार किलो जावा महुआ और 25 लीटर शराब बरामद,फरार भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सरायकेला-खरसावां

फिर अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई जंहा उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निर्देशानुसार उत्पाद दल, जिला सशस्त्र बल और खरसावां थाना के साथ रविवार की सुबह अवैध महुआ शराब चुलाई के विरुद्ध संयुक्त रूप से छापामारी की गई. इसमें खरसावां थानांतर्गत ग्राम कातीडिरी, रीडिंगदा, और धातकीडीह में छापेमारी की गई।

वहीं छापेमारी कर गांव में संचालित अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया. उत्पाद विभाग की छापामारी में तीनों गांव से करीब  1000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान भट्टी संचालक फरार हो गए. उनके विरुद्ध उत्पाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मजदूरों के हित में भरी हुंकार।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मजदूरों के हित में भरी हुंकार।

मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं-अरविंद सिंह

सरायकेला/आदित्यपुर

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मजदूरों के हित में हुंकार भरते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों को मजदूरों के शोषण के खिलाफ चेतावनी दी है. मौका रहा आदित्यपुर मजदूर यूनियन की ओर से कंपनी प्रबंधन की मनमानी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ रविवार को गम्हरिया लाल बिल्डंग से निकाली गई विशाल रैली और शहनाई भवन में आयोजित आमसभा का. इस रैली और सभा की अगुआई कर रहे यूनियन के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने हा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही, इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों और सप्लायरों का शोषण करने के मामले में भी विभिन्न कंपनियों के प्रबंधन को चेताया है।

इस बीच गम्हरिया लाल बिल्डिंग से निकली रैली में भारी संख्या में मजदूर शामिल हुए. उनके हाथों में तख्तियां थी, जिस पर मजदूरों के शोषण के खिलाफ श्लोगन लिखे हुए थे. मौके पर रैली में शामिल लोगों ने जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान जहां रैली की आगुआई कर रहे पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई, वहीं-जेएमटी समेत अन्य कंपनियों के मजदूरों के शोषण के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई. यहां से यह रैली शहनाई भवन पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गई.
मजदूर जगेंगे तो नहीं बचेगा महल।

इस मौके पर अपने संबोधन में यूनियन के संरक्षक और पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय हो गए इस क्षेत्र से ट्रेड यूनियन समाप्त हो गया है. कुछ जगह ट्रेड यूनियन है तो वह प्रबंधन का यस मैन बना हुआ है. मजदूरों की स्थिति बदत्तर हो चुकी है. वे पंगु हो चुके हैं. कई कारखानें इसी वजह से बंद हो चुके हैं. अब बंद कंपनी के मजदूरों का सेटलमेंट नहीं हो रहा है. हम मजदूरों को जगाने आये हैं, जिस दिन मजदूर जागेंगे उस दिन महल के एक-एक ईंट तक उठाकर ले जाएंगे. कोई महल नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि आज एसिया और लघु उद्योग भारती बनाकर उद्यमी खुदको सुरक्षित कर लिए हैं, लेकिन मजदूरों को कोई सुरक्षा देने वाला नहीं है. बडी कंपनी जेएमटी बिक गई, लेकिन मजदूरों का क्या हुआ? कोई देखने वाला नहीं. अमलगम स्टील, आधुनिक पावर और नीलांचल जैसी कंपनियां क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण की आग में झोंक रहा है. यह स्थिति देश, समाज और राज्य के लिए भयावह है. जमशेदपुर के 20 लाख से ज्यादा लोग न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम कर रहे हैं. 21वीं सदी का यह समाज में कोढ़ जैसी स्थिति है

सभा में मुख्य रूप से जाने-माने मजदूर नेता एसएन सिंह शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में मजदूरों की समस्याओं को विस्तार से रखा. उन्होंने कहा कि आज मालिक यहां की कंपनी बंद कर दूसरे राज्यों में इसलिए जा रहे हैं कि उन्हें यहां के मजदूरों का सेटलमेंट नहीं देना पड़े. उषा मार्टिन आज टाटा लांग प्रोडक्ट बन गया, लेकिन उनके मजदूरों को इंसाफ नहीं मिला. इस दौरान उन्होंने मजदूरों को आदित्यपुर मजदूर यूनियन के बैनर तले एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्रान किया. ताकि उन्हें न्याय मिल सके

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए झारखंड वर्कर्स यूनियन के ओमप्रकाश सिंह ने इस रैली और मजदूरों की एकजुटता के लिए आदित्यपुर मजदूर यूनियन के नेताओं की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां सैंकड़ों उद्योग हैं, जिनमें लाखों मजदूर काम करते हैं. उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है. सैंकड़ों मजदूरों को बोनस और छुट्टी का पैसा तक नहीं दिया जाता है. उन्हें भविष्य निधि और ईएसआई तक का लाभ नहीं मिलता है. उन्हें ठेकेदारों के अधीन कर दिया जाता है, जो जमकर शोषण करते हैं।

वहीं, पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली ने कहा कि आज कृषि हो या भवन निर्माण या कारखाने के मजदूरों की बात हो या मनरेगा मजदूरों की बात हो, सबका शोषण हो रहा है. उनके साथ सौतेला व्यवहार होता है. आज उन्हें एकजुट कर शोषण से मुक्ति दिलाने की जरूरत है।

मंच का संचालन कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे ने किया. सभा की अध्यक्षता करते हुए किसान मजदूर यूनियन के नेता मुखिया और प्रधानमंत्री से किसान मित्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले सोखेन हेम्ब्रम ने कहा कि कारखाना के मजदूरों के साथ कृषि मजदूरों की भी समस्याएं हैं, उनका शोषण होता है. उन्हें जगाने की जरूरत है

इस कार्यक्रम में समाजसेवी चंदन सिंह, हनी सिंह मुंडा, प्रकाश राजू, भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार, रामु मुर्मू, भगवान सिंह, आशीष दास, सुनील सिंह, झामुमो नेता महेश्वर महतो, मोनू झा, शैलेश तिवारी सहित भारी संख्या में विभिन्न दलों के लोग शामिल रहे

मुसाबनी विश्वनाथ मंदिर में हवन पूजन के साथ हुई नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा

मुसाबनी विश्वनाथ मंदिर में हवन पूजन के साथ हुई नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

मुसाबनी 3 विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को भोले बाबा के वाहन नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
विदित हो कि यहाँ शिवालय में स्थापित शिवलिंग वर्षो पुराना है। इस शिवालय में लागों की काफी आस्था व विश्वास है ।

मंदिर प्रांगण में एक नंदी जयपुर से मंगवाकर यहाँ स्थापित किया गया है। रविवार को पूजा-अर्चना के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा-अर्चना पुरोहित जमशेदपुर से आए पंडित आचार्य संजय शास्त्री, स्थानीय आचार्य अभिषेक शास्त्री, जितेंद्र जोशी ,अमित शर्मा ,शिवम शर्मा आदि
द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति का दुग्ध, गंगाजल, शहद, घी, शक्कर से अभिषेक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें सभी भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां प्रदान की। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से जजमान राम अवतार अग्रवाल रोहित अग्रवाल बंशीधर सिंघानिया दीप चंद्र अग्रवाल अशोक गुप्ता प्रदीप अग्रवाल पिता चंद्र अग्रवाल सत्यनारायण जैन विमल गुप्ता जयप्रकाश अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल शंकर अग्रवाल राजू पोद्दार पप्पू अग्रवाल दीपक अग्रवाल मनोज अग्रवाल विकी गोयल बाबूलाल सिंह शिवपूजन सिंह चौहान रविकांत चौधरी घनश्याम अग्रवाल चंद्रप्रकाश शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

सरायकेला/गम्हरिया

ब्लड डोनर करने वाले सभी कर्मचारियों को सराहना एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया गया।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 4 नवंबर को RSB Transmission unit 2 गम्हरिया में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के सहयोग से संपन्न किया गया वहीं कैंप सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक आयोजित कैंप में कुल 348 यूनिट ब्लड का संग्रह किर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजर डायरेक्टर श्री एस के बेहरा उपस्थित थे एवं उन्होंने अपने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने बताया कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर 3 महीने में अपने विभिन्न प्लांट्स में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती है जिसमें हर स्तर के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान प्रमंडल के उपश्रमायुक्त श्री राकेश प्रसाद उपस्थित थे एवं उन्होंने आरसीबी के ब्लड डोनेशन जैसे महान सामाजिक कार्य की सराहना की अन्य विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ 157 बटालियन के कमांडेंट श्री प्रणव शेखर भी शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को शहपूर्वक रक्तदान करते देख उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ है

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर का ऑपरेशन श्री एम शंकर नारायण प्लांट ऑपरेशन हेड श्री प्रकाश विश्वास एम सुरेश प्लांट हेड ( unit-1) बि जेना प्लांट हेड ( unit-3) आदि ने भी ब्लड डोनेशन कैंप का विकसित किया एवं कर्मचारियों की सराहना की।

उक्त ब्लड डोनेशन कैंप की जिम्मेदारी HR विभाग के सुयश वर्मा, जया सिंह, सुनीता भट्टामिश्रा, हेमंत प्रधान, सागरिका हेमंत पटसनी, अभिजीत, देवी प्रसाद प्रधान, निशा गिरी, सुशीला हांसदा, एवं कमेटी मेंबर पंकज सिंह, विमलेश कुमार, एस सी झा, शंकर, अनिल, प्रदीप, संजय सोए, सुभाष महतो, इंद्रकेसे,विनोद एवं अन्य कमेटी सदस्य संभाल रहे थे

कपाली में हत्यारों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान युवक की मौत।

कपाली में हत्यारों ने युवक को मारी गोली इलाज के दौरान युवक की मौत।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला एसपी जांच करने पहुंचे आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार की शाम सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में अपराधियों ने अलबेला गार्डन के समीप 35 वर्षीय रागिब नामक युवक को गोली मार दी जिसे पहले एमजीएम ले जाया गया उसके बाद उसे टीएमच रेफर कर दिया गया, मगर युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं युवक की हत्या मामले की जांच करने पहुंचे एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा. जहां लोगों ने एसपी को ओपी में ही घेर लिया. लोग हत्यारों को जल्द गिरफ्तर करने की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित लोग ओपी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. हालांकि एसपी ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे, पुलिस अपना काम कर रही है बावजूद इसके लोग ओपी के बाहर जमे हुए हैं।

इधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए चांडिल से पुलिस बुलाई गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक बिहार का रहने वाला था और वह किसी काम से कपाली अपने घर आया था. शनिवार को ही वह आया था और वह दो लोगों के झगड़े को छुड़ाने के चक्कर में अपराधियों की गोली का शिकार हो गया।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।

पूर्वी सिंहभूम/परसुडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के गिरफ्त में आए अभियुक्त में एक नाबालिग है जबकि दूसरा बारीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाला दीपक कुमार ठाकुर है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात परसुडीह पुलिस बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास छापामारी करने गयी हुई थी. इसी बीच दीपक कुमार ठाकुर उर्फ डोमा और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया था. पिस्तौल भी लहराया गया और पुलिस पर ही फायरिंग की गयी थी. इस घटना में दो अवर निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा और सतीश पांडेय को गंभीर चोटें आयी, जिससे वे लोग घायल हो गये. उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस पार्टी द्वारा बाद में दीपक कुमार ठाकुर और उसके भाई को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

वहीं गिरफ्त में आए अभियुक्त के पास में से पुलिस ने एक देसी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक मिस फायर एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है।

जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई

सरायकेला-खरसावां

शनिवार को सरायकेला जिला मुख्यालय से कांड्रा टोल बूथ तक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल रैली निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह की देखरेख में यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. सरायकेला पुलिस मुख्यालय से स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व किया. इस दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे सवार पुलिस जवानों के हाथों में सड़क नियम जागरूकता से संबंधित तख्तियां पड़े नजर आए।

आपको बताते चलें कि सरायकेला पुलिस मुख्यालय से जागरूकता मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत की गई और कांड्रा टोल बूथ पर इसका समापन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि हेलमेट से जान बचाती है, लिहाजा दो पहिया वाहन चालकों को निश्चित तौर पर हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए. वही चार चक्का वाहन चालकों से इन्होंने अपील किया है कि ड्राइविंग के वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वहीं इस जागरूकता रैली देखते बनी साथ ही रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 4 नवंबर को कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

आपको बताते चलें कि जमशेदपुर के होटलों में आने वाले गेस्ट का रिकॉर्ड को अब बनाकर रखने के लिए एक नया सिस्टम विकसित कर दिया गया है.इस नये सिस्टम को जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (जेएचआरए) के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसका नाम होटल गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम रखा गया है. शनिवार को इसकी लांचिंग कोल्हान के डीआइजी अजय लिंडा ने एक कार्यक्रम के दरौान किया।

इस मौके पर डीआइजी अजय लिंडा ने बताया कि इस तरह के नये सिस्टम के बनने से होटलों में संदिग्ध लोगों के ठहरने पर रोक लग सकेगी. पुलिस की दबिश की जरूरत नहीं पड़ेगी और रेगुलर मोनिटिरिंग हो सकेगी. इस सिस्टम के बनने से पूरे राज्य में एक नया संदेश जायेगा और राज्य में यह अपने तरह का अनूठा प्रयोग होगा।

जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी पदाधिकारी किशोर प्रसाद ने यहा बताया कि राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) ने एक सॉफ्टवेयर का विकास किया है, जिसका उपयोग होटल में आने वाले अतिथि का सत्यापन प्रक्रिया को बेहतर और आसान होगा।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि यह झारखंड में पहला सॉफ्टवेयर होगा, जो होटल अतिथि पुलिस सत्यापन में उपयोग होगा. यह सॉफ्टवेयर होटलों द्वारा परेशानी मुक्त दिनचर्या सुनिश्चित करेगा. सॉफ्टवेयर को उसी के अनुसार डिजाइन किया गया है जहां होटल, स्थानीय पुलिस स्टेशन और जिला पुलिस विभाग जानकारी अपलोड करने और उस तक पहुंचने की पहुंच होगी. यह झारखंड में पहली बार है जब एनआइसी ने पुलिस के काम को आसान बनाने के लिए इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया है।

इस मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी पियुष गुप्ता, सिटी एसपी मुकेश लुनायत, एनआइसी के निदेशक पियुष गुप्ता, आइटी के निदेशक ओमेश सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट मामले में आठ अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर ली जमानत।

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट मामले में आठ अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर ली जमानत।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

28 अक्टूबर 2022 को छठ पूजा के दौरान जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रघुवर दास समर्थकों मंदिर परिसर में मंच का निर्माण कराया जा रहा था. वहीं सरयू राय समर्थक छठ पूजा का प्रसाद वितरण को लेकर दोनों पक्ष में हुई विवाद के मारपीट को लेकर दोनों पक्ष की ओर से सिदगोड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था।

वहीं उक्त मारपीट मामले में शनिवार 4 नवंबर 2023 को चन्द्रगुप्त सिंह समेत आठ अभियुक्त ने जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मलियाज के समक्ष आत्मसमर्पण कर जमानत ली। अदालत ने जमानतीय धारा को देखते हुए आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली. अबतक मामले के 24 अभियुक्त ने अदालत से जमानत ले चुकी हैं

जमानत लेने वालों में चन्द्रगुप्त सिंह, सुशांत पंडा, भूपेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, हिमांशु अरविंद उर्फ गुंजन यादव, कांचन सिंह,  विश्वजीत कुमार, संदेश चौधुरी शामिल हैं. इस मामले में बचाव पक्ष से अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा था. उन्होंने बताया कि इन अभियुक्त के खिलाफ निचली अदालत द्वारा गैरजमानती धारा के तहत संज्ञान लिया था. लेकिन संज्ञान के खिलाफ उनहोंने प्रधान न्यायाधीश के समक्ष चुनौती देते हुए रिवीजन का मामला दर्ज किया था. अदालत ने उनकी और से दायर रिवीजन मामले को स्वीकार करते हुए गैरजमानतीय धारा को हटा दिया था।

आपको बताते चलें कि इस मामले में सरयू राय गुट के सुबोध श्रीवास्तव के बयान पर रामबाबू तिवारी,चन्दगुप्त सिंह, कुमार संदेश चौधरी, कमलेश साहू , विकास कुमार सिंह, कुमार अभिषेक,सौरभ चौधरी, देवाशीष सरकार, कांचन दत्ता,भूपेन्द्र सिंह, मनीष कुमार प्रसाद,दिनेश कुमार, अमन सिंह, कुमार धीरज,राकेश कुमार, दुर्गा यादव,अखिलेश चौधरी,मुकेश यादव,अनिमेष सिंह, इकबल सिंह, शैलेश कुमार चौधरी,रंजीत सिंह समेत कुल 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर डिवीजन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

चक्रधरपुर/पश्चिमी सिंहभूम

जैसा कि सभी को पता है की सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) पर पहले से ही वाटर वेंडिंग मशीन को लेकर आरोप लगे है और कोर्ट के द्वारा नोटिस भेजा गया है।

साथ ही वाटर वेंडिंग मशीन का नया टेंडर एपेक्स टेक्नोलॉजी सिलीगुड़ी को फर्जी दस्तावेज ईमेल पर मंगवा कर आवंटित कर दिया गया था जिसमे मुख्य रूप से सबके चहीते श्री मनीष कुमार पाठक (वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक) जो की वर्तमान में सेक्रेटरी टू जनरल मैनेजर गार्डन रिच कोलकाता के पद पर कार्यरत है साथ ही सौगात मित्रा (वाणिज्य मंडल प्रबंधक) लेफ्टिनेंट अश्विनी कुमार मिश्रा (सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक), रविंद्र किशोर और विवेक कुमार वर्मा (चीफ कमर्शियल क्लर्क) टेंडर सेल की मदद से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

साथ ही टेंडर फर्जी पेपर जांच में पाने के बाद इसे आईआरसीटीसी जीजीएम के द्वारा टर्मिनेट कर दिया गया परंतु आज तक चक्रधरपुर डिवीजन में टाटानगर चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा में धड़ल्ले से वाटर वेंडिंग मशीन चल रहा है ये इस बात का सबूत हैं कि भ्रष्टाचार किस सीमा पर है।

वहीं इस मामले को लेकर विकास गुप्ता ने निवेदन करते हुए कहा हैं कि इस गंभीर मामले में उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी घोटाला टेंडर में हुआ है और इसमें जिनकी भी संलिप्ता है उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई हो जैसा की विजिलेंस अवेयरनेस वीक चल रहा और इतना बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है चक्रधरपुर डिवीजन के लिए।

नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंडर का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उदघाटन।

नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंडर का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उदघाटन।

सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर

अंडर 9 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के खेल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया. विदित है कि इस प्रतियोगिता मे कुल 368 खिलाड़ी भाग ले रहे है. केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों को बताया कि शतरंज में पूरे देश भर में खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है. हाल में हीं भारत के प्रज्ञानंधा ने भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने जिला शतरंज संघ द्वारा इस आयोजन की सराहना की. साथ ही साथ चेस फॉर ट्राइब योजना के लिए संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

दूसरे राउंड के खेल में बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त केरल के सफिन सफरुल्लाह खान ने काले मोहरों से खेलते हुए महाराष्ट्र के मुकील को हराया. दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए पांडिचेरी के राहुल रामकृष्णन ने असम के मोनोदिप धर को हराया. तीसरे बोर्ड पर बंगाल के नरेंद्र अग्रवाल ने गुजरात के आदित्य पटेल को हराया. वही बालिका वर्ग में सफेद मोहरों से पहले बोर्ड पर खेल रही गत विजेता तमिलनाडु की श्रविणाका ने अपने ही राज्य की फेसिलिका को हराया. दूसरे बोर्ड पर काले मोहरों के साथ तेलंगाना ने समहिता ने तमिलनाडु की धन्याश्री को हराया. वहीं तीसरे बोर्ड पर आंध्रा प्रदेश की सात्विका ने वरीय खिलाड़ी राजस्थान की आराधना को ड्रॉ कर सबको चौका दिया।

पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 3 नवंबर को पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, पूर्व मुखिया होपना महाली और कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौप कर एक सप्ताह में राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने, चार महीने से की जा रही राशन के कटौती की भरपाई करने,ज़मीन दाखिल में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की गई।

इस दौरान उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू ने कहा कि पोटका  में पिता-पुत्र मिलकर गरीबों का निवाला लूटने में लगे है। लेकिन वे उनकी मंशा पूरी नही होने देगे।

ज्ञापन सौंपाते हुए आगे बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन म्यूटेशन से लेकर हर काम में पैसे की लूट मची है। गरीबों का राशन कटौती के नाम पर कालाबाजारी की जा रही है और गरीब जनता अपना पेट भरने के लिए मंहगे दामों पर राशन खरीद कर भूख मिटाने को विवश है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started