पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने का जोरदार प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 3 नवंबर को पोटका में राशन की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

राशन की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, पूर्व मुखिया होपना महाली और कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन सौप कर एक सप्ताह में राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने, चार महीने से की जा रही राशन के कटौती की भरपाई करने,ज़मीन दाखिल में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की गई।

इस दौरान उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू ने कहा कि पोटका  में पिता-पुत्र मिलकर गरीबों का निवाला लूटने में लगे है। लेकिन वे उनकी मंशा पूरी नही होने देगे।

ज्ञापन सौंपाते हुए आगे बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। जमीन म्यूटेशन से लेकर हर काम में पैसे की लूट मची है। गरीबों का राशन कटौती के नाम पर कालाबाजारी की जा रही है और गरीब जनता अपना पेट भरने के लिए मंहगे दामों पर राशन खरीद कर भूख मिटाने को विवश है।

कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आदित्यपुर के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार से मिलकर के उन्हें ज्ञापन सौंपा

कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आदित्यपुर के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार से मिलकर के उन्हें ज्ञापन सौंपा

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर निगम आदित्यपुर के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार से मिलकर के उन्हें जयप्रकाश उद्यान एक नंबर गेट से लक्ष्या अपार्टमेंट तक वन विभाग के रास्ते बनने वाली सड़क के शीघ्र निर्माण हेतु ज्ञापन समर्पित किया।

अंबुज ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया.साथ ही आशा व्यक्त किया कि आलोक कुमार जी के कार्यकाल में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तेजी से सुनिश्चित होगा।

अंबुज कुमार ने जयप्रकाश उद्यान में सड़क बनाई जाने की मांग को लेकर के नगर आयुक्त से कहा कि अभिलंब इस सड़क निर्माण हेतु टेंडर का प्रकाशन सुनिश्चित करवाया जाए। जिस पर नगर आयुक्त में सकारात्मक जवाब दिया एवं कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए टेक्निकल सैंक्शन हेतु हेतु शीघ्र ही एस्टीमेट को रांची भेजा जाएगा।

विदित हो कि जय प्रकाश उद्यान का सड़क 23 जून 2023 को वन विभाग से आनापति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद भी पिछले 8 महीना से टेंडर की बाट जोह रहा है ।जिस पर आज कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने नगर आयुक्त आलोक कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रमाशंकर पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव जिला सचिव प्रकाश मंडल अनुज कुमार अभिजीत प्रधान दिनेश गोप, ईश्वर दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जनता मिलन में प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू पहुँचे लोगो से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उक्त समस्याओं के नियमानुसार निष्पादन को लेकर सम्बन्धित विभिगीय पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

वहीं जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बच्चे के इलाज हेतू आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान करने, टेन्टीडीह में पी सी सी सड़क निर्माण, खरसावां अंचल अंतर्गत ग्राम पुजारी तथा डाकूआ को चाईबासा जिला के तर्ज पर सम्मान राशि प्रदान करने, हथियाडीह में ज़ियादा द्वारा अधिग्रहित जमीन विवाद में ग्रामीणों कई मांग पूरा करने, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नरायणपुर में जलापूर्ति योजना का कनेक्शन, कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह पंचायत में आधार कार्ड बनाने हेतू विशेष कैंप लगाने, राजनगर प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य सहिया चयन में अनियमितता बरतने, मनरेगा अंतर्गत संविदा पर लेखा सहायक चयन में अनियमितता बरतने समेत अन्य समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

वहीं आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह के मांझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष रीश्री राज हंसदा और ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की ग्राम हथियाडीह में जियडा द्वारा गांव का फुटबॉल मैदान और रास्ता का अधिग्रहण किया गया है। जिस कारण से ग्रामीणों को समस्या हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग किया गया कि ग्रामीण के लिए नया फुटबॉल मैदान एवं वहां तक की आवागमन के लिए रास्ता एवं CSR मद से गांव की विकास किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश मुर्मू, गणेश मांझी, गुरुचरण मांझी, रश्मि मुर्मू, सकरी मांझी तथा पानू मुर्मू एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कपाली में पेंशन शिविर का हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की शिरकत।

कपाली में पेंशन शिविर का हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की शिरकत।

सरायकेला/कपाली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शुक्रवार 3 अक्टूबर को सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित रही. ईंचागढ़ विधायक सविता महतो ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमों अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष मोहम्मद मोहम्मद अरशद जिला सचिव मोहम्मद नौशाद समाजसेवी ललित महतो, नगर अध्यक्ष इनामुल हक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

मौके पर विधायक ने पेंशन संबंधित तथा अन्य समस्याओं को भी सुना एवं पेंशन स्वीकृति पाने वाले दस महिला व पुरुष स्वीकृति पत्र अपने हाथों से वितरित कियाविधायक ने बताया कि जिन लोगों का 60 वर्ष से ऊपर हो गया है और पेंशन नहीं मिल रहा है वह सभी आवेदन कर सकते हैं. इस मौके पर विधायक ने बताया कि सरकार के इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक जोड़ने का उद्देश्य है. इसी कड़ी में यह शिविर आयोजित की गई है. इन्होंने बताया कि आगे भी इस शिविर से लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा

इस शिविर में मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वालंबन प्रोत्साहन पेंशन हेतु सभी प्रकार के पेंशन के लिये आवेदन स्वीकार किया गया. शिविर में मुख्य रूप से चांडिल सीओ अमित श्रीवास्तव, कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तरनीश कुमार हंस एवं चांडिल सीआई सपन कुमार मिश्रा मौजूद थे।

थाना रोड या बाजार में न लगाएं पटाखों की दुकान:-थाना प्रभारी राजन कुमार

थाना रोड या बाजार में न लगाएं पटाखों की दुकान:-थाना प्रभारी राजन कुमार

बगैर एसडीओ की अनुमति और चिन्हित स्थल के वजाय जंहा-तंहा पर पटाखा बेचनेवालों पर की जाएगी कार्रवाई:-थाना प्रभारी राजन कुमार

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिपावली का त्योहार आते ही चारों ओर घरों में दुकानें में सजावट देखने को मिलता है तथा पुरा क्षेत्र जगमगाता हुआ नजर आता है। इसी के साथ पटाखों की गुंज भी देखने को मिलता है वहीं दिपावली का त्योहार आते ही सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हर साल पटाखा कारोबारी चिन्हित स्थानो के बजाय जहां- तहां पटाखे बेचते हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती थी और बाजार में अनहोनी की आशंका बनी रहती थी. लेकिन इस बार थाना प्रभारी ने पटाखा कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि एसडीओ के आदेश और प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थल के बजाय जहां- तहां पटाखा बेचते पाए जानेवाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि हर साल प्रशासन द्वारा पटाखा बेचने के लिए स्थान चिन्हित किया जाता है, मगर पटाखा कारोबारी जहां- तहां पटाखे की दुकान सजाकर खुलेआम पटाखा बेचते नजर आते थे. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बार पटाखा कारोबारी थानेदार की इस चेतावनी का पालन करते हैं या अपनी मनमर्जी से अत्र-तत्र दुकान लगा कर किसी अनहोनी को आवाहन देते हैं

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सीओ, बीडीओ ने लंबित पी एम आवास के लाभुक की जमीन समस्या का सुनवाई की।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प़्रखंड अंचल न्यायालय नीमडीह में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की गई।

बैठक में बीडीओ और अंचलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अन्तर्गत 2016-17 से 2021-22 तक जमीन विवाद के कारण लंबित पड़े आवास के लाभुकों के साथ बैठक किया। गया । जिसमें उपस्थित अंचल अधिकारी नीमडीह,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी प्रखण्ड समन्वयक, लेखापाल – सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव एवं जमीन विवाद से संबंधित कुल 10 लाभुक उपस्थित हुए। 3 मामलों का निष्पादन किया गया एवं कार्य प्रगति हेतु निर्देशित किया गया। अन्यथा राशि वापसी हेतु करवाई की जायेगी। 3 टाईटल सूट से संबंधित मामला प्रतीत होने कारण उचित न्यायालय में वाद दायर करने हेतु सुझाव दिया गया। इन्द्रजीत हेम्ब्रम के निर्माणाधीन स्थल पर संबंधित भूमि प्रतिवेदन राजस्व कर्मचारी एवं अमीन के जाँच रिर्पोट के आधार पर आगे कारवाई की जायेगी। अन्य 3 लाभुकों को राशि वापस करने हेतु आदेश दिया गया। अन्यथा उन लाभुकों पर उचित कारवाई किया जायेगा ।

सांसद गीता कोड़ा और मधुकोड़ा के संबंध में भ्रम फैला रही है भाजपा:-अंबुज कुमार

सांसद गीता कोड़ा और मधुकोड़ा के संबंध में भ्रम फैला रही है भाजपा:-अंबुज कुमार

सरायकेला/आदित्यपुर

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के संबंध में भाजपा के लोग भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं।

गीता कोड़ा मधु कोड़ा कांग्रेस पार्टी के सच्चे, वफादार , जिम्मेवार एवं प्रभावशाली नेता है। यह दोनों पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी का जनाधार कोल्हान क्षेत्र में पूरी तरह समाप्त हो गया है। इसलिए कांग्रेस के नेताओं पर डोरे डालकर डरा धमका कर पार्टी में शामिल करवाना चाहती है, जिसमें भाजपा कभी सफल नहीं होगी।

2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कोल्हान समेत पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा ।झारखंड को डोमिसाइल की आग में झोंकने वाले बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड की 3:30 करोड़ जनता पहचान चुकी है। उनके नाम पर अब भाजपा को तवज्जो नहीं मिलने वाला है।

मधुकोड़ा गीता कोड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से 2 लाख से अधिक मतों से विजई होंगे । वहीं कोल्हान की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस एवं गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे ।भाजपा डरा धमकाकर पार्टी में शामिल करने की साजिश रच रही है जो कभी सफल नहीं होने वाला कार्यकारी,जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी:-अंबुज कुमार

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

उत्पाद विभाग की सफलता, 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब जब्त।

सरायकेला/चौका

अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित चौका थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर चौका थानांतर्गत ग्राम बांसा तथा चुटियाखाल में में संचालित अवैध शराब भटी पर उत्पाद छापामारी कर 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब बरामद किया गया इसके साथ ही संबधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जायेगा।

आपको बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र में कई जगहों पर अभी भी अवैध कारोबार का संचालन हो रहा है थाना प्रभारी मौन है। अगर कोई पत्रकार कोई जानकारी दें तो उन्हें झूठे केस में फंसने का धमकी सीधी दे देते हैं । इसलिए चौक थाना अंतर्गत का कोई भी न्यूज़ पत्रकार लेना नहीं चाहता है। क्योंकि चौक थाना प्रभारी को मैक्सिमम पत्रकार दूर की राम-राम कर चुके हैं।ग्राम खुचीडीह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी व सीओ ने मुसाबनी कम्पनी तालाब छठ घाट का किया निरीक्षण

डीएसपी व सीओ ने मुसाबनी कम्पनी तालाब छठ घाट का किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने छठ घाट की व्यवस्था साफ सफाई एवं सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत तालाब एवं नदी घाटों पर छठ मनाए जाने के निर्देश के बाद अधिकारियों ने छठ घाट की साफ सफाई एवं व्यवस्था का जायजा घूम घूम कर ले रहे हैं। बुधवार को डीएसपी चंद्रशेखर आजाद,मुसाबनी सीओ बिजय कुमार महतो ने कंपनी तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया।

छठ कमेटी के पदाधिकारी सत्या तिवारी व गणेश प्रसाद व उतरी बादिया पंचायत की मुखिया रीना माहली द्वारा उन्हें साफ सफाई एवं व्यवस्था की जानकारी दी गई। कुछ अन्य जगहों के छठ घाट पर पहुंच पथ एवं घाट की सफाई कार्य का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। मुसाबनी तालाब छठ घाट की साफ-सफाई को जोर शोर से शुरू करने व हर संभव सहयोग करने का अधिकारियों ने छठ कमेटी को भरोशा दिलाया ।अधिकारी ने खुसी जाहिर की स्थानीय लोगों से भी छठ घाट की साफ सफाई में सहयोग करने की कमेटी ने अपील की है।

मौके पर छठ कमेटी को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा मनाएं। प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहयोग मिलेगा।कंपनी तालाब छठ पूजा कमेटी के संस्थापक गणेश प्रसाद ने अपने स्तर से छठ घाट की साफ सफाई जोर शोर से शुरू कर दी है। कई मजदूरों को तालाब में फैले जलकुंभी को काटने में लगाया गया है।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित राजनगर थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर राजनगर थानांतर्गत ग्राम पाटाकोचा तथा बड़ा कादेल पर उत्पाद छापामारी कर पाटाकोचा में संचालित अवैध शराब भटी ध्वस्त किया गया।

वहीं छापेमारी अभियान में 1000 kg जावा महुआ, 40 लीटर अवैध चुलाई शराब, शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया तथा बड़ा कादेल में 30 कार्टून (270 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया इसके साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है वहीं एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा जिसकी खोजबीन जारी है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

जागरूकता अभियान को लेकर जिुला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक यातायात बाईक रैली निकालेंगे एसपी।

जागरूकता अभियान को लेकर जिुला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक यातायात बाईक रैली निकालेंगे एसपी।

सरायकेला-खरसावां

आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर जिले के कप्तान डॉ बिमल कुमार यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक एक जन-जागरूकता अभियान रैली निकालने की तैयारी डॉ बिमल कुमार द्वारा की जा रही है.इस रैली में बाईक पर सवार ट्राफिक और जिला पुलिस के जवान हाथों में हेलमेट लगाए और तख्तियां लिए लोगों को यातायात जागरूकता का संदेश देते नजर आएंगे।

बताते चलें कि जिले में कुछ स्थानों पर लगातार सड़क दुघर्टनाएं हो रही हैं जिसको लेकर एसपी चिंतन कर रहे हैं कि लोगों को समय-समय पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।

वहीं इस सप्ताह के शनिवार की सुबह 11.00 से 12.00 बजे के बीच एसपी डॉ बिमल कुमार खुद बाईक चलाकर जिला मुख्यालय से डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ निकलेंगे.यह रैली जिला मुख्यालय से शुरू होकर कांड्रा टोल पर आकर समाप्त होगी।

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह।

पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह का आयोजन तिलक पुस्तकालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम पटेल जी एवं इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महापुरूषों के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभाई, किसानों के हक में अंग्रेजों के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन को सफल किया और अंग्रेजों को बेतहासा लगान वापस लेना पड़ा। इतना ही नही स्वतंत्र भारत की 556 रियासतों को मिला कर एक भारत का निर्माण अपने बुद्धि कौशल के बल पर किया, इस लिए आज हमलोग उन्हें लौहपुरूष सरदार पटेल भाई पटेल के नाम से जानते है।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,प्रदेश सचिव राकेश तिवारी,अमरजीत नाथ मिश्र,ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह,अनन्त लाल,संजय यादव,प्रभात रंजन श्रीवास्तव,रविंद्र शर्मा,अजय मिश्रा,कमर रजा खान, सन्नी सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started