परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।

सरायकेला-खरसावां

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसी भी गरीब को नहीं छूटना चाहिए:-चंपई सोरेन

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

27 अक्टूबर शुक्रवार को जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिला के डीडीसी सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में चंपई सोरेन ने कल्याण विभाग के अधिकारियों को गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

चंपई सोरेन ने कहा कि जल्द ही झारखंड के हर गांव शहर तक के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यह योजना गरीबों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि नवंबर माह तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई नई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू करेंगे।

चंपई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड के हर गरीब तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है।

बैठक में कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ राज्य के लाखों लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार योजनाओं का विस्तार कर रहा है ताकि इसका लाभ और अधिक लोगों तक पहुंच सके।

वहीं बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का किया उद्घाटन।

इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर दुकान का किया उद्घाटन।

सरायकेला/चांडिल


ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का फीता काट कर किया उद्घाटन।


चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रधुनाथपुर गांव टाइल्स का दुकान खोला गया जिसका ईचागढ़ विधानसभा के पुर्व विधायक अरविंद सिंह ने कैलाश हार्डवेयर टाइल्स दुकान का उद्घाटन फीता काट कर किया। कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह को पुष्प गुच्छ देकर एवं सोल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया रधुनाथपुर गांव में टाइल्स का यह पहला दुकान खुला।

सापड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत 700 किलो जावा महुआ बरामद।

सापड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत 700 किलो जावा महुआ बरामद।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

सरायकेला जिले के उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ तथा 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में छापेमारी की

आपको बताते चले की छापेमारी के दौरान 700 किलो जावा महुआ व 35 लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है. वही छापेमारी में स्थानीय थाना पुलिस का भी सहयोग रहा

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर।

सरायकेला/चांडिल

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के 12 महत्वपूर्ण सड़कों का टेंडर निकला गया। जिसे लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर देखा गया और विधायक के कार्यो को एक सहरानीय कार्य बताया ।

12 महत्वपूर्ण सड़कों में नीमडीह प्रखंड के रामनगर बांदु पथ से हेवन से लावा होते हुए अण्डा तक पथ का निर्माण, कुकड़ू प्रखंड के रुपरु से सीरुम तक पथ का निर्माण, लेटमदा से जारगो तक का सुदृढ़ीकरण, डेरे से रेलवे लाईन तक का निर्माण, छातारडीह से जारगो मोड़ भाया महादेबेड़ा तक का निर्माण तेरह करोड़ चौहतर लाख चौदह हजार सात सौ रुपये व ईचागढ़ प्रखंड में आरईओ रोड से कुंद्रीलोंग ग्राम तक पथ का निर्माण,कुंद्रीलोंग से धातकीडीह तक पथ का निर्माण, बड़ाआमड़ा से जाहेरडीह भाया सिलदा तक पथ का निर्माण, गौरांगकोचा से करनडीह तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग से कुटाम तक पथ का निर्माण, कुटाम से काठघोड़ा तक पथ का निर्माण, नागासेरेंग बाजार से डूंगरीडीह भाया आमनदीरी सीमा तक पथ का निर्माण चौदह करोड़ सैतालिस लाख ईकतीस हजार दो सौ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का टेंडर निकला।

जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में ठेकेदार द्वारा श्रमिक को कम वेतन पर काम करवाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया।

सुधा डेयरी कंपनी में ठेकेदार द्वारा श्रमिक को कम वेतन पर काम करवाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया।

सरायकेला/आदित्यपुर

जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का मामला सुर्खियों में आया है जहां पर कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को 331 रुपए की राशि पर मजदूरी कराई जा रही है जिसका मजदूरों ने श्रम अधीक्षक को लिखित शिकायत की है।

वहीं लिखित शिकायत में कहा गया है कि जमशेदपुर डेयरी (सुधा डेयरी) कंपनी में मां तारा एजेंसी ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है इन से ₹331 की राशि पर मजदूरों मजदूरी कराई जा रही है और इसका विरोध करने पर काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है इसके साथ-साथ पीएफ ईएसआई में भी धांधली की जाती है और साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता वहीं लिखित शिकायत में मजदूरों में श्रमिक अधीक्षक से कंपनी में जाकर जांच करके मजदूरों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

इसके साथ-साथ एक और मामला सामने आए हैं जिसमें की विकास गुप्ता नाम के व्यक्ति ने भी सुधा कंपनी के खिलाफ गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

विकास गुप्ता ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सुधा कंपनी से एक स्टॉल लिया था जो की स्टोल सुधा कंपनी की ओर से उन्हे सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुधा कंपनी उन्हें टाटानगर स्टेशन पर लगाने के लिए स्टॉल दिया गया था जिसका समय सीमा 21/01/2019 से 20/01/2020 तक तय कि गई थी। वहीं कागजी प्रक्रिया में स्टॉल लेने के लिए विकास गुप्ता ने एचडीएफसी बैंक में ₹5 लाख डिपॉजिट भी करवाए थे।

वहीं विकास गुप्ता ने सुधा कंपनी द्वारा दी गई स्टॉल को 17/01/2020 को वापस भी कर दिया लेकिन सुधा कंपनी अब विकास गुप्ता से लाइसेंस के नाम पर ₹3 लाख की राशि की मांग कर रही है वहीं लिखित शिकायत में विकास गुप्ता ने कहा कि HDFC बैंक के द्वारा उन्हें फोन करके कहा गया कि ₹3 लाख नहीं जमा करने पर उनके डिपॉजिट किए हुए ₹5 लाख मैं से ₹3 लाख काट लिए जाएंगे. इन सभी मामले की जानकारी लेने के लिए जब विकास गुप्ता सुधा कंपनी में गए तब सुधा कंपनी के सिक्योरिटी ने उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और उनके साथ में मारपीट की जिसका उन्होंने गम्हरिया थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

शेष अगले अंक में पढ़ते रहे झारखंड क्राईम रिपोर्टर

आदित्यपुर में लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा।

आदित्यपुर में लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस ने फिर एक बार सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का किया खुलासा।

ज्ञात हो कि आदित्यपुर के विजयानगर स्थित गौतम चटर्जी के घर बीते दिनों लाखों रुपये के गहने और नकद की चोरी कर ली गई थी. जिसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में की गई थी वहीं शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में पश्चिम बंगार के पुरुलिया जिले के जोधपुर थाना क्षेत्र निवासी बप्पा चटर्जी है. आरोपी रिश्ते में गौतम चटर्जी का दूर का साला लगता है. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 6.43 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है. हालांकि उसने चोरी के 57 हजार रुपये खर्च कर दिए है.

घटना के संबंध में खुलासा करते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर गौतम अपने परिवार संग बाहर गए थे.बुधवार को जब वे घर वापस लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. इसकी शिकायत उन्होंने आदित्यपुर थाना में की. पुलिस ने बिना किसी देर के जांच शुरु की. जांच में पाया कि आरोपी गौतम का ही रिश्तेदार बप्पा है. पुलिस ने बिना किसी देर के रात एक बजे बप्पा के घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त बप्पा ने पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया था. उसे पता था कि गौतम में घर पर लाखों रुपये मिल सकेंगे. उसने कई दिनों से घर पर चोरी का प्लान बना रखा था. दुर्गा पूजा के दौरान उसे चोरी करने का मौका मिल गया जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिए. एसपी ने बताया कि पूर्व में गौतम ने 10.50 लाख रुपये के चोरी की बात कही थी पर बाद में उसने बताया कि 3.50 लाख रुपये घर पर ही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए याद किए गए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मी।

21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए याद किए गए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मी।

21 अक्टूबर शनिवार को जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल में संस्मरण दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही शहीद के परिजनों कों सम्मानित भी किया गया

पुलिस संस्मरण दिवस के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत जिला पुलिस के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, इस बाबत पुलिस लाइन मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, सभी मौजूद अधिकारीयों ने शहीद हुए पुलिस कर्मियों कों याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी

मंत्री चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र और राज्य के खुशहाली की मंगलकामना की।

मंत्री चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र और राज्य के खुशहाली की मंगलकामना की।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार को जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन इंद्रटांडी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। पंडाल का उद्घाटन करने के पश्चात मंत्री ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, आयोजन मंडली के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य, लिपू महंती, आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष शांतनु सतपति, प्रभात कुमार सतपति, सचिव शंभू आचार्य, सहसचिव शिबू पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार आचार्य, सह कोषाध्यक्ष विष्णु आचार्य, मुख्य संरक्षक सुबोध कुमार पाणिग्रही, संरक्षक शांतनु सतपति, पार्थसारथी आचार्य, दिलीप कुमार आचार्य, दिलीप कुमार पति, प्रशांत कुमार पाणिग्रही, दिलीप कुमार आचार्य उर्फ बाबू, पवन आचार्य, गोपाल आचार्य, तपन आचार्य, गोपनू आचार्य, मलय आचार्य, रूपेश आचार्य, मनोज आचार्य उर्फ जुलू, दीपक पाणिग्रही, तपन आचार्य, तपन पाणिग्रही मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मां दुर्गा सबको अच्छे संस्कार दें। क्योंकि अच्छे संस्कार और कर्तव्य ही मनुष्य को महान बनाते हैं। अच्छे संस्कार होंगे तभी वह आगे बढ़ पाएगा.उन्होंने पूजा कमेटी एवं नगर के सभी प्रबुद्ध लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से संस्कार पूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।

आपको बताने चले की सरायकेला में पहले सिर्फ तांत्रिक विधि से ही पूजा होती थी। जिसके कारण इंद्रटांडी निवासी दिवंगत सुधांशु आचार्य, दिवंगत केपी सिंह ने वर्ष 1992 से वैष्णव विधि से दुर्गा पूजा की शुरुआत इंद्रटांडी में शुरु की। फिर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी इंद्रटांडी पूजा कमेटी का गठन कर भव्य रुप से पूजा शुरु हुई। बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों द्वारा प्रतिमा का निर्माण पूजा स्थल पर ही किया।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर,कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर रखी जा रही नजर।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर,कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर रखी जा रही नजर।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दुर्गा पूजा महा मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है. सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है. वहीं उपायुक्त-एसएसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है. कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है. विशेष तौर पर ट्रैफिक जाम न हो इसके लेकर पुलिस ने अलग से रूट तैयार किया है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरती जा रही है.ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर दंडाधिकारी से लेकर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से लगे हुए है।

इस संबंध में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि पूजा के सफल संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में सभी जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. पूजा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और ड्राप गेट बनाये गए है. कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है. लगातार पेट्राेलिंग पार्टी गश्त कर रही है. एनडीआरएफ और रैफ को अलर्ट पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि विशेष कर अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए पूजा समितियों के साथ लगातार जिला प्रशासन और पुलिस संपर्क में है. विजय दशमी पर प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. पूजा समितियों को तय रूट से ही विसर्जन जुलूस निकालने को कहा गया है. विसर्जन जुलूस में पुलिस बल तैनात रहेंगे. किसी भी इलाके में बिजली के झूलते तार न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जमशेदपुर के कदमा और सोनारी पूजा पंडालो में शामिल हुए स्वास्थ्य माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर के कदमा और सोनारी पूजा पंडालो में शामिल हुए स्वास्थ्य माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को कदमा और सोनारी के दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कदमा गंगोत्री इन्क्लेव सोसाइटी, कदमा सिन्डीकेट कॉलोनी, उलियान मेन रोड, उलियान दुर्गा मंदिर, रामनगर चौक, सोनारी जनता बस्ती बड़तल्ला, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3, एलायड दुर्गा पूजा, सोनारी नॉर्थ लेऑट शिवगंगा सोसायटी और सोनारी एरोड्राम के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में उपस्थित होकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर झारखंड राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ भगवती हर कष्टों का निवारण करती हैं. माँ के स्मरण मात्र से सारी समस्याओं का समाधान हो जाता हैं. सभी जमशेदपुर वासियों से विनती हैं कि पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में सपरिवार दुर्गोत्सव का आनंद लें राज्य सरकार और प्रशासन उनके सुरक्षा के लिए तैयार हैं मेले की भीड़ में अपने और अपने परिवार का ख्याल रखे

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर आगमन पर किया गया स्वागत।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चंदनकियारी के लोकप्रिय विधायक अमर कुमार बाउरी का लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा ने डिमना लेक सिद्धू कानू चौक में स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान बाइक रैली के माध्यम से पारडीह काली मंदिर पहुंच कर अमर कुमार बाउरी ने मां काली की पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

वहीं इस मौके पर समिर खान, छोटू पासवान, विजय सोय, ओम प्रकाश रजक, तहसीन हाशमी, मिराज अहमद, आकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, लोबिन माझी, अभिलाष चंद्र विक्की, सोना मधु नायक, राममुखी, प्रेम जैन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

आपको बताते चलें कि विमल बैठा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली जिसमें अमर कुमार बाऊरी को जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत अभिनंदन किया

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में याद किए गए शाहिद पुलिसकर्मी।

सरायकेला-खरसावां

अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करते हुए के शहादत को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में सरायकेला जिला पुलिस केंद्र में शाहिद संस्करण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर लगे शहीदों की तस्वीरों पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के परिजनों द्वारा रीट तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके, शॉल, साड़ी और अन्य उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने शहीदों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पुलिस परिवार की ओर से हरसंभव मदद करने का अश्वासन दिया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started