क्षत्रिय कल्याण संघ के संस्थापक रुद्रसेन सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह।

क्षत्रिय कल्याण संघ के संस्थापक रुद्रसेन सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह।

सरायकेला/आदित्यपुर

( भरत सिंह )

झारखंड क्षत्रिय संघ, कदमा द्वारा क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष “स्व. रुद्रसेन सिंह” जी के आकस्मिक निधन पर बुधवार, 15 जुलाई को संध्या 7:00 बजे क्षत्रिय भवन, कदमा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह शामिल हुए। अध्यक्ष ने स्व. रुद्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की की। मौके पर उपस्थित झारखंड क्षत्रिय संघ के कई गणमान्य पदाधिकारियों ने “स्व. रुद्रसेन सिंह” के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष ने कहा कि “स्व. रुद्रसेन सिंह” जी ने समाज को एकजुट करने और क्षत्रिय कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज को शिक्षा, सेवा और संस्कार की दिशा में आगे ले जा सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ, क्षत्रिय कल्याण संघ के साथ जुड़कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर युवाओं को राष्ट्र और समाज सेवा से जोड़ना ही “स्व. रुद्रसेन सिंह” जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं इस श्राद्धकर्म के मौके पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने “स्व. रुद्रसेन सिंह” सिंह के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि “स्व. रुद्रसेन सिंह” ने 2003 में क्षत्रिय कल्याण संघ की स्थापना की थी और क्षत्रिय कल्याण संघ के माध्यम से गोबर घुसी के राजा से वार्ता कर क्षत्रिय कल्याण संघ के नाम से 51 बीघा जमीन खरीदी थी जिसमें झारखंड क्षत्रिय संघ ने भी सहयोग किया था और वे पोर्टाल केमिकल के बहुत बड़े इंजीनियर थे और अपने सूझबूझ से 5-7 लोगों को सफल केमिकल इंडस्ट्रीज लगवाने में सहयोग किए थे।

उन्होंने आगे कहा की “रुद्रसेन सिंह” के स्वर्गवास हो जाने के बाद अब जल्द ही झारखंड क्षत्रिय संघ और क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट दोनों एक साथ जुड़कर जनहित में समाज कल्याण का कार्य करेगी।

आपको बताते चलें कि “स्व. रुद्रसेन सिंह” ने अपने जीवित रहते 2021 में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह को क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया था। जो कि अब दोनों संग एक साथ जुड़कर वृहद स्तर पर जनहित में कार्य करेगी जो कि दिवंगत आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं इस मौके पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह साथ साथ प्रशांत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनूप सिंह, बबलू सिंह, आर.के सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह. रवि शंकर सिंह, दीपक सिंह साथ ही संगठन के सभी सदस्य ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 की गई, अधिक संख्या में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का मिलेगा अवसर।

आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 की गई, अधिक संख्या में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का मिलेगा अवसर।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। और यह नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आपको बताते चलें कि नेताजी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में अपनी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मिडिया को बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी है।

उन्होंने कॉलेज एंड हॉस्पिटल की दूसरी उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पटना के बिहटा में स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( NSMCH ) में भी एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं।

साथ ही उन्होंने संस्थान की तीसरी बड़ी परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि टाटा-रांची रिंग रोड के पास 21.20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. जिसमें वर्ष 2028 तक तीसरा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धियां केवल संस्थान के लिए नहीं है संस्थान में सीटों की संख्या बढ़ने से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

आदित्यपुर के बास्कोनगर से लापता हुई तीन लड़कियां, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी।

आदित्यपुर के बास्कोनगर से लापता हुई तीन लड़कियां, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्को नगर से तीन नाबालिक लड़कियों के लापता होने की खबर है। लापता तीनों लड़कियां आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर की निवासी बताई जा रही हैं। लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) एवं सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई 2026 को घर से घूमने के लिए निकली थीं। जिनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि तीन अन्य लड़कियां अब तक घर नहीं पहुंची हैं। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई हैं संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इधर नाबालिक लड़कियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि किसी को भी अगर लड़कियां दिखाई दे या फिर लड़कियों की सूचना प्राप्त हो तो वे तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना या फिर परिजनों को दें।

झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने की हिमांशु हत्याकांड मामले पर सीबीआई जांच की मांग।

झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने की हिमांशु हत्याकांड मामले पर सीबीआई जांच की मांग।

अगर झारखंड क्षत्रिय संघ पुलिस के ऊपर मुकदमा कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करती है तो क्या यह गलत है ?:- शंभू नाथ सिंह केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड क्षत्रिय संघ

गंभीर रूप से घायल हिमांशु और प्रत्युष को पुलिस ने 40 मिनट तक अस्पताल नहीं पहुंचाया:- शंभू नाथ सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड क्षत्रिय संघ

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने सीधे तौर पर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने हिमांशु और प्रत्युष को रोक कर नहीं रखा होता तो यह हत्या नहीं होती।

शंभू नाथ सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड क्षत्रिय संघ

ज्ञात हो कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप 27 जून की रात हिमांशु सिंह और प्रत्युष पर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। और इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर एक सवालिया निशान छोड़ दिया था। साथ ही कांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने 9 जुलाई को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर किया था।

वहीं इस मामले पर झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने सीधे तौर पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर पुलिस दोषी है और पुलिस पर मुकदमा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने डीडी बार के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा है जिसमें यह साफ दिखाई देता है कि हिमांशु और प्रत्यूष के साथ और भी पांच लोग थे और वह पांच लोग डीडी बार में हाथापाई होने के बाद वहां से निकल गए थे जिसके बाद हिमांशु और प्रत्यूष भी निकलने के लिए अपनी गाड़ी स्टार्ट कर रहे थे इतने में ही पुलिस ने आकर उन दोनों को रोक लिया और 20 से 25 मिनट अपनी वैन के पास खड़ा रखा। और इतने में ही 8 से 10 की संख्या में अपराधियों ने वैन के पास आकर प्रत्युष और हिमांशु पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कि प्रत्युष नीचे सड़क पर ही गिर गया लेकिन हिमांशु अपनी जान बचाने के लिए पुलिस की वैन में जाकर छुप गया लेकिन अपराधियों ने हिमांशु पर वैन के अंदर ही हमला कर दिया फिर हिमांशु को वैन से बाहर निकाल कर मारने लगे जिसमें कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि घायल होने के बावजूद अस्पताल ले जाने की जगह लगभग 40 मिनट तक पुलिस ने उन्हें वहीं छोड़ दिया जिसके बाद हिमांशु और प्रत्युष के पांच दोस्त वापस लौट कर आए और दोस्तों ने ही मिलकर एक को स्कॉर्पियो में और एक को टेंपो के सहारे अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ का मानना है कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या हुई है इसमें पूरी तरह से पुलिस दोषी है। और इसमें पुलिस पर मुकदमा होना चाहिए पुलिस अगर रोकती नहीं तो हत्या होती नहीं। अगर पुलिस हवाई फायरिंग करती या फिर अपराधियों के सामने सिर्फ बंदूक तान भी देती तो भी यह हत्या टल जाती लेकिन पुलिस ने ना तो हवाई फायरिंग की ना ही रिवाल्वर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने अगर हिमांशु और प्रत्युष को अपनी अभिरक्षा में रखा था तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से पुलिस की थी जिसमें पुलिस पूरी तरह से विफल हो गई। पुलिस अगर सतर्कता से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती तो यह हत्या नहीं होती।

उन्होंने पुलिस के कार्यशैली पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में जितने भी पीसीआर वैन घूम रही है उनका एकमात्र का काम होता है पैसे की उगाही करना इसके अलावा पुलिस कोई काम नहीं करती है। पब्लिक को प्रोटेक्शन देने का काम पुलिस से बिल्कुल भी नहीं होता है। साथ ही कहा कि घटना के वक्त पेट्रोलिंग गाड़ी में जितने भी पुलिस कर्मियों की तैनाती थी उन पर अगर हत्या का मुकदमा नहीं होता है तो पुलिस की कार्यशैली में कभी बदलाव नहीं आ सकता।

आगे मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विगत 6 महीने का डाटा हमने दिया था जिसमें कि 3000 चापड़ की घटना हुई है हजारों चैन चिंताई की घटना हो चुकी है लोग घर से निकलना बंद कर चुके हैं औरतें गहना पहन कर बाहर निकालना पसंद नहीं कर रही हैं।

आपको बताते चलें की उक्त हत्याकांड के घटित होने के बाद जमशेदपुर क्षेत्र में बंदी का आवाहन किया गया था जिस पर केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि उक्त बंदी के क्रम में हमने पूरे पश्चिम क्षेत्र का भ्रमण किया पूर्वी क्षेत्र में भी हमारे लोगों ने भ्रमण किया लेकिन किसी जगह पर किसी को भी बंद करने को नहीं कहना पड़ा सभी लोगों ने अपनी शुभेच्छा से बंद रखा बंदी का समर्थन किया तो आप समझ सकते हैं कि लोगों में हत्या की घटना को लेकर कितना आक्रोश है और प्रशासन के प्रति कितनी नाराजगी है।

आखिर में उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस मामले पर सीबीआई जांच की माग की है।

राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से मिले डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, लिया आशीर्वाद।

राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से मिले डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, लिया आशीर्वाद।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )


आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से राजधानी रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान अंकुर सिंह ने सांसद प्रदीप वर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंकुर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सोशल मीडिया पर साझा की गई इस मुलाकात की तस्वीर और जानकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भी सराहा जा रहा है।

झारखंड क्षत्रिय संघ के मीडिया प्रभारी बने भरत सिंह।

झारखंड क्षत्रिय संघ के मीडिया प्रभारी बने भरत सिंह।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

मंगलवार को झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के द्वारा भरत सिंह को झारखंड क्षत्रिय महासंघ का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह उपाधि पत्रकारिता जगत में भरत सिंह के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिया गया है।

केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि भरत सिंह के अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वे संगठन की खबरों को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह फैसला रविवार को हुए एक बैठक में लिया गया है।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी भरत सिंह ने संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सभी प्रभारीयों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केंद्रीय अध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। आदित्यपुर क्षेत्र में संघ द्वारा किए जा रहे हैं जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

वहीं इस अवसर पर संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के साथ साथ संघ के कई गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी, अपराधियों ने फिर ले ली एक व्यक्ति की जान।

अपराधियों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी, अपराधियों ने फिर ले ली एक व्यक्ति की जान।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले में नहीं थम रहा अपराध का तांडव आए दिन अपराधी नए-नए अपराध को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर जिले की कानून व्यवस्था पर एक गहरा सवालिया निशान छोड़ रहे हैं। कहीं चपड़ से हमला कहीं गले से चैन की चिंताई कहीं मारपीट कहीं जानलेवा हमला कहीं चोरी, कहीं अवैध शराब की बिक्री कहीं अवैध स्क्रैप टाल का संचालित होना यह सभी अपराधीक घटनाएं सरायकेला खरसावां जिले के लिए आम बात हो गई है। सरायकेला खरसावां जिले में मानो अपराधियों ने कानून को एक खेल समझ लिया है।

ज्ञात हो सरायकेला खरसावां जिले में भावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में नए पुलिस अधीक्षक का पदस्थापन किया गया लेकिन बरहाल स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है लोग आज भी जमशेदपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक  डॉ अजय कुमार की मिसाल दे रहे हैं चौक चौराहे पर उन्हीं के कार्यों की चर्चा हो रही है।

साथियों ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर शिवनारायणपुर मैदान में देर रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। और यह घटना इस वक्त आदित्यपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में हुए मामले विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट ने ऐसा रूप ले लिया जिसमें की एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मृतक की पहचान शिवनारायणपुर, निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि हमलावरों ने धारदार हथियार एवं पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या की है। इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

जनहित में यक्ष प्रश्न इस वक्त सरायकेला खरसावां जिले के लिए यह है कि क्या आए दिन नए-नए अपराधी जन्म ले रहे हैं या फिर पुराने अपराधी नए अपराध को अंजाम दे रहे हैं? अपराध नियंत्रित करने में कहां चूक हो रही है जनता भय के माहौल से कब तक बाहर आएगी?

वहीं इस मामले पर पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है साथ ही उन्होंने स्थानीय थाना को उक्त मामले पर उचित जांच करने की बात कही।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

साथियों सरायकेला खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के तस्करी के खिलाफ खिलाफ लगातार अभियान चलाई जा रही है जिस की स्थानीय लोग बेहद ही सराहनीय बताया है बता रहे हैं।

वहीं चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग तस्कर डोली परवीन के बेटे शाहबाज खान (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार, 11 जुलाई 2026 की रात को की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वांछित अपराधी के मुस्लिम बस्ती इलाके में देखे जाने की गुप्त सूचना आदित्यपुर पुलिस को प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती में छापेमारी की और शाहबाज खान को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज खान आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 में काफी समय से फरार चल रहा था। रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शाहबाज खान अवैध रूप से झारखंड के बाहर (अन्य राज्यों) से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खेप लेकर आता था। इसके बाद वह आदित्यपुर और आसपास के विभिन्न इलाकों में छोटे-छोटे ड्रग पैडलर्स के माध्यम से इसे बेचने का काला कारोबार चला रहा था।

गौरतलब है कि शाहबाज की मां डोली परवीन पहले से ही ड्रग तस्करी के मामले में जेल में बंद है। शाहबाज का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इससे पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। स्थानीय पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई से तमाम नशीले पदार्थों के तस्करों में डर का माहौल फैला हुआ है।

आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात।

आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात।

सरायकेला/आदित्यपुर

रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के लोकप्रिय मेयर माननीय संजय सरदार से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मेयर संजय सरदार ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की जनता किसी भी समस्या को लेकर सीधे उनसे मुलाकात कर सकती है। उनका दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला है। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं और आगे भी शहर के चौमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे।

आपको बताते चलें कि संजय सरदार व्यक्तित्व दूरदर्शी और हाजिर जवाबी है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं और आगे भी जनहित में तत्पर रहेंगे।

वहीं शिष्टाचार मुलाकात में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा जैसे कि साफ-सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कई जनसमस्याओं पर चिंतन-मंथन किया गया।

अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को गिरफ्तार।

अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को गिरफ्तार।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह )

आदित्यपुर थाना को मिली एक और सफलता जहां पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के कर 33 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो वाई-फाई राउटर, एक लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।

वहीं इस मामले पर मिडिया को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि शिवनारायणपुर में ऑनलाइन बेटिंग का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बिहार के बेगूसराय निवासी सुमित कुमार, खगड़िया निवासी गुलशन कुमार तथा भोजपुर (आरा) निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस के अनुसार बरामद किए गए उपकरणों में ऑनलाइन लेन-देन और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान हो सकेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वही ऑनलाइन बैटिंग के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में एक डर का माहौल व्याप्त है। तथा स्थानीय लोगों ने पुलिस कि कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि ऑनलाइन बेटिंग जैसे गेम से युवा गलत राह की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिसकी रोकथाम बेहद ही आवश्यक है। युवा अपराध का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़कर अपराध मुक्त भारत निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाने का काम कर सकते है। आगे स्थानीय लोगों ने कहा कि अपराध मुक्त भारत निर्माण में पुलिस कि इस तरह की कार्रवाई बेहद ही सराहनीय है।

गम्हरिया के सरकारी गोदाम में गरीबों को मिलने वाला कई क्विंटल चना दाल सड़ कर हुआ बर्वाद।

गम्हरिया के सरकारी गोदाम में गरीबों को मिलने वाला कई क्विंटल चना दाल सड़ कर हुआ बर्वाद।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां, गम्हरिया के सरकारी गोदाम में गरीबों को मिलने वाला कई क्विंटल चना दाल सड़ कर बर्वाद हो गया है लेकिन बांटा नहीं गया है.

इसमें अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है. वहीं इस मामले में (एमओ) प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने चुप्पी साध ली है. बता दें कि इस प्रखंड में पिछले 8 माह से गरीबों को राशन में दाल कहकर नहीं दिया जा रहा था कि आपूर्ति शून्य है और बैक लॉग चल रहा है. इस बात की पुष्टि जिला आपूर्ति पुष्कर सिंह मुंडा ने भी पत्रकारों के समक्ष किया था.

लेकिन दूसरे ही दिन यह मामला उजागर हो गया कि जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों के लिए आवंटित कई क्विंटल चना दाल गोदाम में सड़ कर बर्वाद हो गया है. बता दें कि राशन का समय पर वितरण न होने के कारण गोदामों में दाल और अनाज के सड़ने की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसी घटनाओं में, जिम्मेदार अधिकारियों और राशन डीलरों की लापरवाही उजागर होती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को उनके हक का निवाला नहीं मिल पाता है. गोदामों में अनाज सड़ने के मामले और लापरवाही सरकारी गोदामों में रखरखाव की कमी और वितरण में देरी के कारण गरीबों तक पहुंचने वाला अनाज कई बार गोदामों में ही खराब हो जाता रहा है.

पिछले दिनों सरायकेला के ग्रामीण इलाकों में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत कीड़े लगी और एक्सपायरी डेट वाली चना दाल बांटे जाने का गंभीर मामला सामने आया था, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था. अक्सर ऐसे मामलों में देखने को मिलता है कि वितरण में देरी, समय पर राशन न बंटने से अनाज गोदामों में ही सड़ने लगता है. कई बार तो गरीबों को खराब, घुन लगे (कीड़े लगे) या एक्सपायर हो चुके पैकेट दिए जाते है. उचित निगरानी और वितरण व्यवस्था में खामियों के चलते जिम्मेदार लोगों की लापरवाही सामने आती है. इस संबंध में जब गम्हरिया की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वो ऑफिस में नहीं मिली साथ ही उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं की हैं. आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है.
वहीं आपको बताते चले की डीएसओ पुष्कर सिंह मुंडा को गम्हरिया अनाज गोदान में चल रही गड़बड़ी के बारे में फोनो द्वारा सूचित भी किया गया था।
लेकिन ना ही कोई जवाब और ना ही कोई समाधान बस लूट मचा लो लूट मचा लो सीधे लफ्जों में कहा जाए तो धूम मचा लो धूम मचा लो।
अभी तक गम्हरिया अनाज गोदान के जलने की अनुसंधान की कोई रिपोर्ट भी नहीं आई है।
आखिर हो क्या रहा है गरीब जनता के पेट पर कौन सफेद पोश लात मार रहा है। किन-किन तक बंदर बांट हो रही है ?

सूत्र बताते हैं कि आपूर्ति विभाग पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा के पदस्थापना के बाद से ही जिले में अनाज को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं जिससे कि लाभुक को नियमानुसार अनाज भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिससे कि लाखों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि लाभुकों को तक नियमानुसार अनाज न पहुंचना और अनाज के गोदाम के अंदर अनाज का संड़ जाना यह कहीं ना कहीं आपूर्ति विभाग की लापरवाही के नतीजे को दर्शा रही है और यह जांच का विषय है और लाभुकों ने इस मामले पर जिले के उपयुक्त से जांच की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

खड़काई पुलिया से लेकर गम्हरिया बाजार तक फल विक्रेताओं ने किया सड़क जाम आवागमन बाधित।

खड़काई पुलिया से लेकर गम्हरिया बाजार तक फल विक्रेताओं ने किया सड़क जाम आवागमन बाधित।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर गम्हरिया मुख्य सड़क पर आए दिन लाखों की संख्या में गाड़ियां अथवा लोग सड़क से गुजरते हैं लेकिन यह फल विक्रेता सड़क जाम कर दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं जिसकी रोकथाम करने वाला कोई नहीं जिसकी शुध लेने वाला कोई नहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मौजूदगी में यह फल विक्रेता सड़क को अतिक्रमण करने में सफल हो रहे हैं।

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर खड़काई पुलिया से लेकर गम्हरिया बाजार तक की सड़कों पर जगह-जगह पर फल विक्रेताओं द्वारा फल के ठेले खड़े कर सड़क को बाधित कर रहे हैं।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रैफिक सिग्नल और गम्हरिया ट्रैफिक सिग्नल के समीप मुख्य सड़क के किनारे फल विक्रेता फल का ठेला लगाकर फल बेचते आए दिन नजर आते हैं जिसकी वजह से सड़क जाम एवं कई बार तो दुर्घटना की स्थिति भी बन जाती है दुर्भाग्य की बात यह है कि आदित्यपुर  थाना ट्रैफिक सिग्नल से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित है और साथ ही साथ ट्रैफिक सिग्नल के समीप हर वक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है लेकिन फिर भी फल विक्रेता सड़क को जाम करने में सफल हो रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस मुख् दर्शक बनी रहती है और यह मामला अपने आप में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान छोड़ रही है।

आदित्यपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी, राजू कुमार

साथियों आपको बताते चलें कि सड़क दुर्घटना का कारण केवल यह फल विक्रेता नहीं आदित्यपुर सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क पर नित्य दिन सैकड़ो तीन पहिया ऑटो दौड़ती रहती है जो कि कहीं भी कभी भी ब्रेक लगा देती है कहीं भी कभी भी टर्न हो जाती है जो कि आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है।

ज्ञात हो कि आदित्यपुर ट्रैफिक सिग्नल के समीप स्थित महामाया होटल के पास कुछ दिन पहले एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें कि उक्त महिला की मौत हो गई लेकिन फिर भी इस महामाया होटल के समीप फल विक्रेता सड़क किनारे फल का ठेला लगाकर सड़क जाम कर रहे हैं और यह तीन पहिया वाहन भी लगातार ट्रैफिक सिग्नल के समीप अपनी गाड़ी खड़ी कर पैसेंजर को बिठाते हैं अथवा गाड़ियों से उतारते हैं जिसको लेकर कई बार जाम अथवा दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि जल्द से जल्द इन फल विक्रेताओं अथवा रैस ड्राइविंग करने वाले तीन पहिया वाहनों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह दिन दूर नहीं जब यह फल विक्रेता अथवा तीन पहिया वाहन किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है।

मनोज स्वर्गियारी, पुलिस अधीक्षक ,सरायकेला-खरसावां

वहीं इस मामले पर जनहित में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों ने जिला के पुलिस अधीक्षक से  सड़क पर हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ध्यान आकर्षित करने की बात कही।

Design a site like this with WordPress.com
Get started