छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।
आदित्यपुर
( कोल्हान से भरत सिंह की रिपोर्ट )
बृहस्पतिवार को छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया वहीं शुक्रवार की सुबह छठ व्रती उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देंगे इसके पश्चात छठ पूजा का समापन होगा।
छठ पूजा के अवसर पर नदी घाट तालाब पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । छठ व्रतियां एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुष दोपहर से ही सूप डाला में पूजन सामग्री सजाकर छठ घाट के लिए रवाना हुए उनके साथ उनके परिजन एवं मोहल्ले के लोग भी छठ के गीत गाते हुए छठ व्रतियों के कदम से कदम मिलाकर छठ घाट की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
गीत गाते हुए माथे पर डाला उठाकर घाट तक पहुंचाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा और देखते ही देखते पूरा छठ घाट श्रद्धालुओं से ठसाठस भर गया।
घाट पर उतरकर व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करना प्रारंभ किया पानी में खड़े रहकर व्रतियों ने सूर्य के अस्त होने तक छठ मैया से अपने परिवार की अपने देश की दुनिया की खुशहाली सुख शांति की कामना करती रही।आखिर में अस्त होते हुए सूर्य को देखकर व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया
आपको बताते चलें कि आस्था के इस महापर्व छठ में सेवा भक्ति प्रेम और समर्पण भावनाओं के साथ लोगों को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करते हुए देखा गया साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सेवा भाव से निस्वार्थ सेवा करते हुए देखे गए आज छठ का पहला अर्घ्य शांति पूर्ण संपन्न हुआ वहीं जिला प्रशासन ने भी अपनी काफी अच्छी योगदान दिखाई है।
आपको आपके अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनायें , भगवान आपको सुख समृद्धि, धन दौलत और अच्छा स्वस्थ्य दे , यही कामना हम आपके जन्मदिन पर करते है“। झारखंड क्राईम रिपोर्टर के समस्त परिवार की ओर से ( राजीव भगत को ) जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
न्यूनतम मजदूरी दर न मिलने पर,,मजदूरों ने किया सुधा डेयरी का गेट जाम,,
सरायकेला/आदित्यपुर
प्रिय पाठको अगर संसार में पेट की भूख ना होती तो शायद कोई मजदूर पैदा ना होता और ना कोई सेठ पैदा होता पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही बड़े से बड़े लोग और छोटे से छोटे लोग मजदूरी करते हैं मजदूरी में छोटे लोग ही नहीं आते बड़े से बड़े लोग भी कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में किसी न किसी संगठन के माध्यम से मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं लेकिन आए दिन निचली कोटि के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को हम अखबारों के माध्यम से पढ़ते हैं टीवी के माध्यम से सुनते हैं या फिर किसी और के मुख से भी मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को हम सुनते हैं जानते हैं और समझते हैं। मजदूरों के ऊपर हो रहे हैं शोषण कोई नई बात नहीं यह तो ब्रिटिश काल से चला आ रहा है आज हमारे देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी मजदूर आजाद महसूस नहीं कर रहे उनको उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा उनका शोषण किया जा रहा है उन पर अत्याचार किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ संगठन ऐसे हैं जो सरकार द्वारा बनाई गई नियम व कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उन पर अत्याचार कर रहे हैं और मजदूर बेबस बेहाल शोषण का शिकार हो रहे हैं।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी में ठेकेदार विकास कुमार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर जबरन काम लिया जा रहा शिकायत करने वालों को दबाया जा रहा है। आजादी मिलने के बावजूद भी सुधा डेयरी के मजदूरों को आजादी नहीं मिल पाई है और बुरी तरह से शोषित मजदूर अपनी आवाज उठाने पर भी डरे एवं सहमे हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह पापी पेट का सवाल है। आपको बताते चलें कि जमशेदपुर डेरी के नाम से सुधा डेयरी यह वही डेयरी है जो अक्सर मजदूर के शोषण एवं मिलावटी कार्य को लेकर चर्चा में रही है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुधा डेयरी के भीतर विकास कुमार ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर नहीं दी जाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें जमशेदपुर डेयरी सुधा डेयरी में मजदूरों का शोषण दबंगई से किया जा रहा था।जिसकी लिखी शिकायत मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से की थी।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर डेयरी सुधा डेयरी के लाडला ठेकेदार जो की मिनिमम वेज से भी कम मजदूरी मजदूरों को दे रहा है इसकी जानकारी समय-समय पर श्रम अधिक्षक को भी दी गई है उसके बावजूद भी सुधा डायरी के मैनेजमेंट कि चालाक दिमाग ने ठेकेदार के साथ मिलकर मजदूरों का हक का बड़ी बेरहमी से हनन करते हुए लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। वहीं आज सुबह 470/रुपया मजदूरी की जगह 280/रुपया मजदूरी मिलने पर आक्रोशित मजदूरों ने सुधा डेयरी का गेट जाम कर अपनी हक की पैसे की मांग की।
वहीं जमशेदपुर डेयरी के चालाक मैनेजमेंट ने मामले को पूरी तरह से नई मोड़ देते हुए अपने लाडला ठेकेदार विकास कुमार को बचाते हुए मजदूरों को दिग्भ्रमित कर के शोषण करना फिर से शुरू कर दिया है। वैसे तो अपने कार्य से हमेशा चर्चा में रहने वाले जमशेदपुर डायरी (सुधा) इन हाउस से लेकर आउट हाउस तक किसी को भी शोषण करने से नहीं छोड़ा है। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो यह दूध नहीं जहर है। साथ ही शोषण करने का प्रमुख कारखाना है।
ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला जिले की पुलिस को मिली एक और सफलता,,113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोग को पुलिस ने दबोचा
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एवं उनके नेतृत्व में जगह-जगह पर अलग-अलग छापेमारी टीम बनाकर नशे एवं नशे के कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
इस छापेमारी अभियान में सरायकेला जिले के पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है जिसमें आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से दो लोगों को शाहबाज खान उर्फ गुड्डू तथा आसमान बीबी को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1,49,7 80 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
छापेमारी अभियान में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धीरांजन कुमार, रंजित कुमार सिंह, समा लकड़ा, नीतीश पांडे, राघवेंद्र, शिवशंकर दास आदि शामिल थे।
वही संबंध में सरायकीला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सरायकेला जिले की पुलिस जिले को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार नशे एवं अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में दो लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आगे पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अभियुक्तों के पास में से बरामद किए गए ब्राउन शुगर का बाजार में मूल्य 22 लाख 68 हजार बताया जा रहा है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरायकेला जिले की पुलिस बीते दो माह में ब्राउन शुगर बेचनेवाले 14 आरोपी को जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया की नशे के कारोबारियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के नए कानून के तहत कारवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो आरोपी गिरफ्तार हो रहे है उनका सीडीआर खंगाला जा रहा है।
विवेक सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता को आदित्यपुर पुलिस ने किया है गिरफ्तार
सरायकेला/आदित्यपुर
विवेक सिंहहत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी बबलू दास को आदित्यपुर पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर पुलिस ने अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास को गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलड़ीह बस्ती आदित्य गार्डन के पीछे छापामारी कर गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंगवार में अपराधकर्मी विक्की नंदी के सहयोगी विवेक सिंह की कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विगत 20 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें साजिश कर आरोपी बबलू दास ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। बताया गया है कि उक्त हत्याकांड के अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि अपराधी बबलू दास से जुड़े अन्य आरोपी एवं गैंग में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधी बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास जमशेदपुर व सरायकेला जिले में हत्या, रंगदारी, लूट, बमबाजी आदि जैसे कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मध्येनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार की शाम सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत पुलिस प्रशासन टीम के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में पार्किंग- ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान, हातिल फर्नीचर के पास चिन्हित पार्किंग स्पॉट का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाये जहां पार्किंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमेटी को निर्देशित किया गया है कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरे ,फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है। पंडाल को फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ तौर पर बनाना है। ताकि विपरीत परिस्थिति में निपटा जा सके।
सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में होने वाले पूजा कमेटियों के साथ कोऑर्डिनेटर कर लगातार उनके संपर्क में रहे । शांति समिति के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को दूर क
पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।
गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने किया प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पंडाल का उद्घाटन
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम टाइप मैदान आदित्यपुर में प्रवीण सिंह सेवा संस्था द्वारा बनाए गए भाव पूजा पंडाल का बुधवार की शाम गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने विधिवत फूटा काटकर उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में देर रात झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की। जहां पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया।
आपको बताते चलें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले थे। लेकिन हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते ये देर रात पहुंचे ।श्री मुंडा ने बने भव्य पूजा पंडाल का घूम कर अवलोकन किया और कारीगरी की तारीफ की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान का यह दुर्गा पूजा पंडाल शक्ति और शांति का संदेश दे रहा है। एक और जहां नवरात्र में हम शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी पर आधारित पूजा पंडाल सद्भाव ,शांति का प्रतीक है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हर एक राष्ट्र हर एक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, विनायक सिंह, ए के श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ चौबे, बिरेंद्र सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सरयू पासवान, ऋषि मिश्रा, चंदन सिंह, मजदूर नेता भगवान सिंह, छबि महतो, विहिप नेता भगवान सिंह, मनोज सिंह, रिपुसुदन दूबे, प्रसिद्ध नारायण सिंह, दशरथ उपाध्याय, विनीता अविनाश, समरेंद्र नाथ तिवारी, रणवीर सिंह, अरुण सिंह, शशि मिश्रा, धर्मनाथ शर्मा, सोखेन हेम्ब्रम, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे.
आपको बताते चलें कि प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को महालया के दिन पर देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ओलंपियन (निशानेबाजी) सह जमुई (बिहार) की विधायक श्रेयशी सिंह ने फीता काटकर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रेयशी सिंह ने कहा कि पिता स्व दिग्विजय सिंह जी की मृत्यु के बाद जब मैं पूर्व विधायक अरविंद सिंह से उनके जमुई स्थित आवास पर मुलाकात की थी, तब अभिभावक के रुप में उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था. पिता स्व दिग्विजय सिंह तथा माँ पुतुल सिंह से प्राप्त संस्कार के साथ मैंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्र मंडल खेलों में रजत पदक प्राप्त किया उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कोमन्वेल्थ गेम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
श्रेयशी सिंह ने कहा कि मेरे लिए बिहार और झारखंड दोनों प्यारा है. उन्होंने नारी को सम्मान देने तथा बेटियों को आगे बढ़ने देने की अपील भी की. इस दौरान लघु नाटिका महिषासुर मर्दिनी का प्रदर्शन भी हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. वहीं, कलाकारों के द्वारा फोक नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक लोकनृत्य सहित भी प्रदर्शित किया गया.
मेचेदा, बंगाल से आये माँ पार्वती डेकोरेटर के कारीगरों के द्वारा दिन-रात मेहनत करके म्यांमार के गोल्डन टेंपल स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया गया हैं जो बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित हैं। आकृति की पूजा पंडाल बनवाया गया है, जो कि स्वतः दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. पंडाल के चारों तरफ वॉल राइटिंग समेत पोस्टर में बुद्ध की अमृतवाणी को प्रसारित गया है. वहीं, हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो माह पूर्व हीं पंडाल के चारों तरफ हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं. पंडाल में सर्व-धर्म संभाव के संदेश को बखूबी से दर्शया भी गया है. बुद्धिज्म अर्थात बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित इस भव्य पंडाल में दर्शकों को भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. साथ हीं पंडाल परिसर में गौतम बुद्ध की जीवनी का प्रदर्शन होगा.
जिला खनन पदाधिकारी ने बालू सहित दो ट्रैक्टर किए जप्त। बालू माफियाओं के खेमे में खनन पदाधिकारी का पसरा डर।
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)
जिला खनन पदाधिकारी के ताबड़तोड छापेमारी से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है बालू माफियाओं के खेमे में खनन पदाधिकारी के डर से सन्नाटा पसरा हुआ है।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह 5:00 बजे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने टीम के साथ बालू माफियाओं के खिलाफ छापामारी की । जिसे देख माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी गिरते भागते देखे गए।
वहीं इस छापेमारी अभियान में दो बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है, और आगे की कार्रवाई माफियाओं पर की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के केरला पब्लिक स्कूल के पास से और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप से जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी द्वारा तड़के सुबह-सुबह बालू माफियाओं के विरुद्ध करवाई कर ट्रैक्टर जप्त किया गया। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप और कोहराम मचा हुआ है। इन दिनों आदित्यपुर, गम्हरिया थाना क्षेत्रों में खुलेआम सड़कों पर सरपट अवैध बालू के गाड़ियां दौड़ रही है। जिसकी सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा सुबह-सुबह करवाई कर दो ट्रेक्टर को बालू सहित जप्त किया है ।
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने पूर्व में भी नदी में घुसकर नाव जप्त कर नाव को डिस्ट्रॉय कर, खत्म करते हुए कार्रवाई की थी।वहीं इस मामले पर जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालों की निकासी करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बालू जप्त किया गया है और उन पर प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्यवाही की जा रही है और आगे भी इस तरह की छापेमारी लगातार जनहित में जारी रहेगी।
अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से काम पर जा रहे बाइक सवार की मौत
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सोमवार की सुबह 8:30 के करीब सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सुधा डेयरी मोड़ के पास अनियंत्रित टैंकर ने कम पर जा रहे हैं 46 वर्षीय बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिस वजह से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृत बाइक सवार की पहचान रामाकांत झा (46 वर्ष) के रूप में की गई है. जो सोमवार सुबह गम्हरिया स्थित रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था. इस बीच सुधा डेयरी मोड़ के पास तकरीबन 8:30 बजे अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसके मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस ने टक्कर मारने वाले टैंकर को ज़ब्त कर लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।
मजदूरों के बुलंद हौसलों ने घुटने टेके,, श्रम अधीक्षक ने फिर भेजा नोटिस
सरायकेला-खरसावां
आखिरकार पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों के आगे मजदूरों के बुलंद हौसलों ने दम तोड़ दिया।
प्रिय पाठको अगर संसार में पेट की भूख ना होती तो शायद कोई मजदूर पैदा ना होता और ना कोई सेठ पैदा होता पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही बड़े से बड़े लोग और छोटे से छोटे लोग मजदूरी करते हैं मजदूरी में छोटे लोग ही नहीं आते बड़े से बड़े लोग भी कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में किसी न किसी संगठन के माध्यम से मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं लेकिन आए दिन निचली कोटि के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को हम अखबारों के माध्यम से पढ़ते हैं टीवी के माध्यम से सुनते हैं या फिर किसी और के मुख से भी मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को हम सुनते हैं जानते हैं और समझते हैं। मजदूरों के ऊपर हो रहे हैं शोषण कोई नई बात नहीं यह तो ब्रिटिश काल से चला आ रहा है आज हमारे देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी मजदूर आजाद महसूस नहीं कर रहे उनको उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा उनका शोषण किया जा रहा है उन पर अत्याचार किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ संगठन ऐसे हैं जो सरकार द्वारा बनाई गई नियम व कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उन पर अत्याचार कर रहे हैं और मजदूर बेबस बिहाल शोषण का शिकार हो रहे हैं।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुधा डेयरी के भीतर विकास कुमार ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर नहीं दी जाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें जमशेदपुर डेरी सुधा डेयरी में मजदूरों का शोषण दबंगई से किया जा रहा था इसकी सूचना सरायकेला खरसावां जिला के सुपरिंटेंडेंट को लिखित रूप से मजदूरों ने दी थी। मजदूरों की लिखित शिकायत आने पर सरायकेला श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने पूंजीपति ठेकादार वा सुधा डेयरी को नोटिस कर अपनी बात रखने के लिए लेबर ऑफिस बुलाया था। लेकिन मजदूरों की सहमी एवं दबी आवाज ने आखिर यह तय कर दिया कि पापी पेट का सवाल है पेट के लिए झुक जाना शोषण हो जाना मंजूर है लेकिन अपने ऊपर के वरिय अधिकारियों पर कार्रवाई ना हो इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज को वापस लिया। वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने उक्त कंपनी व उक्त ठेकेदार को 3 महीने का रजिस्टर्ड लेकर श्रम कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया ताकी सही निर्णय लिया जा सके।खबर का दिखा असर लेबर सुपरिंटेंडेंट ने किया नोटिफिकेशन सुधा डेयरी के ठेका मजदूर के साथ हो रहा है शोषण वा दबंगई।
मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर जबरन काम लिया जा रहा शिकायत करने वालों को दबाया जा रहा है। आजादी मिलने के बावजूद भी सुधा डेयरी के मजदूरों को आजादी नहीं मिल पाई है और बुरी तरह से शोषित मजदूर अपनी आवाज उठाने पर भी डरे एवं सहमे हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह पापी पेट का सवाल है वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने नोटिस जारी कर अपना काम बखूबी निभाते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही। आपको बताते चलें कि जमशेदपुर डेरी के नाम से सुधा डेयरी यह वही डेयरी है जो अक्सर मजदूर के शोषण एवं मिलावटी कार्य को लेकर चर्चा में रही है।
वही सरायकेला में दिशा की बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि नियम का पालन करें नहीं तो होगा कार्रवाई । अब देखना है कि क्या झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में कंपनी और ठेकेदार की मिली भगत से मजदूरों पर शोषण होता है या फिर रक्षा व केंद्रीय राज्य मंत्री इस पर अंकुश लगा पाते हैं ।
एससी एसटी आरक्षण के भीतर उप वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को देशव्यापी भारत बंद का आवाहन किया गया था जिसको लेकर बुधवार को सरायकेला के आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है.
बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का फैसला दिया था। कई दलित और आदिवासी संगठनों ने इस फैसले को कमजोर और असंवैधानिक बताया है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन कर रही है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद है. जेबीकेएसएस नेताओं ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आदित्यपुर मुख्य मार्ग जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां कंपनी जा रही बस भी जाम में फंसीं रही.
वहीं दूसरी ओर मनजीत होटल सड़क को जाम कर दिया गया है. टायर जलाकर पेड़ रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है. मौके पर चांडिल थाना प्रभारी और कपाली के पुलिस पहुंचे हुए हैं. सिर्फ एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा है.
बिहार
पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पटना पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उम्र होते देखे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इधर, आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन रोक दी गई है। दरभंगा में प्रदर्शनकरियों ने संपर्कक्रांति ट्रेन को रोक दिया और हंगामा कर रहे हैं।
नवादा में बंद से परीक्षार्थी परेशान
भारत बंद को लेकर नवादा बाजार को बंद कराया गया। शहर मुख्यालय के प्रजातंत्र चौक पर बंद समर्थकों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर में घूम घूमकर दुकानों बंद करा रहे हैं। अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पासवान उर्फ डी सी ने बताया कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एस सी एस टी वर्गों के आरक्षण में क्रिमिलेयर लागू किया गया जिसको लेकर भारत बंद किया गया है।आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया
भारत बंद का मोतिहारी में असर दिखने लगा है। छतौनी थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया। इनलोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं टायर जलाकर आगजनी भी की। वहीं रक्सौल और बापूधाम स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
भोजपुर में भी बंद का असर
आरा में भी भारत बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। इतना ही नहीं आगजनी कर चक्का जाम कर दिए हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया है। मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है। मौके पर डीएम और एसपी पहुंच प्रर्दशनकारियों को समझा कर ट्रैक खाली करवाये। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समीप पहुंच कर अम्बेडकर चौक को जाम कर दिया। जाम कर रहे प्रदर्शनकारी में भाकपा-माले, बासपा,आरजेडी और लोजपा रामविलास की पार्टी मौजूद रही।
मुजफ्फरपुर भी बंद का असर
मुजफ्फरपुर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी के सदस्यों ने 57 को जाम कर दिया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शाहबाजपुर के पास जाम से लोक परेशान हैं। वहीं मुजफ्फरपुर छपरा न 102 को भी जाम करवा दिया गया है। इस कारण सड़क के दोनों ओर से ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इतना ही नहीं दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है।
नालंदा में बिंद चौराहा के पास जाम कर विरोध-प्रदर्शन
नालंदा में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण समिति द्वारा बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को बिंद चौराहा के पास जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण समाप्त करने की कथित साजिश का विरोध किया और बाबा साहब के सपनों को चकनाचूर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आरक्षण समाप्त करने को लेकर साजिश रची जा रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हमारी सामाजिक राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी है, हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा और दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा करने हेतु प्रेरित करना होगा,प्रत्येक व्यक्ति का अपने आसपास का वातावरण हरा-भरा बनाए रखना चाहिए एवं प्राकृतिक के प्रति सदैव कृतज्ञ होकर इसकी रक्षा जरूर करनी चाहिए।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार 20.7.2024 को आदर्श शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय मांझी टोला आदित्यपुर विद्यालय परिसर में सार्थक सेवा संकल्प के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक की रक्षा एवं वातावरण को हरा भरा रखने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री जे.सी झातथा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ उपस्थित हुए इस अवसर पर करीब 50 फलदार पौधे लगाए गए तथा सार्थक परिवार की तरफ से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया तथा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी दिए गए।