67 करोड़ कि लागत से कांदरबेड़ा से दोमुहानी फोरलेन सड़क का विधायक सविता महतो ने किया शीलान्यास
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का पुन: निर्माण
पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला खरसावां के अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के एन एच 33 कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण कार्य का शीलान्यास गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया।
इस दौरान उपस्थित लोगो ने विधायक सविता महतो का भव्य स्वागत किया। शीलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि कांदरबेड़ा से दोमुहानी 8 किमी फोरलेन सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पुन : निर्माण का कार्य 67 करोड़ रुपये कि लागत से किया जाएगा।
विधायक ने कहा उक्त सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होने से जमशेदपुर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, समाजसेवी दिलीप महतो, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मो अरशद, मो नौसाद, मोहन कर्मकार, हरेन महतो, हीरालाल महतो, राहुल वर्मा, महताव आलम, सुदामा हेम्ब्रम, धरमु गोप, हरिदास महतो, हरेकृष्ण सिंग सरदार, बैद्यनाथ टुडू, संकर सिंह सरदार, समेत सैकड़ो कि संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी
सरायकेला/चांडिल
ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र भयंकर बाढ़ की चपेट में है. बावजूद इसके सरकारी तंत्र बाढ़ प्रभावितों को राहत देने को राहत पहुंचाने में असफल साबित हो रहा है. इस बीच ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य किया जा रहा है. इसकी कमान संभाली है पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह एवं बेटे जय सिंह ने. इस कड़ी में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के बाबूचामदा, मैसढा पंचायत के लोकसोडीह, बिरडीह सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान बाढ़ प्रभावितों के बीच आटा, चावल, दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री और त्रिपाल का वितरण किया गया. इससे पूर्व मंगलवार की रात भी ईचागढ़ के काली चामदा और आसपास बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया गया. ताकि इस विकट परिस्थिति में बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल सके जनहित में आगे भी क्षेत्र इसी तरह लगातार सेवा कार्य जारी रहेगा.
खनन विभाग ने बालू लदा ट्रैक्टर किया,,जप्त बालू माफियाओं में हड़कंप
सरायकेला/चांडिल
जिला खंनन विभाग की तरफ से अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है जिससे कि अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. आए दिन बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी से बालू माफिया के खेमे में डर का माहौल फैल गया है।
इसी कड़ी में जिला खनन विभाग ने अवैध बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, करते हुए सपरा घाट से एक टेक्ट्रर को जब्त किया है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार पर जिला खनन विभाग लगातार चांडिल प्रखंड के गौरी घाट और गम्हरिया प्रखंड के सापरा घाट सहित मानीकुई घाट पर छापामारी कर अवैध बालू के उठाव और परिचालन पर रोक लगा दिया है । जिससे लेकर बालू माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है ।
शुक्रवार की सुबह जिला खनन विभाग के पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से चांडिल प्रखंड के गौरी घाट और गम्हरिया प्रखंड के सापरा घाट सहित मानीकुई घाट पर छापामारी की गई । जहां नदी से बालू उठाव का कार्य नहीं चल रहा था । इसी दौरान बालू से लदा एक ट्रेक्टर को छापामारी के दौरान पकड़ा गया। सपरा घाट से परिचालन कर रहे ट्रेक्टर को कानूूनी प्रक्रिया के लिए गम्हरिया थाना में रखा गया है।
बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड फैला रही विनाशकारी प्रदूषण
सरायकेला-खरसावां
कंपनी से निकलने वाले धुएं से जल जीवन अस्त व्यस्त
वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड के निरंतर निकलने वाले जहरीले प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है. पेड़ पौधे पशु पक्षी तथा आम जनमानस की जान खतरे मेहै।
फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। उद्योगपति सभी नियम एवं कानून को ताक पर रखकर पर्यावरण को दूषित कर रहे है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी के द्वारा लगातार जहरीले प्रदूषण छोड़ने की वजह से कई पशु पक्षियों की मौत हो गई पर्यावरण को काफी नुकसान भी हुआ। बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी की दादागिरी मनमानी की वजह से आमजनमानस का भी जान माल का खतरा बना हुआ है। इस तरह की कंपनियों पर अंकुश लगाने में प्रदूषण विभाग डर से मौन धारण किए हुएहैं।
आपको बताते चलें कि बिहार स्पोंज कंपनी की जहरीले प्रदूषण की जानकारी पॉल्यूशन विभाग को देने के बावजूद भी पॉल्यूशन विभाग के तरफ से कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रहा है और बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी राक्षसी सुरशा: की मुंह की तरह दिन प्रतिदिन अपनी निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए जहरीले जानलेवा काला धुआं अपनी चिमनी से फेंक रही है जो की राह चलते हुए आम जनमानस को आए दिन नजर आएगी।
पर्यावरण प्रेमियों सहित आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि वायुमंडल हमारे स्वास्थ्य को सर्वाधिक प्रभावित करता है और जब यह पर्यावरण ही प्रदूषित हो जाए तो आप कल्पना कर सकते हैं की हम कितने स्वस्थ्य हैं।
वहीं बिहार स्पोंज कंपनियों के आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि ऐसी कंपनियों पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही इनका लाइसेंस को रद्द कर सलाखों के पीछे भेज देना ही उचित होगा।
बिहार स्पोंज कंपनी जहरीली धुएं को पर्यावरण में फैलाकर कानून का उल्लंघन करते हुए खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कंपनी में कार्यरत काफी मजदूरों का शोषण भी किया जा रहा है। लेबर सुपरीटेंडेंट , फैक्ट्री इंस्पेक्टर तथा प्रोविडेंट फंड कमिश्नर को भी जनहित में ध्यान देने की आवश्यकता है । वहीकंपनी में कार्यरत काफी संख्या में मजदूरों ने शोषण होने से बचने के लिए दबी और सहमी आवाज में सरकार से गुहार लगाई है।
चांडिल प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।
सरायकेला/चांडिल
सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं का जायजा ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत बारसिडा, मतकमडीह तथा रियाड़दा गांव के विभिन्न मतदान केन्द्रो (संख्या 225, 226, 227, 228 तथा 229) का औचक निरीक्षण कर निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं , विशेषकर दिव्यांग व महिला मतदाताओं की सुविधा के परिप्रेक्ष्य से सभी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रेलिंग के साथ रैंप, मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी , विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क , साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार आदि की उपलब्धता का निरीक्षण किया एवं ससमय सभी सुविधाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
साथ ही मतदान केंद्र वाले विद्यालय भवनों में दरवाजे, खिड़कियां को दुरुस्त कराने और आवश्यकतानुसार अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।
इस क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान केंद्रों के बीएलओ से फॉर्म 6 की उपलब्धता, उसके निष्पादन, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के वितरण की स्थिति, लोकसभा क्षेत्र के नाम, उनके क्षेत्र के बूथों में मतदान की तिथि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इस क्रम में उपायुक्त द्वारा बीएलओ से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की दिशा में विशेष पुनरीक्षण एवं नियमित अद्यतनीकरण के क्रम में त्रुटिवश विलोपित मतदाताओं अथवा अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए गए मतदाताओं के संदर्भ में पुनः घर घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के गठन एवं उसके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों के माध्यम से “कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें” के संदेश एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल की तिथि को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के एडवांस में प्राप्त किए गए फॉर्म 6 की संख्या तथा उसके निष्पादन की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय अनिवार्य रूप से जांचोंपरांत मतदाता सूची में प्रविष्टि का निर्देश दिया।
राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं जिला प्रशासन सरायकेला के द्वारा चांडिल प्रखंड अंतर्गत स्थित चावलिबासा पंचायत में दिनांक 10 मार्च 2024 को आदिम जनजाति एवं कमजोर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष -सह- झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा और नालसा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी लोगों को खासकर आदिम जनजाति एवम कमजोर वर्ग के लोगोँ को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा ,स्वास्थ्य ,समाज के अन्य क्षेत्र में योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागृत होना बहुत आवश्यक है खासकर देश की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मिडिएशन के जरिए अधिकतर मामलों में सुलह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए लोगों को कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। मौके पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि झालसा और डालसा के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने की प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमुर्ति संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
अपने उद्घाटन भाषण में सरायकेला के प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन से सरायकेला और चांडिल अनुमंडल के लोगों को विशेष कर आदिम जनजाति के लोगों और कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सभी वहां लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ ही चल रहे छउ नृत्य की सराहना की। मौके पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना स्थाना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला , पुलीस अधीक्षक मनीष कुमार टोप्पो, डिप्टी सेक्रेटरी झालसा, डालसा सचिव श्रीमती अनामिका किस्कू, सरायकेला एवम चांडिल बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव और अन्य अधिवक्तागण, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण और पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में जिला प्रशासन, सिविल कोर्ट ,जेल प्रशासन ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य ,कृषि ,मत्स्य ,पशुपालन, कल्याण समाज, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता ,श्रम , सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग ,आपूर्ति विभाग ,बैंक समेत लगभग 22 स्टाल लगे थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 762 लोगों के बीच करीब 1 करोड़ साढ़े 63 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
चांडिल प्रखंड क्षेत्र में 32 लाख के लागत से बने 5 पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना से निर्मित 5 पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस क्रम में विधायक ने उरमाल के दिनाई में टुसु मांझी के घर से पंचो देवी के घर तरफ 430 फीट पीसीसी 6 लाख 9 सौ रुपये,पाल ना हरिमंदिर से श्रीकांत महतो के घर तरफ 6 सौ फीट पीसीसी 7 लाख 10 हाजार 5 सौ रुपये, लेंगडीह में तीजेंद्र महतो के घर से सहदेव मांझी के घर तक 5 सौ फीट पीसीसी 6 लाख 67 हजार 6 सौ रुपये,मुसरीबेड़ा टोला पलाशटांड में सेतु महतो के घर से लाल चांद मांझी के घर तक 4 सौ फीट पीसीसी 5 लाख 66 हाजार 7 सौ रुपये व पाथराकुन हवन बुड़ी सोरेन के घर से रमेश महतो के घर तरफ 470 फीट पीसीसी 6 लाख 30 हजार 9 सौ रुपये कि लागत से निर्माण कराया गया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा पांच पीसीसी का निर्माण 31 लाख 76 हजार 6 सौ रुपये कि लागत से कराया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर सभी सड़कों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी।
मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, झामुमो संयुक्त सचिव धर्मु गोप, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, झारखंड छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जेएमएम जिला मिडिया सदस्य सुदामा हेम्ब्रम, राजु किस्कु, बैद्यनाथ टुडू, सोनाराम मार्डी, अवधेश मुर्मु, सोमाय टुडू आदि काफी संख्या में ग्रामीण जनता व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा में अरविंद सिंह की पुनः वापसी पार्टी को देगी मजबूती
सरायकेला/चांडिल
झारखंड में मौजूदा भ्रष्ट सरकार ने 4 वर्षों तक राज्य को लूटने का काम किया है, जल, जंगल ,जमीन की राजनीति करने वाली पार्टी प्रमुख घोटाले के चलते आज जेल में है, अब सरायकेला जिले से मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन के लिए बड़ी चुनौती है कि भ्रष्ट काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो मुख्यमंत्री का भी वही हाल होगा. यह कहना था झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का।
बाबूलाल मरांडी मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कदावर नेता अरविंद सिंह के पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, पूर्व विधायक अरविंद सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाने के बाद आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा, विशाल जन समूह का संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना ,मनाना ,मिलन ,साथ छोड़ना चलता रहता हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है .अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की राज्य आज भी इस राह पर चल रहा है, ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौपना जरूरी हो जाता है, अरविंद सिंह ने कहा कि तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया ,जनता का साथ मिला। इस मुहिम को आगे बढ़ने का पुनः संकल्प लेना है, अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में जनता सर्वोपरि है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को बुलंद करने दोबारा भाजपा का साथ मिला है, इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया।
हेमंत ने आदिवासी दलितो को लूटा, नाम बदलकर जमीन घोटाले में रहे शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने आदिवासी दलित के साथ अन्यान्य अत्याचार किया ,झारखंड को लूटने के चलते आज भी जेल की सजा काट रहे हैं, जमीन घोटाले में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री और जांच एजेंसियों को कटघरे में खड़ा करने वाले झामुमो नेताओं को पता है कि नाम बदल बदल कर जमीन लूटने का सिलसिला जारी रखा ,बाबूलाल मरांडी ने कहा के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चार सालों तक राज्य को लूटने वाले पदाधिकारी को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम करें।
आजसू- कांग्रेस छोड़ सैकड़ो लोगों ने भाजपा का दामन थामा
ईचागढ़ समेत सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या मे आजसू- कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए. जमशेदपुर आजसू महानगर से समरेश सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी एवं अरविंद सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा ,इस मौके पर सभी नए कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। आयोजित सम्मेलन में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव , भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली, राजेश शुक्ला, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, अनंत रामटुडू समेत सरायकेला और जमशेदपुर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश के महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास में ग्राम सभा सुची को दरकिनार करने पर विशेष रूप से चर्चा की।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल, इचागढ, नीमडीह, कुकरू प्रखंड परिसर ग्राम प्रधान की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय प्रशासन ने अबुआ आवास के ग्राम सभा के सुची और प्रशासनिक सुची में भिन्नता को लेकर ग्राम प्रधान अपने आप को उपेक्षित महसुस कर रहे हैं। इसके लिए उग्र आंदोलन की बात कही गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि जब ग्राम सभा की सुची ही क्यों बनाया।अबुआ आवास चयन प्रक्रिया में ग्राम प्रधान गण अपने आप को उपेक्षित समझ रहे हैं।इस प्रकार की घटना पुरे जिला में के विभिन्न पंचायत में। स्थानीय प्रशासन पंचायत सचिव, जनसेवक ने ग्राम प्रधान की बैठक में सरकार के द्वारा जारी निर्देश को जानकारी नहीं देकर गुमराह में रखकर ग्राम सभा किया गया।इसी कारण से अबुआ आवास में ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन की बैठक की सुची को नजरंदाज किया गया।इस घटना से अबुआ आवस में ग्राम प्रधान स्थानीय प्रशासन के आपसी तालमेल की खाई की बात उजागर हुई। ग्राम प्रधान में बनाई सुची और प्रशासन द्वारा जारी सुची में अंतर है।जिससे ग्राम प्रधान अपने आप को उपेक्षित महशुश कर रहे। उपेक्षित ग्राम प्रधान ने बैठक कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। ग्राम प्रधान महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम , केन्द्रीय उपध्यक्ष बैधनाथ महतो, घीरेन्द नाथ महतो ,केन्द्रीय सचिव श्यामल पांडे। नीमडीह प्रखंड परिसर में सुर्यनारायण सिह, इचागढ प्रखंड के ज्योति लाल माझी,कुकरू का सुसेन महतो के साथ बैठक की गई। इसके ग्राम प्रधान अपनी कोष निर्माण के विषय पर चर्चा किया गया।ग्राम प्रधान के कोष होने संध की बैठक, ग्राम प्रधान के विपत्ति में सहयोग भी किया जा सके। गम्हरिया संध की बैठक के बारे में भी जानकारी दी। बैठक को सफल बनाने की अपील भी किया गया।
चांडिल प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अशनी कुमार महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई। 11एवम 12फरवरी का चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने हेतु निर्णय लिया गया।
नो एंट्री खुलते ही मंगलवार को वाहनों की लम्बी कतार से राही व वाहन चालक परेशान।
सरायकेला/चांडिल
सोमवार को राम मय हेतु नौ एंट्री के कारण वाहनों की लंबी कतार से मंगलवार को वाहन की कतार का नजारा देखा गया।
क्रिया के बाद प्रतिक्रिया, न्युटन का तीसरा नियम राम भक्तों के लिए चांडिल में नो एंट्री लगाया गया था । जिसके कारण नो एंट्री खुलने के बाद पितकी से लेकर गोलचक्कर तक वाहनों की लम्बी कतार लगी। जिससे लोगों को काफी परेशान देखा गया । सनद् रहे कि बीते सोमवार को राम मंदिर लोकार्पण हेतु एन एच 32,टाटा पुरूलिया मार्ग पर स्थित चांडिल बाजार रघुनाथपुर गांव झांकी निकाली गई थी। इसी वजह से सोमवार को प्रशासनिक ने वाहन की लम्बी कतार लगी।
पुरे चांडिल राम मय हो गया.इस क्रिया के बाद मंगलवार को वाहन एक तरफ लंबी कतार लग गई.वाहन की कतार पितकी रेलवे गेट से गोलचक्कर तक एक तरफ देखा गया.एक तरफ सोमवार को राममय हुआ तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को चांडिल में वाहन मय हुआ.यह जाम दोपहर तक जारी थी.इस जाम से छोटे वाहन, राही परेशान थे.चांडिल में हमेशा जाम लगता है, लेकिन नो एंट्री में जाम को घंटे को बढ़या।
जगदीश महतो ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग उठाई।
सरायकेला/चांडिल
एक दूसरे पर आरोप,,दूसरे पार्टी द्वारा जगदीश महतो पर आरोप।
लगातार चर्चाओं में बने रहे आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का मामला लगातार प्रकाश में है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई भी पुख्ता जांच नहीं की गई. इसी मामले को लेकर सचिव जगदीश महतो ने इसकी जांच सीबीआई से करने की मांग उठाई है।
कोल्हान के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित केo एमo आदिवासी समिति के सचिव जगदीश महतो ने कहा कि गवर्निंग बॉडी आसू किस्कू टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का भी मैं सचिव हूं। यूनिवर्सिटी द्वारा संस्थान बनाया गया है और गुरुचरण किस्कू अपने आप को संस्थान का अध्यक्ष बता रहा है. लेकिन गुरुचरण किस्कू को संस्थान द्वारा अध्यक्ष नहीं बनाया गया है अगर संस्थान द्वारा उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है तो वे इसका प्रमाण प्रस्तुत करें।
आगे उन्होंने कहा कि हम लोग ने 2022 में के० एम० आदिवासी कल्याण समिति का रेगुलेशन करके कमेटी बनाया था.जिसमें गुलशन कुमार सेक्रेटरी है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक रूल के मुताबिक अकाउंट में सेक्रेटरी और प्रिंसिपल होता है।
आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आईडीबीआई बैंक डिमना ब्रांच मानगो में अकाउंट खुलावाया था। उसी बैंक के अकाउंट में जो गुरुचरण किस्कू आरोप लगाते हुए कहा कि 12 लाख 70 हजार रुपया गवन किया है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल की जियोग्राफी कहां हुआ है। बैंक में हम लोगों का जब पैसा था जो चेक और ड्राफ्ट जमा किया है उसका स्टेटमेंट बैंक मैनेजर हाई कोर्ट में जमा किया गया। और बैंक मैनेजर द्वारा हम लोगो को दिया है। हम लोग के पास भी रिसीव है जो हम लोग हाई कोर्ट या कोर्ट में जमा दिया है। तो हमारा कहने का मतलब है। गुरुचरण किस्कू हमारे उपर कैसे झूठा केस का आरोप लगाया और तीन आदमी का जो लाइव रिजल्ट में जेल भेज दिया और हमारा भी लाइव के साथ और अमित रंजन चक्रवर्ती के साथ और नमिता मैडम के साथ जो जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया वह गलत है।
आगे उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारा कहना है कि जयराम प्रसाद एवं संजय मुखर्जी कभी भी हम लोग के माध्यम से मेंबर नहीं है, ना आज है और न कभी भी होगा। ये लोग अपने आप को बोलते हैं हम लोग कॉलेज का मालिक है और
आगे उन्होंने कहा कि जहां तक प्रिंसिपल का बात है अब आज का डेट में प्रिंसिपल हरिपद दास अधिकारी है, प्रियंका सिंह प्रिंसिपल नहीं है। इसीलिए विवाद का बात नहीं है। अजीत जयसवाल, जय राम प्रसाद, रिंकू एवं संजय मुखर्जी ने विश्वविद्यालय की नियम का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से प्रियंका सिंह को प्रिंसिपल बनाने का काम किया है। ये लोग कॉलेज का पैसा लूटने का काम करता है और दूसरों को झूठे मुकदमे में फंसाता है। इन लोगों का कॉलेज बनाने में कोई बुद्धि नहीं है। कोई कंट्रीब्यूशन नहीं है। एक भी कंट्रीब्यूशन अगर दिखा दे जो कहते है कि जमीन संजय मुखर्जी दान दिया है। वो दान नहीं है, वह बाइक्रॉय कॉल है, सेल डिड है जिसमें सब रजिस्टार के साथ हम लोग किया है। वह हम लोगों का खरीदा हुआ जमीन है।
आगे सचिव जगदीश महतो, ने कहा कि हम चाहते हैं जितना विवाद 2015 से चल रहा है एक हाई कोर्ट से एक तो कमेटी बनाएं अथवा भारत का जो सबसे बड़ा एजेंसी सीबीआई है उसके माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कमिटी बनाकर जांच करे । दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। हम मीडिया के माध्यम से यह बाते कहना चाहते हैं कि अगर हम भी दोषी पाए गए,तो हमारा उपर भी कानूनी कारीवाई होना चाहिए। जांच करने पर सचाई सामने आएगा। रुपया का गबन किन लोगों ने किया है। एक सत्र की पढ़ाई में एक करोड़ 60 लाख रुपया कॉलेज को मिलता है। इस बीएड कॉलेज में हॉस्टल की साथ जो सुविधा उपलब्ध होना चाहिए वह ना के बराबर है। सिर्फ रुपया का खेल है।
गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का शपथ लिया गया।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गोरडीह पंचायत भवन में हमारा संकल्प विकसित भारत के विकास योजना के वाहन पहुंचे। पी एम आवास,पीएम सम्मान किसान,आयूष्मांन कार्ड, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, दिन दयाल योजना,घर घर जल की पेयजल योजना, स्वच्छता अभियान,अन्नपूर्णा योजना,26लाख घर में नल ,अटल पेंशन, पंचायत के आदि योजना पर चलचित्र के वाहन प्रचार प्रसार किया गया।
इस दौरान पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र मोहन दास,अवनी दास,सभी ने भारत के अखंडता, संप्रभुता, संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया गया।
वहीं कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव रावि कुमार वर्मा, नीमडीह प्रखंड के बीडीओ कुमार एस अभिनव,जोहार जे एस एल पी एस के बीच पी ओ चंदन कुमार, पंचायत सचिव सुख लाल महतो, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति,उप मुखिया, आदि उपस्थित