केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पूर्वी सिंहभूम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानगो जमशेदपुर शाखा की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला, केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन उलीडीह स्थित सेवा केंद्र पर किया गया इस समारोह में वरिष्ठ नागरिक समिति से जुड़े काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।
ब्रह्माकुमारी से जुड़े गोपाल भाई ने उपस्थित मेहमानों को सम्मानित करते हुए विद्यालय की सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी दी ब्रह्माकुमारी से जुड़े मदन मोहन भाई किशोर भाई ने अपने अनुभव से लोगों को लाभान्वित किया ।ब्रह्माकुमारी मानगो प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूबी बहन ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए मेडिटेशन कराया एवं उपस्थित मेहमानों को प्रसाद एवं गिफ्ट भेंट किया ।कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह जी के नेतृत्व में लोगों ने कार्यक्रम से लाभ लिया ।
शिवपूजन सिंह जी एवं उनके उपस्थित मेहमानों ने अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया इस मौके पर अजीत कुमार सिंह ,संतोष कुमार गुप्ता ,नकुलधाम ,अनीता सिंह रामकृष्ण उपाध्याय जी, डॉक्टर दिलीप कुमार ओझा, विशंभर साहू ,बीके सिंह ,कवि गोपाल जगदीश दिनेश शर्मा रमेश कुमार मदन मोहन महतो कैलाश प्रसाद मुन्ना चौधरी चौबे दिनेश कुमार सिंह एवं लता सिंह जी उपस्थित थे। कुल मिलाकर कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा सभी खुश हुए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य हो पूरा- उपायुक्त
एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, भवन निर्माण एवं भवन निगम के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक बैठक में उपस्थित रहे।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने फेज वाइज किए जा रहे निर्माण कार्य के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समयसमीमा में ही पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करेंगे । कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में वर्तमान में भवनों की स्थिति की जानकारी ली । निर्माण कार्य की समुचित निगरानी के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा, सिविल सर्जन, एमडीएम कॉलेज एवं अस्पताल के सुपरिटेंडेंट व अन्य प्रतिनिधि, भवन निर्माण एवं भवन निगम के अभियंता तथा अन्य शामिल होंगे।
गौरतलब है कि एमजीएम कॉलेज परिसर में 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है वहीं एमजीएम अस्पताल परिसर में भी पुराने बिल्डिंग की जगह नए निर्माण कराये जा रहे। उपायुक्त ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों का भार एमजीएम पर रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा । एक बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं।
पुर्वी सिंहभूम:-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राज्य सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 / – रूपये एवं बोनस 117 /- रूपये किया निर्धारित
वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला में 6 ( छः) लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई । खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में पूरे राज्य में 6 (छः) लाख मे. टन धान क्रय का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए 6 ( छः) लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 / – रूपये एवं बोनस 117 /- रूपये निर्धारित है। इस प्रकार कुल 2300 /- रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान का क्रय किया जाएगा।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को लैंपस में ही धान विक्रय के लिए प्रेरित करें । सरकार द्वारा समर्थित मूल्य में अपना उत्पादन बेचें तथा बिचौलियों से सावधान रहें। धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 ( दौ सौ ) क्विंटल तक निर्धारित रहेगी। अपवाद स्वरूप यदि कोई किसान 200 क्विंटल से अधिक धान बेचना चाहता है तो जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा स्थानीय जांचोपरान्त अनुमति प्रदान की जाएगी । धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर जनसेवकों की प्रतिनियुक्ति, प्रखण्ड स्तर पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं सभी चयनित मिल में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति उपायुक्त स्तर से की जाएगी।
39 लैम्पस (धान अधिप्राप्ति केन्द्र) की सूची एवं 23 मिलरों की सूची प्राप्त है, जिन्हें सम्बद्ध किया जाना है। बैठक में सर्वसम्मति से चयनित धान अधिप्राप्ति केन्द्रों को नजदीकी राईस मिलों से सम्बद्ध किये जाने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में अपर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी – सह – जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जमशेदपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि (डिपो प्रबंधक, भा०खा0नि0, जमशेदपुर), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में बरतें सख्ती, दोषियों पर तत्काल एफआईआर करें- उपायुक्त
युवाओं का तेज गति से बाइक दौड़ाना चिंताजनक, नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं दें- उपायुक्त
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े । बैठक में गदत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा, सघन वाहन जांच, हिट एंड रन के मामले में मुआवजा भुगतान, युवाओं के बीच और विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए सुधारात्मक कार्य आदि की समीक्षा की गई।
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में यह बात सामने आई कि निजी अस्पताल सड़क दुर्घटना के घायलों को कानूनी प्रक्रिया के चलते जल्दी भर्ती नहीं लेते । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि गोल्डन ऑवर में किसी घायल को निजी अस्पताल भर्ती लेते हैं तो अस्पताल प्रबंधन को किसी भी प्रकार से कानूनी प्रक्रिया में नहीं लाया जाएगा । मानवहित में भी वे सामने आकर मदद करें ताकि घायलों को गोल्डन ऑवर में उचित इलाज मुहैया कराते हुए जनहानि को रोका जा सके । उन्होने सभी निजी अस्पताल प्रबंधक से भी इस संबंध में बैठक रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया जिसमें गुड समारिटन एवं गोल्डन ऑवर के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि पर जताई गई चिंता, आवश्यक उपायों को लेकर किया गया विमर्श
गत नवंबर माह में जिले में 38 सड़क दुर्घटनायें हुई जिनमें 31 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं 21 लोग घायल हुए । सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने चिंता जताते हुए कहा कि त्यौहार के समय में युवाओं पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। युवाओं के बीच यह संदेश जाए कि आपका जान कीमती है, ओवरस्पीडिंग जानलेवा होती है। विशेषकर सभी अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा कि उनके नाबालिग के हाथ में वाहन नहीं हो । निजी स्कूल प्रबंधन भी ध्यान रखेंगे कि कोई नाबालिग दो पहिया या चार पहिया लेकर स्कूल नहीं आएं।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक को रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया । उन्होने निर्देशित किया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोपियों पर तत्काल एफआईआर करें। सड़क पर सुरक्षित चलना और दूसरों को भी सुरक्षित रखना, यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे गंभीरता से लेते हुए आम नागरिक जिला प्रशासन को सहयोग करें ।
सड़कों पर हो उचित मार्किंग और साइनेज
ओवर स्पीडिंग या गलत दिशा में ड्राइविंग से ज्यादातार सड़क दुर्घटनायें हो रही हैं । इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा एनएचएआई (NHAI) के पदाधिकारी को आईआरसी (IRC) के गाइडलाइन के मुताबिक हाईवे पर उचित कार्यवाई किए जाने का निर्देश दिया गया । NHAI, RCD, एवं Jusco को सभी सडकों पर आवश्यकतानुरूप एवं चौक चौराहों पर अनिवार्य रूप से मार्किंग, साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया । NHAI, RCD एवं जुस्को को सडकों के फ्लैंक को बेहतर करने, जुस्को को मरीन ड्राइव रोड पर मार्किंग एवं साइनेज बोर्ड तथा रम्बल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया गया । वहीं हाईवे में ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया।
215 लाइसेंस सस्पेंड, 36 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया
नवंबर माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 215 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य मामलों में करीब 36 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
स्कूल बसों एवं वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने, स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया । युवाओं के बीच जागरूकता अभियान में साइकोलॉजिस्ट से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया ताकि उनके मनोभाव को समझते हुए जागरुक किया जा सके, समाज एवं घर के प्रति उनकी जिम्मेदारियों, जीवन की सुरक्षा को लेकर काउंसिलिंग की जा सके।
मुआवजा भुगतान में लायें तेजी
सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रू. मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इसमें तेजी लाते हुए मुआवजा भुगतान करने के निर्देश दिए । अबतक के कुल 41 मामलों में 22 के परिजनों को भगतान किया गया है, लंबित 18 में इंश्योरेंस कंपनी के स्तर पर 12 लंबित हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने डीटीओ को इंश्योरेंस कंपनी से पत्राचार कर जल्द मुआवजा भुगतान कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अनिमेष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एनएचएआई, आरसीडी के पदाधिकारी, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तू 8 प्रखंडों के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
योजना के लाभ से वंचित, सुदूरवर्ती, दूरस्थ क्षेत्रों में बसे लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा – उपायुक्त
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के आवेदनों को स्वीकृत किया गया और उन्हें लाभ प्रदान किया गया। शिविर जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन, पटमदा प्रखंड के महुलबना पंचायत, घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत, धालभूमगढ़ प्रखंड के पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के गामारिया पंचायत, चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत, बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के वार्ड बर्मामाइंस में और मानगो नगर निगम के वार्ड नं.-08 में किया गया।
इन शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। शिविर में आने वाले ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ देने हेतु आवदेन भी जमा लिया जा रहा । सभी पात्र लाभुकों को लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को सरलतापूर्वक पूर्ण किया जा रहा है।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि शिविर में आने वाले सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए । सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन तिथिवार किये जा रहे हैं। कोई व्यक्ति किसी कारणवश अपने पंचायत के शिविर में शामिल नहीं हो पायें हों तो नजदीकी पंचायत के शिविर में अपना आवेदन जमा करायें । एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी सुयोग्य को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने का प्रयास है । सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित, सुदूरवर्ती, दूरस्थ क्षेत्रों में बसे लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है।
पंचायत स्तरीय शिविर में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को सुधार, राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निष्पादन आदि का कार्य किया जा रहा।
शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु चेक का वितरण, SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण, धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण आदि किया जा रहा है। साथ ही सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से शत प्रतिशत सुयोग्य व्यक्तियों को आच्छादित करने का प्रयास है ।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कार्यक्रम मेंदेश-विदेश में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा चुके युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खेल के साथ खेल भावना भी महत्वपूर्ण, हार-जीत को सकारात्मक तरीके से लेते हुए आगे बढ़ें युवा- उपायुक्त
झारखंड के युवाओं में नैसर्गिक प्रतिभा, सरकार खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए चला रही कई योजनायें
जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता- 2023 में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा युवा महिला खिलाड़ी जिन्होने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजीला गुप्ता, खेल प्रशिक्षक हसन इमाम, रजिस्ट्रार राजेन्द्र जायसवाल, स्पोर्टस के चेयरमैन तथा अन्य प्रोफेसर व यूनिवर्सिटी की छात्रायें मौजूद रहीं।
बेटियां पढ़ें आगे-बढ़ें, खेल में भी हमेशा अव्वल रहें
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए हर्ष की बात है जहां युवा प्रतिभाओं को संबोधित करने का अवसर मिला है । हमारे देश, राज्य और समाज के भविष्य युवा हैं, छात्र-छात्रायें हैं और इनको संबोधित करते हुए समाज में आगे आने और समाज में बदलाव लाने के लिए प्ररित कर पाऊं तो काफी खुशी होगी ।
युवा खेल से जुड़ें और फिट रहें
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि विज्ञान के इस युग में, इंटरनेट की दुनिया में हमलोग लगातार छोटे-छोटे बच्चे हों या बुजुर्ग तक एक कमरे में, कुर्सी पर कैद होते जा रहे हैं जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक-स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम पड़ रहे हैं । खेल एक ऐसी विधा है जो आपके जीवन भर साथी बनकर रहती है। शारीरिक फिटनेस के अलावा तनावरहित जीवन बिताने के लिए मदद करती है ।
तैयारी और प्रयत्न करने से कभी पीछे नहीं हटें
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि खेल के साथ खेल भावना बहुत महत्वपूर्ण है। खेलभावना हमें हार जीत को एक सकारात्मक तरीके से लेकर अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख देती है । हम सभी लोग मेहनत करते हैं, तैयारी करते हैं, संघर्ष करते हैं कि जहां भी हमलोग प्रतिभाग लेते हैं वहां जीतें। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी लोग जीतें। इसे नकारात्मक भाव से नहीं लेना है क्योंकि हार-जीत जीवन का अविभाज्य अंग है। तैयारी और प्रयत्न से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि हमारे झारखंड के युवाओं में खेल को लेकर नैसर्गिक प्रतिभा है। सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की दिशा में कई पहल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेताओं को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति देनी हो या खेल प्रतियोगिता के आयोजन से पंचायत और प्रखंड स्तर तक के प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है ।
मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई के अध्यक्षता में हरि मंदिर बिरसानगर में सभा आयोजित की गई।
पूर्वी सिंहभूम/बिरसानगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बिरसानगर मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आम जनता के समस्याओं के विषय को लेकर एक सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई के अध्यक्षता में हरि मंदिर बिरसानगर में आयोजित हुआ।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए। सभा में उपस्थित आम नागरिकों ने क्षेत्र में शौचालय, पानी कनेक्शन, सार्वजनिक नल , वृद्धा पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि समस्या से अवगत कराया। जिस पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबंधित विभाग से फोन पर वार्तालाप किया और जल्द से जल्द समस्या के निदान करने का आश्वासन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए दुबे नें जनता से आनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया ताकि आमजनों के हित में और भी कार्य किए जा सके साथ हीं किसी भी प्रकार के सहयोग हेतू सीधे खुद को फोन करने का भी निवेदन किया ताकि लोगों की मदद की जा सके ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील घोष, राजेन्द्र लोहार, प्रदीप बहादुर, बाबूलाल लोहार, सुदर्शन लोहार, रविंद्र सिंह, धीरज कुमार, नारायण मुखी, निखिल तिवारी, प्रशेनजीत सेन सहित सैकड़ो आम नागरिक शामिल हुए।
पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।
पूर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी का जन्म दिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में केक काट कर कांग्रेस नेताओं के साथ मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शुभकामना एवं बधाई देते हुए लम्बी उम्र का कामना किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, अनन्त लाल, मुन्ना सिंह सेवादल, ज्योति मिश्र, अजय मिश्र, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, निखिल तिवारी अमित पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत।
मानगो में अपराधियों का तांडव, अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक और एक सिपाही की मौत।
देखते ही देखते गोलीयों की आवाज से थर्रा उठा पुरा क्षेत्र।
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत। आपको बताते चलें कि पुर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता डाबर के भाई सज्जाद उर्फ टांगा को गोली मार दी थी। गोली मार कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंचे पुलिस के जवान रामदेव महतो पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी। रामदेव महतो के कंधे और पैर में गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां सज्जाद उर्फ टांगा ने दोपहर में ही दम तोड़ दिया था और देर शाम तक पुलिस के जवान रामदेव महतो की भी मौत हो गई।
पुलिस के जवान रामदेव महतो
इस तरह मानगो में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मौके से क्षेत्र के लोगों ने एक हत्यारे को पकड़ लिया था। उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस हत्यारे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। सज्जाद उर्फ टांगा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से चेपा पुल की तरफ से मानगो चौक की तरफ जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बुलेट को टक्कर मारी। इस पर सज्जाद उर्फ टांगा गिर गया और उसने भागने की कोशिश की। भागते हुए वह शाहा आकाश अपार्टमेंट के सामने पहुंचा था। तभी बदमाश बाइक से वहां पहुंच गए। एक बदमाश पैदल ही सज्जाद उर्फ टांगा का पीछा कर रहा था। यहां बदमाशों ने उसको गोली मारी। वह गिर गया और फिर उठकर भागा। तभी एक बदमाश ने फिर उसको गोली मारी और उसके बाद वह गिर गया। बदमाश वहां से भागने लगे। तभी लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। एक अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस का जवान रामदयाल महतो पीछा कर रहा था। तभी बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी थी.
वहीं घायल जवान को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था परन्तु घायल जवान ने भी शाम को इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।
टाटा स्टील स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स नोवामुंडी में त्रिदिवसीय षिरजोन “हो” जनजातीय खेल महोत्सव के दुसरे दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की सिरकत।
पुर्वी सिंहभूम/नोवामुंडी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
टाटा स्टील स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स नोवामुंडी में त्रिदिवसीय षिरजोन “हो” जनजातीय खेल महोत्सव के दुसरे दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की सिरकत। जहां जनजातिय खेल महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा मधु कोड़ा का जनजातिय परम्परा गाजे बाजे एवं नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया.बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
झारखन्ड के पुर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी हो समाज की संस्कृति तथा परंपरागत खेल व भाषा को षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव के आयोजन के माध्यम से पुनर्स्थापित करने का प्रयास काफी सराहनीय है।इसके लिए इतने बड़े स्तर पर पहली बार जनजातिय खेल महोत्सव को सफलता पूर्वक आयोजन किए जाने के लिए आयोजन समिति की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी।
आगे उन्होंने कहा किभविष्य में भी आदिबासी परम्परा खेल वाद्य यंत्रों अपने पूर्वजों द्वारा पूर्व वर्षो से इस्तेमाल किए जाने वाले वर्तन खान पान वेश भूषा एवं भाषा आदि के सरंक्षण के लिए इस प्रकार की संस्कृति को गांव गांव प्रचार प्रसार कर जनजातिय व्यवस्था को बचाए रखने की आवश्यकता है। आज की नयी पीढ़ी को आज के समय में इस भाषा संस्कृति से जोड़ना होगा। समाज का भाषा एवं संस्कृति तब ही बच सकेगा,जब हम अपने पुराने पारंपरिक वस्तुओं औजारों वाद्य यंत्रों के साथ ही अपने जीवन मे प्रयोग होने वाले सामानों को आर्थिक रूप से रोजगार से जोड़ेंगे।उन्होंने टाटा स्टील प्रबन्धन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के सफल आयोजन की दिशा में टाटा स्टील का प्रयास काफी सराहनीय है।उन्होनें कहा कि आदिवासी हो समाज युवा महासभा इस तरह का आयोजन वर्षों से करते आ रही है।ऐसे सामाजिक संस्था को सामाजिक और राजनीतिक रूप से बराबर सहयोग करते रहेगें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के दूसरे दिन टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड तुलसीदास गनवीर कार्यपालक पदाधिकारी डेजी कुजूर मानकी सुरेन्द्र चातोम्बा मानकी निरंजन बोबोंगा ,आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रदेश सचिव शंकर चातोंबा, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के कोषाध्यक्ष महेश्वर नाथ लागुरी,आयोजन समिति के संरक्षक गब्बर सिंह हेंब्रम, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के उपाध्यक्ष सतीश कुमार बोयपाई, उपाध्यक्ष गोपी लागुरी, सह सचिव माटा बोबोंगा,कोषाध्यक्ष बुधराम चांपिया, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण तिरिया एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर:-महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
पुर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
महात्मा ज्योतिबा फुले माली मालाकार समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रणेता और आदर्श — विकास सिंह
जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा–स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता
शनिवार 2 दिसंबर 2023 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में माली मालाकार कल्याण समिति एवम् महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान महात्मा ज्योतिबा फूले जी के पुण्यतिथि पर मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भाजपा नेता विकास सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा फूले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बन्ना गुप्ता ने समाज के लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा मैं सदा आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा। रामचंद्र सहिस ने कहा कि आज हमारे जैसा कोई व्यक्ति मंत्री बना है तो कहीं न कहीं फूले जी जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श और समाज सुधारक रहे हैं ऐसे महापुरुष की एक प्रतिमा जमशेदपुर के किसी चौराहे पर जरूर लगना चाहिए। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,आम आदमी पार्टी के अभिषेक कुमार,पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, कांग्रेस पार्टी के धर्मेंद्र सोनकर ने अपनी बिचारों को रखा तथा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मालाकार समाज के झारखंड प्रदेश महासचिव तथा आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार,उपाध्यक्ष संतोष सैनी,सचिव विनय भगत,जिला अध्यक्ष प्रेम लाल भगत,रविन्द्र सैनी, भोला भगत, महात्मा फुले कल्याण न्यास के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर,कोषाध्यक्ष संतोष भगत, अजीत भगत, सुबोध प्रभाकर,सुशील भगत,राजेंद्र भगत,रविन्द्र भगत,राजू प्रसाद,अवधेश भगत,विकास भगत,मुकेश कुमार,किशोर कुमार महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस रक्तदान शिविर में कुल 71 लोगों ने अपना रक्तदान किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर ने किया।
उत्तरकाशी टनल हादसे से रेस्क्यू किये गए डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को सकुशल पहुंचाया गया घर
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रमिकों के जिला आगमन पर समाहरणालय में किया गया सम्मानित।
सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड के प्रति जताया आभार
पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये जाने के बाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रांची से जिला मुख्यालय लाया गया। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड की पहल पर सभी 6 श्रमिकों को शुक्रवार की देर शाम रांची लाया गया था।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रम विभाग के दो पदाधिकारियों को श्रमिकों को रांची लाने के लिए भेजा गया था जहां से आज दोपहर पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर सभी को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड का बहरागोड़ा में कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके, उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उप विकास आयुक्त मनीष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने जिले के सभी रेस्क्यू किए श्रमिक श्री टिंकू सरदार, गुणधार नायक, रंजीत लोहार, रविंद्र नायक, समीर नायक, भुक्तु मुर्मू, महादेव नायक को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने अपने साहस और धैर्य के बल पर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया है, इनका सकुशल लौटना हम सभी के लिए खुशी की बात है।
ADVERTISEMENT
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के आदेशानुसार सभी 6 श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन योजनाओं में अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र का लाभ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड निर्माण या अन्य अहर्ता रखने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
इस मौके पर सभी श्रमिकों ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा रेस्क्यू के दौरान जो हौसला बढ़ाया गया तथा रेस्क्यू उपरांत उत्तराखंड से रांची आने तथा जिला प्रशासन द्वारा अब घर तक पहुंचने में जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए हृदय से आभारी हैं।