हूल दिवस पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

हूल दिवस पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/ईचागढ़

हूल दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकडू प्रखंड के सिंदूरपुर स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हूल क्रांति के महान वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मधुश्री महतो ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव के साथ-साथ फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं ने भी अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अपनी अमिट भूमिका निभाई। उनका साहस और बलिदान आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हो या अलग झारखंड राज्य आंदोलन, महिलाओं ने हर दौर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आज भी शिक्षा, राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, जिससे समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मधुश्री महतो ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों, समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा सजग और संगठित रहें। उन्होंने कहा कि हर महिला में नेतृत्व की क्षमता होती है। जरूरत केवल आत्मविश्वास, एकजुटता और आगे बढ़ने के संकल्प की है। किसी भी सामाजिक आंदोलन, जनहित के कार्य या जरूरतमंदों की सहायता के लिए महिलाओं को सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र वास्तविक अर्थों में प्रगति करेगा। कार्यक्रम का समापन हूल क्रांति के शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

विधायक सविता महतो ने सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

विधायक सविता महतो ने सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

सरायकेला/ईचागढ़

हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को विधायक सविता महतो ने झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चांडिल गोलचक्कर स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने चौका के टुईटुंगरी मोड़ स्थित वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। वहीं नीमडीह प्रखंड के पाढ़कीडीह तथा कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर और हाईतिरुल गांव में स्थापित वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान सिंदूरपुर में विधायक सविता महतो ने वीर शहीद सिदो-कान्हुके आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।  हूल विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हजारों शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता, डीएसपी शिव प्रकाश कुमार, बीडीओ तालेश्वर रविदास, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, कित्तीवास महतो, अरुण टुडू, धर्मु गोप, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, अजीत सिंह मुंडा, श्रीकांत महतो, नव किशोर हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अनियंत्रित 18 चक्का टीप टैलर पुल के नीचे नदी में गीरा, चालक गंभीर रूप से घायल।

अनियंत्रित 18 चक्का टीप टैलर पुल के नीचे नदी में गीरा, चालक गंभीर रूप से घायल।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर टीकर पुल के नीचे एक अनियंत्रित टीप टेलर नदी में गीरा। चालक किसी तरह नदी में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक  छलांग लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक नदी में तैरकर किसी तरह नदी से निकला और राहगीरों ने उसे टीकर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग से जमशेदपुर की ओर जा रहा खाली 18 चक्का टीप टैलर पुल तक पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में जा गीरा। चालक अपने को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया और नदी का धार में बहते हुए कुछ दुर में एक किनारे नदी से घायल अवस्था में निकला ।

घटना की सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का तहकिकात शुरू किया। घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। चालक की पहचान हजारीबाग जिला के गरहर थाना क्षेत्र के बरकट्ठा निवासी 28 वर्षीय कृष्णा तिवारी के रूप में हुई है।  चालक कृष्णा तिवारी का इलाज टीकर के एक नर्सिंग होम में किया जा रहा है एवं उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। सीर ,नाक, मुंह एवं हाथ में गंभीर चोट है।  टीप टैलर को नदी से बाहर निकालने का अभी तक कोशिश नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे गिरने से टीप टैलर को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ेगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने मनाया हुल दिवस ,सिद्धु कान्हु के मुर्ती पर किया माल्यार्पण।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने मनाया हुल दिवस ,सिद्धु कान्हु के मुर्ती पर किया माल्यार्पण।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों ने ताम झाम के साथ हुल दिवस मनाया। ईचागढ़ प्रखंड मोड़ में झामुमो, भाजपा, आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिद्धु कान्हु के मुर्ती पर माल्यार्पण कर अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा लिया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू ने हूल क्रांति का गौरवशाली इतिहास के संबंध में प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि 30 जुन 1855 को भोगनाडीह में हूल क्रांति के महानायक बीर सिद्धु कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत,सुदखोर और जमिंदारो के खिलाफ हूल क्रांति का बिगुल फुंका था, जिसमें सिद्धु, कान्हु,चांद , भैरव सहित हजारों आदिवासी अपनी जान का बलिदान दिया था। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव ने कहा कि हूल दिवस झारखंड के गौरवशाली इतिहास और आदिवासी अस्मिता का प्रतीक है। मौके पर , सुल्तान अंसारी,मनोरंजन महतो , रंजीत टुडु सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मैसड़ा,कालीचामदा,बुरूहातु गांव से भगाए गए हाथी ने जमकर मचाया उत्पाद।

मैसड़ा,कालीचामदा,बुरूहातु गांव से भगाए गए हाथी ने जमकर मचाया उत्पाद।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में दो सप्ताह से लगातार वन विभाग द्वारा बंगाल एवं पालना क्यूआरटी टीम को जटिल भौगोलिक क्षेत्र से हाथी को निकालने के लिए लगाया गया है, फिर भी झुंड से बिछड़े एक हाथी को भगाने में असफल रहे। झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कुंजवन,तामारी एवं रूगड़ी गांव में जमकर उत्पात मचाया। कु़जवन में हाथी ने तनु लायेक , शिवराम घाटवाल,अजय लायेक, रूगड़ी गांव के चीत्तरंजन पुरान एवं तामारी में लोधु मांझी का घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे चावल को चट कर गया। घटना रविवार की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सुचना मिलते ही मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा गांव पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों का स्थाई समाधान करने एवं क्षतिग्रस्त मकानों का उचित मुआवजा देने का मांग किया है। झुंड से बिछड़े हाथी ने क्षेत्र में दहशत फैला कर रख दिया है।

प्रभारी वनपाल कैलाश महतो ने बताया कि लगातार झुंड से बीछड़े हाथी को बंगाल एवं पालना का क्यूआरटी टीम द्वारा क्षेत्र से निकालने का कोशिश किया जा रहा है। मैसड़ा,कालीचामदा,बुरूहातु गांव से हाथी को टीम द्वारा निकाला गया । उन्होंने कहा कि फिर अपने झुंड के तलाश में फिर से क्षेत्र में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच पटाखा व टार्च का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झुंड से बिछड़े हाथी को झुंड से मिलाने का कोशिश किया जा रहा है।

जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन,संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।

जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन,संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार मैदान में सोमवार को जेएलकेएम का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाली पंचायत चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन तथा परिवहन को लेकर भी चर्चा किया गया और बैठक में अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु चरणबद आंदोलन करने का भी रुप रेखा तैयार किया गया।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी दिया जाएगा एवं उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु वार्ड स्तर पर मतदाताओं से बैठक कर उनकी मुलभुत समस्याओं का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा।

साथ ही कहा कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भी जेएलकेएम पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके जिला अध्यक्ष दीपक महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबीर अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो,जिला सचिव अजय महतो,प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, लाल मोहन महतो,नकुल महतो,रुपेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।

जेएलकेएम के प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चा।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार मैदान में सोमवार को जेएलकेएम का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाली पंचायत चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

साथ ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन तथा परिवहन को लेकर भी चर्चा किया गया और बैठक में अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु चरणबद आंदोलन करने का भी रुप रेखा तैयार किया गया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी दिया जाएगा एवं उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु वार्ड स्तर पर मतदाताओं से बैठक कर उनकी मुलभुत समस्याओं का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भी जेएलकेएम पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

मौके जिला अध्यक्ष दीपक महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबीर अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो,जिला सचिव अजय महतो,प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, लाल मोहन महतो,नकुल महतो,रुपेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीणों की सहायता से जंगली हाथी को निकाला।

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीणों की सहायता से जंगली हाथी को निकाला।

सरायकेला/ईचागढ़

साथियों लगातार कई दिनों से हाथियों के हमले से हो रहे मौत की खबर न्यूज़ चैनलों, अखबारों अथवा न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से भी हम सभी को प्राप्त हो रहे थी।

इसके साथ ही एक खबर और निकलकर सामने आ रही थी कि 10 दिनों से एक जंगली हाथी मैसाड़ा- कालीचामदा में डेरा जमा हुए था जिसे उक्त स्थान से निकलकर घने जंगल की ओर भेजने का प्रयास लगातार 10 दिनों से वन विभाग द्वारा किया जा रहा था वन विभाग ही नहीं ग्रामीणों के द्वारा भी लगातार हाथी को घने जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वन विभाग अथवा ग्रामीणों की प्रयास विफल साबित हो रही थी।

साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच सुरक्षा के दृष्टिकोण से और हाथी को भगाने हेतु क्षेत्र में लगातार टॉर्च, पटाखा, मोबिल, बोरा आदि का वितरण कर हाथी भगाने में जन सहभागिता को बढ़ाया जा रहा था।

लेकिन वह दिन आ ही गया जब वन विभाग की मेहनत रंग लाई और हाथी को उक्त स्थान से खदेड़ कर वर्तमान में सालबनी के जंगल में भेजा गया। वहीं वन विभाग एवं QRT टीम हाथी पर लगातार नजर बनाई हुई है ताकि हाथी को सुरक्षित घने जंगल की और ले जाया जा सके।

आपको बताते चले की 10 दिनों से मैसाड़ा- कालीचामदा में डेरा डाले इस जंगली हाथी को वन विभाग, पालना का लोकल QRT टीम और बंगाल का QRT टीम तथा ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से इस जटिल भौगालिक क्षेत्र से निकालने में सफलता प्राप्त की है।

इस मामले में प्रभारी वनपाल पात‌कुम कैलाश चंद्र महतो की अगुवाई में अन्य वन कर्मी , हाथी भगाओ दस्ता, तथा ग्रामीणों द्वारा लगातार 10 दिनों तक प्रयास किया जा रहा था। साथ ही लागातार माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को सुचना, और जागरूकता बढ़ाया गया।

इस अभियान में वनपाल कैलाश चंद्र महतो, सुरेन्द्र कुमार गोप, मुन्ना सोरेन, वनरक्षी लखीचरण सिंह मुंडा, राजेश किस्कू, भागवत टुडू, राम चरण महतो आदि शामिल हुए।

नशीली दवाओं का दुरूपयोग, अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

नशीली दवाओं का दुरूपयोग, अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

सरायकेला/ईचागढ़

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लेपाटांड़ गांव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी कार्तिक गोप ने उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे अपराध, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विघटन जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

साथ ही शिविर में पीएलवी ने लोगों को नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी के विरुद्ध जागरूक रहने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया । साथ ही मादक पदार्थों से संबंधित कानूनों एवं उनके उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई।

शिविर में ग्रामीणों के बीच विभिन्न कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी दिगम्बर महतो,निर्मल घोष , ग्रामीण किशोर उरांव, चन्द्र मोहन उरांव, जगरनाथ गोप भारती,काजली,बेला ,मंजु गोप आदि उपस्थित थे

मुहर्रम को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च में दिखा तैयारी।

मुहर्रम को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च में दिखा तैयारी।

सरायकेला/ईचागढ़

कपाली ओपी पुलिस मुहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट मुड में देखी गई। मुहर्रम को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ ओपी प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस दल के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का अपील किया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस की सुरक्षा को लेकर सतर्कता व तैयारी का झलक भी देखने को मिला। वहीं प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का अपील किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों , माहौल को बिगाड़ने जैसे पोस्ट एवं किसी भी तरह का असमाजिक गतिविधियों का पुलिस को सुचना देने एवं सतर्क रहने का भी अपील किया गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का मना जन्म जयंती।

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का मना जन्म जयंती।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखण्ड के झारूआ मोड़ पर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 65 वां जन्म जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुधीर महतो के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा तथा झारखंड के विकास में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो के विचार और आदर्श सदैव समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के ईचागढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, प्रखण्ड सचिव अमित सिन्हा, कुकड़ू प्रखण्ड अध्यक्ष कृतिवास महतो, प्रखण्ड सचिव नवकिशोर हांसदा, इन्द्रजीत महतो, अघोर चन्द्र महतो, जमीन दाता राजेन्द्र गोप, सुर्जन स्वांसी, नरेंद्र नाथ गोप, पशुपति बागची, किशुन किस्कु, सभापति महतो, विजय कृष्ण महतो, बुद्धेश्वर उरांव, रमेश रबानी, सर्वेश्वर महतो, विभीषण महतो, प्रकाश बौर, बलराम महतो, बैजेन्द्र महतो, झरे महतो, अभय यादव, मधू घोष, दिवाकर गोप, निरंजन महतो, गंगाराम महतो एवं कालाचांद धिवर सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

आजसू प्रखंड अध्यक्ष के पिता का श्राद्धकर्म में पहुंचे कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

आजसू प्रखंड अध्यक्ष के पिता का श्राद्धकर्म में पहुंचे कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

सरायकेला/ईचागढ़

(  मालखान महतो )

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव निवासी सह आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के पिता प्रदीप कुमार महतो के श्राद्ध कर्म का आयोजन मंगलवार को किया गया।

श्राद्ध कर्म में रांची लोकसभा के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी,मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, समाजसेवी आस्तिक महतो, ईचागढ़ प्रखंड के उप प्रमुख दीपक कुमार साव,इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, अधिवक्ता महेन्द्र कुमार महतो, आजसू नेता दुर्गा महतो,शरत चंद्र महतो,गौरी प्रसाद लायेक, लालू महतो, तुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम चरण सिंह मुंडा,भाजपा नेता भूषण मुर्मू, मनोरंजन महतो,शिशिर प्रमाणिक,गंगासागर पाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके पिता प्रदीप कुमार महतो के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started