जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन सुनिश्चित करनें के दिए गए निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा शमाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रुप से निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जिले से 50 किसान खेती के गुर सीखने रायपुर के लिए हुए रवाना
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से परिभ्रमण के लिए किसान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत जिले के चयनित किसानों का राज्य के बाहर इंस्टीट्यूट आफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में निर्धारित बागवानी प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए 50 किसानों के दल को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण के दौरान कृषकों को टिश्यू कल्चर बनाना लैब, बीएनआर अमरुद बागान, प्रगतिशील कृषकों को खेत आदि का भ्रमण कराया जायेगा। 9 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहें।
जिले में लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मंगलवार को प्रथम मतदान पदाधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।
सरायकेला-खरसावां
एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम सत्र में चांडिल प्रखंड के 197, ईचागढ़ प्रखंड के 126, नीमड़ीह प्रखंड के 102 एवं कुकरू प्रखंड के 72 कुल 497 कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया ।जबकि दूसरे सत्र में सरायकेला प्रखंड के 228, खरसावां प्रखंड के 117, कुचाई प्रखंड के 88, राजनगर प्रखंड के 151 एवं गम्हरिया प्रखंड के 283 कर्मियों को P1 का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी P1 को मतदान के पूर्व , मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही सभी को ई वी एम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई। पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया बारीकी से बताया गया। P1 के कार्य एवं दायित्व भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ साथ पीठासीन द्वारा छः प्रकार के लिफाफा में भरे जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्रपत्रों एवं सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई। आज के प्रशिक्षण में कुल 276 महिला P1 भी सम्मिलित हुए।
तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा ,अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी ,अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल ,अरविंद कुमार, नयन मणि दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी ,सुधाकर ठाकुर, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रा प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी ,पूर्ण चंद्र रजक, आलोक कुमार ,घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, सुभाशिष कुमार सेन आदि ने प्रशिक्षण दिया।
संजय कुमार दास ने जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
जनहित मे संचालित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का रहेगा प्रयास- अपर उपायुक्त
सरायकेला-खरसावां
संजय कुमार दास ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में श्री रविन्द्र गगराई से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पाश्चात्य श्री दास नें कार्यालय प्रकोष्ठ मे एक परिचयात्मक बैठक में अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। तथा पदाधिकारियों/कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित मे कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है, हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी मे क्रियान्वयन किया जा सकें।
राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं जिला प्रशासन सरायकेला के द्वारा चांडिल प्रखंड अंतर्गत स्थित चावलिबासा पंचायत में दिनांक 10 मार्च 2024 को आदिम जनजाति एवं कमजोर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष -सह- झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा और नालसा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी लोगों को खासकर आदिम जनजाति एवम कमजोर वर्ग के लोगोँ को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा ,स्वास्थ्य ,समाज के अन्य क्षेत्र में योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागृत होना बहुत आवश्यक है खासकर देश की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मिडिएशन के जरिए अधिकतर मामलों में सुलह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए लोगों को कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। मौके पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि झालसा और डालसा के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने की प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमुर्ति संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
अपने उद्घाटन भाषण में सरायकेला के प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन से सरायकेला और चांडिल अनुमंडल के लोगों को विशेष कर आदिम जनजाति के लोगों और कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सभी वहां लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ ही चल रहे छउ नृत्य की सराहना की। मौके पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना स्थाना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला , पुलीस अधीक्षक मनीष कुमार टोप्पो, डिप्टी सेक्रेटरी झालसा, डालसा सचिव श्रीमती अनामिका किस्कू, सरायकेला एवम चांडिल बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव और अन्य अधिवक्तागण, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण और पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में जिला प्रशासन, सिविल कोर्ट ,जेल प्रशासन ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य ,कृषि ,मत्स्य ,पशुपालन, कल्याण समाज, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता ,श्रम , सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग ,आपूर्ति विभाग ,बैंक समेत लगभग 22 स्टाल लगे थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 762 लोगों के बीच करीब 1 करोड़ साढ़े 63 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
सरायकेला–खरसावां
मुख्यमंत्री ने कुल 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत 2 लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र।
मुख्यमंत्री ने उज्जैनपुर से अवलाटाड तथा उज्जैनपुर से चमारु तक खरकई एवं संजय नदी के तट पर एफलक्स बांध का निर्माण कार्य एवं भीमखान्दा माइक्रो लिफ्ट भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने कहा – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें है लोग, आदिवासी-मूलवासी को उनका हक-अधिकार मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध।
मुख्यमंत्री ने कहा – राज्यवासियों के आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के लिए सरकार संकल्पित
मुख्यमंत्री ने कहा – शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, जनजातीय भाषा के लिए प्राइमरी स्तर पर शिक्षक की होगी बहाली।
मुख्यमंत्री ने कहा- रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता।
◆ पाइपलाइन का बिछेगा जाल, हर खेत तक पानी पहुंचाना है लक्ष्य।
◆ 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी में दी जाएगी प्राथमिकता।
◆ पढ़ाई के लिए रुपया नहीं बनेगा बाधा।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
हमारी सरकार राज्य के सतत विकास की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।राज्य की जनता की सोच और भावनाओं के साथ हमारी सरकार खड़ी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रहीं हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला – खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकाई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
पाइपलाइन का बिछेगा जाल, छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचाएंगे पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत “पाइपलाइन सिंचाई योजना” का शिलान्यास हो रहा है। इस राज्य के किसानों को सशक्त बनाना है। किसान भाई अच्छे से खेती कर अपनी उन्नति कर सके एवं राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें राज्यवासी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्यवासी लाभान्वित हो रहें हैं। झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। रोजगार सृजन योजना के तहत सरकार स्वरोजगार हेतु लोन उपलब्ध करा रही है। हर तरह के व्यवसायिक कार्य के लिए लोन दिया जा रहा है। अब सरकार ने 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 50 साल की उम्र के लोग भी ले सकेंगे। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, पुरानी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत अन्य योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इससे झारखंड की तस्वीर बदल रही है।
आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम निरंतर जारी है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार निर्वाहन कर रही है। उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहें है। हमारी सरकार ने अतिरिक्त 20 लाख हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों को राशन मुहैया कराया।
शिक्षा का दिया नहीं बुझेगा, बच्चों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहें है जो कभी नहीं बुझेगा। सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।पैसे के अभाव के कारण अब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं । निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं से अब तक 9 लाख छात्राओं को लाभ मिल चुका है। आज राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के युवक एवं युवतियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवत्ति प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला -खरसावां जिले को 84 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 11 योजनाओं का उद्घाटन और 73 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। जिसके तहत 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए खर्च होंगे। जहाँ उद्घाटन योजनाओं की कुल राशि 28 करोड़ 25 लाख 32 हजार 9 सौ रूपये है, वहीं शिलान्यास योजनाओं की राशि 328 करोड़ 1 लाख 95 हजार रूपये है।
इस अवसर पर मंत्री श्री बादल, विधायक श्री दशरथ गागराई, श्रीमती सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग श्री नागेश मिश्रा, प्रशासक स्वर्ण रेखा परियोजना श्री मंजूनाथ भजन्त्री ,जिले के उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री वृद्धवस्था पेंशन योजना (50-60वर्ष) के लाभुकों का प्रथम किस्त का भुगतान एवं आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
सरायकेला-खरसावां
कार्यक्रम मे योजना अंतर्गत 2000 लाभुकों की पहली किस्त का लाभ प्रदान किया गया
जिले के विभिन्न क्षेत्र मे बेहतर कार्य हेतू 18-18 आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया
उत्कलमणी गोप बंधु दास आदर्श टाउनहाल सरायकेला मे जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त के अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री वृद्धवस्था पेंशन योजना (50-60वर्ष) के लाभुकों का प्रथम किस्त का भुगतान एवं आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बातरियार, सरायकेला विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्य, जिला परिषद उपाध्यक्ष के द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम मे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके तत्पश्चातय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर नें कार्यक्रम के उदेश्य तथा योजनाओं के सम्बन्धित मे विस्तृत जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरायकेला विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्य नें कहा कि राज्य सरकार महिलाओ के उत्थान,उन्हें शशक्त बनाने, उनके आय मे वृद्धि तथा किशोरियों के उच्य शिक्षा मे सहयोग प्रदान करने को लेकर विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे आज विधवा पुनर्विवाह योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है साथ हीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी वर्ग के महिलाओ (50-60 वर्ष) को पहली किस्त की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत राज्य के विधवा बहनो को 2 दो लाख रूपए का लाभ प्रदान किया जायेगा ताकि एक बार पुनः नए जीवन की शुरुआत कर समाज के मुख्य धारा मे आकर वह अपने परिवार एवं समाज के विकास मे अपना सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार किशोरियों के उच्य शिक्षा तथा विवाह मे सहयोग हेतू विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है ताकि वह सशक्त हो सके अपने परिवार पर बोझ ना बनकर समाज के विकास मे सहायक बन सकें। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि आप सभी अपने योग्य योजनाओं का लाभ जरूर ले ओर अपने आस पास के अन्य योग्य लाभुकों को भी प्रेरित करें। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष नें राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के उठान हेतू संचालित योजनाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि सर्जन पेशंन योजना के तहत (50-60 वर्ष) महिलाओ को पेशंन योजना का लाभ मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओ के स्थिति मे सुधार आएगी, उन्होंने कहा कि सरकार आज विधवा पुनरविवाह योजना का शुभारम्भ कर रही है इस योजना से समारे समाज की विधवा दीदियों को एक नए जीवन के शुभारम्भ का मौका मिलेगा, उन्होंने कहा की सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान, सावित्री बै फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत विभिन्न योजना के लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया
कार्यक्रम मे सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत (50 से 60 वर्ष) के 2000 लाभुकों को पहली किस्त की राशि का लाभ, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत एक लाभुक को विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ, 3 दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्रासाइकिल, दो लाभुकों के बीच कन्यादान योजना, 2 लाभुकों के बीच फूल बाई किशोरी समृद्धि योजना, 2 शिशुओ का अन्नप्राशन, पांच गर्भवती महिलाओ का गोद भराई किया गया।
कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा DRDA निदेशक,परियोजना निदेशक ITDA, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
उत्पाद अधीक्षक और चांडिल थाना पुलिस को मिली एक और सफलता जहां पर सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनीडीह, टोला के एक मकान में संचालित हो रहे विदेशी शराब के नकली मिनी फैक्ट्री को जिला उत्पाद अधीक्षक सरायकेला और चांडिल थाना द्वारा संयुक्त रूप में छापेमारी के दौरान भंडाफोड़ किया गया।
छापेमारी के दौरान घटनास्थल के कुल 280 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब विभिन्न ब्राण्ड रॉयल स्टैग, No 1, RC, B7 का विदेशी शराब कुल: 235 लीटर तथा विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में भिन्न भिन्न ब्रांड का कॉर्क लेबल रैपर खाली बोतल, क्रैमल आदि बरामद किया गया। घटनास्थल से 6 अभियिक्तो को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में रखने हेतु अग्रसरित किया गया।
आपको बताते चलें कि यह छापेमारी सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के उत्पाद पदाधिकारीयों के सहयोग से संपादित की गई ।
IamVerifiedVoter अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की प्रेस वार्ता
सरायकेला-खरसावां
आगामी 4 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित होने वाले #IamVerifiedVoter अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की प्रेस वार्ता
समस्त जिलेवासियो से #IamVerifiedVoter अभियान मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने को किया गया अपील
जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में स्वीप कार्यक्रम चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत जिला समेत सम्पूर्ण राज्य मे मतदाताओं को जोड़ने, विभिन्न क्षेत्रो मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिनांक 04 मार्च 2024 को #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकरी दी। उपायुक्त ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा है कि “आई एम वेरीफाइड वोटर” अभियान के तहत सभी मतदान केन्द्रो में शिविर लगाई जाएगी। जिसमें वोटरो से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोटर मतदान मतदान केंद्र में अपनी नाम दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी ले पाएंगे। ईपिक कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है तो इसका भी शिविर के माध्यम से निराकरण कर पाएंगे। जिले के सभी मतदान केंद्र में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे और वोटरों के समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस अभियान को बेहतर रूप से मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी वरिय पदाधिकारी मतदान केंद्र का भ्रमण करेंगे।इस दौरान उपायुक्त नें समस्त जिले वासियो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 4 मार्च को आयोजित होने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने मे जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त
सरायकेला-खरसावां
कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलों के जांचोपरांत यथोचित करवाई करने के दिए निर्देश
समाहरणालय मे आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओ के निराकरण हेतू आए लोगो से उपायुक्त श्री रवी शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से क्रमवार मिलकर उपायुक्त नें उनकी समस्याओ पर संज्ञान ले कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया वही अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर सम्बन्धित विभीगीय पदाधिकारी को यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए। आज आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रुप से भूमि संबंधित मामले, सुरक्षा के दृष्टिकोण से HATIL बिल्डिंग आदित्यपुर के पास स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, भूमिहीन दिव्यांग लाभुक को अबुआ आवास योजना के लाभ हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मदरसा भवन निर्माण हेतु दान में मिले भूमि के रजिस्ट्री कराने, अनुकंपा आधारित मामले, आय प्रमाण पत्र में सुधार (नीमडीह अंचल), सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत में विद्युत सेवाएं बहाल करने, जबरन भूमि कब्जा कर बेदखल करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
माननीय मुख्यमंत्री ने सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की दी सौगात, 334 करोड रुपए होंगे खर्च
सरायकेला-खरसावां
• मुख्यमंत्री ने खरकड़ी नदी पर मरीन ड्राइव का किया शिलान्यास, नगर भवन का हुआ उद्घाटन
• मुख्यमंत्री बोले-सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जाएग्स
• मुख्यमंत्री ने कहा- एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा
• प्रख्यात कवि, स्वतंत्रता सेनानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी को शत- शत नमन
•राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ सरकार कर रही काम
• आदिवासियों- मूलवासियों के साथ लगे गरीबी और पिछड़ेपन के टैग को करेंगे खत्म
• झारखंड की परंपरा और कला- संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए जारी है प्रयास
• राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन
हमारी सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा। राज्य वासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । कोई भी बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं रहेगा। युवाओं के पास रोजगार होगा । हर खेत में सालों भर पानी रहेगा । किसान, मजदूर और महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज टाउन हॉल, सरायकेला खरसावां में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों के मामले में देश के सबसे धनी राज्यों में एक है यहां के कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों से देश- दुनिया जगमग कर रहा है ।लेकिन, इस राज्य के जो आदिवासी- मूलवासी हैं , उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका । आज भी उनके साथ गरीबी और पिछड़ेपन का टैग लगा है। अब हमारी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में सभी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।
राज्य की बुनियादी समस्याओं का हो रहा समाधान मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बने 23 वर्ष ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। 2019 में श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनने के उपरांत यहां की बुनियादी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू हुआ। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए । उन्होंने झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए जो कार्य शुरू किए, वे निरंतर जारी रहेंगे । उनकी सोच के अनुरूप झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए हम पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को पक्का मकान देगी। पहले चरण में दो लाख लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया है और 3 महीने के बाद एक साथ 9 लाख लोगों को मकान का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है । राज्य में लगभग 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो रहा है तो खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ गए हैं। शहर और गांव के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 50 हज़ार रुपये की सहायता दी जा रही है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली- पानी -सड़क जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, इस राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार की योजना कारगर साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब लोक शिक्षित होंगे इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। बच्चियों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप सरकार दे रही है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है। गुरुजी वहीं, क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से 15 लख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध दिया जा रहा है, ताकि उनका बेहतर भविष्य बन सके। छऊ नृत्य कला अकादमी का जल्द होगा गठन मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। कला- संस्कृति के लिहाज से यह पूरा इलाका काफी समृद्ध है। यहां का छऊ नृत्य विश्व विख्यात है। यहां के कलाकार इस नृत्य कला को काफी आगे तक ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । हम विरासत में मिली अपनी कला और संस्कृति को और मजबूत करेंगे। इसके लिए जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, इस इलाके में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इसे टूरिज्म हब बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी । इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीन ड्राइव को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यहां आकर लोग यहां की परंपरा, कला- संस्कृति का दर्शन और इतिहास जान सकेंगे।
इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा विधायक दसरथ गागराई और सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल और सोडा के निदेशक अमित कुमार समेत कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त तथा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
अधिक से अधिक गांव/पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने के दिए गए निर्देश
समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार के अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अध्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
इस दौरान हर घर नल जल कनेक्शन कि स्थिति, ओ डी एफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति कि क्रमवार समीक्षा कर लंबित योजनाओ में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक पंचायत को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने के निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत ऐसे विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र जँहा पेयजल एवं शौचालय कि उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्माण एवं मरमती कार्य संचालित है में सुधरात्मक प्रगति लाते हुए सभी केन्द्रो में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।