सरायकेला जिले में फल फूल रहा ओवैध लॉटरी का धंधा,, पुलिस प्रशासन खामोश
लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं।
पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सरायकेला-खरसावां
संपादक भरत सिंह की रिपोर्ट
प्रतिबंध के बावजूद सरायकेला जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।
सरायकेला थाना क्षेत्र में भी कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है। खासकर निर्धन तबके के लोगों को करोड़पति बनने का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है।
इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र छऊ नृत्य के लिए विश्व में विख्यात है वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत लॉटरी माफियाओं ने कब्जा कर सीधे साधे ग्रामीणों को लॉटरी खेल कर करोड़पति बनने का झांसा दे खुलेआम लूट रहे हैं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सरायकेला थाना इनके सेटिंग गेटिंग में चल रही है।स्थानीय थाना वप्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद भी आखिर इस अवैध लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है यह यक्ष प्रश्न है। जो सवालिया निशान सरायकेला थाना पर बनता जा रहा है। और सरायकेला के गरीब तबके के सीधे-साधे लोगों को लॉटरी की अवैध माफियाओं द्वारा शिकार बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है। यह एक ऐसा लत है जिसके लग जाने पर खेलने वाले खिलाड़ी घर परिवार से बेखबर हो मेहनत का सारा पूंजी लॉटरी में उड़ा देते हैं जिसके कारण कई घरों को बर्बादी के कगार पर देखा जा सकता है। प्रतिबंधित लॉटरी की अवैध कारोबारी का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी आवाज निकाले तो थाना की मिली भगत से झूठे केस में फसना या उनको सीधे अस्तर से कोई असंवैधानिक रूप से नुकसान पहुंचाने का सीधे अंजाम दे सकते हैं।आपको बताते चले की दबी और सहमी आवाजों में सरायकेला थाना अंतर्गत रह रहे लोगों ने झारखंड सरकार से गुहार लगाई है कि बरसों से चली आ रही प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के कारोबार पर अंकुश लगा कर हमारी रक्षा करें।जिससे की हमारी मेहनत की कमाई से हमारा घर परिवार स्वस्थ रहे शिक्षित रहे और स्वस्थ , शिक्षित झारखंड का निर्माण हो सके। तथा इन अवैध लॉटरी कारोबारी एवं उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे कानूनी शिकंजा कसकर भेजने की प्रक्रिया झारखंड सरकार यथा शीघ्र करें।अवैध लॉटरी कारोबारी का कुछ नाम का खुलासा हमें ग्रामीणों ने किया है जिसका जिक्र झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर जनहित में आप लोगों के बीच ला रहा है । जो नीचे दिए गए हैं।
सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा निवासी इंडिया न्यूज वायरल के पत्रकार बिपिन वार्ष्णेय के साथ ही गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र के दो पत्रकार जिसमें एक संतोष कुमार उर्फ चुटैया धारी और एक अन्य पत्रकारों द्वारा मिलकर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है, जो पत्रकारिता के नाम पर एक धब्बा बन गया है जानकार सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली है कि बांधा झुरिया के निकट बस्ती निवासी एक गरीब महिला पूर्णिमा तांती चार बच्चे की मां सात महीने की गर्भ गिराना चाहती थी,जिस बात को लेकर उसने कांड्रा पंचायत सहिया जयंती सेन से और जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक से संपर्क साधा लेकिन सात महीने की गर्भ पात से महिला को क्षति पहुंचने की आशंका से सोमा ने वैसा करने से मना कर दिया और उसने पूर्णिमा को यह बताया की ऐसा करने से उसके जीवन को खतरा पहुंच सकता है,उसकी जान भी जा सकती है,और गर्भ पात एक कानूनन जुर्म है,उन्होंने सलाह दिया की तुम उस बच्चे को जन्म दो और कहा कि वैसे भी लोग है जो बच्चे के लिए तरसते हैं और बच्चा एडॉप्ट करना चाहते है.
एक बार यह कॉल रिकॉर्डिंग सुने
अब आप मामले की गंभीरता को पढ़िए
वहीं जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक की बचपन की एक सहेली सुदीप्ता दत्ता जो कदमा जमशेदपुर में रहती थी, शादी के बाद बीस सालों से वे बच्चे के लिए तरस रही थी,जिसकी ससुराल भिलाई पहाड़ी में थी,सोमा ने उससे बात कर इस गर्भवती महिला के बारे में बताया तो सुदीप्ता ने बच्चे को गोद लेना सहर्ष स्वीकार कर लिया,28/05/2024 को बच्चे का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में हुआ लेकिन सहिया के ना समझी से स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का आधार कार्ड यानी पूर्णिमा तांती और सुदीप्ता दत्ता का दिया गया था लेकिन क्रमांक संख्या में सुदीप्ता का नाम चढ़ाया गया,यही गलती सहिया के द्वारा कम जानकारी के कारण हो गया इनके द्वारा यह समझ लिया गया की बच्चे को सुदीप्ता ले जायेगी जिसका की लिखा पढ़ी भी हो गया है कोर्ट में सत्यापन के द्वारा तो सुदीप्ता का ही नाम लिखाया जायेगा तो जन्म प्रमाण पत्र बनने में दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा ,जिला परिषद पिंकी मंडल के साथ भी पूर्व में ही पांच लोगों के समक्ष एक कागजात पर एडॉप्ट करने की बात हुई है लेकिन सहिया के सुझबुझ की कमी से ही इस तरह की गलती हो गई है,जिसको पत्रकार सब कमजोरी समझ कर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी वसूली की योजना को कामयाब कर दिया.
उन सभी की कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ साफ है.ढाई लाख रु की मांग कर रहे है जिसके चलते आत्म हत्या तक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी यह है पत्रकारों का काला कारनामा जिसमे दो कांड्रा के पत्रकार जो कांड्रा थाना के बहुत करीबी माने जाते हैं, इन लोगों का काम ही लोगों को गुमराह करना है,एक ने कांड्रा लेम्पस को कमीशन खोरी कर के ताला बंदी करवा दिया और रू कमाने के लिए पत्रकारिता को सबसे अच्छा धंधा समझ कर अख्तियार कर लिया इन दोनों पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी से रू वसूली के मामले में कानूनी करवाई कर इन लोगों की पत्रकारिता को काली सूची में डालकर प्रशासनिक कारवाई कर दिया जाना चाहिए इनके अलावा एक और पत्रकार हैं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है इनकी भी थाना में बहुत पहुंच है,इतना ही नहीं इन सभी का स्क्रैप व्यवसाय से,अवैध बालू माफियाओं से,अपराधियों से अच्छा सांठ गांठ है,इनकी नजर में पत्रकारिता रूपया कमाने की मशीन है,पत्रकारिता में इन सभी भ्रष्ट पत्रकारों के चलते ही शराब दुकानों में मूल्य से ज्यादा रुपए की वसूली की जाती है,राशन दुकानों में राशन काट कर दी जाती है,गांजा की बिक्री खुले आम होती है
सरायकेला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज
झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह ने सरायकेला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार के खिलाफ सरायकेला थाने में एफआईआर दर्ज कराया जिसके पश्चात सरायकेला थाने के पुलिस जांच में जुट गई है.
दर्ज एफआईआर में भरत सिंह ने सरायकेला थाने की पुलिस को बताया है कि दिनांक 10.05.2024 को लगभग 12:30 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरायकेला में समाचार संग्रह करने गए थे उसके बाद पत्रकार भारत सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार से चुनाव कार्य में निर्गत आईडी कार्ड की मांग की इस दौरान दौरान सूचना जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार ने आईडी कार्ड देने से मना कर दिया.
वहीं पत्रकार भरत सिंह ने बताया है कि अविनाश कुमार द्वारा आईडी कार्ड देने से मना कर दिया गया एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे और कार्यालय से बाहर निकाल कर धक्का मुक्ति करने लगे एवं मेरे गले से चेन छीन लिया साथी मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे और कहने लगे कि तुम पत्रकार नहीं हो तुम्हारे जैसे पत्रकार भीख मांगते हैं और दोबारा कार्यालय में आए तो जान से मरवा देंगे तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे.
इसके अलावा पत्रकार भारत सिंह ने बताया है कि वहां जनसंपर्क विभाग कार्यालय में मौजूद पत्रकार और कार्यालय के कर्मचारी भी आकर धक्का मुक्ति करने लगे और कहने लगे कि दोबारा कार्यालय में मत आना.
आखिर में पत्रकार भरत सिंह ने सरायकेला थाने के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे जान माल की रक्षा की जाए एवं उक्त घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए.
उक्त मामले पर इंडिया न्यूज़ वायरल पोर्टल पर समाचार प्रकाशित किया गया है कि पत्रकार भारत सिंह हमेशा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं और धमकी भरे लहजे में बात करते हैं. आए दिन कार्यालय में घुसकर काम में बाधा पहुंचाते हैं और कार्यालय का माहौल खराब करते हैं. उनकी शैली से कार्यालय के सभी कर्मचारी असहज महसूस करते हैं.
उक्त पोर्टल के द्वारा प्रकाशित समाचार को देखते हुए पत्रकार भरत सिंह ने चैलेंज किया है कि अगर कार्यालय के समक्ष अगर एक वर्ष का कोई सबूत हो तो कोर्ट के समक्ष उसे पेश करें.
जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन शुरूडी एस ए की बैठक 5 को
सरायकेला- खरसावां
सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 5 मई रविवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दिन के 11:00 से शुरू होगा. उक्त बैठक में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिव एवं रेफरियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में वर्ष 2024-25 के जिला फुटबॉल लीग के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवम टीमों का निबंधन शुरू भी हो चुका है जो आगामी 20 मई तक चलेगा. सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2024 में जिला फुटबॉल लीग को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कई योजनाएं बना रखी है जिस पर मोहर लगना बाकी है. जिला फुटबॉल लीग में शामिल क्लबों को प्रत्येक मैच में मैच मनी प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना है. संगठन के अनुसार जिला फुटबॉल लीग में शामिल खिलाडी ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की टीमों में स्थान पा सकते हैं ।
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
सरायकेला-खरसावां
मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खरसावां प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर ( खरसावां, चिलकु, जोजोडीह, दलाइकेला ) में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली नें सभी BLOs तथा BLO सुपरवाइजर के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली तारनीश कुमार हंस नें कार्यलय सभागर मे सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक किया।
बैठक में मतदान दिवस के दिन BLOs के दायित्व तथा ASD VOTER (मृत मतदाता) को चिन्हित करने के सम्बन्ध मे बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
साथ हीं बीएलओ पर्यवेक्षक से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप सभी अपने-अपने बूथ में एएसबी, विशिष्ट नागरिक (85) वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं की सूची बनाये। तथा इनके मतदान करने की क्या व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि ससमय सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें। बैठक के दौरान सभी BLOs को छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतू फॉर्म 6 प्राप्त कर ससमय निष्पादन की प्रक्रिया हेतू अग्रतर करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
सरायकेला-खरसावां
अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन सुनिश्चित करनें के दिए गए निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा शमाहरणालय सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य रुप से निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जिले से 50 किसान खेती के गुर सीखने रायपुर के लिए हुए रवाना
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त नें समाहरणालय परिसर से परिभ्रमण के लिए किसान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत जिले के चयनित किसानों का राज्य के बाहर इंस्टीट्यूट आफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में निर्धारित बागवानी प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए 50 किसानों के दल को उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण के दौरान कृषकों को टिश्यू कल्चर बनाना लैब, बीएनआर अमरुद बागान, प्रगतिशील कृषकों को खेत आदि का भ्रमण कराया जायेगा। 9 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहें।
जिले में लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मंगलवार को प्रथम मतदान पदाधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।
सरायकेला-खरसावां
एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम सत्र में चांडिल प्रखंड के 197, ईचागढ़ प्रखंड के 126, नीमड़ीह प्रखंड के 102 एवं कुकरू प्रखंड के 72 कुल 497 कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया ।जबकि दूसरे सत्र में सरायकेला प्रखंड के 228, खरसावां प्रखंड के 117, कुचाई प्रखंड के 88, राजनगर प्रखंड के 151 एवं गम्हरिया प्रखंड के 283 कर्मियों को P1 का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी P1 को मतदान के पूर्व , मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही सभी को ई वी एम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई। पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया बारीकी से बताया गया। P1 के कार्य एवं दायित्व भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ साथ पीठासीन द्वारा छः प्रकार के लिफाफा में भरे जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्रपत्रों एवं सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई। आज के प्रशिक्षण में कुल 276 महिला P1 भी सम्मिलित हुए।
तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा ,अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी ,अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल ,अरविंद कुमार, नयन मणि दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी ,सुधाकर ठाकुर, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रा प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी ,पूर्ण चंद्र रजक, आलोक कुमार ,घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, सुभाशिष कुमार सेन आदि ने प्रशिक्षण दिया।
संजय कुमार दास ने जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
जनहित मे संचालित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का रहेगा प्रयास- अपर उपायुक्त
सरायकेला-खरसावां
संजय कुमार दास ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के 15वे अपर उपायुक्त के रूप में श्री रविन्द्र गगराई से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पाश्चात्य श्री दास नें कार्यालय प्रकोष्ठ मे एक परिचयात्मक बैठक में अपने अधीनस्थ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। तथा पदाधिकारियों/कर्मचारियों से सार्वजनिक महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनहित मे कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है, हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं को निश्चित समयावधी मे क्रियान्वयन किया जा सकें।
राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं जिला प्रशासन सरायकेला के द्वारा चांडिल प्रखंड अंतर्गत स्थित चावलिबासा पंचायत में दिनांक 10 मार्च 2024 को आदिम जनजाति एवं कमजोर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष -सह- झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा और नालसा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी लोगों को खासकर आदिम जनजाति एवम कमजोर वर्ग के लोगोँ को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा ,स्वास्थ्य ,समाज के अन्य क्षेत्र में योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागृत होना बहुत आवश्यक है खासकर देश की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मिडिएशन के जरिए अधिकतर मामलों में सुलह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए लोगों को कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। मौके पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि झालसा और डालसा के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने की प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमुर्ति संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
अपने उद्घाटन भाषण में सरायकेला के प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन से सरायकेला और चांडिल अनुमंडल के लोगों को विशेष कर आदिम जनजाति के लोगों और कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सभी वहां लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ ही चल रहे छउ नृत्य की सराहना की। मौके पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना स्थाना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला , पुलीस अधीक्षक मनीष कुमार टोप्पो, डिप्टी सेक्रेटरी झालसा, डालसा सचिव श्रीमती अनामिका किस्कू, सरायकेला एवम चांडिल बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव और अन्य अधिवक्तागण, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण और पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में जिला प्रशासन, सिविल कोर्ट ,जेल प्रशासन ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य ,कृषि ,मत्स्य ,पशुपालन, कल्याण समाज, ऊर्जा, पेयजल एवं स्वच्छता ,श्रम , सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग ,आपूर्ति विभाग ,बैंक समेत लगभग 22 स्टाल लगे थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 762 लोगों के बीच करीब 1 करोड़ साढ़े 63 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
सरायकेला–खरसावां
मुख्यमंत्री ने कुल 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत 2 लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र।
मुख्यमंत्री ने उज्जैनपुर से अवलाटाड तथा उज्जैनपुर से चमारु तक खरकई एवं संजय नदी के तट पर एफलक्स बांध का निर्माण कार्य एवं भीमखान्दा माइक्रो लिफ्ट भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने कहा – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें है लोग, आदिवासी-मूलवासी को उनका हक-अधिकार मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध।
मुख्यमंत्री ने कहा – राज्यवासियों के आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के लिए सरकार संकल्पित
मुख्यमंत्री ने कहा – शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, जनजातीय भाषा के लिए प्राइमरी स्तर पर शिक्षक की होगी बहाली।
मुख्यमंत्री ने कहा- रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता।
◆ पाइपलाइन का बिछेगा जाल, हर खेत तक पानी पहुंचाना है लक्ष्य।
◆ 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी में दी जाएगी प्राथमिकता।
◆ पढ़ाई के लिए रुपया नहीं बनेगा बाधा।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
हमारी सरकार राज्य के सतत विकास की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।राज्य की जनता की सोच और भावनाओं के साथ हमारी सरकार खड़ी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रहीं हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला – खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकाई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
पाइपलाइन का बिछेगा जाल, छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचाएंगे पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत “पाइपलाइन सिंचाई योजना” का शिलान्यास हो रहा है। इस राज्य के किसानों को सशक्त बनाना है। किसान भाई अच्छे से खेती कर अपनी उन्नति कर सके एवं राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें राज्यवासी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्यवासी लाभान्वित हो रहें हैं। झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। रोजगार सृजन योजना के तहत सरकार स्वरोजगार हेतु लोन उपलब्ध करा रही है। हर तरह के व्यवसायिक कार्य के लिए लोन दिया जा रहा है। अब सरकार ने 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 50 साल की उम्र के लोग भी ले सकेंगे। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, पुरानी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत अन्य योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इससे झारखंड की तस्वीर बदल रही है।
आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम निरंतर जारी है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार निर्वाहन कर रही है। उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहें है। हमारी सरकार ने अतिरिक्त 20 लाख हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों को राशन मुहैया कराया।
शिक्षा का दिया नहीं बुझेगा, बच्चों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहें है जो कभी नहीं बुझेगा। सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।पैसे के अभाव के कारण अब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं । निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं से अब तक 9 लाख छात्राओं को लाभ मिल चुका है। आज राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के युवक एवं युवतियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवत्ति प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला -खरसावां जिले को 84 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 11 योजनाओं का उद्घाटन और 73 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। जिसके तहत 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए खर्च होंगे। जहाँ उद्घाटन योजनाओं की कुल राशि 28 करोड़ 25 लाख 32 हजार 9 सौ रूपये है, वहीं शिलान्यास योजनाओं की राशि 328 करोड़ 1 लाख 95 हजार रूपये है।
इस अवसर पर मंत्री श्री बादल, विधायक श्री दशरथ गागराई, श्रीमती सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग श्री नागेश मिश्रा, प्रशासक स्वर्ण रेखा परियोजना श्री मंजूनाथ भजन्त्री ,जिले के उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।