कांड्रा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हाईवा ने ले ली दो की जान, परिजनों में पसरा मातम।
सरायकेला/कांड्रा
सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के हुदू पंचायत के पालोबेड़ा गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब एक अनियंत्रित हाईवा एक मिट्टी के घर पर आप पल्टा घर पर हाईवे के पलट जाने से घर के अंदर सो रहे पिता एवं पुत्री की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के पालोबेड़ा गांव मे एक हाईवा अनियंत्रित होकर मिट्टी के एक घर के ऊपर जा पलटा जिससे कि घर के अंदर सो रहे पिता बीरबल मुर्मू समेत डेढ़ साल की पुत्री अनुश्री की भी दबकर मौके पर ही मौत हो गई लेकिन बीरबल मुर्मू की पत्नी बाल बाल बच गई।
वहीं इस घटना से गांव में मातम के साथ-साथ आक्रोश भी भर गया है। ग्रामीण लीडिंग कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें की कई जान चली जाती है।
वहींघटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को जप्त करते हुए घटना की जांच पड़ताल में जुट गई प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।
लोवाडीह मैसड़ा निर्माणाधीन केनाल पर काम कर रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन पल्टा, चालक का टुटा पैर
सरायकेला/ईचागढ़
(मालखान महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लोवाडीह मैसड़ा केनाल के चुनीडीह गांव के पास केनाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर ग्राइंडर मशीन केनाल के बाहर खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई। मिक्सर मशीन पलटने से चालक नीचे दब गया एवं उसका एक पैर टूट गया। ग्रामीणों के सहयोग से मिक्सर मशीन में दबे घायल चालक पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी 32 वर्षीय लखींद्र हेम्ब्रम को सुरक्षित निकालकर टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि चालक का हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन केनाल में गीट्टी सीमेंट मिक्स कर ढलाई मसाला ले जाने के क्रम में मिट्टी धंसने से अनियंत्रित होकर मिक्सर ग्राइंडर मशीन पलट गई, जिससे चालक नीचे दब गया। गनीमत रहा कि केनाल निर्माण कार्य में लगे मजदुर एवं ग्रामीणों ने समय रहते उसे निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की सूचना पर ईचागढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक को सुरक्षित निकाला गया एवं इलाज हेतु जमशेदपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केनाल निर्माण कर रहे अभिकर्ता के द्वारा घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है। घटना कि सुचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने टीएम एच प्रबंधन से बात कर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डंपर के चपेट में आने से बाईक चालक युवक की हुई दर्दनाक मौत
सरायकेला/ईचागढ़
(मालखान महतो )
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा पंचायत के चुनचुरिया टोला जामडीह में तालाब के पास तीखा मोड़ पर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना सुबह 11 बजे आसपास की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेल्डीह निवासी 38 वर्षीय धनंजय दास के रूप में की गई।
सुचना मिलते ही थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी नीमडीह पुलिस वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियों का माने तो युवक अपने गांव से कुकड़ू अपने पत्नी को लाने जा रहा था,तभी जामडीह तीखा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित खाली डंपर के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।मौके से वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा कर नंबर नोट कर लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पत्नी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि डंपर का नंबर मिल गया है, जल्द ही वाहन को जप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने में पहल किया जाएगा। मालूम हो की जामडीह तीखा मोड़ पर एक सप्ताह पूर्व ही एक बाइक सवार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल को खतरा मोड़ के रूप में चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का मांग किया है।
एमजीएम अस्पताल की घटना को लेकर डालसा की टीम एमजीएम पहुंची , कहा : घायल एवं मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जाएगा।
जमशेदपुर
डालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के मार्गदर्शन में डालसा की टीम ने एमजीएम अस्पताल एवं टीएमएच पहुंचे और घटना में जख्मी एवं मृतक के परिजन से मिले । डालसा टीम में शामिल माननीय बिमलेश कुमार सहाय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी), सीजेएम विशाल गौरव, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक प्रसाद तथा प्रभारी न्यायाधीश सिद्धांत तिग्गा समेत कोर्ट स्टाफ और पीएलवी के साथ आज लगभग 09:45 बजे एम.जी.एम. अस्पताल का दौरा किया, जहां दिनांक 03-05-2025 को लगभग 03:20 बजे मेडिसिन वार्ड की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों ने उस जगह का अवलोकन किया और देखा कि सबसे ऊपरी मंजिल (द्वितीय मंजिला से लेकर भूतल तक की छत ढही हुई थी । इस दौरान एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकारी दिया गया कि तीन व्यक्ति व्यक्ति की उक्त हादसे में मृत्यु हो गई है और दो मरीज इलाजरत हैं जिनमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी वृद्ध महिला को टीएमएच में रेफर किया गया है।
मृतकों में शामिल पहला व्यक्ति लुकास साइमन तिर्की, उम्र लगभग 61 वर्ष, निवासी गदरा, गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम का है एवं दूसरा व्यक्ति डेविड जॉनसन, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी स्ट्रेट माइल रोड, साकची, जमशेदपुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति श्रीचंद तांती, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी तांती क्लब, सरायकेला खरसावां है । जो इलाज के दौरान दुर्भाग्य से मर गए तथा दो जख्मी व्यक्ति अर्थात् 1. सुनील कुमार, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम और 2. श्रीमती रेणुका देवी, उम्र लगभग 72 वर्ष, जो अपने बेटे श्रीचंद तांती (मृतक) से मिलने आई थी, घायल हो गई। रेणुका देवी, उम्र 72 वर्ष, को बेहतर इलाज के लिए तत्काल टीएमएच भेजा गया है । जबकि सुनील कुमार एमजीएम अस्पताल में ही इलाजरत है । एमजीएम भ्रमण के दौरान डालसा टीम जख्मी व्यक्ति सुनील कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि उनका समुचित इलाज किया जा रहा है । अब उनकी स्थिति बेहतर है। इसके बाद डालसा टीम टीएमएच भी गई, जहां जख्मी वृद्ध महिला श्रीमती रेणुका देवी से मिले, जो वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। चूंकि मृतक तथा एक घायल के परिजन का पता नहीं चल पाया था, इसलिए पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं दिलीप जायसवाल की मदद से जमशेदपुर निवासी के दो मृतकों के परिजनों का पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। इसके अलावा मृतक श्रीचंद तांती तथा घायल रेणुका देवी में से एक सरायकेला-खरसावां जिले के हैं, इसलिए डालसा सरायकेला के सचिव एवं सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार मिश्रा एवं फ़ागुराम महतो द्वारा उनके परिजनों का भी पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डालसा जमशेदपुर ने मृतक तथा घायल के परिजनों का पता लगाने, अस्पताल में आवश्यक कागजी कार्रवाई में मदद करने तथा दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों के शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने में हरसंभव प्रयासरत हैं।
वंहीं जमशेदपुर के पीएलवी नागेंद्र कुमार घटना के दिन यानी 03-05-2025 को एमजीएम अस्पताल में मौजूद भी रहे और देर रात तक घायल व्यक्तियों को बचाने में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी) माननीय बिमलेश कुमार सहाय ने कहा कि दुर्घटना में जख्मी हुए मरीज और मृतकों के परिजनों को न्यायायिक प्रक्रिया के तहत हर संभव मदद दिलाया जाएगा ।
वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर आर के मंधान एवं वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी ने डालसा टीम को बताया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के कॉरिडोर (बरामदे) की छत बहुत पूरानी होने के कारण ढह गई। उक्त बारमदे से सटे मेडिसिन वार्ड के कक्ष में काफी दिन से भर्ती 04 (चार) मरीजों को बेड आवंटित किया गया था। जिनके परीजन न के बराबर उनसे मिलने आया करते थे। कक्ष के बाहर सटे उक्त बरामदे में लैट्रिन / बाथरूम के लिए मरीजों का अक्सर बरामदे में आना-जाना लगा रहता था। बरामदा कक्ष के ठीक बाहर होने के उक्त मरीज दोपहर भोजन करने के पश्चात् बरामदे में बैठने/टहलने/लैट्रिन बाथरूम के लिए आये हुए थे। ठीक उसी बीच उक्त बरामदे के उपर का छत टूट कर गिरा। उस समय चार मे से 01 (एक) मरीज वहाँ से हट गये जिनके सिर में मामूली चोट लगी जिनका नाम सुनील कुमार उम्र 48 वर्ष है । यह मरीज डॉ० विकम मुर्मु के यूनिट में दिनांक 17.12.2024 से ईलाजरत हैं। परन्तु 03 (तीन) मरीजों की मलबा में दबने से मृत्यु हो गई। एक मृतक (श्रीचंद ताँती) को देखने के लिए उनकी माता श्रीमति रेनुका देवी, 72 वर्ष उस समय आई आई हुई थी, वह भी मलबे में दबकर द्वितीय तल पर फंस गई थी, उन्हें तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया एवं उनको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज शुरू किया। छत ढहने की वजह से ऑक्सीजन पाईप भी टूट गया था। इसलिए मरीज श्रीमति रेनुका देवी की स्थिति को देखते हुये एवं उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता के कारण उन्हें बेहतर ईलाज हेतु तत्काल टी०एम०एच० रेफर कर दिया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर है। डालसा टीम टीएमएच में भी जाकर मरीज की हालत एवं वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।
एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे, पहुंचे विधायक और अधिकारी
जमशेदपुर
शनिवार को साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) के मेडिसिन वार्ड का छज्जा टूटकर गिर गया. इस हादसे में एक महिला समेत तीन अन्य मरीज मलबे में दब गए. इनमें एक लावारिस मरीज भी शामिल था. दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी जख्मी मरीजों को मलबे से बाहर निकाला गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया .
मरीजों की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलने के बाद धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी , सिविल डिफेंस के अधिकारी सुरेश प्रसाद, डालसा टीम से नागेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. वार्ड से तत्काल बाकी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर बिग्रेड तथा सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग दिया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक पूर्णिमा दास ने इस हादसे को ‘घोर लापरवाही‘ करार देते हुए कहा कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन जर्जर भवनों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया.
मौसम की बदली स्थिति और बारिश ने राहत और बचाव कार्य में भारी बाधाएं उत्पन्न की. लेकिन इसके बावजूद, प्रशासन पूरी तन्मयता से रेस्क्यू कार्य में जुटा रहा . इस हादसे के बाद एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवनों और उनकी देखभाल पर सवाल उठने लगे हैं. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सामने अब यह चुनौती है कि ऐसे भवनों की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
अभी भी मलबे में मरीजों के फंसे होने की आशंका
घटना की सूचना पाकर झामुमो नेता प्रमोद लाल एवं कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे सहित अन्य लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।
भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि की सड़क हादसे में मौत
सरायकेला/आदित्यपुर
मंगलवार की सुबह भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा रांची टाटा हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनकी मौत हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात अग्नि बेसरा रांची से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में उनका गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल अग्नि बेसरा को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से रांची रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक अग्नि का रांची रिम्स में ही पोस्टमार्टम चल रहा हैं। इधर घटना की सुचना पर उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से काम पर जा रहे बाइक सवार की मौत
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सोमवार की सुबह 8:30 के करीब सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सुधा डेयरी मोड़ के पास अनियंत्रित टैंकर ने कम पर जा रहे हैं 46 वर्षीय बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिस वजह से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृत बाइक सवार की पहचान रामाकांत झा (46 वर्ष) के रूप में की गई है. जो सोमवार सुबह गम्हरिया स्थित रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था. इस बीच सुधा डेयरी मोड़ के पास तकरीबन 8:30 बजे अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसके मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस ने टक्कर मारने वाले टैंकर को ज़ब्त कर लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।
गुमला जिला में लागातार रप्तार का कहर दिखने को मिल रहा हैं ताजा मामला घाघरा थाना के अरंगी दुलकी नदी के समीप मोटरसाइकिल व टेंपो के सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टेंपो सवारी लेकर घाघरा से अरंगी की ओर जा रही था। विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घाघरा की ओर आ रहा था। इसी बीच दुलकी नदी के समीप दोनो की सीधी भिड़ंत हुई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामूदायिक स्वस्थ केंद्र घाघरा लाया गया। जहां मोटरसाइकिल सवार सलगी चापी निवासी 25 वर्षीय गौतम महली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में जरगाटोली निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव, अरंगी निवासी 35 वर्षीय प्रतिमा देवी, 40 वर्षीय धनेश्वर सिंह, 28 वर्षीय बिरसई उरांव, 24 वर्षीय मनिता देवी व उसका बेटा 9 माह का निशांत उरांव के नाम शामिल है। वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु प्रतिमा देवी और धनेश्वर सिंह को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।
रफ्तार के सौदागर बनने के चक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं एक ने गंवाई अपनी जान
झारखण्ड/रामगढ़
भदानीनगर बनगढ़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत
ऐसे युवा गाड़ी को तेज रफ्तार चलाने के चक्कर में घर वालों को अपनी मौत का दे जाते हैं ऐसा गम जिसके तले पूरा परिवार जीवन भर तड़पता रहता है
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रामगढ़ मुख्य मार्ग भदानीनगर बनगढ़ा में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायलों को भदानी नगर ओपी पुलिस रामगढ़ सदर अस्पताल ईलाज के लिए भेजी जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। तीनों युवक भदानी नगर ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण यह दुघर्टना घटी है। वही घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दो युवक अभी भी गम्भीर रूप से घायल हैं।
बृहस्पतिवार की शाम एक दिल देहला देने वाली घटना घटी है जहां पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. घटना शाम 6.30 से 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी, इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कट कर उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला हैं, गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है।
समाचार लिखे जाने तक सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए थे घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को दे दिया गया जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है, फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
पिलीद तीखा मोड़ पर दो कीपर एक एलपी ट्रक व एक बोलेरो आपस में हुआ भीड़ंत।
सरायकेला/ईचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर पिलीद जंगल के पास तीखा मोड़ पर एक एक कर 4 वाहन आपस में भिड़े, जिससे बोलेरो चालक का पैर टुट गया। बोलेरो चालक रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय छुटुन का पैर बोलेरो में दब जाने से टुट गया। परिजनों ने उसे तत्काल रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को रामगढ़ से एक बोलेरो जमशेदपुर जा रहा था।
वहीं रामगढ़ की ओर से आ रहे एक कोयला लदा अनियंत्रित एलपी ट्रक पीछे से बोलेरो को टक्कर मार दिया, जिससे बोलेरो का पिछला हिस्सा कवाड़ी बन गया। इतने में ही सामने से आ रहे एक 18 चक्का कीपर एलपी ट्रक से सीधे टकरा गया तथा एक अन्य कीपर दोनों वाहनों को बचाने के क्रम में सड़क से बाहर गढ्ढा में घुस गया। दोनों कीपर व ट्रक के चालक छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे व सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी।
वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एलपी ट्रक बोलेरो को पीछे से ठोकर मारी, जिससे चालक का पैर टुट गया। उन्होंने कहा कि आगे से आ रहे एक 18 चक्का कीपर को भी उक्त ट्रक ने आगे से ठोकर मारी, जिससे कीपर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि सामने से आ रहे एक कीपर भी ट्रक को बचाने के क्रम में सड़क से नीचे गढ्ढा में घुस गया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जाए, अन्यथा ओर सड़क हादसा का संभावना रहेगी।
पोटका में दो वाहनों में जोरदार टक्कर एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।
पुर्वी सिंहभूम/पोटका
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पुर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हाता से जमशेदपुर जाने वाला मुख्य सड़क पर रविवार को रात के लगभग 11:30 बजे 12 चक्का ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गयी।
वहीं घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गयी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की है. जहां ट्रक और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वही घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि ट्रेलर की ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी है।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया.और ट्रेलर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया।