राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभागार में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभागार में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा महात्मा गाँधी के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना हो तो उन्हें गांधी जी की जीवनी पढ़नी चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और उनमें सुधार के प्रयास करने की सीख हमें गांधी जी से मिलती है। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए कहा कि देश के इन दो महापुरुषों की जीवनी से हमें यह सीख मिलती है कि त्याग व सादगी की भावना को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा, त्याग, आत्मसंयम एवं अनुशासित जीवन मूल्यों को हमें अपने जीवन एवं व्यवहार में चरितार्थ करना चाहिए। बापू का जीवन दर्शन हमें हृदय परिवर्तन द्वारा समस्याओं के स्थाई समाधान का मार्ग दिखाता है।

मौके पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा सह उप समहर्ता सामान्य शाखा, रेड क्रॉस सचिव श्रे देबाधिदेव चटर्जी , सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारी तथा समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहें।

फैक्ट्री जमीन क्रय-विक्रय में उपेक्षित लोग ने पंचायत जनप्रतिनिधियों फैक्ट्री प्रतिनिधि के साथ बैठक की।

फैक्ट्री जमीन क्रय-विक्रय में उपेक्षित लोग ने पंचायत जनप्रतिनिधियों फैक्ट्री प्रतिनिधि के साथ बैठक की।

सरायकेला/चांडील

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अन्तर्गत आदारडीह गांव स्थित आर्दश मध्य विद्यालय में प्रस्तावित फैक्ट्री के जमीन क्रय विक्रय की अनियमता को लेकर जनप्रतिनिधियों और गांव के लोग के साथ बैठक हुई।

बैठक में पुर्व जिप सदस्य अनिता पारित, फैक्ट्री प्रभारी राजीव बनर्जी, सुखराम हेम्ब्रम आदारडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, गोरडीह पंचायत के मुखिया ग्राम प्रधान तपन महतो,शमापद कुम्हार ग्रामीण अपनी बात को रखें।

जमीन के खरीद बिक्री में मुखिया और ग्राम प्रधान के वंशावली, जमीन के वर्तमान मलिक और जमीन खतियानधारी में विभिन्नता के समस्या की बात उठाई. समस्या ग्रस्त लोगों ने इस सभा में अपनी आवाज को बुलंद किया।कोई भी व्यवसायिक पैसे देकर विवादित जमीन नहीं लेते हैं। जमीन के खरीद बिक्री आपसी रजामंदी से होता है ‌फेकट्री के जमीन खरीद में कुछ लोग का कहना है वंशवाली बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अनियमितता बरती है जिसके कारण जमीन के अंशधारी उपेक्षित हुए। उपेक्षित लोग बैठक कर अपनी बात रखें. वहीं फैक्ट्री की ओर आऐ प्रतिनिधि ने इस समस्या को भी निदान करने की बात कही गई। फैक्ट्री में ली गई जमीन में कुछ लोग वंशवाली,कुछ जमीन के खाते टु में नहीं से होने, खतियानधारी में नहीं होने के कारण उपेक्षित है। गांव वालों ने कहा फैक्ट्री जमीन खरीदी ब्रिक्री में खास जमीन को भी नहीं छोड़ा गया।

वहीं कुछ लोग को कहना है कि फैक्ट्री के अनुबंध राशि और जमीन मालिक की देर राशि में अंतर की बात उठा। राजकुमार कुमार,पार्टी कुमार, आदि उपस्थित थे।

झारखंड चेतना मंच के द्वारा अंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन किया गया।

झारखंड चेतना मंच के द्वाराअंत्योदय आश्रम में गांधी जयंती का आयोजन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

झारखंड चेतना मंच के द्वारा चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी के नेतृत्व में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी लालमोहन महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह उपस्थित रहे.
चेतना मंच के द्वारा गांधी आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बीच फल बिस्किट केला इत्यादि का वितरण किया गया एवं गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उपस्थित समूह को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता आमजन मानस के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे ,जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ,महिला नेत्री शारदा देवी ,समरेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव ,सतीश शर्मा, सरोज कुमार, गोपाल झा अनिल पांडे नीलू सिंह पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता लक्ष्मण प्रसाद संतोष चौबे कुणाल राय संदीप गोप रमाशंकर पांडे डॉक्टर मदीना सुबोध शरण आदि उपस्थित रहे

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधी को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 4 अपराधी को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किसी भी हालत में शांति भंग होने नहीं दिया जाएगा:-सीडीपीओ अविनाश कुमार

झारखंड/चतरा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पिस्टल जिंदा कारतूस दो बाइक नक्सली पर्चा और मोबाइल फोन समेत 4 अपराधियों को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है अनुमान यह लगाया जा रहा है कि गिरफ्त में आए चारों व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे जिसे चतरा पुलिस में विफल कर दिया है।

घटना के संबंध में छात्र एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि आपको पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 4060 रुपये नकद के साथ-साथ 2 नक्सली पर्चा भी बरामद किया है।

आगे एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नये नक्सली गिरोह बनाकर चल रही विकास योजनाओं में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में दो टीम गठित कर बरैनी चौक और तिलैया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच बरैनी चौक पर नवादा की ओर से दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखे. रोककर जांच करने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इस दौरान उनके पास से दोनों मोटरसाइकिल, 3 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, 2 नक्सली पर्चे समेत 4060 रुपये नकद बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपियों ने बरामद हथियार व गोली के संबंध में कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया।

आगे उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया और आगे भी इसी तरह से अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शांति भंग होने नहीं दिया जाएगा।

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

घाटशिला: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को हुआ समापन,जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने की शिरकत।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया पुरस्कार वितरण

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

01अक्टूबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत अंतर्गत रांगाबांध में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को बैतालपुर की टीम की जीत के साथ हुआ समापन।

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं विजेता खिलाड़ी

आपको पता नहीं चल की बीटीएमएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया.इसमे बैतालपुर की टीम विजेता जबकि मार्डी ब्रदर्स उपविजेता रहा. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे।

फिर वह टूर्नामेंट कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को जिप सदस्य श्रीमती मुर्मू ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर मुखिया श्याम चांद मानकी, ग्राम प्रधान सुनाराम टुडू, कमल हेम्ब्रम, सुखदेव सोरेन, मदन सोरेन, बिश्वनाथ कर्मकार, श्याम टुडू, दिलीप टुडू, धनपति टुडू, नरेन मुर्मू, रामदास हांसदा, सुंदर टुडू, लखन मुर्मू, दुर्गा दंडपात समेत अन्य लोग मौजूद थे।

जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।

जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यूसिल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सहायक समादेष्टा अक्षय के नेतृत्व में जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया. इस अभियान में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के सीआइएसएफ जवानों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं उसके आस-पास के इलाकों की सफाई की. इस स्वच्छता अभियान में सहायक समादेस्टा अक्षय उगाले, इंस्पेक्टर पवन कुमार, वी के सिंह, विनय कुमार, बलविंदर सिंह समेत 10 सब इंस्पेक्टर, 12 एएसआइ, 18 जीडी व अन्य ने शिरकत की।

इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता संबंधी पर्चे बाट कर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश उन तक पहुंचाया गया, ताकि गांव-गांव में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान के स्वच्छता संकल्प को चरितार्थ करते हुए 50 की संख्या में जवानों ने जादूगोड़ा रांकिणी मंदिर व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर स्थानीय गांव वालों तक भी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाया।

आपको बताते चलें कि सीआइएसएफ की ओर से बीते 15 सितंबर से यह अभियान चलाया जा रहा है. अब आस-पास के स्कूल, मंदिर, मैदान, यूसिल कॉलोनी में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

टाटा पुरूलिया एन एच 32 बना कीचड़नुमा, कीचड़ में कमल खिलते,सबका साथ दो विकास:-सुफल महतो

टाटा पुरूलिया एन एच 32 बना कीचड़नुमा, कीचड़ में कमल खिलते,सबका साथ दो विकास:-सुफल महतो

सरायकेला/चांडील

स्वच्छ भारत अभियान में श्रम दान के लिए सड़क बना किचड़नुमा, किचड़ में ही कमल खिलते हैं, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण , से त्रस्त जनता सबकुछ देख रहा है, सबका साथ दो का विकास किसी से छिपा नहीं है.

सुफल महतो

किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द होने के तीन माह के अन्दर एम एस पी की कानूनी गारंटी ,साल भर बाद भी अमल में नहीं लाया। इसके विरोध में देशव्यापी अभियान जारी है. वहीं 3 अक्टूबर को लखिनपुर खिरी घटना के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस मनाने का आव्हान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है,5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनावों में भाजपा को साफ करने में जुटी है , त्रस्त जनतता

मेडिटीना अस्पताल में महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर मजाचाया बवाल,, पुलिस भी मौके पर पहुंची

मेडिटीना अस्पताल में महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर मजाचाया बवाल,, पुलिस भी मौके पर पहुंची

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिट्रीना अस्पताल में 9 महीने से डायलिसिस का इलाज कराने के पश्चात रविवार 1 अक्टूबर को 45 वर्षीय पूनम कश्यप की मौत हो गई. महिला की मौत होने से परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन समेत डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया

मिली जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर एस टाइप निवासी राजेश ठाकुर की पत्नी 45 वर्षीय पूनम कश्यप बीते 9 महीने से डायलिसिस पर थी, जिनका इलाज मेडिट्रीना अस्पताल में बीते 9 महीने से चल रहा है। वहीं उनका डायलिसिस भी होता था.इस बीच रविवार को डायलिसिस के लिए अस्पताल पहुंची महिला की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद महिला की मौत हो गई, इधर मृत महिला के परिजनों ने अस्पताल और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि महिला को डॉक्टरों द्वारा पहले 6 इंजेक्शन दिए गए, जिसे अचानक महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और तबियत बिगड़ने लगी।

इस बीच अस्पताल प्रबंधन द्वारा हाथ खड़े करते हुए महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया,परिजनों द्वारा अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की गई, लेकिन अस्पताल ने एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराया.परिणाम स्वरूप महिला ने दम तोड़ दिया. इधर घटना की जानकारी होने के बाद आदित्यपुर पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उग्र हुए परिजनों को समझाने -बुझाने के बाद मामला शांत कराया.और साथ ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के बाद आस्वस्त किया गया कि वे मामले की लिखित शिकायत करें, जिस पर आगे कार्रवाई होगी।

इधर मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि वह बीते 9 महीने से महिला का लगातार डायलिसिस कर रहे थे. रविवार को भी परिजन डायलिसिस के लिए पहुंचे थे. लेकिन देरी से पहुंचने के चलते वे एक मेडिकल आयोजन कैंप में हिस्सा लेने निकल गए, इस बीच महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि रविवार को फर्स्ट हाफ में ही केवल डायलिसिस होता है. सेकंड हाफ में मशीनों की साफ- सफाई होती है इस लिए रविवार को डायलिसिस सेकंड हाफ में बंद किया जाता है

दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सोनाराम बोदरा।

दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सोनाराम बोदरा।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

1 अक्टूबर रविवार को आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटागा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया।

कार्यक्रम में आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटागा के अध्यक्ष राजू सरदार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अन्य अतिथियों देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव तथा समिति के पदाधिकारी राजू सरदार, खिरोद सरदार, बोज गोप, महादेव महतो, आलोक कैवर्त, बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, कृष्णा पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

“राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारादुमका जिले में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

“राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा” दुमका जिले में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया

दुमका

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा जिला के संयोजक श्री प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर रविवार को 11:00 बजे से झारखंड प्रदेश के दुमका जिले में स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप श्री पागल बाबा मंदिर प्रांगण में एक संगठन आत्मक बैठक का आयोजन किया गया

उक्त बैठक में। टीम का विस्तार, उसकी कार्यशैली और आगामी कार्यक्रम के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर मंदिर परिसर में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस उल्लेखनीय अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी, प्रदेश की महिला संयोजक श्रीमती शीला रानी हेंब्रम जी, प्रदेश के लिए नव मनोनीत महिला अध्यक्षा श्रीमती शांति कुमारी जी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह जी के साथ प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल थे

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया जाएगा।

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया जाएगा।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोल्हान कप फुटबॉल का मुकाबला सुबह 9:00 बजे से
सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित बहु प्रतिष्ठित अर्जुन कब फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 7 अक्टूबर को खेला जाएगा संगठन के अध्यक्ष शाह भारत सरकार के जनजात्रिया कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित होंगे

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। मैच का शुभारंभ 16 पुरुष टीमों के बीच आयोजित कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता से होगा। जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच 12:00 बजे से खेला जाएगा।

इस दौरान 8 महिला फुटबॉल टीमों के मध्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया है। समापन समारोह को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। बता दें कि झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ 3 जुलाई को हुआ था।

इस प्रतियोगिता में 10 पंजीकृत टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग दो माह तक चलने वाली इस मान्यता प्राप्त फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के के पश्चात सरायकेला खरसावां जिला टीम का गठन कर उसे झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा भेजा गया था। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जुड़ेजा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जुड़ेजा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

1 अक्टूबर रविवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एस एस रिजवी छब्बन जी के नेतृत्व में जुड़ेगा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने किया.वहीं आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएलपी लीडर जनाब आलमगीर आलम साहब स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता अल्पसंख्यक सेल के प्रभारी उमर खान प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी अशोक चौधरी कार्यकारी जिला नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर फिरोज खान जेबा खान रामेश्वर प्रसाद रियाज खान सफी अहमद उपस्थित हुए।

वहीं कार्यक्रम मै गुरदीप सिंह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू अभिजीत सिंह सुल्तान अहमद राजा सिंह राजपूत जिला सचिव दीपक गुप्ता सुरेंद्र शर्मा बादशाह खान अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started