घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया

घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया

सरायकेला/चांडि

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के चंद्र विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार की सुबह सात रेडियल गेट बंद कर दिए गए हैं. फिलहाल डैम का तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर रखा गया है इचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र का जायजा लिया.

वहीं  मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया. इससे चांडिल डैम के किनारे डूब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है. डैम का जलस्तर 181.85 मीटर के पार चले जाने के बाद डैम के 10 रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. इनमें आठ गेट को डेढ़-डेढ मीटर और दो गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया था. इसके बाद डैम का जलस्तर तेजी से घटता गया.

मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर पहुंचने के बाद सात रेडियल गेटों को बंद कर दिया गया. फिलहाल डैम के तीन रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खुला है. वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया. इससे गांव की सड़कों पर आवागमन बंद हो गया था. इसका जायजा लेने के लिए ईचगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रभारी अंचल अधिकारी किकू महतो ईचागढ़ गांव पहुंचे और स्थिति का आकलन किया. वे किचड़नुमा सड़कों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने गांधी जयंती ( ड्राई डे ) पर NH-33 होटलो में की औचक छापेमारी,होटल और ढाबा संचालक को दिए सख्त निर्देश

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने गांधी जयंती  ( ड्राई डे ) पर NH-33 होटलो में की औचक छापेमारी,होटल और ढाबा संचालक को दिए सख्त निर्देश

सरायकेला/चांडील

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार लगातार नशा कारोबार के रोकथाम को लेकर जिले भर में अभियान चला रहे हैं ,इसी कड़ी में सोमवार देर रात सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे- 33 किनारे स्थित होटल और ढाबों में शराब बेचे जाने मामले को लेकर औचक छापामारी करने पहुंचे

एसपी के इस औचक कार्रवाई से एन एच-33 स्थित होटल और ढाबों में अफरा -तफरी मच गई. हालांकि इस दौरान अधिकांश होटलों और ढाबों में शराब परोस जाने संबंधित मामला नहीं पाया गया, न ही सेवन नहीं किया जा रहा था. मौके पर एसपी द्वारा बताया गया की 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष पर देशभर में ड्राई डे रहता है, ऐसे में सरकार के इस आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन हो इसी के तहत यह औचक छापेमारी की गई।

एसपी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग स्थित मुंडा होटल और चौका थाना क्षेत्र के झाबरी स्थित राम भरोसे होटल में छापामारी की दोनों ही होटल में स्थिति सामान्य थी और शराब सेवन से संबंधित कोई मामला नहीं पाया गया. मौके पर एसपी ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होटल और ढाबा में अवैध तरीके से शराब बेचे या परोसे जाने के मामले सामने आने पर आगे सख्त कार्रवाई होगी।

आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 2 को अक्टूबर को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड में आदित्यपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती और साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती गम्हरिया ब्लॉक परिसर में मनाई गई और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, महामंत्री अशोक सिंह, विजय सोनार ,और संजय सरदार,धनंजय स्वर्णकार,सम्राट कुमार, आकाश कुमार, बिरेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी झा,पवन महतो, रमेश कुमार, संतोष शाह, प्रमोद सिंह, सुनीता पासवान, हिमांशु शर्मा,अभिमन्यु एवं आदि लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया।

गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सीजूलता स्थित केंद्रीय कार्यालय में सरायकेला खरसावां जिला समिति के तत्वाधान में गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सराईकला खरसावां जिला अंतर्गत सभी गौड़ बहुल क्षेत्र से अहले सुबह से ही गौड़ समाज का बैनर लिए हुए स्त्री पुरुष जुलूस की शक्ल में सीजूलता पहुंचे। परिसर पर विधिवत रूप से गौड़ सेवा संघ के स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड के कर कमलों से झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्थापना दिवस की शुरूआत हुई ।

इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए अपना विचार रखा कि सभी ग्राम समिति का स्थापना कर मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाए । स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड़ ने गौड़ समाज का इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आयु वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । सभा परिचर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि गौड़ समाज का उद्धार शिक्षा को हथियार बनाने से ही संभव है ।हमें बढ़-चढ़कर अपने परिवार जनों को शिक्षित करना होगा ,तभी समाज का विकास होगा । सभा को सम्मानित अतिथि नीलसेन प्रधान (केंद्रीय उपाध्यक्ष), नेंबू प्रधान (केंद्रीय सहसचिव) ,केंद्रीय सदस्य रूपनो प्रधान, नागेश्वर प्रधान के अलावे जिला समिति के वक्ताओं एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारीगणों ने अपना विचार प्रस्तुत किया ।

इस पूरे समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया के दिलीप प्रधान ने किया । मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, कृष्ण प्रधान, पवित्र महाकुड़ , देवीदत्त प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, बासुदेव प्रधान, संदीप प्रधान, घनश्याम महाकुड, शरद बाबा, लक्ष्मण महाकुड़ ,अश्विनी प्रधान ,नीताई प्रधान ,शक्ति महाकुड ,मंत्री महाकुड़, श्यामल महाकुड ,राजीव प्रधान, मानिक गौड, भरत महाकुड, सूरज महाकुड़ ,मुरारी प्रधान ,विश्वजीत प्रधान, लक्ष्मण के अलावे काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम।

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम।

सरायकेला/खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )


राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप पंचायत मुख्यालय गाँव स्थित अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों के बीच मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित श्री झारखण्ड सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट खरसवां के सी एस आर श्री बद्रीनाथ डे ने पुस्तकालय के विद्यार्थियों को करियर कौंसिल के लिए मोटिवेट करते हुए कहा कि विद्यार्थी समय व्यर्थ न गवाएं और समय का सदउपयोग करें। विद्यर्थी लक्षय निर्धारण कर लगन पूर्वक अध्ययन करें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने अर्जुन पुस्तकालय को हर संभव मदद करने की भी बात कही। अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं होती भले ही वह किसी तरह की ग्रहण की गई हो। एही नहीं बल्कि शिक्षा अक्षय संपति है जो कभी भी नष्ट नहीं होता है और ना ही इसकी चोरी होने का भय रहता।

इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष महतो ने की जबकि धन्यवाद ज्ञांपन ललित प्रधान ने दी।इस अवसर पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान ने अर्जुन पुस्तकालय को कई उपयोगी पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान दिए।

मौके पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान, मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो,अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, ललित प्रधान, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, समीर प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक, अभिलाष प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के तमाड़बांध पंचायत स्थित श्री चाईबासा गौशाला परिसर में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अंतर्गत गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का लोकार्पण किया गया.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता, चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष/सचिव, सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित रहे.

वहीं इस गोबर गैस प्लांट से आसपास के तकरीबन 15 से 20 घरों को गैस पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ा गया है. इस अवसर पर वार्ता के दौरान लाभुकों द्वारा बताया गया की गोबर गैस प्लांट से जुड़ने के उपरांत अब प्रत्येक माह ₹500 से ₹1000 तक की बचत होगी. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे रसोई ईंधन की कार्य प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की गई. उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में गोबर गैस प्लांट से निर्मित गैस रसोई इंधन के रूप में एक बेहतर विकल्प है तथा यहां पर गौशाला की उपलब्धता होने के कारण प्लांट के लिए आवश्यक गोबर की आपूर्ति भी सुलभ है. उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से निर्मित रसोई इंधन धुएं से होने वाले बीमारियों में तथा एलपीजी गैस पर होने वाले खर्च दोनों में कमी लाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिस किसी भी लाभुकों को इस योजना की आवश्यकता है, तो वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं

मंत्री बन्ना गुप्ता,जीला दंडाधिकारी,पुलिस प्रमुख ने गांधी मैदान में गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

मंत्री बन्ना गुप्ता,जीला दंडाधिकारी,पुलिस प्रमुख ने गांधी मैदान में गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

2 अक्टूबर सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के मैंनगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गांधी जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियो द्वारा मानगो नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही डे नुलम की 3 महिला समूहों के बीच ऋण वितरण एवं आदिम जनजाति सबर की महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया ।    

वहीं माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 154वीं जयंती मना रहे हैं । बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है । आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया । 

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है। जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है ।  

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान गांधी जयंती कब सर पर Free Craft Workshop का आयोजन किया गया।

स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग संस्थान गांधी जयंती कब सर पर Free Craft Workshop का आयोजन किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

( जितेन्द्र मण्डल की रिपोर्ट )

2 अक्टूबर सोमवार को स्टूडेंट को कॉर्नर कोचिंग सेंटर प्रांगण में भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर हमारे अर्पण किया गया।

वहीं इस पर स्टूडेंट कॉर्नर कोचिंग प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी free craft workshop का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 से भी अधिक अध्यापक और छात्र छात्राएं ने भाग लिया। जिसमे संस्था के संचालक चंचल साहू,आकाश सर, विश्वजीत मोहंती, दीप चटर्जी, शीला हांसदा जी आदि सभी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने पाकुड़ के बूढ़ा बाबा मंदिर में क्या दर्शन।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने पाकुड़ के बूढ़ा बाबा मंदिर में क्या दर्शन।

पूर्वी सिंहभुम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

02 अक्तूबर को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने अपने दुमका दौरे के बाद पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड में अवस्थित सुप्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग वाले बूढ़ा महादेव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया तथा इसी वर्ष मार्च के महीने में अपने द्वारा वहां रोपित किए गए “रुद्राक्ष वृक्ष” के बढ़ते हुए रूप का भी दर्शन किया।

आज ही गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा एक आम का वृक्ष लगाया गया।। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी ने स्थानीय लोगों से वादा किया कि आगामी कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ और दुमका में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा “लाल चंदन” के वृक्ष लगाए जायेंगे।

वहीं अपने सांगठनिक दौरे के दौरान आज पाकुड़ से जमशेदपुर लौटने के क्रम में स्थानीय सुप्रसिद्ध दैविक स्थल “तारापीठ” में जगतजननी जगदम्बा “मां तारा” का दर्शन पूजन भी किया और माता से अपने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सभी सनातनी धर्मालंबियों के चतुर्दिक कल्याण की कामना की।

इस अवसर को अपने कैमरे में कैद करने हेतु प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत, सक्रिय सदस्य जीतू सिंह भी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्रधरपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चक्रधरपुर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर वन विस्रामगार में संयोजक और बूथ अध्यक्ष की सत्यापन की बैठक रखी गई थी। यह बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक की मुख्य अथिति चक्रधरपुर नगर की प्रभारी श्री जे बी तुबिद जी की अध्यक्षता संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात पार्टी के विस्तार के ऊपर विचार विमर्श किया गया।

इस कार्यक्रम में अल्प संख्या आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा जी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य शिवलालरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, छोटेलाल माझी,रोहित गुप्ता, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश प्रसाद, नगर सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, चिंता देवी, रितु सिंह, सुनीता रजक, परविंदर चौहान, बजरंग महानंद, अमर शर्मा, शशि रजक, श्याम विश्वकर्मा, प्रमोद रवानी, अशोक नयर, विकास रवानी, मनोज शाह, मनोज साहू, सुमित पासवान, गणेश दास, आदित्य जगलदल, छोटू दुबे, सुदिप कुमार पात्र, राजेश कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी पार्टी के और भी गणमान्य कार्यकर्ता का अनुपस्थित रहे

जिला दंडाधिकारी हह उपयुक्त की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

जिला दंडाधिकारी हह उपयुक्त की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सम्बन्धित पदाधिकारी के उपस्थिति में वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार समिति के गठन/पुनर्गठन के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम वन अधिकार समिति, अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति एवं जिला स्तरीय वन अधिकार समिति तथा प्रखंड/अनुमंडल/जिला स्तरीय एफआरसी सेल के गठन/पुनर्गठन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इस दौरान ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन/पुनर्गठन हेतु वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की सहभागिता तथा अंचलाधिकारी सहित अंचल कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित कर ग्राम सभा के आयोजन हेतु ग्राम वार शेड्यूल तैयार कर दावा आपत्ति प्राप्त करने के निदेश दिए गए । उपायुक्त नें कहा ऐसे अंचल जँहा ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति गठन ना किया गया हो या समिति निष्क्रिय स्थिति में हो वंहा पुनः समिति गठित कर प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक लोगो को सामुदायिक वन पट्टा एवं प्रवधान का अनुपालन सुनिश्चित कर योग्य लाभुकों को व्यक्तिगत वनपट्टा हेतू आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान करे। उपायुक्त नें कहा वनपट्टा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है, इसके सफल क्रियान्वयन तथा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को लाभ प्रदान करने हेतू सभी सम्बन्धित वरीय पदाधिकारी एवं सभी अंचलधिकारी, क्षेत्रीय वन पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करे।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरकयकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी अंचलधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के लगभग 159 पंचायत/ग्राम स्तर (सरायकेला- 14, खरसावां- 09, गम्हरिया- 36, कुचाई- 18, राजनगर- 08, चांडिल- 12, इचागढ़- 14, नीमडीह- 13 तथा कुकड़ू- 35) पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वप्रथम सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा सिखाए गए आदर्श को याद किया गया। तत्पश्चात ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों को वनाधिकार विषयक पर शपथ दिलाया गया।

★★★ ग्राम सभा शपथ पत्र★★★

आज महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर हम सभी ग्रामवासिया यह शपथ लेते हैं, कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम स्तर पर वन अधिकार समिति का गठन/ पुनर्गठन करेंगे तथा वन पर निर्भर लोगों और समुदायों को वन अधिकार पट्टा दिए जाने हेतु उनके दावा पर नियम के अनुसार अनुशंसा करेंगे।

हम सभी जल, जंगल और जमीन और इसके संसाधनों की रक्षा के लिए समर्पित और संगठित प्रयास करेंगे

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत, जिला परिषद, डीएमएफटी मद सहित अन्य मदों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीण स्तर पर आधारभूत संरचनाएं यथा स्वास्थ्य संबंधित, शिक्षा संबंधित, आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित, पेयजल संबंधित के साथ- साथ टाइड और अनटाइड फण्ड द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर भी ग्राम- सभा में विचार विमर्श किया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started