कदमा एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमिटी का किया गया भूमिपूजन,, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता रहे उपस्थित
जमशेदपुर/कदमा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा से पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना अंतर्गत एलाइड एरिया दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन किया गया।
भूमिपूजन कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। पंडाल का भूमिपूजन में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता गण नीरज सिंह, दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंकर रेड्डी, दीपू सिंह, मनीष पांडेय पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, केंद्रीय महासचिव आशुतोष सिंह मौजूद थे।साथ में दुर्गा पूजा कमिटी के महासचिव सिमरन भाटिया, कमेटी के प्रदीप कुमार, कुंदन सिंह, जयंती पटेल, अनिल, सीनू राव, कुमार राव, कृष्ण राव, मधु एवं सभी पूजा कमिटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।
जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
सरायकेला-खरसावां
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।
गाँधी जयंती के पूर्व आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समाहरणालय परिसर सरायकेला खरसावां में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालाय के कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय भवन परिसर की सफाई किया l इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है l अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ – स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं l उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है l परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें l ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं l जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी ल कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नें मौक़े पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का शपथ ग्रहण कराया।
अभियान के तहत सीधो-कान्हू पार्क सरायकेला में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री राजेंद्र प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सानद आचार्य समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलटियरस के द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कर सफाई अभियान चला गया।
उक्त में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंती पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सरायकेला, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहें।
नकली पिस्तौल का भै दिखाकर बंधन बैंक कर्मी से हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने किया खुलासा
चाईबासा/चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बंधन बैंक कर्मी से नकली पिस्तौल का वह दिखाकर हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चाईबासा पुलिस ने 3 अपराधियों को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी के पास से लूटा गया 15000 रुपया, लूटा हुआ स्कूटी (JHO6R-7238), दो मोबाईल और घटना में प्रयुक्त नकली पिस्तौल बरामद किया गया है।
वहीं पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को अपराधियों ने चक्रधरपुर थाना अंतर्गत मंडलसाई जाने वाले रास्ते से बंधन बैंक की महिला कर्मी शिखा प्रजापति से तीन अपराधियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर 46 हजार और स्कूटी लूट लिया था. वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए चाईबासा एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए चाईबासा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम गोइलकेरा से तीनों अपराधियों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी में चाईबासा जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित चौगासाई सिमीदिरी निवासी इजहार हुसैन (उम्र 20) पिता-गुलजार, मो जुनैत उर्फ जिशान (उम्र 18) पिता-मो रेहान और उड़ीसा के सुन्दरगढ़ जिले के उदितनगर स्थित मालगोदाम निवासी मो इरफान आलम (उम्र 19) पिता-मो मुन्ना आलम का नाम शामिल है।
सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडिंग रॉंग साइड ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ चलाया गया विषेश जांच अभियान।
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
30 सितंबर शनिवार को अपर उपायुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडीँग, रॉंग साइड ड्राइविंग, ड्रंक ड्राइविंग के विरुद्ध चलाया गया विशेष जाँच अभियान.मौक़े पर उपरोक्त के अलावा जेआरडीसीएल के पदाधिकारी, गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी तथा सड़क सुरक्षा की टीम के सदस्य उपस्थित रहें।
वही विशेष जांच अभियान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर लोगो को किया गया जागरूक साथ ही ओवर स्पेडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर की गई करवाई।
उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण, सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य शामद के नेतृत्व में गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष जाँच अभियान चलाया। इस दौरान लोगो को लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया साथ ही बड़े वाहनो को ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर नियम संगत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित ड्राइविंग करने, अवैध पार्किंग ना करने हेतू प्रेरित किया गया।
हाईवे चोरी कर भाग रहे तीन चोर को राजनगर से किया गया गिरफ्तार।
जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत सरमंदा पेट्रोल पंप के पास से हाईवे चोरी कर भाग रहे तीन चोर को पुलिस ने राजनगर से किया गिरफ्तार।
आपको बताते हैं चले की शुक्रवार देर रात चोरी की गई हाइवा के साथ तीन चोरों के साथ हाइवा को पुलिस ने चंद घंटों में ही राजनगर थाना क्षेत्र से बरामद करने में सफलता हासिल की.आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा पेट्रोल पंप के पास खड़ी हाइवा की खिड़की को तोड़कर उसकी चोरी कर ली गई थी. मामले को लेकर हाइवा मालिक ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान राजनगर के एक चेक नाका में आरोपियों को हाइवा के साथ पकड़ लिया गया।
इस मामले में पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी बागबेड़ा निवासी विशाल महतो, सूरज कर्मकार और राजनगर के नयासाई निवासी श्रीराम तियू को गिरफ्तार किया है।
फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बन कर जेवरात और नगदी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
24 सितंबर को जमशेदपुर के सुंदर नगर से फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनाकर लाखों के जेबराज और नगद लूटने वाले गिरोह का शुक्रवार 30 सितंबर को SSP किशोर कौशल ने खुलासा किया है।
इस कांड में कुल चार आरोपी की गिरफ्तारी हुई है वहीं उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ताला तोड़ने वाला गैस कटर, हथौड़ी, स्क्रू ड्राइवर, छेनी घटना में आयकर अधिकारी के सदा लिबास एक काले रंग का बैग घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया वाहन सुमो एक काले रंग का स्कॉर्पियो एक सफेद रंग का ब्रेजा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
SSP ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने में छः से सात अभियुक्त शामिल थे जिसमें केवल चार ही घर के अंदर प्रवेश कर छापेमारी कर रहे थे वहीं बाकी घर के बाहर रेकी कर रहे थे. इस घटना में एक महिला के भी शामिल होने के बात सामने आ रही है वहीं अब तक चार लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
आगे SSP ने बताया कि सोमू वाहन से तीन-चार की संख्या में अज्ञात लोग घर में आए थे घर में आकर अधिकारी के रूप में उन्होंने अपना परिचय दिया और वहां फर्जी तरीके से छापेमारी की इस दौरान जेवरात और नगद अभियुक्तों ने जमा कर लिया फिर हस्ताक्षर के बाद उसे लेकर वहां से चले गए।
गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर का रहने वाला अजय पूर्ति 35, चाईबासा का कमलेश तिरिया 40, और मुसाबनी का प्रमीत पूर्ति 37, शामिल है वही सभी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की क्लास लेने पहुंचे सरायकेला एसपी डॉक्टर विमल कुमार।
सरायकेला-खरसावां
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गा पूजा त्यौहार को देखते हुए सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के साथ पूर्व के अपराधिक कांडों में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक और निरोधात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इसके अलावा पुलिस 107 के तहत शांति भंग करने वाले लोगों को भी अब चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी.
इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह अड्डाबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व करने सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार स्वयं आदित्यपुर पहुंचे जिससे अड्डा मारने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. इससे पूर्व एस पी के निर्देश पर शुक्रवार शाम सरायकेला- खरसावां जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अड्डाबाजी करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए बेवजह घूमने के विरुद्ध चेतावनी दी गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि शुक्रवार शाम में अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाएं, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अड्डा मारने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किया गया. इस दौरान प्रमुख रूप से चौक-चौराहो सरकारी शराब दुकानों, बाजार समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बिना कारण घूमने वालों से भी पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी दी गई. गौरतलब है कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलताएं प्राप्त हो रही हैं।
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर राष्ट्रव्यापी प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर के सर्किट हाउस सभा कक्ष में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सुश्री सादाफ जफर राष्ट्रीय कोऑडिनेटर महिला कांग्रेस, माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए सादाफ जफर राष्ट्रीय कोऑडिनेटर महिला कांग्रेस ने कहा कि 1989: प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की शुरुआत की.
वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में 33% सीटें आरक्षित करने के लिए एक विधेयक लाए। लेकिन इसके लिए जब बिल पेश किया गया तो बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेई, यशवंत सिंह और राम जेठमलानी ने उसके विरोध में वोट किया। वह बिल लोकसभा में पारित हो गया लेकिन राज्यसभा में केवल 7 वोटों से गिर गया।
1992: प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% सीटों का आरक्षण लागू किया। दिसंबर 1992 में तत्कालीन प्रधान मंत्री PV नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। कई राज्यों में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे के भीतर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गईं। आज राजीव गांधी की दूरदृष्टि से भारत में 15 लाख महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। इनमें लगभग 40 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जो कि राज्यसभा से पारित हुआ था।
विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान था। एससी और एसटी के लिए उप-कोटा था। राज्यसभा से 9 मार्च 2010 को यह विधेयक पास हो गया था। लेकिन सर्वसम्मति न होने के कारण यह लोकसभा में पास नहीं हो सका। 2016: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांग की कि मोदी सरकार 8 मार्च 2016 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित करे। सोनिया गांधी जी ने “लंबे समय से प्रतीक्षित” विधेयक को पास करने की मांग की। पीएम मोदी के “मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस” नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैक्सिमम गवर्नेंस का मतलब महिलाओं को उनका हक़ देना है।” फिर, उन्होंने 2017 में पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने नरेंद्र मोदी से गुज़ारिश की थी कि अभी लोकसभा में भाजपा सरकार बहुमत में हैं और इस बहुमत का फ़ायदा उठाते हुए वे लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास करा सकते हैं। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा था कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इस कानून का समर्थन करती रही है और आगे भी करती रहेगी। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांग की थी कि मोदी सरकार लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित करे l पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जुलाई 2018 में पीएम मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था – मैं संसद के आगामी मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए समर्थन हेतु लिख रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं, 9 मार्च, 2010 को राज्यसभा द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक पिछले आठ वर्षों से भी अधिक समय से लोकसभा में पड़ा हुआ है। जब यह बिल भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में पारित हुआ, तब तत्कालीन विपक्ष के नेता अरुण जेटली जी ने इसे “ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण” बताया था। तब से कांग्रेस पार्टी इस विधेयक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अटल रही है। जबकि भाजपा का विचार बदल गया है। भले ही यह 2014 के घोषणापत्र में उसके प्रमुख वादों में से एक था। कांग्रेस ने बिना बहुमत के स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया था। हमने बहुमत के बिना ही राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया था। बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद मोदी सरकार साढ़े नौ साल तक महिला आरक्षण बिल को पास क्यों नहीं करवा पाई? सरकार अभी भी देर करने के लिए जनगणना और परिसीमन की शर्तें क्यों थोप रही है? जाति जनगणना का मुद्दा यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी जिसने पहली बार 2011-12 में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) की थी। मोदी सरकार ने इनके आंकड़ों को जारी करने से भी इंकार कर दिया है। इसके अलावा, मोदी सरकार ने (बिहार) जैसे राज्यों द्वारा किए जाने वाले जाति सर्वेक्षणों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, श्री राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में ओबीसी समुदाय के लोगों से मुलाक़ात की। मुलाकात के दौरान उन लोगों ने जाति जनगणना की मांग की थी। राहुल गांधी ने उनकी मांगों का समर्थन किया था। 85वें पूर्ण अधिवेशन में पास रायपुर प्रस्ताव में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दशकीय जनगणना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई। जाति जनगणना में विमुक्त जनजातियों और घूमंतू जनजातियों की भी गणना शामिल था। श्री राहुल गांधी का बयान: “जातिगत जनगणना हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने का आधार है, वंचितों का यह अधिकार है। प्रधानमंत्री जी, वंचितों को खोखले शब्द नहीं राजनीतिक और आर्थिक शक्ति की ज़रूरत है।
यह तीन कदम उठाने की बात कही गई
2011 की जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर, देश में OBC कितने हैं बताइए *आरक्षण से50%कैप हटाइए *दलितों, आदिवासियों कोआबादी के अनुसार आरक्षण दीजिए 16 अप्रैल, 2023 को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अद्यतन जाति जनगणना कराने की मांग की। लेकिन पीएम मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराने का वादा किया है। इस बीच, बिहार ने सर्वोच्च न्यायालय को अपनी जाति जनगणना पूरी होने की जानकारी दी है। I.N.D.I.A गठबंधन के 26 दलों ने अपने ‘सामुहिक संकल्प’ में सबसे पहले जाति आधारित जनगणना के माध्यम से सभी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के लिए निष्पक्ष सुनवाई की मांग की। महिला अत्याचार के मामले जहाँ भाजपा चुप रही: महिलाओं के ख़िलाफ़ जघन्य अपराधों पर भाजपा नेता और विशेष रूप से महिला सांसद चुप रहे हैं। महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध करने वालों को भाजपा ने वास्तव में राजनीतिक समर्थन दिया है। सत्ता पक्ष की किसी भी महिला सांसद ने हाथरस, कठुआ, उत्तराखंड या मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचारों पर एक शब्द भी नहीं बोला। 2018 में कठुआ में 8 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ दिया गया, एक हफ्ते तक सामूहिक बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। उसके बारे में किसी ने कुछ नहीं बोला। 2019 में तत्कालीन उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ख़िलाफ़ बलात्कार और हत्या के मामले और उनकी गिरफ़्तारी पर भाजपा सांसद चुप रहे। पीड़िता के पिता, चाचा और चाची की नृशंस हत्या के बाद बीजेपी के साथियों ने सेंगर के घर का दौरा किया और परिवार का गुणगान कियाl 2020 में जब चिन्मयानंद पर शाहजहाँपुर में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा तो बीजेपी सांसद चुप रहे। 2020 में, हाथरस में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने उसके परिवार की जानकारी के बिना रात 2.30 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सत्तारूढ़ दल की किसी भी महिला सांसद ने न तो इस घटना पर कुछ बोला, न ही गुस्से का इज़हार किया और न ही अपने पुरुष सहयोगियों को पीड़िता का चरित्र हनन करने से रोका।हमें विश्वास है कि भारत की भावी महिला सांसद आज की भाजपा सांसदों की तरह चुप नहीं रहेंगी। वे बेख़ौफ़ होकर महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ते हुए जघन्य अपराधों पर बोलेंगी, उनकी भर्त्सना कर सकेंगी और अपराधियों को सज़ा दिलाने के लिए निडर हो कर माँग करेंगी। वे अपनी पार्टियों और सरकारों पर यौन अत्याचार करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग और निंदा करने को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में करेंगी, जैसा कि मणिपुर में हुआ था। क्योंकि सत्तारूढ़ दल की महिला सांसदों ने अपनी चुप्पी और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों में संलिप्तता से भारत की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।
प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा, सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, सलीम खान उपस्थित रहें।
श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
सरायकेला खरसावां
गलत खानपान से हृदय को खतरा -पिनाकी रंजन
खरसावां: श्री सीमेंट कंपनी परिसर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर योग शिविर का शुभारंभ कंपनी के हेड अशोक कुमार एवं सहयोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. उक्त अवसर पर योग के मास्टर ट्रेनर पिनाकी रंजन ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को योग कार्यक्रम के अंतर्गत प्राणायाम ,आसन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया. कंपनी ने एक भित्ति चित्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया।
योग प्रशिक्षक ने कहा कि गलत खान-पान तेल मसाले एवं घी तेल के कारण आज एक बड़ी आबादी को हृदय रोग का खतरा सता रहा है. हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कपालभाति एवं अनुलोम विलोम प्राणायाम तथा आसन एवं व्यायाम जितने आवश्यक हैं उतना ही जरूरी खान-पान पर नियंत्रण है. नियमित दिनचर्या नहीं होने के कारण मजदूरों से लेकर अधिकारियों तक हृदय रोग बढ़ने लगे हैं.
इस दौरान भस्त्रिका प्राणायाम ,कपालभाती ,अनुलोम विलोम ,बाह्य प्राणायाम ,नौली क्रिया, भुजंगासन, वज्रासन समेत कई आसान वह व्यायाम करवाया गया. मौके पर कंपनी के हेड अशोक कुमार बद्रीनाथ दे सौरभ कुमार संजय जी डॉक्टर सोनू समेत लगभग 100 लोगों ने प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाया. आज के इस दौर में, निरोग रहने का सबसे सरल उपाय है योग को अपनाना।
पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भागवन इन्द्र देव की पूजा एवं पर्व,, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेएमएम कार्यकर्ता सुखराम हेंब्रम
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंडरू गांव में स्थित स्कुल के मैदान में भागवन इन्द्र देव की परंपरागत ढंग से पुजा अर्चना की गई।
मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जेएम्एस के कार्यकर्ता सुखराम हेम्ब्रम भी उपस्थित थे। इंद्र मेला के द्रसंचालन कमेटी में ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह,राजु माझी चिगड़ा पारकीडीह पंचायत के उपमुखिया सदानंद सिंह, गंभीर सिंह,पद्मलोचन सिंह,पशुपति गोराइ,उमेश गोराइ,भुरू सिंह, योगेन्द्र सिंह, ग्राम वासियों के सहयोग से इंद्र का पुजा अर्चना की गई। इसके छाता को भुवन सिंह ने उठाया।
इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम भी उपस्थित की गई कार्यक्रम का लोग आंनद उठाया।इंद्र की पुजा गांव अच्छी बारिश के लिए की जाती है। अच्छी बारिश होने फसल भी अच्छा होता है।यह पुजा हर साल के भांति गांव वाले करते आ रहे। हुंडरू पथारडीह के ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह में कहा की गांव वाले के सहयोग से अव तक पुजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।
समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग।
सरायकेला-खरसावां
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी दिए आवश्यक दिशा निदेश
सरायकेला- समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता मिलन में कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया वही अन्य शिकायतों से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन को उपायुक्त नें सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हस्तानतरित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का निदेश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धित मामले, नीमडीह एवं इचागढ़ अंचल कार्यालय सम्बन्धित मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, डीलर द्वारा तीन माह से राशन ना देने तथा मनमानी कर राशन कार्ड से नाम हटाने, KGBV इचागढ़ में नामांकन में अनियमिता बरतने, KGBV नीमडीह में नामांकन समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।
NIC सभागार में आयोजित जनता मिलन में उपायुक्त के साथ सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।
नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानों को उपायुक्त महोदय द्वारा जारी किया गया है नोटिस।
नियोजकों के लिए निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कर अधिनियम का अनुपालन करना है अनिवार्य
75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल
अपील – जिले के सभी नियोजक इस अधिनियम के तहत निबंधन कराकर सुनिश्चित करें इसका अनुपालन अनिवार्य है
नियोजनालय चाण्डिलसरायकेला-खरसावां
झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थाओं को उपायुक्त महोदय द्वारा नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 02 संस्थानों को 25-25 हज़ार का किया गया है जुर्माना
राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, उन प्रतिष्ठानों को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है।
इस सम्बन्ध में नियोजन पदाधिकारी चाण्डिल श्री रवि कुमार ने बताया कि अब तक नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत अधिकांश संस्थानों ने अपने संस्थान का निबंधन इस अधिनियम के तहत करा लिया है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। श्रम अधीक्षक के कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र एवं जिले के सभी अंचल कार्यालयों व उद्योग जगत के संगठनों से उनके क्षेत्राधीन सभी संस्थानों की सूची प्राप्त कर डिफाल्टर संस्थानों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत 11 संस्थानो को नियमानुसार उपायुक्त महोदय द्वारा नोटिस दिया गया है एवं उनमे से 02 संस्थानों के विरूद्ध 25-25 हज़ार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। डिफाल्टर संसथान- इंडिया कैरियर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़, चाण्डिल, एवं इन्टेक्स ट्रांसपोर्टेशन NH-33 चाण्डिल ।
उन्होंने नियोजनालय चाण्डिल अन्तर्गत सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।