डेहरी में बोले चिराग पासवान — एनडीए का ‘एमवाई’ मतलब महिला और युवा, महागठबंधन का ‘एमवाई’ मतलब सम्प्रदायिकता और केवल लालू यादव परिवार

डेहरी में बोले चिराग पासवान — एनडीए का ‘एमवाई’ मतलब महिला और युवा, महागठबंधन का ‘एमवाई’ मतलब सम्प्रदायिकता और केवल लालू यादव परिवार

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब डेहरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी। सभा में चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष ने अपने शासनकाल में बिहार को बदहाल कर दिया। उन्होंने जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकी।

उन्होंने एमवाई समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के एम का मतलब है सम्प्रदायिकता और वाई का मतलब सिर्फ लालू यादव परिवार है। जब भी उन्हें मौका मिला, लालू यादव खुद मुख्यमंत्री बने, जेल गए तो पत्नी को बना दिया, और अब बेटा मुख्यमंत्री बनने चला है। चिराग ने कहा कि एनडीए का एमवाई में एम का मतलब महिला और वाई यानी युवा है। हमारी सोच महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास की है। एनडीए इसी दिशा में काम कर रही है। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी नेता के लिए नहीं, अपने परिवार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप मानिए कि यहां से चिराग पासवान खुद चुनाव लड़ रहा है।
चिराग ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता के उत्साह से यह साफ है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने अपील की कि डेहरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व भी एनडीए के विधायक द्वारा होना चाहिए, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर इस क्षेत्र का और तेजी से विकास कर सके। उन्होंने इसके अलावा जिले के विधानसभा क्षेत्र सासाराम और चेनारी में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की।

जनहित में बनाए गए शौचालय को आदित्यपुर नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराया गया।

जनहित में बनाए गए शौचालय को अपर नगर पारुल सिंह ने कब्जा मुक्त कराया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

पारुल सिंह, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के समीप स्थित जनहित में बनी सरकारी शौचालय को अवैध कब्जा से नगर निगम ने मुक्त कराया।

आपको बताते चलें कि नगर निगम की ओर से जनहित में एवं स्वच्छ भारत के निर्माण को एवं स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आदित्यपुर थाने के समीप शौचालय बनवाया गया था ताकि नगर वासियों को इसका लाभ मिल सके और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में आदित्यपुर क्षेत्र अपना कदम आगे बढ़ा सकें  और ऐसा हुआ भी शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद नगर वासियों ने शौचालय का भरपूर एवं अच्छी तरह इस्तेमाल भी किया लेकिन धीरे-धीरे एक शख्स ने उसे शौचालय पर अपना कब्जा जमा लिया यदि फिर युं कहें कि शख्स ने उक्त शौचालय में ही अपना डेरा जमा लिया।

लेकिन झूठ या फिर अपराध कितना भी बड़ा क्यों ना हो सच के आगे बहुत छोटी पड़ जाती है इसी तरह इस पूरे मामले की गुप्त सूचना नगर निगम को मिली जिस पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता के प्रति अपना फर्ज एवं अपना कर्तव्य पूरा किया।

आपको बताते चले कि पिछले काफी महीनो से अवैध कब्जा कर शौचालय को अपना घर बना लेने वाले दबंग व्यक्ति से अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं नगर निगम की  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनहित में शौचालय को कब्जा मुक्त करा कर पुनः जनता को सौंप दिया जनता के लिए जनता को सोपा।

साथ ही मौके पर पारुल सिंह ने यह संदेश भी नगर निगम के अधिकारियों ने दिया कि किसी भी तरह का अवैध कंस्ट्रक्शन करना गैरकानूनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं नियम वध तरीके से ही बाजार लगे। ताकि आम जनता को आवागमन में कोई भी परेशानी ना हो। नगर निगम आदित्यपुर की टीम को जनता ने इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया।

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में डिजिटल लिटरेसी पर प्रशिक्षण आयोजित

सरायकेला

(पारस कुमार होता)

नृपराज राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सरायकेला में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 250 + छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त शिविर में टाटा स्टील के प्रशिक्षक आर्यन सर अमन सर मुकुंद महतो जयंती महतो ने उपस्थित होकर किशोर किशोरियों के बीच डिजिटल लिटरेसी विषय पर विभिन्न प्रसंग पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें वर्तमान युग में डिजिटल के महत्व एवं डिजिटल बनने की प्रक्रिया, उनका उपयोग हम कैसे बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने काफी सरल व सुगमतापूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को डिजिटल विषयों पर अपना फोकस बनाने पर बल दिया। वर्तमान समय में स्मार्टफोन का सही उपयोग करना। स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे विभिन्न तरह के कार्य जैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ना- हटाना ,राशन कार्ड बनवाना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों को कैसे कर सकते हैं इसकी जानकारी से अवगत कराया ।

कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी रुझान देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी अहम भूमिका अदा किए।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

कछुओं की तस्करी का हुआ खुलासा,78 जीवित कछुए बरामद।

क्षारखंड/धनबाद

धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टास्क टीम प्लेटफार्म पर नियमित गश्त और निगरानी कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में भारी मात्रा में कछुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान सीट के नीचे 6 कपड़े के थैले बरामद किए गए। आसपास बैठी महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी थैलों पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। जब थैलों को खोला गया तो उनमें Indian flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए मिले। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब ₹7,80,000 बताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य स्तरीय रोड रेस में भाग लेने 21 सदस्य टीम हुआ रवाना

राज्य स्तरीय रोड रेस में भाग लेने 21 सदस्य टीम हुआ रवाना

सरायकेला/ईचागढ़

(मालखान महतो )
12वीं राज्य स्तरीय रोड रेस साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए चा़ंडिल रेलवे स्टेशन से बालक एवं बालिका वर्ग के 21 सदस्यीय टीम देवघर के लिए रवाना हुई, जिसमे सरायकेला-खरसावां जिला साइकलिंग संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में देवघर के लिए रवाना किया गया ।
अंडर 14 बालिका वर्ग में बबली हंसदा, रानी किस्कू ,
अंडर 14 बालक वर्ग से
महाकाल नारायण सिजोई
,उमेश मुर्मू, बालिका अंडर 17 से
गीता सोरेन ,श्रीमती हांसदा शंकरी सिंह सहित 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।बालिका टीम के कोच कुमारी भारती , बालक टीम के कोच श्याम चन्द्र टुडू और मैनेजर निरंजन महतो, जिला खेल पदाधिकारीअमित कुमार सतविंदर कौर तस्लीम खान तेजस तिवारी समीर कुमार आदि द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया ।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी के लिए डेहरी में किया रोड शो

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी के लिए डेहरी में किया रोड शो

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जनसुराज प्रत्याशी प्रदीप ललन सिंह के समर्थन में अकोढ़ीगोला और डेहरी में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में युवा उनकी एक झलक पाने के लिए काफिले के आगे-पीछे दौड़ते रहे। समर्थक जनसुराज सूत्रधार प्रशांत किशोर, अभिनेत्री और प्रत्याशी के समर्थन में ‘जिंदाबाद’ और ‘बिहार बदलाव’ के नारे लगाते रहे।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बाजार भ्रमण करते हुए बांक, बिहारी बिगहा और डालमियानगर होते हुए डेहरी की ओर रुख किया। डेहरी पहुंचने पर पार्टी समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार में बदलाव के लिए जनसुराज प्रत्याशी को समर्थन दें और मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

डेहरी के ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आज आएंगे चिराग पासवान

डेहरी के ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आज आएंगे चिराग पासवान

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब जाखी बीघा डेहरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार केंद्रीय मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। चिराग का कार्यक्रम शनिवार दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है। उनके आगमन को लेकर मैदान में मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने नेता का भाषण सुनें और सभा को सफल बनाएं। इस बीच पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं, जबकि लोगों में चिराग पासवान के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

बजाज फाइनेंस ने फेस्टिव लोन वॉल्युम में 27% की वृद्धि दर्ज की।

बजाज फाइनेंस ने फेस्टिव लोन वॉल्युम में 27% की वृद्धि दर्ज की।

वित्तीय समावेशन को मिला बढ़ावा, बजाज फाइनेंस के 52% नए ग्राहकों ने पहली बार ही लिया कर्ज

जीएसटी सुधारों और आयकर की दरों में बदलावों के सकारात्मक असर से बढ़ी कर्ज की मांग

कंज्यूमर गुड्स की कीमतों में कमी से दिखा प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड — टीवी और एसी की बिक्री में उछाल

भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की नॉन-बैंकिंग वित्तीय संस्था और बजाज फिनसर्व समूह का हिस्सा, बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि इस फेस्टिव सीजन में उपभोक्ता कर्ज की मांग में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक संख्या में और 29% अधिक मूल्य के उपभोक्ता कर्ज वितरित किए हैं।


उपभोक्ता वस्तुओं के लिए लिए गए इन कर्ज में बढ़ोतरी सरकार के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों और व्यक्तिगत आयकर दरों में किए गए बदलावों का सकारात्मक परिणाम है, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ाना रहा है।

बजाज फाइनेंस ने 22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 63 लाख कर्ज वितरित किए। इस अवधि में कंपनी ने 23 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिनमें से 52% न्यू-टू-क्रेडिट (पहली बार कर्ज लेने वाले) थे, जिससे वित्तीय समावेशन को व्यापकता मिली।
बजाज फाइनेंस के चेयरमैन संजीव बजाज ने कहा, “सरकार के नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों और आयकर की दरों में बदलावों ने भारत की उपभोग-आधारित विकास कहानी को नई ऊर्जा दी है। इन कदमों से रोजमर्रा की वस्तुएं अधिक सुलभ हुई हैं, जिससे लाखों मध्यम और निम्न आय वर्गीय परिवार आत्मविश्वास के साथ त्योहारी खरीदारी कर सके हैं। यह असर केवल 27% अधिक उपभोक्ता कर्ज वितरण में ही नहीं दिखा, बल्कि उपभोक्ताओं के बेहतर जीवनशैली के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की ओर झुकाव में भी देखा गया।”

उन्होंने आगे कहा, “इस त्योहारी सीजन में हमारे आधे से अधिक नए ग्राहक न्यू-टू-क्रेडिट हैं, जिन्होंने पहली बार औपचारिक वित्तीय प्रणाली से कर्ज लिया है। बजाज फाइनेंस की डिजिटल सेवाओं और पूरे भारत में 4,200 स्थानों पर फैले 2.39 लाख वितरण केंद्रों के माध्यम से हम वित्तीय समावेशन को और गहराई दे रहे हैं और भारतीय उपभोक्ता की प्रगति को आगे बढ़ा रहे हैं।”

टीवी और एयर-कंडीशनर पर कम जीएसटी दरों ने उपभोक्ताओं को औसत कर्ज टिकट साइज में 6% की कमी के साथ उच्च श्रेणी के उत्पादों में अपग्रेड करने में सक्षम बनाया है। टीवी फाइनेंसिंग में प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड स्पष्ट रूप से दिखाई दिया — जहाँ 40 इंच या उससे अधिक स्क्रीन वाले टीवी अब कंपनी के कुल फंडेड टीवी में 71% हिस्सेदारी रखते हैं, जो पिछले वर्ष 67% थी।
एक विविध और तकनीक-प्रधान नॉन-बैंकिंग संस्था के रूप में, बजाज फाइनेंस निरंतर नवाचार के माध्यम से उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए कर्ज की पहुँच को बढ़ाने और अनुभवों को रूपांतरित करने पर केंद्रित है। कंपनी मोबाइल फोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़, फर्नीचर, रूफटॉप सोलर पैनल्स और अन्य उपभोग-आधारित श्रेणियों में वित्तपोषण की अग्रणी प्रदाता है।

बजाज फाइनेंस वर्तमान में अपने 11 करोड़ ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑन-ग्राउंड वितरण नेटवर्क के माध्यम से सेवा प्रदान करती है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कंपनी 19 भाषाओं में ‘की फैक्ट स्टेटमेंट्स’ उपलब्ध कराती है। बजाज फिनसर्व ऐप, जिसके 75.1 मिलियन नेट इंस्टॉल्स (30 जून 2025 तक) हैं, ग्राहकों को क्रेडिट, डिपॉजिट, बीमा और निवेश की सुविधाएं तेजी से और सुगमता से प्रदान करता है।

अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर में शुरू किए गए ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का हिस्सा हैं और इन्होंने कर संरचना को सरल बनाते हुए घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ घटाया है। इसने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और व्यापारियों, उद्यमियों व एमएसएमई के लिए कारोबार करने की सुगमता बढ़ाई है। इन सुधारों को 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद के सबसे बड़े सुधारों में से एक माना जा रहा है। पुनर्गठित जीएसटी दरों और 2025 की आयकर की दरों में कटौती ने भारतीय परिवारों की क्रय शक्ति को मजबूत किया है और समावेशी विकास के भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

असदुद्दीन ओवैसी के आगमन से पहले शहर में चर्चा हुई तेज, मुस्लिम वोट का क्या होगा?

असदुद्दीन ओवैसी के आगमन से पहले शहर में चर्चा हुई तेज, मुस्लिम वोट का क्या होगा?

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

8 नवंबर शनिवार को प्रेम नगर हाई स्कूल मैदान अकोढी़गोला में 11:00 बजे AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद एवं पिछला वर्ग के प्रमुख नेता स्वामी प्रसाद मौर्य चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। डेहरी विधानसभा के ग्रैंड डेमोक्रेटिक गठबंधन GDA समर्थित आजाद समाज पार्टी काशीराम के उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह के लिए केतली छाप पर वोट मांगने की अपील करेंगे।

इस बार वोट सिर्फ अपने बच्चों के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए दीजिएगा – प्रदीप ललन सिंह

इस बार वोट सिर्फ अपने बच्चों के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए दीजिएगा – प्रदीप ललन सिंह

डेहरी ऑन सोन, बेताब अहमद

बृहस्पतिवार को को डेहरी विधानसभा जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप ललन सिंह ने छपरा, अघोरिया बीघा, चांदी, गोवर्धनपुर, देवरिया, गांगौली, सुपाबीघा, जतनबीघा, शंकरपुर और बगेन के विभिन्न गांवों का दौरा किया और जनसमर्थन एवं आशीर्वाद लिया। प्रदीप ललन सिंह को हर जगह लोगों ने देखा कर स्वागत किया और स्कूल का बैग छाप पर वोट देने की बातें कही।

उम्मीदवार प्रदीप ललन सिंह अपने लिए लोगों के प्यार से गदगद दिखें और कहा की आधी रात को भी आप आवाज़ देंगें आपका बेटा आपका भाई प्रदीप ललन सिंह आपके लिए सदैव खड़ा मिलेगा। विधायक बनाना तो एक प्रक्रिया है लेकिन आपलोगो के प्यार से मुझ पर आप सबका जो कर्ज चढ़ गया वो उतारने की हरसम्भव कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार वोट सिर्फ अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के लिए दीजिएगा। साथ में जनसुरज पार्टी के महिला नेत्री सुनीता कुमारी ने कई दलित बस्तीयों का दौरा कर उन्होंने महिलाओं को जागृत करने का काम किया।

डेहरी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का चुनावी जनसभा, NDA प्रत्याशी को जिताने अपील

डेहरी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का चुनावी जनसभा, NDA प्रत्याशी को जिताने अपील

डेहरी ऑन सोन/बेताब अहमद

बिहार में विकास का पहिया एक बार फिर तेज गति से चले, इसके लिए यह आवश्यक है कि राज्य में एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार बने। केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से होने वाले फायदों को जनता के सामने रखा। उक्त बातें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिहरी के ई0 ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में चुनावी-सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

चुनावी-सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए 225 के पार को साकार करने के लिए सोनू सिंह को आप सभी आशीर्वाद दें। इनकी जीत बिहार के विकास को और गति देगी। डालमियानगर के बंद पड़े कारखाने को खोलवाने सहित डेहरी विधानसभा का चौतरफा विकास राजीव रंजन सिंह का संकल्प है। बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। सरकार बनने पर इस विधानसभा का कायाकल्प सोनू सिंह के नेतृत्व में ही संभव है। इस विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा-आर के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को भारी मतों से जिताने का किया अनुरोध।

मतदाताओं का कहना है कि इस बार बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत तय है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में रोहतास जिले की सात सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना यह है कि रेखा गुप्ता को रोहतास की धरती पर आने से चुनावी सभा करने से एनडीए को कितना लाभ मिलता है। अरुण भारती सांसद जमुई, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक सतनारायण सिंह यादव, बाबल कश्यप, अरुण कुमार, संजय सिंह बाला, राजू गुप्ता एवं दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित किया।

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर सूत्र।

सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का कारोबार जोरों पर सूत्र।

सरायकेला-खरसावां

इन दिनों सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब की बिक्री और हफ्ता लेने का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। जिले के दरोगा से लेकर सुपरिटेंडेंट तक के लिए हफ्ता की वसूली जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना भी इस अवैध शराब की बिक्री एवं हफ्ता वसूली में अपनी अहम भूमिका बखूबी निभा रही है। स्थानीय थाना को भी हफ्ता बांधा गया है। उत्पाद विभाग, सुपरीटेंडेंट, दरोगा और स्थानीय थाना की मिली भगत से धड़ल्ले से चल रहा है खुलेआम दो नंबर शराब की बिक्री का कारोबार। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो शराब बेचने वाले मालामाल पीने वाले बेहाल हफ्ता लेने वाले जबरदस्त मालामाल।

सरायकेला खरसावां जिले में झारखंड सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए सरेआम देखा जा सकता है। सरायकेला खरसावां जिले में आखिर कौन सफेद पोस् के ईसारे पर चल रहा है यह जहर बेचने का कारोबार, आखिर कानून की कौन उड़ा रहा धज्जियां कोई पूछने वाला नहीं है।

क्या यही है सपनों का झारखंड जहां गरीब गुरवे के घर परिवार के लोग आंसू में डूबे पड़े हैं और सफेद पोश और कानून के रखवालो का जेब भर ही नहीं रहा।

शराब विक्रेताओं ने दी जानकारी

इस मामले पर शराब विक्रेताओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना को 8000 हफ्ता उत्पाद विभाग के दरोगा को 10000 हफ्ता दिया जाता है। वहीं छोटे सरकारी अवधि के लोग भी 5000 और ₹500 तक महीना हफ्ता ले रहे हैं।
जनहित में अगर यही आलम रहा तो ग्रीन झारखंड सपनों का झारखंड धीरे-धीरे जहरीली शराब के नशे में डूब कर अपने को विलन करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

यक्ष प्रश्न..?

यक्ष प्रश्न..यह है कि
क्या सरकारी अधिकारियों को सरकार के तरफ से तनख्वाह नहीं मिल रही है कि जिस वजह से नाजायज कारोबारी को पनपने देना और उनसे हफ्ता लेने का अवैध कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started