बाढ़ का खतरा, बढ़ा खरकई नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 10 मीटर की दूरी…

बाढ़ का खतरा, बढ़ा खरकई नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 10 मीटर की दूरी…

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र के आसपास इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से खरकई नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बुधवार की सुबह आठ बजे खरकई नदी का लेवल 128.90 फीट था जो खतरे के निशान 129.00 फीट से मात्र 10 मीटर ही कम है. बता दें कि खरकई नदी का जलस्तर ओडिशा के बयांगबिल डैम पर निर्भर है, जहां से पानी छोड़ने पर शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बयांगबिल डैम के कार्यपालक अभियंता अरुण केरकेट्टा से बात होने पर उन्होने बताया कि बुधवार की सुबह बयांगबिल डैम खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है. उन्होंने डैम का लेवल 303 मीटर बताया जिसे 305 तक पहुंचने पर खोला जा सकता है.

उन्होंने बताया कि अभी डैम का फाटक खोलने की योजना पर विमर्श चल रहा है. अगर दो फाटक खुला तो खरकई के जलस्तर में चार फीट की वृद्धि हो सकती है. लेकिन यह लेवल सुरक्षित रहेगा, चूंकि खरकई नदी का लेवल 132 फ़ीट से ज्यादा होने पर नालों के सहारे तटीय इलाकों में प्रवेश करता है. अगर फाटक खुला तो तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है. वहीं चांडिल डैम के बारे में वहां के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे डैम का लेवल 178 मीटर था जो अभी सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि कैचमेंट एरिया में बारिश होती रही तो डैम के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है जिसके बाद फाटक खोलने पर विचार किया जा सकता है.

वही चार दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने को लेकर गम्हरिया सीओ मनोज कुमार और नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद चौकन्ने हैं और दोनों अधिकारियों ने खरकई नदी के तटीय क्षेत्रों में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो इसको लेकर सभी तटीय क्षत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि माइकिंग के द्वारा लगातार अलर्ट करने तथा नदी किनारे तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह करते रहने का निर्देश दिया जा रहा है. एहतियातन लाइफ सेविंग जैकेट, बोट, मेडिकल किट के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि आकस्मिक स्थिति में तर्क- वितर्क की स्थिति ना हो.

इमाम की हत्या और मस्जिद पर हमला हिन्दुस्तान के लिए खतरा:-बाबर खान

इमाम की हत्या और मस्जिद पर हमला हिन्दुस्तान के लिए खतरा:-बाबर खान

इमाम की हत्या पर जमशेदपुर मुख्यालय में होगा धरना प्रदर्शन।

जमशेदपुर

ऑल इंडिया माइनोरिटी सोसल वेलफेयर फ्रंट के नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की हरियाणा के मेवात में सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा के बाद देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित मस्जिद में आग लगा दी गई. हरियाणा पुलिस के रहते हुए।इस हमले में मस्जिद के 22 वर्षीय इमाम मोहम्मद सदा की मौत हो गई है और एक दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है

मृतक इमाम मोहम्मद साद

बाबर खान ने कहा मस्जिद के इमाम की हत्या प्रायोजित थी। जहां पहले से पुलिस हो और आधी रात को घटना हो जाये ये पहले से बनाई गई रणनीति पर पुलिस के इसारे में हमला कर इमाम की हत्या हुई है। बाबर खान ने मांग किया की तन्यत पुलिस पर एफ़आईआर दर्ज हो।

नोह के डीसीपी के मुताबिक़, जिस समय मस्जिद पर हमला हुआ, पुलिस बल वहाँ सुरक्षा में तैनात थी लेकिन हमलावरों की संख्या बहुत ज़्यादा थी। इस लिए पुलिस हमला करने वाले के सामने बे बस नज़र आई। बाबर खान ने कहा है हरियाणा की खुफिया एजेंसी कहां है। धार्मिक स्थल पर धार्मिक गुरु की हत्या। महाराष्ट में चलती ट्रेन में असहाय निहत्थे यात्रों की चिंहित कर हत्या कर देना एक पुलिस कर्मी के द्वारा। रक्षक ही भक्षक बन जाए तो हिन्दुस्तान के लिए खतरा है। देश की एकता और अखंडता को तार तार करने वाले को बीच चौराहे पर फांसी पर चढ़ा दिया जाए। बाबर खान कहा ये सुनियाजित हमला किया गया है। मस्जिद समिति को हरियाणा पुलिस ने आश्वासन दिया था। मस्जिद की रक्षा पुलिस करेगी। और विश्वासघात कर 22 साल के इमाम की हत्या कर दी गई।
बाबर खान ने कहा महाराष्ट में ट्रैन की घटना हरियाणा में मस्जिद और इमाम मोहम्मद साद की हत्या पर जमशेदपुर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

रैयती जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन..

रैयती जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन..

विवादित भूमि पर पुलिस ने 144 धारा लगाने का किया अनुशंसा

मुसाबनी

मुसाबनी: पाथरगोड़ा निवासी दुर्गा टुडू ने मुसाबनी अंचल अधिकारी को संबोधित आवेदन पत्र अंचल नाजिर मनोज कुमार मांडी को सौंपा। आवेदन पत्र में आवेदक द्वारा रैयती भूमि को राजेश महतो द्वारा जबरन कब्जा से मुक्त कराने की मांग की गई है।खाता संख्या 106, प्लॉट संख्या 970, रकवा 0. 40 एकड़ जमीन से संबंधित है। आवेदन कर्ता ने उक्त भूमि को रैयती बताकर इसे कब्जे से मुक्त कराने के लिए अंचल अधिकारी सहित डीसी, एसडीओ, विधायक,थाना प्रभारी आदि को पत्र की प्रतिलिपि सौंपी है। मुसाबनी थाना प्रभारी ने विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त विवादित भूमि का सीमांकन कराने एवं उक्त भूमि पर 144 लगाने की अनुशंसा अंचल अधिकारी से किया है।

जमीन मुसाबनी- जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर पाथरगोड़ा शिव मंदिर के समीप है। जंहा दो गुटों में जमीन कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन की समस्या के समाधान को लेकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के द्वारा कई बार बैठक आहूत की गई। लेकिन राजेश महतो द्वारा इस बैठक में जाने से इंकार कर दिए जाने के कारण इसका निराकरण अब तक नहीं हो सका है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सभा के आदेश की अवहेलना कर राजेश महतो जमीन को कब्जा कर रहे हैं। जिसे जल्द मुक्त कराने की मांग की गई है। वह इस मामले में राजेश महतो द्वारा मुसाबनी थाना को किये गए लिखित शिकायत में उक्त जमीन को अपना जमीन बताकर बरसों से इस पर अपना दावा व दखल कब्जे की बात कहकर इसकी घेराबंदी करा रहे हैं ।जिस पर दुर्गा टूडू को आपत्ति है। जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है

पुलिस ने 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

पुलिस ने 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

ब्राउन शुगर करेंगे जड़ से खत्म:-एसपी डॉ विमल कुमार

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल वह जमशेदपुर के हल्दीपोखर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था. उन्होंने बताया कि तस्कर को कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर मोगला द्वारा ब्राउन शुगर उपलब्ध कराए गए थे. मोगला के खिलाफ कुर्की वारंट निकालने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले के आदित्यपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर अवैध नशा के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

पुलिस ने 400 लीटर जावा महुआ शराब किया ध्वस्त, संचालक मौके से फरार…

सरायकेला/सीनी

सरायकेला : जिले के सीनी पुलिस ने मंगलवार की शाम धानो बांध गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन शराब भट्ठियां को ध्वस्त किया और 400 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया है

हालांकि छापेमारी से पूर्व भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए. इसकी जानकारी मंगलवार की शाम जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने आदित्यपुर थाना में पत्रकारों को दी. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया है कि उनके थाना अंतर्गत किसी भी प्रकार की नशे के धंधे के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दें अन्यथा उनके द्वारा अभियान चलाने पर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

शिव महापुराण की कथा का अनंत है – स्वामी हंसानन्द गिरी जी महाराज

शिव महापुराण की कथा का अनंत है – स्वामी हंसानन्द गिरी जी महाराज

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी अग्रसेन भवन में आयोजित सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का समापन मंगलवार को प्रवचन, हवन पूजन व भव्य भंडारे के आयोजन से हुआ इस मौके पर व्यास पीठ पर बैठे स्वामी हंसानन्द गिरि जी महाराज द्वारा प्रसाद के रूप में सिद्ध किए गए एक एक रुद्राक्ष सभी भक्तों को प्रदान किया गया। कथा के अंतिम दिन उन्होंने भक्तों को शिव की महिमा एवं उनके मंत्र उच्चारण विधि की जानकारी दी। उन्होंने कथा में कहा कि एक घर में एक ही देवस्थान होना चाहिए ।भगवान की पूजा भी एक जगह ही होनी चाहिए। शयन कक्ष में मंदिर नहीं होना चाहिए। यदि कोई घर पर मंदिर बनाते हैं तो उसमें गुंबद व शिखर ना बनाएं। मंदिर के ऊपर और कोई कमरा नहीं होना चाहिए। घर में यदि चूल्हा चौकी एक है तो मंदिर भी एक ही होना चाहिए। उन्होंने भगवान की पूजन विधि के बारे में बताया कहा भगवान का पूजा नित्य समयानुसार करें। इससे भक्तों को मनचाहा फल मिलता है।भक्तों से कहा कि मंगलवार के दिन कोई भी धन कर्ज के रूप में ना लें। मंगलवार के दिन लिया गया कर्ज कभी समाप्त नहीं होता। यदि लिया गया कर्ज चुकाना है तो मंगलवार को चुका दें। इससे धन में बरक्कत आती है। कथा के क्रम में उन्होंने बाणासुर की रोचक कथा भी सुनाई। उन्होंने कहा की शिव महापुराण की कथा का विश्राम कभी नहीं होता। भगवान स्वंय विराट है ,विशाल हैं ।उनकी कथा अनंत है ।

उन्होंने अपनी कथा में व्यापारी वर्ग को सचेत करते हुए कहा कि घर, ऑफिस , दुकान या फैक्ट्री में आपने तिजोरी रखा है तो हमेशा तिजोरी दक्षिण दीवाल की तरफ होना चाहिए और उसका पल्ला उत्तरमुखी खुलना चाहिए। इस तिजोड़ी में रखे गए धन स्थाई होता है। अन्य दिशा में रखे तिजोरी का धन स्थायित्व प्रदान नहीं करता। उन्होंने अधिक मास में सुनी गई शिव महापुराण की कथा लोगों को शिवलोक प्राप्त कराता है। बड़ी दूर से चलकर आया हूं, बाबा तेरे दर्शन के लिए, एक बेलपत्र मैं लाया हूं चरणों में तेरे अर्पण के लिए—- गाय गए भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे।

हाईवा चालक हत्याकांड के अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल खुलासा। दो अपराधी अब भी फरार..

हाईवा चालक हत्याकांड के अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल खुलासा। दो अपराधी अब भी फरार..

थूक चटवाने की तिलक महतो को मिली सजा- ए- मौत।तीन अपराधकर्मी चढ़े पुलिस के हत्थे.

आदित्यपुर

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम संजय महतो, शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.56 बोर का 5 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन अलग- अलग कंपनियों का मोबाइल बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 24 जुलाई को तिलक महतो की आराआईटी थाना अन्तर्गत काशीडीह रेलवे टनल के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इसमें अभी भी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

आगे जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मुख्य अभियुक्त संजय महतो है। उसी ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए तिलक महतो की हत्या कराई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक द्वारा संजय महतो को थूक चटवाया गया था। उसी का बदला लेने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं उन्होंने बताया कि शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और दोनों के खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

इंडिया गठबंधन द्वारा डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन द्वारा डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

सरायकेला

मणिपुर में विगत तीन महीनों से ज़ारी जातिगत हिंसा पर केंद्र सरकार और मणिपुर राज्य सरकार की उदासीनता के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार एवम झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महातो के संयुक्त नेतृत्व में इंडिया घटक दल राजद जेडीयू आम आदमी पार्टी टीएमसी आदि दलों का समाहरणालय सरायकेला पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.कांग्रेस,झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, राजद समर्थित इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल आज सैकरो की संख्या में उपस्थित होकर मोदी सरकार के विरोध मे नारा लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबेजेएमएमनेता सानंद आचार्य पप्पू वर्मा रंजित प्रधान झामुमो नेता गोरादा कांग्रेस नेता रामा शंकर पांडे राजदप्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव राजेश यादव सिद्धेश्वर उपाध्याय कुणाल राय संदीप गोप वैजयंती बारी मनमन सिंह जीपालाल मुंडा राणा सिंह श्रीराम ठाकुर सुनील सिंह तस्लीमाखातून, मुबारक मोमिन रूईदास , तुकुनभंज आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान के दौरान जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो , राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आम आदमी के बिरसा सोय जदयू के कौशलेंद्र, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव ,झामुमो नेता गोरादा,, कांग्रेस प्रभारी संजीव श्रीवास्तव प्रितोष सिंह प्रिंस सिंह उपस्थित रहे।

इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि विगत तीन महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। बावजूद इसके इस मामले में भाजपानीत केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार की चुप्पी सरकार प्रायोजित हिंसा की ओर इशारा करती है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और टिप्पणी के बावजूद भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार की अकर्मण्यता निहायत ही मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों के विपरीत है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कहा कि उक्त मार्मिक घटना पर तत्काल रोक लगाते हुए शांति बहाल करने एवं मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर झामुमो कांग्रेस राजद टीएमसी आदि दलों की ओर से नवगठित इंडिया गठबंधन के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किया गया है

30 अगस्त को कांग्रेस भवन रांची में आयोजित I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों में सहमति बनी है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पूरे जोशो-खरोश के साथ भाजपा की चाल, चरित्र और मानसिकता को आम जनता के बीच उजागर किया जाएगा।
तत्पश्चात उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए मणिपुर की घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध पत्र सौंपा गया।

बागबेड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी, जाँच में जुटी पुलिस…

बागबेड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी, जाँच में जुटी पुलिस…

जमशेदपुर

जमशेदपुर : बागबेड़ा में चोरों ने डीबी रोड के माथुरी क्लॉथ स्टोर (कपड़े की दुकान) में चोरी की घटना को दिया अंजाम. सोमवार देर रात हुई घटना की जानकारी दुकानदार को दुसरे दिन सुबह मिली. इसके बाद वे अपनी दुकान पर पहुंचे. इस बीच देखा कि दुकान से नकद 3000 रुपये के अलावा करीब एक लाख रुपये मूल्य के कीमती कपड़े की चोरी हुई है.

इसके बाद घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने पर जाकर दी. घटना की जानकारी दुकान मालिक मनोज गुप्ता को मकान मालिक ने दी थी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात के 9 बजे दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे. सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है. भीतर के सभी सामान बिखरे हुए थे और गल्ला से 3000 रुपये गायब थे।

दो मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

मालगाड़ी की एक साथ हुई टक्कर, एक- दूसरे पर चढ़ा डिब्बा.

चक्रधरपुर

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगवापोसी में एक ट्रेन हादसा हुआ है. लेकिन गनीमत है कि इसमें जानें नहीं गयी है, लेकिन यहां पर हादसे में मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. सूचना पाकर खुद चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गए.

डांगवापोसी रेलवे स्टेशन के निकट दो मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना इतना भयावह था कि मालगाड़ी का डिब्बा एक-दूसरे पर चढ़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गये है. डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे घटनास्थल पर जा रहे हैं. वहां जाकर सबकुछ देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. उन्होंने इतना जरूर कहा है कि डांगवापोसी में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. फिलहाल, घटना का असल कारण अबतक स्पष्ट नही हो पाया है . ये जाँच का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल, मालगाड़ी को पटरी में लाने के लिए रेल प्रशासन लगी हुई है

जेएसआई बने 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को नहीं मिली थानेदारी

जेएसआई बने 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को नहीं मिली थानेदारी

क्या जेएसआई बने 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों को मिलेगी थानेदारी?

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला बीते करीब दो सालों में थानेदारों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए सुर्खियों में रहा है। सुर्खियों में रहने का मुख्य वजह रहा 7-8 माह में थानेदारों की तबादला होना। इस तबादला-पोस्टिंग में 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों ने अपना दबदबा बनाये रखा है। और जिले के ज्यादातर थाना में 2018 बैच के ही सब इंस्पेक्टर थानेदारी संभालते रहें। वहीं 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर जेएसआई बनकर थानेदारी मिलने को लेकर टकटकी लगाए बैठे, लेकिन एक-दो को छोड़कर किसी को थानेदारी नही मिली। इसके कई कारण भी हो सकते है। सूत्रों के अनुसार 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर आदित्यपुर के एक व्यक्ति विशेष लाईजेनिंग और तबादला-पोस्टिंग गैंग के शिकार हो गए।

सूत्रों के अनुसार तत्कालीन एसपी के कार्यकाल में उस गैंग का अच्छा संबंध था और सारा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल वहीं से होता था, हालांकि 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर उस गैंग के शिकार नही होते थे, इसी वजह से उन्हें थानेदारी नही मिलती थी। वहीं, 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर आसानी से उस गैंग के शिकार हो जाते थे,शिकार होने का मुख्य कारण था 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों का अनुभव का कमी होना। शिकार होने के बाद जमकर पैसों का खेल होता था और फिर मिलती थी थानेदारी। हालांकि 2012 के सब इंस्पेक्टर, एसपी कार्तिक एस एवं मो.अर्शी के समय बेहतरीन कार्य करके सरायकेला जिला को अपराध मुक्त बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिन्होंने 14 जून 2019 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में हुई 05 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का खुलासा करने में मुख्य भूमिका निभाई। ओर दो दर्जन नक्सलियों को जीतोड़ मेहनत कर सलाखों के पीछे भेजा। लेकिन जैसे समय बीतते गया 2012 बैच के सब इंस्पेक्टरों का दौर भी इस जिला खत्म होते गया,इस बैच के कई सब इंस्पेक्टर ने इस दौरान अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए झारखंड के अन्य जिलों में तबादला करवा लिया, वहीं करीब दर्जन भर सब इंस्पेक्टर अभी भी इस जिला में थानेदारी मिलने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें थानेदारी कब मिलेगी या वे जेएसआई ही रहेंगे ये देखने वाली बात होगी। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही नए पुलिस कप्तान कई थानों में थानेदार बदल सकते है, यह उनके थाना भ्रमण को देखते हुए आशंका जताई जा रही है।

2012 बैच के सब इंस्पेक्टर: आलोक कुमार दुबे (इंस्पेक्टर), प्रकाश रजक, शंभु शरण दास, प्रकाश यादव, सत्यवीर सिंह, अर्जुन उरांव, मनोहर कुमार, राकेश मुंडा और तंजील खान (नीमडीह थाना प्रभारी)।

भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: मंगलवार 1 अगस्त को मिशन मोदी अगेन पीएम के तहत मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश कोषाध्यक्ष शाह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश जनसंपर्क प्रभारी ध्रुव प्रसाद सिंह ने गम्हरिया स्टेशन निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना.

बास्को बेसरा को सम्मानित करते हुए ध्रुव प्रसाद सिंह

साथ ही भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर ध्रुव प्रसाद सिंह ने बधाई दी और शॉल और पुष्प कुछ देकर उनको सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

साथ ही ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सभी लोगों ने बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस क्रम में बास्को बेसरा ने ध्रुव प्रसाद सिंह के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

उक्त मौके पर अवधेश कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, मीरुडीह संतोष फास्ट फूड एंड मोमोज के मालिक संतोष सुमन आदि गणमान्य गण उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started