अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को कांड्रा पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार…
सरायकेला/कांड्रा
अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. लेकिन फिर भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सरायकेला जिले में बालू घाटों से अवैध बालू खनन का खेल जारी है. इस क्रम में खनन विभाग व पुलिस छापेमारी कर कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानाडूंगरी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त किया है.
हालांकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर छापामारी करते हुए कांड्रा थाना क्षेत्र के बानाडूंगरी के पास से दो ट्रैक्टर जब किया है. उन्होंने बताया की बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रैक्टर बिना चालान का बालू ले जा रहा है इस सूचना के बाद बानाडुंगरी के पास दो ट्रैक्टर को रोका गया. इसके पूर्व ही ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा.
जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरो को थाने लाया गया. और उसके विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.
सोनारी में पति-पत्नी विवाद में पति ने लगायी फांसी.
जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर से एक खबर मिली है मीली है और जंहा पर जमशेदपुर शहर के सोनारी बंगाली बस्ती के रहवेवाले भीम सिंह ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण भीम सिंह (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.
वहीं चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही भीम अपनी पत्नी को लाने के लिये बागबेड़ा स्थित ससुराल गया हुआ था. यहां पर तो पत्नी को नहीं आने दिया गया. साथ में भीम के साथ मारपीट भी की गयी थी. मारपीट की घटना के बाद से ही भीम तनाव में रह रहा था. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीम की पत्नी पिछले दो सालों से मायका में रह रही है. घटना के बाद भी मायका पक्ष का कोई भी सुधि लेने के लिए नहीं पहुंचा है. मामले में जितेंद्र सिंह ने भी हस्तक्षेप को मामले को सुलझाना चाहा था, लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए।
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा नेता जमशेद पुर।
जमशेदपुर
जमशेदपुर 3 अगस्त जिला प्रशासन बागबेड़ा के नया बस्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा नेता सुबोध झा ने ब्लीचिंग पाउडर एवं शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध कराएं।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह करते हुए। बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई हेतु छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और विशेषकर शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध करने की मांग की है। क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग था।उन सभी बोरिंग और हैंडपंप में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया है। गंदे पानी पीने से महामारी फैल सकती है। इसलिए शुद्ध पेयजल की अति आवश्यकता है। और स्वास्थ्य विभाग को बोलकर निशुल्क चिकित्सा कैंप लगा देने से आम लोगों को राहत प्राप्त हो सकती है। बागबेड़ा नया बस्ती में आई बाढ़ समाप्त हो गई। जिनके मकान में पानी प्रवेश कर गया था ।आज अपना अपना समान घर में प्रवेश कर रहे हैं। और साफ सफाई मैं लगे हुए हैं।
रात्रि 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से बस्तियों से पानी निकल चुका था। लोग रात्रि से ही अपने घरों में प्रवेश कर गए थे।बागबेड़ा क्षेत्र में किसी भी कैंप में कोई भी व्यक्ति रात्रि में नहीं थे। जिला प्रशासन, स्थानीय थाना प्रभारी एवं स्थानीय समाजसेवियों का सराहनीय प्रयास रहा।
कांड्रा मैं अवैध शराब कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई,दो गिरफ्तार
सरायकेला एसपी के गुप्त सूचनाद्वारा कांड्रा में अवैध शराब कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई अवैध शराब भट्टी एवं लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को किया नष्ट दो गिरफ्तार।
सरायकेला खरसावां जिला के एसपी डॉ विमल कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जिले में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा। जिले के एसपी एक्शन में शराब माफियाओं अवैध कारोबारियों की अब खैर नहीं। सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई की गई बुधवार को एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांधला थाना अंतर्गत ग्राम पालो बेड़ा टोला बुर्गुंडी नाला के किनारे भारी मात्रा में अवैध महुआ देसी शराब की चुलाई की जा रही है। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी कांड्रा थाना पास्कल टोप्पो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पालो बेड़ा गांव में बुर्जूजी टोला नाला के किनारे छापामारी की जहां से अवैध शराब की भट्टी एवं लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया।
इसमें संलिप्त दो अभियुक्त डुमरा ग्राम निवासी घोजू मंडल और महावीर मंडल को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापामारी के दौरान ही कुछ अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
पुलिस ने देसी शराब के ट्रांसपोर्टिंग में इस्तेमाल एक बाइक जिसका नंबर JH05 W6980 और एक साइकिल को भी बरामद किया है। कांधला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के एसपी डॉ विमल कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध धंधों को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा और अपराध तथा शादी के तत्वों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा छापामारी दल ने पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, पुअनि राहुल सिंह, संतोष उरांव,सअनि गुरुवा मुंडा, अंगरक्षक दिलदार उरांव श्यामलाल मुर्मू ,हवलदार गौतम कुमार , आरक्षी सुजीत उरांव शामिल थे।
बागबेड़ा नया बस्ती में आए बाढ़ का पानी बस्तियों से नाला के माध्यम से नदी में प्रवेश कर गया।
बागबेडा नया बस्ती में बाढ़ समाप्त। 8:30 में डैम का फाटक खोला जाएगा निचले इलाके के लोग सतर्क रहें।
जमशेदपुर/बागबेड़ा
बागबेड़ा नया बस्ती को बाढ़ से मुक्त करना है, तो जिला प्रशासन शिव घाट के पास बनाए गए सुलूस गेट के पास 50 एचपी के दो मोटर लगाकर नाले में जमा बारिश के पानी को नदी में फेंकने से बाढ़ से मुक्ति मिल सकती है:-सुबोध झा
सुबोध झा ने कहा बागबेड़ा बाढ़ प्रभावित बस्तियों को बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन से वर्षों से नदी के मुहाने पर सुलूश गेट का निर्माण की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा आंदोलन किया गया। समिति की ओर से सरकार एवं जिला प्रशासन को बाढ़ से मुक्ति के लिए दो सुझाव दिए गए थे। सरकार के द्वारा सुलुस गेट का निर्माण कर दिया गया।और मांगों को पूरा नहीं किया गया।
समिति की मुख्य मांग 1,,बरसात से पहले नाले की साफ-सफाई एवं नाले के दोनों तरफ गार्ड वाल का निर्माण किया जाए।और 2,,सुलूस गेट के पास नदी के मुहाने पर 50 एच पी के दो मोटर लगाकर नाले में क्षेत्र में बारिश के पानी आकर नाली में एकत्रित हो रहे बारिश के पानी को मोटर के माध्यम से नदी में फेंका जाए। तभी बागबेड़ा क्षेत्र की तमाम बाढ़ प्रभावित बस्तियां बाढ़ प्रकोप से वर्ष मुक्त हो सकती है। सुबोध झा ने कहा सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से मात्र सुलुस गेट का निर्माण किया गया। और मोटर और जनरेटर की व्यवस्था का सही समय पर सही उपयोग नहीं होने के कारण जनता जनार्दन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी सीधी टक्कर, सवारी समेत ऑटो पलटा, तीन घायल, चालक की हालत गंभीर…
सरायकेला/आदित्यपुर
बुधवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा भवन के समीप हुई. इस दुर्घटना में टेंपो पलटने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी मुताबिक ऑटो चालक गोलमुरी रोड नं 10 का रहने वाला है.
बता दे आदित्यपुर पुलिस ने घायलों को आदित्यपुर स्थित साई नर्सिंग होम के अस्पताल में भेजवा दिया है. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा भवन मोड़ के समीप तेज गति से आता हुआ सफेद रंग के नैक्सन गाड़ी ने ऑटो में सीधी टक्कर मारी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. मौका देख घटना स्थल से भाग गया. वही इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजनाओं से लोगों को किया गया जागरूक।
पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजना आधारित पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला में संचालित पब्लिक हेल्प सेल का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक आयोजित करते हुए ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से तथा पब्लिक हेल्थ सेल के माध्यम से जिला प्रशासन से जुड़ने के लिए जारी किए गए टेलीफोन नंबर- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376 व ईमेल- apkasahayakdcws@gmail.com के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को विशेष रुप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ये भी बताया गया कि किसी भी महिला को डायन कहना और प्रताड़ित करना दोनों ही अपराध है। इसीलिए हर महिलाओं को सम्मान दें खासकर बुजुर्ग महिलाओं का खास ख्याल रखें और कहीं भी ऐसी घटना होती है, तो उसे रोके और प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सापड़ा में बड़े पैमाने में चल रहे अवैध शराब भट्टियो को किया नष्ट, एक गिरफ्तार.
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस एक्शन मोड में है. इसी क्रम में जिले ज़िला पुलिस को अवैध शराब कारोबारी सापड़ा के उत्तमडीह निवासी शिवा मंडल के अवैध शराब ठिकाने के विरुद्ध कार्रवाई में सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने शिवा मंडल के अवैध देसी शराब ठिकाने पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण कार्य के सामानों को जब्त करते हुए धंधे में शामिल व्यक्ति विशंभर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तमडीह में अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए 800 लीटर अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया गया. इस दौरान यहां संचालित शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया गया, पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान यहां से पिकअप वैन, एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त ‘सामानों को ज़ब्त किया है.
छापामारी दल में शामिल एसडीपीओ हरविन्दर सिंह, आलोक कुमार दूबे पुलिस केन्द्र सरायकेला खरसावां, पु०अ०नि० प्रकाश कुमार रजक, काड्रा थाना, पु०अ०नि० रितेश कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र सरायकेला, स०अ०नि० जय नारायण शर्मा, आदित्यापुर थाना, स०अ०नि० मुरारी शंकर, गम्हरिया थाना एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, ससमय पूर्ण करने के दिए गए निदेश
सरायकेला
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, उप समाहर्ता सामान्य शाखा एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त 2023 को 76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन, समतलीकरण, पंडाल निर्माण, ध्वनि यँत्र स्थापित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है, इस निमित्त जिले में मौजूद सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं उस पर माल्यार्पण, क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा वहीं पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा समारोह आयोजन के पूर्व 11,12 और 13 को पूर्वां पूर्वाभ्यास के दौरान भी पेयजल एवं की व्यवस्था एवं चिकित्सीय दल की उपस्थिति रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो (एनएच एवं राजमार्ग छोड़कर) ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जायेगा।
बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थलों एवं विभागों/कार्यालयों मे आयोजन समारोह के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निदेश दिए, उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना प्रभारी के साथ प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का समीक्षा करने, तथा ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को उपायुक्त के द्वारा निदेशित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समय-सारणी निम्न प्रकार है 👇🏻
🕹️ उपायुक्त का आवास- 08:30AM
🕹️ पुलिस अधीक्षक का आवास- 08:45 AM
🕹️ मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला- 09:10 AM
डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षण, बैरक व थाने की साफ-सफाई को देखा
मुसाबनी
डीएसपी चंद्र शेखर आजाद ने बुधवार को मुसाबनी थाना का निरीक्षण कियाम इस मौके पर सबसे पहले जवानों द्वारा उन्हें सलामी दिया गया। जिसके बाद डीएसपी ने थाना के बैरक के रखरखाव थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में बैठकर थाना प्रभारी अंचित कुमार, थाना के एसआई अंकित कुमार, एएसआई मृत्युंजय पांडे, मोहित हुसैन, दीनानाथ चौधरी, क्षितिज कुमार सोनी से उन्होंने कहा कि लंबित केसों का त्वरित निष्पादन करें। अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सक्रिय अपराधियों पर नजर रखें, उनकी दिनचर्या मालूम करते रहें।
इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन डायरी, रनिंग रजिस्टर सहित संबंधित अन्य पंजियों की भी गहनता से जांच किया, और आवश्यकता अनुसार कई दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करने का कार्य तेजी से करें। साथ ही अपराधी चरित्र के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। सूचना तंत्र का विस्तार करें। घरेलू हिंसा के मामले में पूरी जांच कर कार्य कार्रवाई करें। उन्होंने अपराध के तरीके बदलने की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधी और विशेषकर साइबर अपराध पर पैनी नजर रखें। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें। डीएसपी का यह निरीक्षण कार्य लगभग 3 घंटे तक चलता रहा।
फोटो। अधिकारियों के साथ थाना में बैठक कर रजिस्टर एवं पंजियों की जांच करते डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जवानों से जानकारी लेते डीएसपी
घाटशिला अनुमंडल के दर्जनों वित्त रहित शिक्षकों ने विधानसभा के समक्ष दिया धरना।
मुसाबनी
मुसाबनी: वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों के अधिग्रहण एवं तत्काल घाटा अनुदान देने की मुख्य मांग को लेकर राज्य भर के हजारों वित्त रहित शिक्षक कर्मियों ने बुधवार को मोर्चा के आवाहन पर विधानसभा के सामने महा धरना दिया। इस महाधरना कार्यक्रम में मोर्चा के नेता कुंदन कुमार सिंह, भवानी शंकर महतो,शिवपूजन सिंह चौहान आदि के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के दर्जनों वित्त रहित शैक्षणिक संस्थान के शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में चट्टानी एकता प्रदर्शित करते हुए महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाया।
महाधरना में मुसाबनी, बहरागोड़ा, चाकुलिया,सालबोनी, पोटका,जमशेदपुर आदि जगहों से शिक्षक भाग लेने रांची पहुंचे थे। महा धरना में संस्कृत शिक्षण पीला वस्त्र पहने हुए थे। और मदरसा शिक्षक टोपी पहने हुए थे ।भारी बारिश में भी हजारों शिक्षक कर्मी धरना स्थल पर डटे रहे। शिक्षककर्मी बारिश में भीगने के बावजूद धरना स्थल पर डटे हुए थे। धरना के बाद मोर्चा ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को उचित माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि यह सारे स्कूल कॉलेज विगत 25 वर्षों से चल रहे हैं । इनके शिक्षकों को वेतन के नाम पर एक रुपया भी नहीं मिलता है। केवल साल में एक बार अनुदान मिलता है। जो काफी कम है ।मुख्यमंत्री से स्कूल कॉलेजों के महंगाई को देखते हुए अधिग्रहण करने की मांग की गई ।वक्ताओं ने कहा कि हम इस राज्य के गरीब बच्चों पढ़ाते हैं ।और यह स्कूल कॉलेज अधिकांशत: ग्रामीण क्षेत्रों में है ।फिर भी हमें 25 वर्षों से वेतन के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है ।सरकार आंदोलन के क्रम में समस्याओं के निदान का आश्वासन देती है परंतु कार्यवाही नहीं होती है। साल में एक बार अनुदान मिलता है जिसकी राशि बहुत ही कम है। शिक्षकों के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है। मोर्चा द्वारा सर्वसम्मति से 5 सितंबर शिक्षक दिवस को राजभवन पर विशाल महा धरना देने एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर तक सारे शिक्षककर्मी अपने अपने क्षेत्र के विधायकों से मुख्यमंत्री के नाम आग्रह पत्र लिखवाएंगे। जिसमें इन संस्थाओं के अधिग्रहण के करने की मांग करेंगे ।
बैठक में 9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन पूरे राज्य के शिक्षककर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे । बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक स्कूल कॉलेजों का अधिगृहण नहीं होगा । मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा।महा धरना का नेतृत्व सुरेंद्र झा ,रघुनाथ सिंह ,हरिहर प्रसाद कुशवाहा , अरविंद सिंह, नरोत्तम सिंह ,देवनाथ सिंह, चंद्रेश्वर पाठक ,कुंदन कुमार ,मनीष कुमार ,संजय कुमार आदि कर रहे थे ।
बाढ़ का खतरा, बढ़ा खरकई नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 10 मीटर की दूरी…
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र के आसपास इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से खरकई नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बुधवार की सुबह आठ बजे खरकई नदी का लेवल 128.90 फीट था जो खतरे के निशान 129.00 फीट से मात्र 10 मीटर ही कम है. बता दें कि खरकई नदी का जलस्तर ओडिशा के बयांगबिल डैम पर निर्भर है, जहां से पानी छोड़ने पर शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बयांगबिल डैम के कार्यपालक अभियंता अरुण केरकेट्टा से बात होने पर उन्होने बताया कि बुधवार की सुबह बयांगबिल डैम खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है. उन्होंने डैम का लेवल 303 मीटर बताया जिसे 305 तक पहुंचने पर खोला जा सकता है.
उन्होंने बताया कि अभी डैम का फाटक खोलने की योजना पर विमर्श चल रहा है. अगर दो फाटक खुला तो खरकई के जलस्तर में चार फीट की वृद्धि हो सकती है. लेकिन यह लेवल सुरक्षित रहेगा, चूंकि खरकई नदी का लेवल 132 फ़ीट से ज्यादा होने पर नालों के सहारे तटीय इलाकों में प्रवेश करता है. अगर फाटक खुला तो तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो सकती है. वहीं चांडिल डैम के बारे में वहां के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे डैम का लेवल 178 मीटर था जो अभी सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि कैचमेंट एरिया में बारिश होती रही तो डैम के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है जिसके बाद फाटक खोलने पर विचार किया जा सकता है.
वही चार दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने को लेकर गम्हरिया सीओ मनोज कुमार और नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद चौकन्ने हैं और दोनों अधिकारियों ने खरकई नदी के तटीय क्षेत्रों में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो इसको लेकर सभी तटीय क्षत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. उन्होंने बताया कि माइकिंग के द्वारा लगातार अलर्ट करने तथा नदी किनारे तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह करते रहने का निर्देश दिया जा रहा है. एहतियातन लाइफ सेविंग जैकेट, बोट, मेडिकल किट के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि आकस्मिक स्थिति में तर्क- वितर्क की स्थिति ना हो.