भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा किए गए सम्मानित।

भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: मंगलवार 1 अगस्त को मिशन मोदी अगेन पीएम के तहत मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश कोषाध्यक्ष शाह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश जनसंपर्क प्रभारी ध्रुव प्रसाद सिंह ने गम्हरिया स्टेशन निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना.

बास्को बेसरा को सम्मानित करते हुए ध्रुव प्रसाद सिंह

साथ ही भाजपा नेता बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर ध्रुव प्रसाद सिंह ने बधाई दी और शॉल और पुष्प कुछ देकर उनको सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

साथ ही ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सभी लोगों ने बास्को बेसरा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस क्रम में बास्को बेसरा ने ध्रुव प्रसाद सिंह के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

उक्त मौके पर अवधेश कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, मीरुडीह संतोष फास्ट फूड एंड मोमोज के मालिक संतोष सुमन आदि गणमान्य गण उपस्थित रहे।

आखिर जन कल्याण मोर्चा का प्रयास लाया रंग, मिला जलापूर्ति योजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र.

आखिर जन कल्याण मोर्चा का प्रयास लाया रंग, मिला जलापूर्ति योजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र.

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से कराने की मांग.

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा की पहल आखिरकार रंग लाई है. आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वृहद जलापूर्ति योजना के तहत सापड़ा में 60 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची ने 4.49 हेक्टेयर वन भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है. इसकी जानकारी जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में मिलकर इस संबंध में जानकारी दी. वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने बताया कि कुछ शर्तो के साथ जुडको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकता है. वहीं सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जहां से 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन होनी है, वहां का एनओसी अभी नहीं मिला है जो प्रगति पर है.

जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि जन कल्याण मोर्चा द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका दायर करने बाद सरकार के पदाधिकारी सक्रिय हुए हैं. उम्मीद है की आगामी 15- 20 दिनों के अंदर इस मामले को लेकर हाई कोर्ट रांची में सुनवाई होगी. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जुडको से मांग की है कि सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी व पूरे गुणवत्ता के साथ प्रारंभ कराया जाए. प्रतिनिधिमंडल में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष सुनील कुमार स्वाई, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता मनोज कुमार साहू एवं सुमन कुमार विश्वकर्मा शामिल थे।

नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सौंपा.नीलांचल कंपनी की सराहनीय कार्य : एसपी डॉ.बिमल कुमार..

नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सौंपा.नीलांचल कंपनी की सराहनीय कार्य : एसपी डॉ.बिमल कुमार..

सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने को लेकर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सौंपा.

सरायकेला

सरायकेला: कांड्रा – चौका मुख्यमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड की ओर से बेहतर प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में कंपनी द्वारा सरायकेला पुलिस को सड़क पर यातायात नियंत्रित करने के लिए 50 बैरिकेडिंग सौंपा गया. सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के उपस्थिति में कांड्रा थाना को 50 बैरिकेडिंग सुपुर्द किया गया.

बता दे सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग और चौका- कांड्रा मुख्यमार्ग पर सड़क दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है. दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए कांड्रा रत्नपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी की ओर से एक बेहतरीन पहल की गयी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्घटना संभावित जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि वाहनों की गति धीमी हो सके और दुर्घटना को कम किया जा सके.

वहीं पुलीस अधीक्षक डॉ० बिमल कुमार ने कहा कि बैरिकेडिंग का प्रयोग पूरे जिले में किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और दुर्घटना कम हो सके. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण ना जाने कितनों के परिवार टूट गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यातायात नियम का पालन नहीं किया जाएगा तब तक दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है. इसीलिए सभी चालक को यातायात नियम का पालन अवश्य करना चाहिए.

इस बीच मुख्य रूप से नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी के महाप्रबंधक जीडी बाजपेई, एचआर के रवि सिंह, एवम सीएसआर विभाग के विकाश चौधरी, विजय साहू, उपस्थित रहे. कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष उरांव, एएसआई गिरजेश कुमार, एएसआई किशोर मुंडा उपस्थित रहे.

मणिपुर की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस झामुमो, राजद समेत नवगठित..

मणिपुर की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस झामुमो, राजद समेत नवगठित..

“इंडिया” गठबंधन का प्रदर्शन कल.

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: मणिपुर में विगत तीन महीनों से ज़ारी जातिगत हिंसा पर केंद्र सरकार और मणिपुर राज्य सरकार की उदासीनता के विरोध में कांग्रेस, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, राजद समर्थित इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल कल सरायकेला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा.
इस संदर्भ में नवगठित इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के संयोजन में संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो , राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आम आदमी के नेता प्रेम कुमार सिंह राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, झामुमो नेता गोरादा, टीएमसी युवा जिलाध्यक्ष नेता बाबू तांती, जदयू नेता बृजमोहन सिंह उपस्थित रहे.

इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि विगत तीन महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. बावजूद इसके इस मामले में भाजपानीत केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है. माननीय सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान और टिप्पणी के बावजूद भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार की अकर्मण्यता निहायत ही मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों के विपरीत है.

कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कहा कि उक्त मार्मिक घटना पर तत्काल रोक लगाते हुए शांति बहाल करने एवं मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर झामुमो कांग्रेस राजद टीएमसी आदि दलों की ओर से नवगठित इंडिया गठबंधन के तहत कल सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किया गया है.

30 अगस्त को कांग्रेस भवन रांची में आयोजित भारत गठबंधन की बैठक में गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों में सहमति बनी है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पूरे जोशो-खरोश के साथ भाजपा की चाल, चरित्र और मानसिकता को आम जनता के बीच उजागर किया जाएगा. तत्पश्चात उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए मणिपुर की घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध पत्र सौंपा जाएगा.

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

हाइवा ने भाजपा नेता के स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन से हटी जाम

सरायकेला

सरायकेला में मां रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपा नेता गणेश महाली की स्कॉर्पियो (जेएच 22 डी 4300) को हाइवा ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे गुस्साए भाजपाइयों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. जाम करने में भाजपा नेता उदय सिंहदेव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, आदि शामिल थे.

बता दे घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है. सड़क जाम की सूचना पाकर एसपी डॉ बिमल कुमार मौके पर पहुंचे औऱ भाजपा नेताओं को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर समझा कर जाम हटवाया. तब कहीं जाकर मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है।

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम/सोनुआ

सोनुआ: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के इचागुटु टोला के रहने वाले पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र की शुकवार रात को हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया था. सोमवार को पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बता दे कि शुक्रवार देर रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र मांगता सुरीन को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. मिली जानकारी के अनुसार ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय तुराम सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ विवाद हो गया. इस बीच पति तुराम सुरीन ने घर पर रखे धारदार कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच उसके 21 वर्षीय पुत्र मांगता सुरीन बीच बचाव करने आया तो पिता तुराम सुरीन ने अपने पुत्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे मांगता सुरीन की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पिता तुराम सुरीन वहां से फरार हो गया था. गुप्त सूचना पर गोइलकेरा पुलिस ने उसे शनिवार को घर से गिरफ़्तार किया तथा आज उसे न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेजा गया।

मंगलम सिटी में सावन मिलन महोत्सव की धूम

मंगलम सिटी में सावन मिलन महोत्सव की धूम

सरायकेला/आदित्यपुर

मंगलम सिटी आदित्यपुर के महिलाओं द्वारा क्लाउड 245 के सभागार में सावन मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में दो दो सावन क्वीन चुनी गई एक 40 सावन से वाली और एक जो 40 से ज्यादा सावन देख चुकी है। साथ ही साथ कई अन्य और मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जैसे रेम्प वाक, महिला नृत्य, महिला संगीत और मेहंदी। हरी रंगीन परिधान में मानो प्रकृति सुंदरता मंगलम सिटी के सजी- धजी महिलाओं के रूप उतर आई हो।

इस आयोजन में निना जैन, सरिता यादव, सरिता (बॉबी), पुष्पा मिश्रा, नीतू, प्रेरणा, पायल अक्षय, भावना, नमिता, उमा लाल, कल्पना, डॉ. खुशबू, मंजू , ईशा, सोना, चंदा, रंजना सिंह, मंजू शर्मा, सोमा शर्मा, शाक्षी, रीना सिंह, रिंकू सिंह, सायंतिका दत्ता सिंह, जुहिता बासु, उर्बशी सिन्हा, निधि,पदामिनी साव, पालवी प्रिया, सुदेशना, सुमित्रा, सुसमा, निकी और प्रीति मिश्रा ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मंगलम सावन क्वीन (40 सावन से कम) इशा, प्रथम उपविजेता सायंतिका, द्वितीय उपविजेता जुहिता व सावन क्वीन (40 सावन से ज्यादा) निना जैन, प्रथम उपविजेता पुष्पा मिश्रा, द्वितीय उपविजेता सरिता ( बॉबी) रही।
धारा हरा भरा रहे, प्रकृति सदा हम पर अपनी कृपा बनाये रखे, इसी कामना के साथ इस महोत्सव का समापन हुआ।

अधूरे पड़े नाले का कार्य जल्द पूरा ना करने पर नगर निगम का कार्यालय करेंगे घेराव:-बाबू तांती

अधूरे पड़े नाले का कार्य जल्द पूरा ना करने पर नगर निगम का कार्यालय करेंगे घेराव:-बाबू तांती

टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने अधूरे पड़े नाले का कार्य जल्द पूरा ना होने पर निगम कार्यालय घेराव करने की दी चेतावनी

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिला के आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 20 शुरू से उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है. ताजा मामला आदित्यपुर थाना से सटे बिजली ऑफिस होते हुए दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती जाने वाले मार्ग में 20 दिन से निर्माणाधीन नाली का है. जिसे ठेकेदार ने बरसात के मौसम में गड्ढे खोदकर छोड़ दिया है. इसके वजह से इस मार्ग से प्रतिदिन आने जाने वाले सैंकड़ों लोगों को भारी परेशानी हो रही है. नाली के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर कोई हादसा हो सकता है.

इसे संवेदक की लापरवाही कहें या नगर निगम प्रशासन की अनदेखी. इस बात की शिकायत युवा तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने नगर निगम से किया है और नाली निर्माण को शीघ्र पूरी कराने की मांग की है. बाबू तांती ने बताया कि नगर निगम बोर्ड भंग होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य भगवान भरोसे चल रहा है. आम जनता के हितों के कार्य नहीं हो रहे हैं. जिन्हें भी वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है वे उसे ठीक से नहीं निभा रहे हैं. अगर नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं होता है तो जल्द ही रणनीति तय कर निगम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा

युवा सरायकेला के कार्यकर्ताओं ने आदरडीह गांव में बाल तस्करी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

युवा सरायकेला के कार्यकर्ताओं ने आदरडीह गांव में बाल तस्करी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

सरायकेला/चांडिल/नीमडीह

युथ यूनियन फॉर वालंटियरी एक्शन संस्था सरायकेला ने नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव बाल तस्करी पर जागरूकता अभियान चलाया। सरकारी संगठन युवा सरायकेला के तत्वाधान मे युवा कार्यकर्ता सुकरंजन कुमार के द्वारा निमडीह प्रखंड के आदरडीह मे बाल तस्करी के खिलाफ जनजागरूक अभियान चलाया गया तथा कैंडल मार्च निकला गया।

युवा सरायकेला के कार्यकर्ता अर्से से स्कूलों,आंगनबाड़ी , पंचायतो के अलावा घर-घर जाकर बच्चो की ट्रेफीकिंग और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक अभियान चला रहा है,और लोगो को बच्चो की ट्रैफिकिंग रोकने की शपथ दिला रहा है । इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड सदस्य श्रीमती सुमित्रा कुमारी,तापस,बिद्देश्वर,शिशुपाल,दुलाल, बुलु,ज्योत्स्ना,कल्पना,सीतु,केशवती,गांव के लोगों ने भाग लिया।

एस पी डां विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया।

एस पी डां विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ .विमल कुमार ने हर थाने का निरक्षण कर वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर रहे हैं। संनद् रहे चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप सेवा पुर्व दी थी।इस सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक के रूप में पुरे में सेवा देंगे। चांडिल थाना अधीन अवैध शराब भट्टी की मामला एक दर्ज है। डॉ विमल कुमार ने कहा हमारे जिले में अपराधी पर निकेल कसेगे, अवैध कारोबारियों को नहीं छोड़ेंगे । जनता का विश्वास हर वक्त कायम रखने काम करेंगे।चांडिल।एसपी डॉ विमल कुमार ने थाना में लंबित कांडों की जानकारी ली. साथ ही थाना के पुलिस अधिकारियों के कार्य के बारे में जानकारी लिया।

मौके पर एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक में बेहतर संबंध हो, लोग जागरूक रहे पुलिस बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करें।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए कई बेहतरीन करतब।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए कई बेहतरीन करतब।

सरायकेला/गम्हरिया

सरायकेला : मुहर्रम को लेकर रविवार को सरायकेला में दो स्थानों पर फातिहा ख्वानी के साथ मुहर्रम का जुलूस निकला. कर्बला में महान शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस और ताजिया परंपरागत अकीदत के साथ निकाले गए क्ष

अखाड़ा जुलूस में शामिल युवक मातमी धुन के बीच हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे. अकीदतमंदों का मुहर्रम हजरत मुहम्मद के कौल (वाणी) और अमल (कर्म) से पवित्र हो उठा. सुबह फातिहा के बाद इमामबाड़ा में लंगरखानी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है. इस अवसर पर सरायकेला में विभिन्न समाज के नेताओं को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य रूप भाजपा नेता गणेश महाली, पुलिस उपाधीक्षक चंदन कुमार वत्स, सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार, सरायकेला सीओ सुरेश प्रसाद सिन्हा, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार, समाजसेवी पीनू दुबे सहित कई अन्य लोगों को अखाड़ा समिति द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

जुलूस में शामिल लोग या हुसैन.. या हुसैन… के नारे लगा रहे थे. साथ-साथ अपने शरीर पर तलवार, ब्लेड और जंजीर से मार कर मातम मना रहे थे. जुलूस में युवाओं द्वारा हैरतअंगेज कारनामे दिखाए गए. करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. वहीं मुहर्रम के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जगह- जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे।

विनायक गार्डेन निवासियों को पुलिस की पहल पर मिला जलापूर्ति का आश्वासन।

विनायक गार्डेन निवासियों को पुलिस की पहल पर मिला जलापूर्ति का आश्वासन।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया : विनायक गार्डेन में रहने वाले लोगों को 1 अगस्त से बिल्डर द्वारा जलापूर्ति की जाएगी. यह आश्वासन थाना प्रभारी आदित्यपुर राजन कुमार ने दिया है. पुलिस प्रशासन ने विनायक गार्डेन में रहने वाले लोगों द्वारा आंदोलन किये जाने की खबर मीडिया में आने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए रविवार को विनायक गार्डेन निवासियों को थाना में बुलाकर पूछताछ की. इसके बाद बिल्डर को 1 अगस्त से पूर्व की तरह टैंकर से जलापूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया. थाना प्रभारी ने बिल्डर को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी वजह से विधि व्यवस्था बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार वे होंगे. बता दें शनिवार को विनायक गार्डन में रह रहे करीब 200 परिवारों ने बिल्डर के द्वारा 1 अगस्त से टैंकर जलापूर्ति बंद करने के नोटिस के बाद जमकर हो हंगामा किया था. वहां के लोगों ने बताया था कि विधि डेवलपर्स द्वारा विनायक गार्डन के लोगों को 24 घंटे पानी बिजली की सुविधा देने का वादा किया गया था. लोगों को 80-80 लाख रुपये में फ्लैट बेचा गया था, लेकिन बिल्डर अब पानी देने इंकार कर रहा हैं

बिल्डर द्वारा शनिवार की सुबह जब 31 जुलाई से जलापूर्ति की सुविधा बंद करने का नोटिस चिपकाया गया था. यह देख विनायक गार्डेन निवासी उग्र हो गए थे और आंदोलन पर उतारू थे. विनायक गार्डेन निवासी अरविंद सिंह और राकेश कुमार ने बताया था कि वे लोग 2016 से यहां रह रहे हैं, बिल्डर द्वारा कभी भी समुचित जलापूर्ति नहीं की गई. कुछ दिनों तक बोरिंग का पानी मिला लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से वे लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. सर्विस टैक्स के नाम पर नाजायज तरीके से बिल्डर द्वारा जीएसटी भी वसूला जा रहा है. महिलाओं ने कहा ताजुब्ब है कि बगैर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के यहां नक्शा कैसे पारित किया गया है, अगर रेन वाटर हार्वेस्टिंग होता तो आज बोरिंग नहीं सूखती और यहां जलापूर्ति की समस्या नहीं होती. महिलाओं ने यह भी कहा कि उनसे दिसंबर तक का सर्विस टैक्स और जलापूर्ति का टैक्स अडवांस में लिया जा चुका है. फिर 31 जुलाई से कैसे पानी का आपूर्ति बंद किया जा रहा हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started