सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयास से जेआरडीसीएल ने आज टाटा कांड्रा मुख्य के सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मती शुरू कर दी हैl ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मती 48 घंटे के अंदर शुरू किए जाने की मांग की थी, अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन आंदोलन की चेतावनी भी दी थीl
पिछले दिनों खरकाई ब्रिज से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बतलाया था कि खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद हैl इसके अलावा खरकाई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50% लाइट ही जल रहे हैं। एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं। श पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की है।

साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेटिंग कराए जाने की मांग की हैl जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बतलाया है कि मरम्मती एवं बिटूमीन कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
Advertisement

info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
Advertisement





































