आदित्यपुर: मोदी सरकार ने मानहानि के केस में गुजरात हाईकोर्ट नें राहुल गाँधी पर सूरत कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा गुजरात हाईकोर्ट नें संसद सदस्यता को लेकर राहुल गाँधी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।
इस घटना का विरोध करते हुए और प्रतिक्रिया देते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेश धारी नें कहा कि राहुल गाँधी प्रकरण में केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है राहुल गांधी नें हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है राहुल गाँधी की सजा को बीजेपी की राजनीतिक चाल बताते हुए धारी नें कहा कि मोदी की अहंकारी सरकार चाहती है कि जनता के हित में कोई सवाल न उठाएं सच को दवाना चाहती है।
पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान समेत अन्य 4 आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया।
सरायकेला
सरायकेला: पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान समेत अन्य 4 आरोपियों को सरायकेला सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया है. इन पर वर्ष 2017 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे थे. इस मामले में सरायकेला कोर्ट द्वारा शुक्रवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।
सरायकेला कोर्ट की सीजीएम मंजू कुमारी की अदालत ने सभी आरोपियों को उक्त मामले में बरी किया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, झामुमो नेता महेश्वर महतो, दीपक मंडल, भुंडा बेसरा, महिला नेत्री रेशमी मुर्मू को सरायकेला पुलिस द्वारा आरोपी बनाते हुए सरकारी काम में बाधा डालने संबंधित मामला आदित्यपुर थाना में दर्ज किया गया था.झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई थी।
रंजीत प्रधान न्यायालय द्वारा रिहा किए जाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान ने कहा है कि भाजपा सरकार में उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई थी, उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था. बता दें कि गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत हथियाडीह गांव में औद्योगीकरण को लेकर विस्थापितों को हटाए जाने के मामले को लेकर तत्कालीन झामुमो जिला अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों के साथ सरायकेला न्यायालय जा रहे थे जिन्हें रोके जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष को जेल भी जानी पड़ी थी।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी है. निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ गुरुवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया. आजसू पार्टी की ओर से बताया गया कि यह पहली बार था कि सांसद संजय सेठ चुनाव जीतने के बाद आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. सांसद बनने के चार साल में अपने सहयोगी दल की याद आने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया. सांसद ने आजसू पार्टी को भाजपा का छोटा भाई बताते हुए साथ मिलकर विकास की गाथा लिखने की बात कहीं।
चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद से जमकर सवाल दागे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद बताएं कि चार सालों में क्या आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कभी बात किया. किसी विकास योजना में उनकी सहभागिता रही. किसी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया. अगर नहीं तो क्यों. चुनाव में सहयोगी दल रहने के कारण क्षेत्र के विकास में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागिदारी रहना चाहिए थी. चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाने भी सांसद नहीं पहुंचे ऐसा क्यों. अब चुनाव नजदीक पहुंचा तो सांसद को आजसू की याद आ गई. वहीं दूसरी ओर नाराजगी के बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
डैम के 118 रैयतदारों के मुआवजा भुगतान व डैम के जलस्तर 180 मीटर से निचे रखने को लेकर विभागीय सचिव से मिली विधायक सविता महतो।
सरायकेला/चांडिल
चांडील: जमशेदपुर के निर्मल भवन परिसर में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से ईचागढ़ के विधायक सविता महतो व डैम के रैयतदारों एवं विस्तापित ग्रामीण मिले। इस दौरान विधायक ने सचिव को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें चांडिल जलाशय स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत दाया तट शिविर हेतु घोड़ानेगी गांव का जमीन विगत 40 वर्षों से कार्यालय एवं आवासीय कॉलोनी, निरीक्षण भवन, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोदाम का निर्माण आपके द्वारा किया गया। लेकिन आज तक रैयतो का जमीन मुआवजा भुगतान नहीं किया गया। कार्यपालक अभियंता सुवर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या 2 चांडिल के द्वारा उक्त भूमि के अधिग्रहण हेतु अधियाचना विशेष भू अर्जन कार्यालय स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल को दिया गया।
अधिसूचना के अनुसार भु अर्जन कार्यालय द्वारा रैयतो को प्रथम नोटिस दिया गया। (अधिसूचना की कार्रवाई की गई है) राशि के अभाव में भू अर्जन द्वारा अभी घोषणा नहीं किया जा रहा है। 15 जुलाई 2023 को राशि प्राप्त ना होने के कारण भुअर्जन का प्रक्रिया लैप्स हो जाएगा। राशि 24.50 करोड़ के लिए विभाग को कई बार अधियाचना दिया गया है एवं चांडिल डैम प्रक्षेत्र में कुल 116 गांव पूर्णत प्रभावित हुए है परंतु वर्तमान में जल संसाधन विभाग द्वारा आर एल 183 मीटर तक के प्रभावित ग्रामों को पूर्णात पुनर्वास सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है ऐसी स्थिति में जनहित में आर एल180 मीटर तक ही जल भंडारण करना ही श्रेयस्कर है। मात्र 43 गांव के ही विस्थापितों का ही पुनर्वास की दिशा में पहल की जा रही है जबकि कुल 116 गांव को पूर्णा पुनर्वास की दिशा में पहल
परिसदन स्थित सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में लंबित आश्वासन एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के क्रम में सभापति ने बताया कि 2011 से अब तक लंबित सभी आश्वासनों को लेकर संलग्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है।
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।
एईआरओ-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विभिन्न विद्यालयों मे भ्रमण कर देश के युवाओ/भावी मतदाताओं को ई०एल०सी० के संबंध में दी जानकारी।
सरायकेला-खरसावां
मुख्य निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं एवं भविष्य के मतदाताओं को ई०एल०सी०(Electoral Literacy Club) के माध्यम से प्रेरित कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए निर्देशानुसार डेडीकेटेड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (Dedicated AERO) के द्वारा विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में जाकर ई०एल०सी० के सदस्यों अर्थात कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों से मतदान के प्रति उनके लगाव, और अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न डिजिटल माध्यम एवं मतदाता बन जाने के पश्चात मतदान के प्रति उनकी जवाबदेही और भारत देश के विकास में मतदान के जरिए उनके योगदान को बताया जा रहा है । इस क्रम में डेडीकेटेड एईआरओ-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार के द्वारा 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के 4 विद्यालयों में आज ई०एल०सी० के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।
सर्वप्रथम डीएवी एनआईटी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां ई०एल०सी० की गतिविधियों को देखकर डेडीकेटेड एईआरओ द्वारा तारीफ की गई। तत्पश्चात एस०एन० उच्च विद्यालय आदित्यपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आदित्यपुर तथा कॉन्वेंट स्कूल आदित्यपुर में ई०एल०सी० के माध्यम से नए मतदाताओं तथा भविष्य के मतदाताओं को जागरूक किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- डेडीकेटेड एईआरओ, 51 सरायकेला विधानसभा द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा तथा गम्हरिया प्रखंड के पश्चात राजनगर प्रखंड के विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान श्री शंकर कुमार सतपथी भी प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने मतदाता सूची एवं मतदान की प्रक्रियाओं से नए और भविष्य के मतदाताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में सहयोग हेतु जिला निर्वाचन हेल्पडेस्क के कर्मी तथा अंचल कार्यालय गम्हरिया के कर्मियों सहित सभी विद्यालयों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गांव में शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय , मेडिकल कर्मी का प्रशिक्षण दिया गया।
सरायकेला/चांडिल
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर में शत प्रतिशत जन्म मृत्यु निबंधन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षण दी गई। नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड ने कहा कि 14जुलाइ से 14अगस्त 2023 तक जन्म मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक अभियान चलाना है।
प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद,बाल विकास परियोजना के कर्मी बसंती टुडु, मेडिकल कर्मी, पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी आदि उपस्थित थे।शत प्रतिशत जन्म मृत्यु के निबंधन पर जोड़ दिया गया।आज जन्म मृत्यु का निबंधन गांव में छुटे हुए हैं।
वरिष्ठ नागरिक गृह, सरायकेला में सपरिवार पहुंचे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
सरायकेला-खरसावां
वरिष्ठ नागरिक गृह का भ्रमण कर कार्यालय, भवन परिसर, रसोई घर, शौचालय, आश्रय गृह इत्यादि का लिया जायजा।
वरिष्ठ नागरिक गृह में निवासरत लोगो के बिच बाटें गए भोजन-मिठाई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार सपरिवार वरिष्ठ नागरिक गृह सरायकेला पहुंचे। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्णा कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधा वर्मा फरीदा एनजीओ जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बताते चलें कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार वरिष्ठ नागरिक गृह का निरीक्षण किया , इस क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने उक्त परिसर में निवासरत बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों से वार्ता कर उनसे परिचय प्राप्त कर कहा की परिसर में स्थित सभी सदस्यों को अपने परिवार के सदस्य मानकर हंसी-खुशी जीवन व्यतीत करे यदि किसी प्रकार की समस्याओं होती है तो संचालक या जिला प्रशासन को अवगत कराएं ताकि उसका निष्पादन ससमय किया जा सके। निरीक्षक क्रम में उन्होंने उक्त परिसर में बनाए गए विश्राम गृह, स्वास्थ जांच परिसर, रसोईघर, डाइनिंग हॉल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में प्रशासन की निगरानी में FURIDA NGO JAMSHEDPUR के द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक गृह की व्यवस्था से संतुस्ट हुए। उन्होंने कहा कि उक्त परिसर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की चेहरे की मुस्कान प्रशासन के मेहनत एवं निगरानी की फल है। इन्हे बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है।
वरिष्ठ नागरिक गृह में निवासरत लोगो के बिच बाटें गए भोजन-मिठाई
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के द्वारा उपस्थित सभी बुजुर्ग महिला पुरुषों के बीच भोजन एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश, अनुमंडल पदाधिकारी सराइकेला समेत उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गो के साथ बैठकर भोजन किया। इसके तत्पश्चातय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के द्वारा संस्थान में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक महिला/पुरुषों के भजन संध्या हेतु म्यूजिक सिस्टम देकर उसका शुभारम्भ किया।
चांडिल झारखण्ड बंद का असर टाटा रांची एन एच -33 मुख्य सड़क चांडिल में देखा गया।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: झारखण्ड झारखंड बंदी का असर चांडिल गोल चक्कर में गाड़ियों की कतार लंबी लाइनें देखने को मिला बंद व्यापक रूप से बंद का मिला जुला असर मुख्य सड़क एन एच-33 पर टायर जलाकर बंद किया गया। ओलचिकी भाषा को लेकर झारखण्ड सरकार से हमारी माँगे – झारखण्ड प्रदेश में संताली भाषा का ओल चिकी लिपि से पुस्तकों का मुद्रण एवं पठन-पाठन आरम्भ करों । संताली शिक्षकों का बहाली हो । संताली भाषा को प्रथम राज भाषा का दर्जा देना होगा। अलग से संताली अकादमी का गठन करना होगा।
इसी मौके पर ओल चिकि हूल बैसी सरायकेला जिला अध्यक्ष डां अर्जुन टुडू, छात्र संगठन सुदामा हेंब्रम, गोपाल मार्डी, गोपाल टू डू, अनिमा टू डू, लखन मुरमू, लखन मुरमू, दिनेश सोरेन, सुजन किस्कू, रतन मार्डी, नरेंद्र हसदा , सुमित टुडू,फागुन मार्डी,सुमित मार्डी,मंगल हांसदा,आदि मुख्य हजारो महिला पुरुष अपने पारंपारिक पोशाक और वाद्ययंत्र व पारंपारिक औजार के साथ रूप से मौजूद थे।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम: दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज/आपूर्ति/समाज कल्याण/सामाजिक सुरक्षा/कल्याण/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों की समीक्षा के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत सभी सुयोग्य व्यक्तियों को शत प्रतिशत योजना से लाभान्वित करने, पेंशन धारियों का बैंक खाता के साथ आधार कार्ड टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के माध्यम से 15वें वित्त आयोग तहय व्यय होने वाली राशियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का चयन कर शत प्रतिशत राशि का उपयोग करने तथा सभी 217 पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र तथा बैंक का संचालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। कल्याण विभाग से संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा रोजगार सृजन योजना तहत अधिकाधिक लाभुकों से आवेदन प्राप्त पश्चात उसका निष्पादन तथा शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण एवं संलग्न जाति प्रमाण पत्र निर्गमन के कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोले जाने के संदर्भ में सभी पंचायतों से आवेदन प्राप्त करने तथा नियमानुसार दुकान के संचालन हेतु लाइसेंस निर्गत करने, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले के सभी अहर्ता धारी किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित करने, प्रखंडों में निर्धारित दिव्यांगता जांच शिविर का संचालन करने, पेंशन योजना के तहत लाभुकों को जोड़ने हेतु पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन करने हेतु संलग्न पदाधिकारियों को निर्दिष्ट किया गया। उपायुक्त के द्वारा राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने के निमित्त मानकी-मुंडा के रिक्त पदों के विरुद्ध नियमानुसार नियुक्ति करने, जमीन सीमांकन एवं दाखिल खारिज से संबंधित मामले को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के गांव का स्टार रेटिंग तथा ओडीएफ प्लस प्लस के रूप में सूचीबद्ध सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत घरों में नल जल संयोजन के कार्यों में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा आगामी 10 जुलाई तक सभी पीडीएस दुकानों पर गोदामों से राशन की उपलब्धता व राशन कार्ड-आधार सीडिंग तथा हरा राशनकार्ड धारियों के बीच राशन वितरण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ओल चिकी हुल बैसी के झारखंड बंद का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया समर्थन।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: ओल चिकी हुल बैसी के झारखंड सरकार के खिलाफ बंदी का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति रमेश हांसदा ने समर्थन किया है. बता दें कि मंगलवार को आदिवासी सुरक्षा परिषद द्वारा सरकार के खिलाफ बंद बुलाई गई है. बंद के समर्थन करने की घोषणा की जानकारी परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने बयान जारी कर दी है।
बता दें कि राज्य सरकार ओल चिकी लिपि को मान्यता न देकर देवनागरी में प्राथमिक स्तर की पुस्तक छाप रही है. परिषद ने सरकार से बहुत अनुरोध किया इसके बावजूद हेमन्त सोरेन नहीं माने.रघुवर सरकार ने ओलचिकी को दी थी मान्यता रमेश हंसदा ने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने ओलचिकी को मान्यता दी थी और टीचर की बहाली भी शुरू की थी, लेकिन हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री बनते ही सब बंद कर दिया. उन्होंने बंदी में सभी समर्थकों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इस संबंध में राजनगर में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार की बंदी को हर हाल में सफल बनाएंगे।
वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष सीताराम हांसदा, बोकारो जिला अध्यक्ष दुर्गा टुडू, केंद्रीय सचिव दुखी सामंत, सिबिल देवगम, चतुर हेंब्रम, जयपाल मुर्मू आदि मौजूद थे।
टिफैक एवं एनआईटी जमशेदपुर द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु विशेष मंथन का आयोजन।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: राष्ट्रीय प्रौद्धयोगिकी संस्थान जमशेदपुर के परिसर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रौद्योगिकी थिंक टैंक टिफैक (TIFAC) जलवायु परिवर्तन के संबंध में भारत के लिए डीकार्बोनाईजिंग से संबंधित प्रौद्योगिकी की आवश्यकता का मूल्यांकन (TNA) पर विभिन्न उधोग जगत , शैक्षणिक क्षेत्र और अनुसंधान संस्थान से जुड़े प्रबुद्ध लोगों के बीच विचार मंथन का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से, इसमें चार उद्धोग स्टील और सीमेंट से जुड़े उद्धोग के संबंध में विचार मंथन हुआ। अगले दिन एल्यूमिनियम और उत्पादन उद्योग से संबंधित लोगों को विचार मंथन के लिए बुलाया गया है। ये उद्धोग अधिकांश ग्रीनहाउस गैसों के उत्पाद के लिए जिम्मेदार हैं। इस मंथन से भारत के जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव को संवारने के लिए प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं की पहचान की जानी है एवं उसका यथासंभव उपाय खोजना है”हार्ड-टू-एबेट सेक्टरों को डीकार्बराइज़ करने के लिए प्रौद्योगिकी को आकलन की आवश्यकता है” विषय पर विचार-मंथन बैठक के दौरान निम्नलिखित तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई । जहां टीआईएफएसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, सेल, स्टार्ट-अप और अन्य इस्पात उद्योगों के मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, टीआईएफएसी, नई दिल्ली और टीआईएफएसी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल हुए। सत्र की अध्यक्षता एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधर ने की, जो भारत को एक स्वच्छ राष्ट्र बनाने के लिए इस्पात क्षेत्रों के डीकार्बोनाइजेशन द्वारा शुद्ध तटस्थता के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता को समझने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सुबह शुरू किया गया।
इस कार्यक्रम में आज निम्नलिखित महानुभावों ने मंथन सत्र में भाग लिया प्रौद्धयोगिकी थिंक टैंक में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम गोस्वामी,मुख्य महाप्रबंधक गुआ सेल के बिपिन कुमार गिरि, स्वागतो सुरजो दत्ता, सुमन कुमार,, नितेश रंजनविश्वजीत कुमार, अशोक मजूमदार, शिबोज्योति दत्ता, मनोज कुमार, गोपाल कृष्ण पुजारी, अनिमेष दास, डॉ एस रंगनाथन,संग्राम कदम, डॉ सरबेंदु सान्याल, अंकुल सेनापति, डॉ. टी. भास्कर संजुक्ता चौधरी, डॉ. अरिजीत बी., डॉ. बी.एन. साहू, दिवाकर सिंह, प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव।