सार्थक संकल्प फाउंडेशन द्वारा आदित्यपुर, जयप्रकाश उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

सार्थक संकल्प फाउंडेशन द्वारा आदित्यपुर, जयप्रकाश उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

सार्थक संकल्प फाउंडेशन के द्वारा जयप्रकाश उद्यान में हरियाली विकास अभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का संचालन संस्था के डायरेक्टर श्री अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ संस्था ने बरगद और पीपल जैसे ऑक्सीजन वृक्ष के अलावा कदम नीम महोगनी सागवान आदि के पेड़ लगाए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य राकेश, मनीष, संतोष ,नवीन ,अशोक ,विजय और सत्येंद्र तथा अन्य का काफी योगदान रहा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर नौ वर्ष की उपलब्धियों पर किताब भेंट किया गया।

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर नौ वर्ष की उपलब्धियों पर किताब भेंट किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है. इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा द्वारा आरआईटी क्षेत्र में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत समाज के प्रबुद्धजनों के घर-घर जाकर उन्हें सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर जारी एक किताब भेंट किया गया. साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जीताकर फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये समर्थन की अपील की गयीमिस्ड कॉल देकर समर्थन दिया।

प्रबुद्धजनों में मुख्य रूप से जाने माने चिकित्सक डॉ नकुल चौधरी, समाज सेवी विजय शंकर मिश्रा, शैलेश सिंह, दशरथ उपाध्याय, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सह समाज सेवी संतोष चौबे, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, समाज सेवी श्रीनिवास यादव जिनके घर जा कर संपर्क किया गया. सभी से नौ वर्ष के कार्यकाल को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाया गया।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, सिंहभूम लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी उदय सिंहदेव, ज़िला महामंत्री राकेश सिंह, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, अमितेश अमर, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रकाश रंजन एवं अन्य शामिल थे।

75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीयविद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय
विद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का संगठन देश, समाज और छात्र हित पर काम करती है.शायद इसी कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन है. उक्त बातें संगठन के प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहीं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चांडिल नगर इकाई की ओर से रविवार को 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं और विधार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करती है.कई प्रतियोगिता आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर क्विज, गायन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर आयाेजित संगोष्ठी में छात्र हित के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को हनुमान चालीसा, कॉफी और कलम देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया महाली, जिला सह संयोजक समीर महतो, विवेक वर्मा, शशि मिश्रा, दीपाली महतो, करण वर्मा, राजकुमार पासवान, बापन गोप, संजय बेसरा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित प्रगति नगर में किराए के मकान में रह रहे 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार शाम के बाद की है. युवक का नाम अभय मालाकार बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मृतक युवक सिंहभूम टेक्नोक्राफ्ट में काम करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद ममता बेज को दी. सूचना पर पहुंची पार्षद ममता बेज ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी

वहीं घटना शाम 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पार्षद ने बताया कि युवक यहां अकेले रहता था. आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, फिलहाल पता नहीं चल पाई है. रविवार होने की वजह से युवक छुट्टी था।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता को किया सम्मानित।

भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता को किया सम्मानित।

मुसाबनी

मुसाबनी: घाटशिला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता के बेनाशोल स्थित आवास में जाकर उनसे मुलाकात की एवं पार्टी के समर्पित वरिष्ठ नेता को अंग्वस्त्र देकर सम्मानित किया। नेताओं ने उनसे संगठन मजबूती के टिप्स लिए व विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। महा जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षों के जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं लखन मार्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में केंद्र की सत्ता में आई और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देश की आजादी के लंबे समय तक लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़ी रहती थी।नरेंद्र मोदी की सरकार ने लगभग 10 करोड से भी ज्यादा माताओं और बहनों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन चूल्हा व सिलिंडर देकर धुआं से आजादी दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया थी देश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जाने बाकी है इसलिए सभी ग्रामीण फिर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का हाथ मजबूत करने का संकल्प लें। ताकि देश का विकास निरंतर गति से आगे बढ़ता रहे।

मौके पर जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल,भुक्तु मार्डी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत।

सरायकेला-खरसावां

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर ई०एल०सी० के विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से कराया अवगत

ई०एल०सी० (इलेक्टरल लिटरेसी क्लब) को दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में डेडीकेटेड एईआरओ-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला द्वारा 51 सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन तथा न्यू कॉलोनी स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से संवाद स्थापित किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा मतदाता पहचान पत्र को प्रयोग करने एवं मतदान की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जिस प्रकार विद्यालय में प्रवेश के साथ नामांकन पंजी में नाम दर्ज कराकर और विद्यार्थी बनकर शिक्षा ग्रहण करना कर्तव्य है तथा उनके स्कूल के पहचान पत्र की उपयोगिता है ठीक उसी तरह से जोड़ते हुए सरल शब्दों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मतदाता बनने और मतदान करने का कर्तव्य बताया गया। संवाद क्रम मे विद्यार्थियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि वे निर्धारित समय में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएंगे तथा स्वयं मतदान करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ई०एल०सी० के नोडल पदाधिकारी, अंचल कार्यालय गम्हरिया के कर्मी तथा जिला निर्वाचन हेल्पडेस्क के सीपू मोहंती उपस्थित रहे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

जेएनवि.सिजुलता की छात्रा तन्नू साहू दिल्ली में सम्मानित। शिक्षकों ने ज़ाहिर की खुशी।

जेएनवि.सिजुलता की छात्रा तन्नू साहू दिल्ली में सम्मानित। शिक्षकों ने ज़ाहिर की खुशी।

राजनगर

राजनगर: जवाहर नवोदय विद्यालय सिजूलता ( सरायकेला – खरसावां) के 10 वीं की छात्रा तन्नू साहू को नयी दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला से सम्मानित होने से नवोदय विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं विधार्थियों ने खुशियां जाहिर की हैं।

मालूम हो कि तन्नू साहू एनसीईआरटी द्वारा आयोजित गुरु तेगबहादुर के जीवनी के ऑनलाइन व ऑफलाइन में लेखन में नवोदय विद्यालय पटना जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. जिससे बीते पन्द्रह दिन पहले नयी दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला ने सम्मानित किया था.पत्रकारों को तन्नू साहु ने बताया कि वर्ष 2021- 2022 में एनसीईआरटी की ओर से गुरु तेग बहादुर के जीवनी पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन में लेखक में सर्वश्रेष्ठ आई थी. इस लिए नई स्थित सांसद भवन के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के हाथों सम्मानित हुई. उन्होंने बतायी पढ़ाई के समय इतने कम उम्र में संसाद भवन जाना मेरे सौभाग्य की बात है.उन्होंने यह भी बतायी कि लोकसभा, राज्यसभा, सेन्ट्रल हॉल के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घुमाया गया कि सत्ता पक्ष कहां बैठते हैं तथा विपक्ष कौन सा स्थान में बैठते हैं.उन्होंने बतायी कि 2014 से 2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ भारत बनाने का कितना कठिनाई भरा मिशन था . लोगों को जागरूक करना , शौचालय बनाना इतनी बड़ी कठिनाइयों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक हासिल किया. यहीं सीखने को मिला कि शौचालय कितना उपयोगी है.
नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल बेदान्त कुमार महान्ति ने बताया कि तन्नू साहु आगे पढ़कर अच्छे ऑफिसर बने यहीं कमना हैं. उन्होंने बताया कि विधालय में विधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं. सभी विधार्थी सभी जगह अब्बल रहें यही हमारी कोशिश है

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आर्ट एक्जीबिशन का आयोजन किया गया और टिप्स दिए गए।

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आर्ट एक्जीबिशन का आयोजन किया गया और टिप्स दिए गए।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में पहली सालाना कला प्रदर्शनी (आट्र्स एक्जीबिशन) का आयोजन किया गया. इसमें विविध भावों पर 50 पेंंटिंग्स और 20 से ज्यादा मूर्तिकला का प्रदर्शन किया गया।

कालेज के छात्र अपने ग्रेजुएशन कोर्स के पहले साल में बेहतरीन काम कर रहे हैं. टीम लर्निंग ने इस मौके पर छात्रों के साथ अपनी कलाकृति को कैसे बेचें विषय पर राउंडटेबल चर्चा की. शहर में चर्चित आर्ट गैलरी ‘ऑफ दी वॉल’ की संचालक दिव्या तनेजा ने इस सेशन का संचालन किया और पेंटिंग व मूर्तिकला की पढ़ाई कर रहे छात्रों को टिप्स दिए. उल्लेखनीय है कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी संभवत: झारखंड की पहली यूनिवर्सिटी है जिसने फाइन आट्र्स का कोर्स शुरू किया है. ग्रेजुएट कोर्स के पहले साल के छात्रों को दिव्या तनेजा ने कहा कि हर छात्र को अपनी खुुद की ब्रांड बनानी होगी और अपनी पेंटिंग्स या दूसरी कलाकृतियों का ज्यादा से ज्यादा एक्सपोजर देना होगा ताकि लोगों के बीच उनका आकर्षण दर्शकों के देखने के लिए दर्शकों के देखने के लिए पेंटिंग, मनमोहक मूर्तियां और उत्कृष्ट मिट्टी के बर्तनों का प्रदर्शन किया गया.ललित कला विभाग के सहायक प्राध्यापक गणेश महतो और नेहा पांडे ने फाईन आर्ट्स प्रदर्शनी का समन्वय किया.श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गोविंद महतो ने कहा कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय शहर का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां कोर्स के तौर पर फाइन आर्ट्स उपलब्ध है. प्रदर्शनी का समापन 9 जुलाई को होगा।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

वार्ड नंबर 33 बंता नगर के लोगों ने समस्याए से अवगत कराया, कांग्रेस नेता सुरेश धारी को।

वार्ड नंबर 33 बंता नगर के लोगों ने समस्याए से अवगत कराया, कांग्रेस नेता सुरेश धारी को।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड नंबर 33 बनता नगर मे शनिवार को बस्ती वासियों के बुलावे पर सुरेश धारी ने लोगों से मिले और अपनी समस्याएं से अवगत कराया‌।

वहीं सीवरेज ड्रेनेज और पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों का रीस्टोरेशन नहीं होने से क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. बारिश की वजह से स्थिति और भी दैनिये होती जा रही है निगम एवं जिंदल के सहयोग से अधूरे कार्यों को देख सुरेश धारी ने जिंदल से संपर्क कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है कांग्रेस नेता ने कहा कि जिंदल के अधिकारियों ने अभिलंब समस्याओं को समाधान का भरोसा दिलाया है उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं जिंदल के सहयोग से अधूरे कामों को पूरा किया जाएगा इसी दौरान कांग्रेस नेता वैजयंता बारी सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रहे

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

मुसाबनी

डीआईजी बन झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में दिया योगदान।

मुसाबनी: आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह का प्रमोशन डीआईजी के पद पर होने एवं सरकार द्वारा उन्हें झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में डीआईजी के पद पर पदस्थापित किये जाने के मौके पर कमांडेंट संजय रंजन सिंह के सम्मान में शनिवार को मुसाबनी आईआरबी 2 कैंप मैं अधिकारियों एवं जवानों ने गाजे-बाजे के साथ कमांडेंट संजय रंजन सिंह का भव्य स्वागत किया।

बटालियन में अधिकारियों एवं जवानों की ओर से उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभिनी विदाई दी गई। इस मौके पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार, समाजसेवी दिनेश साव,कलाकार शेखर दास,कासिफ ब्रजा सिद्दीकी,सकील खान,नईम खान आदि द्वारा उन्हें बारी-बारी से शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुरुष जवानों ने बारी-बारी से उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अलग-अलग उपहार देकर कमांडेंट संजय रंजन सिंह को सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत कमांडेंट संजय रंजन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे 13 सितंबर 2020 को इस बटालियन में कमांडेंट के पद पर योगदान दिए थे। उन्होंने इस दौरान समय का सदुपयोग करते हुए बटालियन को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। जिसमें अधिकारियों एवं जवानों की मेहनत काफी प्रशंसनीय है। कहा वे अपने कार्य से काफी संतुष्ट है।आज मैं प्रसन्न मन से यहाँ से विदा लेता रहा हूं। सीमित संसाधन से बटालियन को शिखर पर पहुंचाने में कर्मयोगी अधिकारियों एवं जवानों का मेहनत को वे कभी नहीं भूल सकते ।इसका श्रेय सभी जवानों व अधिकारियों को जाता है। पुलिस एसोसिएशन के बालेश्वर पोद्दार, नुनुजान हेम्ब्रम,सुमन कुमार,पुलिस मेन्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष चंदन झा ने अपने अपने संबोधन में कहा कि आज आइआरबी 2 बटालियन पूरे झारखंड में अपनी खूबसूरती व साफ सफाई में नम्बर वन पर है। जो इनकी देन है। वाहिनी मुख्यालय कैम्प परिसर का कायाकल्प होना सम्पूर्ण झारखण्ड पुलिस परिवार के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कैम्प में हुए बदलाव इन दिनों क्षेत्र के जनमानस में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इनका कार्यकाल आई०आर०बी० 2 वाहिनी का स्वर्णिम युग है और हम सब इसका हिस्सा बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। समस्त पुलिसकर्मीयों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उनके सम्मान में बड़ाखाना का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बालेश्वर पोदार, सुमन कुमार, नुनु जान हेम्ब्रम, नंद किशोर राय,
बनवारी यादव,विशाल होनहागा,अवधेश शर्मा जयराम मिस्त्री, खगेश चन्द्र महतो, पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष – शक्तिमय मंडल,सचिव चंदन कुमार झा, संयुक्त सचिव जयन्त प्रधान, केन्द्रीय सदस्य शशि चन्द्र भूषण, अंकेक्षक धीरज कुमार, वाहिनी मुख्यालय प्रतिनिधि अजय कुमार,पंडित सोमश्वर झा सहित बटालियन के सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

लघु उद्योग भारती के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए।

लघु उद्योग भारती के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: टाटा स्टील की बिजली उत्पादन इकाई जुस्को पावर लिमिटेड द्वारा विद्युत दर वृद्धि निर्धारण के लिए नियामक आयोग के समक्ष जमशेदपुर के बाद आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में भी शुक्रवार की देर शाम जन सुनवाई रखी गई थी. जिसमें शामिल लघु उद्योग भारती से सरायकेला जिला महासचिव समीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, जिला सचिव सौरव चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा शामिल हुए।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने इस जनसुनवाई में एलटीआईएस कैटेगरी में लगभग 30% वृद्धि का प्रस्ताव देने पर अपना विरोध दर्ज कराया. जिला महासचिव समीर सिंह ने लघु उद्योगों की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि दिसंबर माह में वृद्धि के बाद मात्र छह महीने में दोबारा प्रस्ताव लाना गलत है. लघु उद्योग भारती इस ट्रेंड का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेगा. उन्होंने आयोग के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योग एक-डेढ़ साल के लिए रेट कॉन्ट्रैक्ट में काम लेते हैं और अगर बीच-बीच में विद्युत के दर में वृद्धि की गई तो इसका उन्हें नुकसान होगा इस नुकसान का भरपाई कैसे होगा ? वहीं जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने भी नियामक आयोग से अपील की सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के हित को ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार के दर में वृद्धि नहीं किया जाए. समीर सिंह ने कहा कि पहले जुस्को पावर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की करीब 60 फीसदी लघु उद्योगों को क्वालिटी बिजली और निर्बाध बिजली देने के नाम पर अपना कस्टमर तो बना लिया है, लेकिन अब अपने दर में छह-छह माह में वृद्धि का प्रस्ताव देकर उन्हें परेशान करने लगी है जिससे लघु उद्यमी हताश हैं

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पद यात्रा निकाली गई,मोदी सरकार के विरोध में।

कांग्रेस पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पद यात्रा निकाली गई,मोदी सरकार के विरोध में।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को पद यात्रा निकाली गई इसका पदयात्रा का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा किया गया।

यह पद यात्रा आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब एस टाइप चौक होते हुए पटेल चौक तक लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा किया गया. पिछले दिनों मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द किया गया.जिसका विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा मे सैकड़ों कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे.मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र और लोकतंत्र के चारों स्तंभों का गला घोटने का कार्य कर रही है.कांग्रेस पार्टी सदैव इसकी मुखालफत करेगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि देशवासियों की जन भावना राहुल गांधी के साथ है एवं देश की आम जनता राहुल गांधी को पुनः लोकसभा में देखना चाहती है।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी और प्रदेश सचिव परितोष सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, नगर अध्यक्ष रानी कालौंडिया, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, जिला महासचिव कुणाल राय, जिला जिला महासचिव खिरोड़ सरदार, महिला नेत्री वैजयंती बारी ,सचिव प्रकाश मंडल ,नरेश कुमार सिंह, जमील अशरफ बब्बन ,रमेश बाल मूचू, मनसा लोहार ,गंभीर सिंह , विनय सिंह ,संजीव सिन्हा ,संदीप गोप, मुबारक मोमिन ,रिजवान खान ,राहुल यादव ,रवि कुमार, फूलों टाइसम, रवि कुमार , बबीता सिन्हा, विनय झा, आइबी मिश्रा, दिनेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started