सरायकेला: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयन्ति पर आज जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा आवसीय परिसर मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलिय पर माल्यार्पण कर नमन किया गया ।
इस मौके पर जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेताजी के तालिया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति और आजादी के लिए समर्पण की भावना थी। उन्होंने कहा की देश के युवा पीढ़ी को नेता जी के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन मे करते हुए आगे बढाना चाहिये। नेता जी के संघर्ष एवं बलिदान को यूं ही नहीं भुलाया जा सकता है। देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली का सोमवार 23 जनवरी सुबह इलाज के क्रम में टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया।
मुखिया के निधन से मुरुप पंचायत के साथ पूरे जिले में शोक की लहर है।
मुखिया पानो माहली के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,खरसावां के विधायक दशरथ गागराई,भाजपा नेता गणेश माहली व सरायकेला के बीडीओ मृत्युंजय कुमार समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
जानकारी हो मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली अपने पति शंभु माहली के साथ नई स्कूटी पर 15 जनवरी को सरायकेला से अपने घर जा रही थी इस बीच कीता के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ हुई टक्कर में दोनो घायल हो गए थे। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था। जहां मुखिया का सोमवार सुबह निधन हो गया जबकि उनके पति शंभु माहली का इलाज चल रहा है।
इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। बताया गया मुखिया के स्थिति में सुधार होने पर दो दिन पूर्व अस्पताल से छोड़ दिया गया था फिर सोमवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद उनके शव का अंतिम संस्कार महालिमोरूप में किया जाएगा।
आदित्यपुर : सोमवार 23 जनवरी की शाम को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कमर्शियल व्हीकल शोरूम व आर आईटी मोड़ के समीप एक स्कूटी में चलते वक्त ही आग लग गई. स्कूटी सुजुकी कंपनी की बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार स्कूटी में दंपति सवार थे जो टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग से आर आईटी मोर की ओर जा रहे थे. अचानक गाड़ी चलते वक्त ही उसमें आग लग गई. जिससे दंपति सवार तुरंत मौके से स्कूटी से उतरकर दूर खड़े हो गए.
वही घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने ज्यादा आग लग जाने के कारण अग्निशमन विभाग में फोन करके दमकल गाड़ी को बुलाया.
दंपति के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना इंश्योरेंस कंपनी को भी दिया. मगर इंश्योरेंस कंपनी से पूर्ण रूप से प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल पाई है. गाड़ी ज्यादा पुराना नहीं था.जिसकी कुछ दिन ही पहले ही खरीदारी की गई थी. फिलहाल स्कूटी को पुलिस अपने साथ लेकर आदित्यपुर थाना ले कर गई है.
जमशेदपुर: रविवार 23 जनवरी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स बिल्डिंग में प्लॉट फॉर सेल शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के ऑफर की सौगात दी गई
कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मीडिया रत्न से सम्मानित झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह जी को एवं पत्रकार बिपिन मिश्रा जी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया
इक बंगला बने न्यारा
आपको बता दें कि आए दिन जमीनों की कीमतें आसमान छू रही है और हर कोई अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहा हैं इन सबको देखते हुए विनायक रियल स्टेट सॉल्यूशन ने धमाकेदार ऑफर के साथ अपने नगर वासियों के लिए 3.5 लाख की कीमत में प्लॉट मुहैया करा रही है
वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीपक कुमार दुबे जी ने बताया कि यहां हर कोई अपने सपनों का घर बनाना चाहता है लेकिन आए दिन प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हर कोई अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है आज इस शिविर कार्यक्रम के माध्यम से विनायक रेल स्टेशन स्टेट सॉल्यूशन सभी के सपनों को साकार करेगी
ये है ऑफर
कम से कम पैसे देकर प्लॉट बुक करने की सुविधा
3.5 लाख जैसे कम कीमत में प्लॉट
1 लाख डाउन पेमेंट कर के अपना घर बना कर रह सकते हैं बाकी के पैसे ₹5000 की किस्त पर चुकाने की सुविधा
3 प्लॉट के साथ एक प्लॉट बिल्कुल मुफ्त
वहीं इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार पांडे हरहरगुट्टू, राजेश शर्मा सुनारी, विनोद शर्मा सुनारी, पीसी दास नरवा, भूपेंद्र सिंह नरवा, राजेश, परविंदर सिंह, पिंटू पाजी, सारिका, पीके गिरी एवं और भी अतिथि गणों का सहयोग रहा
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मंच सिंहभूम बंगिया एसोसिएशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी
जानकारी के अनुसार नेता जी का जन्म दोपहर 12: 15 बजे हुआ था इसलिए उसी समय सभी अनुयायी अपने घर में शंख ध्वनि करेंगे 12:15 शेखर डे के द्वारा शेरे पंजाब सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा मुख्य कार्यक्रम शाम को 5:00 बजे से फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा इसमें कमिश्नर कोल्हान मनोज कुमार कोलकाता से फिल्म निर्देशक अलमान कुसुम घोष पूर्व कमिश्नर विजय कुमार को आमंत्रित किया गया है
अम्लान कृष्ण नेताजी पर रिसर्च कर फीचर फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं शाम में 6:00 बजे छऊ गुरु तपन पटनायक द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा
वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जो नेता जी के जीवन पर आधारित नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा
कार्यक्रम में जिले के डीसी, एसपी, एसडीएम सभी को आमंत्रित किया गया है
मौके पर मंच के अध्यक्ष अभिजीत तिवारी, सीताराम, मो सत्तार, मो जुबेर, बेके सेन उपस्थित थे
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा आज मध्यरात्रि में मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक उच्च विद्यालय और छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, +2जिला स्कूल चाईबासा, सेंट्रलाइज किचन, सदर अस्पताल चाईबासा, टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव, साफ-सफाई, रसोईघर, दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा आदि का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि निरीक्षत सभी जगहों पर व्यवस्था सुदृढ़ पाई गई। जबकि जिला स्कूल और सदर अस्पताल में विशेष रूप से साफ- सफाई, समुचित लाइट की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला उपायुक्त के द्वारा उपस्थित ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य इमानदारी पूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया है। आवासीय विद्यालय में रह रहे छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो साथ ही साथ उनको दी जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष रुप से ध्यान रखा जाए।
उपायुक्त के द्वारा सिविल सर्जन को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि अस्पताल में मरीजों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया जाए उन्हें किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
उक्त क्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सत्येंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा पारूल सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
लेखापाल नें 22 km दुरी बता कर निकाल ली ममता वाहन संचालक के साथ लाखों रूपये,जबकी निरीक्षण के दौरान जांच अधिकारी भी 8 km ही पाया
मामला जगन्नाथपुर सीएचसी के तत्तकालिन लेखापाल मनोज साव के द्वारा ममता वाहन के संचालक के खाते में एक बार नही कई बार जगन्नाथपुर से मालूका की दूरी 22 किमी दिखा कर डाले लाखो रूपया
स्वास्थय विभाग से सूचना के अधिकार द्वारा मांगे गए थे ममता वाहन का रिपोर्ट, उसी पर उपायुक्त नें लिया संज्ञान और अलग अलग दो जांच दल द्वारा कराया गया मामले की जांच
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अनुबंध पर बहाल लेखापालों द्वारा कभी फर्जी भाउचर बना और भेंडर बनाकर लाखों रूपये कि निकासी किया जा रहा है तो वहीं स्वास्थय विभाग में चल रहे ममता वाहन में विभाग द्वारा निर्धारित दूरी के बजाय कई अधिक दुरी का किमी दिखाकर ममता वाहन संचालक के खाते में लेखापाल द्वारा रूपये का निकिसी कर विभाग के खजाने को लूटने का काम कर रहें तो कहीं आरबीसी के तहत स्वास्थय विभाग में अपने सगे भाई के खाते में रूपये डाल दिए जाते हैं,जबकी आरबीएस के तहत चलने वाले वाहन का कागजात किसी और के नाम पर रहता है।इस तरह के काले कारनामों से विभाग बदनाम हो रहें है।
इधर गोईलकेरा निवासी नितिन नें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के सीएचसी समेत सभी सीएचसी में चल रहे ममता वाहनों का लेखा जोखा सुचना के आधार पर मांगा गया था।हलांकि जगन्नाथपुर सीएचसी के द्वारा ही केवल ममता वाहन का लेखा जोखा का ब्यौरा स्वास्थय विभाग को अब तक उपलब्ध कराई है,जबकी अन्य सीएचसी में चल रहे ममता वाहनों का ब्यौरा नहीं दिया गया है।
आपको बताते चलें कि स्वास्थय विभाग के द्वारा दिए गए ममता वाहन के ब्यौरा में पाया गया कि तत्कालिन लेखापाल जगन्नाथपुर के द्वारा ममता वाहन संचालक दिनेश शर्मा के खाते में मालुका कि दूरी 7-8 किमी के बजाय 22 किमी दिखा कर राशी कि निकाशी गई है,जिसे दैनिक भास्कर नें खुलाशा कि थी।इसी खबर को उपायुक्त नें संज्ञान में लेते हुए स्वास्थय विभाग के तीन सदस्य जांच दल का गठन किया गया था जिसमें स्वास्थय विभाग का डीटीओ भारती मिंज, एसीएमओ डॉ जगदीश प्रसाद, डीपीएम विजय कुमार व एक सहायक कर्मी थे। तथा दुसरे जांच दल में जगन्नाथपुर के कार्यपालक दण्डाधिकारी सह कुमारडुंगी के अंचलाधिकारी सुसमा लकड़ा को बनाया गया था।
वंही जिला प्रशाषन कि ओर से जांच दल के पदाधिकारी सुसमा लकड़ा द्वारा मामले की जांच कि गई जिसमे भी पाया गया कि मालूका से जगन्नाथपुर की दूरी 22 किमी दिखाकर रूपये कि निकिसी हूई है,इतना ही नही और कई गांव का दुरी अधिक दिखाकर ममता वाहन के संचालक को भुगतान किया गया यह प्रमाण पंजिका में लेखिपाल के हस्ताक्षर से हुई है।इधर गुरूवार को स्वास्थय विभाग के द्वारा तीन सदस्य जांच दल जगन्नाथपुर पहूंची और मामले कि करिब चार घंटे तक तक जांच किया गया।जांच में ममता वाहन के पंजिका में लेखापाल के द्वारा दर्शाया गया किमी निर्धारित दूरी अधिक पाया गया, जबकी वास्तव में जगन्नाथपुर से मालूका की दुरी आठ किमी ही है।यदी तोड़ागहातु होकर भी मालुका से जगन्नाथपुर आती है ममता वाहन तो दुरी 11-12 किमी ही होती है,मगर लेखापाल मनोज साव नें 22 किमी दर्शाया है।इस दौरान एसीएमओ डॉ जगदीश प्रसाद व डीपीएम विजय कुमार के द्वारा ममता वाहन संचालक दिनेश शर्मा सै पूछ ताछ किया तो उसने भी कभी 25 किमी तो कभी 30 किमी जगन्नाथपुर से मालूका की दूरी बताया फिर सात किमी दूरी बताया।संतोष जनक और बरगलाने जैसी जानकारी जांच दल को दी गई जिससे संतुष्ट नहीं हुए जांच दल।और चार घंटे के जांच में तत्तकालिन लेखापाल मनोज साव पर लगाया गया आरोप सही साबित हुआ और तीन वर्ष का लेखा जोखा के बही खाते जांच दल सिज कर अपने साथ ले गए।तथा ममता वाहन संचालक दिनेश साव से भी लिखित लिया कि कितने साल से सीएचसी में ममता वाहन चला रहा है और कितने रूपया महिना लिया है। जबकी ममता वाहन संचालक नें वर्ष 2019 के जून माह में दिनेश साव ने करिब 70 हजार का कलेम किया था जिसे लेखापाल नें एक लाख तीन हजार भूगतान कर दिया गया।इधर जांच दल में बीपीएम विजय कुमार नें ममता वाहन के नाम पर हुई लूट की जानकाली सही पाए जाने पर इसकी जानकारी दुरभाष पर अपने वरिय पदाधिकारी को दे दी है।
लेखापाल की तो नौकरी जायेगी,ममता वाहन संचालक पर होगा एफआईः डॉ जगदीश
जांच करने आए चाईबासा सदर अस्पताल के ऐसीएमओ डॉ जगदीश प्रसाद नें कहा कि सात से आठ किमी मालूका से जगन्नाथपुर कि दूरी को 22 किमी दिखा कर निकासी किए गये रूपये का आरोप सही साबित हूआ है।उन्होनें ममता वाहन के संचालक दिनेश साव को कहा है लेखापाल का नौकरी तो जाएगा तुम पर एफआईआर दर्ज करेगें।
आरोप सही साबित हुआ कार्रवाई होगीःबीपीएम
बीपीएम विजय कुमार जहां तीन वर्ष के ममता वाहन संचालन का खाता सिज कर ले गए वहीं खाते में कई जगह मालूका कि दुरी 7 किमी के बजाय 22-25 किमी दिखाए जाने का प्रमाण भी पाया जिस पर लेखापाल कि हस्तक्षरयुक्त पंजिका है।उन्होने भी कहा कि सरकारी रूपये कि गलत निकासी ममता वाहन के संचालक के साथ सांठ गांठ लेखापाल का है,जो आरोप है सत्य है,कार्रवाई होगी।जब्त किए गए खातें में और भी दुसरे स्थानों की दुरी का लेखा जोखा का जांच करेगें।
डीपीएम भारती मिंज नें नापी जगन्नाथपुर से मालूका की दूरी
स्वास्थय विभाग का डीपीएम भारतीय मिंज नें जगन्नाथपुर से मालूका की दुरी नापने के लिए दो मार्ग से सफर तय किया तो पता चला कि जिंतूगढ़ा से होकर मालुका की दुरी आठ किमी और तोड़ागहातु होकर जाते है तो मालूका की दूरी 11-12 किमी है,फिर भी 22 किमी नहीं होता है।जबकी जगन्नाथपुर सिएचसी के अंदर 12 प्रसव केंद्र है विभिन्न पंचायतो में जहां प्रस्व कराने की सुविधा उपलब्ध है।
आदित्यपुर: आदित्यपुर के RSB TRANSMISSION ( plant-3 ) में शनिवार 21 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया मैं समिति कॉल 501 यूनिट रक्त संचित किया गया
उक्त मौके पर RSB GROUP के MD SK बेहरा ने कहा कि सामाजिक रोजगार के सभी क्षेत्रों में RSB GROUP महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहा है अपने स्थापना काल में ही रक्तदान कार्यक्रम संचालित करने वाली से लेकर जागरूकता बढ़ाने वाले सभी ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
RSB के सभी प्लांट में नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है आज के शिविर में कुल 501 यूनिट रक्त संचित किया गया
इस अवसर पर कर्मचारियों की उत्साह देखने योग्य रहा रक्त दाताओं ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
शिविर की सफलता और व्यापक रक्तदान से जहां ब्लड बैंक से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की वहीं उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी से मिलकर उनके जज्बे को जाना तथा इस नेक कार्य हेतु उनका हौसला अफजाई भी किया
साथ है जिला दंडाधिकारी सह उपाय अरवा राजकमल ने कहा कि रक्तदान महादान इसमें निहित सबका कल्याण मानवता की सेवा में सब का योगदान
मौके पर ADC सुबोध कुमार CO मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि कंपनी के vice chairman एवं managing director नलिनी बेहरा संगीता बेहरा plant head विश्वजीत जेना एवं HR head जया सिंह समेत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
पुरस्कार के रूप में सक्षम श्रीवास्तव को नगद ₹7000 की राशि के साथ सर्टिफिकेट व ट्रॉफी दी गई है
सक्षम श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के ओलिंपियाड में हासिल की स्थान
जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क के दसवीं के छात्र साक्षम श्रीवास्तव ने शहर को गौरवान्वित किया है उसे पांचवें IPTSE ( intellectual property talent search examination ) मैं देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट वार्षिकी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित उक्त ओलंपियाड में देश के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें सक्षम श्रीवास्तव में विज्ञान के प्रति अपनी अकैडमी क्षमता के साथ ही अपनी आईक्यू लेवल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है
जुस्को स्कूल साउथ पार्क के प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने बताया कि दिसंबर माह में उक्त ओलंपियाड में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था
मुसाबनी: जिला का मुख्यालय व मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर एवं डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव के द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
मुसाबनी थाना के समीप डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी राजा दिलावर खुद वाहनों की जांच कर रहे थे।पुलिस द्वारा क्षेत्र में कई जगह वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। वाहनों की जांच के क्रम में कागजात एवं आर्म्स आदि की जांच की गई। साथ ही जांच करते हुए वाहन चालकों को हिदायत देते हुए छोड़ा गया। बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे। इस दौरान वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। मुसाबनी डीएसपी चन्द्र शेखर आजाद खुद एंटी क्राइम जांच अभियान का मॉनिटरिंग कर रहे थे।
SCA अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य/विकासात्मक कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें पदाधिकारी- उपायुक्त
सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में एस सी ए अंतर्गत चयनित योजनाओं के कार्य प्रगति का उपायुक्त ने क्रमवार समीक्षा कर योजनाओं में सुधरात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि एससीए अंतर्गत लघु सिंचाई, भवन निर्माण, कृषि, मत्स्य, पेयजल स्वच्छता, भवन प्रमंडल एवं विशेष प्रमंडल अंतर्गत चयनित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकासात्मक कार्य हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य में प्रगति ला निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करे उपायुक्त ने कहा की संबंधित विभागीय पदाधिकारी चयनित कांट्रेक्टर के साथ तालमेल स्थापित करते हुए आगामी 1 सप्ताह में सुधारात्मक प्रगति लाए।
बैठक में उपायुक्त के साथ जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल समेत अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी प्रखंड इकाई का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह धोबनी पंचायत के हसीन वादियों में शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पुनरीक्षित वेतनमान एवं शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण आदि समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा किया। शिक्षकों की समस्या समाधान के लिए संघ के पदाधिकारी शिक्षा विभाग के मंत्री एवं वरीय अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग को जल्द पूरा करने की मांग करेंगे। मौके पर कई सेवानिवृत्त शिक्षक को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान एवं राजकुमार रोशन ने नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष पर हम सब को मिलकर शिक्षा के गुणात्मक विकास पर प्रशासनिक सहयोग से काम करना है। सभी शिक्षकों को संगठन से जुड़े रहने एवं इसको मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर धोबनी पंचायत के मुखिया राम चन्द्र मुर्मु, शिक्षक नेता राज कुमार रौशन, अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेकानंद दास, शिव शंकर पोलाई, सुनील कुमार ठाकुर, अनिल कुमार, बासेत मार्डी,सुजित कुमार कर्ण,नमिता कुमारी,अनिल प्रसाद,अरविंद कुमार, उपेंद्र सिंह,बुरखा बयार बेसरा,मधिया सोरेन,तनु श्री पाल,प्रदीप कुमार महतो,राजू कुमार पूरी,माधव चंद्र दास, परवेज अंसारी,तपन कुमार चंद्र,डोमन बेसरा, रिंकू दास सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे।