गरीबों के थाली से हरी सब्जी गायब, आसमान छू रही है दाम
सरायकेला/इचागढ़
(मालखान महतो )
लगातार हो रहे बारिश से इन दिनों सबसे ज्यादा किसानों के हरी सब्जी खेती पर असर पड़ा है। मानसून के प्रारम्भ से ही रिकॉर्ड तोड़ लगातार भारी बारिश से किसानों का खेतों में लगे सब्जी खेती को अधिक नुकसान हुआ है । खेतों में लगे ननुवा, लौकी, बैंगन, टमाटर, पत्तेदार सब्जी अति वृष्टि से नष्ट हो गया। जिससे इन दिनों बाजारों और दैनिक मार्केट में हरी सब्जी का किल्लत हो गया है। बाजारों में सब्जी का लाले पड़ रहे हैं।
वहीं ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु मिलन चौक पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार बुधवार को सब्जी की दाम आसमान छू रही है। हरी सब्जी करेला 80 रु किलो, भिंडी 60 रु, बोदी 80 रु, टमाटर 80 रु, बैगन 60 रु, मूली 40 रु की दर से सब्जी की खरीदारी हुई। वही स्थानीय किसान नीमाई चंद्र महतो ने बताया कि विगत कई दिनों से हो रहे मुसलधार बारिश से किसानों के हरी सब्जी की खेती पर असर पड़ा है ,जिसके कारण गरीबों के थाली से हरी सब्जी नसीब नहीं हो रही है। सब्जी का किल्लत से दाम आसमान छू रहा है, जिससे मध्य वर्गीय व गरीब लोगों का जेब पर काफी असर पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
योग हमारे कल्चर का हिस्सा है, योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त -सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उपायुक्त ने योग को “एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई है, और यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन हेतु योग को अपनाएं।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संबोधन भी सुना।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के मध्य गहरे संबंध को दर्शाती है। यह थीम योग के पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए वैश्विक एकता, शांति और करुणा का संदेश देती है।
NGT के आदेश के बावजूद ईचागढ़ व आसपास के घाटों से हो रहा अवैध बालू उठाव
पत्रकार हितों पर चोट नहीं सहेगा देश
चाटुकार पत्रकारों से रहे सावधान, चाटुकार पत्रकारों के झांसी में ना आए।
सरायकेला/इचागढ़
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी नदियों और घाटों से बालू उठाव पर रोक लगाई गई है, ताकि बरसात के मौसम में पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। बावजूद इसके ईचागढ़ प्रखंड के जार्गोडीह घाट, तिरुलडीह घाट समेत कई अन्य स्थानों से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बालू माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों और हाइवा से बालू ढोया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है।
आपको बताते चलें कि केवल झारखंड क्राईम रिपोर्टर अखबार ही नहीं बल्कि जिले के प्रमुख अखबारों ने भी ( दैनिक भास्कर ) इस मुद्दे को जनहित में उजागर करने का कार्य किया। इसके अलावा 13 जून 2025 को कुकड़ू प्रखंड में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में भी इस गंभीर मुद्दे को जनहित में उठाया गया जहां पर इचागढ़ की विधायिका सविता महतो एवं सरायकेला खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं कई जनप्रतिनिधि साथ ही सैकड़ो की संख्या में सरायकेला-खरसावां जिले की जनता कार्यक्रम में मौजूद थी। इन सभी की मौजूदगी में अवैध बालू खनन को लेकर यक्ष प्रश्न जनहित में उठाया गया जिसमें विधायक एवं उपायुक्त महोदय ने जांचोउपरांत उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
वहीं आपको बताते चले की 11 जून 2025 को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार द्वारा जनहित में उठाए गए मुद्दे पर जिले के खनन पदाधिकारी ने चाटुकार पत्रकारों के मार्गदर्शन परवकील द्वारा लीगल नोटिस भेज कर पत्रकार को डराने धमकाने एवं उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जबकि खनन पदाधिकारी के दामन में ही 72 छेद है इसके बावजूद भी पदाधिकारी ने पत्रकार को वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेज कर डराने धमकाने का कार्य किया एवं पत्रकार के दमन को धूमिल करने का साथ ही समाज में पत्रकार की छवि को खराब करने का कार्य किया है।
अखबार के माध्यम से पत्रकार द्वारा जनता को बालू के अवैध कारोबार से अवगत कराने पर एवं राज्य के मुख्यमंत्री एवं झारखंड हाई कोर्ट को जिले में हो रहे बालू के अवैध कारोबार से अवगत कराने पर विभाग द्वारा पत्रकार को वकील के माध्यम से लीगल नोटिस भेज कर प्रताड़ित किया जाता है, एवं डरा धमकाकर पत्रकार की आवाज को दबाया जाता है और इसके साथ ही राजस्व का भी काफी नुकसान किया जाता है।
पत्रकारिता समझौते की मोहताज नहीं रही यह एक संघर्ष का बीज बन चुका है चटूकारो को बेनकाब करेंगे सत्ता को जगाएंगे और पत्रकारों की हक के लिए हर प्लेटफार्म पर लड़ाई लड़ेंगे,, जहां यूनियनों के नाम पर पत्रकारों की बोली लगती है। जो यूनियन के नाम पर कुछ पत्रकार जो सत्ता के चहीते हैं बाकी पत्रकारों को बेचने का काम कर रहे हैं यह वो लोग हैं जो सरकार से पैसा पद प्रमोशन लेकर पत्रकारों के अधिकारों की बोली लगाते हैं ऐसे चाटुकार अब पत्रकार का चेहरा नहीं बन सकते अब उन्हें बेनकाब करना होगा
पत्रकार हित की हुंकार अब डरेंगे नहीं
पत्रकार अब झुकेंगे नहीं सत्ता अगर नहीं सुधरी तो एक-एक सवाल पत्थर बनकर गिरेगी और सत्ता की दीवारें हिला देगी, आंदोलन होगा
झारखंड क्राईम रिपोर्टर समूह की आवाज अब सिर्फ खबर नहीं एक क्रांति का ऐलान है आब पत्रकारिता को झुकाना आसान नहीं अब ना कोई चुप रहेगा ना कोई बिकेगा अब सवाल पूछे जाएंगे और जवाब जरूरी होंगे।
अबकी बार अगर सरकार ने पत्रकारों को दबाने की कोशिश की तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो झारखंड क्राईम रिपोर्टर पीछे नहीं हटेगी सरकार को पता है किस पत्रकार के घर में कितना आंटा बचा है इस चर्चा में पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का भी कड़वा सच सामने आएगा
सरकार को सब पता है कि पत्रकार के घर में कितने दिनों का राशन बच्चा है। कौन पत्रकार मोटरसाइकिल में पेट्रोल नहीं डलवा पा रहा है वे इसी कमजोरी का फायदा उठाकर पत्रकारों की रीढ़ तोड़ना चाहते हैं।
पत्रकारों को जानबूझकर अनदेखी और डर के जाल में फसाया जा रहा है ताकि वह सत्ता के खिलाफ कुछ बोल ना सके। लेकिन पत्रकार समझौते की मोहताज नहीं सच्च का साथी है।
अब ठेका मजदूरी करने वाले भी शराब दुकान का ठेका लेने की रेस में
सरायकेला-खरसावां
इन दिनों सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब बनाने वाले से लेकर दुकान में काम कर रहे हैं ठेका मजदूर की भी चांदी है। हर कोई लखपति बन बैठा है। हर किसी के पास आए से ज्यादा संपत्ति होने की संभावना है। और इस मामले पर कई बार अख़बारों के माध्यम से खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
आदित्यपुर के सरकारी शराब की दुकान में कार्य कर रहे ठेका मजदूर लाखों करोड़ों में खेल रहे हैं। पिछले 6/7 महीने से पगार नहीं मिलने के बावजूद भी मजदूर लाखों करोड़ों में खेलते नजर आ रहे हैं कोई लग्जरी गाड़ी में घूम रहा है तो कोई शराब की दुकान का ठेका लेने की बात कर रहा है तो कोई आवास बोर्ड से मकान खरीद कर अपना अस्थाई निवास बनाने के फिराक में है।
सौरभ तिवारी ( अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावां )
अब सवाल यह उठता है कि समय पर मजदूरी नहीं मिलने के बावजूद भी आखिर इतनी लग्जरी विधि व्यवस्था के साथ दैनिक जीवन का यापन किस आमदनी से कर रहे हैं। जिले के उत्पाद विभाग में सरकारी दुकानों पर कहीं ना कहीं बहुत बड़ा गड़बड़ घोटाला चल रहा है। तभी तो बातें सामने मार्केट में उछाल-उछलकर आ रही है और दिख रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर क्षेत्र में जितनी भी सरकारी शराब की दुकानें हैं वहां सरकारी शराब की बिक्री पर काफी गड़बड़ घोटाला होने की सूचना प्राप्त हो रही है. शराब बेचने वाले ठेका मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले मजदूर आज लग्जरी गाड़ी और ऊंची ऊंची सपने को संजोए मार्केट में नजर आ रहे हैं कोई लग्जरी गाड़ी का आनंद ले रहा है तो कोई आवास बोर्ड के मकान को खरीदने का मार्केट में चर्चा कर रहा है तो कोई सरकारी दुकान के प्राइवेट होने पर ठेका में लेकर चलने की बातें भी कर रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी शराब की दुकान में ठेका मजदूरी करने वाले रणधीर कुमार और मुन्ना यादव भी इस रेस में अपनी भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहे हैं वे दोनों भी अपने निजी हाथों में सरकारी शराब दुकान का ठेका लेने की फिराक में है। वहीं इस मामले पर जनता ने तमाम जांच एजेंसियों से जनहित मेें आग्रह किया है कि उनकी आय से अधिक संपत्तियों का जांच करें। आखिर सरायकेला खरसावां जिला के सुपरिंटेंडेंट खामोश क्यों है कहीं ऐसा तो नहीं कि जिले की तमाम दुकानों से मोटी रकम उन तक भी पहुंच रही हो? अगर ऐसा सच है तो कहीं ना कहीं यह कहावत चरितार्थ होता नजर आ रहा है कि शराब बेचने वाले मालामाल और शराब पीने वाले बेहाल। जिले की भोली भाली जनता की आंखो में खुलेआम धूल झोंकते हुए बेवकूफ बना कर दो नंबर शराब का चल रहा है अवैध कारोबार। शराब बेचने वाले और शराब के सरकारी अधिकारी भी मालामाल नजर आ रहे हैं और जिले में अंकित मूल्य से अधिक पर शराब की बिक्री भी हो रही है. नकली शराब भी बेची जा रही है और जिला सुपरिंटेंडेंट की कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। निजीकरण होने पर यदि सरकारी दुकानों पर कार्य कर रहे ठेकेदार मजदूरों के हाथों में शराब की दुकानों की टेंडर जाता है तो यह बात सत्य साबित होगा कि इनके पास अवैध कमाई का कोई ना कोई शराब के माध्यम से जरिया तो है। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि उत्पाद विभाग के दरोगा नीरज कुमार भी अपने क्षेत्राधिकार पर इस खेल में पीछे नहीं है। झारखंड सरकार द्वारा सरकारी शराब की दुकानों को निजीकरण ठेके पर दिए जाने की खबर आते ही शराब की दुकानों को ठेका में लेने के लिए ठेकेदार के अंदर मजदूरी कर रहे मजदूरो की होड़ लगी है. आखिर इतना पैसा उनके पास कहां से आया। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि जिले में सरकारी शराब की दुकानों पर झारखंड सरकार द्वारा फिर से निजी हाथों में देकर दुकान को सुचारू रूप से चलाया जाएगा । इस मामले में भी जिले में बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन होने की संभावना है। अब देखना यह है कि निजीकरण होने पर सरकारी शराब की दुकानों का ठेका किन-किन ठेकेदार मजदूरों के हाथों में लग रहा है।
गुप्त सूत्रों ने यह भी बताया है कि शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ज्यादा पैसे लेना नकली शराब बेचना इस अवैध कमाई के पुरे प्रकरण में नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों तक पैसा पहुंचाया जाता है।
सरायकेला-खरसावां जिले के ट्रैफिक व्यवस्था जनहित में शीघ्र ही सुधार लाने की आवश्यकता है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय तिवारी की लापरवाही से नहीं संभाल रहा है ट्रैफिक व्यवस्था।
वहान जांच के नाम पर पैसे की हो रही उगाही,, जिले वासीयों में आक्रोश
जानता है परेशान ट्रैफिक सिपाही है मालामाल।
सरायकेला-खरसावां
सरायकेला खरसावां जिले की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है। हेलमेट, लाइसेंस, गाड़ी के कागजात सीट बेल्ट एवं मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग जांच के नाम पर पैसे की उगाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। ट्रैफिक व्यवस्था में लगाए गए पुलिस कर्मियों को कानून को ताक पर रखकर अपनी जेब भरने से मतलब है।
सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति चरमराने से जनता में आक्रोश देखा जा रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर से नहीं संभाल पा रही है जिला की ट्रैफिक व्यवस्था। पैसा दीजिए चालान भरने की आवश्यकता नहीं जेब का भरना जरूरी है। क्योंकि 60 और 40 का हिसाब को कायम रखना है।
सूत्रों ने यह भी बताया है कि ट्रैफिक के सिपाही जन मानस को डरा कर घूस लेने के लिए पहचानी जाती है। ट्रैफिक सिपाही या फिर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अगर किसी को पकड़ता है तो नियमबद्ध उसे ऑनलाइन चालान करना चाहिए ना की डरा धमका कर चालान करना चाहिए। वहीं लोग अगर चालान भरने को राजी भी है तो उसे चालान नहीं भरवा कर घुस लेकर छोड़ दिया जाता है।
यह स्टींग ऑपरेशन को देखिए जिससे सरकार का राजस्व का नुकसान हो रहा है ट्रैफिक के सिपाही के द्वारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर का जेब भर रहा है
सूत्रों ने यह भी बताया है कि प्रतिदिन ट्रैफिक इंस्पेक्टर को आंख खुलते ही ₹100000 टेबल पर चाहिए उनके अपने लिए बाकी बचे पैसों को सिपाही आपस में बांट लेते हैं। कलेक्शन का 40% सरकार को जिला से दिया जाता है बची हुई 60% में 40% इंस्पेक्टर का और 20% में सभी सिपाही आपस में बटवारा कर लेते हैं। यहां पर कहने का मतलब है कि पर सिपाही कम से कम ₹5000 से ₹10000 घर लेकर जाते हैं। अगर यह अवैध पैसा सरकारी राजस्व में जमा होता तो झारखंड की स्थिति में कुछ और सुधार हुई होती। लेकिन यहां तो लूट मचा हुआ है।
जनता को लूटिए अपना जेब भरिए साथ में झारखंड सरकार से पेमेंट भी लीजिए और नियम को ताख (किनारे )में रख दीजिए। सर्विस रोड में वैसे ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों का लग जाने से जाम देखा जा रहा है। चालान करने की वजह घूस लेकर के छोड़ा जा रहा है।
बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के आप नेता अभिषेक कुमार पहुंचे अस्पताल
जमशेदपुर
दिनांक 03/05/2025 को एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के आप नेता अभिषेक कुमार अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचकर मलवे में फंसे लोगों को निकालने में रिलीफ टीम को मदद किया। और आज दिनांक 04/05/2025 को एमजीएम अस्पताल पहुंचकर हादसे में जख्मी मरीज से मुलाकात की उनका हाल समझा साथ ही साथ अस्पताल के अधीक्षक मुलाकात की।
अभिषेक कुमार ने अस्पताल के अधीक्षक से मांग की हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को मुआवजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए साथ ही साथ अस्पताल परिसर में जितने भी पुराने जर्जर इमारतें है उसे खाली करके उनकी मरम्मत की जाए मरीजो को नई इमारत और सुरक्षित जगह पर रखा जाए साथ ही साथ डिमना में बने नये अस्पताल में पानी की सुविधा जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए।
इस कार्य में मुख्य रूप से संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, देवेंद्र सिंह, आशीष कुमार घोष, राजू सोनी, ऋषि ठाकुर व अन्य कई लोग मौजूद थे।
कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने झारखंड सरकार के कृषि,पासुपलन एवं सहकारिता मंत्री को सौपा ज्ञापन
मुसाबानी
जिला कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता शमशेर खान ने झारखंड सरकार के कृषि,पासुपलन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा,अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर तिलक पुस्तकालय पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
ज्ञापन में कहा गया है के पूर्वी सिंहभूम एक कृषि प्रधान जिला है, यहा बहरागोड़ा,घाटशिला पोटका तथा पटमदा पूरी तरह से कृषि पर निर्भर क्षेत्र है,जिला में165,152,00 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है,पूर्वी सिंहभूम जिला में इस वर्ष,6812 हेक्टेयर भूमि में सब्जी की खेती हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।अगर सरकार यहां सिंचाई की उचित सुविधा,दे तो ये आंकड़ा बढ़ सकता है,ज्ञापन में कोल्ड स्टोर बनाने की मांग भी की गई है,साथ ही साथ जिला में एक कृषि महा विद्यालय खोलने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई है। ज्ञापन सपना वालों में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, शमशेर खान, प्रेम करते कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l
कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की
जमशेदपुर
झारखण्ड सरकार की माननीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँची। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का स्वागत शाॅल, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान बचाओ रैली का समीक्षा किया और सभी पदाधिकारी से कहा कि अगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान, धुर्वा में संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजन राँची पहुँचें तथा अपने नेता के भाषण को सुन कर लाभ उठाए। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से हजारों की संख्या में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बहुत उत्साह के साथ तैयारी कर रहे है। 6 मई को सुबह 7 बजे सभी कांग्रेसजनों को आमबगान मैदान साकची में पहुँचना है। जहाँ से सभी नेतागण काफिला के साथ राँची के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को बैनर, पोस्टर, झण्डा लेकर रैली में पहुँचें। कांग्रेस पार्टी सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों को रैली में शामिल होने के लिए आग्रह करती है।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष जिला कांग्रेस के तरफ से प्रस्ताव रखा कि माननीय मंत्री के विभाग कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से एक एक प्रतिनिधि का नियुक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से करें। जिससे विभागों के कार्यों का प्रगति आप तक एवं जिला के आम जनता तक पहुँच सके। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
समीक्षा बैठक सह स्वागत कार्यक्रम में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, शमशेर खान मुसाबनी, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, गुलरेज अख्तर अंसारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, पप्पू शुक्ल, ज्योति मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, मो. सगीर, दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमित पाण्डेय, रंजीत झा, विनोद यादव, इंतिखाब, बिरेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, अमित श्रीवास्तव, तपन दास, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, मुन्ना मिश्र, रंजन सिंह, सुरज मुण्डा, हरिहर प्रसाद, राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
भवदीय संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
कांग्रेस ने रामगढ़ चौक प्रखंड में आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम
लखीसराय
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार की देखरेख में आज रामगढ़ चौक प्रखंड के अकोनी गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई । इसी क्रम में रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के अकोनी गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने की । मौक़े पर कांग्रेस के AICC के सदस्य प्रभात कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।
कांग्रेस चौपाल में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्यक्रम निर्धारित तय किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की आजादी के समय से किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की । इसके बावजूद भी आज देश में संगठन की स्थिति कमजोर हो गयी है। इस बीच उमेश पासवान को सर्व सम्मति से रामगढ़ चौक प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के घरों पर पार्टी झंडा लगाकर पार्टी के नीतियों से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर विनय कुमार, नरेश प्रसाद,सूरजभान सिंह, चुन्नू सिंह सहित अन्य काग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थक गण उपस्थित थे।
एमजीएम अस्पताल की घटना को लेकर डालसा की टीम एमजीएम पहुंची , कहा : घायल एवं मृतक के परिजनो को हर संभव मदद किया जाएगा।
जमशेदपुर
डालसा के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के मार्गदर्शन में डालसा की टीम ने एमजीएम अस्पताल एवं टीएमएच पहुंचे और घटना में जख्मी एवं मृतक के परिजन से मिले । डालसा टीम में शामिल माननीय बिमलेश कुमार सहाय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी), सीजेएम विशाल गौरव, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक प्रसाद तथा प्रभारी न्यायाधीश सिद्धांत तिग्गा समेत कोर्ट स्टाफ और पीएलवी के साथ आज लगभग 09:45 बजे एम.जी.एम. अस्पताल का दौरा किया, जहां दिनांक 03-05-2025 को लगभग 03:20 बजे मेडिसिन वार्ड की छत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद न्यायिक पदाधिकारियों ने उस जगह का अवलोकन किया और देखा कि सबसे ऊपरी मंजिल (द्वितीय मंजिला से लेकर भूतल तक की छत ढही हुई थी । इस दौरान एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जानकारी दिया गया कि तीन व्यक्ति व्यक्ति की उक्त हादसे में मृत्यु हो गई है और दो मरीज इलाजरत हैं जिनमें एक गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी वृद्ध महिला को टीएमएच में रेफर किया गया है।
मृतकों में शामिल पहला व्यक्ति लुकास साइमन तिर्की, उम्र लगभग 61 वर्ष, निवासी गदरा, गोविंदपुर, पूर्वी सिंहभूम का है एवं दूसरा व्यक्ति डेविड जॉनसन, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी स्ट्रेट माइल रोड, साकची, जमशेदपुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति श्रीचंद तांती, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी तांती क्लब, सरायकेला खरसावां है । जो इलाज के दौरान दुर्भाग्य से मर गए तथा दो जख्मी व्यक्ति अर्थात् 1. सुनील कुमार, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम और 2. श्रीमती रेणुका देवी, उम्र लगभग 72 वर्ष, जो अपने बेटे श्रीचंद तांती (मृतक) से मिलने आई थी, घायल हो गई। रेणुका देवी, उम्र 72 वर्ष, को बेहतर इलाज के लिए तत्काल टीएमएच भेजा गया है । जबकि सुनील कुमार एमजीएम अस्पताल में ही इलाजरत है । एमजीएम भ्रमण के दौरान डालसा टीम जख्मी व्यक्ति सुनील कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि उनका समुचित इलाज किया जा रहा है । अब उनकी स्थिति बेहतर है। इसके बाद डालसा टीम टीएमएच भी गई, जहां जख्मी वृद्ध महिला श्रीमती रेणुका देवी से मिले, जो वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। चूंकि मृतक तथा एक घायल के परिजन का पता नहीं चल पाया था, इसलिए पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं दिलीप जायसवाल की मदद से जमशेदपुर निवासी के दो मृतकों के परिजनों का पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। इसके अलावा मृतक श्रीचंद तांती तथा घायल रेणुका देवी में से एक सरायकेला-खरसावां जिले के हैं, इसलिए डालसा सरायकेला के सचिव एवं सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार मिश्रा एवं फ़ागुराम महतो द्वारा उनके परिजनों का भी पता लगाया गया तथा उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डालसा जमशेदपुर ने मृतक तथा घायल के परिजनों का पता लगाने, अस्पताल में आवश्यक कागजी कार्रवाई में मदद करने तथा दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों के शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने में हरसंभव प्रयासरत हैं।
वंहीं जमशेदपुर के पीएलवी नागेंद्र कुमार घटना के दिन यानी 03-05-2025 को एमजीएम अस्पताल में मौजूद भी रहे और देर रात तक घायल व्यक्तियों को बचाने में सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रभारी) माननीय बिमलेश कुमार सहाय ने कहा कि दुर्घटना में जख्मी हुए मरीज और मृतकों के परिजनों को न्यायायिक प्रक्रिया के तहत हर संभव मदद दिलाया जाएगा ।
वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरिटेंडेंट डॉक्टर आर के मंधान एवं वाईस सुरिटेंडेंट डॉक्टर नकुल चौधरी ने डालसा टीम को बताया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के कॉरिडोर (बरामदे) की छत बहुत पूरानी होने के कारण ढह गई। उक्त बारमदे से सटे मेडिसिन वार्ड के कक्ष में काफी दिन से भर्ती 04 (चार) मरीजों को बेड आवंटित किया गया था। जिनके परीजन न के बराबर उनसे मिलने आया करते थे। कक्ष के बाहर सटे उक्त बरामदे में लैट्रिन / बाथरूम के लिए मरीजों का अक्सर बरामदे में आना-जाना लगा रहता था। बरामदा कक्ष के ठीक बाहर होने के उक्त मरीज दोपहर भोजन करने के पश्चात् बरामदे में बैठने/टहलने/लैट्रिन बाथरूम के लिए आये हुए थे। ठीक उसी बीच उक्त बरामदे के उपर का छत टूट कर गिरा। उस समय चार मे से 01 (एक) मरीज वहाँ से हट गये जिनके सिर में मामूली चोट लगी जिनका नाम सुनील कुमार उम्र 48 वर्ष है । यह मरीज डॉ० विकम मुर्मु के यूनिट में दिनांक 17.12.2024 से ईलाजरत हैं। परन्तु 03 (तीन) मरीजों की मलबा में दबने से मृत्यु हो गई। एक मृतक (श्रीचंद ताँती) को देखने के लिए उनकी माता श्रीमति रेनुका देवी, 72 वर्ष उस समय आई आई हुई थी, वह भी मलबे में दबकर द्वितीय तल पर फंस गई थी, उन्हें तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया एवं उनको अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज शुरू किया। छत ढहने की वजह से ऑक्सीजन पाईप भी टूट गया था। इसलिए मरीज श्रीमति रेनुका देवी की स्थिति को देखते हुये एवं उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता के कारण उन्हें बेहतर ईलाज हेतु तत्काल टी०एम०एच० रेफर कर दिया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर है। डालसा टीम टीएमएच में भी जाकर मरीज की हालत एवं वहां की वस्तु स्थिति से अवगत हुए ।
ब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है – कमलकिशोर
जमशेदपुर
बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत 21ब्राह्मण विप्रवर द्वारा विहंगम शंखनाद और स्वस्ति-वाचन के साथ हुई फिर भगवान श्री परशुराम जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर आरती हुई । कार्यक्रम में 31अभिभावक ब्राह्मण विप्र को जिनकी आयु करीब 80 वर्ष हुई है जो समाज का एक स्तंभ की भूमिका में अपने आप को समाजिक रूप से मजबूती प्रदान किया है , उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । वही ऋत्विक शांडिल्य को जो न्यायिक सेवा में उत्तीर्ण हो कर ब्राह्मण कुल का नाम रौशन कर शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण परिवार का गौरव बढ़ाया है उन्हें भी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र दे उन्हें सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की विशेषता पर समिति के संयोजक कमल किशोर ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का उद्देश्य ब्राह्मण परिवार को एकत्रित कर उनके दुःख सुख के साथ उनके वैसे जरूरतों को पूरा करना है जिससे उनके बच्चे शिक्षा ,स्वास्थ्य, और अन्यत्र व्यवस्थाएं इत्यादि शामिल है । इसके अलावे समिति शहर के वैसे ब्राह्मण विप्रवर को भी चिन्हित कर उन्हें समाज में उनके योगदान या उनके अनुभव को भी शामिल करने का कार्य करेगी और वैसे लोगो को सम्मानित कर उनके परिवार को भी सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा करने का कार्य करेगी , साथ ही यह कार्यक्रम से बताने का प्रयास करते है कि ब्राह्मण एक मजबूत स्तंभ है । ब्राह्मण ही ब्रह्मर्षि है और ब्रह्मर्षि ही ब्राह्मण है क्योंकि भगवान परशुराम वंशी है । हमलोग और हमें एकजुटता के साथ समाज के उन्नति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना है क्योंकि हमारी मजबूती ही हमारी पहचान है और यह पहचान हमारे शौर्य और वीरता से हमारे तप त्याग और समर्पण से मिली है जो अखंड विश्व का कल्याण करना संभव करते है । कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रद्धा दास और प्रेशा झा ,ने अपने सुमधुर आवाज में भजन गा कर सभी का मन मोह लिया ।
ब्राह्मण गौरव सम्मान पाने वाले पंडित डी के मिश्र , पंडित सरोज कुमार मिश्रा, पंडित चंद्रेश्वर खान, पंडित गणेश चंद्र झा, पंडित उमाकांत झा, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा, पंडित नेम, पंडित राजकिशोर पांडेय, पंडित हरेंद्र मिश्रा, पंडित चंद्रयान मिश्रा, पंडित अवधेश मिश्रा, पंडित केशव तिवारी, पंडित नकुल तिवारी, पंडित शावरलाल शर्मा शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश शुक्ल, अनिल तिवारी,सुधांशु ओझा, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, विजय खान, नकुल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, अप्पू तिवारी, मुन्ना चौबे, अरविंद पांडेय, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, पवन ओझा, सीपी शुक्ला, अंबुज ठाकुर, डीडी त्रिपाठी, तो ब्रह्मर्षि विकास मंच से विकास सिंह, दीपू सिंह , देवानंद सिंह, बबुआ सिंह, अनिल ठाकुर, प्रमोद राय जी मनु साही, धनंजय राय , मृत्युंजय जी, अमिताभ चटर्जी, वेदप्रकाश उपाध्याय, बिनोद उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, अरुण पांडेय, शालिनी पांडेय, किरण ठाकुर, ब्यूटी तिवारी, विनीता मिश्रा, समेत अन्य मौजूद रहे ।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सौजन्य से भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
लखनऊ
भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सौजन्य से संपन्न हुआ। लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन एवं जीवंत रखने के पुनीत उद्देश्य से “भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय , अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, पैराग्वे साउथ अमेरिका श्री इंद्रेश सिंह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राजील देश श्री संजीव शर्मा जी, पूर्व सांसद एवं सदस्य विधानसभा, नेपाल श्री केदारनंदन चौधरी जी, वाराणसी के पूज्य स्वामी सतुआ बाबा महाराज जी, पूर्व सांसद संत, अयोध्या डॉ० राम विकास वेदांती जी, हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत श्री राजू दास जी, अंतर्राष्ट्रीय धर्माचार्य जगद्गुरु आचार्य देवमुरारी बापू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यूयार्क अमेरिका श्री राकेश पल चोपड़ा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,मलेशिया श्री पवन कुमार जी, न्यायाधीश, अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश श्री सुशील कुमार त्यागी जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री राहुल सिंह जी एवं विभिन्न महानुभाव उपस्थित रहे।