पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी
सरायकेला/चांडिल
ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र भयंकर बाढ़ की चपेट में है. बावजूद इसके सरकारी तंत्र बाढ़ प्रभावितों को राहत देने को राहत पहुंचाने में असफल साबित हो रहा है. इस बीच ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य किया जा रहा है. इसकी कमान संभाली है पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह एवं बेटे जय सिंह ने. इस कड़ी में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड के बाबूचामदा, मैसढा पंचायत के लोकसोडीह, बिरडीह सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान बाढ़ प्रभावितों के बीच आटा, चावल, दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री और त्रिपाल का वितरण किया गया. इससे पूर्व मंगलवार की रात भी ईचागढ़ के काली चामदा और आसपास बाढ़ प्रभावितों के बीच युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया गया. ताकि इस विकट परिस्थिति में बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल सके जनहित में आगे भी क्षेत्र इसी तरह लगातार सेवा कार्य जारी रहेगा.
एससी एसटी आरक्षण के भीतर उप वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को देशव्यापी भारत बंद का आवाहन किया गया था जिसको लेकर बुधवार को सरायकेला के आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है.
बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का फैसला दिया था। कई दलित और आदिवासी संगठनों ने इस फैसले को कमजोर और असंवैधानिक बताया है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन कर रही है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद है. जेबीकेएसएस नेताओं ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आदित्यपुर मुख्य मार्ग जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां कंपनी जा रही बस भी जाम में फंसीं रही.
वहीं दूसरी ओर मनजीत होटल सड़क को जाम कर दिया गया है. टायर जलाकर पेड़ रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है. मौके पर चांडिल थाना प्रभारी और कपाली के पुलिस पहुंचे हुए हैं. सिर्फ एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा है.
बिहार
पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पटना पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उम्र होते देखे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इधर, आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन रोक दी गई है। दरभंगा में प्रदर्शनकरियों ने संपर्कक्रांति ट्रेन को रोक दिया और हंगामा कर रहे हैं।
नवादा में बंद से परीक्षार्थी परेशान
भारत बंद को लेकर नवादा बाजार को बंद कराया गया। शहर मुख्यालय के प्रजातंत्र चौक पर बंद समर्थकों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर में घूम घूमकर दुकानों बंद करा रहे हैं। अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पासवान उर्फ डी सी ने बताया कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एस सी एस टी वर्गों के आरक्षण में क्रिमिलेयर लागू किया गया जिसको लेकर भारत बंद किया गया है।आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया
भारत बंद का मोतिहारी में असर दिखने लगा है। छतौनी थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया। इनलोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं टायर जलाकर आगजनी भी की। वहीं रक्सौल और बापूधाम स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
भोजपुर में भी बंद का असर
आरा में भी भारत बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। इतना ही नहीं आगजनी कर चक्का जाम कर दिए हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया है। मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है। मौके पर डीएम और एसपी पहुंच प्रर्दशनकारियों को समझा कर ट्रैक खाली करवाये। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समीप पहुंच कर अम्बेडकर चौक को जाम कर दिया। जाम कर रहे प्रदर्शनकारी में भाकपा-माले, बासपा,आरजेडी और लोजपा रामविलास की पार्टी मौजूद रही।
मुजफ्फरपुर भी बंद का असर
मुजफ्फरपुर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी के सदस्यों ने 57 को जाम कर दिया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शाहबाजपुर के पास जाम से लोक परेशान हैं। वहीं मुजफ्फरपुर छपरा न 102 को भी जाम करवा दिया गया है। इस कारण सड़क के दोनों ओर से ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इतना ही नहीं दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है।
नालंदा में बिंद चौराहा के पास जाम कर विरोध-प्रदर्शन
नालंदा में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण समिति द्वारा बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को बिंद चौराहा के पास जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण समाप्त करने की कथित साजिश का विरोध किया और बाबा साहब के सपनों को चकनाचूर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आरक्षण समाप्त करने को लेकर साजिश रची जा रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
चतरा का बेटा राजद नेता अपने जन्मदिन पर पहाड़ी मंदिर, जलाभिषेक कर चतरा की जनता के लिए मांगा आशीर्वाद
चतरा
सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान आज अपने जन्मदिन पर राजधानी रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक और अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किए। वहीं पुजा करने के बाद अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने अपने जन्मदिन का केक काटा और अनाथ आश्रम में रहने वाले सभी के बीच स्वयं केक बांटे।
चतरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी सुबोध पासवान ने कहा कि लोग अपने परिवार और साथियों के साथ तो अपनी खुशियां हर दिन बांटते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे मौकों पर भी यदि अनाथ आश्रम के लोगों को याद कर लें तो इन्हें भी अपनापन महसूस होगा और इनके चेहरे पर भी मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि केक के मात्र एक टुकड़े से इनके चेहरे पर जो खुशी छा गई,ऐसी खुशी महल में रहने वालों के चेहरे पर नहीं आ सकती है। इनके चेहरे की मुस्कान ही सुबोध पासवान के जीवन की यही कमाई है।
Advertisement
संघर्ष हमने उस बीज से सिखा है जो जमीन में दफन होकर भी लडाई लड़ता है। और तब तक लड़ता है,जब तक धरती का सीना चीरकर अपने अस्तित्व को साबित नहीं कर देता है। सुबोध पासवान भी अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
बोकारो प्रशासन की अपील नदी तट पर रहने वाले निवासी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
झारखंड/तेनुघाट
बोकारो प्रशासन ने नदी किनारे निवास करने वाले सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी निवासी नदी तट को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और खुद सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
आपको बताते चलें कि लगातार 3 दिनों से मूसलाधार बारिश होने के कारण झारखंड के तेनुघाट डैम में पानी भर जाने के कारण आज सुबह 10:00 बजे से तेनुघाट डैम का चार फाटक खोलने का आदेश दिया गया है तेनुघाट डैम के चार फाटक खोलने से नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने की संभावना है इसके साथ ही नदी तट पर निवास करने वाले निवासियों के जान माल के खतरे होने की भी संभावना है जिसको देखते हुए बोकारो प्रशासन ने नदी तट पर रहने वाले सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी निवासी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
बेरमो पुलिस को मिली एक और सफलता बेरमो पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण करने के लिए अग्रसर है तथा अपराध नियंत्रण करने के लिए अनेकों हाथ खंडे अपना रहे हैं और सफलता भी हासिल कर रही है इसी क्रम में झारखंड बेरमो कटहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सीपीसी प्लांट में दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
उसी वक्त पुलिस ने सतर्कता पूर्वक दोनों चोरों को लोहा चोरी करते हुए पकड़ा लिया पुलिस ने दोनों चोरों के साथ साथ गैस कटर सहित भारी मात्रा में लोहा काटने का मशीन वगैरा भी बरामद किया है वहीं इस संदर्भ में पुलिस द्वारा कांड संख्या 78,2024 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने प्रेस को दिया।
सेंट्रल गवर्नमेंट का आदेश का हो रहा है उलंघन है और जिला प्रशासन है खामोश।
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
धड़ल्ले से चल रहा है डीटीओ और एमवीआई ऑफिस में आम जनता को लूटने का काम।
कहीं अवैध बालू की कालाबाजारी कहीं शराब की कालाबाजारी तो कहीं जुए जैसे अवैध कारोबार की कालाबाजारी यह लगातार जिले में बदस्तूर जारी है.वहीं अब आरटीओ और मोटर वहान निरीक्षक के द्वारा कालाबाजारी।
ताजा मामला जमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस का है जहां परजमशेदपुर के साकची पुराने कोर्ट में स्थित डीटीओ और मोटर यान निरीक्षक के ऑफिस में आम जनता को खुलेआम दिनदहाड़े लूटने का कारोबार दलालों के माध्यम से चल रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार लाइसेंस से लेकर के कोई भी विभाग से संबंधित काम बिना पैसे का नहीं हो सकता है।इसके लिए चिन्हित दलालों का ऑफिस के माध्यम से रखा गया है। और बड़ी ही सावधानि से आम जनता से लूटे हुए पैसे उनके द्वारा अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।महीने के करोड़ों रुपया आखिर किन सफेद पोश के हाथों में जाता है कौन है सफेद पोस जिनके इशारों पर यह कालाबाजारी का कार्य किया जा रहा है। आखिर खुफिया एजेंसी उनके पीछे क्यों नहीं लग रही है । इनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की संभावना है।
वहीं आम जनता ने वरीय पदाधिकारी से निवेदन किया है कि दलालों के माध्यम से जो आम जनता का पैसा इन डकैतों द्वारा लूट जा रहा है उन्हें यथाशीघ्र बंद करने की कृपा करें। और इन कालाबाजारी करने वाले सफेद पोस पर उचित कार्यवाही करें।
समाहरणालय कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी, काम प्रभावित
सरायकेला
सरायकेला क्षेत्र में दिखा हड़ताल का असर
झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय) के बैनर तले राज्य भर के समाहरणालय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 जुलाई से लगातार जारी है. राज्यभर के कर्मचारियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन कर रही है. कर्मचारियों के काम नहीं करने से अधिकांश काम ठप है. दूरदराज से आये लोग जब अपना काम कराने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं पर उन्हें काम नहीं होने से वापस लौटना पड़ता है.
सरायकेला: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के लिपिक छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर रहे. समाहरणालय भवन के बाहर संघ की जिला इकाई के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे. ज्ञात हो कि समाहरणालय संवर्ग का झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है. मांगों में उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में ग्रेड पे में संशोधन, पदसृजन, प्रोन्नति की कालावधि चार वर्ष करना, एमएसीपी की कालावधि में कमी, पदनाम में संशोधन, प्रशासनिक सेवा नियुक्ति में 50 फीसदी पद सुरक्षित करना, सेवानिवृति की उम्र में संशोधन, चतुर्थवर्गियों की प्रोन्नति और संविदाकर्मी-आउटसोर्सिंग कर्मी का नियमितीकरण शामिल है. संघ के ने सचिव बताया गया कि संघ ने सरकार के समक्ष नौ सूत्री मांगों को रखा है. ये सभी मांगें पूरी होने तक सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे. ये सभी मांग जल्द से जल्द पूरी हो, हम सरकार से यह आशा करते हैं.
सरायकेला जिले में फल फूल रहा ओवैध लॉटरी का धंधा,, पुलिस प्रशासन खामोश
लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं।
पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सरायकेला-खरसावां
संपादक भरत सिंह की रिपोर्ट
प्रतिबंध के बावजूद सरायकेला जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।
सरायकेला थाना क्षेत्र में भी कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है। खासकर निर्धन तबके के लोगों को करोड़पति बनने का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है।
इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र छऊ नृत्य के लिए विश्व में विख्यात है वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत लॉटरी माफियाओं ने कब्जा कर सीधे साधे ग्रामीणों को लॉटरी खेल कर करोड़पति बनने का झांसा दे खुलेआम लूट रहे हैं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सरायकेला थाना इनके सेटिंग गेटिंग में चल रही है।स्थानीय थाना वप्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद भी आखिर इस अवैध लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है यह यक्ष प्रश्न है। जो सवालिया निशान सरायकेला थाना पर बनता जा रहा है। और सरायकेला के गरीब तबके के सीधे-साधे लोगों को लॉटरी की अवैध माफियाओं द्वारा शिकार बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है। यह एक ऐसा लत है जिसके लग जाने पर खेलने वाले खिलाड़ी घर परिवार से बेखबर हो मेहनत का सारा पूंजी लॉटरी में उड़ा देते हैं जिसके कारण कई घरों को बर्बादी के कगार पर देखा जा सकता है। प्रतिबंधित लॉटरी की अवैध कारोबारी का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी आवाज निकाले तो थाना की मिली भगत से झूठे केस में फसना या उनको सीधे अस्तर से कोई असंवैधानिक रूप से नुकसान पहुंचाने का सीधे अंजाम दे सकते हैं।आपको बताते चले की दबी और सहमी आवाजों में सरायकेला थाना अंतर्गत रह रहे लोगों ने झारखंड सरकार से गुहार लगाई है कि बरसों से चली आ रही प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के कारोबार पर अंकुश लगा कर हमारी रक्षा करें।जिससे की हमारी मेहनत की कमाई से हमारा घर परिवार स्वस्थ रहे शिक्षित रहे और स्वस्थ , शिक्षित झारखंड का निर्माण हो सके। तथा इन अवैध लॉटरी कारोबारी एवं उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे कानूनी शिकंजा कसकर भेजने की प्रक्रिया झारखंड सरकार यथा शीघ्र करें।अवैध लॉटरी कारोबारी का कुछ नाम का खुलासा हमें ग्रामीणों ने किया है जिसका जिक्र झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर जनहित में आप लोगों के बीच ला रहा है । जो नीचे दिए गए हैं।
पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हमारी सामाजिक राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी है, हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा और दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा करने हेतु प्रेरित करना होगा,प्रत्येक व्यक्ति का अपने आसपास का वातावरण हरा-भरा बनाए रखना चाहिए एवं प्राकृतिक के प्रति सदैव कृतज्ञ होकर इसकी रक्षा जरूर करनी चाहिए।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार 20.7.2024 को आदर्श शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय मांझी टोला आदित्यपुर विद्यालय परिसर में सार्थक सेवा संकल्प के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक की रक्षा एवं वातावरण को हरा भरा रखने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री जे.सी झातथा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ उपस्थित हुए इस अवसर पर करीब 50 फलदार पौधे लगाए गए तथा सार्थक परिवार की तरफ से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया तथा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी दिए गए।
बिहार स्पोंज आईरन लिमिटेड कंपनी को लगाया गया जुर्माना,, खबर का दिखा असर
सरायकेला/चांडिल
झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर के द्वारा जनहित में 6 जुलाई को प्रदूषण के खिलाफ प्रकाशित की गई खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रदूषण विभाग ने लिया एक्शन बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड द्वारा जहरीले प्रदूषण फैलाए जाने पर हो रही थी बड़े पैमाने पर पर्यावरण जीव जंतु एवं इंसानों पर इसका बुरा असर
06 जुलाई 2024
प्रदूषण विभाग के द्वारा एक्शन में आने पर बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड ने मनी अपनी गलती। आपको बताते चले की 6 जुलाई को झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर ने जनहित में यह खबर प्रशासन के कानों तक पहुंचाने का कार्य किया था जिससे प्रदूषण विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पाया कि बिहार स्पोंज कंपनियां लगातार जहरीले प्रदूषण फैला रही है जिससे पर्यावरण में पेड़ पौधे पशु पक्षी जीव जंतु एवं इंसानों को जान माल का खतरा बन रहा था।
06 जुलाई 2024
वहीं प्रदूषण विभाग द्वारा जहरीले प्रदूषण अपने निजी स्वार्थ के लिए न फैलाने का कंपनियों को सख्त आदेश दिया गया है । साथ ही वह सरकारी गाइडलाइन के आधार पर अपने लाइन और लेंथ के दायरे में रहकर ही कार्य करें।अन्यथा भविष्य में प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों को बंद करवाने पर प्रशासन को बाध्य होना पड़ेगा।फिलहाल जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर बिहार स्पोंज लिमिटेड कंपनी को जुर्माना लगाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ गया।
झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर द्वारा प्रदूषण फैला रहे कंपनियों के बारे में खबर देने पर विभाग द्वारा जो कार्रवाई की गई उससे प्रदूषण फैला रही कंपनियों में खलबली मची हुई है।प्रदूषण विभाग अधिकारी रामप्रवेश कुमार का कहना है।प्रदूषण फैला रहे कंपनी रहे सावधान इस तरह की कार्रवाई आगे भी बाद दस्तूर जारी रहेगी ।
खनन विभाग की छापेमारी से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप।
सरायकेला
छापेमारी अभियान में 12000 इवीएम और 15000 सीएफटी बालू,,एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जप्त।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे बालू की तस्करी की शिकायत मिलने पर सरायकेला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से छापामारी की गई. इस क्रम में आज सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबराजपुर और चांदूडीह में खनन निरीक्षक समीर ओझा और चौका थाना प्रभारी ने सुबह के करीब 4:00 बजे संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया और भारी मात्रा में बालू का अवैध स्टॉक जप्त किया।
इस छापेमारी अभियान में करीब 12000 इवीएम और 15000 हजार सीएफटी अवैध बालू जप्त किया गया। इसके साथ ही छापेमारी अभियान के दौरान खनन निरीक्षक समीर ओझा ने अवैध बालू की निकासी में प्रयुक्त एक जेसीबी को भी जप्त किया है साथ ही चौका थाना प्रभारी ने अवैध बालू के निकासी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को भी जप्त किया है। विभाग ने चौका थाना क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया. वहीं अवैध बालू को विधिवत् जप्त कर सम्बन्धित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.खनन विभाग की ओर से अवैध बालू और बलू माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.इस छापेमारी से अवैध बालू माफियाओं के महकमे में हड़कंप मचा हुआ है जिले के सभी बालू माफियाओं मैं डर का माहौल फैल गया है।
वहीं इस पूरे मामले पर खनन निरीक्षक समीर ओझा ने मीडिया से वार्ता जरिए पूरे अवैध खनन माफियाओं को हिदायत देते हुए कहा कि बालू माफियाओं के खिलाफ यह अभियान बदस्तूर जारी रहेगी और एक-एक करके सभी अवैध बालों माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए बालू माफियाओं का सफाया कर दिया जाएगा।
आरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने सशक्तीकरण समारोह के साथ दूसरी वर्षगांठ मनाई
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
आरएसबी ग्लोबल की ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने गर्व के साथ अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। यह अग्रणी पहल आरएसबी के चेयरमैन आर. के. बेहेरा और आरएसबी के वाइस चेयरमैन एस. के. बेहेरा के विजन के साथ शुरू हुई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाना था। ‘एक पहल’ का उद्देश्य कंपनी और आस-पास के समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाना है।
‘एक पहल’ के वर्षगांठ पर तीन विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई: पद्मश्री पुरस्कार विजेता चामी मुर्मू, प्रसिद्ध मुक्केबाज अरुणा मिश्रा और स्वाति शर्मा, जिन्होंने इस वर्ष की यूपीएससी परीक्षा में पूरे भारत में 17वीं रैंक हासिल की। इन उल्लेखनीय महिलाओं की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाने के साथ ही अपने विचारों और उपलब्धियों से उपस्थित लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का आयोजन सुश्री निर्मला बेहेरा के नेतृत्व में किया गया तथा इस पहल का समर्थन करने तथा सम्मान करने के लिए श्रीमती संगीता बेहेरा और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न संयंत्रों की 200 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्होंने आरएसबी परिवार के भीतर महिलाओं की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, ग्रुप की मानव संसाधन की कार्यकारी निदेशक निर्मला बेहेरा ने कहा कि, “आरएसबी ग्लोबल में, हम एकता की ताकत और महिलाओं की शक्ति में विश्वास करते हैं। दो वर्षों की छोटी सी अवधि में हमारी ‘एक पहल’ कार्यक्रम ने हमारी महिला कर्मचारियों और आसपास के समुदाय को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हमारे विशिष्ट अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति एक समावेशी और सहायक वातावरण को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जहाँ हर महिला फल-फूल सके। हम सशक्तिकरण और उत्कृष्टता की इस यात्रा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।” इस कार्यक्रम में न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, बल्कि पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता सत्रों के माध्यम से सामूहिक पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति तथा महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने के लिए आरएसबी कर्मचारियों द्वारा एक नाटक शामिल था। ‘एक पहल’ कार्यक्रम चार आधारभूत स्तंभों – लर्निंग एंड डेवलपमेंट, सेफ्टी, हेल्थ एंड हाइजीन और कम्युनिटी सर्विस पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक स्तंभ में वार्षिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए एक प्रतिनिधि होता है। 2023-24 के लिए स्तंभ लीडर्स अनीता गुप्ता, एथेना चक्रवर्ती और रचना कुमारी को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला, दीपाली दरेकर को रनर अप पुरस्कार मिला और अमृता पाटिल ने एक पहल वार्षिक पुरस्कार जीता।
समारोह के दौरान, विशेष अतिथियों ने अपनी प्रेरक यात्राएँ साझा कीं और उपस्थित लोगों को दृढ़ संकल्प और लचीलेपन के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति और संबोधनों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और एक सहायक तथा समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देने में ‘एक पहल’ जैसी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत किया। कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय आरएसबी कर्मचारियों जया सिंह, गजल भामरे और सपना सिंह तथा उनकी टीम द्वारा किया गया।
आरएसबी ग्लोबल कंपनी के भीतर और व्यापक समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।