खनन विभाग ने बालू लदा ट्रैक्टर किया,,जप्त बालू माफियाओं में हड़कंप

खनन विभाग ने बालू लदा ट्रैक्टर किया,,जप्त बालू माफियाओं में हड़कंप

सरायकेला/चांडिल

जिला खंनन विभाग की तरफ से अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है जिससे कि अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. आए दिन बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी से बालू माफिया के खेमे में डर का माहौल फैल गया है।

इसी कड़ी में जिला खनन विभाग ने अवैध बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, करते हुए सपरा घाट से एक टेक्ट्रर को जब्त किया है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार पर जिला खनन विभाग लगातार चांडिल प्रखंड के गौरी घाट और गम्हरिया प्रखंड के सापरा घाट सहित मानीकुई घाट पर छापामारी कर अवैध बालू के उठाव और परिचालन पर रोक लगा दिया है । जिससे लेकर बालू माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है ।

शुक्रवार की सुबह जिला खनन विभाग के पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से चांडिल प्रखंड के गौरी घाट और गम्हरिया प्रखंड के सापरा घाट सहित मानीकुई घाट पर छापामारी की गई । जहां नदी से बालू उठाव का कार्य नहीं चल रहा था । इसी दौरान बालू से लदा एक ट्रेक्टर को छापामारी के दौरान पकड़ा गया। सपरा घाट से परिचालन कर रहे ट्रेक्टर को कानूूनी प्रक्रिया के लिए गम्हरिया थाना में रखा गया है

बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड फैला रही विनाशकारी प्रदूषण

बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड फैला रही विनाशकारी प्रदूषण

सरायकेला-खरसावां

कंपनी से निकलने वाले धुएं से जल जीवन अस्त व्यस्त

वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी


सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड के निरंतर निकलने वाले जहरीले प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है. पेड़ पौधे पशु पक्षी तथा आम जनमानस की जान खतरे मे है।

फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। उद्योगपति सभी नियम एवं कानून को ताक पर रखकर पर्यावरण को दूषित कर रहे है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी के द्वारा लगातार जहरीले प्रदूषण छोड़ने की वजह से कई पशु पक्षियों की मौत हो गई पर्यावरण को काफी नुकसान भी हुआ। बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी की दादागिरी मनमानी की वजह से आमजनमानस का भी जान माल का खतरा बना हुआ है। इस तरह की कंपनियों पर अंकुश लगाने में प्रदूषण विभाग डर से मौन धारण किए हुए हैं।

आपको बताते चलें कि बिहार स्पोंज कंपनी की जहरीले प्रदूषण की जानकारी पॉल्यूशन विभाग को देने के बावजूद भी पॉल्यूशन विभाग के तरफ से कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रहा है और बिहार स्पोंज आयरन लिमिटेड कंपनी राक्षसी सुरशा: की मुंह की तरह दिन प्रतिदिन अपनी निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए जहरीले जानलेवा काला धुआं अपनी चिमनी से फेंक रही है जो की राह चलते हुए आम जनमानस को आए दिन नजर आएगी।

पर्यावरण प्रेमियों सहित आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि वायुमंडल हमारे स्वास्थ्य को सर्वाधिक प्रभावित करता है और जब यह पर्यावरण ही प्रदूषित हो जाए तो आप कल्पना कर सकते हैं की हम कितने स्वस्थ्य हैं। 

वहीं बिहार स्पोंज कंपनियों के आसपास बसे हुए गरीब लोगों का कहना है कि ऐसी कंपनियों पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही इनका लाइसेंस को रद्द कर सलाखों के पीछे भेज देना ही उचित होगा।

बिहार स्पोंज कंपनी जहरीली धुएं को पर्यावरण में फैलाकर कानून का उल्लंघन करते हुए खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कंपनी में कार्यरत काफी मजदूरों का शोषण भी किया जा रहा है।
लेबर सुपरीटेंडेंट , फैक्ट्री इंस्पेक्टर तथा प्रोविडेंट फंड कमिश्नर को भी जनहित में ध्यान देने की आवश्यकता है । वही कंपनी में कार्यरत काफी संख्या में मजदूरों ने शोषण होने से बचने के लिए दबी और सहमी आवाज में सरकार से गुहार लगाई है।

विशेष अगले अंक में……

पत्रकार बने रंगदार

पत्रकार बने रंगदार

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा निवासी इंडिया न्यूज वायरल के पत्रकार बिपिन वार्ष्णेय के साथ ही गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र के दो पत्रकार जिसमें एक संतोष कुमार उर्फ चुटैया धारी और एक अन्य पत्रकारों द्वारा मिलकर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है, जो पत्रकारिता के नाम पर एक धब्बा बन गया है जानकार सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली है कि बांधा झुरिया के निकट बस्ती निवासी एक गरीब महिला पूर्णिमा तांती चार बच्चे की मां सात महीने की गर्भ गिराना चाहती थी,जिस बात को लेकर उसने कांड्रा पंचायत सहिया जयंती सेन से और जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक से संपर्क साधा लेकिन सात महीने की गर्भ पात से महिला को क्षति पहुंचने की आशंका से सोमा ने वैसा करने से मना कर दिया और उसने पूर्णिमा को यह बताया की ऐसा करने से उसके जीवन को खतरा पहुंच सकता है,उसकी जान भी जा सकती है,और गर्भ पात एक कानूनन जुर्म है,उन्होंने सलाह दिया की तुम उस बच्चे को जन्म दो और कहा कि वैसे भी लोग है जो बच्चे के लिए तरसते हैं और बच्चा एडॉप्ट करना चाहते है.

एक बार यह कॉल रिकॉर्डिंग सुने

अब आप मामले की गंभीरता को पढ़िए

वहीं जेएसपीएल कर्मचारी सोमा प्रमाणिक की बचपन की एक सहेली सुदीप्ता दत्ता जो कदमा जमशेदपुर में रहती थी, शादी के बाद बीस सालों से वे बच्चे के लिए तरस रही थी,जिसकी ससुराल भिलाई पहाड़ी में थी,सोमा ने उससे बात कर इस गर्भवती महिला के बारे में बताया तो सुदीप्ता ने बच्चे को गोद लेना सहर्ष स्वीकार कर लिया,28/05/2024 को बच्चे का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में हुआ लेकिन सहिया के ना समझी से स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का आधार कार्ड यानी पूर्णिमा तांती और सुदीप्ता दत्ता का दिया गया था लेकिन क्रमांक संख्या में सुदीप्ता का नाम चढ़ाया गया,यही गलती सहिया के द्वारा कम जानकारी के कारण हो गया इनके द्वारा यह समझ लिया गया की बच्चे को सुदीप्ता ले जायेगी जिसका की लिखा पढ़ी भी हो गया है कोर्ट में सत्यापन के द्वारा तो सुदीप्ता का ही नाम लिखाया जायेगा तो जन्म प्रमाण पत्र बनने में दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा ,जिला परिषद पिंकी मंडल के साथ भी पूर्व में ही पांच लोगों के समक्ष एक कागजात पर एडॉप्ट करने की बात हुई है लेकिन सहिया के सुझबुझ की कमी से ही इस तरह की गलती हो गई है,जिसको पत्रकार सब कमजोरी समझ कर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी वसूली की योजना को कामयाब कर दिया.

उन सभी की कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ साफ है.ढाई लाख रु की मांग कर रहे है जिसके चलते आत्म हत्या तक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी यह है पत्रकारों का काला कारनामा जिसमे दो कांड्रा के पत्रकार जो कांड्रा थाना के बहुत करीबी माने जाते हैं, इन लोगों का काम ही लोगों को गुमराह करना है,एक ने कांड्रा लेम्पस को कमीशन खोरी कर के ताला बंदी करवा दिया और रू कमाने के लिए पत्रकारिता को सबसे अच्छा धंधा समझ कर अख्तियार कर लिया इन दोनों पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी से रू वसूली के मामले में कानूनी करवाई कर इन लोगों की पत्रकारिता को काली सूची में डालकर प्रशासनिक कारवाई कर दिया जाना चाहिए इनके अलावा एक और पत्रकार हैं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है इनकी भी थाना में बहुत पहुंच है,इतना ही नहीं इन सभी का स्क्रैप व्यवसाय से,अवैध बालू माफियाओं से,अपराधियों से अच्छा सांठ गांठ है,इनकी नजर में पत्रकारिता रूपया कमाने की मशीन है,पत्रकारिता में इन सभी भ्रष्ट पत्रकारों के चलते ही शराब दुकानों में मूल्य से ज्यादा रुपए की वसूली की जाती है,राशन दुकानों में राशन काट कर दी जाती है,गांजा की बिक्री खुले आम होती है

गिरिडीह सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी परिवार संग देवघर में की पूजा अर्चना

गिरिडीह सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी परिवार संग देवघर में की पूजा अर्चना

झारखण्ड/देवघर

चुनाव प्रचार के दौरान गिरिडीह सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी धर्म पत्नी श्रीमती सुनीता चौधरी समाजसेवी पीयूष चौधरी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ में फौजदार बाबा के दर्शन एवं पूजन किया इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के विकास की बाबा से कामना की साथ में तिवारी महतो अमृत मुंडा सहित दर्जनों लोग शामिल थे

गोड्डा पहुंचे फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे

गोड्डा पहुंचे फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे

झारखंड/गोड्डा

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के लिए चुनाव प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पहुंची जहां उन्होंने रोड शो किया अभिनेता और अभिनेत्री के एक झलक पाने के लिए लोग घंटो इंतजार करते नजर आए अभिनेता और अभिनेत्री बासुकीनाथ में संध्या 6:00 बजे आने वाले थे मगर वे लोग करीब 7:30 बजे बासुकीनाथ पहुंचे और बासुकीनाथ से रोड शो करके चले गए

जरमुंडी के लोग घंटे भर से इंतजार करते रहे मगर अभिनेता और अभिनेत्री का झलक ना पा सके जिस वजह से लोग काफी नाराज दिखे लोगों का कहना है कि जरमुंडी से तेजी से निकल गए अभिनेता और अभिनेत्री

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पूरे झारखंड मे रिकार्ड मतों से जितेंगे. रांची लोकसभा क्षेत्र की चहूंमुखी विकास में उनका बेहतर योगदान रहा है. यह बातें ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है. अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरीके से विकास की गंगा बहाई है वह कदापि भूला नहीं जा सकता है. संजय सेठ जनता की छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं. जनता के बीच उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही लग रहा है कि संजय सेठ चुनाव में भारी मतों से जितेंगे.

लोगों से जिताने का कर रहे आह्वान:-

ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने का आह्वान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय सेठ की जीत के बाद एक बार फिर से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी. उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि 25 मई को चुनाव के दिन भारी संख्या में बूथ पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से जिताएं.

रांची लोकसभा  चुनाव में तीन दमदार पार्टी आमने-सामने,,किसकी होगी नैया पार,,कौन बनेगा जनता का हिमायती

रांची लोकसभा  चुनाव में तीन दमदार पार्टी आमने-सामने,,किसकी होगी नैया पार,,कौन बनेगा जनता का हिमायती

Loksabha election:-रांची

पंचायत, विधानसभा , लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जीतने के लिए बूथ कमिटी का अहम रोल होता है, प्रत्याशी को पहले की बूथ जीता होता है, इसके चुनाव जीत सकता। चुनावी बहुत कुछ खेल होता है। जिसमें,भवाना,जाती,घर्म, अफवाह का बाजार होता है.लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है, और रांची लोकसभा में 25 मई 2024, शनिवार को चुनाव होना है… और रांची लोकसभा में कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं…. रांची लोकसभा में कुल 21,62,169 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

रांची लोकसभा में 27 प्रत्याशी तो मैदान में हैं… लेकिन क्रमशः BJP, CONGRESS और JBKSS 03 पार्टी के प्रत्याशी ही मैदान में दमखम दिखा रहें हैं, इन तीन पार्टी को लेकर मेरा एक छोटा सा समीक्षा है.

BJP: बीजेपी के प्रत्याशी संजय सेठ हैं, और बीजेपी का गठबंधन AJSU के साथ है, बीजेपी बूथ स्तर पर काफ़ी मजबूत है, बीजेपी का बूथ से लेकर, मण्डल, प्रखंड, विधानसभा, जिला कमिटी का संगठन है, यानी की हर स्तर पर कार्यकर्ताओ का भरमार है, इन सभी कमिटी से जुड़े लोग प्रत्याशी कौन है ये चीज नहीं देखते है.. इनके लिए संगठन और पार्टी का नीति सिद्धांत ही सर्वपरी है, बीजेपी के सभी कार्यकर्त्ता बिना किसी नुक्स निकाले पार्टी हित में दिन रात मेहनत कर रहें है… साथ ही बीजेपी का AJSU के साथ गठबंधन है, AJSU का भी बूथ से लेकर कमिटी काफ़ी मजबूत है, पंचायत से लेकर जिला तक कमिटी है… लेकिन AJSU में संगठन से जुड़े कुछ लोगों का सिद्धांत नहीं है… कुछ लोग मुद्रा मोचन के चक्कर में हैं… यानी की लोकल भाषा में इसे – कोथा पाबो, के दिबेक, कोथा जाबो के चक्कर में रहते हैं, ऐसे लोगों का पार्टी के विचारों से कोई मतलब नहीं है, जो बात इस पार्टी के सुप्रीमो भी कई स्थानों पर बोलते हुए नजर आतें है, लेकिन ऐसे लोगों को पार्टी हित में कार्य करना चाहिए, पार्टी सर्वपरी होता है। फिर भी AJSU के ऐसे लोगों को छोड़कर ज्यादातर लोग इस लोकसभा में जीतोड़ मेहनत कर रहें है.

CONGRESS : कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्वनी सहाय है, जो की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी हैं.. हर स्टेज में इन्हे पिता के नाम से परिचय दिया जा रहा है… कांग्रेस का गठबंधन JMM, RJD, LEFT के साथ हैं… कांग्रेस का बूथ कमिटी नहीं के बराबर हैं, यहाँ तक की प्रखंड अध्यक्ष कौन हैं, सचिव कौन हैं, ये भी पता नहीं चल रहा हैं…पार्टी के लोग खुद कमिटी को लेकर असमंजस में हैं… बूथ कमिटी नहीं होने का मुख्य कारण चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी या पार्टी कार्यकर्त्ताओ को करीब साढ़े चार साल बेसहारा छोड़ दिया जाता हैं… जिसके कारण इन कार्यकर्त्ताओ के पास – “इधर चला मैं, उधर चला, जाने कहाँ मैं किधर चला.. ” वाला सीन है. बेचारे साढ़े चार साल अपने नेताओं के आने के उम्मीद में रहते हैं, लेकिन इनका कोई नहीं सुनता… वहीं JMM का जहाँ तक सवाल है, बूथ कमिटी हैं, पंचायत से लेकर जिला तक कमिटी है, JMM अपने जगह पर मजबूत है, इनके कार्यकर्त्ता मेहनती हैं, लेकिन खुद के पार्टी के सिद्धांतो पर चलते हैं… बाकी कांग्रेस के लिए JMM खुद का पॉकेट से खर्चा क्यों करें, यही वाला सीन हैं.. कांग्रेस के साढ़े चार साल गायब रहने का फायदा JMM को मिला भी है… और इसका रिजल्ट समय में लोगों को देखने को मिलेगा… बाकी RJD, LEFT का क्या बात करें… इन्हे तो झारखंड में दूसरे के नाव में सवारी करने में इनको मजा आता हैं.

JBKSS_JLKM : ये नई नवेली पार्टी हैं, इस पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो हैं, जो वर्तमान में खुद जेल में हैं… इस पार्टी में ज्यादातर युवा जुड़े हुए हैं, हर प्रखंड में लोग हैं, लेकिन बूथ कमिटी का पता नहीं हैं…युवाओं में जोश भरपूर हैं, गुटबाजी चरम सीमा पर हैं… लोकसभा चुनाव से ही इस पार्टी से जुड़े लोग खुद को विधायक प्रत्याशी घोषित करने से बाज नहीं आ रहें हैं, अनुभव की काफ़ी कमी हैं… किसी का ये लोग राय लेते नहीं हैं… साथ ही एक विशेष समुदाय(जात) से जुड़े ही ज्यादातर लोग हैं, इस पार्टी का प्रचार-प्रचार भी उक्त जाति विशेष गांव में ही ज्यादा हो रहा है, ये देखने को मिल भी रहा है… जो की चुनाव जीतने के लिए नाकाफी है… बाकी युवा हैं, तो जोश भी है, जोश है तो, होश भी गवां बैठ रहें हैं… बिना वजह केस भी खा रहें हैं… बाकी इस पार्टी के लोग एकजुट होकर चुनाव प्रचार करें और एक विशेष जाति के टैग से बहार आकार मेहनत करें तो सकारात्मक फायदा मिल सकता हैं.

सरायकेला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज

सरायकेला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज

झारखण्ड क्राईम रिपोर्टर दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह ने सरायकेला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार के खिलाफ सरायकेला थाने में एफआईआर दर्ज कराया जिसके पश्चात सरायकेला थाने के पुलिस जांच में जुट गई है.

दर्ज एफआईआर में भरत सिंह ने सरायकेला थाने की पुलिस को बताया है कि दिनांक 10.05.2024 को लगभग 12:30 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरायकेला में समाचार संग्रह करने गए थे उसके बाद पत्रकार भारत सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार से चुनाव कार्य में निर्गत आईडी कार्ड की मांग की इस दौरान दौरान सूचना जनसंपर्क विभाग पदाधिकारी अविनाश कुमार ने आईडी कार्ड देने से मना कर दिया.

वहीं पत्रकार भरत सिंह ने बताया है कि अविनाश कुमार द्वारा आईडी कार्ड देने से मना कर दिया गया एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे और कार्यालय से बाहर निकाल कर धक्का मुक्ति करने लगे एवं मेरे गले से चेन छीन लिया साथी मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे और कहने लगे कि तुम पत्रकार नहीं हो तुम्हारे जैसे पत्रकार भीख मांगते हैं और दोबारा कार्यालय में आए तो जान से मरवा देंगे तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे.

इसके अलावा पत्रकार भारत सिंह ने बताया है कि वहां जनसंपर्क विभाग कार्यालय में मौजूद पत्रकार और कार्यालय के कर्मचारी भी आकर धक्का मुक्ति करने लगे और कहने लगे कि दोबारा कार्यालय में मत आना.

आखिर में पत्रकार भरत सिंह ने सरायकेला थाने के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे जान माल की रक्षा की जाए एवं उक्त घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए.

उक्त मामले पर इंडिया न्यूज़ वायरल पोर्टल पर समाचार प्रकाशित किया गया है कि पत्रकार भारत सिंह हमेशा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं और धमकी भरे लहजे में बात करते हैं. आए दिन कार्यालय में घुसकर काम में बाधा पहुंचाते हैं और कार्यालय का माहौल खराब करते हैं. उनकी शैली से कार्यालय के सभी कर्मचारी असहज महसूस करते हैं.

उक्त पोर्टल के द्वारा प्रकाशित समाचार को देखते हुए पत्रकार भरत सिंह ने चैलेंज किया है कि अगर कार्यालय के समक्ष अगर एक वर्ष का कोई सबूत हो तो कोर्ट के समक्ष उसे पेश करें.

कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

सरायकेला/आदित्यपुर

9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह कांग्रेसी नेता के आवास पर पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

सरायकेला खरसावां जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे के इकलौते पुत्र दिव्यांशु कात्यायन उर्फ ग्लैमर (28) वर्ष ने बड़ोदरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिव्यांशु बड़ोदरा में एलएनटी कंपनी में इंजीनियर था.

वहीं सूचना मिलते ही इलाके मैं मातम का माहौल छा गया सभी की आंखें नम हो गई वहीं इलाके के प्रबुद्ध जन कांग्रेसी नेता के आवास पर जुटने लगे हैं.

आत्महत्या की सूचना पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश धारी, दिवाकर झा, भाजपा नेता सतीश शर्मा, बृजमोहन सिंह, चंदन सिंह, टीएमसी नेता बाबू तांती, विभाष चौधरी आदि जगदीश नारायण चौबे के आवास पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन शुरूडी एस ए की बैठक 5 को

जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन शुरूडी एस ए की बैठक 5 को

सरायकेला- खरसावां

सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 5 मई रविवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दिन के 11:00 से शुरू होगा. उक्त बैठक में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिव एवं रेफरियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में वर्ष 2024-25 के जिला फुटबॉल लीग के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवम टीमों का निबंधन शुरू भी हो चुका है जो आगामी 20 मई तक चलेगा. सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2024 में जिला फुटबॉल लीग को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कई योजनाएं बना रखी है जिस पर मोहर लगना बाकी है. जिला फुटबॉल लीग में शामिल क्लबों को प्रत्येक मैच में मैच मनी प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना है. संगठन के अनुसार जिला फुटबॉल लीग में शामिल खिलाडी ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की टीमों में स्थान पा सकते हैं ।

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

मुंबई

पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी पर हैं उपलब्ध

लेखक व निर्देशक मनोज देशपांडे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा।इस सीरीज का पहला भाग हंगामा ,वीआई ,एयरटेल एक्सट्रीम और फनफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।पर्पल ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज के निर्माता गौरव साहनी हैं।जिसका पहला भाग छः एपिसोड का हैं।जिसकी कहानी कॉमेडी आधारित हैं।जिसमें एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर अपनी भूमिका में बदलाव करते हुए पागलपन पैदा करते हुए कास्टिंग काउच का सहारा लेती हैं।इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज़ में प्यार, हंसी और उलझन हैं।मनोरंजन की हलचल भरी दुनिया में प्रतिष्ठित कास्टिंग डायरेक्टर नंदिता,जिनकी ऑडिशन सिर्फ स्क्रीन टेस्ट से कहीं अधिक हैं।वह अपने आकर्षण और चालाकी से आगे बढ़ती हैं।फिल्म इंडस्ट्री के उलझे हुए जाल,हँसी और घोटाले के निशान को पीछे छोड़ते हुए।लेकिन छुपे हुये परछाई उसका अनजान पति संदीप हैं।जिसका नंदिता की मासूमियत पर अटूट भरोसा और गलतफहमियाँ हैं।नंदिता और संदीप से जुड़ें हँसी, प्यार और हास्यास्पद स्थितियों की कहानी हैं कास्टिंग आउच।जो बेहद मनोरंजक हैं।

इस सीरीज में रुचिका कसार, नितिन बनकर, दीपक कराड, विनय रावल, कपिल गोंडकर, विशाल मार्कंडेय,आनंद जोशी, धनश्री अडसुल ने अभिनय किया हैं।जबकि,डीओपी, संपादन और डीआई द कैप्चर जंक्शन स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्राजक्ता जोशी हैं।

इस वेब सीरीज को रोशनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,वीनस ब्राइटेस्ट स्टार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रील्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 ,जंजीरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2023 ,लेंसफेम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय,लेखन,निर्देशन आदि के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।

मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।

मई दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों मजदूर शामिल हुए।

सरायकेला/आदित्यपुर

कोल्हान मजदूर संघ के द्वारा 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर हरी ओम नगर 61f स्थित कार्यालय में मई दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया.कार्यक्रम का आयोजन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिहाड़ी एवम् उद्योगिक मजदूरों को सम्मान प्रदान करते हुए किया गया।

उपस्थित दर्जनों मजदूरों को संघ के अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा जयपुरी चादर उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. कामगारों को जलपान भी कराया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष अंबुज कुमार ने उपस्थित मजदूरों को श्रम कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में मजदूर अगर संगठित नहीं हुए तो उनका सोषण निरंतर बढ़ेगा. मोदी सरकार ने सारे श्रम कानूनों को समाप्त करके चार बेज लेबर कानून लागू किया है जो श्रमिको के लिए घातक एवम् बड़े पूंजीपतियों के लिए लाभकारी है. इसका विरोध करना होगा तब जाकर मजदूर क्लास का स्टितवा बचेगा।

अंबुज ने कहा कि राहुल गांधी मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं लागू करने का भरोसा एवम् गारंटी प्रदान कर रहे . अंबुज ने कहा कि मजदूर इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कामगारों ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने एवम् इन्डिया गठबंधन को विजई बनाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम को कांग्रेस नेता सुरेश धारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा दिल्ली में राहुल गांधी राज्य में राजेश ठाकुर हेमंत सोरेन चंपई सोरेन व जिला में अंबुज कुमार व कोल्हान मजदूर संघ तथा सुरेश धारी करेगा. सुरेश धारी ने कहा कि आप सभी अपनी समस्याओं को कोल्हान मजदूर संघ के समक्ष रखेंगे तो हम सभी मिल जुल कर उसका समाधान करेंगे।

कोल्हान मजदूर संघ के महासचिव मुकेश श्रीवास्तव ने मौके पर कहा कि हम सभी आदित्यपुर एवम् सरायकेला खरसावां के मजदूर साथियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है . कामगार शोषण होने पर सिकायत करेंगे तो उसका निदान कोल्हान मजदूर संघ के द्वारा किया जाएगा।

जमील अशरफ बाबैन ने कहा कि कामगारों को कोल्हान मजदूर संघ की सदस्यता अभियान चलाकर दिलाया जायेगा . केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार मजदूर परिवारों के सच्चे हितैषी एवम् क्रांतिकारी नेता है. इनके नेतृत्व में मजदूर अपना हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।

संघ के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय ने कामगारों से जोबा मांझी कालीचरण मुंडा तथा समीर महती व यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एवम् कोल्हान मजदूर संघ अंबुज कुमार के नेतृत्व में हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा मिलेगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोंग्रेस सचिव सुरेश धारी कोल्हान मजदूर संघ के महासचिव मुकेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय जमील अशरफ बाबैन सचिव गोपाल सिंह राजपूत सेवा दल के नेता मुन्ना सिंह पंकज कुमार साव दयानंद प्रसाद कुशवाहा लालटू महतो संजय महतो सुरेन्द्र झा गंगाधर प्रधान गोलू महतो अभिषेक अरुण अभिजीत कुमार सुकुमार साहू निर्मल यादव संजीव कुमार सिन्हा अशोक कुमार शुक्ला दारा सिंह राहुल पांडेय दीपू ठाकुर कृष्ण प्रधान सबाश महतो अमित खालको सुजीत कुमार सिंह रमेश कुमार जैन आदि उपस्थित रहे

Design a site like this with WordPress.com
Get started