मानगो शंकोसाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने ग्यारह मंदिरों में घुमाया अक्षत कलश यात्रा।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जिसकी कल्पना नहीं थी वह अयोध्याधाम के रूप में देखने को मिल रहा है – विकास सिंह
योध्या के राम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अनुसार मानगों के शंकोसाई के रामनगर से हजारों की संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे और जय श्री राम के नारे के उद्घोष के बीच अक्षत कलश यात्रा निकाला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह उपस्थित हुए ।
मौके में उपस्थित विकास सिंह ने कहा कि जिस मंदिर की कल्पना सपनों में नहीं लोगों ने सोचा होगा वैसे अयोध्या धाम के रूप में हम सभी को देखने को मिल रहा है पूरा देश राममय हो गया है शंकोसाई के रामनगर स्थित शिव मंदिर से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ से जुड़ी हुई महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर अक्षत कलश यात्रा निकाली जो शंकोसाई रोड़ न.पांच नंबर होते हुए जयप्रकाश नगर, केदार बगान, एकता नगर, शंकोसाई रोड़ न.चार,तीन,दो होते हुए डिमना मुख्य सड़क से गुजर कर पुनःशंकोसाई रोड़ न.एक से गुजर कर राम नगर में के शिव मंदिर में आरती के बाद समाप्त हुआ। सात किलोमीटर के कुल अक्षत कलश यात्रा को 11 मंदिरों में ले जाकर कलश की विधि विधान से पूजा की गई । महिलाएं शिव भजन गाते हुए राम भगवान के धुन में जमकर थिरकते हुए पुरे यात्रा में नंगे पांव शामिल हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, छोटेलाल सिंह, राजेश साहू ,मुन्ना झा, ऋतु शर्मा, आशीष प्रसाद, करण गोराई, मीना साव,रेणु देवी, मल्लू यादव, मुन्ना ठाकुर, आशा देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, सीता देवी, शिव साव, राम कुमार सहित हजारों लोग यात्रा में शामिल थे।
आशियाना अन्नतरा में सभी प्रदेशों के व्यंजन स्वयं बनाकर मनाया नववर्ष का उत्सव।
पुर्वी सिंहभूम
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आशियाना अन्नतरा में रहने वाले सीनियर सिटीजनों ने भीड़भाड़ से बचते हुए स्वयं अपने हाथों से मिलकर महिलाएं और पुरुषों ने सभी प्रदेशों के पारंपरिक प्रकार के व्यंजन तैयार कर आपस में नव वर्ष मनाया मुख्य रूप से बिहार की लिट्टी चोखा लोगों ने स्वयं बनाया । बुजुर्गों का कहना है कि होटल में हुड़दंग से बचने के लिए सभी ने सोसाइटी में सामूहिक रूप से एक जगह एकत्रित होकर आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया।
मुख्य रूप से विकास सिंह,डॉ टी.प्रसाद ,ए .के .मोहंती,रतन कुमार झा, ए.के. शर्मा ओ.पी मिश्रा, ए.के सिंह, सुरेश रजक,विजय रजक ,लक्ष्मी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, आर बी शरण, अर्जुन साव, वाई. पी .शर्मा, शाहिद समिति की महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
सांसद ने सात किसान ग्रुप को पंप सेट मशीन एवं स्प्रे मशीन किया वितरण।
पूर्वी सिंहभूम
सांसद सांसद विद्युत वरण महतो ने सात किसानो के बीच पंपसेट दिए। सात समूह में घाटशिला प्रखंड के तीन, धालभूमगढ़ प्रखंड के दो। मुसाबनी प्रखंड के एक बोडाम के एक समूह शामिल हैं।साथ ही 60 किसानों के बीच स्प्रे मशीन और 40 किसानों के बीच टीपुनर ( पौधा कटाई करने वाले यंत्र) का भी सांसद ने किया वितरण।
इस अवसर पर केबीके प्रधान कृषि वैज्ञानिक आरती वीणा एक्का ने सांसद विद्युत वरण महतो, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार तिर्की जिला व सूत्री जिला 20 पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश साहू को साल उड़ा कर ओढ़ कर ओढ़ कर स्वागत किया।
नीमडीह स्टेशन प्लेटफार्म से आरपीएफ,नीमडीह थाना के पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया।
सरायकेला/नीमडीह
चांडिल आर पी एफ और नीमडीह थाना के पुलिस अपने क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह स्टेशन के प्लेटफार्म पर अज्ञात मृत व्यक्ति का शव किया बरामद। चांडिल जी आर पी एफ टी मंडल और नीमडीह थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को नीमडीह स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया जंहा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक का उम्र 45 बताया।उनका लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट रंग सांवला बताया जाता है। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाया।शव को शीत दिन तक सरायकेला शीत गृह में रखा जाएगा।
चांडिल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग सह जागरुकता अभियान
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
रविवार को रेलवे स्टेशन चांडिल प्लेटफार्म में चांडिल रेल पुलिस एवं एनजीओ एम ए एन टी (NGO MANT) पुरुलिया के कंसलर चित्रा पाल के साथ चैकिंग सह जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें बचपन बचाओ अभियान के साथ -साथ बाल एवं महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस संदर्भ में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु रेल थाना प्रभारी रमेश कुमार उनके सहयोगी , आर0पी0एफ0 चाण्डिल सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल तन्मय मंडल के साथ संयुक्त रूप से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान/सर्च अभियान यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच चलाया गया, चैकिंग आभियान के दौरान फलाफल शून्य रहा तथा साथ ही साथ आर0पी0एफ0 चांडिल एवं जी0आर0पी0 चांडिल के संयुक्त तत्वावधान मे प्लेटफार्म नंबर- 01,02, 03 में यात्रा करने वाले यात्रियों, ट्रेनों में यात्रा कर रहें यात्रियों, आम नागरिक, स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के बीच सुरक्षित यात्रा करने, किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने पीने का सामानों की सेवन न करने, नशाखुरानी से बचने, मोबाइल चोरी/छींनतई से बचने, प्लेटफार्म पार करने हेतु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने, खिड़की के सामने बैठे यात्री गाड़ी खुलने तथा धीरे होने पर मोबाईल पर बात न करने, बच्चे/बच्चियों की सुरक्षा में बचपन बचाओ अभियान तथा महिलाओं की सुरक्षा तथा मादक पदार्थ की चैकिंग/जागरुकता अभियान जी0आर0पी0 एवं आर0पी0एफ0 चाण्डिल के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया एवं सभी यात्रियों से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के सहायता हेतु जी0आर0पी0 एवं आर0पी0एफ0 से मदद ले सकते हैं।
इस संबंध में सभी यात्रियों को रेलवे द्वारा सहायता/मदद करने हेतु जारी नंबर- 139 एवं बच्चों की सहायता हेतु( C.W.C )द्वारा जारी नंबर- 1098 के बारे सभी यात्रियों को बताई गई कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर उक्त नंबर पर फोन करें आपको मदद मिल जाएगी। एवं यात्रियों को शपथ दिलाई गई की 21 वर्ष से कम उम्र की नाबालिक बच्चों की शादी न कराई जाए पंपलेट बांटते हुए प्रचार प्रसार यात्रियों के बीच किया गया।
भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -आनन्द बिहारी दुबे
पूर्वी सिंहभूम
( पूर्वी सिंहभूम संवाददाता )
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर साकची प्रखंड के गलेरिया माॅल, पत्ता मार्केट साकची में प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव के अध्यक्षता में आम सभा सह मिलन समारोह आयोजित हुआ तथा अतिथियों का स्वागत मो सलीम एवं बाजार प्रतिनिधिमंडल के द्वारा किया गया। आम सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं, उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 942 रुपए हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगाई हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें। भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया । लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में हुई, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें, वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है, आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है, हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि CAG ने अपने रिपोर्ट में मोदी जी के सरकार के महा-भ्रष्टाचार का खेल को पकड़ लिया है। 18 करोड प्रति कि मी की खर्च पर बनने वाली सड़क को 250 करोड प्रति कि मी का बजट बना कर राजस्व को लुटा गया है। यह घोर निंदनीय विषय है, मैं आम जनता से आग्रह कर रहा हूँ कि कैग के रिपोर्ट को आप पढ़ें तब जा कर मोदी जी के सरकार का कारनामा पता चलेगा। आप बताईए बंदे भारत ट्रेन में भाडा बहुत महंगा है कोई गरीब और मध्यम परिवार नही सफर कर सकेगा, मोदी जी अमीरो के लिए सब काम कर रहे है, मैं आप को भरोसा दे रहा हूँ आप सबों का भला कांग्रेस पार्टी करेगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्र, मो सलीम, संजय चौधरी, रविशंकर के पी, हरिहर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, संध्या दास, एस आर के कमलेश, सचिन कुमार सिंह, हैपी सिंह सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।
सरायकेला/ईचागढ़
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने रविवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। पूर्व विधायक ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निरंतर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे। इस अवसर पर नबीन पसारी, अरुण सिंह, सपन कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, धीरेन सिंह, कृपा महतो आदि उपस्थित थे।
डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बुज़ुर्ग सबर महिलाओं के बीच बांटे कंबल
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रविवार को धोबनी पंचायत के सबर टोला में गरीब बुज़ुर्ग महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने गांव की सभी बुजुर्ग महिलाओं का हाल-चाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया एवं अन्य समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कंबल आप लोगों को सर्दी से बचने के लिए दिया जा रहा है इसका उचित प्रयोग करें एवं किसी भी तरह की जरूरत हो तो पुलिस की सहायता लें।
इस अवसर पर थाना के एस आई विश्वनाथ राणा भी उपस्थित थे। कंबल वितरण के अवसर पर सबर टोला के ग्राम प्रधान खोड़दा सबर ने डीएसपी चंद्रशेखर आजाद को यहां की कई समस्याओं से अवगत कराया एवं उन्होंने कहा कि लोगों को पुलिस का सहयोग मिल रहा है, इसके लिए हम सब आपका आभार व्यक्त करते हैं।
इस मौके पर डीएसपी ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जा रहा है। तथा पुलिस द्वारा आम लोगों के बीच की दूरी को कम करने व पाटने का एक प्रयास किया गया है। डीएसपी ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम पुलिस की ओर से लगातार जारी रहेगा।
किसान देश,समाज,और राष्ट्र के धरोहर है:-सांसद विद्युत वरण महतो
पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
45 लैंप्स,फैक्स सचिवों को मिला इनपुट डीलरो को प्रमाण पत्र।
मुसाबनी दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे हैं 15 दिवसीय खाद बीज विक्रेता इनपुट डीलरो का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षण में पूर्वी सिंह जिला के विभिन्न प्रखंड के 45 लैम्पस और फैक्स के सचिवो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ,प्रशिक्षित सचिवो को पूर्वी सिंहभूम के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो,विशिष्ट अतिथि जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार तिर्की के द्वारा प्रमाण पत्र बाटा गया।
इस अवसर पर कहा गया।कि सरकारी आदेश के अनुसार जो प्रशिक्षत हो गए हैं वो ही लैंपस और फैक्स में खाद बीज का विक्रेता का लाइसेंस मिलेगा प्रशिक्षण नहीं लेने पर लेंम्पस /फैक्स को अब खाद बीज विक्रेता का लाइसेंस नहीं मिलेगा।पहले सांसद विद्युत वरण महतो , डीसीओ विजय कुमार तिर्की, सहायक निबंध पदाधिकारी पदाधिकारी, वेद प्रकाश, केवीके डॉo आरती वीणा एक्का , जेडआर एस के कृषि वैज्ञानिक डॉo देवाशीष महतो जीप सदस्य सुभाष सिंह पूर्व 20 सूत्री सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कहां दरीसाई कृषि विज्ञान केंद्र किसान हित में बेहतर काम कर रहा है , कृषि को विकसित करने के किसानों का आय दुगुनी करने का प्रधानमंत्री का जोर है पूर्वी सिंहभूम में दलहन तेलहन की खेती पर भी जोर पकडी है केवीके के टिशू कल्चर सेंटर केबीके को अन्य सुविधा मिले इसके लिए जल्द भूमिपुत्र केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से बात करेंगे। उन्हें दारी साई कृषि विज्ञान केंद्र लेकर आएंगे साथ ही साथ कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर कृषि वैज्ञानिक वैकल्पिक खेती पर जोर दे रहे हैं।
चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय.प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रथम दिन सम्पन्न हुआ
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा (पिल्लई हाल) में एस टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव शंकर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुआ।
2 दिनों तक चलने वाले भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संबोधित किया।
बैठक का शुभारंभ भाजपा ध्वज को फहराकर किया गया. महापुरुषों के चित्रों में पुष्पाजंलि अर्पित किया गया. वंदे मातरम गीत से प्रथम सत्र का उद्धघाटन किया गया. उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज का देश मे मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजाति समाज से है।
उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी महापुरुषों के वीरता एवं देश के लिए किए गए बलिदान को एक पहचान देते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के दिन जनजाति गौरव दिवस घोषणा किया है जिसके माध्यम से उनकी गौरव गान करने का काम किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब जब केंद्र में भाजपा सरकार आती है आदिवासी समाज के लिए विकास की नीति एवं अधिकार देने का कार्य करती है.श्री मुंडा ने कहा कि श्रधेय अटल जी ने आदिवासी समाज की लंबी मांग को पूरा कर अलग राज्य का निर्माण किया. जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का निर्माण किया.श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदिवासी समाज के एक बेटे को कृषि मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पद देकर आदिवासी समाज के ऊपर एक विश्वास व्यक्त करने का काम किया है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिसने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू जाकर उनको नमन किया है. बिरसा मुंडा की उस पवित्र भूमि से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उलगुलान किया है. साथ ही प्रिमिटिव ट्राइब के विकास के लिए पीएम जन मन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति समाज के शिक्षा को नई दिशा देने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. सिर्फ झारखण्ड में ही 91 एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय मिलकर आदिवासी समाज के अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ एक मुहिम चलाए जा रही है, यह जनजाति समाज के स्वस्थ स्वास्थ के लिए काफी निर्णायक साबित होगी।
अर्जुन मुंडा ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा एवं मोदी सरकार के किए गए कार्यो को गांव गांव जाकर आदिवासी समाज के बीच बताने का आग्रह किया।
स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि मोर्चा की इस बैठक में सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा में 5 जनजाति लोकसभा सीट एवं 28 जनजाति विधानसभा सीट जितने के लक्ष्य को निर्धारित कर आज से ही लग जाये. गांव – गांव जाकर मोदी जी के जनजाति विकास के किए गए कार्यो को बातए एवं पार्टी के नीति सिद्धान्तों से जनजाति समाज को जोड़ने का कार्य करें।
आदिवासी सेंगल अभियान के आहुत बंद से रेल सेवा प्रभावित हुआ।
सरायकेला–खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को सफल करने हेतु चांडिल रेलवे पटरी पर उतरे।
नीमडीह स्टेशन पर रेल सुरक्षा कर्मी और नीमडीह पुलिस कर्मियों चुस्त दुरुस्त लेकिन आन्दोलानकारी सुस्त देखा गया।
चांडिल आदिवासी सेंगल अभियान के आहुत बंद के दौरान दक्षिण पुर्वी जोन के आद्रा डीविजन अधीन कांटाडिह रेलवे स्टेशन के समीप आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने लगभग तीन घंटे रेल पथ को जाम की।फलत काई ट्रेन की मार्ग को परिवर्तन किया गया।
वहीं नीमडीह रेलवे स्टेशन पर प्रशासन चुस्त दुरुस्त और आंदोलनकारी सुस्त नजर आए। आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने नीमडीह स्टेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की। नीमडीह स्टेशन पर दो माल वाहन रेल गाड़ी रूकी थी। नीमडीह स्टेशन डेली पैसेंजर सब्जी व्यवसायिक परेशान थे। निजी वाहन कर सब्जी व्यवसायिक जमशेदपुर और आदित्यपुर गए। नीमडीह स्टेशन पर सुबह से आर पी एफ प्रभारी अजित कुमार,जी आर पी प्रभारी रमेश कुमार, नीमडीह थाना प्रभारी मो . तंज़िल खान अपने अपने दल बल के साथ उपस्थित थे। चांडिल स्टेशन पर आदिवासी सेंगल अभियान कार्यकर्ताओं न उतरे।
विभाग ने क्षतिपूर्ति को इतिश्री माने, समाजिक दायित्व से मुकर रहे हैं।
एलिफेंट फाइटिंग ईचागढ़ ,विधान सभा क्षेत्र रहा गजो का आतंक ,वन विभाग रहा मौन।
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का झुंड किसानों पर लगातार कहर बरपा रहा है, जिससे किसान काफी भयभीत व चिंतीत है। आए दिन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात से गरीब ग्रामीणों का घर के अंदर में रात को रहना भी मुश्किल हो गया है। खास कर किसान हाथीयों के उत्पात से दिल से टूट चुके हैं। खेतों में धान, सब्जी की खेती को रौंदा जा रहा है, तो घर लाए खलिहानों में भी हाथीयों का झुंड आकर धानों को चट कर रहा है।
शाम ढलते ही ग्रामीण गांव आने के लिए कत्तरा रहा हे, ना जाने कब गजराज की झुंड मौत बनकर रास्ते पर खड़े हो जाएं
क्योंकि गजराज का झुंड जंगल छोड़ कर अब गांव के आसपास छोटे छोटे जंगल में डेरा डाल कर रखा है, ओर मौका मिलते ही घर में रखे अनाज का अपना निशाना बना रहा हे,साथ ही घर को भी क्षत्रीपूर्ति कर देता है।जिसे ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल हे।
शनिवार की तड़के सुबह चांडिल दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के विशाल दो गजराज मिलनचोक के पास धान की खेत में सुबह आपस में घंटो भर अपनी लड़ाई जारी रखा ,दोनो गजराज की आपस में धामासान लड़ाई से ग्रामीणों का नीद हराम हो गया , हाथियों का चिहड़ाना से ग्रामीण रातभर भयवीत रहे और सुबह देखा दोनो गजराज लड़ते रहें ओर अंतिम में एक गजराज भाग गया।
वहीं एक सप्ताह से निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर हाईस्कूल के पास दूमदुमि इंटर कॉलेज के आसपास रातभर गजराजों का झुंड गांव में प्रवेश करके आतंक मचा दिया था ।जिसे ग्रामीणों रात्रि में भयवित रहने लगा
विधान सभा क्षेत्र में अब गजराजों की आतंक से लोग परेशान है । वहीं वन विभाग भी मौन है, अब ग्रामीणों को एक मात्र ईश्वर का भोरेसे है हाथी की आतंक से ग्रामीणों को सरकार कैसे सुरक्षा देते हे यह देखना बाकी हैं, बाइट: ग्रामीण रविंद्र नाथ महतो