मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योजनाओं के समय पर पूरा न होने पर मंत्री चंपई सोरेन ने अधिकारियों की लगायी क्लास।

3 जनवरी बुधवार को आदित्यपुर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार, सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, बबलू सोरेन, निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि संनन्द आचार्य समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के देरी होने की समस्या को लेकर जियाडा प्रशासनिक भवन में मंत्री चंपई सोरेन ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत टीम के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में आदित्यपुर निगम क्षेत्र में चार माह पूर्व हुए टेंडर के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मंत्री ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि टेंडर होने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले एजेंसियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें । नगर निगम के कई वार्ड क्षेत्र विकास योजनाओं से उपेक्षित हैं ।

इन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सभी योजनाओं को जल्द पूरा करें। मंत्री ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री ने विगत दिनों हुए निगम क्षेत्र अंतर्गत विकास योजना के समीक्षा बैठक के बाद योजनाओं के कार्य प्रगति को भी जाना। मंत्री ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि एल 1 हो चुके एजेंसी के बदले एल 2 हुए एजेंसियों को कार्य आवंटन किया जाए। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में पाइपलाइन जलापूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

वहीं बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुए पीएम आवास आवेदनों को भी निगम द्वारा सार्वजनिक किया जाए

नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेगईसाई में दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नव वर्ष के शुभ अवसर पर सेगईसाई में दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नव वर्ष के शुभ अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा के सेगईसाई गांव के मैदान में स्पोर्ट समिति सेगईसाई के सौजन्य से दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार मौजूद रहे

इस मौके पर प्रेम चंद्र मुंडरी,मंगल सिंह मुंडा,सरोज कुमार मुंडरी,गुरुचरण मुंडारी, प्रकाश मुंडारी,प्रेम प्रकाश सामड,विकास हेम्ब्रम, नारायण मुंडा,अभिनाश पांडेया, रतन लाल पाण्डेया, सकिर्तन गोप,दाऊद मुंडारी, श्रवण कुमार मुंडारी, गोर सिंह मुंडारी, मुकेश हेम्ब्रम समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम को संबसेधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्राम मुंडा ने कहा कि खेल से लोगो का शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है. गांव में एैसी प्रतियोगीता आयोजान होने से खिलाडियों का मनोबल बढता है व आपसी भाई चारा कायम होता है. उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का प्रयास किया जा रहा है .सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा मनोहर पुर विधानसभा में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है .उन्हें बस सिर्फ मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है. खिलाड़ी मेहनत करें सफलता उन्हें जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा ऐसा कार्यक्रम गांव गांव में होनी चाहिए. खेलकूद से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है .हमें अपने बच्चे को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी करानी चाहिए. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

वहीं प्रतियोगीता में बच्चों का 100 मीटर की दौड में आयुस हासदा, दीपक दास,बच्चों का 200 मीटर की दौड़ में सोमनाथ सोय, विशाल बोदर,बच्चों का मेडक डांस में माटू हासदा,हीरालाल हेम्ब्रम,शत्रु बांकिरा,बच्चों का आटा रेस उमेश हासदा,रमेश गोप,बच्चों का बोरा रेस कोयल गागराई, नितिन कालंदी, बूढ़ों का 100 मीटर दौड़ रामचंद्र पांडिया, माधो लाल बांकिरा समेत अन्य खेल खेला गया.इस खेल में विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति ने माराङ गोमके जय पाल सिंह मुंडा की 121 वीं जयंती मनाई।

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति ने माराङ गोमके जय पाल सिंह मुंडा की 121 वीं जयंती मनाई।

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

अखिल भारतीय आदिवासी भुमिज मुंडा कल्याण समिति नरगाटांड सिरका की ओर से माराङ गोमके स्वर्गीय जय पाल सिंह मुंडा की 121 वा जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। लाया शशधर कुमार ने परंपरागत तरीके से कार्यक्रम संपन्न किया।इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर उपस्थित लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस संबंध में कहा कि खुंटी जिला अंतर्गत मस्का गांव में जन्म जयपाल सिंह आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलनकारी के नेता शिक्षाविद, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी थे। आदिवासी समाज के लिए जल जंगल जमीन हक अधिकार को बनाए रखने के अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर आवाज को बुलंद किया था।टी ए सी झारखंड के विश्वनाथ सिंह,चुआड़ सेना के अध्यक्ष मानिक सिंह श्याम सिंह, उपाध्यक्ष चुआड़ सेना झारखंड। जे एम एम के सक्रिय सदस्य सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि शिक्षा विद्ध,हांकी खेलाड़ी , समाजिक राजनीति में काफी योगदान रहा है। शिक्षा के बैगर समाज का विकास संभव नहीं है।जल जंगल जमीन अपनी पहचान हर क्षेत्र बना कर रखें थे। इनके जीवन से हमलोग को शिक्षा मिलता है। सुधीर किस्कू ने कहा की आज भी समाज के आर्थिक,समाजिक, राजनीति, में इन महान पुरुष की प्रयास का परिणाम है।

कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के जिप सदस्य असित सिंह पात्रर के साथ साथ बांधडीह ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, टेंगाडीह उप मुखिया फनी सिंह, कार्यक्रम में कुसुम कमल सिंह, निरंजन सिंह, जयराम सिंह, अरूण सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, जयदेव सिंह, पद्मलोचन सिंह, हरे कृष्ण सिंह सरदार, आदि लोग उपस्थित थे।

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सेवानिवृत्त दो शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सेवानिवृत्त दो शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बुधवार को गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हुए दो शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के सेवानिवृत्ति विज्ञान शिक्षक मोहम्मद सुलेमान एवं टेटा बढ़िया मध्य विद्यालय के सेवानिवृत विज्ञान शिक्षण इन्द्रानंद सिंह उपस्थित थे। इन दोनों सेवानिवृत शिक्षकों को विद्यालय परिवार द्वारा फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह चौहान ,उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार आदि के द्वारा उन्हें बुके देकर एवं सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मोहम्मद सुलेमान ने बच्चों को नसीहत दी की बच्चे मन लगाकर पढ़े। उनका काम सिर्फ पढ़ाई करना है। इसलिए इस काम के प्रति वे समर्पण का भाव रखें। उन्होंने बच्चों से वादा किया कि उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में जब भी किसी चीज की जरूरत हो वे उन्हें सूचित करें उनके हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बच्चों को मुक्त शिक्षा देने की घोषणा की शिक्षक इंदिरानंद सिंह ने भी अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किया एवं उनके पठन-पाठन में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने सेवानिवृत हुए दोनों शिक्षकों के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ये दोनों शिक्षक समाज के रीढ़ है ।ये शिक्षा के क्षेत्र में बहुत विशिष्ट योगदान देते आए हैं। तभी तो मोहम्मद सुलेमान को मुसाबनी प्रखंड का आदर्श शिक्षक सम्मान से विधायक सरयू राय द्वारा सम्मानित किया गया था। इस मौके पर काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थे।

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर-2 रोड नॉ -10 ई.डबल्यू.एस फ्लैट यज्ञ समिति सेवादल द्वारा आयोजित महा यज्ञ के आज छठा दिन सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए और कथा का अनुश्रवण किया।

इस मौके पर आदित्यपुर के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,तारकेश्वर तिवारी,बच्चा सिंह,राजेश्वर सिंह,हीरा शर्मा,प्रभुनाथ प्रसाद,विपिन कुमार,कुमुद त्रिपाठी,अभय सिंह,जगदीश मंडल,चंद्रमा पांडे,अजय मिश्रा,प्रभाकर शर्मा,ब्रह्मा नंद झा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया। इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।

इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो।

कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

पुर्वी सिंहभूम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा शाॅल प्रदान कर अभिनंदन किया।प्रदेश पदाधिकारी, माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ,आलमगीर आलम, रामेश्वर उराॅव, बादल पत्रलेख सहित विधायकगणों ने भी स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने वालों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जितेन्द्र सिंह, अजय मंडल, दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, कुमार गौरव, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह शामिल हुए।प्रदेश पदाधिकारी में बिजय खाॅ, खगेनचन्द्र महतो, प्रिंस सिंह,के के शुक्ल, कमलेश कुमार पाण्डेय,

कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के हाथों हुआ उद्धाटन

कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के हाथों हुआ उद्धाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – पुर्व विधायक अरविंद सिंह

कोल्हान मजदूर यूनियन लेबर, मैनेजमेंट और सरकार के बीच सामंजस्य का काम करेगा. मजदूरों को एक मंच पर लाकर पूरी एकजुटता से उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने को लेकर इस यूनियन का गठन किया गया है. जहां भी मजदूरों के अधिकारों के हनन और उनके शोषण का मामला आएगा, यूनियन उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ताकि मजदूरों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके. यह बातें कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. वे आदित्यपुर मेन रोड स्थित होलीडे इन प्लाजा में कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उनके हाथों यहां यूनियन के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थायी मजदूरों की तरह अस्थाई मजदूरों को सारी बुनियादी सुविधाएं मिले, इतनी बड़ी आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में ना तो ट्रांसपोर्ट नगर और ना ही मजदूरों के आवास के लिए किसी तरह की व्यवस्था की गई है. इन सारे मुद्दों को लेकर यूनियन एक रणनीति के तहत मजदूरों के हित में आंदोलन तेज करेगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि हिट एंड रन कानून व्यवहारिक नहीं है. गरीब तबके के आदिवासी और पिछड़े समाज के लोग काफी मशक्कत कर ड्राइवर बनते हैं. उन्हें लाइसेंस बनाने के लिए करीब 40 हजार रूपये तक खर्च करने पड़ते हैं. फिर इस तरह का कानून बनने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. यूनियन इस मामले में चालकों को अपना नैतिक समर्थन देता है. वहीं, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि डीलरों ने भी अपने मानदेय की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर दिया है. सरकार को उनकी मांगों की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके.

सरायकेला जिले में ट्रक चालकों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

सरायकेला जिले में ट्रक चालकों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ट्रक चालकों के प्रदर्शन से सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार

ट्रक चालकों के धरना प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवाजाही घंटो रही ठप

ट्रक चालकों के धरना प्रदर्शन के कारण कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा

केंद्र सरकार के नए कानून से नाराज ट्रक चालकों के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा बाबा मंदिर के समीप ट्रक चालकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया वहीं धरना प्रदर्शन के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई एवं सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।

वहीं ट्रक चालकों के अलग-अलग धरना प्रदर्शन के कारण एक तरफ सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालकों की धरना प्रदर्शन के कारण कंपनियों में समय पर माल नहीं पहुंचने से कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

वहीं इस धरना प्रदर्शन के कारण सड़क पर सैकड़ो लोगों का जमावड़ा हो गया जिसके कारण टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई वहीं सूचना पाकर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा को संभाल और सभी लोगों को समझा बुझा कर सड़क को पुनः सुचारु रूप से चालू किया।

वहीं मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सरकार के नए नियम से असंतुष्ट होकर के सभी तरह के वाहनों के चालक ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया एवं रोड पर आवाजाही को पूरी तरह से बाधित कर दिया था जिसे आदित्यपुर थाना की पुलिस ने आकर समझा बूझकर धरना प्रदर्शन को बंद करवाया एवं धरना पर बैठे सभी लोगों को समझाया कि एक लिखित तौर पर अपनी मांगों को सरायकेला खरसावां के उपायुक्त महोदय के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं इस तरह सड़क पर धरना प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं अपनी मांगों को नियमानुसार लिखित तौर पर सरकार के समक्ष रखें जिससे किसी को भी किसी तरह की परेशानी ना हो।

वहीं डरना प्रदर्शन में मौजूद अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा है कि वाहन चालकों के लिए नया नियम लाया जाएगा जिसमें की दुर्घटना होने पर 10 साल की सजा और 5 से 7 लख रुपए तक का मुआवजा देना होगा अब ऐसे में जो वाहन चालक 5 से 7 हजार रुपए की नौकरी करता है वाहन चालक इतने पैसे कहां से लाकर के देगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कानून लागू नहीं होना चाहिए यह कानून को वापस ले भाजपा सरकार और जो पुराने कानून है उसी कानून को पुनः सुचारु रूप से चलने दिया जाए अन्यथा अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो पुनः मार्च के महीने में जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

नये साल का लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

नये साल का लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

डीएसपी ने पिकनिक स्पॉट का किया निरीक्षण

नए साल का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। विभिन्न जगहों पर रात भर आतिशबाजी होती रही। डीजे के धुन पर युवक थिरकते रहे ।रात 12:00 बजे के बाद लोग एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने लगे। सोमवार को लोगों ने नया साल में पूजा अर्चना करने मंदिरों में पहुंचे।वहीं बेनाशोल स्वर्ण रेखा नदी घाटी व पम्पू घाट में कई लोगों ने नए साल में पिकनिक का मजा लिया। बाकड़ा नदी किनारे, मटियालडीह एवं बेनाशोल स्वर्णरेखा नदी किनारे पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग अपने-अपने ढंग से नए वर्ष का जश्न मनाने में जुटे रहे।

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्पोर्ट का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे बेनाशोल स्वर्ण रेखा नदी तट पहुंचकर पिकनिक मना रहे लोगों को सावधानी से पानी मे उतरने की हिदायत दी। नव वर्ष के आगमन पर जगह जगह डीजे के धुन पर युवा वर्ग थिरकते नज़र आये। मुसाबनी अस्पताल चौक पर अनलिमिटेड बॉयज क्लब द्वारा नए वर्ष के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी । डीजे की धुन पर रविवार रात से सोमवार दिनभर युवा थिरकते नजर आए।
पिकनिक स्पॉट लोगों की मौजूदगी से गुलजार रहा। पुलिस सभी पिकनिक स्पॉट पर मुस्तैद दिखी।

भारतीय मजदूर संघ ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

भारतीय मजदूर संघ ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

क्षेत्र में पड़ रही करके की ठंड से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निजात दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्था एवं सोशल पुलिसिंग के तहत कंबल का वितरण किया जा रहा है इसी कड़ी में नव वर्ष के मौके पर सोमवार को मुसाबनी रिक्रिएशन क्लब मैदान में भारतीय मजदूर संघ के सहायक मंत्री वीर बहादुर सिंह के सौजन्य से दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी अंचित कुमार के हाथों किया गया।मौके पे आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु सोरेन उपस्थित थे।

खरसावां में आयोजित कृषि मेला में हजारों की संख्या में जुटे लोग।

खरसावां में आयोजित कृषि मेला में हजारों की संख्या में जुटे लोग।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

झारखंड के 24 जिलों से आए किसानों ने लगाया इंस्टॉल

माननीय राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने गोंदपुर मैदान, खरसावां में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किसान मेला (कृषि उत्पाद एवं प्रशिक्षण शिविर) को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड प्रदेश का सृजन वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रयास से हुआ था।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। जय किसान का नारा आज इस किसान मेला में फलीभूत होते हुए दिख रहा है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के हित में कई नए योजनाएं शुरू की हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें 6000 रुपये की सम्मान राशि प्राप्त हो रही है। पूर्व में फसल बीमा योजना के तहत जब पूरा इलाका बाढ़ या सुखाड़ से प्रभावित होता था तब कृषकों को बीमा का लाभ मिला करता था लेकिन अब एक अकेला किसान का खेत बाढ़ या सुखाड़ से प्रभावित होता है तो उन्हें भी बीमा का लाभ मिलता है। किसान मेला के आयोजन से लोगों को आपस में संवाद करने आधुनिक तकनीकी एवं आधुनिक उपकरणों से कृषि कार्य करने इत्यादि की जानकारी होती है। माननीय प्रधानमंत्री जी किसानों, आदिवासियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ड्रोन के माध्यम से खाद एवं कीटनाशकों के छिड़काव की व्यापक योजनाएं बनाई गयी है और इससे लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे कृषकों का श्रम कम लगेगा एवं लागत भी कम होगी।

माननीय राज्यपाल महोदय ने झारखण्ड के सभी रेलवे विद्युतीकरण के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने झारखण्ड को सबसे अधिक एकलव्य विद्यालय का सौगात दी है। अर्जुन मुंडा जी भारत के प्रथम जनजातीय कृषि मंत्री है और उनके नेतृत्व में निश्चित ही कृषि के क्षेत्र में क्रांति होगी। विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में वहाँ की जलवायु एवं पर्यावरण के कृषि क्षेत्र में अनुकूल विकास होगा। उन्होंने किसान मेला में आधुनिक तकनीक से किए मशरूम उत्पादन एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) के विभिन्न उत्पादों को देखकर कहा कि इससे इस क्षेत्र में काफी विकास होने की संभावना है। राज्यपाल महोदय ने सभी से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘किसान उत्पादक संगठन’ गठित कर सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ ले। राज्यपाल महोदय ने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों को कृषि कार्य से संबन्धित किट तथा विभिन्न सखी मंडलों को आधुनिक कृषि मशीनें भी वितरित की। कार्यक्रम के पूर्व राज्यपाल महोदय ने शहीद स्थल जाकर शहीदों के प्रति श्रद्धा- सुमन अर्पित की।

वहीं कार्यक्रम में विद्युत वरण महतो, सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता गणेश मोहाली के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को, राज्यपाल,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ,खरसावां विधायक दशरथ गगराई ,भाजपा नेता गणेश महाली ने दी श्रद्धांजलि।

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को, राज्यपाल,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ,खरसावां विधायक दशरथ गगराई ,भाजपा नेता गणेश महाली ने दी श्रद्धांजलि।

सरायकेलाखरसावां

1 जनवरी सोमवार को खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, खरसावां विधायक दशरथ गहराई,भाजपा नेता गणेश महाली ने शहीद स्थल पहुंचे और शहीद वेदी पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पूर्व पथ निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने राज्यपाल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. उसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने बताया कि खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना अपने आप में गौरवशाली क्षण है. खरसावां गोलीकांड के शहीदों की शहादत को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन को भूलना आसान नहीं है. एक तरफ देश आजाद भारत का पहला नया साल मनाने के जश्न की तैयारी में था, दूसरी तरफ खरसावां के जनजातीय समुदाय के लोगों पर गोलियां बरसाई गई थी. उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ और अर्जुन मुंडा जैसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व प्राप्त कर झारखंड विकसित राज्य के पथ पर अग्रसर है. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन झारखंड के पहले राज्यपाल हैं जो खारसावां के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम फूल चढ़ने वाले नहीं बल्कि फूल उगाने वाले बनेंगे. शहीद वेदी पर आकर फूल चढ़कर अपनी जिम्मेदारी से हम भाग नहीं सकते. हमें ऐसा करना होगा ताकि यहां के किसानों की आय बेहतर हो. यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है. केंद्र सरकार ऐसी कार्य योजना तैयार कर रही है जिससे इलाके के किसानों के जीवन में बदलाव आए और उनका जीवन भी खुशियों से परिपूर्ण हो. भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से शहीद कृषि मेला का आयोजन किया गया है. जहां क्षेत्र के किसानों के लिए एक से बढ़कर एक खेती- किसानी और बागवानी के स्टॉल लगाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कृषि कार्य को बढ़ावा देना है. वहीं एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खरसाल गोलीकांड के शहीदों का स्पष्ट ब्यौरा आज तक नहीं मिल सका है. सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए और शहीदों का स्पष्ट डाटा तैयार करना चाहिए

इधर शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर समूचे खरसावां को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. चप्पे- चप्पे पर पुलिस कर्मियों के साथ पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनिधि की गई थी. हर आने- जाने वाले श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही शहीद वेदी पर जाने की अनुमति दी गई थी. वैसे इस साल शहीद स्थल पर अन्य साल की तुलना में कम भीड़ देखी गयी. श्रद्धालुओं से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती रही. इसकी मुख्य वजह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा शहीद स्थल से दो किमी दूर गोंडपुर मैदान में लगाए गए शहीद कृषि मेला को माना जा रहा है. जहां सुबह से ही क्षेत्र के किसानों की भीड़ जुटी

Design a site like this with WordPress.com
Get started