गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन।

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चतुर्भुज बारीक लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, पीतोवास प्रधान बने महासचिव

राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत भवन परिसर में रविवार को गौड़ सेवा संघ का महासम्मेलन स्टेयरिंग कमेटी के चेयरमैन मारकंडो महाकुड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

वहीं संघ के पुनर्गठन के बाद भी चतुर्भुज बारीक लगातार गौड़ समाज के तीसरी बार अध्यक्ष मनोनित हुए। वहीं पितोवास प्रधान भी लगातार पांचवी बार केन्द्रीय महासचिव मनोनित हुए। इसके अलावे गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के सचिव हरेकृष्णा प्रधान,कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान,उपाध्यक्ष नेबु प्रधान,अभिमन्यु प्रधान,नीलसेन प्रधान,शिशिर बेहरा व कमलदेव प्रधान बनाए गए। वरीय पत्रकार उमाकांत प्रधान को गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इससे पूर्व सामाजिक झंडोतोलन एवं समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व देवीलाल प्रधान के तस्वीर पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभी वर्ग को साथ लेकर समाज का करेंगे सर्वांगीण विकास: चतुर्भुज बारीक

गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समाज का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता होगी। अपने पिछले कार्यकाल के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा समाज को एकजुट करने में सभी का सराहनीय योगदान रहा और आगे भी समाज के विकास व एकजुटता को लेकर कार्य जारी रहेगा।

समाज के विकास को लेकर लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय: पीतोवास प्रधान

समाज के केंद्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात समाज का सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने समाज हित मे सभी लोगो को एक मंच पर आने की अपील की। समाज के उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने भी संबोधित किया।

चतुर्भुज प्रधान बने जिला कोषाध्यक्ष

सम्मेलन में सरायकेला जिला कमेटी में तीन नए सदस्यों को पदभार दिया गया जिसमें चतुर्भुज प्रधान को जिला कोषाध्यक्ष,दिनेश प्रधान को जिला उपाध्यक्ष एवं हेमसागर प्रधान को जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया। महासम्मेलन के सफल आयोजन में नीलसेन प्रधान,अशोक प्रधान,अशोक गौड़,भास्कर महाकुड़,मायधर बेहरा,नागेश्वर प्रधान,पंकज प्रधान,काशीनाथ प्रधान,मुरली प्रधान,पवित्र महाकुड़,बालक महाकुड़,सोनू महाकुड़,देवाशीष महाकुड़ व विष्णु महाकुड़ समेत समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

विधायक ने जी सी जे डी हाई स्कूल में दो कमरे का किया उद्घाटन

विधायक ने जी सी जे डी हाई स्कूल में दो कमरे का किया उद्घाटन

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

विद्यालय को झारखंड सरकार से मिली प्रस्वीकृति, बांटे गए मिठाई

    घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के गिरीश चंद्र झूरो देवी उच्च विद्यालय में उनके द्वारा किए गए अनुशंसा के तहत डीएमएफटी फंड से लगभग 19 लाख की लागत से निर्मित दो कमरे का उद्घाटन उन्होंने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, उपाध्यक्ष हिमांशु पात्रो एवं सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान आदि के द्वारा विधायक का गर्म जोशी से विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को देखकर विधायक रामदास सोरेन काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की देखरेख में पूरी गुणवत्ता के साथ कमरे का निर्माण कराया गया है। जिसे देखकर लगता है कि इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती गई है ।उन्होंने दोनों कमरे में जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जब ईश्वर ने मनुष्य का जीवन लोगों को दिया है तो हर मनुष्य को अपना कर्तव्य जरूर करना चाहिए। चाहे वह विधायक हो, शिक्षक हो या समाज के अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाला व्यक्ति हो। यदि अपने पद पर रहते हुए वह ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो बदलाव जरुर दिखेगा। जैसा कि इस विद्यालय के संस्थापक व शिक्षकों ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को मैं वर्षों से जानता हूं । यहां कक्षाएं झोपड़ी एवं खपरैल से बनी कमरे में चला करती थी। आज यह विद्यालय महल का रूप ले लिया है। मैंने यहाँ भौतिक संरचना को सुदृढ़ करने में काफी मदद की। विद्यालय का उत्तरोत्तर विकास देखकर मेरा मन प्रसन्न हो जाता है ।इसके समग्र विकास में विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह का परिश्रम व त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि इस विद्यालय के विकास में जिस किसी भी तरह का सहयोग व मदद की जरूरत होगी। वह हमेशा करने को तैयार हैं। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा विद्यालय को स्थाई प्रस्वीकृति प्रदान किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रस्वीकृति मिलने की खुसी में स्कूली बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, बिक्रम मुर्मू, गौरांग महाली,लोबिन सबर, कान्हू टुडु, संजीवन पातर, चंदन महाली, सुभाष पातर, गणेश टुडू,

    भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

    भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

    सरायकेलाखरसावां

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा होगी उग्र आंदोलन-गणेश महाली

    सदैव की तरह एक बार फिर जन्ता की खातिर एवं जन्ता के हितों के लिए आगे आए भाजपा नेता गणेश महाली.जंहा पर खरसावां के गोजुडीह में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने अपनी समस्या से संबंधित एक ज्ञापन भी गणेश माहली को सौंपा।

    इस मौके पर वार्ड सदस्य सुषमा महली, विशेश्वर महली, गुरु चरण महली, ज्योति महली, दुबराज महली, दुलाल महाली, तरुण लाल महाली, राजेश महली, बसंती महली, पद्मावती महाली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

    बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने हांसदा मौजा में स्थापित श्री सीमेंट प्लांट से हो रही परेशानियों से भाजपा नेताओं को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण से गांव के लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे है. कंपनी का कचरा पास के नाला में बहयाा जा रहा है, इससे नाला में न तो गांव के लोग नहा पा रहे हैं और न ही मवेशी पानी पी पा रहे है।

    आगे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्मशान घाट को कंपनी के चारदिवारी से घेर लिया गया है. इस कारण शवों के अंतिम संस्कार में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने जमीनदाताओं को मुलभूत सुविधाओं के साथ साथ नौकरी देने का भरोसा दिया था, परंतु अभी भी कई जमीनदाताओं को नौकरी नहीं मिल पायी है. कंपनी की ओर से गांव में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधायें उपलब्ध कराने का वादा करके कंपनी अपनी वादों से मुकर गयी है. खेल को बढ़ावा देने के लिये फुटबॉल मैदान के जीर्णोद्धार करने के अपने वादे को भी कंपनी भुला गयी. स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी वायदा किया गया था. इसे भी कंपनी द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता गणेश माहली ने इन समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया

    इस पर गणेश माहली ने कहा कि श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. गणेश माहली ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. गणेश महली ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने और हक दिलाने का वादा किया।

    श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

    श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

    पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सदस्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में 22 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित होने वाले दशम एक दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 2023 के आयोजन व तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। श्री श्याम महोत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में होगा। सभी भक्तों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। भव्य पंडाल निर्माण कराने का बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया है। कार्यक्रम के तहत 22 दिसम्बर शुक्रवार को सुबह सात बजे निशान यात्रा गाजे बाजे के साथ मुसाबनी 1:00 बजे शिव मंदिर से निकलकर विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी 3:00 बजे अग्रसेन भवन प्रांगण पहुंचेगी। शाम के समय शीश के दानी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, शाम 8:00 बजे से विशाल संकीर्तन, शाम 8:00 बजे से प्रसाद एवं भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या है।

    इस भजन संध्या में भक्तों को झुमाने के लिए कोलकता के राजू मेहरा एवं स्वेता कौशिक व जमशेदपुर के महावीर अग्रवाल के द्वारा श्याम संगीत का भव्य प्रस्तुति होगा। बैठक में बजरंग अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विक्की गोयल, विजय गुप्ता, सुभाष अग्रवाल,पवन सिंघानिया, कानू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

    कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,हथियार भी बरामद।

    सरायकेला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए. अपराध की योजना बनाते कुख्यात अपराधकर्मी सागर लोहार समेत चार शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अपराधियों में अपराधकर्मी बबलू दास, भट्टा लोहार उर्फ राजू लोहार और भोलू उर्फ तरणी दास शामिल हैं

    वहीं पुलिस ने सागर लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल,(4) राउंड जिंदा कारतूस और (2) स्मार्ट फोन बरामद किया है साथ ही भट्टा लोहार के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल, (4) राउंड जिंदा कारतूस और (1) मोबाईल बरामद किया है और बबलू दास के पास से 7.62 एमएम का पिस्टल और भोलू उर्फ तरणी के पास से (1) देसी कट्टा, 0.315 बोर का (2) जिंदा कारतूस और एक मोबाईल फोन बरामद किया है।

    मामले का संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सागर लोहार किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसपर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया गया, जिसमें सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर और आरआईटी के थानेदारों के साथ एएसआई प्रकाश रजक, दुर्गा तिर्की, जेम्स एक्का, कांस्टेबल राजेश उरांव, सुभाष महतो, सलन लुहुन, याकूब कंडुलना एवं उमाशंकर को शामिल किया. सभी के सामूहिक प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि अपराधकर्मी सागर लोहार के खिलाफ 27 केस एवं भट्टा लोहार के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं.

    सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा जिले में बड़ी घटना को कारित होने से पहले ही संगठित अपराधियों द्वारा अपराध करने से रोकने में सफल रहा. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है

    अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

    अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत घर घर आमंत्रण कार्यक्रम

    सरायकेला/गम्हरिया

    गम्हारिया लाल बिल्डिंग स्थित शिव पार्वती मंदिर मे अयोध्या से आये पवित्र मंत्रोअक्षत कलश की पूजा अर्चना व परिक्रमा की गई , तत्पश्चात सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर से आये विहिप,सघं एवं बीजेपी के सदस्यों को अक्षत कलश के साथ पत्रक एवं राम मंदिर की चित्र सौंपा गया। सभी 09 प्रखंड एवं 2 नगर के प्रमुख मंदिरों मे अक्षत कलश की भव्य स्वागत व पूजा अर्चना करने की दायित्व सभी प्रमुख एवं सह प्रमुख को दिये गये है

    सभी प्रखंड एवं नगर के प्रमुख और सह प्रमुख सुची निम्न प्रकार है।

    • 1.सरायकैला प्रखंड।   सह प्रमुख: रमेश करवा।  प्रमुख : संतोष महतो। 
    • 2.खरसावां प्रखंड
    • प्रमुख: सूब्रत सिंहदेव
    • सह प्रमुख:लक्ष्मीकांत महतो
    • 3.कुचाई प्रखंड
    • प्रमुख:भरत पांडे
    • सह प्रमुख: प्रदीप कुमार
    • 4.राजनगर प्रखंड
    • प्रमुख: बिनोद ज्योतिषी
    • सह प्रमुख : पालूं मांझी
    • 5.गमहारीया प्रखंड
    • प्रमुख : अमरजीत सिंह
    • सह प्रमुख,:नीकेश वर्मन
    • 6.चांडील प्रखंड
    • प्रमुख : नीलू खां
    • सह प्रमुख: रंगनाथ हलधर
    • 7.नीमडीह प्रखंड
    • प्रमुख : अरूण गोराई
    • सह प्रमुख : मानिक मंडल
    • ई‌चागढ प्रखंड
    • प्रमुख : दिलीप दास
    • सह प्रमुख : खगेंद्र महतो
    • 9.कूकडू प्रखंड:
    • प्रमुख : बिवेक महतो
    • सह प्रमुख: प्रफुल्ल कुमार
    • 10. सरायकेला नगर
    • प्रमुख : मनोज चौधरी
    • सह प्रमुख:गौरव नाग मोदक,
    • हर घर हम फिर से जायेंगे ,
    • पावन अक्षत सबको पहुचायेंगे।

    कार्जक्रम में जिला अधीनस्थ संघ के सभी अधिकारी गण,बिहिप एवं बीजेपी के अधिकारियों गरिमामई उपस्थिति रही

      कोल्हान में श्रम कानूनो का हो रहा उल्लंघन,अधिकारी खामोश- पुरेंद्र नारायण सिंह

      कोल्हान में श्रम कानूनो का हो रहा उल्लंघन,अधिकारी खामोश- पुरेंद्र नारायण सिंह

      सरायकेला/आदित्यपुर

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      श्रम कानून को सख्ती से अनुपालन कराने में श्रम विभाग के पदाधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं-पुरेंद्र नारायण सिंह

      15 दिसंबर बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा की. औद्योगिक प्रमंडल कोल्हान के औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों के शोषण की खबरें लगातार मिल रही है. 90% औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है. साथ ही हजारों मजदूरों को पीएफ, ईएसआई, लाभांश के आधार पर बोनस भी नहीं दिया जा रहा है. श्रम विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी कई बार दी जा चुकी है, मगर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है.

      वहीं, संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे अधिवक्ता संजय कुमार, विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश उपस्थित थे

      उन्होंने कहा कि एक-एक पदाधिकारी को कई जिलों का प्रभार दे दिया गया, जिसके चलते मजदूर अपनी शिकायत लेकर कार्यालय जाते हैं, मगर पदाधिकारी से मुलाकात नहीं होने की स्थिति में मायूस होकर एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय घूमते रहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि श्रम कानून को सख्ती से अनुपालन कराने में श्रम विभाग के पदाधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते सरकार की भी बदनामी हो रही है

      उन्होंने कहा कि कोल्हान में लाखों- लाख की संख्या में मजदूर औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं. 90% औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पाता है, मगर अधिकारी मौन रहते हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वे शीघ्र ही मजदूर हितों की अनदेखी करने वाले श्रम अधिकारियों की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, श्रम सचिव को पत्र लिखकर देंगे

      झारखंड क्राईम रिपोर्टर के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

      झारखंड क्राईम रिपोर्टर के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

      जमशेदपुर

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      झारखंड क्राईम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भारत सिंह के नाती आदित्य भगत-( डुग्गू ) का जन्मदिन केक काट कर काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आदित्य भगत के जन्मदिन के अवसर पर शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया जिसके बाद केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।

      वहीं इस उपलक्ष पर सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर वास्को नगर के समाजसेवी आशीष पति एवं उनकी पत्नी जन्मदिन पर उपस्थित होकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी और बच्चे के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना आशीष प्रदान किया।

      वहीं इस अवसर पर झारखंड क्राईम रिपोर्टर समस्त परिवार, एडवोकेट रवि कुमार एवं कई गण मन लोगों ने आकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी एवं आशीष प्रदान किया।

      वहीं झारखंड क्राईम रिपोर्टर परिवार की पूरी टीम की तरफ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अच्छे स्वास्थ्य की भी शुभकामनाएं।

      दिव्यांग हेतु सफल अवार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

      दिव्यांग हेतु सफल अवार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

      जमशेदपुर/सोनारी

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

      15 दिसंबर को सोनारी स्थित ट्रैवल कल्चर सोसाइटी के तत्वधान में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग हेतु एक प्रतियोगिता सफल अवार्ड के नाम से कराया गया।

      जिसमें भारत के 23 राज्यों से प्रतिभागी ने भाग लिया। जिसमें की 10 राज्यों से खास दिव्यांगो जो कि किसी न किसी रूप में अपने प्रतिभा को दिखाना चाहते हैं और बताना चाहते हैं। उसमें कई प्रतिभागी ऐसे थे जो की नेशनल और इंटरनेशनल लेबल पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उनकी एक प्रतियोगिता कराई गई ।उन्हें प्रतियोगिता के कार्यक्रम के द्वारा वोट करने को कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के अमिताभ जो जो की टाटा स्टील फाउंडेशन की स्किल डिपार्मेंट को देखते हैं ,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

      जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आयोजन।

      जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आयोजन।

      पुर्वी सिंहभूम

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      कार्यक्रम में देश-विदेश में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा चुके युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

      खेल के साथ खेल भावना भी महत्वपूर्ण, हार-जीत को सकारात्मक तरीके से लेते हुए आगे बढ़ें युवा- उपायुक्त

      झारखंड के युवाओं में नैसर्गिक प्रतिभा, सरकार खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए चला रही कई योजनायें

      जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता- 2023 में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा युवा महिला खिलाड़ी जिन्होने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजीला गुप्ता, खेल प्रशिक्षक हसन इमाम, रजिस्ट्रार राजेन्द्र जायसवाल, स्पोर्टस के चेयरमैन तथा अन्य प्रोफेसर व यूनिवर्सिटी की छात्रायें मौजूद रहीं।

      बेटियां पढ़ें आगे-बढ़ें, खेल में भी हमेशा अव्वल रहें

      जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए हर्ष की बात है जहां युवा प्रतिभाओं को संबोधित करने का अवसर मिला है । हमारे देश, राज्य और समाज के भविष्य युवा हैं, छात्र-छात्रायें हैं और इनको संबोधित करते हुए समाज में आगे आने और समाज में बदलाव लाने के लिए प्ररित कर पाऊं तो काफी खुशी होगी ।

      युवा खेल से जुड़ें और फिट रहें

      जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि विज्ञान के इस युग में, इंटरनेट की दुनिया में हमलोग लगातार छोटे-छोटे बच्चे हों या बुजुर्ग तक एक कमरे में, कुर्सी पर कैद होते जा रहे हैं जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक-स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम पड़ रहे हैं । खेल एक ऐसी विधा है जो आपके जीवन भर साथी बनकर रहती है। शारीरिक फिटनेस के अलावा तनावरहित जीवन बिताने के लिए मदद करती है ।

      तैयारी और प्रयत्न करने से कभी पीछे नहीं हटें

      जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि खेल के साथ खेल भावना बहुत महत्वपूर्ण है। खेलभावना हमें हार जीत को एक सकारात्मक तरीके से लेकर अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख देती है । हम सभी लोग मेहनत करते हैं, तैयारी करते हैं, संघर्ष करते हैं कि जहां भी हमलोग प्रतिभाग लेते हैं वहां जीतें। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी लोग जीतें। इसे नकारात्मक भाव से नहीं लेना है क्योंकि हार-जीत जीवन का अविभाज्य अंग है। तैयारी और प्रयत्न से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

      जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि हमारे झारखंड के युवाओं में खेल को लेकर नैसर्गिक प्रतिभा है। सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान की दिशा में कई पहल किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेताओं को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति देनी हो या खेल प्रतियोगिता के आयोजन से पंचायत और प्रखंड स्तर तक के प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है ।

      भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

      भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

      पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


      पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी एवं पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी की जयंती मनाने के लिए चक्रधरपुर नगर में एक आवश्यक बैठक रखी गई।


      गुरुवार 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा जी की आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की 20/12/2023 को वनविश्रामगर में सुबह 11:00 बजे पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी एवं 25/12/2023 को एकाउंस कॉलोनी काली मंदिर में सुबह 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।

      इस बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर प्रसाद रवानी, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश प्रसाद, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, परविंदर चौहान, पप्पू सारंगी, राम कोड़ा, बजरंग महानंद,धीरज साव विनोद प्रधान, रंजीत बोदरा,और भारतीय जनता पार्टी के गणं कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

      उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

      उतरी बादिया पंचायत मेंआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी लाभुकों की भीड़

      पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

      ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

      पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के उतरी बादिया पंचायत भवन में। शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिविर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। टाउनशिप क्षेत्र होने के कारण शिविर में अबुआ आवास का सिर्फ 32 आवेदन पत्र जमा हुए ।इसके अलावे अन्य स्टालों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों की जांच कर दवा दी गई।

      शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी बिनोद कुमार महतो, जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, उतरी बादिया मुखिया की मुखिया रीना माहली, तुषारकान्त पातर, प्रधान सहायक संतोष कुमार झा, मो अशलम, पंसस अनिता सागर सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व ग्रामीण मौजूद थे।

      पंचायत स्तरीय शिविर में जिला पार्षद, मुखिया, बीडीओ व सीओ शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। बीडीओ ने बताया कि गरीब छात्रों के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना हो या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज, पहचान पत्र, कंबल, सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसी योजना है। जिससे सभी वर्गों को लक्षित कर लाभान्वित किया जा रहा है । उन्होने ग्रामीणों से शिविर में आवेदन जमा करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
      ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। सोना सबरन योजना के तहत् धोती-साड़ी का वितरण, ग्रीन राशनकार्ड, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कल्याण विभाग की और से साईकिल की राशि का वितरण, जे.एस.एल.पी.एस. की महिला समूहों को पहचान पत्र एवम अन्य योजनाओं का लाभ, फुलो झानो योजना, कम्बल का वितरण, राजस्व विभाग की ओर से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं वन पट्टा, पशुपालन विभाग से पशुधन योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन, नया आधार पंजीकरण व आधार कार्ड में सुधार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच का लाभ शिविर में आने वाले लाभुकों को दिया गया।

      Design a site like this with WordPress.com
      Get started