सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद।
पूर्वी सिंहभूम/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्कस कॉलेज से नजदीक सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया जला हुआ शव मिलने खबर आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गयी।
जिसके बाद शव को देखने के लिये लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी . शव का पहचान नहीं हुई लेकिन लोगों ने आशंका जताया है की किसी ने युवक की हत्या कर फेंक दिया है।
वहीं पुलिस शव को देखने के बाद आत्म हत्या और हत्या दोनों बिन्दुओ पर जाँच पड़ताल कर रही है और शव की पहचान कराने में जुट गयी है।
बागबेड़ा में मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस भी किया बरामद।
पूर्वी सिंहभूम/बागबेड़ा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसारलाल बिल्डिंग निवासी बिट्टू तिवारी के परिजनों से अंजनी पांडे उर्फ बबलू पांडे ने कुछ दिनों पहले 50 हज़ार लिए थे. बिट्टू तिवारी के द्वारा पैसे की मांग किए जाने पर अंजनी पांडे बिट्टू तिवारी के साथ लाल बिल्डिंग चौक पर मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर फरार हो गया।
उसके बाद अंजनी पांडे ने बागबेड़ा स्थित अपने घर पर जाकर अपने ही बंदूक से फायरिंग कर बिट्टू तिवारी के ऊपर हमला करने का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस को दिग भ्रमित करने लगा,
वहींघटना कीजानकारी मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जहां मामले की जांच की गई. मामले की जांच करने पर पाया गया कि पैसे की लेनदेन में अंजनी पांडे अपने साथ जुगसलाई निवासी अभिषेक पांडे और राहुल सिंह के साथ मिलकर लाल बिल्डिंग चौक के निकट बिट्टू तिवारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और रिवाल्वर का भय दिखाकर वहां से फरार हो गया और उसके बाद अपने घर पर जाकर खुद गोली चलाकर बिट्टू तिवारी को फसाने की साजिश रचने लगा. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद अंजनी पांडे के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि अंजनी पांडे का पूर्व में भी अपराधी के इतिहास रहा हैफिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया है।
संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संविधान की शपथ दिलाई।
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संविधान की शपथ दिलाई।इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारी/कर्मचारियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया. सभी ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में तारीख 26 नवंबर, 1949 ईस्वी को इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ ली।
मौके पर उपायुक्त ने संविधान दिवस पर सभी को बधाई दी और पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान के मूल्यों को समझ उसकी रक्षा करने तथा उसके मूल्यों को अपने जीवन में समाहित कर अपने कर्तव्ययो का निर्वाहन करने की बात कही। साथ ही संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा।
इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवाहन पदाधिकारी शंकरचार्य शमाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरे जितेंद्र सिन्हा समेत विभिन्न विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।
भाजपा के दर्जनों नेता शिव कुमार राम नेतृत्व में हुए झामुमो में शामिल।
मुसाबनी
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा उत्तरी पंचायत के सिलदाडेरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन उपस्थित हुए कई भाजपा के प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने झामुमो सदस्यता ग्रहण किया एवं पार्टी में शामिल हो गया भाजपा के पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवकुमार राम ने कहा कि झारखंड सरकार एवं विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित प्रभावित होकर और उनके अच्छे व्यवहार एवं जात-पात से ऊपर उठकर सभी लोगों मिलन कर लोगों के दुख सुख सामिल होते रहते ऐसा नेता हैं एवं उनके कार्यों को देखकर हम लोग काफी प्रभावित हैं ,क्षेत्र इनका लोकप्रियता एवं जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और हमेशा लोगों के दुख दर्द में शामिल होते हैं ऐसा नेता को देखकर हम लोगों ने भी यह निर्णय लिया कि विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के लिए कार्य करेंगे इस लिए भाजपा को छोड़कर झामुमो पार्टी में शामिल हो रहे हैं विधायक रामदास सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ता एवम वरिष्ठ नेता शिवकुमार राम, संतोष भगत,संजोग करवा , संजय बेलदार शिबू कर्मकार मोहम्मद शमीम दीपक कुंडू कांग्रेस से शमशाद खान परवेज खान शेर खान शीलू किस्कू मोहम्मद असलम से किसान दुखिया कर्मकार सेराजुल हक खान आदि दर्जन कार्यकर्ताओ को फूल का माल एवं झामूमो क पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया और कहा कि किसी भी दुख तकलीफ में मुझे याद करें मैं हमेशा आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहूंगा।
इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, उत्तरी पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल हेब्रम,विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत,काली पदो गोराई, चंदन मोहाली विराम मुर्मू ,मंगल सोरेन, आदि मुख्य रूप से उपस्थित है
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के लिए उत्साहवर्धक:- एसडीएम सरायकेला
सरायकेला–खरसावां
( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )
प्रखंड सरायकेला के मुरुप पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सेवा पब्लिक स्कूल, मूरूप का वार्षिक उत्सव दिनांक 24 नवंबर 2023 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह और सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री रामनाथ होता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय में बच्चों की प्रस्तुति को देख मुख्य अतिथि भाव-विभोर हो गई |उन्होंने अपने जीवन के कुछ क्षणों का साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की |उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का विद्यालय उत्प्रेरक का काम कर रहा है। इस विद्यालय में बच्चों को हर क्षेत्र में अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की सीख दी जाती है, जो एक प्रशंसनीय बात है। उन्होंने अभिभावकों से समर्पित भावना से और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय प्रबंधन को साथ देने की बात कही। ताकि इस विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने इस काम के लिए व्यक्तिगत रूप से हर संभव मदद करने की भी बात कही। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामनाथ होता ने कहा कि समय की मांग के अनुरुप यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा तो जरूर दे रही है लेकिन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के अनुरूप तैयार करने की इनकी कोशिश प्रशंसनीय है। विद्यालय प्रबंधक सह प्रचार जगत किशोर प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें एक सफल नागरिक के रूप में तैयार करने का प्रयास भी कर रही है। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक श्यामा पद महतो, मधु मंडल, शंभू प्रधान ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों काफी सराहना की मुरुप पंचायत के मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान अपनी उपस्थिति के साथ बच्चों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास प्रधान,बहादुर महतो, ललित लोहार, लाखो महतो, गीता प्रधान, राधा रानी महतो,सविता महतो, नीति महतो, सीमा प्रामाणिक एवं राजेंद्र प्रधान की अहम भूमिका रहा।
‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज कुचाई, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल, इचागढ़, नीमडीह तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह पंचायत में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित
पंचायत स्तरीय शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, योग्य लाभुकों के लिए गए आवेदन कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का मिला लाभ
‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के बन्दोंलोहार, राजनगर के टिंटिडीह, गम्हरिया के नारायणपुर, चांडिल के रुदिया, इचागढ़ के सितू, नीमडीह के गुण्डा तथा नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 2,3 नगर परिषद कपाली के वार्ड संख्या 02 में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।
राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित
‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें वही गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय विधायक खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गगराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णापुर पंचायत में विशिष्ट अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक आई. टी. डी. ए. श्री संदीप कुमार दुराइबुरु एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परीसंपत्तियों का वितरण किया गया।
राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से लाखों लाभुकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। हमारा उद्देश्य है समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले। हमारी हेमंत सोरेन की सरकार ने हजारों महिलाओं को फूलों झानो योजना के तहत सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा दिया।जिससे हजारों महिलाएं आज इसका लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिविर में आम जनों के समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ उनके पंचायत में ही मिलेगा, अपने निकततम पंचायत में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की कल्याकारी योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करें।
जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है
कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया।
सरायकेला/राजनगर
सेवानिवृत्त कारा अधीक्षक, राजनगर प्रखंड प्रमुख सह समाजसेवी सह व्यवसाई और कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू (63) का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। उनका ईलाज कोलकाता में चल रहा था। उनके निधन से गम्हरिया एवं राजनगर में शोक की लहर है।ओलिभ ग्रेस कुल्लू 2022 के पंचायत चुनाव में प्रमुख एवं मुखिया पदों पर विजयी घोषित हुई थी। बाद में मुखिया का पद रिजाइन किया था। वे अपने पीछे पति व एक लड़का को छोड़ गई हैं।
गुंडा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सरायकेला/नीमडीह
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अधीन गुंडा पंचायत भवन में राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार,आपकी द्वार महत्वकांक्षी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला भुअर्जन पदाधिकारी नीमडीह प्रखंड के उप प्रमुख सैफाली महतो,बीस सुत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह सरदार , नीमडीह अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, नीमडीह बीडीओ कुमार एस अभिनव ने द्वीप जलाकर किया।में प्रखंड स्तर के हर विभाग के कर्मी ने कैंप लगाकर लाभुक का आवेदन लिऐ। महिला समिति का चेक वितरण किया गया। प्रखंड के अंचल,प्रखंड विकास पदाधिकारियों, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,वन विभाग, विधुत विभाग के कर्मी उपस्थित थे। अबुआ आवास के आवेदन हेतु भीड़, आधारकार्ड,जोब कार्ड, जोहर परियोजना के जे,एस एल पी एस ,बाल विकास परियोजना पशु चिकित्सक, कर्मी उपस्थित थे। मुखिया बुका सिंह
गुंडा पंचायत,पेंशन स्वीकृत,२४, आधारकार्ड १४, पशु पालन 59, बिरसा कुआं,सौ दिन रोजगार प्रमाण पत्र, साइकिल की राशि वितरण १४छात्रा को प्रत्येक छात्र को 4500कर के दी गई । समुह को 150,000का चेक प्रदान किया गया।
प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पुरस्कृत किए गए मो सुलेमान
मुसाबनी
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने को प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के तहत उर्दू मध्य विद्यालय मुसाबनी के विज्ञान शिक्षक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मो सुलेमान को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, दस हजार का चेक व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुसाबनी प्रखंड से प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के शिक्षक मो सुलेमान का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार रोशन सहित अन्य पदाधिकारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार रोशन ने कहा कि अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित शिक्षक से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। शिक्षक समाज का रोल मॉडल होते हैं उनके द्वारा तैयार किए गए बच्चे देश के भविष्य बनते हैं। मालूम हो कि शिक्षक मो सुलेमान ने उर्दू मध्य विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन अपने खर्चे से किया। जिसमें मुख्य रूप से विज्ञान मेला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने इस विद्यालय में कई वर्षों से विज्ञान मेला का आयोजन कर बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि पैदा करने में अहम भूमिका निभाया। इनकी खासियत यह है कि ये शिक्षक जिस विद्यालय में गए वहां पर छात्र संख्या शत प्रतिशत हो गई, शिक्षक के नाते इन्होंने विद्यालयों को नये मुकाम दिलाए। मो सुलेमान की विभिन्न समाज में गहरी पेठ एवं समन्वय की भावना ने लोकप्रिय बना दिया।
इन्होंने संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घर घर पहुंच कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया। जिसकी सभी ने सराहना की।सम्मानित शिक्षक मो सुलेमान ने कहा किसम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल मार्च, अपराधियों में मची खलबली
मुसाबनी
एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को मुसाबनी के तेज तर्रार डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में साप्ताहिक गश्ती पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा मुसाबनी बाजार क्षेत्र में प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर मुसाबनी बस स्टैंड से यह गश्ती प्रारंभ हुई, जो पूरे बाजार क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए पहुंची। जहां डीएसपी द्वारा दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर रखे गए सामानों को दुकान के भीतर ही रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी दुकानदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी सामान जो सड़क पर सजाए गए हैं फौरन हटा ले, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में उन्होंने बाजार क्षेत्र में जमा जगह-जगह जमा कचड़े को देखकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई के लिए दुकानदारों को निर्देश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने सब्जी दुकानदारों को भी गंदगी करने एवं सामान बाहर लगाने के लिए फटकार लगाई, साथ ही इस मौके पर उन्होंने चिकन मार्केट का भी निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए फिनायल ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मुसाबनी बस स्टैंड क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शराब पीते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा एवं शराब दुकान चलाने वाले वेंडर को निर्देश दिया कि यहां शराब पीते अगर कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड में मुख्य सड़क पर खड़ी बसों को देखकर एजेंट को बुलाया एवं उसे निर्देश दिया कि एक भी बस एवं छोटी बड़ी गाड़ियां सड़क पर ना लगे, सभी नए बस स्टैंड के भीतर ही लगाई जाए, वहीं से सभी यात्री वाहनों का परिचालन किया जाए। एवं उन्होंने बस मालिकों को निर्देश दिया कि आप सब व्यवस्था कर स्टैंड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही सफाई की व्यवस्था भी करें। इस मौके पर उन्होंने बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह से पूछा की सफाई की व्यवस्था किस तरह चलाई जा रही है, उन्होंने डीएसपी को बताया कि सफाई की व्यवस्था बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन की जाती है। जिसके लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। यह गश्ती डीएसपी के नेतृत्व में माहुलबेड़ा तक गई और उन्होंने रुक-रुक कर दुकानदारों और आम लोगों को कई जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर थाना के एस आई अंकित कुमार, क्षितिज कुमार सोनी, विश्वनाथ राणा, विक्रम सवैया, एएसआई चंद्राय टुडू, महेंद्र यादव सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई ही मूल मकसद : गोपाल राय
लखनऊ
उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश श्री सुशील त्यागी एवं श्रम न्यायालय के न्यायाधीश श्री बीके राय द्वारा लोक शिकायत पत्रिका का हुआ विमोचन कार्यक्रम में 51 लोगों को किया गया सम्मानित लखनऊ 24 नवंबर केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान कार्यालय 2/283 विशाल खंड 2 में आयोजित कार्यालय पूजन पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले 51 लोगों को किया गया सम्मानित।
गुप्त कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले हरिहर राय , दिल्ली कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित नवल किशोर, वाराणसी के सनी उपासक स्वामी कन्हैया महाराज जी, डॉक्टर प्रफुल्ल यादव संतोष राय सभासद, काशी विश्वनाथ मंदिर परिवार के कृष्णा पांडे, राहुल सिंह, नेशनल वाइस चेयरमैन सुरेश चंद दुबे, आदि लोगों को सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर संस्थान के नेशनल चेयरमैन गोपाल राय ने कहा कि कमजोर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों जो समस्याओं से संबंधित विभागों एवं अदालतों तक नहीं पहुंच पाते हैं और अपना हक्क हासिल न होने से भाग्य को दोषी मानकर समस्या से पीड़ित रहते हैं उनको न्याय दिलाने के लिए यह संस्थान निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत को समृद्ध व मजबूत बनाने की अवधारणा भ्रष्टाचार मुक्त उन्नत समाज की परिकल्पना समाज में आर्थिक रूप से कमजोर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिला एवं पुरुष जो पीड़ित है उनके अधिकारों को दिलाना समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को उचित मार्गदर्शन तथा रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन कर प्रेरित करना है
आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुई
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 24/11/23 को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में स्थित अटल क्लीनिक में माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री राज बागची के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों एवं जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें खुद सरकार चलकर आपके द्वार पर आती है तथा दलित,शोषित एवं वंचित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जिनका लाभ वे अब तक नहीं ले पाए हैं, उनको दिलाने का काम कर रही है। साथ ही यह जिला हमारे आदरणीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ,तथा झारखंड कांग्रेस की एकमात्र सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का क्षेत्र पड़ता है इसलिए इस जिले में इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों तक पहुंचना बहुत ही जरूरी हो जाता है । उन्होंने आशा व्यक्त किया की नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के कुशल नेतृत्व में नगर पंचायत सरायकेला में इस योजना का लाभ से कोई वंचित नहीं रहेंगे । उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से अपील की इस योजना का लाभ समाज के हर वंचित व्यक्तियों को दिलाए।”
धन्यवाद ज्ञापन के साथ उन्होंने अपने वाणी को विराम दिया।
इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमती सविता पटनायक, नगर प्रबंधक श्री सुमित सुमन एवं श्री महेश जारिका , स्वास्थ्य विभाग , पशुपालन विभाग ,मत्स्य विभाग, कल्याण विभाग, अंचल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय तथा अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।