झारखण्ड राज्य दिवस में दिखी राज्य की पारम्परिकता और संस्कृति की झलक

झारखण्ड राज्य दिवस में दिखी राज्य की पारम्परिकता और संस्कृति की झलक

झारखण्ड राज्य दिवस पर प्रगति मैदान का एम्फी थियेटर हुआ गुलजार।

नई दिल्ली


झारखण्ड प्रकृति के गर्भ में बसा और अपनी आदिवासी संस्कृति के लिए पहचाना जाने वाला प्रदेश है। यहाँ का सामाजिक परिवेश रहन-सहन, लोक संस्कृति अतुलनीय है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन ने झारखण्ड राज्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें, झारखण्ड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।

झारखण्ड के राज्य दिवस के अवसर पर प्रदेश के माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, सूडा के सी ई ओ अमित कुमार, उद्योग विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक उद्योग भोर सिंह यादव मौजूद रहे।

माननीय मंत्री द्वारा झारखण्ड पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वल्लित किया। तदोपरांत पवेलियन की सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पवेलियन में लगे स्टालों में उनके हुनर एवं कार्य प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य भी इस फेयर में अपने विकास को प्रदर्शित कर रहा है। झारखंड सरकार अब सभी रूप से सक्षम है। झारखण्ड प्रदेश अपनी खनिज सम्पदा और कला संस्कृति के लिए अलग पहचान रखता है। प्रदेश को अपने विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिला कर चलना होगा। हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में राज्य कई चीजों में इतिहास लिखेगा।

झारखण्ड राज्य दिवस में एम्फी थियेटर में झारखण्ड के पद्मश्री शशिधर आचार्य का छाऊ नृत्य, सुदामा सिंह और टीम का नागपुरी नृत्य,विनोद कुमार महतो का खोरटा फोक, कृष्ण भगत और टीम का उरांव कुदुख सॉन्ग और अशोक कच्छप का पाइका डांस ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, खरसावां, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा कुकुडू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा खरसावां के कृष्णापुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

पंचायत स्तरीय शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, योग्य लाभुकों के लिए गए आवेदन कई लाभुकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का मिला लाभ

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर, खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर, राजनगर प्रखंड के धुरीपदा, गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर, चांडिल प्रखंड के तमोलिया तथा कुकरू प्रखंड के लेटेमदा पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन तथा खरसावां के कृष्णापुर पंचायत मे माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई हुए उपस्थित

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो तथा जिला परिषद सदस्य एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए। वही खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय विधायक खरसावां विधानसभा श्री दशरथ गगराई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णापुर पंचायत में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ , अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए।

गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आम जनों के समस्याओं का निराकरण तथा योजनाओं का लाभ उनके पंचायत में ही मिलेगा, योग्य लाभुकों को विभिन्न कार्यायलयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में सभी गरीबों को सर पर छत देने की ठानी है, इसे अमल करने हेतु अबुआ आवास की शुरुआत हो रही है ,ताकि सभी गरीबों को तीन कमरे का अपना आवास मिल सके। वही किशोरियों को शिक्षित एवं सशक्त करने हेतु सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु गुरु जी क्रेडिट कार्ड, तथा बिना बाध्यता के शत प्रतिशत वृद्ध/विधवा/दिव्यांग एवं एकल महिला को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान कर रही है। आगे उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरकार तीसरी चरण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इसके पूर्व में दो चरणों में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सफल रहा है, उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि आज 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तिथि के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा आप अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले तथा अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करें।

वहीं खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत देवलटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए माननीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गगराई ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए लाभुकों को जोड़नें तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही यह अभियान पिछले दो चरणों में काफी सफल रही है, सरकार का उद्देश्य है कि अब तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुको को पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त कर लोगों को लाभ प्रदान की जाए। साथी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाए ताकि अपने अधिकार के प्रति लोग जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से लोगों को विभिन्न कार्यायलयों के चक्कर लगाने से छुटकारा तो मिलेगी ही साथ ही अपने पंचायत में ही योजनाओं के लाभ पप्राप्त किया जा सकता है।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ सरायकेला (मोहितपुर)- आवेदन/निष्पादन

▪️ खरसावां (कृष्णपुर)- 1146 आवेदन / 260 निष्पादन

▪️ राजनगर (धुरिपदा)- 674 आवेदन/206 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (जगन्नाथपुर)- 916 आवेदन/796 निष्पादन

▪️ चांडील (तमोलिया)- 618 आवेदन/238 निष्पादन

▪️ कुकड़ू (लटेमदा)- 1196 आवेदन/166 निष्पादन

डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सभी प्रखंडों में दो-दो दिन भ्रमण कर जागरूकता वाहन डायन कुप्रथा उन्मूलन के प्रति प्रति लोगों को जागरूक करेगी- उप विकास आयुक्त

डायन कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने तथा महिलाओं को सशक्त करना अभियान का मुख्य उदेश्य- उप विकास आयुक्त

समाहरणालय परिसर से उप-विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराइ के द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, महिला बाल विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इस सम्बन्ध मे उप विकास आयुक्त नें कहा कि महिला एवं बाल विकास समाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर आज डायन कुप्रथा के प्रति लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल के लिए अलग-अलग जागरूकता वाहन को आज रवाना किया गया है, उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन सभी प्रखंडो मे दो-दो दिन भ्रमण कर डायन कुप्रथा उन्मूलन के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि डायन कुप्रथा के प्रति लोगो को जागरूक करना तथा महिलाओ को शशक्त करना अभियान का मुख्य उदेश्य है।

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001के तहत प्रवधान

डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001के तहत – किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने वाले तथा उस पहचान के प्रति अपने किसी भी कार्य,शब्द या रीति से कार्रवाई करने वाले को अधिकतम तीन महीने तक कारावास की सजा अथवा एक हजार रूपये जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

किसी महिला को डायन के रूप में पहचान कर उसे शारीरिक या मानसिक यातना जानबूझकर या अन्यथा प्रताड़ित करने पर छः माह की अवधि के लिए कारावास की सजा अथवा दो हजार रूपये तक जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडित करने का प्रावधान है।

किसी महिला को डायन के रूप में पहचान करने के लिए साक्ष्य या अनवधता से अन्य व्यक्ति अथवा समाज के लोगों को उकसाने या षडयंत्र रचने या सहयोग करने की स्थिति में तीन महीने तक का कारावास अथवा एक हजार रूपये तक के जुर्माने अथवा दोनों सजा से दण्डित करने का प्रावधान है।

डायन के रूप में पहचान की गई महिला को शारीरिक या मानसिक हानि पहुँचाकर अथवा प्रताड़ित कर झाड़-फूंक या टोटका द्वारा उपचार करने वाले को एक साल तक के कारावास की सजा अथवा दो हजार रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों सजा का प्रावधान है।

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर।

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर।

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी वन क्षेत्र के उपरबांदा के जंगल में सोमवार की शाम हुई पांच हाथियों की मौत पर शोक की लहर है। मुसाबनी बाजार समिति ने इन बेजुबान हाथियों की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार की शाम बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में मुसाबनी बाजार के दुकानदार एवं अन्य लोगों कैंडल मार्च निकालकर हाथियों को श्रद्धांजलि दिया।

इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे। यह कैंडल मार्च मुसाबनी बाजार से मुसाबनी बस स्टैंड तक निकाला गया। इस दौरान लोगों के हाथों में सांकेतिक रुप पांच हाथियों की तस्वीर भी थी। इस तस्वीर में दो हाथियों का बच्चा सहित तीन बड़े हाथी भी थे। इस तस्वीर पर फूलों की माला से सजाया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, पप्पू अली, इम्तियाज अंसारी सरफराज अंसारी ,विवेक गुप्ता, जलधर प्रधान, एमडी सुल्तान, मधु अग्रवाल, मानस नमाता ,एमडी इम्तियाज, निरंजन प्रधान, अनिल प्रधान, ईदी राज , सगाई राज, नादु,बिल्लू, मंटू ,मोहम्मद कैफी, मुन्ना मुखी, सावन ,विकी, लक्ष्मण यादव, एमडी तस्लीम, एमडी सगीर ,अंजुम, मोहम्मद चांद, मोंटा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। उपरबांदा गांव में भी माझी परगना महाल की ओर से हाथियों की शोक पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर जिला सचिव सुधीर सोरेन, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह माझी देश विचार सचिव,बहादुर सोरेन , ग्राम प्रधान मोहन मुर्मू ,किशन मुर्मू ,बाड़ाघाट ग्राम प्रधान भीमसेन टुडू गोपाल टुडू, धनु राम सोरेन मानस कुमार नाथ दासों मुर्मू , निवास कर्मकार, विक्की कर्मकार ,रतन बेसरा, कांग्रेस नेता पिंटू दास, मुसाबनी थाना के चौकीदार विश्वजीत भकत आदि शामिल थे।

कुचाई बारुहातु में विधायक दशरथ गहराई एवं उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला ने नमानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

कुचाई बारुहातु में विधायक दशरथ गहराई एवं उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला ने नमानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

सरायकेला/कुचाई

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के उपयुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं खरसावां विधायक दशरथ गहराई एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कुचाई प्रखंड के बारुहातु पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्लस प्रोजेक्ट से निर्मित प्रस्तुति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

खरसावां विधायक दशरथ गागराई जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया.

इस मौके पर मुख्य रूप से सीईओ सौरव राय, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा, बीडीओ साधुचरण देवगम, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू, डॉ सुशील कुमार महतो, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, लखीराम मुंडा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, मुखिया रेखामनी उरांव, मंगल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुचाई के रुगुडीह,बारुहातु,गोमियाडीह व रोलाहातु पंचायत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय निर्माण से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी

उन्होंने उपस्थित लोगों से इस केंद्र का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपील की. जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा की प्रस्तुति प्रतीक्षालय के निर्माण से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सरायकेला-खरसावां

उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के दिए गए निदेश

विभिन्न बिन्दुओ मे कार्य प्रगति धीमा पाए जाने पर राजनगर, गम्हरिया, इचागढ़ एवं नीमडीह के MOIC को शोकॉज किया गया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एचआइवी जांच, ANC जाँच, VHSND, आयरन गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, टीवी जाँच, कुष्ठ रोगी की पहचान तथा इलाज, HIV जाँच, मलेरिया-डेंगू, जाँच इत्यादि कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर राजनगर, गम्हरिया, इचागढ़ एवं नीमडीह के MOIC को उपायुक्त नें शोकॉज करनें के निदेश दिए। तथा सभी MOIC को संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देने, संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर सभी आवश्यक सुविधाए प्रदान करने तथा जिला स्तरीय जाँच दल गठित कर होम डिलीवरी के कारण तथा उसमे पाए जाने वाली अनियमितता के आधार पर सम्बन्धित पदाधिकारी/कर्मी पर नियमसंगत करवाई करने के निदेश दिए। इसके पश्चात्य उपायुक्त नें सभी केन्द्रो मे निर्धारित समयावधी मे VHSND कराने तथा VHSND में सभी महिलाओ का स्वास्थ्य जाँच के साथ एनीमिया, हीमोग्लोबिन की जाँच करने तथा आवश्यक चिकित्सिय सहायता प्रदान करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ कार्यों की समीक्षा करने, ANM, CHO का मासिक क्षेत्र भर्मण कार्यक्रम तैयार करने तथा ऐसी ANM या CHO जो क्षेत्र मे भ्रमण ना करती हो उनके कार्य प्रगति धीमा पाया जाता है उनपर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए। उपायुक्त नें सभी MOIC को क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्रो का औचक निरिक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा जिला स्तरीय टीम को नियमित रूप से क्षेत्रो में भ्रमण कर योजनाओं की कार्य प्रगति पर विशेष ध्यान रखने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने लो बर्थ बेबीस (MAM/SAM) को चिन्हित कर नजदीकी एमटीसी में एडमिट करा बेहतर चिकित्सीय सहायता, देखभाल तथा पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के निदेश दिए। वहीं अभियान चलाकर यक्षमा, कुष्ट, HIV, मलेरिया तथा डेंगू मरीजों की पहचान कर ससमय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने तथा मरीजों का निश्चित समयावधी में नियमित जाँच करने के निदेश दिए। वही सभी आवश्यक डेटा पोर्टल पर ससमय अपलोड करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, WHO के पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, DPM NRLM सभी बीपीओ एवं विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर विधानसभा में होगा युवा कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह।

चक्रधरपुर विधानसभा में होगा युवा कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह।

चाईबासा

ऐतिहासिक होगा युवा कांग्रेस का मिलन समारोह – प्रीतम बांकिरा

कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस की पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की । दोनों जिला की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि चक्रधरपुर विधानसभा में युवा कांग्रेस का “लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह” आयोजित किया जाएगा।इस लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह में सन् 2000 से लेकर 2020 तक युवा कांग्रेस में जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी में पदाधिकारी रहे सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा और उनको दोबारा पार्टी में सक्रिय कर अहम जिम्मेदारियां भी दी जाएगी।

इस लोकसभा स्तरीय समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता,झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ,लोकसभा और राज्यसभा के सांसद,कांग्रेस के सभी 4 मंत्री,कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक और प्रदेश स्तर के सभी नेता मौजूद रहेंगे ।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि यह कार्यक्रम सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
श्री बांकिरा ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू की जा चुकी है और कार्यक्रम के तिथि की घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी।

इस बैठक में युवा कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर रानी मुंदुईया,प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, प्रमेंद्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास,सरायकेला खरसावां कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश महतो, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय,ज्योती मुंडरी, हीरालाल तियु,सीमा खंडाईत,मिली बिरूवा,सिंहबुई संवैया, बबलू पुरती,आनंद ,रोहित पाट पिंगुवा (जरल), लक्ष्मी बेसरा, सचिन हेंब्रोम,राखी सलूजा, सुशील सुंडी, सुष्मिता,अली महतो , सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,संदीप महतो ,रामनाथ सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्री श्याम जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा,,प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया।

सरायकेला/चांडिल

22 नवंबर बुधवार को श्री श्याम कला भवन चांडिल का 27वां श्री श्याम जन्मोत्सव बुधवार को भव्य यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन श्री श्याम कला भवन के द्वारा आकर्षक झांकियां के साथ भव्य यात्रा निकाली गयी. इस दौरान प्रभु के भजन से चांडिल का वातावरण भक्तिमय हो गया.यात्रा पूरे चांडिल नगर का भ्रमण कर वापस श्री श्याम कला भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान बाबा खाटू श्याम के भक्ति बाबा का जयकारा लगाते हुए साथ चल रहे थे. श्याम महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार 23 नवंबर को मतलब आज होगा. आज के दिन बाबा का अलौकिक श्रृंगार करने के साथ उन्हें 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही शाम को जयपुर और प्रयागराज के भजन गायक और गायिका भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. इसके साथ ही महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला खरसावां रवि शंकर शुक्ला के द्वारा समुदायिक भवन परिसर सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने, मल्टीपर्पस हॉल, वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहे।

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पोटका के मोहनाडीह में 2.87करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना तहत होगा पुलिया का निर्माण।

आपको बताते चलें कि सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर पोटका के मोहनाडीह में 2.87 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुलिया का निर्माण होगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, क्षेत्र की मुखिया वीणा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा आदि ने नारियल फोड़कर इसकी आधारशिला रखी।

उद्घाटन के मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, कालिकापुर के पूर्व मुखिया होपना महाली, खेलाराम बेसरा, ग्राम प्रधान मोहन माझी, सुधीर सोरेन, डॉ 0 भवतोष भक्त, हीरामुनी मुर्मू, विद्यासागर दास, डॉ0 डीसी मुर्मू, बलियागोडा ग्राम प्रधान सिमल हांसदा, सोनाराम हांसदा, जगन्नाथ सोरेन, सहदेव हेंब्रम समेत काफी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के मोहनाडीह गांव के स्कूली बच्चे विगत कई वर्षों से जान जोखिम में डाल कर बरसात के दिनों में नदी पार कर मोहनाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाने को विवश थे। मोहनाडीह स्कूल जाने के रास्ते में आने वाली इस नाला में बरसात का पानी भर जाने से  बच्चे स्कूल नही जा पाते थे। इस कारण कभी-कभी विद्यालय में बच्चों को छुट्टी भी दे दी जाती थी। शिक्षकों को भी मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय पहुंचने से एक किमी पहले ही मोटरसाईकिल रखकर पैदल स्कूल जाना पड़ता था। इतना ही नही, क्षेत्र के आसपास के गांव चुकूटाड, भोटीकोंचा, पोड़सा, तिरुलघुटू, सहारजुड़ी समेत करीब दस गांवों का पोटका प्रखंड कार्यालय से संपर्क कट जाता था। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने बीते वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर अपना विरोध भी जताया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नो पुलिया,नो वोट का नारा दिया था। उसके बाद तत्कालीन मुखिया सीताराम हांसदा ने पोटका विधायक संजीव सरदार और मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण हेतु पहल की मांग की थी। इस बाबत सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार के आग्रह और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के सांसद विद्युत महतो ने वर्ष 2022 में पुलिया निर्माण को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजकर अनुशंसा किया था।उसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलिया का निर्माण की स्वीकृति मिली थी।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के आवास पर महाभोग का आयोजन किया गया।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के आवास पर महाभोग का आयोजन किया गया।

अक्षय नवमी पर 500 लोगों ने किया भोग ग्रहण

22 नवंबर को अक्षय नवमी पूजा के अवसर पर आदित्यपुर स्थित बजरंगबलि मन्दिर के समीप कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के आवास पर महाभोग का आयोजन किया गया। इस महाभोग में 500 से अधिक लोगों ने भोग ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, रघुनाथ पांडे, बीजेपी नेता शैलेन्द्र सिंह, रमेश हांसदा, समाजवादी सह भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, हरेंद्र तिवारी, सुरेशधारी, जगदीश चौबे, दिवाकर झा, सरोज सिंह, अन्नी अमृता, अजीत सिंह, अमरनाथ ठाकुर, श्रीनिवास यादव, राहुल यादव, मुन्ना सिंह, डॉ0 टीटी एपीए, के0 चटर्जी, छोटेलाल तिवारी, रमाशंकर पांडे, राम विचार राय, राकेश साहू आदि शामिल हुए।

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से।

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर से, सभी पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनों को कल्याणकारी योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश

पंचायत स्तरीय शिविरों से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने का होगा प्रयास… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ‘आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करायें जिससे अधिकाधिक संख्या में लोग पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचे। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आगामी 24 नवंबर से 26 दिसबंर तक ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस योजना के तहत जिले के हर एक पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। जितने भी आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए जाएंगे उनका समयबद्ध निष्पादन का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारी को दिया गया है। दूरस्थ पंचायत स्तरीय शिविरों में जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थिति रहेंगे।

शिविर में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जाएगा

  1. राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जाएगी।
  2. अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
  3. राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
  4. सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीएम पशुधन योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
  5. श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा।
  6. राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जाएगा।
  7. आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएँगे (15वें FC, जनजातीय कल्याण और मनरेगा हेतु)
  8. ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण
  9. पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में निर्मित परन्तु अवितरित जाति प्रमाण पत्रों को इन शिविरों में बाँटा जा जायेगा।
  10. प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लाभार्थियों को उसी दिन साईकिल क्रय हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से राशि प्राप्त हो जाय ।
  11. SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण।
  12. धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण।
  13. पशुधन योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, अबुआ आवास योजना तथा अन्य योजनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना को सैचुरेशन मोड में ले जाना है और शत प्रतिशत लाभूकों को इस योजना से जोड़ना है।

बैठक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं को सेचुरेशन मोड में क्रियान्वित करना है। पंचायत स्तरीय शिविरों में 12वीं के विद्यार्थियों को मोबिलाइज करते हुए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन लिए जाने का निर्देश दिया गया । उन्होने निर्देशित किया कि शिविर में लगाए गए स्टॉल में कंप्यूटर, प्रिंटर व इंटरनेट सेवा संबंधित सभी तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए। साथ ही जिले में आयोजित होने वाले सभी कैंपों में ग्रामीणों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, साफ सफाई, मूलभूत सुविधाएं, माइकिंग सिस्टम आदि दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

बैठक में एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, एसओआर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started