चिगड़ा पारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार महत्वकांक्षी योजना संपन्न हुआ।

चिगड़ा पारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार महत्वकांक्षी योजना संपन्न हुआ।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चिगड़ापारकीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम में हर विभाग में स्टोल देखा गया।हर विभाग के विभिन्न योजनाओं का भी पोस्टर लगाया गया। प्रखंड से पंचायत स्तर कर्मी उपस्थित थे। अबुआ आवास, वन पट्टा,आधारकार्ड,जन्म मृत्यु, जोब कार्ड, अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, पशुपालन विभाग के डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, प्रखंड शिक्षा कर्मी,श्रम‌ विभाग, कल्याण विभाग के कर्मी, ग्राम प्रधान, मुखिया दमवंती सिंह, पंचायत सेवक धनंजय मंडल, रोजगार सेवक तारा चंद्र महतो, कंप्युटर आपरेटर परेश राजक,कुल 19 विभाग ने अपने अपने स्टोल लगाया।बाल विकास परियोजना शिविर में 12बालिका सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के तहत स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। किशोरी को कक्षा अनुसार राशि प्रदान की जाएगी।

खरसावां के बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खरसावां के  बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बुधवार को खरसावां के बुरूडीह मॉडल स्कूल परिसर में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी पारूल सिंह, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा आदि ने दीप प्रज्जलीत कर किया।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम पारूल सिंह, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान मांझी, सीओ कुमारी शीला उराव, बीईईओ वसुदरा दास, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया रोयबारी मांझी, डा0 कन्हैलाल उरावं, प्रधान लिपिंक ओम प्रकाश सिंह, अजय सामड, अनुप सिंहदेव, अर्जुन गोप, पंसस अमर सिंह हांसदा, गोविद हाईबुरू, मुखिया मंगल सिंह जामुदा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

इस दौरान स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेंशन, आवास, मनरेगा, आदि विभागों द्वारा 20 स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ ऑन- द- स्पॉट पहुंचाया गया।

वही कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत 26 महिला समूहों में 36 लाख, 80 हजार का चेक वितरण किया. जेएसएलपीएस के तहत सात सखी मंडल को 30 लाख का सीसीएल चेक, 10 सखी मंडल सीआईएफ के तहत 5 लाख का चेक, 2 सखी मंडल को सरकारी निधि के तहत 60 हजार का चेक, दो लाभुकों में फूलो- झानो आशिर्वाद योजना के तहत 30- 30 हजार का चेक सहित झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के ग्रीन राशन कार्ड, धोती- साड़ी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना, सर्वजन पेशन, वृधा पेशन, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वास्थ एवं पोषण, आवास योजना, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ विभाग, बिजली विभाग आदि सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपतियो का वितरण किया गया।

मौके पर पारुल सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए. सहज एवं सरल रूप से योजनाओं की जानकारी आमजनों को मिले. ताकि अंतिम छोर में खडे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा सके. उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार आपके द्वार पहुच रही है. इसका लाभ उठाए. कोई भी व्यक्ति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से खाली हाथ नही लौटे. कुछ ना कुछ लेकर लौटे. वही प्रमुख श्री जामुदा ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत हम योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ले सकते है

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज खरसावां, कुचाई , गम्हरिया, चांडिल तथा कुकड़ू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज खरसावां, कुचाई , गम्हरिया, चांडिल तथा कुकड़ू प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ में उपायुक्त एवं चांडिल प्रखंड के रुचाप में माननीय इचागढ़ विधायक हुए उपस्थित, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के बुरुडीह , कुचाई प्रखंड के रुगुडीह, गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़, चांडिल प्रखंड के रुचाप तथा कुकड़ू प्रखंड के इचाडीह पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ में उपायुक्त एवं चांडिल प्रखंड के रुचाप में माननीय इचागढ़ विधायक हुए उपस्थित, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया वितरण

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला तथा चांडिल प्रखंड के रुचाप पंचायत में आयोजित शिविर में बतौर मुख्यमंत्री अतिथि माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो उपस्थित हो कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ में आयोजित पंचायत शिविर को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि सरकार द्वारा अंतिम पयदान में खडे लोगो को लाभान्वित करने के उदेश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उपायुक्त नें कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से विभिन्न विभागों पर भ्रमण कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने की बात कही उपायुक्त नें कहा यह शिविर आपके लाभ के लिए लगया गया है ताकि आप विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लाभ एक जगह आवेदन देकर ले सकें इसके अतिरिक्त किसी अन्य विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का आपके पंचायत स्तर पर निपटारा किया जा सकें ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े। इस क्रम में उपायुक्त नें अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करें। वही चांडिल प्रखंड के रुचाप पंचायत में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो नें कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री द्वारा लगातार तीसरे चरण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि सभी योग्य लाभुकों को सरकार की योजनाओं के लाभ से जोड़ा जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहें इस अभियान में महिलाओ की उपस्थिति सराहनीय है, सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार हेतू विभिन्न योजनाएँ संचालित कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है उसी प्रकार समाज एवं राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है महिलाए अपने अधिकार के लिए आए आए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा की क्षेत्र में विभिन्न सुविधाए प्रदान कर रही है ताकि गांव का विकास हो हर व्यक्ति को अधिकार मिले।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतो में मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ खरसावां (बुरुडीह )-1404 आवेदन/396 निष्पादन

▪️ कुचाई (रुगुडीह)- 1183 आवेदन/455 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (इटागढ़)- 1527 आवेदन/00 निष्पादन

▪️ चांडील (रुचाप)- 1348 आवेदन/362 निष्पादन

▪️ कुकड़ू (इचाडीह)- 1155 आवेदन/385 निष्पादन

रास्ता के लिए 5 दिनों से धरना पर बैठे ग्रामीणों का रमेश हांसदा ने पहुंच कर दिया समर्थन।

रास्ता के लिए 5 दिनों से धरना पर बैठे ग्रामीणों का रमेश हांसदा ने पहुंच कर दिया समर्थन।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के हथियाडीह के ग्रामीण रास्ता के लिए 5 दिन से  धरना पर बैठे हुए हैं। वहीं ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि झारखंड सरकार गरीबों की बात करती है ,उन्हें न्याय दिलाने की बात करती है। परंतु हम सभी ग्रामीण रास्ते के लिए 5 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी आकर हमारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है।

वहीं 29 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी एस टी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने हथियाडीह गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 5 दिनों से बैठे हुए धरना में लोगों को समर्थन देने पहुंचे। रमेश हांसदा ने कहा कि जल जंगल के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में सत्ता काबिज किया और आज आदिवासी जल जंगल जमीन बचाने के लिए 5 दिन से धरने में बैठे हैं। लेकिन अभी तक किसी ने शुद्ध तक नहीं ली बात तक करना प्रशासन ने उचित नहीं समझा। यहां का विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन इन्हीं आदिवासियों मूलवासी का वोट लेकर के आज मंत्री बना है । लेकिन आज कंपनी के दलाली करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वैसे लोगों को इनका राजनीतिक हकीकत बताना चाहिए।

आगे रमेश हांसदा ने कहा कि हेमंत सोरेन हर मंच में डींग हांकते फिर रहे है. झारखंड की जमीन में आदिवासी मूलवासी का अधिकार है.लेकिन यहां पर तो ठीक इसका उल्टा हो रहा है. झारखंड बनने से पहले यहां के लोगों ने सोचा था कि, हम लोग का आदिवासी मुख्यमंत्री माटी का पुत्र यदि बनेगा तो उनका हर सुख-दुख में भागीदारी निभाएगा, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता केवल मंच में ही बड़े-बड़े डींग हांकते फिरते हैं. जमीन में आम आदिवासी मरे कोई मतलब नहीं है. इन ग्रामीण लोगों का केवल एक ही मांग है की जो खतियान के नक्शे में जो रास्ता है। वह रास्ता उन लोगों को दे दिया जाए और जो यहां के अधिकारी गलत तरीके से नक्शा का रास्ता हटा करके अधिकरण कराया है ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

रमेश हांसदा ने आंदोलन में बैठे ग्रामीणों को कहा की इस लड़ाई में हम ग्रामीणों के साथ लक्ष्य की प्राप्ति तक साथ रहेंगे और आश्वासन दिया कि उनकी इस लड़ाई को राज्य सरकार तक, विपक्ष के नेता अमर बावरी के मार्फत और जिला अध्यक्ष विजय महतो के मार्फत पहुंचाएगा।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने, यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बिहार से किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने, यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बिहार से किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पुलिस ने 10 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान किया बरामद।

जमशेदपुर साईबर पुलिस ने यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आये जालसाज का नाम सुमित कुमार मंडल है, जिसे बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज से दस मोबाईल, 32 सिम कार्ड और 9 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाज के सम्बंध में गोविंदपुर इलाके के लोगों से यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली थी. इसमें गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

आगे साईबर डीएसपी जयश्री कुजूर ने बताया कि. मामले में तीन और जालसाजों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए।

कुल ₹133 करोड़ की 21 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।


कुल 80, 208 लाभुकों के बीच ₹132 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण।

लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण।

यह आदिवासी-मूलवासी की सरकार

किसान, श्रमिक और नौजवान झारखण्ड के जड़, इन्हें मजबूत करना लक्ष्य

तीन कमरों का सुसज्जित आवास देगी राज्य सरकार

रांची/लोहरदगा

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान का यह तीसरा चरण है। अभियान में शामिल होने के लिए आज लोहरदगा आया हूं। राज्यवासियों के द्वार तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का यह लगातार तीसरा साल है। यह आदिवासी – मूलवासी की सरकार है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। अब तीसरे चरण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित हो रहें हैं। जहां पदाधिकारी नहीं जाते थे, आज वे योजनाएं लेकर आपके बीच आ रहें हैं। ताकि राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक को उनका अधिकार और योजनाओं का लाभ मिले। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज लोहरदगा के चीरी, कुड़ू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

झारखण्ड की जड़ों को मजबूत करना है

मुख्यमंत्री ने कहा -आपके गांव, पंचायत में हमने पदाधिकारियों को योजनाओं की गठरी बांधकर भेजने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने कभी गांव, गरीब, किसान सहित आम जनता की सुध लेने का काम नहीं किया। यही कारण है कि लाखों आवेदन शिविरों में आये। पूर्व की सरकार कभी पदाधिकारियों को गांव, पंचायत में भेजने का काम नहीं करती थी। हमने यह सब बदला। आज लाखों जरूरतमंद लोगों को अधिकार मिल रहा है। पदाधिकारी आमजन की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार की योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए है। हमें यहां की जड़ों को मजबूत करना है। जड़ यहां के किसान, श्रमिक, नौजवान हैं।

पांच वर्ष के दिव्यांग को भी पेंशन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब पांच वर्ष उम्र के दिव्यांग को भी पेंशन देगी। प्रथम चरण के अभियान के सबसे अधिक आवेदन पेंशन के लिए आए थे। सरकार ने इसकी जानकारी जुटाई और इस पर विचार करते हुए सभी वृद्ध को, विधवा महिला को पेंशन देने का कानून बनाया। अब सभी को ससमय पेंशन का लाभ मिल रहा है। हमने इसके लिए तय संख्या की बाध्यता को समाप्त कर दिया।

राज्य सरकार देगी आवास, ग्राम गाड़ी योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब हमारी सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। आवास आवंटन की प्रक्रिया भी आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम गाड़ी योजना शुरू कर रही है, जिसमें वृद्ध, आंदोलनकारी समेत अन्य को निःशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। ताकि ये भी शहर से जुड़ सकें।

मिलेगा वन पट्टा, खेल और खिलाड़ियों को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा -वनों पर निर्भर रहने वालों को वन पट्टा देने हेतु अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अहर्ता प्राप्त लोगों को वन पट्टा दिया जा सके। इस अभियान को हमें पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा- खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का साक्षी झारखण्ड बना। आपकी सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा सभी चरणों में जिलों में जाकर मैं खुद इस अभियान की समीक्षा कर रहा हूँ कि लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं।

इस मौके पर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, गुमला विधायक श्री भूषण तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, जिला परिषद अध्यक्षा रीना भगत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त लोहरदगा, आरक्षी अधीक्षक लोहरदगा एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गोड्डा के खिलाड़ियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गोड्डा के खिलाड़ियों ने मुलाकात की

रांची

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी कहा – खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रही गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गुमला के घाघरा में आयोजित नेटबॉल की ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा टीम ने खिताब जीता है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

पंचायतों में खेल मैदान किए जा रहे विकसित, खिलाड़ियों को मिल रहा खेल सामग्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में पंचायतों में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं । सिदो- कान्हू क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। यहां के नौजवान खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के साथ अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार सभी सहयोग करेगी।

इस मौके पर गोड्डा जिला नेटबॉल टीम की कोच सुश्री मोनालिसा कुमारी, सचिव श्री गुंजन कुमार झा, अंपायर शिवराम कृष्ण देहरी, दुमका जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हकीम और कुलदीप कुमार रवि मौजूद थे।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन ।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन ।

पुर्वी सिंहभूममानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आत्मरक्षा का सबसे सही माध्यम है कराटे — विकास सिंह

झारखंड शोरिन-रियु- मात्सस्याशी-करटे-डु- एसोशियेसन की ओर से मानगो मून सिटी के कम्युनिटी हॉल में आयोजित चतुर्थीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 26 और 27 नवंबर को किया गया, पहला दिन रविवार 26 नवंबर 2023 को एकल काता का शुभारंभ हुआ और दूसरा दिन सोमवार 27 नवंबर 2023 को एकल कुमिते का।

इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक सिहान जितेंद्र कुमार शर्मा के देखरेख में हुआ। इस टूर्नामेंट में के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे स्वामी विशुद्ध नंदन भीकू, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन भाजपा नेता विकास सिंह, ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह।

वहीं इस टूर्नामेंट में उड़ीसा, बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ आदि राज्य के करटेकारों ने हिस्सा लिया,दूसरे दिन एकल कुमिते में पदक प्राप्त करने वाले करटेकारो के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं- गर्ल्स कुमिते- 20 से 25 किलोग्राम- गोल्ड मेडल -आद्रिका राय (बंगाल), सिल्वर मेडल -अदिति बागरिया (झारखंड),ब्रोंज मेडल- आरोही विश्वकर्मा (बिहार) 25 से 35 किलोग्राम गर्ल्स कुमिते- गोल्ड मेडल- हर्षिका सिंह (बिहार), सिल्वर मेडल-नेहा शर्मा (झारखंड), ब्रोंज मेडल- नवस्मिता नायक (उड़ीसा)| बॉयज कुमिते 35 से 40 किलोग्राम – पहला स्थान -विनायक सेन गुप्ता (उड़ीसा), दूसरा स्थान- राजदीप प्रधान (बंगाल), तीसरा स्थान धैर्य अग्रवाल (झारखंड),
60 से 70 किलोग्राम- बॉयज कुमिते- ब्लैक बेल्ट कुमिते- पहला स्थान- पंकज कुमार महतो (उड़ीसा), दूसरा स्थान- भीमसेन (बिहार), तीसरा स्थान- ज्योति रंजन (झारखंड)कुल मिलाकर चैंपियनशिप का खिताब झारखंड को मिला और रनरअप का खिताब उड़ीसा को प्राप्त हुआ।

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा इचागढ़ प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया, चांडिल तथा इचागढ़ प्रखंड मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया प्रखंड के डूडरा में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन हुए उपस्थित, विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया वितरण

‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड के कमलपुर, राजनगर प्रखंड के बांदु , गम्हरिया प्रखंड के डूडरा, चांडिल प्रखंड के आसनबानी तथा इचागढ़ प्रखंड के सोडो पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।

गम्हरिया प्रखंड के डूडरा में आयोजित शिविर में माननीय मंत्री चंपाई सोरेन हुए उपस्थित, विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया वितरण

‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के डूडरा पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई तथा जिला परिषद सदस्य एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार इस वर्ष भी सफलतापूर्वक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन कर आम जनमानस तक योजनाओं को पहचानने का काम कर रही है, सरकार तीसरे चरण के कार्यक्रम को आयोजित कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार में सभी गरीबों को सर पर छत देने की ठानी है, इसे अमल करने हेतु अबुआ आवास की शुरुआत हो रही है ,ताकि सभी गरीबों को तीन कमरे का अपना आवास मिल सके। वही किशोरियों को शिक्षित एवं महिलाओ को सशक्त करने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है साथ ही किसान के आय में वृद्धि तथा इच्छुक लाभुकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु योजनाएँ संचालित कर रही है ताकि समाज का विकास में सबका भागीदारी हो सकें। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायत में निर्धारित तिथि के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा आप अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले तथा अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करें।

डुडरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं को प्रदर्शित किया गया ,जहां हाथों हाथ लाभुक को योजनाओं से जोड़कर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया ,शिविर में सरकारी योजना का लाभ और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया, इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र का वितरण, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय के लिए प्रतीकात्मक चेक का वितरण, डीबीटी के तहत राशि का वितरण, स्वयं सहायता समूह व क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण, धोती/साड़ी/लुंगी का वितरण व कंबल का वितरण किया गया।

जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदन तथा निष्पादित मामलों की संख्या निम्न प्रकार है

▪️ सरायकेला (कमलपुर)- 1898 आवेदन/937 निष्पादन

▪️ राजनगर (बांदु)- 1388 आवेदन/734 निष्पादन

▪️ गम्हरिया (डूडरा)- 1390 आवेदन/00 निष्पादन

▪️ चांडील (आसनबानी)- 1018 आवेदन/273 निष्पादन

▪️ इचागढ़(सोडो)- 1811 आवेदन/451 निष्पादन

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

बैठक में 104 परीक्षा केंद्रों का किया गया चयन

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 से संबधित परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जिला परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधा युक्त शिक्षण संस्थानों पर विमर्श करते हुए चयन किया गया। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन सभी निर्धारित मानदण्डों के आधार पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं जैसे कि बेंच-डेस्क, शौचालय, पेयजल, आदि सुविधा से युक्त हों। साथ ही चयनित परीक्षा केंद्र ऐसी जगह पर हो जहां छात्रों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और जहां कदाचार की संभावना न्यूनतम हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

बैठक के निर्णय के अनुसार, वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए कुल 104 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है। इनमें 72 परीक्षा केन्द्र माध्यमिक परीक्षा के लिए और 32 परीक्षा केन्द्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए होंगे।

बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित हुआ शिविर।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में 9 प्रखंड के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के बेको पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और शिविर स्थल पर मौजूद लाभुकों से उनकी समस्या की जानकारी ली और शिविर के क्रियान्वयन के वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपकी समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विशेष पहल के द्वारा आमजनों को अपने ही पंचायत में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के विधिवत तरीके के बारे में बताया जा रहा है । दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अबुआ आवास योजना’ से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों (जिनके पास एक भी पक्का मकान नहीं है) को दिया जाएगा। इसके तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होगा। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण प्रदान करने की योजना राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक शिविर में आएं और उनका निराकरण किया जाएगा। पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 08 छात्र छात्राओं को लाभ दिया गया। समाजिक सुरक्षा पेंशन् योजना के तहत चाम्पा सोरेन, पिता गुन्दु सोरेन और सुनिता महतो पति-स्व शिलु महतो को पेंशन योजना से लाभांवित किया गया। सावित्री बाई फुले योजना के तहत जशनी सोरेन, रोशनी हेमब्रोम, मोनिका महतो, पिंकी महतो, शिवानी कर्मकार, पूनम महतो, राखी महतो को लाभ दिया गया। साथ ही कुल 14 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया गया। फूलो झानो आर्शीवाद योजना के तहत सोनामुनी मुर्मू, पति रुपाय मुर्मू को योजना के तहत कुल 10000 की राशि का चेक प्रदान किया गया। सभी लाभुकों को फलदार पौधा देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया गया।

सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद।

सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद।

पूर्वी सिंहभूम/मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्कस कॉलेज से नजदीक सुवर्णरेखा नदी घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया जला हुआ शव मिलने खबर आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गयी।

जिसके बाद शव को देखने के लिये लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी . शव का पहचान नहीं हुई लेकिन लोगों ने आशंका जताया है की किसी ने युवक की हत्या कर फेंक दिया है।

वहीं पुलिस शव को देखने के बाद आत्म हत्या और हत्या दोनों बिन्दुओ पर जाँच पड़ताल कर रही है और शव की पहचान कराने में जुट गयी है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started