बाबुलाल मरांडी की सभा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान।
झारखंड में सुशासन लाने के लिए होगा उलगुलान – विकास सिंह
(सोनू सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की आमसभा के लिए भाजपा नेता सह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह मैं मानगो और परसुडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से 10 अक्टूबर को साकची के बोधी टेंपल मैदान एवं 11अक्टूबर को पटमदा के ब्लॉक मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर निमंत्रण पत्र दिया।
भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को बताया कि वर्तमान में राज्य में मौजूद यूपीए की सरकार भ्रष्टाचार के सरोवर में डूबी हुई है कुकुरमुत्ते की तरह नक्सलवाद हर जिले में पनप गए हैं। विकास का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति ऐसी हो गई है की ईलाज के अभाव में लोगों के जान चले जा रहे हैं तनख्वाह नहीं मिलने के कारण महीने भर तक 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में रहते हैं युवाओं का रोजगार खत्म हो गया है शुद्ध पेयजल लोगों को नहीं मिल रहा है बिजली प्रतिदिन महंगी होती जा रही है झारखंड प्रदेश में आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है स्वास्थ्य मंत्री की अय्याशी के कारण पूरे राज्य की छवि धूमिल हुई है इसके बावजूद भी मंत्री अपने पद में बने हुए हैं। विकास सिंह ने कहा कि सारी बीमारी का ईलाज केवल एक ही डॉक्टर कर सकता है वह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हैं विकास सिंह ने सभी लोगों को उनकी सभा में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र देते हुए भारी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,जितेंद्र यादव, त्रिदेव चट्टाराज, देवेंद्र सिंह,रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, रिंकू चक्रवर्ती, धीरज सिन्हा, मंगल कर्मकार, अखिलेश श्रीवास्तव, सीमा मुंडा, किरण राव, अनिल यादव, परमाकांत करुवा, विश्वजीत कुमार, विजय डे, संदीप शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।
प्रदर्शनी सह समृद्धि दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
सरायकेला-खरसावां
संकल्प सप्ताह के तहत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत में आजीविका समूह की दीदियों के द्वारा उनके उत्पाद एवं किया जा रहे व्यवसाय से संबंधित प्रदर्शनी लगाते हुए समृद्धि दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सभी पंचायत भवनों में समृद्धि दिवस का कार्यक्रम मनाते हुए आजीविका के और भी संसाधनों पर जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा प्रकाश डाला गया। किस प्रकार आजीविका समूह अपने और अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं और सरकार से किस प्रकार उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा रही है इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
विदित हो कि दिनांक 30 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुभारंभ किए गए संकल्प सप्ताह के तहत दिनांक 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य मेला से प्रारंभ करते हुए आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न बिंदुओं से संबंधित मेला प्रदर्शनी के माध्यम से संकल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से होना है। आज के समृद्धि दिवस पर लगाए गए प्रदर्शनी में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जेएसएलपीएस द्वारा विभिन्न पंचायत में जाकर अवलोकन भी किया गया।
रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट 3 एवं 4 में 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,। जिसमें कंपनी के कर्मचारियों एवं मजदूरों ने बढ़कर हिस्सा लिया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर में कंपनी के मजदूर एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सेफ्टी ऑफिसर रजनीश सिंह, दीपक कुमार,दीपक सिंह, भोलानाथ बरुआ,विशाल विक्टर, रीना मंडल,अभिषेक कुमार सिंह, आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर कंपनी कर्मचारियों का रक्तदान के प्रति हौसला बढ़ाने कंपनी के चीफ़ पीपल्स ऑफिसर शक्तिपदो सेनापति एवं महाप्रबंधक भूपेंद्र लोधी मौजूद रहे.इस मौके पर अतिथियों द्वारा बताया गया कि कॉरपोरेट सामाजिक निर्वहन के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग के सभी प्लांट में प्रतिवर्ष रक्तदान आयोजित किया जाता है. जिसमें एकत्रित रक्त को कंपनी कर्मचारियों के अलावा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाता है।
मौके पर मौजूद कंपनी के मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में डेंगू जैसे घातक बीमारियों को देखते हुए यहां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है ताकि जरूरतमंद एवं मरीज तक रक्त के साथ प्लेटलेट्स मुहैया कराया जाए।
जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने जिले के सारे पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग।
समाज से अपने को जोड़कर चले, लेकिन वैसे लोगों से नहीं जुड़ जाये जो दागदार है:-(एसएसपी) किशोर कौशल
पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर
7 अक्टूबर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की बैंक और एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने की कही बात।
इस दौरान सिटी और ग्रामीण एसपी भी यहां मौजूद थे. इसके अलावा सिटी के साथ साथ ग्रामीण जिला के भी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसएसपी ने कहा कि सारे लंबित कांड, वारंट, कुर्की जब्ती के आदेश का शीघ्र तामिला कराये. क्षेत्र में सघन गश्ती और छापामारी की जाये. क्राइम मीटिंग के दौरान थानेदारों को कहा गया कि वे लोग अवैध कारोबार में लिप्त नहीं रहे।
राजनीतिक दबाव को लेकर थानेदारों ने एसएसपी से पूछा, जिस पर एसएसपी ने कहा कि इसको लेकर बहुत परेशान नहीं होना है. कानून जो कहता है, वह करते रहना है.साथ ही एसएसपी किशोर कौशल ने कानून का राज स्थापित करने की दिशा में थानेदारों को काम करने का आदेश दिया।
काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा फटकार भी लगायी गयी. इस दौरान गश्ती पर खास ध्यान और आर्म्स चेकिंग करने को कहा गया है. यातायात पुलिस को कहा गया है कि वे सामान्य लोगों को बेवजह का परेशान ना करें।
विगत दो माह की अवधि में सरायकेला खरसावां जिला पुलिस द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां।
सरायकेला-खरसावां
विगत दो माह की अवधि के दौरान जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या से संबंधित कुल 8 मामले सामने आए जिसमें सरायकेला पुलिस द्वारा कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं इससे संबंधित एक पिस्टल, एक देसी कट्टा,एक खाली मैगजीन, दो बुलेट एवं दो खोखा बरामद किया गया।
वहीं विगत दो माह के अवधि के दौरान जिले में डकैती से संबंधित एक मामले सामने आए जिसमें दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है एवं कांड में प्रयुक्त दो चाकू एवं दो मोबाइल फोन की बारामद कीए गए है।
वहीं विगत दो माह की अवधि के दौरान जिले में लूट की संघटनासे संबंधित एक मामले आए हैं जिसमें कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं कांड से संबंधित 7 मोबाइल फोन, एक बैग, 52,500 रुपए नगद, एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच राउंड गोली, एक छोटा बैग, एक देसी कट्टा, एक मशीन, दो मेमोरी कार्ड, एक मोटरसाइकिल, एक सोने जैसी अंगूठी, एक सोने जैसा गले का चैन एवं अपराध कमी का वस्त्र बरामद किया गया।
वहीं आर्म्स एक्ट के मामले में विगत दो माह की अवधि के दौरान जिले में आर्म्स एक्ट से संबंधित एक मामले आए जिसमें कुल 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है एवं कांड से संबंधित, एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, 4 राउंड जिंदा गली एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
वहीं विगत दो माह की अवधि में चोरी से संबंधित कुल 18 मामले सामने आए जिस्म की कुल 34 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं चोरी से संबंधित एक टेंपो, 300 किलोग्राम अल्युमिनियम केबल तार, 100 किलोग्राम अल्युमिनियम, दो आरी ब्लेड, पांच मोटरसाइकिल, 37 किलोग्राम कटा हुआ लोहे का टुकड़ा, 26000 रुपए नगद, दो सोने का हार, एक सोने का चैन, दो मोती लगा मंगलसूत्र, तीन सेट सोने का झुमका, 6 सेठ चांदी का पायल, 9 सोने की नथुनी, 37 मोबाइल, 3 स्मार्ट वॉच, एक हेडफोन, एक ट्रेलर वाहन, एक मोबाइल बैटरी, चार ब्लूटूथ ईयरबड, एक स्पीकर, एक मोबाइल चार्ज, एक हैंड वॉच, और दो हथौड़ी बरामद किया गया है।
विगत दो माह की अवधि में अवैध उत्खनन से संबंधित कुल आठ मामले सामने आए जिसमें कुल चार अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई इसके साथ ही एक लूना मोपेड, एक पिकअप वैन, दो ट्रेलर, 3500 सि०एफ०टी० अवैध बालू, एक हाईवे, एक ट्रेलर वाहन,4473.753 सि०एफ०टी० लौह अयस्क, 1200सि०एफ०टी० कोयला, 505 सि०एफ०टी० अन्य खनिज, दो टाटा 407 वाहन, तीन ट्रेलर, एक आदद 407 वाहन एवं चार आदद बेलचा बरामद किया गया।
वहीं विगत दो माह की अवधि में अवैध शराब के विरोध विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिस्म की अवैध शराब से संबंधित कुल 18 मामले सामने आए जिसमें की छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 120 पेटी king gold special whisky ( 750ml ), 40 पेटी Goa cake finest superior whisky (750ml), 50 पेटी black horse whisky (750ml), 10 पेटी dream girl classic grain whisky ( 750ml), एक लोहे का बना सीलिंग मशीन, 200पीस officers choice अंकित ढक्कन, 50 पीस king gold अंकित ढक्कन, चार बंडल royal stage लिखा रैपर, पांच बंडल dream girl classic grain whisky लिखा रेफर, दो बंडल QR CODE STICKER,200 पीसी प्लास्टिक का (750ml) का खाली बोतल, काले रंग का hero splendor plus motorcycle जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CQ-8683, 494 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, 266 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 30 पेटी king gold,MC DOWEL NO.1 एवं अन्य कंपनी का अंग्रेजी शराब, दो बंडल स्टीकर, स्प्रीट, तीन बंडल खाली बोतल, चार बंडल ढक्कन, पांच आदद प्लास्टिक का ड्रम एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विगत दो माह की अवधि में जिले में नारकोटिक्स से संबंधित कुल आठ मामले सामने आए जिसमें नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 44.25 किलोग्राम डोडा चूर्ण, 45.28 ग्राम एवं 24 पुरिया ब्राउन शुगर तथा दो ट्रक को बरामद किया गया।
वहीं विकेट दोहा की अवधि में जिले में बलात्कार से संबंधित घटनाएं सामने आई जिसमें की कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
विगतदो माह की अवधि में जिले में आईटी एक्ट से संबंधित एक मामले सामने आए जिसमें की एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वहीं विकेट दो माह की अवधि में अपहरण से संबंधित एक मामले सामने आए जिसमें की एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। ।
सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत दो माह की अवधि के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य कांड एवं वारंट में कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत दो माह की अवधि के दौरान सभी कांडों में मिलाकर कुल 134 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा जिले में नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा है एवं अपराध के नियंत्रण हेतु सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा तत्परता के साथ हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसके साथ-साथ पुराने कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है।
जिला स्तरीय अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग हुआ समापन।
ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रहा अर्जुना कप–केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
दिन प्रतिदिन अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता की प्रसिद्धी बढ़ रही है जो कि जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है–केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
7 अक्टूबर शनिवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय अर्जुना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया. समापन सत्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रही. बता दे कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला सरमाली सरायकेला बनाम आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के बीच खेला गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना है. उन्होंने बताया कि अर्जुना कप के माध्यम से कई ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।
आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन (32) को पुलिस ने पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी 9 सितंबर 2021 से आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था. जहां पुलिस को सूचना मिली की चाईबासा आनन्दपुर और बानो थाना क्षेत्र के सीमावार्ती घाटबाजार में मोटरसाईकिल से घुम रहा है. इसके लिए एसपी के आदेशानुसार एक छापामारी दल का टीम गठित किया गया. इसके बाद आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा गया।
गौरतलब है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुजीत कुमार राम उर्फ साहु के द्वारा दो सहयोगियों की हत्या कर उनके शव को परियात मंगरा दोहा नाला के पास दफना दिया गया था. वहीं सुजीत राम को पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं इस कांड में फरार चल रहे जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से एक JH09K-4242 वाहन को भी जब्त किया है।
महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत।
पूर्वी सिंहभूम/मानगो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पुत्र की दीर्घायु एवं कल्याण का पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को व्रती महिलाओं ने नहाए खाए के साथ इस महान लोक पर्व का प्रारंभ किया गया। इसके अगले दिन महिलाओं द्वारा जिउतिया पर्व के देवता जीतवाहन को खीरा, मिश्री का प्रसाद चढ़ाकर तथा 24 घंटे का निर्जला उपवास कर व्रत रखी। शनिवार को इस पर्व का पारण पूरे नियम के साथ होगा।
महिलाओं द्वारा सब्जियां और फल की जमकर खरीदारी की गई। जिउतिया पर्व के अवसर पर मानगो स्वर्णरेखा घाट में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने देर शाम को पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीवित वाहन बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ईश्वर से संतान की लंबी आयु व हर दुख बाधा से बचाने एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडित ने व्रती महिलाओं के समक्ष पर्व की कथा का श्रवण कराया।
पंडित अनुसार व्रत पर महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखकर जीवित वाहन बाबा से पुत्र – पुत्री की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना करती है। वहीं अगले दिन पारन कर व्रत को तोड़ती है। बताया कि आश्विन मास के कृष्णपक्ष के प्रदोषकाल अष्टमी तिथि को जीउतिया पर्व किया जाता है। उक्त मौके पर रेनू सिंह, सीमा सिंह, मुस्कान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
दलमा पदाधिकारी ने मनाया रंजनी हाथनी के 17वां जन्मदिन।
सरायकेला/चांडिल
(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में लगातार 17 वर्षो से रजनी नामक हाथनी अपना जन्म दिन केक काट कर मानती है जिसका आयोजन वन बिभाग की ओर से किया जाता है, दलमा की तराई क्षेत्र के सभी गांव वाले ओर वन विभाग के लोग आज खुशी मानते है । इस लिये की आज ही के दिन रजनी को नया जन्म मिला था, ईचागढ़ के पिलिद जंगल के आसपास घायल अवस्था मे इसको पाया गया था बचने की कोई उमीद नही थी लेकिन वन विभाग और टाटा ज़ू के डॉक्टर्स ने इसको नया जन्म दिया है। इसको देखते हुए प्रत्येक वर्ष रंजनी हाथी की जन्म दिन 7 अक्टूबर मनाया जाता ।17 वर्ष की होने पर 17 पाउंड का केक काटा रजनी हथिनी ने मनाया जन्म दिन।
दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा चांडिल जमशेदपुर प्रमंडल और सरायकेला खरसवां क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेचुरी माकूलाकोचा चेक नाका मे हाथीनी रजनी के जन्मदिन पर 17 पाउंड के केक को काट कर रजनी ने मनाया अपना जन्म दिन जन्मदिन पर दलमा पश्चिमी रेंज के रेंजर दिनेश चंद्रा बताया कि यह खुशी की बात है इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने बच्चों का जन्म दिन मना सकते हैं तो जंगली जानवर का क्यों नहीं।और लोगों मे जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करने का भी एक अवसर होता है। रजनी के जन्मदिन को लेकर वन विभाग यह संदेश देना चाहता है कि जानवर भी पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनका भी अपना महत्व है। इसी संदेश को ध्यान में रख कर जन्मदिन मनाया जा जाता है। कोशिश है कि इससे दूसरे भी सीख लें और जानवरों की संरक्षा व सुरक्षा के संदेश देने के लिए इसे आत्मसात करें। कोरोना महामारी के कारण नही आपाये स्कूली बच्चे हर साल रजनी की जन्मदिन पर आस पास के स्कूली बच्चे और ग्रामीणों के बच्चे सामिल रहते है लेकिन इस साल कोरोना के कारण स्कुल बच्चे नही सामिल हो पाये।
हाथनी रजनी की अबतक की जीवनी झुंड से बिछड़कर गढ्डे में फंसी मिली थी रजनी झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी आपने साथी हाथियों के झुंड से बिछड़ कर चांडिल वन क्षेत्र के ईचागढ़ पिलीद जंगल और स्वर्ण रेखा नदी के समीप पीलीद एक गड्ढे में फंसा हुआ मिला था। उसे घायलावस्था में निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक रजनी का इलाज हुआ। जब रजनी ठीक हो गई तो उसे चांडिल दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकूलाकोचा लाया गया। दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका में बकायदा इस हाथीनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया था। उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा हे । रजनी का जन्मदिन मनाने के लिए दलमा वन आश्रयणी के कर्मचारियों के साथ ही मकुलाकोचा के ग्रामीण भी सामिल थे।
उपायुक्त नें “मिशन इंद्रधनुष 5.0” अभियान के तीसरा चरण के सफल क्रियान्वयन को सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
सरायकेला-खरसावां
आपसी समन्वय स्थापित कऱ शत प्रतिशत बच्चो (0-5वर्ष), गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0″ अभियान का तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जायेगा। जिसमें 0-5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती महिलाएं का टीकाकरण पूरा किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें आज सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर अभियान को सफल बनाने के निदेश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा अभियान के तीसरा एवं अंतिम चरण में प्रथम एवं द्वितीय चरण के टीकाकरण गैप (अंतर) को दूर करे तथा सभी प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर अभियान का निरिक्षण कर अध्ययत्न रिपोर्ट कार्यालय को दे। साथ ही संस्थागत प्रसव के पश्चात शत प्रतिशत बच्चों को अन्य आवश्यक टिका के साथ-साथ हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण करना सुनिश्चित करे। उपायुक्त नें कहा IMI कार्यक्रम निर्धारित समस्याओं से प्रारम्भ हो साथ ही टिका सम्बन्धित जानकारिया परिवार जनो को जरूर दे ताकि किसी प्रकार की शंका-संदेह ना रहें।
बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।
मौके पर गणेश माहली ने कार्यकर्ताओं संग जय श्री राम के नारे भी लगाए
शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने राजनगर ब्लॉक मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ज़ारी संकल्प यात्रा के क्रम में आगामी सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी का ज्यादा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से लेकर सभा के आयोजन तक की तैयारियों से वे संतुष्ट दिखे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, महामंत्री अनंत साहू, बजरंग दल के मुख्य संरक्षक सुजीत राउत, भाजपा नेता गोविंद पति,बिजाड़ी पंचायत के प्रभारी जामुदा तापे,तपन साहू, शक्तिधर राउत आदि गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे।
वहीं निरीक्षण क्रम के उपरांत वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा के दौरान राजनगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में भी काफी उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर सरायकेला भाजपा पूरी तरह से तैयार है. श्री मरांडी के स्वागत में कोई भी चूक न हो इसके लिए हम पूरी बारीकी से तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. श्री महाली ने आगे कहा कि पूरे झारखण्ड में भाजपा की लहर है. आम जनता निर्वर्तमान हेमंत सरकार से अज़ीज़ आ चुकी है. हेमंत सरकार की अकर्मण्यता से आम जनता ख़ासकर बेरोजगार युवा वर्ग में तीखा आक्रोश व्याप्त है. यही वजह है कि संकल्प यात्रा को राज्य के हर हिस्से में भारी जनसमर्थन मिल रहा है. संकल्प यात्रा का जनसैलाब यह जताने को काफी है कि जनता ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और कमल खिलाने का फैसला कर लिया है. सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में पूरे सरायकेला से तक़रीबन बीस हज़ार जनता-कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
सरायकेला/चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
6 अक्टूबर शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के भदुडीह क्षेत्र स्थित धातकीडीह में खदो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में केक काट कर हरे लाल महतो का जन्मदिन मनाया गया और पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी यहां के लोगों की सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट किया गया. इसके बाद ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस मौके पर हरे लाल महतो ने कहा की झारखंड का सबसे प्रचलित खेल फुटबॉल है और इस खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा. इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और आगे जाएंगे और राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं आगे हरे लाल महतो ने कहा कि 7 अक्टूबर शनिवार को फुटबाल टूर्नामेंट में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, रांची सांसद संजय सेठ एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई नेतागण शामिल होंगे. साथ ही 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण रक्तदान करेंगे।