मजदूरों के बुलंद हौसलों ने घुटने टेके,, श्रम अधीक्षक ने फिर भेजा नोटिस

मजदूरों के बुलंद हौसलों ने घुटने टेके,, श्रम अधीक्षक ने फिर भेजा नोटिस

सरायकेला-खरसावां

आखिरकार पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों के आगे मजदूरों के बुलंद हौसलों ने दम तोड़ दिया।

प्रिय पाठको अगर संसार में पेट की भूख ना होती तो शायद कोई मजदूर पैदा ना होता और ना कोई सेठ पैदा होता पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से ही बड़े से बड़े लोग और छोटे से छोटे लोग मजदूरी करते हैं मजदूरी में छोटे लोग ही नहीं आते बड़े से बड़े लोग भी कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में किसी न किसी संगठन के माध्यम से मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते हैं लेकिन आए दिन निचली कोटि के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को हम अखबारों के माध्यम से पढ़ते हैं टीवी के माध्यम से सुनते हैं या फिर किसी और के मुख से भी मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को हम सुनते हैं जानते हैं और समझते हैं। मजदूरों के ऊपर हो रहे हैं शोषण कोई नई बात नहीं यह तो ब्रिटिश काल से चला आ रहा है आज हमारे देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी मजदूर आजाद महसूस नहीं कर रहे उनको उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा उनका शोषण किया जा रहा है उन पर अत्याचार किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ संगठन ऐसे हैं जो सरकार द्वारा बनाई गई नियम व कानून को ताक पर रखकर मजदूरों का शोषण कर रहे हैं उन पर अत्याचार कर रहे हैं और मजदूर बेबस बिहाल शोषण का शिकार हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सुधा डेयरी के भीतर विकास कुमार ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर नहीं दी जाने की खबर को झारखंड क्राइम रिपोर्टर अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था  जिसमें जमशेदपुर डेरी सुधा डेयरी में मजदूरों का शोषण दबंगई से किया जा रहा था इसकी सूचना सरायकेला खरसावां जिला के सुपरिंटेंडेंट को लिखित रूप से मजदूरों ने दी थी। मजदूरों की लिखित शिकायत आने पर सरायकेला श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने पूंजीपति ठेकादार वा सुधा डेयरी को नोटिस कर अपनी बात रखने के लिए लेबर ऑफिस बुलाया था। लेकिन मजदूरों की सहमी एवं दबी आवाज ने आखिर यह तय कर दिया कि पापी पेट का सवाल है पेट के लिए झुक जाना शोषण हो जाना मंजूर है लेकिन अपने ऊपर के वरिय अधिकारियों पर कार्रवाई ना हो इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज को वापस लिया। वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने उक्त कंपनी व उक्त ठेकेदार को 3 महीने का रजिस्टर्ड लेकर श्रम कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया ताकी सही निर्णय लिया जा सके। खबर का दिखा असर लेबर सुपरिंटेंडेंट ने किया नोटिफिकेशन सुधा डेयरी के ठेका मजदूर के साथ हो रहा है शोषण वा दबंगई।

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर न देकर जबरन काम लिया जा रहा शिकायत करने वालों को दबाया जा रहा है। आजादी मिलने के बावजूद भी सुधा डेयरी के मजदूरों को आजादी नहीं मिल पाई है और बुरी तरह से शोषित मजदूर अपनी आवाज उठाने पर भी डरे एवं सहमे हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि यह पापी पेट का सवाल है वहीं श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर ने नोटिस जारी कर अपना काम बखूबी निभाते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
आपको बताते चलें कि जमशेदपुर डेरी के नाम से सुधा डेयरी यह वही डेयरी है जो अक्सर मजदूर के शोषण एवं मिलावटी कार्य को लेकर चर्चा में रही है।

वही सरायकेला में दिशा की बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि नियम का पालन करें नहीं तो होगा कार्रवाई । अब देखना है कि क्या झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में कंपनी और ठेकेदार की मिली भगत से मजदूरों पर शोषण होता है या फिर रक्षा व केंद्रीय राज्य मंत्री इस पर अंकुश लगा पाते हैं ।

भारत बंद का बिहार झारखंड में देखें असर

भारत बंद का बिहार झारखंड में देखें असर

झारखंड

एससी एसटी आरक्षण के भीतर उप वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को देशव्यापी भारत बंद का आवाहन किया गया था जिसको लेकर बुधवार को सरायकेला के आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है.

बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का फैसला दिया था। कई दलित और आदिवासी संगठनों ने इस फैसले को कमजोर और असंवैधानिक बताया है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन कर रही है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद है. जेबीकेएसएस नेताओं ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आदित्यपुर मुख्य मार्ग जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां कंपनी जा रही बस भी जाम में फंसीं रही.

वहीं दूसरी ओर मनजीत होटल सड़क को जाम कर दिया गया है. टायर जलाकर पेड़ रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है. मौके पर चांडिल थाना प्रभारी और कपाली के पुलिस पहुंचे हुए हैं. सिर्फ एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा है.

बिहार

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज


पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पटना पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शन उम्र होते देखे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इधर, आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन रोक दी गई है। दरभंगा में प्रदर्शनकरियों ने संपर्कक्रांति ट्रेन को रोक दिया और हंगामा कर रहे हैं।

नवादा में बंद से परीक्षार्थी परेशान


भारत बंद को लेकर नवादा बाजार को बंद कराया गया। शहर मुख्यालय के प्रजातंत्र चौक पर बंद समर्थकों द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर में घूम घूमकर दुकानों बंद करा रहे हैं। अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पासवान उर्फ डी सी ने बताया कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एस सी एस टी वर्गों के आरक्षण में क्रिमिलेयर लागू किया गया जिसको लेकर भारत बंद किया गया है।आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया


भारत बंद का मोतिहारी में असर दिखने लगा है। छतौनी थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया। इनलोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं टायर जलाकर आगजनी भी की। वहीं रक्सौल और बापूधाम स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

भोजपुर में भी बंद का असर

आरा में भी भारत बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। इतना ही नहीं आगजनी कर चक्का जाम कर दिए हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया है। मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है। मौके पर डीएम और एसपी पहुंच प्रर्दशनकारियों को समझा कर ट्रैक खाली करवाये। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के समीप पहुंच कर अम्बेडकर चौक को जाम कर दिया। जाम कर रहे प्रदर्शनकारी में भाकपा-माले, बासपा,आरजेडी और लोजपा रामविलास की पार्टी मौजूद रही।

मुजफ्फरपुर भी बंद का असर

मुजफ्फरपुर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी के सदस्यों ने 57 को जाम कर दिया है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शाहबाजपुर के पास जाम से लोक परेशान हैं। वहीं मुजफ्फरपुर छपरा न 102 को भी जाम करवा दिया गया है। इस कारण सड़क के दोनों ओर से ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इतना ही नहीं दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है।

नालंदा में बिंद चौराहा के पास जाम कर विरोध-प्रदर्शन


नालंदा में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण समिति द्वारा बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को बिंद चौराहा के पास जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण समाप्त करने की कथित साजिश का विरोध किया और बाबा साहब के सपनों को चकनाचूर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आरक्षण समाप्त करने को लेकर साजिश रची जा रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सार्थक सेवा संकल्प द्वारा पौधारोपण किया गया।

सार्थक सेवा संकल्प द्वारा पौधारोपण किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हमारी सामाजिक राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी है, हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा और दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा करने हेतु प्रेरित करना होगा,प्रत्येक व्यक्ति का अपने आसपास का वातावरण हरा-भरा बनाए रखना चाहिए एवं प्राकृतिक के प्रति सदैव कृतज्ञ होकर इसकी रक्षा जरूर करनी चाहिए।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार 20.7.2024 को आदर्श शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय मांझी टोला आदित्यपुर विद्यालय परिसर में सार्थक सेवा संकल्प के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक की रक्षा एवं वातावरण को हरा भरा रखने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष श्री जे.सी झा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ उपस्थित हुए इस अवसर पर करीब 50 फलदार पौधे लगाए गए तथा सार्थक परिवार की तरफ से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया तथा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी दिए गए

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ की होगी भारी मतों से जीत : अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह

रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पूरे झारखंड मे रिकार्ड मतों से जितेंगे. रांची लोकसभा क्षेत्र की चहूंमुखी विकास में उनका बेहतर योगदान रहा है. यह बातें ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है. अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरीके से विकास की गंगा बहाई है वह कदापि भूला नहीं जा सकता है. संजय सेठ जनता की छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं. जनता के बीच उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही लग रहा है कि संजय सेठ चुनाव में भारी मतों से जितेंगे.

लोगों से जिताने का कर रहे आह्वान:-

ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने का आह्वान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संजय सेठ की जीत के बाद एक बार फिर से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी. उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि 25 मई को चुनाव के दिन भारी संख्या में बूथ पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से जिताएं.

कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के बेटे ने बड़ोदरा में की आत्महत्या

सरायकेला/आदित्यपुर

9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह कांग्रेसी नेता के आवास पर पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

सरायकेला खरसावां जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे के इकलौते पुत्र दिव्यांशु कात्यायन उर्फ ग्लैमर (28) वर्ष ने बड़ोदरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे परिजनों को दिव्यांशु के आत्महत्या करने की सूचना मिली.सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिव्यांशु बड़ोदरा में एलएनटी कंपनी में इंजीनियर था.

वहीं सूचना मिलते ही इलाके मैं मातम का माहौल छा गया सभी की आंखें नम हो गई वहीं इलाके के प्रबुद्ध जन कांग्रेसी नेता के आवास पर जुटने लगे हैं.

आत्महत्या की सूचना पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश धारी, दिवाकर झा, भाजपा नेता सतीश शर्मा, बृजमोहन सिंह, चंदन सिंह, टीएमसी नेता बाबू तांती, विभाष चौधरी आदि जगदीश नारायण चौबे के आवास पहुंचे और संवेदना प्रकट की.

आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक संपन्न

आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक संपन्न

सरायकेला/आदित्यपुर

बैठक में ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

दिनांक 21 मार्च गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित हुए थाना शांति समिति की बैठक में। मुख्य रूप से शराब, ब्राउन शुगर व महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक में आए लोगों को कठोर कार्रवाई किए जाने संबंधित आश्वासन दिया गया.

आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ,गम्हरिया सीओ कौशल किशोर सिंह ,पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उपमेयर अमित सिंह, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सामाजिक वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आदित्यपुर, गम्हरिया से आए लोगों ने अपने समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा. जिसमें मुख्य रूप से होली पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पाबंदी लगाने, नगर निगम क्षेत्र में साफ- सफाई खराब स्ट्रीट लाइट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. वहीं बैठक में आदित्यपुर क्षेत्र में फैल ब्राउन शुगर कारोबार का भी मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी नितिन कुमार द्वारा अस्वत किया गया कि जल्द ही ब्राउन शुगर के नेटवर्क को ध्वस्त करने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जाएगा.

शांति समिति बैठक के दौरान थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह द्वारा बताया गया की होली के दौरान एंटी क्राइम चेकिंग ,रेस् ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जाएंगे, इन्होंने कहा कि शराब पीकर पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तोड़ने के विरुद्ध किसी भी जनप्रतिनिधि के पैरवी को नहीं सुना जाएगा, बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त किया जा रहा है और जेल से छूटे अपराधी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी अपील किया।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धारी, मनोज पासवान, अंबुज कुमार, समरेंद्र तिवारी, श्री रामठाकुर ,देबू चटर्जी ,जगदीश नारायण चौबे ,अशोक सिंह, महिला नेत्री मीरा तिवारी, रितिका मुखी, प्रियंका मंडल, ज्ञानवी देवी, मोनिका घोष ,दुर्गा दास, वैजयंती बारी आदि उपस्थित।

एक साथ 4 लाश के पहुंचने पर मातमी सन्नाटा पसर गया,, आदित्यपुर कालोनी में आंसुओं के धार  

एक साथ 4 लाश के पहुंचने पर मातमी सन्नाटा पसर गया,, आदित्यपुर कालोनी में आंसुओं के धार

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर कॉलोनी में मातमी सन्नाटा उस वक्त पसर गया जब कोलोनी में एक साथ चार शव पहुंचा सवों को देखने के बाद आदित्यपुर कॉलोनी में आंसुओं की धार बहने लगी.

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर कॉलोनी निवासी चार युवकों के चांडिल एनएच- 33 कंदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को शवो का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच चार शवो के कॉलोनी में पहुंचने पर कोलोनी वासियों की आंखें नम हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे रांची- टाटा NH33  के कंदरबेड़ा में जोरदार सड़क हादसे में आदित्यपुर कॉलोनी के चार युवक बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल ,रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद मंगलवार को चारों युवको के शव का जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया,

इधर मंगलवार दोपहर आदित्यपुर कॉलोनी में सभी चारों शव के पहुंचने पर आंसुओं के धार के बीच चारों शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर के पार्वती घाट पर हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में आदित्यपुर कॉलोनी के लोग शामिल हुए . शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, शोक जताने महिलाएं भी पहुंची, जहां सभी का रोरो कर बुरा हाल था ,जबकि परिजन को लोग ढाँढस बांधाने में लगे थे।

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

सरायकेला/आदित्यपुर

तेंदुए ने फैलाया लोगों के दिलों में दहशत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जंगली तेंदुआ वन विभाग की टीम अथवा आम जनमानस के लिए भी सर दर्द बना हुआ है

देखें यह विडियो

आपको बताते हैं चलें कि रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.

झारखण्ड क्राइम रिपोर्टर

वहीं सोमवार की शाम तेंदुए को बेबको कंपनी की सीसीटीवी कैमरे में देखा गया

वही झारखंड क्राइम रिपोर्टर के संपादक भरत सिंह ने जब वन विभाग की टीम से इस घटना के विषय पर वार्ता किया तो वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि तेंदुआ लगातार अपना स्थान बदल रहा है इस वजह से वह नजर में नहीं आ रहा है नजर में नहीं आने के कारण वह अभी तक पकड़ा नहीं गया.

Divisional forest officer

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि जितना हो सके स्थानीय लोग अपने घरों में रहे अनावश्यक बाहर न निकले और अगर बाहर निकालना पड़े तो तीन चार की संख्या में निकले अथवा पैदल या दो पहिया वाहन से ना निकले चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करें और जितना हो सके घर पर ही रहे।

इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक
17.03.2024 को गम्हरिया स्थित RSB Unit #1 कम्पनी में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त अभियान के संपन्न होने तक गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उसके आस पास अवस्थित सभी औद्योगिक इकाईयों एवं रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि रात्रि के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकले तथा अकेले न घूमे।
यदि अति आवश्यक हो तो 2-3 की संख्या में या चौपहिया वाहन का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नं० पर संपर्क कर जानकारी साझा करें ।
▪️9412996824 वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल
▪️ 9771283269 – वन क्षेत्र पदाधिकारी, सरायकेला प्रक्षेत्र
▪️ 9155573176 – वनपाल, देवेन्द्र नाथ टुडु
▪️ 9956482889 – वनपाल, सुनिल कुमार महतो
▪️ 9608193015- सहायक, प्रेम चन्द्र कुम्भकार

तेंदुए की वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल

तेंदुआ बदल रहा अपनी लोकेशन

तेंदुए ने फैलाया लोगों के दिलों में दहशत

सरायकेला/आदित्यपुर

आपको बताते हैं चलें कि रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे से एक जंगली तेंदुआ आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा हुआ है जिस वजह से आस पास के लोग काफी डरे हुए अथवा परेशान हैं. सबसे पहले RSB TRANSMISSION UNIT 1 में तेंदुए को चहल- कदमी करते देखा गया. उसके बाद दिनभर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी रही, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया.वही देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया.

इधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है परेशानी की बात यह है कि तेंदुआ किसी की नजर में नहीं आ रहा. लगातार जंगली तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से आसपास के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस वजह से कंपनियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

वहीं सरायकेला वन विभाग पदाधिकारी आदित्य नारायण ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी को भी तेंदुआ नजर आए वह अभिलंब 9412996824 इस नंबर पर संपर्क कर सुचना दे

आदित्यपुर क्षेत्र में पहली बार देखा गया तेंदुआ,मचा हड़कंप

आदित्यपुर क्षेत्र में पहली बार देखा गया तेंदुआ मचा हड़कंप

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्र आदित्यपुर में पहली बार देखा गया तेंदुआ

आदित्यपुर के RSB TRANSMISSION UNIT ( 1 ) में सुबह के लगभग 9:30 बजे से लेकर दोपहर तक हड़कंप मचा रहा इसका कारण यह रहा की कंपनी में एक तेंदुआ घुस गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे मजदूर डर के कारण दहशत में आ गए

आपको बताते हैं चलें कि सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत RSB TRANSMISSION UNIT ( 1)  में रविवार को सुबह लगभग 9:30 बजे तेंदुआ घुस हुआ पाया गया जिसे देख कंपनी में काम कर रहे हैं मजदूर दर से दहशत में आ गए.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 9:30 बजे कंपनी परिसर में काम कर रहे एक मजदूर ने तेंदुए को देखा तेंदुए को देखने के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ और इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी सूचना पा कर वरीय अधिकारियों ने सीसीटीवी को चेक किया सीसीटीवी चेक करने के बाद तेंदुए की खबर सच पाई गई जिसके तुरंत बाद अधिकारियों ने समय न गंवाते हुए वन विभाग को घटना की जानकारी दी.

घटना की सूचना पाकर वन विभाग के टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई और तकरीबन घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया,अच्छी खबर यह है कि कंपनी परिसर में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला जज ने की बैठक

न्यायिक अधिकारी बार एसोसिएशन व पुलिस अधिकारी बैठक में हुए शामिल

आदित्यपुर: चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बैठक की

गुरुवार को हुई इस बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन की दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके

वहीं सभी ने अधिक से अधिक बाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया

बता दें कि नासा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

7 दिवसीय योग शिविर हुआ संपन्न,बच्चों को मिली स्वस्थ रहने की शिक्षा

सरायकेला :सरायकेला जिले के आर.आई.टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरुडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय में 07 दिवसीय योग शिविर सुचारू रूप से हुआ संपन्न

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

योग गुरु श्री रविंद्र प्रसाद के सफल मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु यह शिविर का आयोजन किया गया

वंही मीडिया को जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्थापक श्री लक्खी पति महतो ने बताया कि यह योग शिविर कार्यक्रम 25-12- 2022 से चल रही थी जिसका आज 31-12-2022 को समापन किया गया वहीं कार्यक्रम में बच्चों को योग से जुड़ी बातें बताई गई अथवा योग करवाया गया योग गुरु रविंद्र प्रसाद ने बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़ी योग शिक्षा दी साथ ही योग गुरु रविंद्र प्रसाद ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को अथवा सभी लोगों को नित्य दिन योग करने का उपदेश दिया

आपको बताते चलें कि यह 07 दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सरायकेला जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा अभिषेक रामेश्वर प्रसाद, मकसूदन, मनोज कुमार,राजू सिंह, और विद्यालय की ओर से जितेन महतो, शिवाजी महतो, त्रिलोचन माहतो, अनीता माहतो, रजनी मैडम,
साथ ही सत्यानंद योग केंद्र की ओर से केंद्र के उपाध्यक्ष श्री लखन ठाकुर श्री मनोज ठाकुर योग प्रशिक्षक सह कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद श्री मनोज कुमार झा एवं विद्यालय संस्थापक श्री लक्खीपती महतो उपस्थित हुए

Design a site like this with WordPress.com
Get started