चक्रधरपुर विधानसभा में होगा युवा कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह।

चक्रधरपुर विधानसभा में होगा युवा कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह।

चाईबासा

ऐतिहासिक होगा युवा कांग्रेस का मिलन समारोह – प्रीतम बांकिरा

कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस की पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की । दोनों जिला की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि चक्रधरपुर विधानसभा में युवा कांग्रेस का “लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह” आयोजित किया जाएगा।इस लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह में सन् 2000 से लेकर 2020 तक युवा कांग्रेस में जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी में पदाधिकारी रहे सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा और उनको दोबारा पार्टी में सक्रिय कर अहम जिम्मेदारियां भी दी जाएगी।

इस लोकसभा स्तरीय समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता,झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ,लोकसभा और राज्यसभा के सांसद,कांग्रेस के सभी 4 मंत्री,कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक और प्रदेश स्तर के सभी नेता मौजूद रहेंगे ।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि यह कार्यक्रम सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
श्री बांकिरा ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू की जा चुकी है और कार्यक्रम के तिथि की घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी।

इस बैठक में युवा कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर रानी मुंदुईया,प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, प्रमेंद्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास,सरायकेला खरसावां कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश महतो, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय,ज्योती मुंडरी, हीरालाल तियु,सीमा खंडाईत,मिली बिरूवा,सिंहबुई संवैया, बबलू पुरती,आनंद ,रोहित पाट पिंगुवा (जरल), लक्ष्मी बेसरा, सचिन हेंब्रोम,राखी सलूजा, सुशील सुंडी, सुष्मिता,अली महतो , सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,संदीप महतो ,रामनाथ सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोल्हन विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने राज्यपाल को सौपा मांग पत्र।

कोल्हन विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद गीता कोड़ा ने राज्यपाल को सौपा मांग पत्र।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा में कुलपति, प्रति कुलपति, कुल सचिव, वित्त अधिकारी एवं रजिस्टार की स्थाई नियुक्ति कि रखी मांग।

सांसद गीता कोड़ा ने दिनांक 13 /11/ 2023 राजभवन में महामहिम राज्यपाल से भेंट कर कोल्हन विश्वविध्यालय में रिक्त पदों पर टीचर नियुक्ति की मांग के समर्थन में पत्र सौपा।

माननीय सांसद नें वर्तमान समय में बढ़ती शिक्षा गुणवंता कि जरूरतों को पूरा करने और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विकसित कार्यक्रमों की मांग की,एंव

इस संबंध में सिहभुम लोकसभा क्षेत्र के तहत स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के महत्वपूर्णता पर चर्चा की गई, ज्ञातव्य हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 54 डिग्री कॉलेज में 80000 विद्यार्थी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं, कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति, प्रति कुलपति, कुल सचिव, वित्त अधिकारी एवं रजिस्टर के पदों पर रिक्तियां के कारण छात्रों और कर्मचारियों को कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इस संबंध में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और नेतृत्व की आवश्यकता के लिए राजपाल महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने निवेदन करते हुए संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए समर्थ उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करने की मांग रखी, ज्ञातव्य हो कि कोल्हन विश्वविद्यालय क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के साथ ही बहुत ही पिछड़ा क्षेत्र है यह क्षेत्र कोल्हान विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति का पद मई 2023 से रिक्त है और प्रतिकूलपति का पद भी पिछले जून 2023 से रिक्त पड़ा हुआ है, जबकि वित्त अधिकारी का प्रभार भी प्रतिकूलपति के पास में होता हैं, तथा इस विश्वविद्यालय के रजिस्टार भी इस महीने के अंत तक सेवानिवृत होने के कारण रजिस्टार का पद भी रिक्त हो जाएगा ऐसी स्थिति में कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन करना, डिग्री प्रमाण पत्र निर्गत करना, डिग्री लेना, प्रमाण पत्र की सत्यता जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा विश्वविद्यालय में प्रशासनिक दृष्टिकोण से शैक्षणिक संस्था की दैनिक कार्यों, वित्तीय कार्यों, वार्षिक प्रतिवेदन, शिक्षा की गुणवता का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है,
महामहिम राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लिया है एवं महत्वपूर्ण समस्याओं के निदान पर पहल करने की आश्वस्त किया

पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – मधु कोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक चाईबासा(सदर अस्पताल) में किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर देवेन्द्र नाथ चांपिया ने शिरकत किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों अतिथियों का फलदार पौधा देकर स्वागत किया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि रक्त की कमी से आज पूरे जिला में प्रतिदिन मरीजों को काफी परेशानियां हो रही है। सही समय पर रक्त न मिलने से कई मरीजों का आवश्यक ईलाज नहीं हो रहा है इसलिए आज युवा कांग्रेस द्वारा पूरे देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी ने कहा कि आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के आह्वान पर देशव्यापी रक्तदान शिविर किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सभी रक्तदाताओं को फलदार पौधा देकर सम्मानित करते हुए कहा आप सभी समाज हित बहुत ही सराहनीय योगदान दे रहे हैं क्योंकि आज भी रक्त की कमी के कारण बहुत से लोग सही समय सही चिकित्सा लाभ से वंचित हो जाते हैं इसलिए आप सभी का समाजहित में बहुत बहुमूल्य योगदान है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने इस अवसर पर ब्लड सेंटर का निरीक्षण भी किया और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी वहां मौजूद पदाधिकारियों से लिया और कहा कि आनेवाले समय में ब्लड सेंटर को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई ,जिला महासचिव मोहम्मद सलीम,जिला प्रवक्ता जितेंद्र ओझा, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय,जिला सचिव मोहन हेंब्रोम,युवा कांग्रेस टोंटो प्रखंड अध्यक्ष ललित होनहागा चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष दिकु संवैया,झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप,टोंटो प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल दास,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय,शंकर बिरूवा,मंडल अध्यक्ष हरीश बोदरा,बिरसा बारजो, बुधराम कोड़ा,यशवीर बिरूवा, प्रवीण लागुरी, सन्नी राॅबर्ट,सागर बोस,बसंत गोप,ओम करवा,विजय सिंह तुबिद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चक्रधरपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुख्यालय शहर चाईबासा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर सदर थाना चौक, जैन चौक होते हुए पुराना समाहरणालय परिसर के समीप अवस्थित लौह पुरुष की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला नजारत प्रभारी पदाधिकारी, परिचारी प्रवर-पुलिस लाइन, सदर थाना प्रभारी, पुलिस जवान, विभिन्न खेल प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं इस रन फॉर यूनिटी समापन उपरांत उपस्थित पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य उपस्थित जनों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत उपायुक्त के नेतृत्व में उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का शपथ लिया गया।

जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित एयर कंडीशन जिम का किया निरीक्षण।

जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित एयर कंडीशन जिम का किया निरीक्षण।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा शहर स्थित बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में अधिष्ठापित एयर कंडीशन जिम का। पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

निरीक्षण उपरांत इसके संचालन को प्रारंभ करने के तदर्थ उपस्थित सदर एसडीओ, एसडीपीओ, जिला खेल पदाधिकारी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आदि की मौजूदगी में विचार-विमर्श किया गया। 

निरीक्षण उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि इंडोर स्टेडियम के संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय संचालन समिति के सदस्यों संग अधिष्ठापित नए जिम का अवलोकन किया गया तथा इसके संचालन को प्रारंभ करने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। 

साथ ही उपायुक्त ने बताया कि संचालन को प्रारंभ करने के अलावे परिसर का बेहतर ढंग से मेंटेनेंस सहित जिम शुल्क आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही अधिष्ठापित नए जिम का संचालन प्रारंभ किया जाना है तथा इसका लाभ जिला वासियों सहित सभी खिलाड़ियों को मिले इसके लिए प्रशासन लगातार जिले वासियों व खिलाड़ियों के हीत के लिए प्रयासरत है।

प्राउड ऑफ बीएलओ अभियान के तहत कोल्हान आयुक्त ने किया बुथो का निरीक्षण।

प्राउड ऑफ बीएलओ अभियान के तहत कोल्हान आयुक्त ने  किया बुथो का निरीक्षण।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

प्राउड ऑफ बीएलओ अभियान के तहत कोल्हान आयुक्त ने  किया बुथो का निरीक्षण।

27 अक्टूबर शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल में निर्वाचन कार्यो में तेजी लाने के लिए कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने प्राउड ऑफ़ बीएलओ अभियान के तहत चाईबासा के विभिन्न छ: बुथ केंद्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया ।

वहीं कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण करते हुए दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का रंगारंग तरीके से हुआ शुभारंभ।

झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का रंगारंग तरीके से हुआ शुभारंभ।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

27 अक्टूबर शुक्रवार को झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी के महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गई है। इस विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कई रोमांचक मैच खेले जायेंगे।

मुकाबले की शुरुआत आज 27 अक्तूबर से हो गईं है। पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का आखिरी मुकाबला होगा भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है क्योंकि अभी तक दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला का रिकॉर्ड बेहद रोमांचक रहा है।

दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

1.सुरक्षा के दृष्टिकोण से दर्शक किसी प्रकार का हथियार लाठी-डंडा, चाकू या पिस्टल लेकर स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

2. स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह के पटाखे माचिस या लाइटर आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

3. पान, बीडी, सिगरेट तंबाकू या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ लेकर दर्शक स्टेडिमय के अंदर नहीं जायेंगे।

4. किसी प्रकार का वाद्ययंत्र, पानी का बोतल, थर्मस, केन आदि भी स्टेडियम के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।

5. दर्शक अपना व्यवहार संयमित रखेंगे और खेल में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

6.दीर्घा भर जाने पर दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा इसके बाद दर्शन में आबादी मैदान में लगे बड़े स्क्रीन में मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सदर विधानसभा चाईबासा प्रवास कोर कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन विधानसभा संयोजक तरुण कुमार सवाईयां की अध्यक्षता में किया गया

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक चंदनक्यारी विधानसभा अमर बाउरी जी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव के निमित्त विशेष दिशा निर्देश देते हुए शक्ति केंद्रो से लेकर बूथों तक कार्यक्रमों को करना और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए जा रहे जनहित कार्यों को शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक पहुंचाना पर विशेष रूप से जोर दिया।

इसके उपरांत नगर के बूथ संख्या 105 पर बुथ कमेटी के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया के बाद नगर के प्रमुख कि वोटरों से मिलकर राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक विषयों पर विशेष चर्चा की, के उपरांत भाजपा के कार्यकर्ता काजू मद्धेशिया के पिताजी की के देहांत 2 दिन पहले हुई की सूचना मिलने पर बाउरी जी एवं जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओ,कार्यकर्ता ने उनके परिवार से मिले और इस दुख इस गाड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है की बातों को कहा गया।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखऱिया से 37 पेटी अवैध शराब जब्त।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम की तांतनगर ओपी पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते तांतनगर क्षेत्र के बड़ा पोखरिया गांव स्थित एक घर में छापामारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. इसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है. पुलिस इस मामले में घर मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आपको बताते चलें कि चाईबासा पुलिस अधीक्षक को तांतनगर क्षेत्र स्थित बड़ा पोखरिया गांव में अवैध शराब का कारोबार चलाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके आलोक में तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने पुलिस एवं सशस्त्र बल के सहयोग से बड़ा पोखरिया गांव स्थित प्रताप सवैयां के घर पर छापामारी की

छापेमारी के दौरान वहां से 37 पेटी विदेशी शराब जब्त की गयी जिसमें 18 पेटी नाइट गर्ल व्हिस्की, मैक्डोवेल्स की 12 पेटी, स्टर्लिंग रिजर्व की 7 पेटी, रॉयल स्टैग की प्रीमियर व्हिस्की की 29 बोतलें शामिल हैं. पुलिस ने इस संबंध में अवैध विदेशी शराब बेचने वाले के विरुद्ध आइपीसी एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू।

मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू।

चक्रधरपुर :मनोहरपुर में प्रसव के दौरान युवती की मौत मामले में जांच शुरू कर दी गई है आपको बताते चलें कि बिन ब्याही युवती के प्रसव के 24 घंटे बाद युवती की मौत एवं उसके नवजात शिशु की ख़रीद-फरोख्त मामले को लेकर बुधवार को जांच टीम एसडीओ के नेतृत्व में मनोहरपुर स्थित तुरी टोला का दौरा किया. इसके पूर्व जांच टीम के सदस्यों द्वारा इस मामले में संलिप्त दोनों सहिया, एएनएम एवं अवैध रूप से शिशु को एडॉपट करने वाली महिला से मनोहरपुर सीएचसी के बंद कमरे में क्रमश: पूछताछ की जा रही है. विदित हो कि मनोहरपुर का यह मामला उच्च स्तर पर भी तूल पकड़ता जा रहा है. जिससे ज़िला प्रशासन इसे गंभीरता से लिया है

तथा इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर पश्चिम सिंहभूम ज़िला के उपायुक्त के दिशा निर्देश में चक्रधरपुर अनुमंडल एसडीओ रीना हांसदा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित किया गया है. लिहाज़ा मामले की जांच को सार्वजनिक नहीं किया गया है. हनुमान लगाया जा रहा है उक्त जांच के बाद रिपोर्ट ज़िला उपायुक्त को सौंप दी जाएगी.ताकी आगे की कारवाई में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न ना हो।

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

पश्चिम सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा सदर थाना में पुलिस के साथ धक्का मुक्की एवं गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा सदर थाना अंतर्गत मस्जिद मुहल्ला बड़ी बाजार निवासी मो० नजीमुद्दीन के पुत्र मोहम्द तहसीन अख्तर रविवार कि रात्रि सदर थाना पहुंचा था।

वहीं उस वक्त ऑन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा थाना परिसर में अनावश्यक भीड़-भाड़ ना लगाने और हल्ला-गुल्ला नही करने के लिए बोला गया. लेकिन वह और आक्रोशित हो गया. पुलिस को लक्षित कर जोर-जोर से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से उलझ गए एवं उसके साथ गुत्थम-गुत्थी,धक्का-मुक्की करना प्रारंभ कर दिए। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी लिखित शिकायत पर सदर थाना में सुसंगत धाराओ के अंदर कांड दर्ज कर पुलिस द्वारा अभियुक्त मो० तहसीन अख्तर को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजनाओं से लोगों को किया गया जागरूक।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  डायन कुप्रथा सहित योजनाओं से लोगों को किया गया जागरूक।

पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा सहित योजना आधारित पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला में संचालित पब्लिक हेल्प सेल का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक आयोजित करते हुए ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50% से 90% तक सब्सिडी का लाभ आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से तथा पब्लिक हेल्थ सेल के माध्यम से जिला प्रशासन से जुड़ने के लिए जारी किए गए टेलीफोन नंबर- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376 व ईमेल- apkasahayakdcws@gmail.com के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को विशेष रुप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ये भी बताया गया कि किसी भी महिला को डायन कहना और प्रताड़ित करना दोनों ही अपराध है। इसीलिए हर महिलाओं को सम्मान दें खासकर बुजुर्ग महिलाओं का खास ख्याल रखें और कहीं भी ऐसी घटना होती है, तो उसे रोके और प्रशासन को सूचित करें। इस दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started