आदित्यपुर कल्पनापुरी सामुदायिक भवन में आयोजित सावन महोत्सव में खूब थिरकी वार्ड 23 की महिलाएं।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी वार्ड 23 सामुदायिक भवन में पूर्व वार्ड पार्षद जूली महतो और समाजसेवी रीता बर्मन के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वार्ड की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कल्पनापूरी सामुदायिक भवन में आयोजित हुए सावन मिलन महोत्सव में हरे रंग की रंग के परिधान में सुसज्जित महिलाओं ने खूब मौज- मस्ती की. इस मौके पर यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में फिल्मी धुनों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कई व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया. अंत में महिलाओं के बीच श्रृंगार सामग्री का विवरण किया गया.
इस मौके पर मौजूद पूर्व वार्ड पार्षद जूली महतो ने बताया कि सावन के इस पावन महीने में महिलाएं उत्साहित रहती हैं, इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद जूली महतो, समाजसेवी रीता बर्मन के अलावा मौसमी महतो, मंजू रेड्डी, नीलू सिंह, बबीता सिंह, कल्याण सिंह, बबली शरण, सोनी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता मे JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ आयोजन।
सरायकेला/आदित्यपुर
पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय एवं डालसा सचिव से JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के बारे मे सभी पुलिस पदाधिकारी को दी जानकारी।
समहारणालय सभागार मे बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार नें द्वीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यशाला मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, पुलिस उपाधिक्षक श्री चन्दन कुमार वत्स, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय श्री चन्दन कुमार वत्स के द्वारा JJ एक्ट एवं डालसा सचिव श्री कांति प्रसाद के द्वारा POCSO एक्ट के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला मे समय का सदुपयोग करते हुए एक्ट के प्रवधान को समझे ताकि बच्चों की मदद की जा सकें। उपायुक्त नें कहा बच्चो के द्वारा की जा रही अपराध एवं बच्चो पर हो रहे अत्याचार पर बाल अधिकार अधिनियम के तहत प्रोटोकोल फॉलो करे। वही पुलिस अधीक्षक नें कहा कि बच्चे समाज की अगली पीढ़ी होते है, इनके साथ समवेदनशील होकर सेंसेटिव पुलिसीँग का उदाहरण प्रस्तुत करे ताकि बच्चे मे डर नहीं हो एवं बच्चो को भरोषा रहें की पुलिस हमारी मदद करेगी।
जेजे एक्ट व पोक्सो एक्ट पर जानकारी देते हुए बताया गया कि यौन शोषण व बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमें अपने बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श की पहचान परिवार से ही सिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के व लड़कियां इस कानून की मदद ले सकते हैं। बच्चे हमारे देश की अमूल्य सम्पत्ति है। बच्चों के साथ कोई उत्पीड़न होने पर एफआईआर दर्ज करवाए। कार्यशाला मे पुलिस उपाधिक्षक के JJ एक्ट के प्रवधान, एक्ट पर लगाए जाने वाली धाराओ, संम्प्रेक्षण गृह/विशेष गृह/ सुरक्षित स्थान/ बाल गृह इत्यादि के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा किया। वही डालसा सचिव ने POCSO अधिनियम 2012 पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें इस तरह के मामले दर्ज होने के बाद मामलों से कैसे निपटा जाना चाहिए, इसकी प्रक्रिया पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी बोर्ड के सदस्यों की अनुशंसा पर डालसा द्वारा कानूनी सहायता, मुआवजा और सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट जमा होने के बाद अदालत में अंतरिम मुआवजे के लिए आवेदन किया जा सकता है। कार्यक्रम संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा बच्चों के चार अधिकार, बच्चों के संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों इत्यादि के बारे मे जानकारी डी गईं।
राजनगर और गम्हरिया में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर नये उत्पाद निरीक्षक ने कसा नकेल।
सरायकेला-खरसावां
सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त।
केतकी महतो को मिलेगा पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ।
आज साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए लोगों से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त नें साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगों को आस्वस्थ किया कि संज्ञान में आए सभी मामलों का जांचोपरान्त निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।
आज सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, इचागढ़ अंचल अंतर्गत लगान निर्धारण करने, अवैध तरिके से मकान बिक्री पर करवाई करने, पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान आदिवासी समन्वय युवा समिति के सदस्यगण मिल उपायुक्त को खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर विद्यालय मे संचालित पुस्तकालय के लिए अलग भवन उपलब्ध कराने तथा रायजामा, रीडिंग पंचायत मे पुस्तकालय प्रारम्भ करने सम्बन्धित आवेदन दिए। इस दौरान समिति सदस्यों नें उपायुक्त को अंग वस्त्र एवं पत्ते से बने टोपी प्रदान कर धन्यवाद दिया।
जनता दरबार में आज गम्हरिया दुगनी क्षेत्र से आई केतकी देवी ने बताया कि उनका घर जमीन सब छीन लिया गया है, उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, वह जैसे तैसे मांग कर खा लेती है वह पथरिया डूंगरी विद्यालय मे रहने को वेवस है। जिसपर उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारी को ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृत करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार केतकी देवी को राशन कार्ड तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।
एम टाइप मैदान मे दिखेगा दक्षिण भारत के जर्जर मंदिर की आकृति का पूजा पंडाल।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर : लौहनग़री जमशेदपुर और आस पास के क्षेत्र मे दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन की तैयारी शुरु हो गई है। इस क्रम मे आज एम टाइप मैदान, आदित्यपुर मे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण हेतु पारंपरिक पूजा अर्चना के पश्चात भूमिपूजन किया गया। इस बार दर्शकों को यहां दक्षिण भारत के पुराने जर्जर मंदिर की आकृति का दुर्गापूजा पंडाल देखने को मिलेगा. उक्त आकृति का पूजा पंडाल नक्काशी से भरा होगा और यह दर्शकों को स्वतः अपनी तरफ आकर्षित करेगा।
उक्त मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह जयराम स्पोर्टिंग यूथ क्लब के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अलावा उनके भतीजे स्व प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष गोल्डेन जुबली वर्ष मना रहा है. यहां पर पूजा की शुरूआत 1973 में ही की गयी थी. कमिटी के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार सिंह के अनुसार, यहाँ वर्ष 1973 में छोटे आकार में पूजा समारोह के आयोजन की शुरुआत की गयी थी. तब मोहल्ला के अभिभावक के रूप में कन्हैया प्रसाद, वर्मा जी, स्व नवल किशोर, समीर मंडल, विश्वनाथ भक्त, श्यामल कांत झा (जीवित) ने इसकी शुरुआत की थी. कमिटी के द्वारा इस बार यहाँ दरिद्रनारायण भोज का भी आयोजन किया जाएगा. पहाड़ी और जंगल के बीच विराजमान होंगी मां दुर्गे पूजा पंडाल का भव्य और मोहक रुप देखते ही बनेगा. जंगल और पहाड़ के बीच मां दुर्गे की दो अलग-अलग मूर्तियां विराजमान रहेंगी. एक मूर्ति पूजा पंडाल के भीतर होगी. सभी मूर्तियों का अपना अलग आकर्षण होगा।
दक्षिण भारत के जिस पुराने जर्जर मंदिर की आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका काम काफी बारीकी से होगा. पंडाल को बिल्कुल ही जीवंत रूप देने का काम किया जाएगा।
इस बार लाइटिंग बिल्कुल ही अलग होगा. चलता-फिरता लाइट का लुफ्त लोग उठा सकेंगे. इस मैकेनिकल लाइट भी कहा जाता है जिसका प्रयोग जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पहली बार किया जाएगा।
जानकारी देते हुए पूजा कमेटी ने बताया कि पूजा पंडाल में खासकर महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा उन्हें सुरक्षित दुर्गा मां के दर्शन कराने के साथ-साथ बाहर निकालना भी मुख्य उद्देश्य होगा।
आपको बताते हैं चलें कि जयराम स्पोर्टिंग यूथ क्लब के पूजा पंडाल की चर्चा सिर्फ आदित्यपुर में ही नहीं होती है बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी होता है. जमशेदपुर और कोल्हान की बात करें तो प्रत्येक घरों में इस बात की चर्चा होती है कि इस बार आदित्यपुर में किस तरह का पूजा पंडाल होगा. पड़ोसी राज्यों के लोग भी दुर्गापूजा पर आदित्यपुर का पूजा पंडाल देखने खींचे चले आते हैं।
उक्त मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, उनके भतीजे अंकुर सिंह यजमान के रूप में मौजूद थे. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, महासचिव सत्यप्रकाश, लाईसेंसी शंकर सिंह, ऋषि मिश्रा, भगवान सिंह, जितेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा, जवाहर लाल सिंह, धनंजय कुमार, संजू, विवेक, धीरज कैरा, सौरभ कुमार, कमल कपूर शाह, अनुराग सिंह, पंकज कुमार, पप्पू सिंह, मनबोध शर्मा, शशि शेखर, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पूर्व पार्षद विनीता अविनाश, आलोक दुबे, राजा सिंह, चंदन सिंह, किरण देवी, पार्वती डेकोरेटर्स के प्रोपराइटर अशोक दास, ड्राइंग डिजाइनर शिव कुमार दास आदि मौजूद थे।
डेंगू की रोकथाम के लिए अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सरायकेला/गम्हरिया
गम्हरिया: डेंगू के रोकथाम के लिए CSC गम्हारिया एवं जिले के प्रतिनिधि के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा से संबंधित नगर प्रबंधक एवं सभी जोन के वार्ड सुपरवाइजर के साथ एक अति महत्वपूर्ण बैठक प्रशासक द्वारा आयोजित की गई।
बैठक में डेंगू प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन करने का निर्णय लिया गया। डेंगू से पीड़ित मरीजों को सहायता एवं सफाई व्यवस्था को अलर्ट मोड में करने हेतु प्रशासक द्वारा एक सेल का गठन किया गया जिसमे अनंत खलको, शशि शेखर एवं रविंदर राम को प्रतिनियुक्त किया गया । साफ सफाई एवं एंटी लार्वा के छीढकाव से संबंधित कार्य एवं जिला से दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया । सभी डोर टू डोर वाहनों में डेंगू के रोकथाम हेतु प्रचार किया जाएगा , हर वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव सुबह में करने का निर्देश दिया एवं शाम को रोस्टर बनाकर फॉगिंग करने का निर्देश प्रशासक द्वारा दिया गया। प्रशासक ने बताया की जिला अस्पताल एवं सभी CSC में डेंगू की जांच फ्री में होता है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए पैंफलेट्स बांटने का निर्देश लिया गया।
बैठक में सभी नगर प्रबंधक, परिक्षामान पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, मोटाय बानरा, शिखा कुमारी, शशि शेखर, रविंदर राम और वार्ड के सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे।
चाईबासा: एएनएम का कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
(कोल्हान ब्यूरो भरत सिंह की रिपोर्ट)
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित सदर अस्पताल परिसर में कल्याण विभाग व प्रेझा फाउंडेशन के तत्वाधान पर एचडीएफसी परिवर्तन तहत संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी की अध्यक्षता तथा चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा व जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में केंद्र के चौथे बैच के 120 प्रशिक्षु एएनएम का कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का रीति अनुसार अभिनंदन पश्चात अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती माझी ने कहा कि यहां प्रशिक्षण पुरा करने वाली सभी प्रशिक्षु अपने जीवन यापन के पथ पर आगे बढ़ने के साथ-साथ मानव सेवा के लिए भी समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आप की आवश्यकता आमजनों को तब महसूस होती है, जब अपने शरीर में कोई असुविधा रहती है, ऐसे समय में आप सभी उनकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर चाईबासा विधायक ने कहा कि आज हमें बेहद गर्व और खुशी की अनुभूति हो रही है कि हमारे समाज की लड़कियां सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत मानव सेवा के लिए प्रेरित हो रही हैं।
समारोह के दौरान जिला उपायुक्त ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत इस क्षेत्र की युवतियां जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी उत्सुक हैं तथा हमारी यह शुभकामनाएं हैं कि जीवन में पूरे भारतवर्ष में उन्हें जहां भी जॉब मिले, वहां अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन करें। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा नर्सिंग कौशल कॉलेज के सभी शिक्षक गण, प्राचार्य, डायरेक्टर तथा इसके संचालन में सहयोग देने वाले तमाम लोगों को बधाई प्रेषित किया गया कि जिस उम्मीद से क्षेत्र की लड़कियों ने यहां अपना निबंधन करवाया, वह आज पूरा हुआ है।
उक्त अवसर पर सहायक समाहर्ता राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल, एचडीएफसी के स्टेट हेड संतोष सिंह, नर्सिंग कौशल कॉलेज के निदेशक डॉ दीपक अग्रवाल, प्रिंसिपल सहित अन्य उपस्थित रहे।
मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण मंत्री जोबा मांझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ के कर कमल द्वारा किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा
(कोल्हान ब्यूरो भरत सिंह की रिपोर्ट)
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित विकास भवन में झारखंड राज्य की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के कर-कमलों द्वारा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में सीएसआर पॉलिसी के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वाधान पर संचालित मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आगंतुकों को पौधा प्रदान कर स्वागत उपरांत डिजिटल माध्यम से दीप प्रज्वलन किया गया। लोकार्पण उपरांत उपस्थित अतिथियों के द्वारा मल्टी स्किल सेंटर परिसर का अवलोकन कर समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री माझी ने कहा कि विधायक कालखंड में यह परिसर विकास भवन के नाम से जाना जाता था तथा इसी भवन के माध्यम से गांव में विकास कार्य संचालित होता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव का पल है कि आज उसी विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। इस भवन में मेगा स्किल सेंटर संचालन को लेकर मंत्री माझी के द्वारा जिला के उपायुक्त एवं टाटा स्टील फाउंडेशन को बधाई भी प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर विधायक बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र के नौजवानों का कौशल विकास हेतु किए गए इस प्रयास के लिए जिला प्रशासन तथा टाटा स्टील फाउंडेशन दोनों ही तारीफ के हकदार हैं। चाईबासा विधायक के द्वारा समारोह में जिला का माईनिंग बहुल क्षेत्र होने के कारण इन कार्यों में प्रयुक्त होने वाले भारी वाहनों के परिचालन से जुड़ी हुई प्रशिक्षण भी यहां के युवकों को उपलब्ध करवाने के तदर्थ ट्रेनिंग सेंटर खोलने तथा जिला स्तर पर एक पुस्तकालय का संचालन करने, जिसमें दूरदराज से चाईबासा पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यकतानुसार किताबें उपलब्ध रहे इसका का सुझाव दिया गया।
समारोह में उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कृति संकल्पित है। इसके अलावा प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहता है। इस कड़ी में आज चाईबासा शहर के बीचो-बीच स्थित जर्जर हो चुके विकास भवन का टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से भवन का जीर्णोद्धार कराते हुए मल्टी स्किल सेंटर का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
उक्त लोकार्पण समारोह में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, स्किल डेवलपमेंट हेड कैप्टन अमिताभ वर्मा, यशवंत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा 500 केवीए का नया ट्रांसफार्मर।
मुसाबनी
मुसाबनी: राज्य योजना अंतर्गत मुसाबनी एवं आसन्न ग्राम ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पम्पू घाट स्वर्ण रेखा नदी में इंटेक वेल व बानालोपा सेंड हॉल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुसाबनी प्रखंड के लगभग 9600 उपभोक्ताओं के घरों में पानी की आपूर्ति पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा किया जा रहा है। ।लेकिन 16 अगस्त की संध्या 4:00 बजे से पूरे मुसाबनी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बंद है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी ।इस पर पेयजल स्वच्छता विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने हेतु रविवार को दिनभर पत्राचार एवं कार्यालय के चक्कर लगाते रहे।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचा 500 केवी का नया ट्रांसफार्मर
वहीं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुनील कुमार एवं कनीय अभियंता चैतन्य कुमार मिश्रा रविवार को भी दिन भर ऑफिस खुलवा कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे ।जिस कारण देर शाम तक 500 केवी का ट्रांसफार्मर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए लीज बेसिस पर विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। नया ट्रांसफार्मर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गया है। जिसे लगाने की कार्यवाही स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शुरू कर दी है। एक-दो दिनों में शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
राजीव गांधी की जयंती पर मुसाबनी में पुराने कांग्रेसियों को तापस चटर्जी ने किया सम्मानित।
मुसाबनी
मुसाबनी: प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को मुसाबनी नंबर 3 यूनियन ऑफिस सह कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 79 वीं जयंती हर्ष उल्लास पूर्वक मनाई गई। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड प्रभारी तापस चटर्जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित राय,भारत जोड़ो यात्रा के अमरजीत नाथ मिश्रा आदि द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला चढ़कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी नेताओं ने सूरदा राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही नेताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रण लिया।
मुसाबनी में स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाते कांग्रेसी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह मुसाबनी प्रखंड प्रभारी तापस चटर्जी के नेतृत्व में पुराने कांग्रेसियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में दर्जनों पुराने कांग्रेसियों को तापस चटर्जी ने एकता के सूत्र में बांधते हुए फूल माला पहनकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तापस चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है। धर्म के नाम पर देश को नहीं चलाया जा सकता। कांग्रेस हीं देश के लोगों की हितों की रक्षा कर सकती है। गरीबों एवं दबे कुचले लोगों की आवाज कांग्रेस पार्टी है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने संकल्प लिया की हर पंचायत में कांग्रेस के संगठन को चट्टानी एकता के साथ मजबूती प्रदान करेंगे। कहा राजीव गांधी के प्रयास से आज देश मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। सभी कांग्रेसियों ने इस अवसर पर शपथ लिया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करेंगे।
2 सुरदा राजीव चौक पर राजीव गांधी के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाते जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कांग्रेसियों में जोश भरा एवं एकजुट होकर फिरका परस्त पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस के पुराने इतिहास को दोहराते हुए कहा देश का गौरवशाली इतिहास कांग्रेस पार्टी की देन है। इसे झूठलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण चंद्र बाग ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुराने कांग्रेसी नेता पूर्ण चंद्र भगत, हिमांशु पात्र, मकड़ा पातर,अशोक कुमार, पातिनादन, संजय नायक, सिकंदर शाह, कीरा खान ,सुधीर नायक, पीटर दास, किशोर नंदा, लक्ष्मण चंद्र बाग झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद गुलाम सरवर आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर हिदायत हुसैन, मोहम्मद मुस्तकीम, मो इब्राहिम, शाहनवाज आलम ,कृष्णदेव पातर, कृष्णा चंद्र पातर, निर्मल भट्टाचार्य, मारिया दास, निमाई मार्डी, मोसेस डेनियल, दीपू भट्टाचार्य ,आरके मेरी दास, वर्षा दास, शोभा रानी ब्रिनेट, महेश्वरी ब्रिनेट, स्नेह लता आदि उपस्थित थे।
बास्को नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मनसा पूजा।
जय मां मनसा के नारे से गूंज उठा पूरा क्षेत्र।
मांता कीभक्ति में डूबे हजारों लोग।
भक्तिमय हुआ पूरा बॉस्को नगर क्षेत्र।
सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
17 अगस्त बृहस्पतिवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्को नगर में हर्षोल्लास के साथ मनसा पूजा मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हो कर मां मनसा की पूजा की एवं जय मां मनसा के नारे लगाए और माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त की किया।
वहीं पूजा में खिचड़ी भोग के रूप में प्रसाद ग्रहण किया.वंहा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में मां मनसा के प्रति आस्था और निष्ठा देखने को मिली.वहीं रात्रि के समय मां मनसा की पूजा करने के पश्चात सुबह के समय 5:00 बजे बलि देकर पूजा संपन्न हुई और सुबह से 8:00 बजे खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।
वहीं पूजा में उपस्थित बापी चंद्रपति ने मनसा पूजा के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोग यह मनसा देवी की पूजा वर्ष 2004 से करते आ रहे हैं और यह पूजा पीढ़ी दर पीढ़ी होती रहेगी आगे उन्होंने कहा कि सदैव ही मां मनसा देवी का आशीर्वाद हम सभी भक्तजनों पर एवं पूरे क्षेत्र वासियों पर बना रहता है इसीलिए इस पूजा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस पूजा का आनंद लेते हैं।
मिरुडीह में लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व आयुक्त विजय सिंह।
सरायकेला/आदित्यपुर
19 अगस्त शनिवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मिरूडीह के मूल भूत नागरिक सुविधाओं से वंचित जागरूक नागरिकों के बुलावे पर कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह समाजसेवी विजय सिंह अपनी टीम के साथ मिरूडीह पहुंचे।
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 और 10 में अवस्थित मिरुडीह न्यूबस्ती में मिरूडीह विकास समिति के आग्रह पर स्थानीय लोगो की समस्यों एवं घोर कठिनाइयों को जानने एवं उसके निवारण के उद्देश्य से कोल्हान के पूर्व आयुक्त सह समाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह ने वहाँ स्थित राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वगात किया. इस दौरान स्थानीय लोगो ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण , स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर पहल करने का आग्रह किया. जिसपर उन्होंने सबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के शीघ्र और फलदायी निवारण करने का ठोस आश्वासन दिया.इस अवसर इस दौरान श्री सिंह ने अपने टीम के प्रमुख रवींद्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान और श्री गिरिजेश दूबे के साथ और वहाँ काफी संख्या उपस्थित लोगो के साथ घूम-घूम कर समस्याओं को देखा और जाना किया। श्री सिंह ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों यथा उपायुक्त, और नगर प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम के साथ मिल कर सभी समस्याओं के हल करने का हर संभव प्रयास करूँगा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, गिरिजेश दूबे, प्रभाकर सिंह, श्री दुबे, प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, चन्द्र प्रकाश सिंह, सन्तोष सिंह, किशनदेव श्रमा, भोला सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुरज भान पाल, सोनदेव ठाकुर, धनंजय पासवान, आदि मौजूद रहे।
मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला अग्रसेन भवन में 20 को।
मुसाबनी
मुसाबनी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समेलन की मुसाबनी शाखा द्वारा रविवार 20 अगस्त को सावन मेले का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में किया जाएगा।
समिति द्वारा कई वर्षों से लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला समिति से जुड़ी बहनें आकर स्टॉल लगाती हैं। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिला उद्यम को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारी ममता सिंघानियां ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता है। सावन मेले में समाज के लोग एकत्रित होकर लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं। इससे सामाजिक रूप से महिलाओं को संगठित होने का अवसर मिलता है। महिलाएं आपस में खुलकर एक दूसरे से मिलती है और मेले का आनंद उठाती है।