उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
सरायकेला-खरसावां
( भरत सिंह की रिपोर्ट )
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न आहूत की गई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस वर्चुअल बैठक का संचालन DPO UID हेमंत कुमार के द्वारा किया गया।
उक्त बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
समीक्षा क्रम में उपयुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार पंजीकरण हेतू प्रस्ताव बनाकर UID SELL को उपलब्ध कराने के निदेश दिए। वही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार पंजीकरण कराने हेतू आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु लंबित मामलो का निष्पदान लेकर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित कर कार्य करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को 10 साल या उससे अधिक अवधि से बने आधार कार्ड के अपडेट कराने हेतु विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने फर्जी आधार के रोकथाम के लिए सभी अंचधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया वही सभी आधार केंद्र संचालको को अपने-अपने केंद्रों में रेट चार्ट इत्यादि प्रदर्शित करेंनें के निदेश दिया।
आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न दवा दुकानू का ड्रग इंस्पेक्टर नें किया निरिक्षण।
सरायकेला/आदित्यपुर
नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर 18 अगस्त शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर जया आइंड ने आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत ABHI MEDICAL भाटिया बस्ती, APOLO PHARMACY आदित्यपुर, DEV SAI MEDICAL आदित्यपुर, DRBHANGA MEDICAL स्टोर समेत कई दवा दुकानों एवं क्लिनिको का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।
निरिक्षण क्रम मे उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री ना हो, और आम लोगों को सही और अच्छी दवा मिले यह सुनिश्चित करे, निरीक्षण क्रम में उन्होंने कहा कि कई प्रकार की दवाइयां का युवाओं के द्वारा नशा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स के प्रिस्क्रिप्नस पर ही ऐसी दवाओं का बिक्री करे।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
सरायकेला-खरसावां
आगामी 14 सितम्बर तक जिले प्रभावित क्षेत्रो मे भ्रमण कर नशा मुक्ति के प्रति लोगो को प्रेरित करेगी जागरूकता वाहन- उपायुक्त
नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक तथा सक्रिय प्रयास करें ताकि हम अपने जिले को बेहतर बना सकें- उपायुक्त
समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के द्वारा आज नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।
इस दौरान उपायुक्त ने पत्रकार से वार्ता करते हुए का नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया है। यह अभियान 15 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक संचालित होगा। अभियान के तहत मासिक कैलेंडर के अनुसार विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। उपायुक्त नें कहा अभियान के सफल संचालन को लेकर आज जागरूकता उद्देश्य से रवाना किए गए चलंत एलईडी जागरूकता वाहन के माध्यम से नशा-मुक्ति के प्रति विभिन्न ऑडियो/वीडियो क्लिप दिखाकर लोगों को प्रेरित किया जायेगा। इस दौरान उपायुक्त में समस्त जिलेवासियों अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहें इस मुहिम में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे, नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक तथा सक्रिय प्रयास करें ताकि हम अपने जिले को बेहतर बना सकें।
उत्कृष्ट कार्य के लिए मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार सहित 5 थानेदार को मिला प्रशस्ति पत्र।
पूर्वी सिंहभूम/मुसाबनी
मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में लूट ,डकैती सहित कई गंभीर कांड के उद्भेदन एवं इंटर स्टेट अपराधकर्मी के मुख्य सरगने को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाने वाले मुसाबनी डीएसपी रेंज के पांच थाना प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर एवं एक एएसआई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने सभी ऊर्जावान अधिकारियों को बधाई देते हुए टीम भावना से कम करने के नसीहत दी। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया की अपराध अनुसंधान व बेहतर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार व एसआई अंकित कुमार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र मुंडा एवं एएसआई मोहम्मद सलीम, पोटका थाना प्रभारी विनोद टूडू, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, गुड़ाबंदा थाना प्रभारी मोहम्मद परवेज को पुरस्कृत किया गया।
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान एवं पुलिस लाईन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सरकार की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता व एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा इन सभी पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लूट एवं डकैती मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना रहीम खान सहित पूरी टीम को गिरफ्तार करने, बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावे किडनैपिंग केस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के त्वरित करवाई को लेकर इन सभी अधिकारियों को रिवार्ड के लिए मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद द्वारा अनुशंसा की गई थी।
जलाभिषेक के लिए आईआरबी 2 से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना।
मुसाबनी
जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष के साथ आईआरबी 2 कैम्प से बाबा बैद्यनाथ धाम(देवघऱ) के लिए रवाना हुआ। आईआरबी कैंप परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रामबाबू चौधरी,मंयक कुमार, अजय दास , संजय कुमार, प्रमोद मांझी,ओम प्रकाश,नगरदीप मंडल आदि दर्जनों कांवड़िये बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। जहां से शिव भक्त उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में गंगा जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर बाबा धाम देवघर पहुंच कर अपने आराध्य बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।देवघर में अरघा के माध्यम से शिवलिंग पर जल वे चढ़ाएंगे। कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम निकट बासुकीनाथ, त्रिकूट पर्वत, नौलखा मंदिर, तपोवन आदि धार्मिक स्थलों का दर्शन करेगी।
कांवरियों ने कहा कि इस बार और उत्साह के साथ जल चढ़ाने के लिए वे लोग रवाना हो रहे हैं। संघ के लोगों ने कहा कि मुसाबनी में सुख समृद्धि एवं शांति व्यवस्था हमेशा कायम रहे, इसे लेकर भोलेनाथ से वे प्रार्थना करेंगे।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह।
सरायकेला
नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ कर मासिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
माननीय मंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण -सह- परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन ने किया झंडोतोलन, जिले वासियों को दी शुभकामनाएं।
परेड में सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं KGBV के बालिकाओं ने लिया हिस्सा।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण -सह- परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार, उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन हैं। आजादी हमारे वीरों के बलिदान से, उनके त्याग से मिली है। आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा भारत देश बहुभाषी और अलग-अलग धर्म को मानने वाला देश है। देश को एक सूत्र में जुड़ने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया जिस वजह से आज देश एक सूत्र में बंधा है और यही लोकतंत्री की खूबसूरती है।
माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा राज्य के कर्मवीर एवं युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं। लोगो के विकास के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि निजी विद्यालयों के तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है ताकि गरीब के बच्चो को भी बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। माननीय मंत्री ने कहा झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ प्रदेश है, झारखंड सोने की चिड़िया है। यहां के कोयले से पूरे देश की बिजली जलती है, यहां के यूरेनियम से देश और दुनिया की सामरिक शक्ति मजबूत होती हैं, यहां के आयरन और पत्थर से पूरे देश और दुनिया को आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। झारखंड में सारंडा जंगल है जो एशिया महादेश का सबसे बड़ा खनिज संसाधन का स्रोत है बावजूद इसके झारखंड के लोग आज भी पिछड़े हैं जिसको लेकर राज्य के कर्मवीर युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव को शहर से जोड़ने का राज्यव्यापी अभियान चल रहा है। गरीब एवं पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सरकार कई योजनाए बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। अपने संबोधन क्रम में माननीय मंत्री ने कहा कि जिस राज्य के खनिज संपदाओं की वजह से देश और दुनिया तरक्की के आयाम गढ़ रहा है उस राज्य के युवा मुख्यमंत्री ने यह संकल्प लिया है कि यहां के खनिज संपदाओं पर पहला अधिकार यहां के आदिवासियों मूल वासियो का ही होगा और उसी के सोच के तहत तहत राज्य सरकार नीति बना रही है।
77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन के द्वारा 15 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक चलने वाले नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए मासिक कैलेंडर का विमोचन किया। अभियान के तहत आगामी 1 माह तक विभिन्न विभागों द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां संचालित कर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन ने नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत संचालित स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में अपने स्तर से सहयोग प्रदान करें ताकि नई पीढ़ी को नशा की चुंगल से बचा समाज के विकास, राज्य एवं देश के विकास मे जोड़ा जा सकें।
मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज का 40वां जन्मोत्सव डबरा में मनाया गया।
जया अग्रवाल (डबरा, ग्वालियर) मध्य प्रदेश
मुनिश्री ने अपने प्रवचन देते हुए भक्तों से कहा दिगंबर मुनि अपना जन्म उत्सव कभी नहीं मनाते वहां परोपकार दिवस मनाते हैं क्योंकि हमारा जन्म मुनि बनकर स्वयं का कल्याण करने के लिए हुआ है यदि इस राह में कोई हमारे साथ जुड़ जाता है तो हम सोचते हैं कि हमारे साथ-साथ इस जीव का भी कल्याण हो जाए।
समारोह में जैन भजन सम्राट राजीव विजयवर्गीय ने अनेकों जैन भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया जिसका धर्म प्रेमी बंधु ने भरपूर आनंद लिया। समारोह में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मुन्ना लाल गोयल,भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट, मनोज जैन( जैन कॉलेज)एवं अन्य गुरु भक्त उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुनि श्री को पिछी कमंडल एवं सिंघासन भक्तों द्वारा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में समस्त भारत से हजारों से भी अधिक की संख्या में मुनि भक्त उपस्थित हुए और उपस्थित अतिथियों का सम्मान आरोग्यमय में वर्षा योग समिति के सदस्य विनोद जैन, अरुण जैन, नीरू जैन, महावीर जैन, महेंद्र जैन, हेमंत जैन, राजू जैन, ममता जैन, जितेंद्र जैन, बसंत जैन, दिनेश जैन, रवि जैन, लोकेश जैन, सुशीला जैन शास्त्री अनुराग जैनअमन जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। एवं समस्त डबरा के मंचों द्वारा मुनिश्री को अर्घ समर्पित किए गए एवं महा आरती की गई।
न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ अद्भुत शिव श्रृंगार।
मुसाबनी
न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर शिव मंदिर में सावन के मौके पर रुद्राभिषेक एवं शाम में शिव श्रृंगार की अद्भुत छटा देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पूरे दिन बड़ी संख्या में शिव भक्तों के जलार्पण के बाद संध्या बेला में शिव श्रृंगार कार्यक्रम विधि विधान से मंदिर के पुजारी मनीष जोशी द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें विभिन्न तरह के फूलों, बेलपत्रों के अलावा अन्य सामग्री के साथ बाबा भोलेनाथ को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। घंटों चले शिव श्रृंगार के कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध कतार मंदिर में प्रवेश कर बाबा भोलेनाथ का दर्शन करते हुए हर हर बम बम का जयकारा लगाते निकल रहे थे। शिव श्रृंगार की बेला की अछ्वुत छंटा देखते ही बन रही थी। बताते चलें कि सावन में शिव श्रृंगार का अलग महत्व है। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। जबकि प्रत्येक सोमवारी की संध्या अलग-अलग रूप से बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाता है।
इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ शिव चर्चा महिलाओं के द्वारा किया गया। संध्या काल में पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने शिव चर्चा में भाग ली। इस अवसर पर समाजसेवी दीप चंद्र अग्रवाल, पितर चंद्र अग्रवाल ,विजय सिन्हा, सत्यजीत सरकार सहित काफी संख्या में भक्तगण अपने पूरे परिवार के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-कर कर हिस्सा लिया।
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत।
सरायकेला/आदित्यपुर
रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण लोगों की मौत होने के बावजूद घटनाएं नहीं रुक रही है. यात्री रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं उन्हें पार करने से रोकने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं की गई हैं।
बता दे घटना रविवार की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने के कारण अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने का कारण पता नही चल पाया।
वही घटना इतनी दर्दनाक है कि लोग शव को देखते ही उनके रोंगटे खड़े हो जा रहें है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरपीएफ पुलिस की मौजूदगी नहीं रही।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, अपराधी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर।
सरायकेला/आदित्यपुर
पुलिस ने रविवार सुबह एस टाइप मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग चलाया. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कई बाइक सवार पुलिस के गिरफ्त में आए. जो बगैर हेलमेट और अधूरे कागजात के साथ पकड़े गए थे. पुलिस की चेकिंग देख कईयों ने अपने घर का भी दिशा बदल लिया।
चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया. चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोगों ने फाइन भरने का भी ऑफर दिया लेकिन थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा जो पैसे मुझे दे रहे हो इन्ही पैसों से हेलमेट खरीद लो जिससे तुम अपने और परिवार की सुरक्षा कर सकोगे।
थाना प्रभारी राजन कुमार ने चेकिंग के दौरान पकड़े गए सभी व्यक्ति को एक लाइन से खड़ा करवाया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी की बातें सुनकर लोगों ने अपना अपराध स्वीकारा और आइंदा बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाने का संकल्प लिया. स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की. पकड़े गए लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया की भविष्य में यह गलती दोबारा नहीं होगी।
जदयू प्रदेश कमेटी की पहली सूची जारी, कोल्हान क्षेत्र के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों का किया अभिनंदन।
सरायकेला/आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आदित्यपुर स्थित आवासीय कार्यालय एमआईजी 2/1 में प्रदेश कमेटी की पहली सूची जारी की गई. जिसमे कोल्हान क्षेत्र के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारी का अभिनंदन किया गया।
इस अभिनंदन समारोह में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बीरेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, महासचिव कौशल कुमार, महासचिव अंजली सिंह, एवम प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश उपस्थित हुए।
बता दे समारोह का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई. समारोह में भारी संख्या में जिला के पदाधिकारी एवं जदयू के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए. सम्मानित पदाधकारियो को जिला अध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, मनोनित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा मिशन 2024 में आप सभी लग जाए माननीय विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास बिहार देखा है अब पूरा देश देखेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजमोहन सिंह, शंकर प्रसाद, लव नारायण राय, अरुण सिंह, अशोक राम, मनीष कुमार रजक, तरुण जी, रविशंकर शर्मा, अमर शर्मा, शिवम कुमार, देवेन मंडल, मधुसूदन मंडल, सोनाराम टूडू, उमाशंकर प्रसाद समेत कई कार्यकर्तायगण उपस्थित रहे।
साधु का चोला ओढ़े डोडा बेचने का कर रहा था कारोबार, रंगे हाथ पुलिस ने दो युवक को दबोचा।
सरायकेला/चौका
ज़िले के चौका थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-33 पर पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों के ट्रक चालकों को एक व्यक्ति साधु का भेष धारण करके डोडा का चूर्ण बेच रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को चौका थाना क्षेत्र में डोडा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।
प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने दोनों आरोपी को प्रस्तुत करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चौका थाना क्षेत्र के पानला मोड़ के समीप पप्पू होटल (श्रीराम होटल) के सामने खड़ी होने वाली वाहनों के चालकों को एक व्यक्ति डोडा का चूर्ण बेचता है. डोडा बेचने वाला व्यक्ति साधु के भेष में रहता है. वह पंजाब तथा हरियाणा के ट्रक चालकों को डोडा बेचने का कारोबार करता है. उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम द्वारा पानला मोड़ पर जांच शुरू की गई. इस दौरान पुलिस जांच देखकर एक ट्रक भागने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने उक्त ट्रक को पकड़ लिया. उसकी तलाशी में ट्रक के केबिन से 250 ग्राम डोडा बरामद किया गया।
वहीं ट्रक चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रक चालक सुखदेव सिंह से पूछताछ की गई. जिसमें उसने बताया कि थोड़ी देर पहले ही एक साधु बाबा से डोडा खरीदा है. इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक सुखदेव सिंह को श्रीराम होटल ले जाकर डोडा बेचने वाले साधु बाबा की पहचान कराई. पुलिस ने मौके पर साधु बाबा को भी गिरफ्तार कर लिया. डोडा बेचने वाला व्यक्ति चौका थाना के पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक बड़ामटाँड़ निवासी हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ में पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक ने स्वीकार किया है कि वह पंजाब और हरियाणा के ट्रक चालकों को डोडा का चूर्ण बेचता था. अपने घर पर ही डोडा रखता है. पुलिस ने पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक के घर की तलाशी ली थी. जहां से 14 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया है. पुलिस ने डोडा चूर्ण बेचने के आरोप में चौका थाना के बोड़ामटाँड़ निवासी पप्पू मोदक उर्फ कार्तिक मोदक तथा डोडा खरीदने वाले पंजाब के ट्रक चालक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, अभिजीत कुमार, जवान मथियास जॉन मुर्मू एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।