लूटकांड के कई मामलों में संलिप्त अभियुक्त नकुल महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

लूटकांड के कई मामलों में संलिप्त अभियुक्त नकुल महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

राजनगर

पुलिस ने जिले में कई लूटकांड को अंजाम दे चुके फरार अपराधी नकुल महतो को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नकुल महतो राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कांकी गांव का रहनेवाला है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने आरोपी नकुल महतो के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नकुल महतो अपने साथी मोहम्मद हुसैन के साथ जिले में कई बड़े लूट कांड को अंजाम दे चुका है. वर्तमान में मोहम्मद हुसैन जेल में बंद है. नकुल महतो, मोहम्मद हुसैन एवं अन्य साथियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामला दर्द है. नकुल महतो ने कई लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 08 नवंबर 2022 को सरायकेला क्षेत्र के हल्द्वानी में 70 हजार रुपये की लूट, 10 मार्च 2023 को राजनगर क्षेत्र के पहाड़पुर से 68000 रुपये की लूट एवं 26 अप्रैल 2023 को राजनगर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर कैनाल के समीप से 157695 रुपये की लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अभी जिस मामले में नकुल की गिरफ्तारी हुए है. वह 17 मई 2023 को राजनगर थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर स्थित सूखे कैनाल के समीप पिस्तौल सटाकर राजनगर थाना क्षेत्र के केण्दमुण्डी निवासी संजीवन भकत से हुई लूटकांड से जुड़ा है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संजीवन भकत ने 17 मई 2023 को राजनगर थाना में कांड संख्या 17/2023 के तहत मामला दर्ज कराया था. भुक्तभोगी ने अपने लिखित शिकायत में बताया था कि गोपिनाथपुर सूखे कैनाल के पास दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने उसे पिस्तौल सटा कर रुपयों से भरा उसका बैग छीनकर गोपिनाथपुर की ओर भाग गए. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित छापामारी करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद हुसैन को दो दिन बाद 19 मई को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने पूछताछ दूसरे अभियुक्त नकुल महतो का नाम पुलिस को बताया था. जिसके बाद पुलिस नकुल को पकड़ने के लिए लगातर छापामारी अभियान चलाती रही. अंततः नकुल पुलिस के गिरफ्त में आया

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि लूट कांड के आरोपियों के सलाखों के पीछे जाने से क्षेत्र में काफी हद तक अपराध का ग्राफ कम हो जाएगा. ये आरोपी घात लगाकर फाइनांस कम्पनी के कर्मियों को हथियार के बल पर डरा कर लूटते थे. आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक कर राहुल दुबे व सशस्त्र बल की भूमिका रही।

झारखंड चेतना मंच ने रेल जीएम को बी टर्मिनल श्रेणी का स्टेशन बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

झारखंड चेतना मंच ने रेल जीएम को बी टर्मिनल श्रेणी का स्टेशन बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/आदित्यपुर

झारखंड चेतना मंच ने रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को बी टर्मिनल श्रेणी बनाने की मांग की है. साथ ही मंच ने जीएम से आदित्यपुर की आबादी और रेल टिकटों की बिक्री को देखते हुए यहां कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की. जिसमें टाटानगर दानापुर सुपर एक्सप्रेस, टाटानगर थावे एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, साथ ही टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग शामिल हैं।

रेल जीएम को बताया गया कि कोरोना के समय से ही यहां कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है. ज्ञापन सौंपने में मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार आदि शामिल थे।

मनरेगा लोकपाल ने मुसाबनी प्रखंड सभागार में बैठक कर योजनाओं का किया समीक्षा।

मनरेगा लोकपाल ने मुसाबनी प्रखंड सभागार में बैठक कर योजनाओं का किया समीक्षा।

मुसाबनी

जिला के प्रभारी मनरेगा लोकपाल अरुणाभा कर ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।इससे पूर्व प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ व मनरेगा कर्मियों ने गुलदस्ता देकर लोकपाल का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव एवं मुखिया से पंचायत वार मनरेगा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया ।मनरेगा योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का उन्होंने अध्ययन किया। मौके पर उन्होंने सभी पंचायत सचिवों एवं मुखिया को निर्देश दिया कि जिन पंचायतों में अब तक मेट नहीं है वहां सबसे पहले ग्राम सभा के माध्यम से मेट का चयन करें। ताकि मनरेगा योजना में गति लाया जा सके।
सरकार मेट के लिए प्रति मानव दिवस 342 रुपये देती है। जिन पंचायत में महिला वार्ड पार्षद है। वहाँ पर उन्हें मेट बनाएं। जहां नहीं है उन जगहों पर ग्राम सभा के माध्यम से चयन करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत राज्य एवं केंद्र सरकार जो राशि देती है, वह अक्सर खर्च नहीं हो पाती है। इस बात का ध्यान रखें कि विकास कार्य हर हाल में पूरा करना है। इसके लिए उन्होंने मनरेगा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही। योजनाओं की गुणवत्ता को उच्च प्राथमिकता देते हुए राशि खर्च किए जाने पर उन्होंने जोर दिया।

बैठक में बीडीओ सीमा कुमारी, मनरेगा राजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन, विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।

विधुत वोर्ड के अध्यक्ष ने आदरडीह विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत कर्मी के साथ बैठक की।

विधुत वोर्ड के अध्यक्ष ने आदरडीह विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत कर्मी के साथ बैठक की।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल सहायक विद्युत आपूर्ति शाखा चांडिल के अधीन आदरडीह सब स्टेशन में विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने विद्युत कर्मी के साथ बैठक की गई। क्षेत्र विधुत व्यवस्था के सुधार, रेवेन्यू,विद्युत समस्या से रूबरू हुए । विद्युत विभाग को बेहतर करने तथा बाकाया राशि,विद्युत चोरी पर रोक लगाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।

विद्युत वोर्ड के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा की दो करोड़ का बिजली खरीद, रेवेन्यू कलेक्शन 50 लाख होता है।सभी घरों से मीटर बाहर लगाने का निर्देश, एटीपी मशीन में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जमा, 10 हजार से अधिक बकाया राशि के उपभोक्ता का लाईन विच्छेदित करना । सभी घरों में मीटर लगाना अनिवार्य किया गया ।जी एम श्रवण कुमार, के के सिंह, पवन मिश्रा, चांडिल विद्युत सहायक अभियंता लालजी महतो, बलराम हांसदा आदी लोग उपस्थित थे।

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

अमलगम कंपनी के मजदूर ने परिवार संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर…

सरायकेला/कांड्रा

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम कंपनी के मजदूर ने शनिवार की सुबह कांड्रा ओवरब्रिज के समीप किराए के मकान में रहनेवाले अमलगम कंपनी के मजदूर रमेश हांसदा उनकी पत्नी माधुरी हांसदा, बड़ी बेटी प्रतिमा एवं छोटी बेटी प्रिया को बेसुध अवस्था में पुलिस ने घर से बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मजदूर रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी बेटी प्रिया की स्थिति नाजुक बताते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया है

बता दे पत्नी माधुरी एवं बड़ी बेटी प्रतिमा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूर रमेश हांसदा परिवार सहित कांड्रा ओवर ब्रिज के समीप राजू महतो के मकान में किराए पर रहता था. शुक्रवार की रात मजदूर खाना-पीना खाकर अपने घर में परिवार सहित सो गया. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां देखा सभी बेसुध अवस्था में पड़े हुए हैं. जिसके बाद फौरन सभी को रेस्क्यू करते हुए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचा।

वहीं रमेश हांसदा एवं उनकी छोटी पुत्री प्रिया की स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. बेसुध होने के पीछे चिकित्सक जहर खाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. वैसे मजदूर एवं उसका परिवार इस अवस्था में कैसे पहुंचा इसका खुलासा फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक।

मुसाबनी

सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण।

मुसाबनी न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को मुसाबनी, घाटशिला एवं जमशेदपुर के समाजसेवीयों द्वारा आपसी सहयोग से बाबा भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर बाबा महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर में बाबा महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया।पंडित मनीष जोशी सहित जमशेदपुर से आए पंडितों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करा कर बाबा महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया।संध्या काल में मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन कर बाबा भोलेनाथ को भक्ति संगीत से रिझाया गया। भक्ति संगीत का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

महाकालेश्वर मंदिर न्यू कॉलोनी में मंदिर रुद्राभिषेक के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार बंद होकर प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल का प्रसाद लेने वालों की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में लगी रही। पुरुषोत्तम कांवटिया, दिनेश साव, जयप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास गोयल ,सुरेश चौधरी, कृष्णा चौधरी,आशीष पातर, सत्यजीत सरकार, कामेश्वर सिंह, सिद्धांत दे, बबलू झा, रितेश सतपति, किशोर सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप चंद्र अग्रवाल धर्म पत्नी पुष्पा देवी, विवेक धर्मपत्नी रिचा, पितर चंद्र अग्रवाल धर्म पत्नी ललिता अग्रवाल, किरोड़ीमल धर्मपत्नी मीरा गुप्ता, अशोक सिन्हा धर्मपत्नी निर्मला सिन्हा, विजय सिन्हा धर्मपत्नी नीलम सिन्हा , समीर बेरा उनकी धर्मपत्नी सुलाता बेरा,राजेश सिंह, दीपक अग्रवाल, पवन सिंघानियां में अहम भूमिका अदा की।

ऑपरेशन “अमानत” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट चांडिल ने अमानत धारी यात्री को वापस किया।

ऑपरेशन “अमानत” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट चांडिल ने अमानत धारी यात्री को वापस किया।

सरायकेला/चांडिल

ऑपरेशन “अमानत” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट चांडिल ने अमानत धारी यात्री को वापस किया। किया गया अच्छा कार्य (मूल्य लगभग 2500
चांडिल स्टेशन के आर पी एफ प्रभारी अजित कुमार ने जानकारी दिया की रेल सफर यात्री का सुरक्षित अमानतधारी को वापस किया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुचना के आधार पर या,आर पी एफ कर्मी रेल गश्ती के द्वारा आरपीएफ पोस्ट चांडिल को चाकुलिया से टाटा के लिए टिकट संख्या UWF51936415 वाली एक स्वस्थ महिला यात्री से मोबाइल फोन पर सामान्य डिब्बे में उसके कैरी बैग (प्रेशर कुकर, कढ़ाई, टिफिन, पहने हुए कपड़े) छूट जाने के बारे में जानकारी मिली। इंजन से तीसरा) टी/नंबर- 18019 (झारग्राम-धनबाद मेमू)। आरपीएफ पोस्ट चांडिल के एसआई/जी.प्रसाद और सीटी/आर.के.मीणा ने पीएफ नंबर 2 पर चांडिल स्टेशन पर उसी ट्रेन के आगमन पर भाग लिया और पीछे छोड़े गए कैरी बैग को हटा दिया और उचित औपचारिकताओं के बाद उसे मूल मालिक को सौंप दिया। श्वेता मैती, उम्र लगभग 23 वर्ष, सी/ओ- मोहन लाल मैती, नमोपारा, काली मंदिर के पास, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड, 832301 आरपीएफ पोस्ट सीएनआई पर। महिला यात्री ने आरपीएफ पोस्ट चांडिल और भारतीय रेलवे को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा। ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ पोस्ट चांडिल द्वारा अच्छा कार्य किया गया (मूल्य लगभग 2500/-)

ग्रामीणों ने ग्राम सभा कर तेरेंगा पंचायत की मुखिया के कार्यों पर जताया संतोष।

ग्रामीणों ने ग्राम सभा कर तेरेंगा पंचायत की मुखिया के कार्यों पर जताया संतोष।

मुसाबनी

केन्दाडीह लोहिया भवन में ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कर तेरंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन के कार्यकाल पर संतोष जताते हुए ग्रामीणों ने उनके ऊपर लगाए जा रहे बीडीओ द्वारा आरोप को निराधार बताया।

साथ ही ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बताया कि 9 अगस्त के समाचार पत्र में तेरेंगा पंचायत सचिवालय के प्रज्ञा केंद्र का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किए जाने का समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें मुखिया को शो कॉज पूछे जाने की भी बात लिखी गई थी। जबकि मुखिया एवं पंचायत सचिव को बीडीओ कार्यालय से आज तक कोई स्पष्टीकरण पूछे जाने संबंधित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है ।ग्रामीणों ने कहा कि बिना पत्र निर्गत किए हुए समाचार पत्रों में शो कॉज किए जाने का मामला प्रकाशित हो गया।जिससे मुखिया की बदनामी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रज्ञा केन्द्र का संचालन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के आदेश से किया जाता है। संचालक क्या करते है क्या नही। इस बात की जानकारी प्रखण्ड विकास पर्याधिकारी को होती है। फिर भी मुखिया को इस मामले में घसीटा जाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि बेवजह मुखिया को परेशान किए जाने पर वे लोग मुखिया के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

डीईओ ने किया गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल का निरीक्षण।

डीईओ ने किया गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल का निरीक्षण।

मुसाबनी

मुसाबनी: निदेशक ( माध्यमिक शिक्षा) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय झारखंड के निर्देश पर जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के स्थापना अनुमति प्राप्त अनुदानित विद्यालय गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय परिषद का निरीक्षण किया

इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन,वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षक कक्ष, उपस्थिति पंजी, निरीक्षण पंजी,खेल सामग्री,उपस्कर आदि सहित बिंदुवार अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने अपनी मौजूदगी में पूरे विद्यालय परिसर की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई। उन्होंने वर्ग कक्ष की लंबाई चौड़ाई की जानकारी ली। विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध पेयजल सुविधा, शौचालय एवं बिजली व्यवस्था की भी उन्होंने जांच किया। विद्यालय की व्यवस्था देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी काफी प्रसन्न हुई। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को और बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ाने एवं बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट 99 फीसद होने की खुशी में उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं और मन लगाकर बच्चों को पढ़ाने की नसीहत दी। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर से तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर का तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों का उपायुक्त ने किया समीक्षा।

सरायकेला

विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित कार्य मे तेजी लाने के दिए निदेश।

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंध अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लकड़ा, सहायक संख्यीकी पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश सिन्हा, कार्यपालक दण्डधिकारी श्रीमती बबली, डॉ सुधा वर्मा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान 14 जुलाई से 14 अगस्त तक छूटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने, जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण को लेकर जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जन्म एवं मृत्यु निबंधन को लेकर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदन में निष्पादित मामले सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्राप्त कर उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला सांख्यिकी कार्यालय से सहायक पदाधिकारी श्री गंगा सागर के द्वारा बताया गया की इस अभियान के तहत जिले मे जन्म निबंधन हेतु प्राप्त कुल 9564 आवेदन में 1836 का आवेदन का निष्पादन किया गया है वहीं मृत्यु निबंधन हेतु प्राप्त कुल 623 आवेदन में 103 आवेदन का निष्पादन किया गया है। जिसपर उपायुक्त ने कहा यह उपलब्धि काफी कम है, उन्होने अभियान के प्रति जनजागरूकता लाते हुए सभी प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर दिनांक 14 अगस्त 2023 तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर भी बल दिया गया। उन्होने कहा कि उक्त प्रमाण पत्र सामान्य प्रक्रिया के तहत आम नागरिकों को उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करे।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिन के अंदर विद्यालय स्तर एवं आंगनवाड़ी स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या जिला मुख्यालय कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निदेश दिए।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली ने रेल गम को सौंपा ज्ञापन।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली ने रेल गम को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/आदित्यपुर

12 अगस्त शनिवार को रेलवे के महाप्रबंधक को।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने रेल जीएम को सौंपा ज्ञापन. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की समस्या को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है. इसमें आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए शौचालय और कोरोना से पूर्व यहां ठहर रहे ट्रेनों का ठहराव पुनः सुनिश्चित कराने की मांगें शामिल हैं।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली के साथ सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, विनय कृष्णा राजू, निरंजन मिश्रा, ललन शुक्ला, जगदीश मंडल, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित बैठक सम्पन्न।

प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश।

सरायकेला

12 अगस्त शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप भगत के द्वारा ग्रीन राशन कार्ड, एनएफएसए, सोना सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी वितरण योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना के कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने प्राप्त आवंटन के आलोक मे शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने, ऐसे पीडीएस डीलर जिनके द्वारा राशन वितरण कार्य धीमा है वैसे दुकानों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सुगमता से राशन उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्रो का वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरिक्षण करने के निदेश दिए। वही धान अधिप्राप्ति केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने केंद्र मे क्रय किए गए धान का यथाशीघ्र उठाव करते हुए किसानों के लंबित राशि भुगतान को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

Design a site like this with WordPress.com
Get started