विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व स्तपान जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर

शुक्रवार 4 अगस्त को इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के द्वारा विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत ईसीसी कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के बीच जागरूकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही महिलाओं के बीच बिस्किट का भी वितरण किया गयाकार्यक्रम में प्रेसिडेंट अर्चना शेखर, सेक्रेटरी एग्नेस बॉयल,अनु सहगल एवम अर्चना सिंह इस मौके पर उपस्थित थी।

इस मौके पर क्लब की कन्वेनर पी पी नलिनी रामामूर्ति और पी पी वर्षा गांधी ने महिलाओं को यह बताया कि कैसे माताओं को अपने बच्चो को दूध पिलाने के कई फायदे है। कैसे मां और बच्चे दोनो कई गंभीर बीमारी से बच सकते है। जो मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है ,जो बच्चे दूध पीते है उनमें प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है इन सारे विषयो पर प्रकाश डाला इस मौके साठ से सत्तर महिलाएं वहॉ उपस्थित थी।

एक दिवसीय आम बागवानी प्रशिक्षण सह मनरेगा कार्यों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न…

एक दिवसीय आम बागवानी प्रशिक्षण सह मनरेगा कार्यों का समीक्षात्मक बैठक संपन्न…

सरायकेला/कुकड़ु

शुक्रवार 4 अगस्त को कुकड़ु प्रखण्ड के सभागार में चल रहे आम बागवानी का प्रशिक्षण जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद चातर के द्वारा दिया गया

उनके द्वारा बताया गया कि कार्य को किस तरह से किया जाए की लाभुक को आसानी एवं सरलता से कार्यों को किया जा सके।

वहीं मौके पर कुकड़ु प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी लाभुको एवं सभी मनरेगा कर्मियों की बातो को सुने एवं कार्य में प्रगति हेतु अपना सुझाव दिए। बैठक में कुकड़ु प्रखण्ड के मनरेगा कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी एवं भोलानाथ महतो के साथ साथ मनरेगा एई सुदर्शन राना, कुकड़ु प्रखंड के सभी पंचायत सचिव,रोजगार सेवक, मेट,बागवानी सखी,बागवानी लाभुक आदि उस्थित रहे।

घर में चल रही थी तीन शराब भट्टी‌ पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा..

घर में चल रही थी तीन शराब भट्टी‌ पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा..

सरायकेला/चौका

4 अगस्त शुक्रवार को उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता चौका थाना के चुटियाखाल गांव स्थित एक मकान में महुआ शराब का कुटीर उद्योग चल रहा था जिसे शुक्रवार को उत्पाद विभाग के अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए इसका पर्दाफाश किया गया. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में चुटियाखाल में की गई छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा महुआ, शराब और शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सामग्री बरामद की गई.

इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि चुटियाखाल के एक ही मकान में तीन-तीन शराब भट्टी चल रहा था. छापामारी की भनक लगते ही शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है. मकान मालिक और भट्टी संचालक का पता चलते ही उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

उत्पाद अवर निरीक्षक ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान चुटियाखाल के मकान से 30 ड्रम में फुला हुआ जावा महुआ जो लगभग छह हजार किलोग्राम होगा, बरामद किया गया. इसके साथ ही 400 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई. इस अभियान के दौरान उक्त मकान में चलने वाले तीन-तीन भट्टियों के पास शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई है. इस छापामारी दल में शामिल अखिलेश कुमार, जिला बल के जवान और गृह रक्षा बल के जवानों ने भट्टी को ध्वस्त किया और शराब बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सामग्री को बहा दिया

भाजपा नेता ने विधायक इरफान अंसारी के विरुद्ध थाने में कराई शिकायत दर्ज..

भाजपा नेता ने विधायक इरफान अंसारी के विरुद्ध थाने में कराई शिकायत दर्ज..

ऐसी घटिया बयानबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नही:- रमेश हांसदा

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने जातिसूचक शब्दों का अनर्गल बयान देने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को बताया कि एक जनप्रतिनिधि और विधायक के मुंह से ऐसी घटिया बयानबाजी बिल्कुल भी शोभा नहीं देती. उनके बयान से जनजातीय समुदाय के लोग आहत हैं.

वहीं शिकायत दर्ज कराने में उनके साथ मुख्य रूप से जिला सचिव अभिजीत दत्ता, विशु महतो, पवन महतो, रंजीत सांडिल, विश्वनाथ राणा, अनिल महतो, गोतम लोहरा आदि शामिल थे।

प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ..

प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार ने फुटबॉल किक मारकर किया शुभारंभ।

एसोसिएशन मैदान चाईबासा में 02 दिनों तक संचालित होगा फुटबॉल प्रतियोगिता।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

आज कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित एसोसिएशन फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने स्वयं सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हर्षवर्धन किया तत्पश्चात उनके द्वारा फुटबॉल को किक मारकर मैच प्रारंभ किया गया। आज का मैच पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के बीच खेला जा रहा है। तत्पश्चात आज के विजेता टीम के द्वारा कल पश्चिम सिंहभूम जिले के साथ मैच खेला जाएगा।

प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि क्रीड़ा हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। क्रीड़ा से हमारा शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। बेहतर स्वास्थ्य से ही हम बेहतर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें एक महत्वपूर्ण योजना खेलो झारखंड है। खेल के माध्यम से युवा वर्ग में मौजूद अनियंत्रित उर्जा को नियंत्रित कर बेहतर दिशा में प्रयोग किया जा सकता है, ताकि वे भटके नहीं औऱ सही दिशा में अपना जीवन को मोड़ सके।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि फुटबॉल का खेल क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है। जिसके ध्यान में रखते हुए लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का मैदान विकसित किया गया है या किया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेल के सभी उपकरण/ सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है, ताकि वे खेल के प्रति अपनी रुचि बनाए रखें और अपना जिला, राज्य, देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सके। प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा खेल विभाग के पदाधिकारियों को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों के चयन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का ही चयन किया जाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भी अपील किया कि खेल को खेल भावना के साथ खेले किसी प्रकार का मन में द्वेष ना रखे।

प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सभी खिलाड़ियों को हिदायत दी गई कि इस उम्र में कुछ लोग गलत दिशा में भटकते हुए नशापान का शिकार हो जाते हैं, उससे खुद को बचाएं क्योंकि नशा इंसान को अंदर से खोखला बना देती है और पूरा जीवन बर्बाद कर देती हैं।

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

सरायकेला : उपायुक्त के अध्यक्षता मे जिला स्तरीय आपदा प्रभाधन समिति की बैठक हुई सम्पन्न..

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे विशेष निगरानी रखते हुए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को एक्टिव मोड मे रहने के दिए निर्देश।

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज गूगल मीट के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन का समीक्षा किया गया. इसके तत्पश्चात उपायुक्त ने लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा एवं खरकाई नदी/ब्रिज मे बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रो मे की जा रही तैयारियों एवं राहत बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए सभी वरीय पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखते हुए एक्टिव मोड में रहने के निदेश दिए.

बता दे बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा एवं खरकई द्वारा बताया गया की वर्तमान में जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है. इस दौरान अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र मे प्रभावित होने वाले 10 वार्ड हेतू शेल्टर हाउस का चयन कर लिया गया है साथ ही लोगो को विभिन्न माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है.

वही अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा बताया गया कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्रों के लिए सेंटर हाउस का चयन किया गया है साथ हि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए 4 वोट की व्यवस्था कर ली गई है. इस दौरान उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर तैराको की सूची तैयार करने, गोताखोरों के साथ बैठक कर आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वही नगर निकाय क्षेत्र के सिटी मैनेजर एवं अंचलाधिकारी को मछुआरों/मत्स्य पालक के साथ बैठक कर आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इस दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र हेतु आवश्यकतानुसार गोताखोर, नाव, मोटर बोट, सेफ्टी कीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उपायुक्त ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए शेल्टर हाउस में रह रहे लोगों के लिए भोजन-पानी बच्चों के लिए दूध-बिस्किट, ब्रेड तथा मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार धारा 144 लगाने के निर्देश दिए वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के पानी घटते ही ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा लगातार हो रही बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न माध्यमो से जागरूक करें ताकि किसी भी प्रकार से होने वाली जान-माल की क्षति को रोका जा सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री हरविंदर सिंह, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अपर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला-चांडिल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहें.

नीमडीह प्रखंड कर्मी ने विरमित बीडीओ संकराचार्ज समांड का विदाई समारोह आयोजित किया।

नीमडीह प्रखंड कर्मी ने विरमित बीडीओ संकराचार्ज समांड का विदाई समारोह आयोजित किया।

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के कर्मी, पंचायत प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी ने विकास पदाधिकारियों विरमित संकाराचार्ज समांड को विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस संबंध में प्रखंड के प्रधान लिपिक ने कहा की संकाराचार्ज समांड नीमडीह प्रखंड के 2021 में योगदान दिया थे। संकाराचार्ज समांड के पदोन्नति जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी में होने से नीमडीह प्रखंड से विगत 30 जुलाई को अपना पदभार नीमडीह के अंचलाधिकारी को सौंप दिए। नीमडीह प्रखंड के स्तर के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीएचसी प्रभारी,कनीय अभियंता, अंचल कर्मी ने बीडीओ संकाराचार्ज समांड को विदाई दी।

इस मौके पर नीमडीह प्रखंड के प्रमुख फुलमनी हंसदा,जिप सदस्य असित सिंह पातर, विधायक प्रतिनिधि हरे दास महतो, हरेकृष्ण सिंह,वरूण सिंह, सुलोचना सिंह दमयंति सिंह, मनरेगा कर्मी, प्रखंड अंचल कर्मी, आदि मुखिया उपस्थित थे।

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान।

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान।

सरायकेला

जिला दंडाधिकारी शाह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाद के देखरेख मे आज सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग रोड में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने वाले लोगो को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई. मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर दंड के प्रभाधान, लाइसेंस रद्द होने इत्यादि के बारे मे भी जानकारी दी गई.

इस क्रम मे जागरूकता उद्देश्य से लोगो को स्वयं भी यातायात नियमों के पालन करने तथा अपने आसपास के लोगो को भी यातायात नियमों के पालन करने हेतू प्रेरित करने का अपील किया गया.

बता दे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री कुंदन वर्मा, सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक, श्री आशुतोष कुमार सिंह, आई टी सहायक श्री धृत कुमार व अन्य शामिल थे।

पुलिस ने चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान, कहा ट्रैफिक नियमो का करे पालन, वरना होगी कार्रवाई.

पुलिस ने चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान, कहा ट्रैफिक नियमो का करे पालन, वरना होगी कार्रवाई.

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया.

इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, लाइसेंस, वाहन से सम्बंधित आवश्यक कागजातों की जांच की गई. इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चला रहे कई युवकों को पकड़ कर उन्हें एक मौका देते हुए भविष्य में फिर बिना हैलमेट के पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के गाड़ियों की डिक्की खोलकर आर्म्स जांच भी की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए लगातार यह अभियान चलाया जाएगा. थाना प्रभारी द्वारा अचानक लाल बिल्डिंग चौक पर चेकिंग अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

जिले के डीसी व एसपी से मिले जिप उपाध्यक्ष.

जिले के डीसी व एसपी से मिले जिप उपाध्यक्ष.

सरायकेला खरसावां जिले के जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला के नये प्रतिनियुक्त उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार से जिला समाहरणालय में मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया. वहीं पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को सहयोग करने की बात कही.

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बताया कि नव नियुक्त डीसी व एसपी से समाहरणालय में मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों से क्षेत्र में विकास कार्यों एवं क्षेत्र की अमन चैन के लिए विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि नव पदस्थापित डीसी व एसपी से क्षेत्र के जनताओं का काफी उपेक्षा है.

उन्होंने कहा कि डीसी से क्षेत्र के कई विकास कार्यों, समय पर वर्षा नहीं होने से अभी तक 10 प्रतिशत भी खेती नही हुआ, जिससे राहत कार्य चलाने, चांडिल डैम में 180 मीटर के नीचे जल भंडारण करने सहित कई मांग भी किया गया. एसपी श्री कुमार से अवैध धंधों, नशा व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए आवस्यक कदम उठाने का भी मांग किया गया.

पुलिस ने छेड़खानी करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल जब्त….

पुलिस ने छेड़खानी करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल जब्त….

सरायकेला/चांडिल

चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 33 पर फदलूगोड़ा काली मंदिर के समीप हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी कर कर रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्त में आए युवकों का नाम पुरुषोत्तम पांडे उर्फ रवि पांडे एवं लोकेश पांडे बताया जा रहा है. दोनों युवक हजारीबाग के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से एक कंट्री मेड ऑटोमेटेड पिस्तौल, एक सुजुकी कंपनी का स्कूटी एक नीले रंग का टेक्नो कंपनी का स्मार्टफोन और एक रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की फदलूगोड़ा काली मंदिर के पास दो युवक पिस्तौल के साथ आसपास के दुकान एवं आते- जाते व्यक्तियों/ महिलाओं को पिस्टल का भय दिखाकर छेड़खानी कर रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. टीम में सम्मिलित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने काली मंदिर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आसपास के उपस्थित लोगों से पूछताछ किया गया.

इसी दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगे. जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. जिनकी तलाशी लेने पर पुरुषोत्तम पांडे उर्फ रवि पांडे के पास से एक कंट्री मेड लोडेड पिस्तौल और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ, जबकि दूसरे युवक लोकेश पांडे के पास से एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया. इस दौरान आसपास के लोग भी जुट गए. उनमें से एक युवती ने बताया कि कुछ देर पहले दोनों पकड़ाए व्यक्तियों द्वारा उनके साथ अभद्र टिप्पणी एवं छेड़खानी किया गया तथा पिस्तौल का भय दिखाकर डराया गया था. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसपी ने बताया कि ऐसे किसी भी अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पकड़ाए दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है. हजारीबाग से सरायकेला आने का क्या कारण हो सकता है, इस पर गहराई से जांच किया जा सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि किसी आपराधिक गिरोह के लिए दोनों युवक काम करते हैं. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने लगाया भसुर-सास पर हत्या का आरोप।

सोनारी आत्महत्या में पत्नी ने लगाया भसुर-सास पर हत्या का आरोप।

जमशेदपुर

जमशेदपुर: सोनारी बंगाली पाड़ा भीम सिंह की आत्महत्या के मामले में कुछ घंटे के बाद ही नया मोड़ आ गया है. पूरे मामले में पत्नी अनिता देवी ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत अनिता नवे सोनारी थाने ने भी जाकर की है. अनिता सुबह 11.30 बजे थाने पर अपने मायका पक्ष के साथ और रिश्तेदारों के साथ पहुंची हुई थी.

अनिता देवी का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का कहना है कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है. अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है.

अनिता देवी ने कहा कि भसुर दो नंबरी कारोबारी है. उसका कहना है कि पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था।

Design a site like this with WordPress.com
Get started